Hot News

May 5, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा के मनोविज्ञान विषय के दो प्रश्न रद्द, JSSC कितने अंक देगा?

JSSC: रांची, राणा प्रताप-झारखंड स्त्री पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत नौ सितंबर 2024 को द्वितीय पाली में आयोजित मनोविज्ञान विषय की परीक्षा के दो प्रश्न रद्द कर दिए गए हैं. इस विषय की परीक्षा में शामिल होनेवाले सभी अभ्यर्थियों को पूरा अंक देने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के परीक्षा नियंत्रक ने सूचना जारी की है. रांची समेत चार शहरों में हुई थी परीक्षा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना के मुताबिक रांची, बोकारो, धनबाद और जमशेदपुर में अवस्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आठ सितंबर से 13 सितंबर 2024 तथा 18 सितंबर से 20 सितंबर 2024 तक विभिन्न पालियों में परीक्षा आयोजित की गयी थी. ये भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट ने पूछा, देवघर एम्स के बर्न वार्ड में इमरजेंसी इलाज शुरू हुआ या नहीं? 7 मई को अगली सुनवाई दो प्रश्नों को इसलिए कर दिया गया है रद्द झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अनुसार नौ सितंबर को द्वितीय पाली में आयोजित मनोविज्ञान विषय के दो प्रश्न आईडी-15 और प्रश्न आईडी-60 के उत्तर विकल्पों के क्रम हिंदी और अंग्रेजी में परस्पर समरूप नहीं होने के कारण आयोग द्वारा रद्द कर दिया गया है. ये भी पढ़ें: झारखंड के नीमडीह थानेदार को हटाएं, युवती की लें सुध, झिमड़ी में धर्मांतरण और बवाल पर संजय सेठ का डीसी को पत्र ये भी पढ़ें: JMM केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा, नलिन सोरेन समेत 8 उपाध्यक्ष, 63 को मिली जगह, कल्पना को मिली ये जिम्मेदारी ये भी पढ़ें: ACB Trap: रांची में DMO ऑफिस का कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते अरेस्ट, एसीबी ने ऐसे दबोचा The post झारखंड स्त्री पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा के मनोविज्ञान विषय के दो प्रश्न रद्द, JSSC कितने अंक देगा? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया स्वच्छता का संदेश

लातेहार. सॉलिड एंड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट (एसएलआरएम) के तहत ठोस व तरल अवशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन के लिए शहरी क्षेत्र में नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया गया. स्वच्छता के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से सोमवार को नगर पंचायत लातेहार के वार्ड नंबर एक में जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने जिले को सुंदर व स्वच्छ रखने के साथ-साथ घरों से निकलनेवाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबीन में रखने का संदेश दिया. कलाकारों ने गीले कचरे (खाने-पीने का कचरा, सब्जी के छिलके आदि) को हरे रंग के डस्टबीन में डालने एवं सूखे कचरे (प्लास्टिक, कागज आदि) को लाल रंग के डस्टबीन में डालने के लिए लोगों को जागरूक किया. कलाकारों की ओर से सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक कर जीवन रक्षा के तरीके की भी जानकारी दी गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया स्वच्छता का संदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिला में नशा के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान

लातेहार. जिला प्रशासन की ओर से नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि अफीम और अन्य नशीले पदार्थों के उत्पादन, संग्रहण और व्यापार करनेवालों पर कार्रवाई की जा रही है. नशा से युवाओं का जीवन पर गलत असर पड़ता है. समाज में अपराध, असामाजिक गतिविधियां तथा मानसिक तनाव को जन्म देता है. पुलिस प्रशासन, उत्पाद विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव-गांव में छापामारी की जा रही है. वहीं स्कूल, कॉलेज और पंचायत स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. उपायुक्त ने आम जनता, अभिभावकों एवं शिक्षकों से अपने बच्चों पर निगरानी रखने की अपील की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिला में नशा के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वरीय अधिवक्ता को दी गयी श्रद्धांजलि

लातेहार. वरीय अधिवक्ता स्व वृंद कुमार के निधन पर सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया.प्रधान जिला जज मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्व कुमार एक मिलनसार, जानकार एवं व्यवहार कुशल व्यक्ति थे. बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने दिवंगत अधिवक्ता के जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि उन्होंने 54 वर्षों तक न्यायिक सेवा प्रदान किया. इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. शोक सभा में मुख्य रूप से जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार मिश्रा, द्वितीय संजय कुमार द्विवेदी, तृतीय एसडी मिश्रा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विक्रांत आनंद, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी जीव, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रणव कुमार, डालसा सचिव शिवम चौरसिया, प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन, न्यायिक दंडाधिकारी एमएम मिश्रा, वरीय अधिवक्ता संजय कुमार, सुनील कुमार, वी प्रसाद, मनोज गुप्ता, धीरेंद्र शुक्ला, संजय गुप्ता, उपेंद्र कुमार, मो मजहरूल हक, एलएडीसी दीपक मिश्रा, प्रवीण सिंह, विकास कुमार एवं न्यायालयकर्मी राजीव उपाध्याय, जितेंद्र कुमार दुबे, रविकांत गुप्ता, अजीत दुबे, संतोष पंडित, नजीर निखिल कुमार व अजय चौधरी शामिल थे. इधर, जिला अधिवक्ता संघ ने भी स्व कुमार को श्रद्धांजलि दी. संघ भवन में शोकसभा का आयोजित कर दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वरीय अधिवक्ता को दी गयी श्रद्धांजलि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुनरुद्धार की आस में सिसकती चेरो राजाओं की धरोहर

बेतला. पलामू प्रमंडल के बेतला नेशनल पार्क की परिधि में स्थित करीब 200 वर्षों तक शासन करनेवाले चेरो राजवंश की आखिरी निशानी पलामू किला के जीर्णोद्धार को लेकर कवायद शुरू हो गयी है. करीब 400 वर्ष पहले निर्मित यह किला बेतला के जंगलों में खामोश खड़े होकर उस मसीहा का इंतजार कर रहा है जो इसके वजूद को मिटाने से बचा सके. कभी यह किला अपनी भव्यता के कारण मुगल सल्तनत और फिर बाद में अंग्रेजी हुकूमत के निशाने पर रहा. किले को लूटने के साथ उसके अस्तित्व को मिटाने के लिए के लिए तोप गोलों से भी हमला किया गया. पहले मुगल सल्तनत के सूबेदार के द्वारा इसे मिटाने का हर संभव प्रयास किया गया तो बाद में अंग्रेजी हुकूमत ने भी रही सही कसर को मिटा दिया. 1947 में जब देश आजाद हुआ तो तत्कालीन एकीकृत बिहार को खंडहर के रूप में ही पलामू किला मिला. आजादी के बाद किसी भी प्रशासन के द्वारा इसके संरक्षण के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया. दिनों दिन इसकी स्थिति बिगड़ती रही. इसके बाद यह किला 1972 में जब पलामू टाइगर रिजर्व की स्थापना हुई, तो पूरी तरह से वन विभाग के कब्जे में चला गया. अब पलामू टाइगर रिजर्व के कब्जे में आ जाने के बाद इसके रख-रखाव की जिम्मेवारी वन विभाग के पदाधिकारियों के जिम्मे में हो गयी. लेकिन इसके लिए कोई प्रयास नहीं किया गया. किला खंडहर में तब्दील होता जा रहा है. 1995 के बाद नक्सलियों का दबदबा हो गया. इस कारण यह किला पूरी तरह से उनके कब्जे में रहने लगा. ऐसे में स्थिति और बिगड़ती चली गयी. करीब 20 वर्ष पहले 2005 में भी पलामू किला का जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया गया था. तत्कालीन विधायक रामचंद्र सिंह और उपायुक्त केके सोन के प्रयास से काम शुरू तो किया गया, लेकिन पलामू टाइगर रिजर्व के प्रशासनिक पदाधिकारियों ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी. इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया. फिर 17 वर्षो के बाद 2022 में विधायक रामचंद्र सिंह और तत्कालीन लातेहार उपायुक्त अबु इमरान की पहल पर पुरातात्विक विभाग की ओर से सर्वेक्षण कराया गया. सर्वे रिपोर्ट को प्रशासन के सुपुर्द कर दिया गया, लेकिन मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया. हालांकि विधायक रामचंद्र सिंह के द्वारा मामले को लेकर बार-बार विधानसभा सत्र में मामला को उठाया गया. अब पुनः एक बार फिर से पलामू मिला के जीर्णोद्धार करने की बात कही जा रही है. वहीं राज्य के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भी किले को मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुनरुद्धार की आस में सिसकती चेरो राजाओं की धरोहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जनता दरबार में सामने आये भ्रष्टाचार के मामले

लातेहार. सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में सोमवार को विधायक प्रकाश राम की ओर से जनता दरबार लगाया गया. यहां कई गांवों के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपा. इस दौरान जमीन से जुड़े मामलों समेत मनरेगा में भ्रष्टाचार और योजनाओं में अनियमितता को लेकर लोगों ने अपनी बातें रखी. विधायक ने मामलों की जांच कर एक सप्ताह में कार्रवाई का निर्देश दिया. 15वें वित्त के प्रखंड समन्वयक सुमन कुमारी को ग्राम प्रधान के चयन में अनियमितता बरतने पर फटकार लगायी गयी. वहीं मनरेगा योजनाओं में भी कई शिकायतें सामने आयी. विधायक ने कहा कि अंचल और प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है. प्रखंड़ और अंचल कर्मी कार्यशैली में सुधार लायें, नहीं तो कार्रवाई होगी. ग्रामीणों को बेवजह दौड़ाना बंद करें. जनता दरबार में कुछ आवेदनों ऑन स्पॉट समाधान किया गया. शेष मामलों को एक सप्ताह में निपटाने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, उपप्रमुख राजकुमार प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, राजधानी प्रसाद यादव, राकेश दुबे, अनिल सिंह, पवन कुमार, संत कुमार गुप्ता, विष्णु गुप्ता, पिंटू रजक, राकेश प्रसाद, बीपीओ रतन कुमारी, सहायक अभियंता विवेक जायसवाल, मिंकू प्रसाद, देवेंद्र राम, राकेश कुमार समेत कई विभागों के कर्मी, पंचायत सेवक, राजस्व कर्मचारी और रोजगार सेवक मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जनता दरबार में सामने आये भ्रष्टाचार के मामले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संविधान बचाओ रैली की सफलता को लेकर बनी रणनीति

बेतला. विधायक रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से छह मई को रांची में आयोजित संविधान बचाओ रैली की सफलता को लेकर रणनीति बनायी गयी. रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल समेत प्रदेश प्रभारी के राजू व सह प्रभारी बेला प्रसाद मौजूद रहेंगे. विधायक ने बेतला, पोखरी व कुटमू सहित दर्जनों गांवों में बैठक कर अधिक से अधिक लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानीय जनता पार्टी गरीबों व दलितों का अधिकार मारना चाहती है. विधायक ने बरवाडीह, गारू, महुआडांड़, मनिका, लातेहार व चंदवा सहित अन्य प्रखंडों से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संविधान बचाओ रैली की सफलता को लेकर बनी रणनीति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कस्तूरबा विद्यालय में 75 छात्राओं के नामांकन पर सहमति

बरवाडीह. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वर्ष 2025-26 में वर्ग छह में नामांकन को लेकर सोमवार को विद्यालय परिसर में चयन समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी ने की. विद्यालय में नये सत्र में नामांकन को लेकर कुल 250 आवेदन आये छे. सर्वसम्मति से अनुसूचित जनजाति के 52, अनुसूचित जाति के 13 एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 10 छात्राओं के नामांकन का निर्णय लिया गया. चयन समिति की ओर से अनुमोदित 75 बालिकाओं की सूची जिला स्तरीय चयन समिति को भेजने की बात कही गयी. बैठक में बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, जिप सदस्य संतोषी शेखर, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह, सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह, विद्यालय की वार्डेन संगीता कुमारी, शिक्षिका उषा कुमारी, सीआरपी अशोक कुमार, श्याम मनोहर यादव, लेखापाल मुकेश हिंदुस्तानी समेत कई लोग शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कस्तूरबा विद्यालय में 75 छात्राओं के नामांकन पर सहमति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

20 मई को पहुंचेंगे बागेश्वर बाबा, सौ लोगों से मिलेंगे

चौसीमा के राधा नगर में आयोजित महायज्ञ में 20 को पहुंचेंगे बागेश्वर बाबा उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर. मधुबनी पंचायत स्थित चौसीमा के राधा नगर में 19 से 28 मई तक विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. महायज्ञ में विशेष रूप से बागेश्वर बाबा पधार रहे हें. वह 20 मई को यज्ञ में आएंगे और 21 मई की शाम में चले जायेंगे. यज्ञ में प्रवचन के बाद बाबा विश्राम स्थल पर 20 को करीब एक सौ लोगों से मिलेंगे. 21 मई की दोपहर में कथा के बाद बाबा वापस लौट जायेंगे. यज्ञ के लिये चौसीमा में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. जिसमें 50 हजार भक्तों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है. समारोह का आयोजन मुजफ्फरपुर सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है. संस्थान के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पिंटू ने बताया कि बागेश्वर बाबा के प्रस्थान के बाद 23 मई को बाबा अनिरुद्धाचार्य पहुंचेंगे. वह यहां 27 मई तक कथा करेंगे. इसमें शहर के अलावा आसपास के श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहेगी. यज्ञ की सुबह मधुबनी गांव के शिव मंदिर के पास पोखर से कलश यात्रा निकाली जायेगी. यहां से स्त्रीएं कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल तक पहुंचेगी. आयोजक मंडल के सदस्य राजेश कुमार ने बताया कि यज्ञ की तैयारी जोरों से चल रही है. कथा स्थल पर लोगों के बैठने के लिये विशेष व्यवस्था की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 20 मई को पहुंचेंगे बागेश्वर बाबा, सौ लोगों से मिलेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज. उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ जांच अभियान चलाकर शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया. जिसमें 8.700 लीटर देशी शराब बरामद के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. दूसरी ओर उत्पाद विभाग की टीम ने 1.500 विदेश शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. पोठिया प्रखंड के चैनामरी से प्रतिबंधित कफ सिरफ 100 ग्राम के 16 बोतल बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया. उत्पाद विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए पांच लोगों का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करा कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top