Hot News

जंगल-जमीन और अस्तित्व की लड़ाई अब इंटरनेशनल स्क्रीन पर, मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का MIFF में चयन

बुंडू. झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ (मियद आरा: गाड़ा) ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए चयनित होकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. बुंडू निवासी युवा फिल्मकार सौरभ कुमार मुंडा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में झारखंड के कलाकारों ने अभिनय किया है.

अस्तित्व और पहचान को बचाने के संघर्ष की कहानी

मुंडारी भाषा में बनी यह फिल्म आदिवासी जीवन, जंगल, जमीन, खनन और बाहरी हस्तक्षेप के बीच अपने अस्तित्व और पहचान को बचाने के संघर्ष की कहानी प्रस्तुत करती है. फिल्म के माध्यम से आदिवासी समाज के जीवन, संवेदनाओं और संघर्ष को अलग सिनेमाई दृष्टिकोण से सामने लाने का प्रयास किया गया है.

बुंडू के रहने वाले हैं फिल्म निर्देशक

फिल्म के निर्देशक सौरभ कुमार मुंडा बुंडू के रहने वाले हैं. उन्होंने नेतरहाट विद्यालय से स्कूली शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद बीआईटी मेसरा से स्नातक और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की. उन्होंने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) से फिल्म डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले राइटिंग की शिक्षा हासिल की है.

झारखंड के कलाकारों ने निभायी भूमिकाएं

फिल्म की तकनीकी टीम में छायांकन की जिम्मेदारी वेसाबो योबिन, संपादन सत्यम महतो, प्रोडक्शन डिजाइन अर्पित नाग और साउंड डिजाइन मयूरेश राजगुरे ने संभाला है. फिल्म में सुमन पूर्ति और अनुराग लुगून समेत झारखंड के कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभायी हैं.

ये भी पढ़ें: Asian Games में सलीमा टेटे की कप्तानी में गोल्ड, CM हेमंत सोरेन ने कहा- झारखंड के लिए गौरव का क्षण

झारखंड की आदिवासी संस्कृति के लिहाज से महत्वपूर्ण

फिल्म का अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए चयन मुंडारी भाषा और झारखंड की आदिवासी संस्कृति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे स्थानीय भाषा और कहानी कहने की परंपरा को अंतरराष्ट्रीय फिल्म मंच पर जगह मिलने का अवसर मिलेगा. मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल हिंदुस्तान प्रशासन के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित होने वाला प्रमुख फिल्म महोत्सव है.

ये भी पढ़ें: Jal Jeevan Mission: हर घर नल-जल में झारखंड पिछड़ा, 6 महीने में सिर्फ 37,943 कनेक्शन; सिमडेगा में जीरो, गिरिडीह टॉप पर

The post जंगल-जमीन और अस्तित्व की लड़ाई अब इंटरनेशनल स्क्रीन पर, मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का MIFF में चयन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top