Hot News

May 5, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कंबल बाबा के चमत्कारिक उपचार के लिए यज्ञस्थल पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

भागवत कथा व रासलीला देख श्रद्धालु हो रहे मंत्रमुग्ध, यज्ञ स्थल की कर रहे परिक्रमा हवेली खड़गपुर. प्रखंड के प्रसंडो गांव में रुद्र चंडी महायज्ञ में श्रीमद भागवत कथा महायज्ञ और रासलीला के लिए पहुंचे कंबल वाले बाबा से अपनी पीड़ा को दूर करने के लिए सोमवार को दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच बाबा अपने चमत्कारिक कंबल का स्पर्श कराकर उन्हें संतुष्ट कर रहे थे. चमत्कारिक उपचार को लेकर दूर-दूर से लोग रात से ही भव्य पंडाल में आश्रय लिये हुए थे. बताया गया कि यज्ञ मंडप की परिक्रमा से अधिक कंबल वाले बाबा के चमत्कारिक उपचार और उसे देखने के लिए लगभग आठ से दस हजार श्रद्धालु पहुंचे. सुबह होते ही वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ से यज्ञ स्थल पुलकित हो गया और श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुए नजर आये. महायज्ञ को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में विशेष धार्मिक चहल-पहल का वातावरण देखा जा रहा है. संध्या के समय हो रहे भागवत कथा में गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी के ओजपूर्ण प्रवचन से माहौल पुलकित नजर आ रहा है. इसके उपरांत रात दस बजे से भक्तिपूर्ण माहौल में रासलीला प्रस्तुत किया जा रहा है. जिसे देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं. मौके पर मुख्य यजमान हीरा सिंह, राजकुमारी देवी, विजय राय, हिमांशु कुमार सिंह, धनंजय सिंह, नीरज सिंह टप्पू, पप्पू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दीपक कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, रवि सिंह, सुधीर प्रसाद सिंह, दीपक सिंह, हरिवंश राय, रमण कुमार सिंह, चैतन्य सहित सैकड़ों धर्मानुरागी स्त्री-पुरुष मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कंबल बाबा के चमत्कारिक उपचार के लिए यज्ञस्थल पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Love Affair: प्यार में पड़ा युवक बना किडनैपर, प्रेमिका के भाई को किया अगवा, पुलिस ने किया दिमाग हिलाने वाला खुलासा

Love Affair: समस्तीपुर में शनिवार रात एक अपहृत एक किशोर को स्थानीय पुलिस ने 24 घंटा के अंदर किडनैपर के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया. इस दौरान पुलिस की छापेमारी में बदमाश भयभीत होकर अपहृत को छोड़कर घटनास्थल से भाग निकले. पुलिस ने अपराधियों की भी पहचान जुटा ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश बनाई जा रही है. सोमवार को सदर अंचल कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सदर डीएसपी टू विजय महतो ने मामले का पर्दाफाश किया. विजय महतो ने किया मामला का खुलासा विजय महतो ने बताया कि शनिवार रात करीब साढे बजे कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में सुधीर झा के 17 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर घर से अगवा कर लिया. पीड़ित परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस से इसकी शिकायत की. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआइटी गठित की गई, जो समस्तीपुर सहित वैशाली, मुजफ्फरपुर, छपरा, बेगूसराय समेत अन्य जिलों में बदमाशों के छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश बनाई रही थी. साथ ही पुलिस की दूसरी टीम पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों व आसपास के ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही थी. लड़का को छोड़ फरार हो गया बदमाश पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि किडनैपर वैशाली और मुजफ्फरपुर जिला के बॉर्डर इलाके में अपहृत के साथ बदमाश मौजूद हैं. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची जिसके बाद बदमाश अपहृत बालक को छोड़कर फरार हो गया. डीएसपी ने बताया कि घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर ली गई है. आरोपित कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव के राजा सहनी और उसका शागिर्द है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें पुलिस ने क्या बताया पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवनंदनपुर गांव के राजा सहनी और वासुदेवपुर गांव के अपहृत किशोर की बहन के बीच पहले से प्रेम संबंध था. हाल ही में दोनों घर से भाग गए थे. जिसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपहृत किशोर की बहन को बरामद कर न्यायालय के आदेश पर रिमांड होम भेज दिया. इस संबंध में आरोपित राजा सहनी के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज है. प्रेमिका के परिजनों पर दबाव बनाने के लिए राजा सहनी ने उसके भाई को अपहरण की साजिश रची थी. आरोपित राजा सहनी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. छापेमारी दल में सदर अंचल निरीक्षक नीरज तिवारी, कल्याणपुर थानाध्यक्ष राकेश शर्मा, चकमेहसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार, वारिसनगर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार, मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत सशस्त्र बल शामिल रहे. इसे भी पढ़ें: बिहार के सभी जिलों में अगले 24 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट The post Love Affair: प्यार में पड़ा युवक बना किडनैपर, प्रेमिका के भाई को किया अगवा, पुलिस ने किया दिमाग हिलाने वाला खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश मामले का पुलिस ने किया खुलासा, सगा भाई ही निकला बहन का हत्यारा

Bihar Crime: बिहार के जहानाबाद स्थित नेर हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव मिला था. पुलिस ने युवती के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया था. पुलिस ने मृतक युवती की पहचान हुलासगंज थाना क्षेत्र के धवलबिगहा गांव निवासी विनय यादव की पुत्री आरती कुमारी (19 वर्ष) के रूप में की. जब पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की, तो पुलिस को पता चला कि युवती की हत्या प्रेम-प्रसंग को लेकर हुई है और हत्यारा कोई और नहीं बल्कि युवती का सगा भाई धर्मेंद्र यादव है. हत्या को आत्महत्या में बदलने का प्रयास जानकारी के अनुसार, मृतका आरती कुमारी गया जिले के वजीरगंज गांव निवासी पंचम कुमार के पुत्र काजू कुमार के साथ प्रेम कर बैठी और घर से फरार हो गयी. युवती जब युवक के घर वजीरगंज पहुंची तो युवक के पिता ने लड़की के घर फोन कर घटना की जानकारी दी और बताया कि आपकी पुत्री हमारे घर आ गयी है, जिसे लेने युवती के परिजन गया जिले के वजीरगंज युवक के घर पहुंचे और युवती को अपने साथ कार में बैठा कर घर ले गए. हत्यारा भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार युवती के भाई ने घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में नेर हॉल्ट के समीप युवती को ट्रेन के नीचे फेंक दिया, जिससे युवती की मौत हो गयी और उसका भाई अपने घर चला गया. जब युवती की तस्वीर से उसकी पहचान हुई तो पूरा मामला सामने आया और हत्यारा भाई धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने पटना जिले के फतुहा से गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि इस मामले में युवक के घर जो पंचनामा बना था, उसमें युवती का भाई धर्मेंद्र यादव, गौतम कुमार एवं चंद्रकांत कुमार ने हस्ताक्षर किया था. जिसमें धर्मेंद्र की गिरफ्तारी कर ली गयी है. साथ ही बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. Also Read: Bihar News: मोतिहारी में ससुराल आये युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका The post Bihar Crime: रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश मामले का पुलिस ने किया खुलासा, सगा भाई ही निकला बहन का हत्यारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड हाईकोर्ट ने पूछा, देवघर एम्स के बर्न वार्ड में इमरजेंसी इलाज शुरू हुआ या नहीं? 7 मई को अगली सुनवाई

Jharkhand High Court: रांची, राणा प्रताप-झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान देवघर एम्स को बर्न वार्ड में इमरजेंसी इलाज शुरू होने के बारे में वर्तमान स्थिति की जानकारी देने का निर्देश दिया. अगली सुनवाई के पूर्व एम्स के अधिवक्ता को इंस्ट्रक्शन लेकर कोर्ट को अवगत कराने को कहा गया है. इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में हुई. इस मामले की अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने सात मई की तिथि निर्धारित की है. बर्न वार्ड में बर्न यूनिट का प्रावधान नहीं-अधिवक्ता झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले देवघर एम्स की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और अधिवक्ता शिवानी जालूका ने खंडपीठ के समक्ष पैरवी की. उन्होंने बताया कि बर्न वार्ड में बर्न यूनिट का प्रावधान नहीं है. सीएसआर फंड से एनटीपीसी से फंड मिलना है. इसके बाद बर्न यूनिट पर निर्णय लिया जाना है. ये भी पढे़ं: Video: बिटिया रानी के जन्म पर जश्न, मां और बच्ची का गाजे-बाजे और आतिशबाजी से ग्रैंड वेलकम घर में सो रही छात्रा को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया था 23 अगस्त 2022 को दुमका में घर में सो रही नाबालिग छात्रा को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया गया था. गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया था. स्थिति गंभीर होने पर उसे रांची रिम्स रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी. इस मामले को झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए उसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया था. ये भी पढे़ं: स्पेन और स्वीडन से हफ्तेभर में निवेश के 7 प्रस्ताव, विदेशों में झारखंड का सुधरेगा ब्रांड वैल्यू, बोले उद्योग सचिव अरवा राजकमल ये भी पढे़ं: ACB Trap: रांची में DMO ऑफिस का कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते अरेस्ट, एसीबी ने ऐसे दबोचा ये भी पढे़ं: झारखंड के नीमडीह थानेदार को हटाएं, युवती की लें सुध, झिमड़ी में धर्मांतरण और बवाल पर संजय सेठ का डीसी को पत्र The post झारखंड हाईकोर्ट ने पूछा, देवघर एम्स के बर्न वार्ड में इमरजेंसी इलाज शुरू हुआ या नहीं? 7 मई को अगली सुनवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

MP Board 10th Result 2025 Date OUT: कल आ रहा है एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक

MP Board 10th Result 2025 Date OUT: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 6 में 2025 को जारी होगा. ऐसे में जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे वह अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी. MP Board 10th Result 2025 ऐसे करें चेक एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in पर जाएं. वेबसाइट के होम पेज पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के अलग-अलग लिंक मिलेंगे. अपना कक्षा संबंधी लिंक पर क्लिक करें. अब रिजल्ट पेज खुलेगा. इस पेज पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।. इन डिटेल्स को डालकर सब्मिट पर क्लिक करें. स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा. MPBSE 10th Result 2025 यहां कर सकते हैं चेक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एमपी बोर्ड को निर्देश दिया था कि 10वीं 12वीं का रिजल्ट समय पर जारी किया जाए. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in के अलावा एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी उस पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. The post MP Board 10th Result 2025 Date OUT: कल आ रहा है एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कहीं बारिश, कहीं तेज हवा ने बढ़ाई परेशानी, मौसम ने ली करवट, 5 दिनों तक अलर्ट, Video

Weather Forecast: देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. कई इलाकों में ओले भी गिर रहे हैं, और तेज हवा का कहर भी जारी है. जी हां, आधा हिंदुस्तान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. दिल्ली,यूपी से लेकर मध्य प्रदेश, गुजरात, असम, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान समेत देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. आईएमडी का अनुमान है कि आने वाले पांच छह दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह का रह सकता है. गुजरात में झमाझम बारिश गुजरात के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. सोमवार को भी कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. नडियाद खेड़ा के कुछ हिस्सों में सोमवार को तेज बारिश दर्ज की गई. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक दो दिनों में गुजरात, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तेज बारिश हो सकती है. #WATCH गुजरात: नडियाद खेड़ा के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। pic.twitter.com/7vndI2qvQy — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2025 मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का भयंकर असर दिख रहा है. प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवा चल रही है. सोमवार को कई जगहों पर बारिश हुई. ग्वालियर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई. #WATCH मध्य प्रदेश: ग्वालियर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। pic.twitter.com/L4lSMN6CMk — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2025 उत्तराखंड के देहरादून में बारिश उत्तराखंड के देहरादून शहर के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम के तेवर तल्ख होंगे. कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. #WATCH देहरादून(उत्तराखंड): देहरादून शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/zIE8xjmMHM — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2025 राजस्थान के अजमेर में सोमवार को बारिश दर्ज की गई. शहर में भारी बारिश के बाद मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. #WATCH अजमेर (राजस्थान): शहर में भारी बारिश के बाद मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। pic.twitter.com/IslyL2DlUG — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2025 यूपी के मुरादाबाद में भारी बारिश यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. सोमवार को मुरादाबाद शहर में लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक दो दिनों में मौसम के तेवर तल्ख रह सकते हैं. #WATCH | मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: शहर में लगातार बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखने को मिली। वीडियो कटघर क्षेत्र से है। pic.twitter.com/pgeXSgjvHN — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2025 Also Read: पश्चिमी विक्षोभ का भयंकर असर, और बिगड़ेगा मौसम, 4 दिनों तक झमाझम बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट The post कहीं बारिश, कहीं तेज हवा ने बढ़ाई परेशानी, मौसम ने ली करवट, 5 दिनों तक अलर्ट, Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

10 लाख रुपये के बजट में ये 4 नए कॉम्पैक्ट SUV को घर ले जाएं, लुक्स और परफॉरमेंस दोनों में दमदार

4 SUV Under 10 Lakh: अगर आप भी नई फोर-व्हीलर खरीदने का सोच रहे हैं तब आप कार की फीचर्स, माइलेज और परफॉरमेंस में भी जरूर सोचतें होगें. ऐसे में आपको कार खरीदने में जल्दबाजी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. अपने बजट को सोच-समझकर ही गाड़ी का चुनाव करना चाहिए. अगर आप 10 लाख रुपये के बजट में एक बेहतरीन कॉम्पैक्ट SUV खरीदना चाहते हैं. तो आज आप 4 ऐसी कॉम्पैक्ट SUV के बारे में जानेगें, जो 10 लाख रुपये के बजट में आ जाएंगी. टाटा पंच टाटा पंच एसयूवी को आप 10 लाख रुपये के बजट में आसानी से खरीद सकते हैं. इस रुपये की शुरूआती एक्स शोरूम प्राइस 6.13 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं फीचर्स, लुक्स और माइलेज के मामले में भी टाटा पंच शानदार है. यह भी पढ़ें: Toll Tax फ्री इस राज्य में! रजिस्ट्रेशन में भी छूट, जानें नई EV पॉलिसी के बारे में टाटा नेक्सन टाटा नेक्सन एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 8.15 लाख रुपये से शुरू है. ऐसे में 10 लाख के बजट में आप इस कार को आसानी से खरीद सकते हैं. ये कार काफी बेहतरीन फीचर्स और लुक्स के साथ आती है. किआ सोनेट किआ सोनेट भी आज के समय में एक बेहतरीन एसयूवी है. इस कार को आप 7.99 लाख रुपये की शुरुआती प्राइस के साथ खरीद सकते हैं. किआ सोनेट का लुक काफी शानदार है. वहीं इस एसयूवी में दमदार परफॉरमेंस और कई अन्य फीचर्स मिलते है. मारुति सुजुकी ब्रेजा मारुति सुजुकी की एसयूवी ब्रेजा की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 8.34 लाख रुपये से शुरू है. इस कार में आपको कई एडवांस फीचर्स मिलेंगे. साथ में कार लुक और परफॉरमेंस में भी काफी अच्छा है. यह भी पढ़ें: 2025 Tata Altroz का नया रूप, नई हेडलाइट और फ्लश होर हैंडल्स समेत दिखेंगे ये बदलाव The post 10 लाख रुपये के बजट में ये 4 नए कॉम्पैक्ट SUV को घर ले जाएं, लुक्स और परफॉरमेंस दोनों में दमदार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दरभंगा से अमृतसर तक चलायी जायेगी एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन, शेखपुरा से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा, यात्रियों के लिए खुशखबरी

Darbhanga to Amritsar Train: गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दरभंगा से अमृतसर के लिए विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन दरभंगा से 11 मई से 13 जुलाई तक हर रविवार को 04607 नंबर से चलेगी. यह ट्रेन सुबह 4:00 बजे दरभंगा से निकलेगी और समस्तीपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, मुरादाबाद, यमुनानगर और जगाधरी स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 10:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी. वापसी में अमृतसर से यह ट्रेन 9 मई से 11 जुलाई तक हर शुक्रवार को 04608 नंबर से रात 8:10 बजे रवाना होगी और रविवार को 2:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. शेखपुरा से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा देश की आज़ादी के बाद पहली बार शेखपुरा से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू की गई है. इससे शेखपुरा जिले के लोगों में खुशी का माहौल है. जमुई के सांसद अरुण हिंदुस्तानी ने इस ट्रेन सेवा की शुरुआत पर खुशी जताई है और इसके लिए चिराग पासवान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह ट्रेन सेवा न केवल शेखपुरा की जनता के लिए यात्रा की सुविधा का एक नया माध्यम बनेगी बल्कि विकास के नए द्वार भी खोलेगी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें ट्रेन के बारे में जानिए 6 मई से 11 जुलाई तक शेखपुरा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 04063) मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. यह ट्रेन सुबह 7:00 बजे शेखपुरा जंक्शन से रवाना होगी और रात 3:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में, 5 मई से 10 जुलाई तक गाड़ी संख्या 04064 सोमवार और गुरुवार को नई दिल्ली से शेखपुरा के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:00 बजे शेखपुरा जंक्शन पहुंचेगी. यह ट्रेन रास्ते में जैसे वारिसलीगंज, नवादा, तिलैया जंक्शन, गया जंक्शन, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और गोविंदपुरी जंक्शन पर रुकते हुए दिल्ली पहुंचेगी. इसे भी पढ़ें: बिहार के सभी जिलों में अगले 24 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट The post दरभंगा से अमृतसर तक चलायी जायेगी एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन, शेखपुरा से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा, यात्रियों के लिए खुशसमाचारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sonu Nigam: ‘जाति या धर्म के नाम पर नफरत…’, कर्नाटक कंट्रोवर्सी पर सोनू निगम की सफाई

Sonu Nigam: मशहूर सिंगर सोनू निगम इस वक्त मुश्किलों में घिरे हुए हैं. सिंगर पर बेंगलुरू के एक कॉन्सर्ट में कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को आहत करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. अब इस मामले पर सोनू निगा ने सोशल मीडिया के जरिए एक लिखित बयान जारी करते हुए सफाई पेश की है. इस बयान में उन्होंने उन्होंने अपनी देशभक्ति और कन्नड़ समुदाय को लेकर खुलकर बात की है. View this post on Instagram A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) सोनू निगम ने कर्नाटक विवाद पर दी सफाई सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘नमस्कार, मैंने भाषा, संस्कृति, संगीत, संगीतकारों, राज्य और लोगों को बहुत प्यार दिया है, न सिर्फ जब मैं कर्नाटक में था, बल्कि दुनिया में कहीं भी रहा हूं. वाकई में मैंने अपने कन्नड़ गीतों को हिंदी समेत दूसरी भाषाओं के गीतों से कहीं ज्यादा इज्जत दी है. सोशल मीडिया पर इसके सबूत के तौर पर सैकड़ों वीडियो हैं.’ ‘मैं कोई युवा नहीं हूं…’ सिंगर ने आगे कहा, ‘मेरे पास कन्नड़ गीतों के घंटे से अधिक हैं जिन्हें मैं कर्नाटक में होने वाले हर म्यूजिक इवेंट के लिए तैयार करता हूं. हालांकि, मैं कोई युवा नहीं हूं जो किसी से अपमान सहूं मैं 51 साल का हूं, अपनी जिंदगी के दूसरे हिस्से में हूं और मुझे इस बात पर बुरा मानने का हक है कि मेरा बेटा जितना छोटा है, वो भाषा के नाम पर हजारों लोगों के सामने मुझे सीधे धमकाता है, वो भी कन्नड़ में, जो मेरे काम के मामले में मेरी दूसरी भाषा है. वो भी म्यूजिक इवेंट के मेरे पहले गीत के ठीक बाद!’ ‘मुझे बेतहाशा धमकी देने पर…’ सोनू निगम ने अपने स्टेटमेंट में धमकाने वाले लड़कों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘उसने कुछ और लोगों को उकसाया. उनके अपने लोग शर्मिंदा थे और उन्हें चुप रहने के लिए कह रहे थे. मैंने उनसे बहुत विनम्रता और प्यार से कहा कि शो अभी शुरू ही हुआ है, ये मेरा पहला गाना है और मैं उन्हें निराश नहीं करूंगा, लेकिन उन्हें मुझे कॉन्सर्ट जारी रखने देना होगा जैसा कि मैंने प्लान किया है. हर कलाकार ने गानों की लिस्ट तैयार की है ताकि म्यूजिशियन और तकनीशियन तालमेल बिठा सकें. लेकिन वे हंगामा मचाने और मुझे बेतहाशा धमकी देने पर आमादा थे. मुझे बताओ कि इसमें कौन दोषी है?’ यह भी पढ़े: HIT 3 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नानी को स्टार… The post Sonu Nigam: ‘जाति या धर्म के नाम पर नफरत…’, कर्नाटक कंट्रोवर्सी पर सोनू निगम की सफाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Train News: बिहार-यूपी के इन 27 रेलवे स्टेशनों के यात्रियों को मिली बड़ी राहत, छपरा से कप्तानगंज के लिए साप्ताहिक ट्रेन शुरू

Bihar Train News: रेलवे प्रशासन ने छपरा से कई समर ट्रेन चला रहा है. 05193 छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 मई से 14 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से 14.00 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 14.12 बजे, मशरख से 15.02 बजे, दिघवा दुबौली से 15.34 बजे, थावे से 17.05 बजे, तमकुही रोड से 17.37 बजे, पडरौना से 18.10 बजे, कप्तानगंज से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.31 बजे, बस्ती से 21.59 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 01.18 बजे, सीतापुर से 03.10 बजे, शाहजहांपुर 06.06 बजे, बरेली से 07.14 बजे, मुरादाबाद से 08.47 बजे, लक्सर जं. से 10.47 बजे, रूड़की से 11.09 बजे, सहारनपुर से 12.25 बजे, यमुनानगर-जगाधरी से 12.57 बजे, अम्बाला कैंट से 14.20 बजे, ढंडारी कलां से 15.56 बजे, जलंधर कैंट से 17.05 बजे, पठानकोट कैंट से 19.10 बजे, कठुआ से 19.50 बजे तथा जम्मूतवी से 21.00 बजे छूटकर शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) 23.05 बजे पहुंचेगी. वही वापसी यात्रा में, 05194 शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 21 मई से 16 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) से 00.10 बजे प्रस्थान कर जम्मूतवी से 01.20 बजे, कठुआ से 02.22 बजे, पठानकोट कैंट से 03.10 बजे, जलंधर कैंट से 05.00 बजे, ढंडारी कलां से 06.10 बजे, अम्बाला कैंट से 08.25 बजे, यमुनानगर-जगाधरी से 09.20 बजे, सहारनपुर से 10.50 बजे, रूड़की से 11.27 बजे, लक्सर जं. से 12.07 बजे, मुरादाबाद से 14.30 बजे, बरेली से 16.02 बजे, शाहजहांपुर 16.58 बजे, सीतापुर से 19.10 बजे, बुढ़वल से 21.17 बजे, गोंडा से 22.20 बजे, बस्ती से 23.50 बजे, दूसरे दिन खलीलाबाद से 00.27 बजे, गोरखपुर से 01.20 बजे, कप्तानगंज से 02.17 बजे पहुंचेगी. यूपी के पडरौना रेलवे स्टेशन से 02.57 बजे, तमकुही रोड से 03.32 बजे, थावे से 04.45 बजे, दिघवा दुबौली से 05.42 बजे, मशरख से 06.15 बजे तथा छपरा कचहरी से 07.20 बजे छूटकर छपरा 08.00 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एलएसएलआरडी का 01, सामान्य द्वितीय, सामान्य द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 05 तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 10 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे. Also Read: Train News: शेखपुरा-गया-नयी दिल्ली रूट पर चल रही सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, कंफर्म टिकट के साथ अत्यधिक भीड़ से मिल रही राहत The post Train News: बिहार-यूपी के इन 27 रेलवे स्टेशनों के यात्रियों को मिली बड़ी राहत, छपरा से कप्तानगंज के लिए साप्ताहिक ट्रेन शुरू appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top