CS Course Details: अगर आप काॅमर्स के स्टूडेंट हैं और कंपनी सेक्रेटरी (CS) बनना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यह एक ऐसा प्रोफेशनल कोर्स है, जिसके लिए जरूरी नहीं है कि केवल पढ़ाई में बहुत अच्छे मार्क्स हों. इसमें सफलता के लिए स्टूडेंट के पास सबसे पहले पेशेंस, सही जानकारी, मेहनत और लगातार तैयारी की जरूरत होती है. इस कोर्स की पढ़ाई आप 12वीं के बाद शुरू कर सकते हैं. आइए इस कोर्स के बारे में डीटेल में जानते हैं.
What is CS: क्या है यह कोर्स?
कंपनी सेक्रेटरी (CS), एक प्रोफेशनल कोर्स है. यह कोर्स इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज (ICSI) द्वारा संचालित किया जाता है. इस कोर्स के बाद कैंडिडेट किसी कंपनी की कॉरपोरेट लाॅ, लीगल कंप्लाएंस, कॉरपोरेट गवर्नेंस, बोर्ड मीटिंग और रेगुलेटरी अफेयर्स को संभालते हैं.
CS Course Steps: CS बनने के लिए किनते स्टेप्स?
- CS फाउंडेशन
- CS एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम
- प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (लगभग 21 महीने)
- CS प्रोफेशनल
CS Foundation: जानिए फाउंडेशन लेवल क्या है
CS फाउंडेशन कंपनी सेक्रेटरी कोर्स का पहला लेवल है. वर्तमान में इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ICSI ने फाउंडेशन प्रोग्राम की जगह CSEET (कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव टेस्ट) शुरू किया है. यहां बता दें कि अगर आप ग्रेजुएशन के बाद यह कोर्स शुरू करना चाहते हैं, तो आपको फाउंडेशन लेवल की परीक्षा नहीं देनी होगी.
CS Executive: इस लेवल में क्या पढ़ना होता है?
CS एग्जीक्यूटिव कंपनी सेक्रेटरी (CS) कोर्स का दूसरा स्टेप है. इसमें दो मॉड्यूल होते हैं, जिनमें कुल 7 पेपर (विषय) शामिल हैं. फाउंडेशन पास करने के बाद स्टूडेंट एग्जीक्यूटिव लेवल में पहूंचते हैं.
ये भी पढ़ें: काॅमर्स स्ट्रीम से हैं, ताे जाने यह 3 बेस्ट करियर ऑप्शन
CS Professional: यह है इस कोर्स का आखिरी लेवल
यह कंपनी सेक्रेटरी (CS) कोर्स का आखिरी लेवल होता है. कोर्स के इस आखिरी लेवल पर दो मॉड्यूल (Modules) होते हैं, जिनमें कुल 7 पेपर (विषय) शामिल हैं. मॉड्यूल 1 में 4 पेपर और मॉड्यूल 2 में 3 पेपर होते हैं. स्टूडेंड चाहें तो एक बार में दोनाें ग्रुप्स या एक ग्रुप की भी परीक्षा दे सकते हैं.
Note: इस कोर्स में स्टूडेंट को लगभग 21 महीने की ट्रेनिंग करनी होती है, जिसमे उन्हें कोर्स की प्रैक्टिकल स्किल्स के बारे में सिखाया जाता है.
Course Eligibility: क्या है कोर्स की एलिजिबिलिटी?
इस कोर्स के लिए स्टूडेंट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. इस कोर्स में स्टूडेंट को कंपनी लाॅ जैसी चीजों के बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए. हालांकि ज्यादातर कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट इस कोर्स की पढ़ाई करते हैं, मगर साइंस और आर्ट्स के छात्र भी CA की पढ़ाई कर सकते हैं.
CS ‘Big 4’ Companies: जानिए ‘Big 4’ कंपनीज के बारे में
Deloitte
PwC
EY
KPMG
Course Time: कितना समय लगता है कोर्स कंप्लीट करने में
12वीं के बाद, अगर इस कोर्स की पढ़ाई स्टूडेंट शुरू करते हैं, तो कोर्स पूरा करने में लगभग 4 साल लग सकते हैं. हालांकि स्टूडेंट अगर किसी लेवल को क्वालीफाई नहीं कर पाते हैं, ताे कोर्स का समय भी बढ़ जाता है. बता दें कि CS की परीक्षा साल में 2 बार जून और दिसंबर सेशन में होती हैं.
Note: कंपनी सेक्रेटरी (CS) कोर्स के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज (ICSI) की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर विजिट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: CA बनने में कितने स्टेप्स, जानें रीया अग्रवाल की जर्नी और जरूरी टिप्स
The post 12वीं के बाद कैसे बनें कंपनी सेक्रेटरी? जानें सिलेबस, करियर स्कोप और जरूरी डीटेल्स appeared first on Naya Vichar.