Hot News

National Boyfriend Day: जब प्यार के लिए ‘माउंटेन मैन’ ने तोड़ दिया पहाड़, दशरथ मांझी से सीखें रिश्ते निभाने के मूल मंत्र

National Boyfriend Day: सालों से आपने वैलेंनटाइन डे, प्रपोज डे, प्रॉमिस डे को सेलिब्रेट किया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि 3 अक्टूबर को नेशनल बॉयफ्रेंड डे मनाया जाता है. आज के दिन सोशल मीडिया कपल्स की खूबसूरत तस्वीरों, महंगे गिफ्ट्स और लंबे-चौड़े लव नोट्स से भरा रहता है. लेकिन क्या एक बेहतरीन पार्टनर होने का मतलब सिर्फ मूवी डेट, सरप्राइज गिफ्ट्स या सोशल मीडिया पर रिलेशनशिप फ्लॉन्ट करना है? अगर प्यार का मतलब सिर्फ इतना ही है, तो इतिहास के पन्नों में दर्ज ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के डेडिकेशन को हम क्या नाम देंगे?

जब पत्नी के प्यार में एक इंसान ने तोड़ दिया पहाड़

बिहार के गया के गहलौर गांव के रहने वाले दशरथ मांझी ने अपनी पत्नी की याद में एक ऐसा बार सेट कर दिया जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन है. दरअसल, पहाड़ की वजह से उनके गांव और आसपास के इलाकों के लोगों को अस्पताल तक पहुंचने के लिए काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ता था और इस वजह से कई लोग अपने परिजनों से हमेशा के लिए दूर हो जाते थे. इसी वजह से मांझी की पत्नी को भी समय पर इलाज नहीं मिला था और उनकी मौत हो गई थी. उसके बाद मांझी ने पहाड़ काटकर रास्ता बनाने का फैसला किया.

यही वजह है कि दशरथ मांझी की कहानी आज भी यह सवाल पूछती है कि आखिर किसी रिश्ते को निभाने के लिए हमारे भीतर कितना धैर्य होना चाहिए?

इसी सवाल को आज के रिश्तों के संदर्भ में समझने के लिए हमने झारखंड के झालसा के एक्सपर्ट मेडिएटर निर्मल रंजन से बात की.

मुश्किल वक्त में साथ खड़े रहना

मांझी की कहानी हमें सिखाती है कि प्यार सिर्फ अच्छे पलों का साथी नहीं है. असली प्यार वह है जो सबसे गहरे संकट और मुश्किल वक्त में ढाल बनकर खड़ा रहे, और समाधान निकालने के लिए किसी भी हद तक चला जाए.

कुल मिलाकर नेशनल बॉयफ्रेंड डे सिर्फ कपल्स की तस्वीरें शेयर करने या एक-दूसरे को गिफ्ट देने का दिन नहीं है. यह मौका है थोड़ा ठहरकर सोचने का कि हम अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए क्या कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पार्टनर छोटी-छोटी बातों पर भड़क जाता है? बात बिगड़ने से पहले अपनाएं ये 5 तरीके, रिसर्च से जानें

The post National Boyfriend Day: जब प्यार के लिए ‘माउंटेन मैन’ ने तोड़ दिया पहाड़, दशरथ मांझी से सीखें रिश्ते निभाने के मूल मंत्र appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top