Hot News

March 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TMKOC: गोकुलधाम में 2 लोगों की बजेगी शहनाई, सोनू के बाद अब टप्पू के लिए लड़की खोज रहे बाबूजी, ये शख्स होगा सबसे ज्यादा खुश

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब सोनी चैनल का सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा 2008 में टीवी पर शुरू हुआ था और अब इसे 16 साल से ज्यादा हो गया. शो हर उम्र के दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है. शो की कहानी गोकुलधाम सोसाइटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें जेठालाल, भिड़े, अय्यर, तारक मेहता, बापूजी, बबीता जी, टप्पू सेना मिल-जुलकर रहते हैं. ये सारे एक परिवार की तरह सोसाइटी में रहते हैं और दुख-सुख में एक-दूसरे का साथ देते हैं. शो में इन दिनों सोनू की शादी वाला ट्रैक दिखाया जा रहा है. उसे देखने के लिए लड़के का परिवार आता है और उन्हें सोनू पसंद आ जाती है. सोनू के बाद टप्पू की शादी का प्लान बनाएंगे बाबूजी तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बापूजी, भिड़े को बताते हैं कि वह टप्पू की शादी करना चाहता है. भिड़े ये जानकर खुश हो जाता है कि टप्पू की शादी हो जाएगी. वह इस बात से ज्यादा खुश है कि टप्पू की शादी उसकी बेटी सोनू से नहीं होगी. भिड़े भा बाबूजी को बताता है कि उसने अपनी बेटी के लिए लड़के की खोज शुरू कर दी है और उसे एक मिल भी गया है. वह मैच सोनू के घर आने वाला है. आज रात के एपिसोड में उस नये लड़के का परिवार आएगा. हालांकि टप्पू उस लड़के के बारे में जानता है और उसने एक प्लान भी बनाई है. इस प्लान के बारे में टप्पू सेना को नहीं पता है. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : शिशु हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह तनुज महाशब्दे ने बताया उन्होंने शादी क्यों नहीं की हाल ही में ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में तनुज महाशब्दे में बताया कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की. उन्होंने अपने सिंगल स्टेटस को लेकर कहा कि वह असली जीवन के पोपटलाल है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा की कि उनके ऑन-स्क्रीन किरदार की एक खूबसूरत पत्नी है, लेकिन रियल लाइफ में वह अनमैरिड हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका व्यस्त कार्यक्रम उन्हें रिश्ते बनाने से रोकता है तो उन्होंने कबूल किया कि इसकी वजह उन्हें नहीं मालूम. तनुज, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी के पति कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर की भूमिका में दिखते हैं. The post TMKOC: गोकुलधाम में 2 लोगों की बजेगी शहनाई, सोनू के बाद अब टप्पू के लिए लड़की खोज रहे बाबूजी, ये शख्स होगा सबसे ज्यादा खुश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘साहेब के लिए अरेंज कर दो, फिर थाना का देखा जाएगा’, स्मैक तस्कर से रिश्वत मांगते थानेदार का ऑडियो वायरल

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले के जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा का एक चौंकाने वाला ऑडियो वायरल हुआ है. जिसमें वह एक स्मैक तस्कर से दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं. थानेदार ने खुलेआम धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले, तो उसे स्मैक के झूठे केस में जेल भेज दिया जाएगा. यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पूर्णिया SP कार्तिकेय शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं. ऑडियो में क्या कहा गया? वायरल हुए 44 सेकेंड के इस ऑडियो में थानेदार संतोष कुमार झा स्मैक तस्कर करण कुमार से कहते सुनाई दे रहे हैं. “साहेब के लिए अरेंज कर दो, फिर थाना का देखा जाएगा. दो किलो (दो लाख) का व्यवस्था करो. 15 मिनट का समय है, यस या नो बोलो. हमको भी ऊपर तक देना पड़ता है. डायरेक्ट SP साहेब केस देख रहे हैं. वैसे भी, हाथ से कलम, बंदूक से गोली और जुबान से निकली बात वापस नहीं आती.” कैसे हुआ खुलासा? स्मैक तस्कर के भाई प्रशांत कुमार ने आरोप लगाया कि 13 फरवरी को थानेदार ने स्मैक जब्त किया था और दिलखुश कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसके बाद थानेदार ने करण कुमार से संपर्क कर 2 लाख की मांग की और धमकाया कि अगर पैसे नहीं मिले तो उसे भी उसी केस में फंसा दिया जाएगा. पढ़िए नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर SP ने दिए जांच के आदेश पूर्णिया SP कार्तिकेय शर्मा ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. यदि यह सही पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. इस खुलासे ने बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. The post ‘साहेब के लिए अरेंज कर दो, फिर थाना का देखा जाएगा’, स्मैक तस्कर से रिश्वत मांगते थानेदार का ऑडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विनायक चतुर्थी मार्च 2025 आज, गणेश जी के आशीर्वाद के लिए करें ये उपाय

Vinayak Chaturthi Upay: मार्च महीने की विनायक चतुर्थी का व्रत आज 3 मार्च को आयोजित किया जा रहा है. शुक्ल योग और ब्रह्म योग के संयोग में व्रती गणपति बप्पा का ध्यान करेंगी. विनायक चतुर्थी की पूजा विधिपूर्वक की जाती है. इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. इसलिए गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन इन उपायों को अवश्य करें. विनायक चतुर्थी के दिन करें ये सरल उपाय यदि आप अपने घर में सुख और समृद्धि को बढ़ाना चाहते हैं, तो विनायक चतुर्थी के दिन स्नान आदि के बाद एक पान का पत्ता लें. उसे साफ पानी से धोकर, अच्छी तरह से कपड़े से पोंछ लें. फिर केसर का उपयोग करके उस पर ‘श्री’ लिखें और भगवान श्री गणेश की पूजा के समय उन्हें अर्पित करें. यदि आप अपने व्यवसाय से संबंधित सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो विनायक चतुर्थी के दिन संकटनाशन गणेश स्त्रोत में दिए गए भगवान के इस मंत्र का जप करें. मंत्र इस प्रकार है प्रणम्यं शिरसा देव गौरीपुत्रं विनायकम. भक्तावासं: स्मरैनित्यं मायु:कामार्थसिद्धये.. यदि आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कामना करते हैं, तो विनायक चतुर्थी के दिन प्रथम पूजनीय भगवान गणेश के इस मंत्र का जप करें. मंत्र है प्रथमं वक्रतुंडच एकदंतं द्वितीयकम. तृतीयं कृष्णं पिङाक्षं गजवक्त्रं चतुर्थ. विनायक चतुर्थी की पूजा का शुभ समय पंचांग के अनुसार, विनायक चतुर्थी की तिथि आज शाम 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगी. पूजा का शुभ समय आज सुबह 11 बजकर 23 मिनट से आरंभ होगा और दोपहर 1 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगा. इस अवधि में श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान गणेश की पूजा की जा सकती है. आज एक शुभ योग भी बन रहा है, जिसमें सुबह 4 बजकर 29 मिनट से रवि योग की शुरुआत होगी, जो शाम 6 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगा. The post विनायक चतुर्थी मार्च 2025 आज, गणेश जी के आशीर्वाद के लिए करें ये उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Telangana Tunnel Accident: आठ दिन से सुरंग में फंसे हैं गुमला के 4 मजदूर, 85 ने की घर वापसी

गुमला : तेलंगाना के नागरकुरनूल से 85 मजदूर गुमला लौट आये हैं. नहर का काम छोड़कर गुमला लौटे मजदूरों का कंपनी ने तीन माह की मजदूरी रोक दी है. 85 मजदूरों का कंपनी के पास करीब 50 लाख रुपये मजदूरी बकाया है. मजदूर मधु साहू ने बताया कि अब तेलंगाना में गुमला के मात्र आठ मजदूर फंसे हुए हैं. जिसमें चार मजदूर आठ दिन से सुरंग में फंसे हैं. जबकि चार मजदूर रसोईघर में कुक का काम कर रहे हैं. तेलंगाना में रहने वाले सभी मजदूर गुमला लौटे मजदूरों ने बताया कि नहर बना रही कंपनी के मैनेजर सुरंग में फंसे मजदूरों को खोजने के लिए हमें भी सुरंग में भेजने के लिए दबाव बना रहे थे. साथ ही जब से टनल हादसा हुआ है. तब से हमलोगों के खाने पीने में परेशानी होने लगी. इस कारण गुमला के जितने भी मजदूर तेलंगाना में थे. वे सभी लौट आये हैं. शनिवार को 60 व रविवार को 25 मजदूर गुमला लौटे. इधर, रविवार को तेलंगाना के सीएम नागरकुरनूल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : शिशु हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह अभी तक किसी का शव नहीं मिला है : श्रवण मजदूर के रिश्तेदार श्रवण कुमार साहू अभी तेलंगाना में है. उन्होंने नया विचार को फोन कर बताया कि अभी सुरंग से किसी का शव बरामद नहीं किया गया है. बचावदल ने मजदूरों के फंसे होने का लोकेशन पता कर लिया है. बचावदल सुरंग में फंसे चार मजदूर, दो इंजीनियर वदो ऑपरेटर तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है. झारखंड की समाचारें यहां पढ़ें The post Telangana Tunnel Accident: आठ दिन से सुरंग में फंसे हैं गुमला के 4 मजदूर, 85 ने की घर वापसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुर्गाष्टमी से होलाष्टक, इस सप्ताह मनाएं ये खास धार्मिक पर्व

Weekly Vrat Tyohar 03 To 09 March 2025: मार्च 2025 का पहला सप्ताह आरंभ हो चुका है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह सप्ताह अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस महीने में कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे, जिनमें होलाष्टक, स्कन्द षष्ठी और रोहिणी व्रत शामिल हैं. आइए, जानते हैं कि मार्च 2025 के पहले सप्ताह में कौन-कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार आने वाले हैं. विनायक चतुर्थी 2025 का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 02 मार्च को रात 09 बजकर 01 मिनट पर प्रारंभ होगी और 03 मार्च को शाम 06 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगी. इस प्रकार, 03 मार्च को विनायक चतुर्थी का उत्सव मनाया जाएगा. यहां देखें 2 मार्च से 8 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल स्कन्द षष्ठी 2025 का शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 04 मार्च को दोपहर 03 बजकर 16 मिनट से आरंभ होगी और 05 मार्च को दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी. इसलिए, 04 मार्च को स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जाएगा. मासिक कार्तिगाई कब है ज्योतिषीय गणना के अनुसार, हर महीने कृतिका नक्षत्र के पड़ने वाली तिथि पर मासिक कार्तिगाई दीपम का आयोजन किया जाता है. इस बार मासिक कार्तिगाई 05 मार्च को मनाई जाएगी. रोहिणी व्रत कब है? रोहिणी व्रत का संबंध रोहिणी नक्षत्र से है. जब सूर्योदय के बाद रोहिणी नक्षत्र आता है, तब उस दिन रोहिणी व्रत का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष यह व्रत 06 मार्च को मनाया जाएगा. होलाष्टक 2025 होलाष्टक की शुरुआत 07 मार्च से होगी और यह 13 मार्च को होलिका दहन के दिन समाप्त होगा. मासिक दुर्गाष्टमी 2025 वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 06 मार्च को सुबह 10:50 बजे प्रारंभ होगी और इसका समापन 07 मार्च को सुबह 09:18 बजे होगा. इस प्रकार, फाल्गुन माह में 07 मार्च को मासिक दुर्गाष्टमी व्रत का आयोजन किया जाएगा. The post दुर्गाष्टमी से होलाष्टक, इस सप्ताह मनाएं ये खास धार्मिक पर्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल को किसने मारकर सूटकेस में डाला? अब उठेगा राज से पर्दा

Congress Worker Murder : हरियाणा पुलिस ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में न्यूज एजेंसी एएनआई ने समाचार दी है. नरवाल का शव एक मार्च को रोहतक-दिल्ली हाईवे पर सांपला बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में मिला था. इसके बाद से नेतृत्व तेज हैं. कांग्रेस हरियाणा के कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है. सूटकेस में हिमानी नरवाल का शव मिला था रविवार को हरियाणा पुलिस ने 23 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि रोहतक पुलिस की चार टीमें अपराधियों की तलाश में जुटी है. नरवाल रोहतक के विजय नगर में रहती थीं. पुलिस ने बताया कि शनिवार को रोहतक जिले में एक सूटकेस में उनका शव मिला था, जिस पर चोट के कुछ निशान थे. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया नरवाल के परिवार ने अंतिम संस्कार करने से किया इनकार नरवाल के परिवार ने कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. मां सविता ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कुछ नेता कम समय में ही उसके नेतृत्वक उत्थान से जलने लगे थे. बेटे जतिन के साथ मौजूद मां ने कहा, “पार्टी में कोई भी व्यक्ति उसके आगे बढ़ने से ईर्ष्या कर सकता था या कोई और भी हो सकता है.” नरवाल कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्ता हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने नरवाल को एक एक्टिव और समर्पित पार्टी कार्यकर्ता बताया. उसने राहुल गांधी की अगुवाई वाली हिंदुस्तान जोड़ो यात्रा में भी हिस्सा लिया था. वह कानून की पढ़ाई कर रही थी और पिछले करीब एक दशक से पार्टी से जुड़ी हुई थी. मां सविता ने कहा कि उनकी बेटी देर रात तक पार्टी के लिए काम करती थी और उसने अपना जीवन इसके लिए समर्पित कर दिया था. दिल्ली से रोहतक पहुंची नरवाल की मां दिल्ली से रोहतक पहुंची उसकी मां ने कहा, “आखिरी बार मैंने उससे 27 फरवरी को बात की थी. उसने कहा था कि वह अगले दिन पार्टी के एक कार्यक्रम में व्यस्त रहेगी, लेकिन बाद में उसका फोन बंद पाया गया.” उन्होंने यह भी कहा कि उनके बड़े बेटे की कई साल पहले हत्या कर दी गई थी. उन्होंने दुख जताते हुए कहा, “तब भी मुझे न्याय नहीं मिला.” नरवाल के भाई जतिन ने कहा कि परिवार को शनिवार दोपहर को हत्या के बारे में जानकारी दी गई. The post कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल को किसने मारकर सूटकेस में डाला? अब उठेगा राज से पर्दा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama: फाइनली, रूपाली गांगुली संग लड़ाई की अफवाहों पर वनराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमेशा ऐसी कहानियां बनती…

Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा जब शुरू हुआ था, जब से ही सुधांशु पांडे इसका हिस्सा थे. हालांकि उन्होंने पिछले साल अचानक फैंस को बताया कि वह शो को अलविदा कह रहे हैं. उनके शो छोड़ने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ऐसी समाचारें आने लगी कि एक्टर ने रूपाली गांगुली के साथ मतभेद की वजह से शो को अलविदा कह दिया. हालांकि इस बारे में एक्टर ने कई बार बात भी की और कहा इन दावों में कोई सच्चाई नहीं. अब एक बार फिर से सुधांशु ने इसपर बात की. अनुपमा छोड़ने पर सुधांशु पांडे ने तोड़ी चुप्पी स्क्रीन के साथ एक इंटरव्यू में सुधांशु पांडे ने अनुपमा छोड़ने के अपने फैसले को लेकर कहा, “मैंने सोशल मीडिया पर अपने शो छोड़ने की घोषणा इसलिए की क्योंकि मैं अपनी ऑडियंस के प्रति जिम्मेदारी महसूस करता था. जो लोग यह जानना चाह रहे थे कि वनराज कहां गया, उन्हें बताना जरूरी था कि मैं अब शो का हिस्सा नहीं रहूंगा. मैं नहीं चाहता था कि वे बाद में अचानक हैरान या दुखी हों. कम से कम मैंने उन्हें खुद बताया और वे यह समाचार किसी और सोर्स से न जानें.” नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : शिशु हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह रूपाली गांगुली संग अनबन पर क्या कहा सुधांशु पांडे ने? सुधांशु पांडे से रूपाली गांगुली संग उनके विवाद को लेकर पूछा गया तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, “हमेशा ऐसी कहानियां बनती रहती हैं, लेकिन इनका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है. मैंने इस शो में जो चार साल बिताए और वह शानदार थे और मैं हमेशा उन्हें संजोकर रखूंगा. रूपाली और मैं अच्छे संबंधों में हैं और हम हाल ही में इंस्टाग्राम पर बातचीत कर रहे थे और किसी बात पर मजाक में नोकझोंक भी हुई. तो सब कुछ ठीक है.” The post Anupama: फाइनली, रूपाली गांगुली संग लड़ाई की अफवाहों पर वनराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमेशा ऐसी कहानियां बनती… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चैत्र नवरात्रि 2025 होने वाली है शुरू, मां दुर्गा की आराधना कब से, जानें शुभ मुहूर्त और नियम

Chaitra Navratri 2025: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का अत्यधिक महत्व है. यह पर्व नौ दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिपूर्वक पूजा और आराधना की जाती है. इन दिनों में भक्तजन व्रत रखते हैं, हवन और पूजा करते हैं, तथा देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. चैत्र नवरात्रि का पहला दिन हिंदू नववर्ष का प्रतीक भी है, और इसी दिन गुड़ी पड़वा तथा नव संवत्सर का शुभारंभ होता है. चैत्र नवरात्रि 2025 कब से कब तक? शुरुआत: 30 मार्च 2025 (प्रथम नवरात्र – घटस्थापना) समाप्ति: 7 अप्रैल 2025 (नवमी पूजन और व्रत पारण) इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और उपवास रखा जाता है. चैत्र नवरात्रि 2025: घटस्थापना का शुभ मुहूर्त चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 29 मार्च 2025, शाम 4:27 बजे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि समाप्त: 30 मार्च 2025, दोपहर 12:49 बजे कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त: 30 मार्च 2025, सुबह 6:13 बजे से 10:22 बजे तक अभिजीत मुहूर्त: 30 मार्च 2025, दोपहर 12:01 बजे से 12:50 बजे तक इस दिन विधिपूर्वक कलश स्थापना करने से पूरे नवरात्रि में घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है. मार्च होने वाली है खरमास की शुरुआत, क्या करें और क्या न करें कैसे रखें नवरात्रि का व्रत? भक्त अपनी श्रद्धा और क्षमता के अनुसार नवरात्रि के व्रत रखते हैं. कुछ लोग पूरे नौ दिनों तक फलाहार करते हैं, तो कुछ केवल पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं. कुछ भक्त केवल पानी पर रहकर उपवास रखते हैं, जबकि कुछ फल, दूध और साबुदाना जैसी चीजें ग्रहण करते हैं. जो पहली बार नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, वे अष्टमी तिथि को व्रत रख सकते हैं. अष्टमी तिथि सबसे शुभ मानी जाती है, इस दिन मां दुर्गा का विशेष पूजन किया जाता है और कन्या पूजन का भी आयोजन होता है. अष्टमी तिथि सबसे शुभ मानी जाती है, इस दिन मां दुर्गा का विशेष पूजन किया जाता है और कन्या पूजन का भी आयोजन होता है. नवरात्रि में क्या करें? मां दुर्गा की उपासना करें – हर दिन मां के एक विशेष रूप की पूजा करें. घी या तेल का दीपक जलाएं – इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है. दुर्गा सप्तशती का पाठ करें – यह विशेष फलदायी माना जाता है. कन्या पूजन करें – अष्टमी या नवमी के दिन कन्याओं को भोजन कराना शुभ माना जाता है. दान-पुण्य करें – जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और धन दान करें. नवरात्रि का महत्व चैत्र नवरात्रि का आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यधिक महत्व है. यह केवल आत्मशुद्धि का पर्व नहीं है, बल्कि जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने का एक अवसर भी है. इस समय व्रत, पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से भक्तों को मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है, जिससे उनके जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक मनाई जाएगी, इसलिए मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए पूरी श्रद्धा और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करना आवश्यक है. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post चैत्र नवरात्रि 2025 होने वाली है शुरू, मां दुर्गा की आराधना कब से, जानें शुभ मुहूर्त और नियम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आठ केंद्रों पर मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

मुजफ्फरपुर. मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रविवार से शुरू हो गयी. शनिवार की देर शाम तक योगदान होने की वजह से मूल्यांकन शुरू नहीं हो सका था. जिले में आठ केंद्राें पर 4.29 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हाेना है. इसके लिए करीब 1600 से अधिक परीक्षकाें की प्रतिनियुक्ति की गई है. मैट्रिक का मूल्यांकन 15 मार्च तक पूरा करना है. जिले में सभी विषयाें की चार लाख 29 हजार 253 उत्तर पुस्तिका आवंटित की गयी है. मैट्रिक के मूल्यांकन के लिए शहर के मुखर्जी सेमिनरी प्लस 2 स्कूल, बीबी कालेजिएट प्लस 2 स्कूल, प्रभात तारा बालिका उच्च विद्यालय, राधा कृष्ण केडिया बालिका उच्च विद्यालय, तिरहुत एकेडमी, आबेदा उच्च विद्यालय और चैपमैन बालिका उच्च विद्यालय को केंद्र बनाया गया है. सभी केंद्राें पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आठ केंद्रों पर मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भजनों पर झूमते श्याम भक्तों का जत्था पहुंचा राज राजेश्वरी मंदिर

कई जगहों पर श्याम भक्तों का हुआ स्वागत, बाबा को चढ़ाया निशान रंगीलो फागुणोत्सव के तहत रविवार को श्री श्याम गुणगान यात्रा सह प्रभातफेरी सूतापट्टी, जवाहरलाल रोड, कल्याणी, हरिसभा चौक होते हुए गुरुद्वारा पहुंची. यहां गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष गुरजीत सिंह साईं के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया. इसके बाद यह यात्रा राज राजेश्वरी मां दुर्गा मंदिर पहुंची. यहां प्रबंध समिति ने महावीर मुरारका के सानिध्य में श्याम भक्तों का स्वागत किया और माता की चुनरी और प्रसाद भक्तों के बीच वितरण किया किया. प्रभातफेरी में कई श्याम भक्त निशान लेकर चल रहे थे. इसे बाबा को चढ़ाया गया. रास्ते में लोगों ने ध्वजा निशान की आरती की. भजन गायक सोहन अग्रवाल और सुदर्शन अग्रवाल ने भजन काल रात न सपनों आयो बाबा हेलया मारा, ऐसी मस्ती कहां मिलेगी तू श्याम नाम रस पी ले, श्याम बाबा श्याम बाबा तेरे पास आया हूं चरणों में अरदास लाया हूं. भजन में उनका साथ संजय मारोदिया दे रहे थे. वापस लौटते वक्त भक्तों का जत्था उत्तम टिबरेवाल के घर पहुंचा. यहां श्याम भक्तों का स्वागत पुष्प वर्षा और गुलाल से की गयी. स्वागत करने वाले में रवि कहनानी, अनिल चनानी, सरिता टिबरेवाल, ममता भरतिया, प्रवीण चाचान, संतोष टिबरेवाल, रवि टिबरेवाल, मनीष शर्मा, आलोक शर्मा, उत्तम टिबरेवाल, किरण टिबरेवाल, अमित अग्रवाल, स्वीटी चाचान, शालिनी चाचान, भरत तुलस्यान, अरुण कहनानी, सुरुचि चौधरी, शंकर केजरीवाल प्रमुख थे. यात्रा में मुख्य रूप से पंकज नेमानी, सज्जन सुरेका, पवन मोजासिया, गणेश अग्रवाल , किशन तुलस्यान, अमीषा केजरीवाल, मोनू केजरीवाल, आयुष चौधरी, गौतम चाचान, प्रियांशु केडिया, श्याम शर्मा, सुरुचि माहेश्वरी, बंटी सर्राफ शामिल थे. यात्रा का नेतृत्व नवीन चाचान कर रहे थे . अरदास ताली कीर्तन ने बाबा को चढ़ाया निशान फोटो – दीपक – 15, 16 मोतीझील के डीआरबी मॉल से अरदास ताली कीर्तन के साथ श्याम प्रेमीयो ने बाबा श्याम की निशान यात्रा निकाली. इसे सूतापट्टी स्थित श्याम मंदिर में अर्पित किया गया. भक्तों का जत्था कल्याणी ,सरैयागंज टावर, बैंक रोड होकर जुलूस के रूप में श्याम मंदिर पहुंचा. इस मौके पर शरद बंका, बबीता बंका, मोहित बंका, ध्रुव, नीरज, गौतम और आयुष मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भजनों पर झूमते श्याम भक्तों का जत्था पहुंचा राज राजेश्वरी मंदिर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top