संवाददाता, पटना राज्य के प्रशासनी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 11वीं-12वीं के 10,060 शिक्षकों के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण की नयी तिथि जारी कर दी गयी है. इन शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण पांच जनवरी से शुरू होगा और नौ जनवरी तक चलेगा. सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण संस्थानों से संबद्ध कर दिया गया है. पटना जिले के पांच शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में कुल 925 शिक्षको को टैग किया गया है. मालूम हो कि इन शिक्षकों को प्रशिक्षण पहले 29 दिसंबर से 3 जनवरी तक होना निर्धारित था लेकिन ठंड की छुट्टी पड़ने की वजह से प्रशिक्षण को स्थगित कर दिया गया था. एससीइआरटी ने पुर्ननिर्धारित तिथि पर सभी टैग किये गये शिक्षकों को संबंधित प्रशिक्षण संस्थानों में उपस्थित होने का निर्देश दिया है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post 10 हजार शिक्षकों का प्रशिक्षण पांच जनवरी से appeared first on Naya Vichar.