Hot News

April 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: अबुआ व पीएम आवास योजना में धीमी प्रगति पर डीडीसी ने जतायी नाराजगी

Dhanbad News: धनबाद के उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने बुधवार को अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा की. उन्होंने पाया कि दोनों योजनाओं में प्रगति धीमी है, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी. साथ ही सभी बीडीओ को 10 दिनों में प्रगति लाते हुए आवास पूर्ण कराने का निर्देश दिया. वहीं प्रथम किस्त प्राप्त लाभुकों को द्वितीय किस्त देने का निर्देश दिया. बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2196 लाभुकों ने लिंटर स्तर का कार्य पूरा नहीं किया है, जबकि 2024-25 में 5337 लाभुकों ने प्लिंथ स्तर का कार्य पूर्ण नहीं किया है. 2021 लाभुकों को पहले किस्त का भी भुगतान नहीं : डीडीसी श्री अनवर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बाघमारा, गोविंदपुर, निरसा व बलियापुर में योजना की स्वीकृति और प्रथम किस्त में काफी अंतर है. साथ ही 2021 लाभुकों को अब तक प्रथम किस्त का भुगतान नहीं किया गया है. इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए बीडीओ को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है. बैठक में निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन के अलावा विभिन्न प्रखंड के बीडीओ, संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: अबुआ व पीएम आवास योजना में धीमी प्रगति पर डीडीसी ने जतायी नाराजगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News:सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सेतु है स्थानीय प्रशासन : उपायुक्त

धनबाद. उपायुक्त माधवी मिश्रा ने आइआइटी आइएसएम में आयोजित पांच दिवसीय लीडरशिप एंड मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तीसरे दिन बुधवार को छह राज्यों से आये पंचायती राज के प्रतिनिधियों को ग्रामीण प्रशासन और समावेशी विकास विषय पर प्रशिक्षण दिया. अपने संबोधन में उन्होंने स्थानीय प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया. बताया कि कैसे स्थानीय प्रशासन प्रशासनी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सेतु का काम करता है. उन्होंने कहा कि योजनाओं को समय पर लागू करना आवश्यक है, अन्यथा विकास की गति प्रभावित होती है. उनका जोर पंचायत स्तर के कर्मियों व निर्वाचित प्रतिनिधियों के सशक्तीकरण पर रहा. उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना जैसे कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे ये योजनाएं ग्रामीण समुदायों में आजीविका के टिकाऊ अवसर और वनीकरण को बढ़ावा दे रही हैं. मौके पर आइआइटी आइएसएएम के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा, उप निदेशक प्रो. धीरज कुमार, रजिस्ट्रार प्रभोध पांडे, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. रजनी सिंह आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के अन्य सत्रों में भी विविध विषयों पर चर्चा हुई. अभिषेक गुप्ता ने टुंडी के बायोडायवर्सिटी हेरिटेज सेंटर पर प्रकाश डाला. प्रो. शशांक बंसल ने “समय प्रबंधन और प्रोजेक्ट अप्रेजल ” पर चर्चा की. सोशल साइंटिस्ट दीपिका ए बारा ने ग्राम पंचायतों की भूमिका को समझाया. दिन का समापन प्रो. हिमांशु गुप्ता व प्रो. जीएस पाठक के सत्रों से हुआ. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News:प्रशासनी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सेतु है स्थानीय प्रशासन : उपायुक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: कोल इंडिया : ड्रेस कोड कमेटी की बैठक का मिनट्स जारी, विवाद

Dhanbad News : कोल इंडिया की ड्रेस कोड कमेटी की बैठक के बाद मिनट्स जारी कर दिया गया है. इसमें प्रबंधन ने ड्रेस मद में 10500 रुपये भुगतान की बात कही है. जबकि सहमति 12500 रुपया पर बनी थी. मिनट्स जारी होने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया है. सूचना के मुताबिक यूनियन प्रतिनिधियों ने कोल इंडिया प्रबंधन के इस रवैये पर कड़ी आपत्ति जतायी है. साथ ही कोल इंडिया को पत्र लिखकर विरोध करने की तैयारी में है. क्या है मामला : कोल इंडिया ड्रेस कोड कमेटी की दो अप्रैल को दिल्ली में हुई बैठक में कोलकर्मियों के ड्रेस के डिजाइन व रंग को लेकर चर्चा हुई थी. इसमें ड्रेस का रंग व डिजाइन जनरल असिस्टेंट से लेकर चेयरमैन तक एक रंग का ड्रेस होगा. जबकि ठेका श्रमिकों पर भी ड्रेस कोड लागू होगा. वहीं कामगारों को ड्रेस खरीदने के लिए अग्रिम राशि दी जायेगी. मिनट्स में गड़बड़ी : ड्रेस कोड कमेटी की बैठक के मिनट्स में ड्रेस मद के लिए 10500 रुपये की बात लिखी गई है, जो यूनियन प्रतिनिधियों के मुताबिक गलत है. उनका कहना है कि बैठक में 12500 रुपये पर सहमति बनी थी. सूचना के मुताबिक यूनियन प्रतिनिधि प्रबंधन के इस रवैये का विरोध करेंगे व 17 अप्रैल को प्रस्तावित बैठक में अधिकारियों से जवाब तलब करेंगे. यूनियन प्रतिनिधियों का कहना है कि 10500 रुपये में ब्रांडेड शू, पैंट, शर्ट और ब्लेजर खरीदना संभव नहीं है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: कोल इंडिया : ड्रेस कोड कमेटी की बैठक का मिनट्स जारी, विवाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: आमाघाटा के समीप केबल में आयी खराबी, सात घंटे बिजली गुल

Dhanbad News: आमाघाटा के समीप जेबीवीएनएल का 33 केवीए केबल में दोपहर लगभग दो बजे आयी खराबी के कारण बुधवार को सरायढेला के कई क्षेत्रों में सात घंटे बिजली गुल रही. इससे गोल बिल्डिंग से लेकर बलियापुर रोड तक की बिजली सप्लाई ठप हो गयी. जेबीवीएनएल के अधिकारियों की ओर से पेट्रोलिंग शुरू तो शाम के करीब चार बजे फॉल्ट का पता चला. आमाघाटा से सरायढेला की ओर जाने वाली 33 केवीए अंडरग्राउंड केबल में खराबी मिली. जेबीवीएनएल की ओर से मरम्मत कार्य शुरू किया गया और खराबी को दूर कर रात के लगभग नौ बजे प्रभावित इलाकों में बिजली सेवा बहाल की गयी. इस गरमी में घंटों बिजली गुल रहने से गोल बिल्डिंग से बलियापुर रोड के विभिन्न इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: आमाघाटा के समीप केबल में आयी खराबी, सात घंटे बिजली गुल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: प्रिंस का गुर्गा अफजल रिमांड पर, पूछताछ शुरू

धनबाद. धनबाद मंडल कारा में छापामारी के दौरान बरामद मोबाइल फोन के मामले में धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान का गुर्गा अफजल को रिमांड पर लिया है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला की अदालत में धनबाद पुलिस ने आज अफजल को रिमांड पर लेने की प्रार्थना की थी, इस पर अदालत ने उसे 48 घंटे के लिए रिमांड पर ले जाने की इजाजत दे दी. इससे पूर्व धनबाद पुलिस बंटी खान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी. अब अफजल से पूछताछ की जा रही है. वासेपुर में बड़ी घटना को अंजाम देने की बात कबूली वासेपुर का फरार गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई जियाउल हक उर्फ बंटी खान के रिमांड के बाद पुलिस ने बुधवार को प्रिंस का गुर्गा अफजल अंसारी को रिमांड पर लिया है. पूछताछ में दोनों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. जेल में रहते हुए वे बाहर के लोगों के संपर्क में थे. वहीं पूछताछ के दौरान कई तरह की जानकारी पुलिस को हाथ लगी है. वासेपुर में भी घटना को देना था अंजाम अफजल अंसारी और बंटी ने बताया कि लगभग दो माह पहले वासेपुर में एक घटना को अंजाम देना था. इसके लिए बम व अन्य हथियारों का इंतजाम हो चुका था, लेकिन मौके पर पुलिस ने पहुंच कर उनके लोगों को गिरफ्तार कर बम बरामद कर लिया था. रंगदारी के लिए जेल से करता था फोन पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को बंटी की रिमांड अवधि पूरी हो जायेगी. बंटी ने पुलिस को बताया कि जेल में रहते हुए वह मोबाइल का प्रयोग करता था. वीडियो कॉल पर परिवार के लोगों और प्रिंस खान से बातचीत होती थी. प्रिंस खान के इशारे पर धनबाद के कई व्यवसायी को रंगदारी के लिए फोन करता था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: प्रिंस का गुर्गा अफजल रिमांड पर, पूछताछ शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : मेयर पुत्र के गलत शब्दों से आहत निगम की पीआरओ ने दिया इस्तीफा

संवाददाता, पटना : मेयर सीता साहू के पुत्र शिशिर कुमार द्वारा कहे गये गलत शब्दों से आहत निगम की पीआरओ श्वेता भास्कर ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा नगर आयुक्त को सौंपा है. साथ ही उसने शिशिर के खिलाफ स्त्री थाने में भी लिखित शिकायत की है. श्वेता ने अपनी शिकायत में बताया है कि शिशिर कुमार ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि पति ने मुझे छोड़ दिया है, इसलिए मुझे पीआरओ का पद प्राप्त हुआ है. यह बयान पूर्णत: असत्य और आधारहीन है और मेरी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है. यह शब्द जानबूझकर व दुर्भावनापूर्ण इरादे से दिया गया है. इनके कृत्यों से आहत होकर मैंने त्यागपत्र दे दिया है. स्त्री थाने में भी आवेदन दिया गया है. मालूम हो कि उप नगर आयुक्त रामाशीष शरण तिवारी ने भी तीन अप्रैल को नगर निगम के नये मुख्यालय भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान शिशिर कुमार पर अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की है़ इस कार्यक्रम में एंकरिंग कर रही स्त्री ने भी शिशिर कुमार के खिलाफ बदतमीजी करने का आरोप लगाया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : मेयर पुत्र के गलत शब्दों से आहत निगम की पीआरओ ने दिया इस्तीफा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : खाते में डिसऑनर चेक डाल 4.91 लाख के प्रोडक्ट लेकर फरार

पटना. सिटी सेंटर मॉल में आइ डेस्टीनी स्टोर से 4.91 लाख रुपये का एप्पल का सामान लेकर ग्राहक फरार हो गया. ग्राहक ने स्टोर के मुख्य खाते में डिसऑनर चेक डाल कर सामान ले लिया. इस संबंध में आइ डेस्टिनी के क्लस्टर मैनेजर सैय्यद नदीम अहमद ने साइबर थाने में ग्राहक विजयंत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि विजयंत ने कॉल कर पहले एप्पल के सारे प्रोडक्ट के बारे में जानकारी ली. 12 प्रोडक्ट खरीदने को लेकर दाम पूछे. इसके बाद उसने कंपनी का खाता नंबर मांगा. सेल्समैन ने उसे हेड ब्रांच का खाता नंबर दे दिया. अगले दिन विजयंत ने वाट्सएप पर एक चेक का फोटो भेजा और खाते में डालने की जानकारी दी. जब इसकी जांच की गयी, तो पता चला कि चेक से रकम खाते में डाल दी गयी है. पैसा भी खाते में आ गया. बाद में विजयंत ने सेल्समैन को फोन कर एप्पल के 12 प्रोडक्ट गांधी मैदान में लगे एक बस में रखने को कहा. सेल्समैन ने सारे सामान को बस में रख दिया. सामान रखने के कुछ समय बाद खाते में आया हुआ पैसा रिवर्स हो गया. बैंक ने बताया कि डिसऑनर चेक डाला गया था, जिससे पैसा रिवर्स हो गया है. एप से लोन लेना पड़ा भारी, फोटो को एडल्ट बना वायरल करने की धमकी एप से लोन लेना तीन लोगों को भारी पड़ गया. इसमें दो लोगों ने साइबर थाने की पुलिस को बताया कि उन्होंने कोई लोन लिया ही नहीं, फिर भी अलग-अलग नंबर से कॉल कर पैसा देने को कहा जा रहा है. मोबाइल हैक कर परिवार का फोटो निकाल उसे एडल्ट बना वायरल करने की धमकी दी जा रही है. वहीं एक युवक ने लोन लेने के बाद चुका दिया, जिसके बाद उसे और पैसा देने के लिए अलग-अलग नंबर से कॉल कर दबाव बनाया जा रहा है. तीनों ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मुनाफा देने के नाम पर एक लाख 9 हजार रुपये की ठगी दानापुर के रहने वाले संतोष कुमार से साइबर शातिरों ने कमिशन देने के नाम पर एक लाख 9 हजार रुपये की ठगी की है. वहीं बाढ़ के रहने वाले राकेश रंजन कुमार को लिंक भेजकर खाते से 43940 रुपये की ठगी कर ली है. इसके अलावा राजेश कुमार से बिजली एप डाउनलोड करवा कर खाते से 97 हजार रुपये की ठगी की है. इधर, बहादुरपुर के रहने वाले मो तलहा महबूब से बिजली अधिकारी बन मीटर बंद करने का झांसा देकर 94 हजार रुपये की ठगी कर ली है. आइपीएल में विनर बनने का झांसा देकर 1.9 लाख रुपये की ठगी गोला रोड के रहने वाले अनिश कुमार से साइबर शातिरों ने टेलीग्राम पर एक लिंक भेज कर आइपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा में विनर बनाने का झांसा देकर 1.9 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में उन्होंने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इसके अलावा एसकेपुरी के रहने वाले देवराज नारायण से फेसबुक पर दोगुना मुनाफा देने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी कर ली है. सउदी अरब में गिरफ्तारी का झांसा देकर ठगे रुपये बाढ़ के मो कमरान को उनके फेसबुक पर उन्हीं के दोस्त का फर्जी अकाउंट बनाकर सउदी अरब में गिरफ्तारी का झांसा देकर 24 हजार रुपये खाते में डलवा लिये. मो कमरान ने कहा कि सउदी अरब में रहने वाला दोस्त का फर्जी अकाउंट बनाया और गिरफ्तारी का झांसा दिया था. वहीं पुलिस मुख्यालय में तैनात एसआइ शुभकांत का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उनके दोस्तों को मैसेज भेज पैसा मांगने का मामला साइबर थाना में दर्ज किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : खाते में डिसऑनर चेक डाल 4.91 लाख के प्रोडक्ट लेकर फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण की गुणवत्ता की होगी जांच

11 अप्रैल को 345 पंचायतों में चलेगा विशेष अभियान संवाददाता, पटना राज्य में निर्माणाधीन पंचायत प्रशासन भवनों के निर्माण की गुणवत्ता की जांच के लिए 11 अप्रैल को पंचायतों में विशेष अभियान चलेगा. इसके लिए विभिन्न प्रमंडलों में पदस्थापित 87 सहायक अभियंताओं को जिम्मेदारी दी गयी है. सहायक अभियंता दूसरे प्रमंडल के पंचायत प्रशासन भवनों का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट मुख्यालय को भेजेंगे. काम में खराबी पाये जाने पर संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. जून महीने तक भवनों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. यह जानकारी भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने दी. वे बुधवार को पंचायत प्रशासन भवनों के निर्माण कार्य को लेकर समीक्षा कर रहे थे. बैठक में सचिव ने पंचायत प्रशासन भवनों के निर्माण कार्य की अद्यतन स्तिथि की जानकारी ली. साथ ही तेजी से काम पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में सचिव को अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 651 भवनों के प्लिंथ लेवल तक, जबकि 136 भवनों के ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा हुआ है. नौ पंचायत प्रशासन भवनों में फिनिशिंग का काम किया जा रहा है. इस दौरान सचिव कुमार रवि ने निर्देश दिया कि सभी कार्यपालक अभियंता अपने प्रमंडल के अंतर्गत ठेकेदारों के काम की मॉनीटरिंग करें. निर्माण कार्य में प्रगति नहीं होने पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने पीएसबी पोर्टल पर रिपाेर्ट अपडेट करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य से संबंधित शिकायत मिलने पर गंभीरता से लिया जाएगा. एक ही छत के नीचे मिलेगी सुविधा पंचायत प्रशासन भवनों में राज्य प्रशासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करायी जायेंगी. इससे ग्रामीण जनता को स्थानीय स्तर पर ही प्रशासनी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा. प्रत्येक पंचायत भवन में पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, सरपंच, राजस्व कर्मचारी समेत अन्य कर्मियों की बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी. इस बैठक का आयोजन सचिव कार्यालय कक्ष में किया गया था. इसमें विभाग के वरीय पदाधिकारी, अभियंता प्रमुख, मुख्य अभियंता समेत अन्य लोग भौतिक और ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पंचायत प्रशासन भवनों के निर्माण की गुणवत्ता की होगी जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : बैंक में फटे नाेट बदलने का झांसा दे रिटायर्ड इंजीनियर के 18 हजार रुपये लेकर शातिर फरार

संवाददाता, पटना : गर्दनीबाग थाने के अनिसाबाद स्थित बैंक ऑफ इंडिया से पैसा निकालने गये रेलवे से रिटायर्ड सेक्शन इंजीनियर का पैसा लेकर बदमाश फरार हो गया. इस संबंध में बुधवार को गर्दनीबाग की बिरला कॉलोनी निवासी अंबिका प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि शातिर ने फटा नोट कह कर नोट का बंडल लिया और फिर उसमें से आधे नोट निकाल कर आधे नोट मुझे थमा कर फरार हो गया. पीड़ित के अनुसार जब इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से की, तो उन्होंने यह कह दिया कि ऐसी घटना बैंक में हर दिन होती है. आपको सतर्क रहना चाहिए था. जानकारी के अनुसार शातिर 35 हजार रुपये की गड्डी में से 18 हजार रुपये लेकर फरार हो गये और 17 हजार रुपये बुजुर्ग को थमा दिये. फिलहाल गर्दनीबाग थाने की पुलिस बैंक के अंदर सीसीटीवी फुटेज की छानबीन में जुट गयी है. अंकल आपका नोट फटा हुआ है, बदल देते हैं… अंबिका प्रसाद बैंक से 35 हजार रुपये निकाले थे. बंडल में बांध कर वह निकलने ही वाले थे कि एक युवक आया और कहा कि आपके पास जो नोटों का बंडल है, उसमें फटे नोट चले गये हैं. इसके बाद बुजुर्ग ने नोटों का बंडल उसे देखने के लिए दे दिया. शातिर नोट गिन रहा था और बुजुर्ग नजर रखे हुए थे. इसी बीच एक अन्य युवक वहां पहुंचा और बुजुर्ग से कहा कि मेरा फॉर्म भर दीजिए सर…मुझे नहीं आता है. अंबिका प्रसाद का ध्यान उसकी ओर गया. तभी युवक नोटों के बंडल से 18 हजार रुपये निकाल कर 17 हजार रुपये बुजुर्ग को देकर फरार हो गया. जब बंडल पतला लगा, तो उन्होंने फिर से रुपये की गिनती की, तो पता चला कि 18 हजार रुपये गायब हैं. एटीएम कार्ड बदल कर खाते से 86 हजार उड़ाये बदमाश ने मछुआ टोली के सत्यनारायण प्रसाद का एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके खाते से 86 हजार रुपये निकाल लिये. यह घटना आरके एवेन्यू रोड स्थित एचडीएफसी की एटीएम में हुई. उन्होंने 10 हजार रुपये की निकासी की. इसी दौरान एक व्यक्ति एटीएम में घुसा और अपना कार्ड डाल दिया. इसके बाद उसने कहा कि मेरा कार्ड फंस गया है. इसके बाद उसने खींच कर कार्ड निकाल लिया और कहा कि आपने अपना ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है. अपना कार्ड फिर से डाल कर प्रक्रिया पूरी कर लीजिए. इसके बाद सत्यनारायण प्रसाद ने कार्ड डाला और फिर से प्रक्रिया कर एक हजार रुपये निकाले. लेकिन, उस व्यक्ति ने ही उनका कार्ड निकाला और दूसरा बदल कर थमा दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : बैंक में फटे नाेट बदलने का झांसा दे रिटायर्ड इंजीनियर के 18 हजार रुपये लेकर शातिर फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिमरी बख्तियारपुर में दो अलग-अलग स्थान पर वज्रपात से दो की गयी जान

सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी है. जानकारी मुताबिक, सरडीहा पंचायत के जमुनिया गांव के वार्ड चार मुसहरी टोला में बुधवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक 35 व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी सुगारथ सादा के 35 वर्षीय पुत्र अजय सादा था. मृतक के स्वजनों ने बताया कि अजय सादा बुधवार की शाम घर से कुछ दूरी पर अपने खेत को देखने गया था. इसी दौरान अचानक जोरदार आवाज के साथ वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. स्वजनों ने बताया कि वह बुधवार को खेत देखने गया हुआ था. वहां से लौटने में काफी देर हुई तो गए स्वजनों ने अजय को ढूंढते हुए खेत पर पहुंचे तो वह मूर्छित अवस्था में खेत में पड़ा था और उसके कपड़े जले हुए थे. वहीं शरीर पर कई जले के निशान पाये गये. जिसे आसपास के ग्रामीणों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. अस्पताल पहुंचे मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह पंचायत के मुखिया सुमन कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाते हुए आर्थिक सहयोग करते हुए सीओ से मृतक के स्वजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की. इधर, घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे पुलिस ने मृतक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया. वहीं दूसरी तरफ सोनपुर गांव के वार्ड संख्या सात में वज्रपात की चपेट में आने से 15 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृतक बच्ची बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव के वार्ड संख्या सात निवासी अनिल यादव की पुत्री निशु कुमारी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सिमरी बख्तियारपुर में दो अलग-अलग स्थान पर वज्रपात से दो की गयी जान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top