Hot News

हावड़ा में 60 घंटे का मेगा ब्लॉक : आज ही जान लें न्यू कॉम्प्लेक्स से चलने वाली 53 ट्रेनें कहां से चलेंगीं

Indian Railways News: हावड़ा मंडल के हावड़ा स्टेशन के लिंक केबिन में नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू किया जा रहा है. लगातार 60 घंटों तक चलने वाले इंटरलॉकंग की वजह से हावड़ा स्टेशन से रवाना होने वाली लंबी दूरी के साथ-साथ लोकल ट्रेनों का भी परिचालन प्रभावित होगा. सबसे ज्यादा असर दक्षिण पूर्व रेलवे की ट्रेनों पर पड़ेगा. 27 जुलाई को हावड़ा मंडल की 16 लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं. 38321 हावड़ा-मेचेदा लोकल और 38453 हावड़ा-पांशकुड़ा ट्रेन 26 जुलाई को रद्द रहेगी.

  • 24 से 27 जुलाई तक लिंक केबिन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित
  • 27 जुलाई को हावड़ा मंडल की 16 लोकल ट्रेनें रद्द ,53 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के गंतव्य और प्रस्थान स्टेशन में बदलाव

24 जुलाई से 27 जुलाई तक होगा इंटरलॉकिंग का काम

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्य 24 जुलाई से शुरू होकर 27 जुलाई तक चलेगा. इस दौरान कुल 53 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के गंतव्य और प्रस्थान स्टेशन में बदलाव किया गया है. ये ट्रेनें हावड़ा स्टेशन के न्यू कॉम्प्लेक्स की बजाय सांतरागाछी और शालीमार स्टेशनों से रवाना होंगी. ब्लॉक 24 जुलाई (शुक्रवार) शाम 5 बजे से 27 जुलाई (सोमवार) सुबह 5 बजे तक रहेगा.

सांतरागाछी या शालीमार से रवाना हुईं लंबी दूरी की ये ट्रेनें

मेगा ब्लॉक की तैयारियों के कारण गुरुवार 23 (जुलाई) को 12246 सर एम विश्वेश्वरैय्या टर्मिनल बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, 22888 सर एम विश्वेश्वरैय्या टर्मिनल बेंगलुरु-हावड़ा हम सफर एक्सप्रेस और 12840 एसजीआर चेन्नई सेंट्रल-हावड़ा मेल, हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से अपने तय समय पर रवाना हुई. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार भले ही ट्रेनों को हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी या शालीमार स्टेशन से रवाना किया जा रहा है, ट्रेनें तय समय पर ही रवाना होंगी.

ये भी पढ़ें: Trains Cancelled: दक्षिण पूर्व रेलवे ने 3 ट्रेनों को किया रद्द, मई तक प्रभावित रहेंगी ट्रेनें

27 जुलाई को रद्द की गयी लोकल ट्रेनें

  1. 38801 हावड़ा-मेदिनीपुर गैलोपिंग लोकल
  2. 38703 हावड़ा-खड़गपुर लोकल
  3. 38803 हावड़ा-मेदिनीपुर लोकल
  4. 38705 हावड़ा-खड़गपुर लोकल
  5. 38903 हावड़ा-आमता लोकल
  6. 38805 हावड़ा-मेदिनीपुर लोकल
  7. 38302 मेचेदा-हावड़ा लोकल
  8. 38402 पांसकुड़ा-हावड़ा लोकल
  9. 38802 मेदिनीपुर-हावड़ा लोकल
  10. 38702 खड़गपुर-हावड़ा लोकल
  11. 38808 मेदिनीपुर-हावड़ा गैलोपिंग

24 जुलाई : इन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान स्टेशन बदले

  • 22862 कंटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेसहावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 2822 पुरी-हावड़ा धौली एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 18615 हावड़ा-हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12863 हावड़ा-सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12839 हावड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मेल हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12837 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय शालीमार स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12834 हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय शालीमार स्टेशन से रवाना होगी.

24 जुलाई : इन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन बदले

  • 18012 चक्रधरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन तक ही आयेगी.
  • 12809 सीएसएमटी मुंबई-हावड़ा मेल हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन तक ही आयेगी.
  • 18616 हटिया-हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन तक ही आयेगी.
  • 12859 सीएसएमटी मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन तक ही आयेगी.
  • 12246 एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन तक ही आयेगी.
  • 12704 सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनामा एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन तक ही आयेगी.
  • 12840 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-हावड़ा सुपरफास्ट मेल हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन तक ही आयेगी.
  • कंटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन तक ही आयेगी.
  • 12822 पुरी-हावड़ा धौली एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन तक ही आयेगी.
  • 12842 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय शालीमार स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी.

25 जुलाई : इन ट्रेनों का प्रस्थान स्टेशन बदला

  • 12871 हावड़ा-जूनागढ़ रोड एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12703 हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12860 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12841 हावड़ा-एमडीआर चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई मेल हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 18615 हावड़ा-हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12863 हावड़ा-एसएमवीटी बैंगलुरु एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12821 हावड़ा-पुरी धौली एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय शालीमार स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12841 हावड़ा-एमडीआर चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय शालीमार स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12837 हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय शालीमार स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय शालीमार स्टेशन से रवाना होगी.

25 जुलाई को इन ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन बदले

  • 12814 टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
  • 22862 कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
  • 12859 सीएसएमटी मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
  • 18012 चक्रधरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
  • 18616 हटिया-हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
  • 12704 सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
  • 22893 साईंनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
  • 12666 कन्याकुमारी-हावड़ा एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
  • 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
  • 12842 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस
  • 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस हावड़ा की बजाय शालीमार स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी.

26 जुलाई को इन ट्रेनों के प्रस्थान स्टेशन में परिवर्तन

  • 12860 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 22861 हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12703 हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12663 हावड़ा-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई मेल हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 18615 हावड़ा-हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12837 हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12863 हावड़ा-एसएमवीटी हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12821 हावड़ा-पुरी धौली एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय शालीमार स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12841 हावड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय शालीमार स्टेशन से रवाना होगी.
  • 12872 जूनागढ़ रोड-हावड़ा एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
  • 12838 पुरी-हावड़ा एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
  • 12814 टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन की बजाय सांतरागाछी स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी.

The post हावड़ा में 60 घंटे का मेगा ब्लॉक : आज ही जान लें न्यू कॉम्प्लेक्स से चलने वाली 53 ट्रेनें कहां से चलेंगीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top