अगर आप 7-सीटर फैमिली कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो Maruti Suzuki Ertiga सबसे पॉपुलर ऑपशंस में से एक है. बड़ी फैमिली के लिए इसकी आरामदायक सीटिंग, अच्छा माइलेज और कम मेंटेनेंस इसे खास बनाते हैं. हालांकि Ertiga कई वेरिएंट्स में आती है. ऐसे में कार खरीदते समय ज्यादातर लोग सीधे टॉप मॉडल की तरफ देखते हैं, लेकिन जरूरी नहीं की हर बार सबसे महंगा वेरिएंट ही सबसे समझदारी भरा सौदा नहीं होता. कई बार मिड वेरिएंट कम कीमत में ऐसे फीचर्स दे देता है, जो रोजमर्रा की जरूरतों को पूरी तरह पूरा कर देते हैं. Maruti Suzuki Ertiga का ZXi वेरिएंट भी ऐसा ही एक ऑपशन है, जो कीमत और फीचर्स के बीच अच्छा बैलेंस ऑफर करता है. आइए जानते हैं कि आखिर इस वेरिएंट में ऐसा क्या खास मिलता है.
Maruti Suzuki Ertiga ZXi कीमत
Maruti Suzuki Ertiga ZXi की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मैनुअल वेरिएंट के लिए 10.96 लाख रुपये, CNG वेरिएंट के लिए 11.92 लाख रुपये और ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए 12.31 लाख रुपये है. इस कीमत पर यह Maruti Suzuki की सबसे किफायती 7-सीटर कारों में शामिल है.
इंजन और परफॉर्मेंस
Maruti Suzuki Ertiga में 1.5-लीटर K15C नैचुरली एस्पिरेटेड चार-सिलेंडर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 101.6bhp की पावर और 139Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. अगर आप कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं, तो इसका CNG वेरिएंट भी अच्छा ऑप्शन है. CNG मोड में यह इंजन 86.6bhp की पावर और 121.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाता है.
ZXi वेरिएंट में मिलते हैं ये फीचर्स
Maruti Suzuki Ertiga ZXi में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो रोजाना की ड्राइविंग को ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बनाते हैं. इसमें डुअल-टोन इंटीरियर, डुअल-टोन सीट अपहोल्स्ट्री, रियर रूफ स्पॉइलर, 60:40 स्प्लिट सेकेंड रो सीट और 50:50 स्प्लिट थर्ड रो सीट मिलती है, जिससे सामान रखने के लिए ज्यादा जगह बनाई जा सकती है.
इसके अलावा, इसमें कलर मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले (MID), गियर शिफ्ट इंडिकेटर, आउटसाइड टेम्परेचर डिस्प्ले, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, तीनों रो के लिए AC वेंट्स, सभी पावर विंडो, पैडल शिफ्टर्स (ऑटोमैटिक वेरिएंट), 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay, 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
क्या ZXi वेरिएंट खरीदना चाहिए?
Maruti Suzuki Ertiga का ZXi वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो टॉप मॉडल पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए जरूरी सभी फीचर्स चाहते हैं. ऐसे में अगर आपका बजट लगभग 11 लाख रुपये है और आप एक ऐसी 7-सीटर MPV चाहते हैं, जिसमें रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए लगभग सभी जरूरी फीचर्स मिल जाएं, तो आपके लिए Maruti Suzuki Ertiga ZXi सबसे समझदारी भरा ऑप्शन साबित हो सकता है. यह वेरिएंट कीमत, फीचर्स, आराम और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन देता है, इसलिए इसे Ertiga लाइनअप का सबसे वैल्यू फॉर मनी मॉडल माना जाता है.
यह भी पढ़ें: भीड़भाड़ वाले शहरों में चलाने के लिए बेस्ट 7 कॉम्पैक्ट कारें, माइलेज से लेकर कम्फर्ट तक हर मामले में दमदार
The post ₹11 लाख में चाहिए 7-सीटर? Maruti Suzuki Ertiga का ये वेरिएंट है सबसे स्मार्ट चॉइस appeared first on Naya Vichar.

