Hot News

April 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गया को अगले महीने मिलेगा टेक्नोलॉजी सेंटर का तोहफा, PM मोदी कर सकते हैं शिलान्यास

गया इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में प्रमंडलस्तरीय इंस्टीट्यूट और इंडस्ट्री मीट 2025 का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया. इस समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि उद्योग और पढ़ाई के बीच समन्वय स्थापित कर देश और राज्य के विकास को नयी दिशा दी जा सकती है. मई व जून में खिजरसराय में टेक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास किया जायेगा. इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से समाय मांगा गया है. टेक्नोलॉजी सेंटर के बनने से 5000 लोगों को रोजगार मिलेगा. इतना ही नहीं इस टेक्नोलॉजी सेंटर में ड्रोन बनाने के लिए भी फैसिलिटी उपलब्ध करायी जायेगी. कार्यक्रम का उद्धाटन करते केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी विशेष बुलावे पर गया आया : मांझी   केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि आज के युवा संस्कृति व परंपरा को बनाये रखते हुए प्राकृतिक के साथ खिलवाड़ नहीं करें. उन्होंने कहा कि विशेष बुलावे पर वह संसद के अंतिम दिन का सत्र छोड़कर कार्यक्रम में भाग लेने आये हैं. उन्होंने लोगों को यह भी बताया कि पढ़-लिख कर इंजीनियर किस तरह उनके विभाग एमएसएमइ से मदद लेकर जिंदगी में आगे बढ़ सकते हैं. बिहार के सभी जिलों में है इंजीनियरिंग कॉलेज मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि बिहार एक ऐसा राज्य है जहां सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हो चुकी है और सभी कॉलेज अपने भवन में चल रहे हैं. एक कप चाय की कीमत में बिहार प्रशासन इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक की शिक्षा बच्चों को दे रही है. आज बिहारी कहलाना गर्व का विषय है. उन्होंने इंडस्ट्री जगत के आये प्रतिनिधियों से अपील की कि अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर के दम पर बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज किसी से कमतर नहीं हैं और आप यहां के बच्चों को रोजगार दीजिए, ताकि उनकी प्रतिभा से आप रूबरू हो सकें और वह आपको निराश नहीं करेंगे. विगत चार वर्षों के मेहनत का फल है कि हमारे संस्थान में अब केंद्रीय मंत्री आ रहे हैं और सभी का वातावरण और स्ट्रक्चर देखने योग्य है. इंजीनियरिंग कॉलेज को 20-20 लाख रुपये अनुदान देने की अपील मंत्री सुमित कुमार सिंह ने केंद्रीय मंत्री से अपील की कि उन्होंने जिस तरह गया अभियंत्रण महाविद्यालय को 20 लाख रुपये का अनुदान दिया है इस तरह सभी इंजीनियरिंग कॉलेज को अनुदान देने की कृपा करें. कम से कम मगध प्रमंडल के इंजीनियरिंग कॉलेजों को तो अनुदान जरूर दें. उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों में नियमित प्रोफेसर की बहाली हो रही है और अच्छे-अच्छे फैकल्टी यहां आ रहे हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें फ्रेंच व जर्मन भाषा में भी जल्द शुरू होगी पढ़ाई : कुलपति मंत्री सुमित कुमार सिंह ने चाणक्य सभागार का उद्घाटन भी किया. कुलपति डॉ सुरेश कांत वर्मा ने कहा कि बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा सत्र को नियमित कर लिया गया है. फ्रेंच व जर्मन भाषा में भी यहां पढ़ाई शुरू की जायेगी, ताकि छात्रों को इसका लाभ मिल सके. उन्होंने यह भी कहा की स्थापना के चार वर्ष के अंदर ही बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय को बेस्ट इमर्जिंग यूनिवर्सिटी का खिताब मिल चुका है. हमारे शिशु भी अब बाहर जाकर अच्छे संस्थानों के बच्चों से मुकाबला कर अपना स्थान बनाने में सफल रहते हैं. इसे भी पढ़ें : BJP जो चाहती है वो करती है, संसद से पास हुआ वक्फ बिल तो छलका कांग्रेस सांसद का दर्द  इसे भी पढ़ें : 15 अगस्त से पहले शुरू हो जायेगा बिहार का ये एयरपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दी जानकारी The post गया को अगले महीने मिलेगा टेक्नोलॉजी सेंटर का तोहफा, PM मोदी कर सकते हैं शिलान्यास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tariff: अमेरिका ने भारत पर आयात शुल्क घटाया, ट्रंप प्रशासन ने दी रियायत

Tariff: अमेरिका ने हिंदुस्तान पर लगाए जाने वाले आयात शुल्क को 27% से घटाकर 26% कर दिया है. ये नए शुल्क 9 अप्रैल से प्रभावी होंगे. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित जवाबी शुल्क में इस संशोधन को व्यापार नीति में नरमी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. हिंदुस्तान पर शुल्क में कटौती का असर अमेरिका के व्हाइट हाउस दस्तावेजों में पहले हिंदुस्तान पर 27 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने का उल्लेख था, लेकिन नवीनतम संशोधन में इसे घटाकर 26% कर दिया गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि 1 प्रतिशत की कटौती से व्यावसायिक असर सीमित रहेगा. अमेरिका और हिंदुस्तान के व्यापारिक संबंध अमेरिका वित्त वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक हिंदुस्तान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना रहा. हिंदुस्तान के कुल वस्तु निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 18 प्रतिशत रही. आयात में अमेरिका की भागीदारी 6.22 प्रतिशत रही. द्विपक्षीय व्यापार में अमेरिका की हिस्सेदारी 10.73 प्रतिशत रही. हिंदुस्तान ने 2023-24 में अमेरिका के साथ 35.32 अरब डॉलर का व्यापार अधिशेष दर्ज किया. हिंदुस्तान के प्रमुख निर्यात उत्पाद (2024) औषधि निर्माण और जैविक उत्पाद: 8.1 अरब डॉलर दूरसंचार उपकरण: 6.5 अरब डॉलर कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर: 5.3 अरब डॉलर पेट्रोलियम उत्पाद: 4.1 अरब डॉलर सोना और दूसरी कीमती धातु के आभूषण: 3.2 अरब डॉलर सूती तैयार वस्त्र (सहायक उपकरण सहित): 2.8 अरब डॉलर लोहा और इस्पात उत्पाद: 2.7 अरब डॉलर हिंदुस्तान के प्रमुख आयात उत्पाद (2024) कच्चा तेल: 4.5 अरब डॉलर पेट्रोलियम उत्पाद: 3.6 अरब डॉलर कोयला और कोक: 3.4 अरब डॉलर कटे और पॉलिश किए हुए हीरे: 2.6 अरब डॉलर इलेक्ट्रिक मशीनरी: 1.4 अरब डॉलर विमान, अंतरिक्ष यान और उसके पुर्जे: 1.3 अरब डॉलर सोना: 1.3 अरब डॉलर इसे भी पढ़ें: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए मनोज कुमार? जानिए पूरी जानकारी दूसरे देशों के शुल्क में भी संशोधन अमेरिका ने हिंदुस्तान के अलावा बोस्निया और हर्जेगोविना, बोत्सवाना, कैमरून, फॉकलैंड द्वीप, मलावी और म्यांमा सहित 12 से अधिक देशों पर लगने वाले शुल्क में 1% तक का बदलाव किया है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस मामूली बदलाव से व्यापारिक समीकरणों पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा। हिंदुस्तान और अमेरिका के बीच व्यापार संबंधों में यह एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है. इसे भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ मिसाइल का बैक फायर शुरू! झुलस उठा अमेरिकी शेयर बाजार, चौतरफा हाहाकार The post Tariff: अमेरिका ने हिंदुस्तान पर आयात शुल्क घटाया, ट्रंप प्रशासन ने दी रियायत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Panchayati Raj: आदिवासी परंपरा के पालन से ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से मिल सकती है मुक्ति

Panchayati Raj: हिंदुस्तान के आदिवासियों की विरासत को समझने के लिए सरहुल महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘हमारी परंपरा, हमारी विरासत’ का विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय और झारखंड प्रशासन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में हुआ. इस दौरान झारखंड में आदिवासियों की कला, संस्कृति और विरासत को बचाने के पहलुओं पर विचार किया गया.  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय पंचायती राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आदिवासियों की संस्कृति, उनकी भाषा, संगीत, खानपान, परंपरा को सहेजना काफी जरूरी है. आदिवासियों की लोक भाषा, भूषा, भोजन और संगीत का दस्तावेजीकरण करना भावी पीढ़ी को देश की विरासत के बारे में जानने के लिए अहम है. भगवान बिरसा मुंडा और आदिवासी समुदाय का ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है. जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष को कभी भुला नहीं जा सकता है. पर्यावरण संरक्षण में आदिवासी समुदाय का विशेष योगदान पर्यावरण संरक्षण में आदिवासी समुदाय का अहम योगदान रहा है. आदिवासी पर्यावरण संरक्षण का काम सिर्फ विरासत के तौर पर नहीं कर रहे हैं, यह भूमि  के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है. जमीन और पर्यावरण से आदिवासियों के लगाव के कारण ही पीढ़ियों से प्राकृतिक संसाधन बचा हुआ है. अगर आम लोग भी आदिवासियों की तरह प्रकृति का सम्मान करें तो ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण, पर्यावरणीय असंतुलन जैसी समस्या का समाधान हो सकता है. केंद्रीय मंत्री ने आदिवासियों से बच्चों की शिक्षा पर जोर देने का आग्रह किया ताकि उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके.  भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष भावी पीढ़ी के लिए है प्रेरणा Panchayati raj: आदिवासी परंपरा के पालन से ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से मिल सकती है मुक्ति 2 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने भगवान बिरसा मुंडा की विरासत का जिक्र करते हुए झारखंड के आदिवासी समुदाय के सांस्कृतिक जागरूकता की प्रशंसा की. देश के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में झारखंड के आदिवासियों का अहम योगदान है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरासत को विकास से जोड़ने की बात करते है. इस विचार को आगे बढ़ाने के लिए सरहुल महोत्सव का आयोजन दिल्ली में किया गया. इस आयोजन का मकसद देश के लोगों को जल, जंगल और जमीन को बचाने का संदेश देना है. देश की संस्कृति को बचाने में आदिवासी समुदाय का अहम योगदान रहा है. सरहुल यह संदेश देता है कि हम प्रकृति से जितने करीब होंगे, जीवन उतना ही उल्लास और खुशी से भरा होगा.  झारखंड के आदिवासी प्रतिनिधियों ने की शिरकत पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा कि देश के विविध परंपरा में आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का अहम रोल है. आदिवासी संगीत, गाने, लोकगीत और परंपरा देश की अमूल्य धरोहर है. अगर इसकी सुरक्षा नहीं की गयी तो यह खत्म हो जायेगा. भावी पीढ़ी के लिए भी इस विरासत को बचाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. झारखंड के 3 हजार गांवों ने ‘हमारी परंपरा, हमारी विरासत’ अभियान में शामिल होने की प्रतिबद्धता जतायी है. आदिवासी संस्कृति और विरासत का संरक्षण कर झारखंड दूसरे राज्यों के लिए मॉडल पेश कर सकता है. इस कार्यक्रम में  झारखंड के आदिवासी समूहों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया और ग्राम सभा को सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श हुआ. कार्यक्रम में केंद्र और राज्य प्रशासन के अधिकारी के अलावा झारखंड के 560 आदिवासी प्रतिनिधि शामिल हुए.  The post Panchayati Raj: आदिवासी परंपरा के पालन से ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से मिल सकती है मुक्ति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कर दिया बाहर, लखनऊ के खिलाफ हार्दिक का पहले गेंदबाजी का फैसला

IPL 2025 LSG vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मैच नंबर 16 में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दोनों टीमों में अब तक तीन-तीन मुकाबले स्पोर्ट्से हैं और एक ही जीत दर्ज की है. नेट रन रेट के मामले में मुंबई की टीम लखनऊ से एक अंक ऊपर है. दोनों ही टीमों की जीत की दरकार है और आज के मुकाबले में कड़ा संघर्ष होने की उम्मीद है. मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब तक अपने फॉर्म में नहीं आए हैं और पिछले तीनों मुकाबलों में वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे. मुंबई ने रोहित को इस मुकाबले के लिए ड्रॉप कर दिया है. Rohit Sharma dropped by Mumbai Indians घुटने में चोट के कारण नहीं स्पोर्ट्स रहे रोहित शर्मा टॉस जीतने के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. एक नया विकेट लग रहा है. निश्चित नहीं कि यह कैसे स्पोर्ट्सेगा. एक अच्छा ट्रैक लग रहा है. बाद में ओस आ सकती है. बेहतर होगा कि हम पीछा करें. मुझे लगता है कि हम एक समूह में बात कर चुके हैं कि हम विकेटों के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं. हम यहां अच्छा क्रिकेट स्पोर्ट्सने आए हैं. हम सही योजनाओं पर टिके रहना और होशियार रहना चाहते हैं. बहुत सारे रन बन रहे हैं. रोहित के घुटने में चोट लगी थी. वह चूक रहा है. जसप्रीत को जल्द ही वापस आना चाहिए. Rohit Sharma dropped 🚨 Toss 🚨 Mumbai Indians won the toss and opted to bowl first against Lucknow Super Giants. Updates ▶️ https://t.co/HHS1Gsaw71#TATAIPL | #LSGvMI | @LucknowIPL | @mipaltan pic.twitter.com/sMnXPV2Xnx — IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2025 टॉस के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, मुझे लगता है कि हम बल्लेबाजी इकाई के रूप में काफी आश्वस्त हैं. एक बहुत मजबूत इकाई है. मेरे सहित हमारे कुछ खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. हमने पूरे टूर्नामेंट में इसी तरह स्पोर्ट्सने की बात की थी. सामान्य चर्चा यह है कि हम वहां जाएं और खुद को अभिव्यक्त करें. हमने उस लक्ष्य के बारे में बात नहीं की है जिसे हम हासिल करना चाहते हैं. बस गेंद को स्पोर्ट्सें और गेंद को देखें और प्रतिक्रिया दें. मुझे लगता है कि हम काफी आश्वस्त हैं. जिस तरह से मैंने खुद को स्थापित किया है. एक बार जब हम शुरुआत करेंगे, तो हम इसका फायदा उठाएंगे. हमारे लिए बस एक बदलाव है. सिद्धार्थ की जगह आकाश दीप आए हैं. दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन) : एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, आवेश खानइंपैक्ट सब्स्टीट्यूट : रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, एम सिद्धार्थ, आकाश सिंह.मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन) : विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर.इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट : तिलक वर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, कर्ण शर्मा. ये भी पढ़ें… ‘खुद को लॉर्ड बोल रहा है’, रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर की हंसी-ठिठोली इंटरनेट पर वायरल CSK इस बवाल खिलाड़ी को करेगा टीम में शामिल, लगातार हार के बाद होगा रणनीति में बदलाव The post रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कर दिया बाहर, लखनऊ के खिलाफ हार्दिक का पहले गेंदबाजी का फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिवान : तालाब से युवती का शव बरामद, इलाके में मची सनसनी, मौके पर पहुंचे CO

सिवान, अरविंद कुमार सिंह : जिले के बढ़हरिया थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां जमुनागढ़ देवी मंदिर परिसर स्थित तालाब से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है. शव मिलने की समाचार से इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने सुबह तालाब में शव को पानी पर तैरते देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची बढ़हरिया थाना पुलिस ने शव को बाहर निकाला और जांच शुरू की.  शव से 100 और 500 के नोट बरामद  पुलिस के अनुसार, युवती ने जींस और शर्ट पहन रखी थी.उसके गले में एक चेन, हाथ में काला धागा और कड़ा था. शव के पास से पुलिस ने जेब से 500 और 100 रुपये के नोट भी बरामद किए हैं. प्रारंभिक जांच में हत्या या आत्महत्या का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है. शव को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और उन्होंने तुरंत थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा को सूचित किया.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रूपेश वर्मा और सीओ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस अब शव की शिनाख्त में जुट गई है और आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. इस घटना ने इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं, और पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है.  इसे भी पढ़ें : सिवान : स्कूल में घुसकर दबंग ने शिक्षक को मारा, बोला- केस किया तो जान से मार दूंगा इसे भी पढ़ें : Patna Crime : मरीन ड्राइव पर युवक की गोली मारकर हत्या, पटना में बना नया क्राइम स्पॉट The post सिवान : तालाब से युवती का शव बरामद, इलाके में मची सनसनी, मौके पर पहुंचे CO appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cabinet: केंद्र सरकार ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के दूसरे चरण को दी मंजूरी

Cabinet: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के दूसरे चरण को मंजूरी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्र प्रायोजित इस योजना पर होने वाला पूरा खर्च केंद्र प्रशासन वहन करेगी. यह सुरक्षित, संरक्षित और जीवंत भूमि सीमाओं का विकास करेगा और वर्ष 2047 तक विकसित हिंदुस्तान के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा. यह कार्यक्रम वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के पहले चरण के तहत कवर की गयी उत्तरी सीमा के अलावा अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमाओं (आईएलबीएस) से सटे ब्लॉकों में स्थित गांवों के व्यापक विकास में मदद करेगा. इस योजना पर 6839 करोड़ रुपये के खर्च होगा.  बिहार सहित अन्य राज्यों में होगा लागू यह कार्यक्रम अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के चुनिंदा रणनीतिक गांवों में वित्त वर्ष 2028-29 तक लागू किया जाएगा. इस कार्यक्रम का मकसद समृद्ध और सुरक्षित सीमाओं को सुनिश्चित करने, सीमा पार अपराध को नियंत्रित करने और सीमावर्ती आबादी को देश की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें ‘सीमा सुरक्षा बलों की आंख और कान’ के रूप में विकसित करने के लिए बेहतर जीवन स्थितियां और पर्याप्त आजीविका के अवसर पैदा करना है. यह आंतरिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है.  क्या होगी विशेष पहल यह कार्यक्रम गांव या गांवों के समूह के भीतर बुनियादी ढांचे के विकास, मूल्य श्रृंखला विकास (सहकारी समितियों, एसएचजी आदि के माध्यम से), सीमा आउटरीच गतिविधि, स्मार्ट कक्षाओं, शिक्षा बुनियादी ढांचे, पर्यटन सर्किट के विकास और सीमावर्ती क्षेत्रों में विविध और टिकाऊ आजीविका के अवसर सर्जित करने के लिए लिए फंड देगा. इन गांवों के लिए ऑल वेदर रोड ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत पहले से स्वीकृत पीएमजीएसवाई-4 के तहत किया जाएगा. कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति सीमावर्ती क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए योजनाबद्ध दिशानिर्देशों में उपयुक्त छूट पर विचार करेगी. इस कार्यक्रम का मकसद योजना मानदंडों के अनुसार पहचाने गए गांवों में मौजूद व्यक्तिगत और घरेलू स्तर की कल्याणकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करना है.  स्थानीय संस्कृति और विरासत को मिलेगा बढावा इस कार्यक्रम में मेले और त्यौहार, जागरूकता शिविर, राष्ट्रीय दिवसों का उत्सव, मंत्रियों, केंद्र और राज्य, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ प्रशासनी अधिकारियों द्वारा नियमित दौरे और ऐसे गांवों में रात्रि विश्राम जैसी गतिविधियों का आयोजन करके इन गांवों में जीवंतता बढ़ाने पर जोर दिया गया है. इससे पर्यटन की संभावना बढ़ेगी और इन गांवों की स्थानीय संस्कृति और विरासत को बढ़ावा मिलेगा. परियोजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए तकनीक का प्रयोग होगा और पीएम गति शक्ति जैसे सूचना डेटाबेस का उपयोग किया जाएगा. The post Cabinet: केंद्र प्रशासन ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के दूसरे चरण को दी मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमेरिकी टैरिफ बना वरदान! चीन को मिला सोने का भंडार

China Discovered Gold Reserve: दुनियाभर में सोने की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं और हिंदुस्तान में शुक्रवार को यह 91,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गई. सोने की कीमतों में यह उछाल ऐसे समय में देखा जा रहा है जब वैश्विक वित्तीय स्थिति में अनिश्चितता का माहौल है. डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के कारण चीन और हिंदुस्तान समेत कई देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगा दिया गया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर असर पड़ रहा है. इस ट्रेड वॉर के कारण वैश्विक मंदी की आशंका भी बढ़ गई है. ऐसे माहौल में निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प के रूप में देख रहे हैं, जिसके चलते इसकी मांग में तेज़ी आई है. केंद्रीय बैंकों की सोने की खरीद और चीन की बड़ी खोज सोने की बढ़ती कीमतों के बीच दुनियाभर के केंद्रीय बैंक बड़ी मात्रा में सोने की खरीद कर रहे हैं. इसी बीच चीन से एक बड़ी समाचार आई है. चीन ने दावा किया है कि उसे देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में 1000 टन सोने का विशाल भंडार मिला है. यह खोज चीन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि इससे देश के सोने के भंडार में भारी बढ़ोतरी होगी. इससे पहले, पिछले वर्ष भी चीन ने 80 अरब डॉलर के सोने का भंडार खोजने का दावा किया था. चीन के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने भी सोने के खनन में बड़ा कदम उठाया है. ऑस्ट्रेलिया ने सोने के उत्पादन को तेजी से बढ़ाते हुए बड़े पैमाने पर सोने की निकासी शुरू कर दी है. विशाल भंडार से चीन को मिल सकती है बढ़त विशेषज्ञों का मानना है कि चीन को मिला नया सोने का भंडार दुनिया के सबसे बड़े भंडारों में से एक हो सकता है. किसी देश के पास बड़े पैमाने पर सोने का भंडार होने से उसे वैश्विक आर्थिक संकट से निपटने में मदद मिलती है. इसके अलावा, सोना बैटरियों और इलेक्ट्रॉनिक्स के निर्माण में भी उपयोगी होता है, जिससे इसका औद्योगिक महत्व भी बढ़ जाता है. चीन पहले से ही दुनिया में सबसे अधिक सोना उत्पादन करने वाला देश है. साल 2024 में चीन ने 380 टन सोने का उत्पादन किया था. हालांकि, भंडार के मामले में वह अभी भी दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से पीछे है. विशेषज्ञों ने चीन के दावे पर जताया संदेह चीन के लाइओनिंग प्रांत में मिला यह नया सोने का भंडार चीन को उत्पादन के क्षेत्र में बढ़त देने में मदद करेगा. हालांकि, कई विशेषज्ञ इस भंडार की सटीकता और गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं. कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की खदानों से वास्तव में कितना सोना निकाला जा सकता है, यह अभी स्पष्ट नहीं है. चीन का दावा है कि यह खानें खनन के लिए उपयुक्त हैं और यहां बड़े पैमाने पर सोने की निकासी की जा सकती है. इससे पहले भी चीन ने नवंबर में वुनान प्रांत के वांगू गोल्डफील्ड में 80 अरब डॉलर मूल्य के सोने का भंडार मिलने की घोषणा की थी. वांगू में मिला सोना लगभग एक मील गहराई में चट्टानों के भीतर स्थित है. चीन का मानना है कि यह खोज देश की आर्थिक और संसाधन सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है. हालांकि, भूगर्भ विज्ञानियों ने चीन के इन दावों की स्वतंत्र रूप से जांच करने की मांग की है और कहा है कि इस सोने को निकालने में कई साल लग सकते हैं. इसे भी पढ़ें: गटर में किताब, चेहरे पर मुस्कान, वीडियो देख कहेंगे वाह रे बचपना तुझे सलाम  ऑस्ट्रेलिया बना सोने के उत्पादन का बड़ा खिलाड़ी दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने भी सोने के उत्पादन को तेज़ी से बढ़ाने की योजना बनाई है. दुनिया में सोने की बढ़ती मांग को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बड़े पैमाने पर खनन गतिविधियां शुरू कर दी हैं. विशेषज्ञों का अनुमान है कि साल 2030 तक ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश बन सकता है. वर्तमान में, ऑस्ट्रेलिया हर साल 289 टन सोना निकाल रहा है, लेकिन 2030 तक यह उत्पादन बढ़कर 377 टन तक पहुंच सकता है. इससे वह चीन और रूस जैसे देशों को पीछे छोड़ सकता है. सोने की कीमतों में उछाल के पीछे कई कारण हैं, जिनमें वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, व्यापार युद्ध, और बढ़ती निवेश मांग शामिल हैं. चीन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश सोने के भंडार और उत्पादन में बढ़त हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, चीन के हालिया दावे पर कुछ विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं और इसकी स्वतंत्र जांच की मांग की है. आने वाले वर्षों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा देश सोने के उत्पादन और भंडारण में शीर्ष पर रहता है और वैश्विक वित्तीय स्थिति पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है. इसे भी पढ़ें: 7 की मौत, अगले 3 दिन भारी बारिश-तूफान-बवंडर और बाढ़ का खतरा, संकट में 40 लाख लोग The post अमेरिकी टैरिफ बना वरदान! चीन को मिला सोने का भंडार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Waqf Bill: वक्फ बिल के खिलाफ मुस्लिमों का जोरदार प्रदर्शन, बिल वापस लेने की मांग पर अड़े

Waqf Bill: लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ संशोधन बिल के पास होने के बाद देश के कई हिस्सों में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है.  मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतरकर बिल के खिलाफ हल्ला बोल कर रहे हैं. मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद कई और हिस्सों में मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन जारी है. इस बिल को कांग्रेस और AIMIM सांसद ने सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी है. कोलकाता के पार्क सर्कस क्रॉसिंग पर अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. विरोध कर रहे लोगों ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को तत्काल वापस लेने की मांग की है. सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन सैकड़ों मुसलमान इस विधेयक के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए कोलकाता की सड़कों पर उतरे. कई अल्पसंख्यक संगठन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा “यह विधेयक देश को बांटने के लिए बीजेपी की चाल है. उन्होंने अपने बहुमत के कारण लोकसभा और राज्यसभा दोनों में विधेयक पारित करा दिया है. हम इस तानाशाही दृष्टिकोण का विरोध करते हैं. यह न केवल मुस्लिम संपत्तियों को जब्त करने का प्रयास है, बल्कि हमें बदनाम करने का भी प्रयास है.” प्रदर्शनों के कारण क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया तथा बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर एकत्र हो गए। विपक्षी दलों ने विधेयक पर जताई है कड़ी आपत्ति पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी वक्फ विधेयक पेश करने के लिए भाजपा की आलोचना की है और उस पर देश को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. सीएम बनर्जी ने संकल्प लिया कि जब “मौजूदा प्रशासन को हटाकर नई प्रशासन बनेगी” तो वह विधेयक को निष्प्रभावी करने के लिए संशोधन लाएंगी. संसद में विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्षी दलों की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई और उन्होंने इसे मुस्लिम विरोधी और असंवैधानिक करार दिया. विपक्ष बना रहा है आगे की रणनीति वक्फ संशोधन विधेयक पर समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा “हमने और विपक्ष की तमाम पार्टियों ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया है और इस सिलसिले में आगे की क्या रणनीति बनानी है, यह तय करना है कि यह बिल लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया है. हमारे पास अब कोर्ट का रास्ता बचा है. हम सबसे चर्चा करके आगे का कदम उठाएंगे. हमारे लिए यह इतिहास का एक बुरा दिन रहेगा.” #WATCH दिल्ली: वक्फ संशोधन विधेयक पर समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा, “हमने और विपक्ष की तमाम पार्टियों ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया है और इस सिलसिले में आगे की क्या रणनीति बनानी है, यह तय करना है…यह बिल लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया है। हमारे पास… pic.twitter.com/25IlN4ufSS — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2025 वक्फ संशोधन विधेयक बनेगा नई उम्मीद-  दानिश आज़ाद अंसारी कई मुस्लिम नेता इस बिल के समर्थन में भी खड़े हैं. उनका कहना है कि इस बिल से मुस्लिम समाज के विकास का दायरा बढ़ेगा. उत्तर प्रदेश प्रशासन में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने वक्फ संशोधन विधेयक पर कहा “वक्फ संशोधन विधेयक जल्द ही कानून बनकर आम मुसलमानों के जीवन में एक नई उम्मीद और रोशनी बनकर आगे बढ़ेगा. हमें पूरा विश्वास है कि यह बिल सकारात्मक तरीके से हमारे गरीब मुसलमानों के जीवन में एक बदलाव लाएगा”. उन्होंने कहा कि इससे वक्फ बोर्ड की संपत्ति और आय में इजाफा होगा. #WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश प्रशासन में मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने वक्फ संशोधन विधेयक पर कहा, “… वक्फ संशोधन विधेयक जल्द ही कानून बनकर आम मुसलमानों के जीवन में एक नई उम्मीद और रोशनी बनकर आगे बढ़ेगा। हमें पूरा विश्वास है कि यह बिल सकारात्मक तरीके से हमारे गरीब मुसलमानों के जीवन… pic.twitter.com/LNdT1YO9wM — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2025 लोकसभा और राज्यसभा में विधेयक पास गुरुवार को राज्यसभा में 128 सदस्यों ने वक्फ संशोधन विधेयक के पक्ष में जबकि 95 ने विरोध में मतदान किया, जिसके बाद इसे पारित कर दिया गया. इससे पहले लोकसभा ने तीन अप्रैल को विधेयक को मंजूरी दे दी थी. लोकसभा में 288 सदस्यों ने विधेयक का समर्थन किया था, जबकि 232 ने विरोध किया था. Also Read: Waqf Bill: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वक्फ विधेयक, ओवैसी समेत कांग्रेस नेता ने दी चुनौती, सदन के बाद सड़क पर भी छिड़ा है संग्राम The post Waqf Bill: वक्फ बिल के खिलाफ मुस्लिमों का जोरदार प्रदर्शन, बिल वापस लेने की मांग पर अड़े appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिवान : स्कूल में घुसकर दबंग ने शिक्षक को मारा, बोला- केस किया तो जान से मार दूंगा

सिवान, अरविंद कुमार सिंह : जिले के जीरादेई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढ़ेया के सहायक शिक्षक अमित कुमार पर गांव के ही मैनेजर यादव द्वारा स्कूल में घुसकर उन  पर लाठी से जानलेवा हमला कर दिया गया. अचानक हुए हमले में अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. जैसे ही इसकी सूचना अन्य शिक्षकों को मिली तो वह अमित को बचाने के लिए दौड़े. इस पर आरोपी ने अन्य शिक्षकों पर भी हमला कर दिया.  आरोपी मैनेजर यादव सफेद लोवर-टीशर्ट में केस किया तो समझ लेना : आरोपी  इस दौरान दूसरे शिक्षक अपने आप को बचाने का प्रयास लगे. तभी आरोपी मैनेजर यादव स्कूल के कार्यालय में घुस गया और ऑफिस में रखे हुए आवश्यक कागजात को फाड़ने लगा. इसके साथ ही उसने शिक्षकों को धमकी दी कि अगर तुम लोग केस करोगे तो सबको जान से मार दूंगा. शिक्षकों के साथ अक्सर मारपीट करता है आरोपी : अमित  घटना के बाद से ही सभी शिक्षकों में डर का माहौल है. वहीं, सहायक शिक्षक अमित कुमार ने बताया की मैनेजर कुमार द्वारा हमेशा हम शिक्षकों पर हमला किया जाता है. इससे पहले आरोपी ने हमारे विद्यालय के सहायक शिक्षिका तरन्नुम बानो पर भी जानलेवा हमला किया था. जिसका आवेदन 26 नवंबर 2024 को स्थानीय थाना जीरादेई में दिया गया था. जिस पर थाना ने करवाई किया था. लेकिन आज फिर उसने हमला कर हम सभी को दहशत में डाल दिया.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें आरोपी के खिलाफ करेंगे कार्रवाई : पुलिस घटना के बाद स्कूल में मौजूद शिक्षकों ने मांग किया है कि आरोपी के खिलाफ उचित करवाई किया जाए. वहीं, इस घटना के संबंध में जीरादेई थाना प्रभारी सोनी कुमारी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि शिक्षकों द्वारा फोन से सूचना दिया गया था. पुलिस तत्परता दिखाते हुए घटना स्थल पर पहुंची. लेकिन मैनेजर यादव भागने में सफल रहा. आवेदन आया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.  इसे भी पढ़ें : Waqf Bill: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वक्फ विधेयक, ओवैसी समेत कांग्रेस नेता ने दी चुनौती, सदन के बाद सड़क पर भी छिड़ा है संग्राम इसे भी पढ़ें : BJP जो चाहती है वो करती है, संसद से पास हुआ वक्फ बिल तो छलका कांग्रेस सांसद का दर्द  The post सिवान : स्कूल में घुसकर दबंग ने शिक्षक को मारा, बोला- केस किया तो जान से मार दूंगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड कैडर के 18 IPS को आंतरिक सुरक्षा पदक, अमोल विनुकांत होमकर समेत इन्हें मिला सम्मान

Police Antrik Suraksha Seva Padak: रांची-पुलिस सेवा में बेहतर योगदान के लिए झारखंड कैडर के 18 आईपीएस अफसरों को आंतरिक सुरक्षा पदक मिला है. यह पदक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (गृह मंत्रालय) की ओर से झारखंड पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराया गया है. इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय ने पत्र भेजा है. इन आईपीएस को आंतरिक सुरक्षा पदक आंतरिक सुरक्षा पदक पानेवालों में अमोल विनुकांत होमकर, पंकज कंबोज, कुलदीप द्विवेदी, ए विजयालक्ष्मी, डॉ एम तमिलवाणन, अनीश गुप्ता, इंद्रजीत महथा, सुरेंद्र कुमार झा, वाइएस रमेश, कार्तिक एस, एम अर्शी, प्रशांत आनंद, आशुतोष शेखर, अनुदीप सिंह, शंभु कुमार सिंह, दीपक कुमार पांडेय, राजकुमार मेहता और के विजय शंकर शामिल हैं. ये भी पढ़ें: ACB Trap: रांची में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, नामकुम थाने का दारोगा चंद्रदीप प्रसाद 30 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट ये भी पढ़ें: Dream 11: करोड़पति दर्जी भर रहा सपनों की उड़ान, खपरैल मकान से फ्लैट में होगा शिफ्ट, 49 रुपए से चमकी है किस्मत ये भी पढ़ें: Indian Air Force Air Show: झारखंड में वायुसेना का पहला एयर शो रांची में, रांची DC से मिले एयरफोर्स अफसर The post झारखंड कैडर के 18 IPS को आंतरिक सुरक्षा पदक, अमोल विनुकांत होमकर समेत इन्हें मिला सम्मान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top