Hot News

हजारीबाग: संगीत के कार्यक्रम में शामिल होंगे बॉलीवुड स्टार गोविंदा और भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह

हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग शहर में 20 अप्रैल को होने वाली एक ग्रैंड शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यह शादी कमांडो सिक्योरिटी संचालक टुनटुन सिंह के भांजे ऋषभ सिंह की शादी है उनकी दुल्हन का नाम निधि सिंह है. झारखंड और बिहार की सांस्कृतिक विरासत को समेटे इस भव्य आयोजन में आधुनिकता और प्राचीन परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. इस हाई-प्रोफाइल शादी में देशभर के कई नामचीन चेहरे, नेता, उद्योगपति और चर्चित हस्तियों के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया है.यह ग्रैंड शादी न सिर्फ हजारीबाग बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां शाही ठाठ-बाट, सांस्कृतिक झलक और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. 

संगीत में दिखेगा ग्लैमर का तड़का 

टुनटुन सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले संगीत समारोह में फिल्मी और मनोरंजन जगत की कई चर्चित हस्तियां अपनी प्रस्तुति देंगी. इसमें बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा, भोजपुरी स्टार अक्षरा  सिंह और अन्य कलाकारों के शामिल होने की चर्चा है. यह संध्या पूरी तरह से ग्लैमर और मनोरंजन से भरपूर रहने वाली है. संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पास की व्यवस्था की गई है.

उम्मेद महल की तर्ज पर तैयार किया जा पंडाल 

शादी का मुख्य आकर्षण इसका भव्य पंडाल है, जिसे राजस्थान के प्रसिद्ध उम्मेद महल की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है. टुनटुन सिंह ने बताया कि इस शाही पंडाल के निर्माण पर करीब दो से तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. पंडाल करीब 3 एकड़ में है. 

एक महीने से चल रहा है काम 

पिछले एक माह से बंगाल के कुशल कारीगर दिन-रात मेहनत कर इसे अंतिम रूप देने में जुटे हैं. पंडाल की नक्काशी, डिजाइन और सजावट लोगों को राजसी वैभव का एहसास कराएगी. 

जयमाला और स्वागत में दिखेगी खास थीम 

वहीं, जयमाला समारोह को भी खास बनाने के लिए दिल्ली की आरव सेलिब्रेशन टीम को आमंत्रित किया गया है, जो अपनी विशेष प्रस्तुति से माहौल को यादगार बनाएगी. दूल्हा के स्वागत के लिए दिल्ली से जिया बैंड और दुल्हन के स्वागत के लिए पुणे से विशेष बैंड बुलाया गया है, जो पारंपरिक और आधुनिक धुनों का संगम पेश करेंगे. 

कोलकाता से मंगाई गई है लाइट्स 

इस भव्य आयोजन में लाइटिंग की भी खास व्यवस्था की गई है. कोलकाता से मंगाई गई अत्याधुनिक लाइटें पूरे पंडाल को जगमगाएंगी. सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी सिनेमैटोग्राफर तपस कुमार गांगुली के नेतृत्व में निभाई जा रही है, जो इस शादी के हर खास पल को शानदार तरीके से कैद करेंगे.

यह भी पढ़ें: PLFI कमांडर मुकेश के घर पहुंची गुमला पुलिस: घर की दीवारों पर चिपकाया इश्तेहार, सरेंडर न करने पर होगी कुर्की-जब्ती

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

The post हजारीबाग: संगीत के कार्यक्रम में शामिल होंगे बॉलीवुड स्टार गोविंदा और भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top