पंजाब के अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मद संधू की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना लोहारका रोड पर हुई, जहां मद संधू को दो गोलियां लगीं. गंभीर हालत में उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. डीसीपी प्रभजोत सिंह वीरक ने बताया कि पुलिस को मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं. उन्होंने कहा कि आरोपियों तक पहुंचने और मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और शुरुआती जांच शुरू कर दी है. पुलिस गोलीबारी के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी है.
पॉडकास्ट में खुलकर रखते थे अपनी बात
मधुसूदन संधू पॉडकास्ट के जरिए भी लोगों के बीच काफी चर्चित थे. वह मेकअप, फिल्म इंडस्ट्री और जेंडर से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते थे. सोशल मीडिया पर उनकी सार्वजनिक मौजूदगी को लेकर उन्हें कई बार होमोफोबिक टिप्पणियों और ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था.
पुलिस फिलहाल हत्या के कारण और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी है.
The post अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मद संधू की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

