Hot News

April 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga Airport News: दरभंगा-दिल्ली रूट पर रोजाना 11 विमान भरेंगे उड़ान

अकासा ने शुक्रवार से दरभंगा- दिल्ली रूट पर विमान सेवा की शुरुआत की. नयी विमानन कंपनी अकासा की बिहार में यह पहली उड़ान सेवा है. दिल्ली व दरभंगा एयरपोर्ट पर उद्घाटन कार्यक्रम हुआ. नागरिक उड्डयन मंत्री केआरएम नायडू, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा व स्थानीय सांसद गोपालजी ठाकुर ने दीप जलाकर उड़ान सेवा का उद्घाटन किया. संजय कुमार झा ने कहा कि नई उड़ान से मिथिला और बिहार के लोगों के लिए हवाई सफर और सुगम होगा. प्रदेश में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को बल मिलेगा. बिहार के विकास को मिलेगी नई गति दरभंगा एयरपोर्ट पर भूमि व राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने नई उड़ान सेवा का शुभारंभ किया. मंत्री ने प्रथम यात्री को बोर्डिंग पास सौंपते हुए बधाई दी. कहा कि यह उड़ान सेवा दरभंगा और नई दिल्ली के बीच आवागमन को और अधिक सहज, सुगम और सुलभ बनाएगी. इससे मिथिला समेत बिहार के विकास को नई गति मिलेगी. समय से पहले दरभंगा पहुंची फ्लाइट दिल्ली से उड़ा अकासा का विमान क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10.55 बजे से आठ मिनट पहले ही सुबह 10.47 बजे दरभंगा हवाई अड्डा पर लैंड कर गया.  दिल्ली के लिए फ्लाइट क्यूपी 1406 सुबह 11.58 बजे यात्रियों को लेकर यहां से रवाना हुई. विमान की सभी सीटें फुल थीं. आज पहली बार दिल्ली रूट पर तीन विमानन कंपनी इंडिगो, स्पाइसजेट व अकासा ने सर्विस दी. इस रूट पर पैसेंजरों को अब बेहतर विकल्प के साथ किफायती दर पर टिकट उपलब्ध होने की संभावना बन गयी है. ये भी पढ़ें.. Gopal Mandal Controversy : तू मेरा दामाद हो क्या… अब पटना में पत्रकारों से भिड़े JDU विधायक गोपाल मंडल The post Darbhanga Airport News: दरभंगा-दिल्ली रूट पर रोजाना 11 विमान भरेंगे उड़ान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Babu Jagjivan Ram Jayanti: बचपन में थीं मुश्किलें…पर ‘बाबूजी’ बने उपप्रधानमंत्री, ऐसे तय किया स्वतंत्रता सेनानी से राजनेता का सफर

Babu Jagjivan Ram Jayanti in Hindi: हिंदुस्तान की आजादी की बात हो और बाबू जगजीवन राम का नाम न आए तो ऐसा नहीं हो सकता. उन्होंने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई. आजादी के बाद वे हिंदुस्तान के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री भी बने थे. बाबू जगजीवन राम का जन्म 5 अप्रैल 1908 को हुआ था. उनके शुरुआती जीवन में कठिनाइयां थी लेकिन वह सभी चुनौतियों को पार करते हुए आगे बढ़े. हर वर्ष 5 अप्रैल को उनकी जयंती मनाई जाती है. इसलिए इस अवसर पर जानते हैं बाबू जगजीवन राम (Babu Jagjivan Ram Jayanti in Hindi) के बारे में. बाबू जगजीवन राम का संक्षिप्त जीवन परिचय (Babu Jagjivan Ram Jayanti) बाबू जगजीवन राम का जन्म 5 अप्रैल 1908 को बिहार के आरा (अब भोजपुर जिला) के चंदवा गांव में हुआ था. जगजीवन राम को 6 साल की उम्र में गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ने भेजा गया. उसी साल उनके पिता का देहांत हो गया. उन्होंने आगे की पढ़ाई आरा के महाजनी स्कूल और टाउन स्कूल से की. 1925 में वे आरा में होने वाले एक छात्र सम्मेलन में शामिल हुए. वहां उन्हें पंडित मदन मोहन मालवीय का स्वागत भाषण देने का मौका मिला. उनका भाषण सुनकर मालवीय जी बहुत प्रभावित हुए और उन्हें आगे पढ़ाई के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय बुलाया.  यह भी पढ़ें- Dr Ambedkar Education Qualification: शिक्षा शेरनी का दूध है…जो पिएगा वो दहाड़ेगा बोलने वाले ‘बाबा साहेब’ आंबेडकर के पास थीं इतनी डिग्रियां काशी विश्वविद्यालय से की पढ़ाई (Babu Jagjivan Ram in Hindi) मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास करने के बाद जुलाई 1926 में बाबू जगजीवन राम ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, बनारस में एडमिशन लिया. 1928 में आईएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद वे स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े और महात्मा गांधी के संपर्क में आए. गांधीजी ने कहा था ‘आग में तपा सोना’ (Babu Jagjivan Ram in Hindi) स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान से महात्मा गांधी बहुत प्रभावित हुए और गांधी जी ने बाबू जगजीवन राम को ‘आग में तपा सोना’ कहकर सम्मानित किया. 1935 के हिंदुस्तानीय अधिनियम के तहत 1937 में चुनाव हुए जिसमें बिहार और आठ अन्य प्रांतों में कांग्रेस की जीत हुई.  बाबू जगजीवन राम: एक संघर्षशील स्वतंत्रता सेनानी (Babu Jagjivan Ram) बाबू जगजीवन राम एक साहसी स्वतंत्रता सेनानी थे वे 1931 में हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य बने 1934-35 में उन्होंने “अखिल हिंदुस्तानीय शोषित वर्ग लीग” की स्थापना में अहम भूमिका निभाई बाबूजी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन और हिंदुस्तान छोड़ो आंदोलन में भाग लिया. जगजीवन जी को 1940 और 1942 में जेल भी जाना पड़ा. जेल जाने के बाद भी वे समाज सेवा से पीछे नहीं हटे और वे हमेशा त्याग और बलिदान की भावना से देश के लिए काम करते रहे. उनके कार्यों से वे सामाजिक समानता और शोषित वर्गों के अधिकारों के प्रतीक बन गए. यह भी पढ़ें- Mangal Pandey in Hindi: मारो फिरंगी को…कहने वाले आजादी के ‘महानायक’ मंगल पांडे, जानें क्यों दी गई थी फांसी? बाबू जगजीवन राम: आजादी के बाद योगदान (बाबू जगजीवन राम की हिस्ट्री) आजादी के बाद बनी पहली प्रशासन में बाबू जगजीवन राम को श्रम मंत्री बनाया गया. यह पद उन्हें पसंद था क्योंकि उन्होंने खेत मजदूरों और मिल मजदूरों की मुश्किलें बचपन और छात्र जीवन में करीब से देखी थीं. श्रम मंत्री रहते हुए उन्होंने मजदूरों के लिए बेहतर कानून बनाए, जो आज भी हमारे देश की नीतियों का हिस्सा हैं. जगजीवन जी ने 1952 तक श्रम मंत्रालय का नेतृत्व किया. बाबू जगजीवन राम: सबसे लंबे समय तक मंत्री रहने का रिकॉर्ड बाबू जगजीवन राम 32 वर्षों तक कैबिनेट मंत्री रहे, जो एक रिकॉर्ड है. वे पंडित नेहरू की प्रशासन में कई मंत्रालयों में कार्यरत रहे: संचार मंत्रालय (1952-56) परिवहन और रेलवे मंत्रालय (1956-62) परिवहन और संचार मंत्रालय (1962-63) 1971 हिंदुस्तान-पाक युद्ध के समय वे हिंदुस्तान के रक्षा मंत्री थे. इसी युद्ध के परिणामस्वरूप बांग्लादेश का जन्म हुआ. उनका निधन 6 जुलाई 1986 को हुआ. यह भी पढ़ें- Essay on Dr Ambedkar in Hindi: हिंदुस्तानीय संविधान के ‘जनक’ डाॅ. आंबेडकर पर निबंध ऐसे लिखें तो सभी करेंगे तारीफ! The post Babu Jagjivan Ram Jayanti: बचपन में थीं मुश्किलें…पर ‘बाबूजी’ बने उपप्रधानमंत्री, ऐसे तय किया स्वतंत्रता सेनानी से राजनेता का सफर appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर में शुक्रवार को विद्यालय की नवमी कक्षा में उत्तीर्ण एक दर्जन मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि मेहनत से मेधावी छात्र –छात्राएं अपनी अलग पहचान बनाते हैं। उनके लिए दुनिया में कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं है। इसलिए आप सभी मेहनत के साथ पढ़ाई करें ताकि अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें । साथ ही अपने माता-पिता के सपनों को भी साकार कर सकें। सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में राहुल कुमार, सोनी कुमारी,खुशबू कुमारी, साक्षी कुमारी,प्रिया कुमारी, सचिन कुमार, अमन कुमार, सोनाक्षी कुमारी आदि शामिल हैं। मौके पर शिक्षक– शिक्षिकाओं में राकेश कुमार,नदीम खान, नवीन कुमार, दुर्गेश कुमार, कमलेश कुमार,मीरा कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

अघोषित राष्ट्र कवि थे माखनलाल चतुर्वेदी

नया विचार सरायरंजन: एक अघोषित राष्ट्र कवि थे माखनलाल चतुर्वेदी। उक्त बातें मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार झा ने शुक्रवार कोे केएसआर कॉलेज सरायरंजन में हिंदी विभाग के द्वारा आयोजित माखनलाल चतुर्वेदी जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो .अवधेश कुमार झा की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि सिनेटर डॉ. विजय कुमार झा ने माखनलाल चतुर्वेदी को महान देश भक्त बताया। प्रो. शेखर प्रसाद चौधरी ने माखनलाल चतुर्वेदी के महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री चौधरी ने स्पष्ट किया कि अपनी देशभक्ति परक क्रांति कारी कविताओं से हिंदुस्तानवासियों को प्रेरित कर हिंदुस्तान माता को आजादी दिलाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अन्य वक्ताओं ने कहा कि ऐसे तो माखनलाल चतुर्वेदी की सारी रचनाएं देशभक्ति से ओत-प्रोत हैं,तथापि पुष्प की अभिलाषा एक मात्र कविता ही लिखते तब भी अमर महाकवि बन जाते। वक्ताओं ने कहा कि आज के अवसर वादी राजनेताओं को महान हिंदुस्तानीय आत्मा माखनलाल चतुर्वेदी से प्रेरणा लेकर देश और समाज को गौरवान्वित करना चाहिए। शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. शर्देनन्दु कुमार झा,प्रो .मनोज कुमार झा,प्रो. हरेकृष्ण चौधरी,प्रो. पवन कुमार चौधरी, डॉ. चंद्रशेखर झा,प्रो.अभय कुमार झा,प्रो. अभय कुमार ठाकुर,प्रो चंद्रमौलेश्वर झा, डॉ सुवंश कुमार चौधरी,प्रो .अनिल कुमार झा,प्रो .अंकेश कुमार चौधरी आदि ने जयंती समारोह को सम्बोधित किया। इसके पूर्व माखनलाल चतुर्वेदी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर संपूर्ण महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।

समस्तीपुर

BJP NEWS- भाजपा की बैठक में पार्टी के स्थापना दिवस एवं अंबेडकर जयंती को सफल बनाने का निर्णय

नया विचार सरायरंजन : आगामी 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को हिंदुस्तानरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु प्रखंड के धर्मपुर पंचायत में शुक्रवार को भाजपा मण्डल स्तरीय बैठक आहूत की गई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बबलू झा ने की। बैठक में भाजपा समस्तीपुर दक्षिणी के जिला अध्यक्ष शशिधर झा भी उपस्थित थे। वहीं जिला उपाध्यक्ष वीणा साह,हरेराम झा,राम सागर सिंह कुशवाहा,चंदेश्वर राय, सुदर्शन प्रसाद साह आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने एवं हर बूथ पर कार्यक्रम कैसे हो,इसका मार्गदर्शन दिया। मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष अमरेश झा,दुर्गा सिंह,कुंदन सिंह,रंजीत राय,संतोष कुमार साह, घनश्याम सिंह,सुरेश चौरसिया,शुंभ सिंह,प्रेम कुमार,किशोर सिंह सहित मण्डल के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

समस्तीपुर

Samastipur News- रायपुर बुजुर्ग में जौनार के साथ शुरू हुआ बाबा केवल मेला, भव्य भंडारा का भी हुआ आयोजन 

नया विचार सरायरंजन: राजकीय मेला बाबा केवल की शुरुआत जौनार के साथ हो गई है। प्रखंड के रायपुर बुजुर्ग पंचायत की गांगमोहन अखाड़ा घाट पर शुक्रवार को ध्वजारोहण तथा विधिवत बाबा केवल महराज की पूजा– अर्चना हुई। –पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इसमें हजारों लोग शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। पूजा समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र सहनी ने बताया कि हर वर्ष जौनार के साथ पूजा की शुरुआत की जाती है।मौके पर पूर्व जिला परिषद् सदस्य हरेराम सहनी, सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार, पूर्व मुखिया दीपनारायण सहनी, समाजसेवी मुकेश झा, उमेश सहनी, अशोक ईश्वर, तेजनरायण सहनी, पंसस गनौर साह,जीवछ सहनी, बालेश्वर सहनी, राधाकांत ईश्वर,राज कुमार सहनी, विकास सहनी,राम एकबाल सहनी, महेश्वर सहनी, दशरथ सहनी, जोगिंद्र सहनी, महादेव सहनी, राजेन्द्र सहनी, हरेंद्र सहनी, सूर्य नारायण सहनी,कमल सहनी,लखण सहनी,कारी सहनी,हरिहर सहनी, अमरजीत सहनी उर्फ व्यास, राजगीर सहनी,नन्हकी सहनी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

Samastipur News-बथुआ बुजुर्ग में पान बरेठा में लगी आग ,20 लाख की क्षति का अनुमान

नया विचार सरायरंजन :मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग स्थित वार्ड 16 में शुक्रवार की दोपहर पान के बरेठा में अचानक आग लग गई।आग लगने से आधा दर्जन किसानों के लहलहाते पान बरेठा जलकर राख हो गए। इस अगलगी में लगभग बीस लाख रूपए के नुकसान का अनुमान है। हालांकि इस अगलगी में नुकसान का आकलन नहीं हुआ है।आग लगने की सूचना पर आसपास के लोगों एवं पांच दमकल की गाड़ी पहुंचकर दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया गया । आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस अगलगी में हुए नुकसान को लेकर मुआवजा की मांग पीड़ित किसानों ने की है। इस अगलगी की सूचना सीओ को दे दी गई है। अग्निपीड़ितों में यशवंत चौरसिया, महेश चौरसिया, दिनेश चौरसिया, घनश्याम चौरसिया, शंकर चौरसिया, शिवदयाल चौरसिया, श्रवण चौरसिया, रामलाल चौरसिया, सज्जन चौरसिया, विश्वनाथ चौरसिया, बालेश्वर चौरसिया आदि शामिल हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने रोहित-शिवानी के डेथ सीन शूट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आंसू बहाने की…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. शो में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. हाल ही में, गणगौर उत्सव पोद्दार और गोयनका परिवार के लिए सबसे काला दिन साबित हुआ. गणगौर के दौरान हुए बड़े विस्फोट में रोहित, अरमान और शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है. जल्द ही, शिवानी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अभिरा टूट गई और आहत हुई क्योंकि उसने फिर से एक मां को खो दिया. रोहित और शिवानी की हुई मौत डॉक्टरों ने तब उन्हें बताया कि अरमान और रोहित को बचाना वाकई मुश्किल है. हालांकि, राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान तो बच जाएगा, लेकिन रोहित की मौत हो जाएगी. इंटरनेट पर कई बीटीएस तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. जहां रोहित की मौत के सीन को शूट होते हुए देखते हैं. अब समृद्धि शुक्ला ने बताया कि डेथ सीन करना कितना मुश्किल था. रोहित की मौत सीन पर क्या बोली समृद्धि शुक्ला समृद्धि शुक्ला ने बॉलीवुड लाइफ संग बात करते हुए कहा, “ऐसे सीन करना वाकई टफ और दुखी करने वाला होता है, क्योंकि हमें उन दोनों को अलविदा भी कहना पड़ा था, इसलिए यह पर्सनल भी लगा. रोमित बेहद मिलनसार, समझदार हैं और बहुत प्रतिभाशाली अभिनेता हैं. उनके साथ काम करना हमेशा मजेदार रहा.. निश्चित रूप से हम सभी उन्हें याद करेंगे.” शिवानी संग आखिरी सीन करने पर क्या बोली समृद्धि समृद्धि ने आगे अभीरा और शिवानी के आखिरी सीन को लेकर भी बात की. एक्ट्रेस ने कहा, “विभूति ठाकुर बहुत दयालु और विनम्र हैं. पहले वह बहुत संकोची थीं, लेकिन समय के साथ हम दोनों खुल गए. हमने सारे सीन्स को बहुत ज्यादा एंजॉय किया. मैं चाहती हूं कि हमारे सीन्स जरूर ऑनएयर हो. दर्शक इसे देखें और सभी भावनाओं को महसूस करें. डेथ सीन करने में मुझे कोई आंसू बहाने की जरूरत नहीं पड़ी, यह सब बहुत स्वाभाविक रूप से हुआ.” यह भी पढ़ें- Box Office Report: सिकंदर से आगे निकली मोहनलाल की एम्पुरान, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़, आंकड़े चौंकाने वाले The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने रोहित-शिवानी के डेथ सीन शूट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आंसू बहाने की… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Waqf Bill: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वक्फ विधेयक, ओवैसी समेत कांग्रेस नेता ने दी चुनौती, सदन के बाद सड़क पर भी छिड़ा है संग्राम

Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद की ओर से पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. इससे पहले कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने भी इस विधेयक की वैधता को चुनौती देते हुए इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने दावा किया कि यह संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है. सदन की लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गई है. साथ ही सड़क पर भी विधेयक के खिलाफ कई संगठनों का प्रदर्शन जारी है. AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। (फाइल फोटो) pic.twitter.com/ezH0DgFR2k — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2025 सुप्रीम कोर्ट में विधेयक को दी गई चुनौती बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने शुक्रवार को वक्फ संशोधन विधेयक 2025 की वैधता को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने दावा किया कि यह संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है. उन्होंने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि विधेयक में वक्फ संपत्तियों और उनके प्रबंधन पर मनमाने प्रतिबंध लगाने के प्रावधान किये गये हैं. जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक स्वायत्तता कमजोर होगी. दायर याचिका में यह भी कहा गया है कि विधेयक में मुस्लिम समुदाय से भेदभाव किया गया है, क्योंकि इसमें ऐसे प्रतिबंध लगाए गए हैं, जो अन्य धार्मिक बंदोबस्तों में मौजूद नहीं हैं. AIMPLB ने भी किया है सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान AIMIM और कांग्रेस के अलावा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) भी इस विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान कर चुका है. बोर्ड के सदस्य मोहम्मद अदीब कल यानी बुधवार को ऐलान किया था कि प्रशासन को इसे वापस लेना ही होगा. जब तक यह वापस नहीं लिया जाता हम चैन से बैठने वाले नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हम इसके खिलाफ देशभर में आंदोलन करेंगे. सड़क पर भी छिड़ा है आंदोलन वक्फ संशोधन बिल 2025 को लेकर सड़को पर भी आंदोलन छिड़ा हुआ है. वक्फ संशोधन विधेयक के लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद देश के कई जगहों पर मुसलमान सड़क पर उतर गए हैं.विधेयक के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है. कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद समेत देश के कई और हिस्सों में सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया गया. शुक्रवार को अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने कोलकाता के पार्क सर्कस क्रॉसिंग पर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को तत्काल वापस लेने की मांग की. लोकसभा और राज्य सभा में विधेयक पास लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 2025 पहले ही पास हो गया था, गुरुवार को 13 घंटे की लंबी बहस के बाद राज्यसभा ने भी विधेयक को पारित कर दिया. इसके साथ ही इसे संसद की मंजूरी मिल गई है. विधेयक को अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार है. बता दें, गुरुवार को राज्यसभा में 128 सदस्यों ने विधेयक के पक्ष में जबकि 95 ने विरोध में मतदान किया, जिसके बाद इसे पारित कर दिया गया. लोकसभा ने तीन अप्रैल को विधेयक को मंजूरी दे दी थी. लोकसभा में 288 सदस्यों ने विधेयक का समर्थन, जबकि 232 ने विरोध किया था. The post Waqf Bill: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वक्फ विधेयक, ओवैसी समेत कांग्रेस नेता ने दी चुनौती, सदन के बाद सड़क पर भी छिड़ा है संग्राम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

US China Tariff War: अमेरिका और चीन में टैरिफ की जंग, वैश्विक बाजार पर मंडराया संकट

US China Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 2 अप्रैल 2025 को घोषित “रेसिप्रोकल टैरिफ” के जवाब में अब चीन ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए अमेरिका से आयातित सभी वस्तुओं पर 34% अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा कर दी है. यह टैरिफ 10 अप्रैल से लागू होगा. चीन के वित्त मंत्रालय ने इस कदम को अमेरिका के हालिया टैरिफ का जवाब बताया है, जिससे वैश्विक व्यापार युद्ध की संभावना और अधिक बढ़ गई है. अमेरिका के टैरिफ पर चीन की प्रतिक्रिया चीनी वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि अमेरिकी प्रशासन द्वारा सभी चीनी उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाना अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों के खिलाफ है. मंत्रालय के अनुसार, यह नीति चीन के वैध व्यापारिक अधिकारों को प्रभावित करती है और वैश्विक वित्तीय स्थिति, उत्पादन स्थिरता और आपूर्ति श्रृंखला को खतरे में डाल सकती है. चीन ने अमेरिका से आग्रह किया कि वह अपने एकतरफा टैरिफ उपायों को हटाए और व्यापारिक मुद्दों को बातचीत के माध्यम से हल करने की दिशा में कदम बढ़ाए. चीन ने रेयर अर्थ मेटल्स के निर्यात पर लगाया नियंत्रण अमेरिकी टैरिफ से नाखुश चीन ने एक और बड़ा फैसला लिया है. उसने घोषणा की है कि वह अमेरिका को रेयर अर्थ मेटल्स (दुर्लभ-पृथ्वी धातुओं) के निर्यात पर भी नियंत्रण लगाएगा. इनमें समारियम, गैडोलीनियम, टेरबियम, डिस्प्रोसियम, ल्यूटेटियम, स्कैंडियम और यिट्रियम जैसी महत्वपूर्ण धातुएं शामिल हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा उपकरण और अन्य उच्च-तकनीकी उद्योगों में आवश्यक होती हैं. चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि 4 अप्रैल से लागू यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और यह परमाणु अप्रसार जैसे अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करने की दिशा में एक कदम है. इसे भी पढ़ें: गटर में किताब, चेहरे पर मुस्कान, वीडियो देख कहेंगे वाह रे बचपना तुझे सलाम  अमेरिका-चीन के बीच बढ़ता व्यापार तनाव यह विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले चीनी उत्पादों पर 20% टैरिफ लगाया था. इसके बाद 2 अप्रैल को उन्होंने इसे बढ़ाकर 34% कर दिया, जिससे कुल टैरिफ 54% तक पहुंच गया. इसके तुरंत बाद चीन ने इस टैरिफ की आलोचना करते हुए इसे अनुचित बताया और जवाबी कदम उठाने की चेतावनी दी थी. गुरुवार को चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका के इस फैसले की निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों का उल्लंघन बताया. मंत्रालय ने कहा कि इससे प्रभावित देशों के वैध अधिकारों को भारी नुकसान होगा और चीन अपने व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा. इसे भी पढ़ें: 7 की मौत, अगले 3 दिन भारी बारिश-तूफान-बवंडर और बाढ़ का खतरा, संकट में 40 लाख लोग वैश्विक वित्तीय स्थिति पर प्रभाव इस व्यापार युद्ध का असर केवल अमेरिका और चीन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया की वित्तीय स्थिति पर गहरा प्रभाव डालेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह तनाव जल्द ही खत्म नहीं हुआ तो इससे वैश्विक व्यापार अस्थिर हो सकता है. आयात-निर्यात में बाधा आने से विभिन्न देशों की कंपनियों और उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें: भूख, ठंड और बेबसी! तुर्किये में 200 हिंदुस्तानीयों की फंसी जिंदगी, कब मिलेगी राहत? अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है. ट्रंप प्रशासन जहां “अमेरिका फर्स्ट” नीति के तहत आक्रामक व्यापार नीतियां अपना रहा है, वहीं चीन भी अपने आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठा रहा है. दोनों देशों के इस टकराव का सीधा असर वैश्विक व्यापार व्यवस्था पर पड़ रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या यह व्यापारिक तनाव और बढ़ेगा या दोनों देश बातचीत के जरिए किसी समाधान तक पहुंच पाएंगे. The post US China Tariff War: अमेरिका और चीन में टैरिफ की जंग, वैश्विक बाजार पर मंडराया संकट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top