Hot News

May 5, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: बिटिया रानी के जन्म पर जश्न, मां और बच्ची का गाजे-बाजे और आतिशबाजी से ग्रैंड वेलकम

Daughter Birth Celebration: हजारीबाग-झारखंड के हजारीबाग जिले में 21 वीं सदी की सुखद तस्वीर सामने आयी है. नजरिए में बदलाव की मिसाल दिखी है. एक खंडेलवाल परिवार ने बिटिया रानी के जन्म पर जमकर जश्न मनाया. न सिर्फ कार को दुल्हन की तरह सजाया, बल्कि मां और बच्ची के घर पहुंचते ही गाजे-बाजे के साथ उनका ग्रैंड वेलकम किया. जमकर आतिशबाजी भी की गयी. इसके साथ ही मुहल्लेवालों को मुंह मीठा भी कराया. परिवार में खुशी का माहौल था. अब बेटियों के जन्म पर भी मनता है उत्सव ऐसा कहा जाता है कि बेटे भाग्य से जन्म लेते हैं, जबकि बेटियां सौभाग्य से. एक वक्त था जब बेटे के जन्म पर परिवार में खुशियां मनती थीं. बेटियों के जन्म पर मायूसी छा जाती थी, लेकिन वक्त के साथ नजरिए में बदलाव आया है. अब घर में पुत्र-पुत्री के जन्म पर परिवारवाले खुशियां मनाते हैं. बिटिया के जन्म पर मुहल्ले का मुंह किया मीठा हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार स्थित खंडेलवाल परिवार में बिटिया के जन्म पर जश्न मनाया गया. अस्पताल से घर आने के बाद न सिर्फ गाड़ी सजायी गयी बल्कि जमकर आतिशबाजी भी की गयी. परिवारवालों ने मोहल्ले में मिठाई खिलाई. बच्ची की दादी ने कहा कि जमाना बदल गया है. पहले वाली बात अब नहीं है. अब लड़का हो या लड़की, सबके जन्म पर अब खुशियां मनायी जाती हैं. ये भी पढ़ें: झारखंड के नीमडीह थानेदार को हटाएं, युवती की लें सुध, झिमड़ी में धर्मांतरण और बवाल पर संजय सेठ का डीसी को पत्र घर पहुंचते ही मां और बच्ची को जोरदार स्वागत मां के चेहरे पर भी मुस्कान थी. घर पहुंचते ही इनका जोरदार स्वागत किया गया. ढोल-नगाड़े पर खुशियां मनायी गयीं. बच्ची की मां कहती हैं कि अब बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है. बेटियां भी अब किसी से कम नहीं हैं. पुत्री को जन्म देकर वह काफी उत्साहित हैं. इसके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं. ये भी पढ़ें: JMM केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा, नलिन सोरेन समेत 8 उपाध्यक्ष, 63 को मिली जगह, कल्पना को मिली ये जिम्मेदारी रितेश खंडेलवाल और सोनाली खंडेलवाल की है बिटिया सुरेंद्र खंडेलवाल परिवार में बेटी का जन्म हुआ है. रितेश खंडेलवाल और उनकी धर्मपत्नी सोनाली खंडेलवाल के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है. मौके पर शारदा खंडेलवाल, विनिता खंडेलवाल, प्रमोद खंडेलवाल, प्रगति, केशव, प्रतिभा सिंह, रोहित बजाज, विकास तिवारी, प्रिंस कसेरा, अशोक कुमार समेत कई लोग शामिल हुए. ये भी पढ़ें: स्पेन और स्वीडन से हफ्तेभर में निवेश के 7 प्रस्ताव, विदेशों में झारखंड का सुधरेगा ब्रांड वैल्यू, बोले उद्योग सचिव अरवा राजकमल The post Video: बिटिया रानी के जन्म पर जश्न, मां और बच्ची का गाजे-बाजे और आतिशबाजी से ग्रैंड वेलकम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

युद्ध हुआ तो बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान, जानें भारत पर कितना पड़ेगा प्रभाव

Pakistan Economy: पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच गहरा कूटनीतिक, आर्थिक और व्यापारिक तनाव बना हुआ है. हिंदुस्तान ने सिंधु जल संधि निरस्त करने के साथ ही कई व्यापारिक प्रतिबंध भी लगाए हैं. दबी जुबान में युद्ध की आशंका भी जाहिर की जा रही है. अगर दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ, तो पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि पर गहरा प्रभाव पड़ेगा और वह पूरी तरह बर्बाद हो सकता है. रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा है कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से हिंदुस्तान में कोई बड़ी आर्थिक बाधा उत्पन्न नहीं होगी. हालांकि, यह पाकिस्तान के लिए झटका होगा, क्योंकि इससे उसका विदेशी मुद्रा भंडार दबाव में आ सकता है और उसकी आर्थिक वृद्धि दर प्रभावित हो सकती है. हिंदुस्तान पर नहीं पड़ेगा बड़ा असर रेटिंग एजेंसी मूडीज ने स्पष्ट किया है कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद हिंदुस्तान की आर्थिक गतिविधियों पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा. हिंदुस्तान के पाकिस्तान के साथ आर्थिक संबंध बहुत सीमित हैं. साल 2024 में हिंदुस्तान के कुल निर्यात में पाकिस्तान की हिस्सेदारी 0.5% से भी कम थी. ऐसे में व्यापारिक बाधा की आशंका न के बराबर है. पाकिस्तान की वित्तीय स्थिति पर गंभीर असर मूडीज का कहना है कि अगर हिंदुस्तान-पाक तनाव और बढ़ता है, तो पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि दर पर गंभीर असर पड़ सकता है. उसकी राजकोषीय स्थिति और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बनेगा. पाकिस्तान अभी विदेशी कर्ज और आईएमएफ सहायता के सहारे अपनी वित्तीय स्थिति को स्थिर करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बढ़ता तनाव उसकी इस कोशिश को पटरी से उतार सकता है. जम्मू-कश्मीर में हमला तनाव की वजह 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद हिंदुस्तान ने पांच आतंकियों की पहचान की है, जिनमें तीन पाकिस्तानी नागरिक हैं. इस आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान ने आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है. पाकिस्तान की विदेशी मुद्रा स्थिति पर संकट मूडीज ने चेतावनी दी है कि अगर तनाव बढ़ा तो पाकिस्तान की बाहरी वित्तपोषण तक पहुंच पर असर पड़ेगा. वर्तमान में पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में सुधार हो रहा है, लेकिन यह अभी भी आगामी वर्षों के कर्ज भुगतान के लिए अपर्याप्त माना जा रहा है. ऐसे में तनाव उसकी बाह्य स्थिरता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है. आईएमएफ की बैठक और संभावित जोखिम आईएमएफ का कार्यकारी बोर्ड 9 मई को पाकिस्तान के साथ 1.3 अरब डॉलर के जलवायु परिवर्तन ऋण कार्यक्रम की समीक्षा करेगा. हिंदुस्तान वैश्विक संस्थाओं से पाकिस्तान को दी जा रही मदद की समीक्षा की मांग कर सकता है, जिससे इस फंडिंग पर असर पड़ सकता है. हिंदुस्तान की वित्तीय स्थिति बनी रहेगी स्थिर मूडीज के अनुसार, हिंदुस्तान की व्यापक आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी. घरेलू निवेश और निजी खपत में संतुलन के कारण वृद्धि दर उच्च स्तर पर बनी रहेगी. हालांकि, अगर तनाव बहुत बढ़ता है, तो रक्षा खर्च में इजाफा राजकोषीय संतुलन को कुछ हद तक प्रभावित कर सकता है. इसे भी पढ़ें: ड्रीम11 से 4 करोड़ जीतने वाले मंगल सरोज को देना होगा Tax, वरना घर पहुंचेगा आयकर विभाग पाकिस्तान को लगेगा करारा झटका मूडीज की रिपोर्ट से साफ है कि युद्ध या गंभीर सैन्य तनाव की स्थिति में पाकिस्तान को गहरा आर्थिक नुकसान हो सकता है, जबकि हिंदुस्तान अपेक्षाकृत स्थिर बना रह सकता है. हालांकि, लंबी अवधि में इससे रक्षा खर्च और रणनीतिक प्राथमिकताओं पर असर जरूर पड़ सकता है. इसे भी पढ़ें: Tariff War: डोनाल्ड ट्रंप का नया पैंतरा, अमेरिका से बाहर की फिल्मों पर 100% टैरिफ The post युद्ध हुआ तो बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान, जानें हिंदुस्तान पर कितना पड़ेगा प्रभाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi news : ऐतिहासिक व अद्वितीय होगी निशान शोभा यात्रा : हनुमान सेना

सीतामढ़ी. श्री जानकी प्रकटय स्थली तीर्थ क्षेत्र के तत्वावधान में ट्रस्ट के हनुमान सेना के अध्यक्षों नेतृत्व में जानकी मंदिर प्रांगण मुख्य मार्ग होते हुए शहर के सोना पट्टी लोहापट्टी, कला मंदिर चौक, गांधी चौक, बसुश्री चौक, गोला मंडी व महावीर मंदिर का भ्रमण करते हुए नगर वासियों को आमंत्रण देने हेतु अभियान चलाया गया. नगर वासियों एवं सीतामढ़ी जिला वासियों से 6 मई की सुबह 6:00 से जानकी नवमी के शुभ अवसर पर दिव्य निशान शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील की गई. बताया गया कि निशान शोभा यात्रा जानकी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक, जवाहर चौक, कारगिल चौक पासवान चौक, बसुश्री चौक, महावीर मंदिर होते हुए पुन: जानकी मंदिर वापस पहुंचेगी. दोपहर 11:59 में ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक महंत विनोद दास जी के द्वारा महाआरती का आयोजन किया जाएगा. दिन में 2:00 बजे बधैया का कार्यक्रम किया जाएगा. शाम में मुठिया बाबा का प्रवचन एवं बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम के संयोजक संजय कुमार वर्मा ने कहा कि इस बार बड़े ही धूमधाम से जानकी नवमी मनाया जाएगा. –रामलीला का भी होगा आयोजन : सुवंश राय क्योंकि इस बार एक सप्ताह का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमें रामलीला का आयोजन भी होगा. महासचिव सुवंश राय ने कहा की पूर्व की भांति इस बार सभी कार्यक्रम अद्वितीय होगा. ट्रस्ट के सहयोग से जानकी नवमी के शुभ अवसर पर जो भी कार्यक्रम हो रहा है, वह अद्वितीय होगा. कार्यक्रमों में सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का काफी उत्साह से सहयोग किया मिल रहा है. दिव्य निशान शोभा यात्रा भी अद्वितीय होगा. बैंड बाजा के साथ-साथ टोली बाजा, बग्घी पर माता जानकी जी की झांकी व माता के भक्तों के द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकी का आयोजन किया जाएगा. इस दिव्य निशान शोभा यात्रा में लगभग 5000 से 10000 भक्तों शोभा यात्रा में शामिल होने की संभावना है. मीडिया प्रभारी जय किशोर साह ने बताया कि इस बार दिव्य निशांत शोभा यात्रा में लगभग 3100 भक्त खाली पैर निशान कंधे पर लेकर माता के चरणों में समर्पित करेंगे. कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय प्रसाद स्वर्णकार, उपाध्यक्ष संजय कुमार पप्पू, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार बबलू , अरविंद कुमार सिंह, डॉ मंजय कुमार, डॉ अमित कुमार वर्मा, राजेश कुमार्र, पप्पू जी, डॉ अविनाश कुमार, छवि कुमार मेहता, अमित गोल्डी, हनुमान सेवा के अध्यक्ष वैदेही शरण झा, विशाल कुमार, अमित कुमार, सुमित कुमार, सत्यम कुमार, राजू कुमार, मेजर कुमार, विजय कुमार, मुकेश कुमार व वीरेन्द्र कुमार समेत सैकड़ों भक्त उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi news : ऐतिहासिक व अद्वितीय होगी निशान शोभा यात्रा : हनुमान सेना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीता नवमी आज, मंदिरों के राम सीता दरबार में विशेष अनुष्ठान

शहर के राम जानकी मंदिरों में पूजा की हुई तैयारी उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहर के मंदिरों में मंगलवार को सीता नवमी धूमधाम से मनायी जायेगी. इसके लिये मंदिरों में तैयारी की गयी है. राम दरबार को फूलों से सजाया जा रहा है. शहर के साहू पोखर, बांके साह चौक स्थित राम जानकी मंदिर के अलावा गरीबनाथ मंदिर में राम जानकी दरबार को सजाया जा रहा है. यहां माता सीता की पूजा होगी. इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन माता सीता धरती पर प्रकट हुई थीं, इसलिए इस दिन को सीता नवमी के रूप में मनाया जाता है. गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पं.विनय पाठक ने कहा कि मंदिर के राम जानकी दरबार में माता सीता की विधिवत पूजा होगी. पं.प्रभात मिश्रा ने कहा कि वैष्णव संप्रदाय में माता सीता के निमित्त व्रत रखने की परंपरा है. व्रत रखकर श्रीराम की मूर्ति सहित माता सीता का पूरे विधि-विधान से पूजन करना चाहिए और उनकी स्तुति करनी चाहिये. इस दिन जो भी कोई भी व्रत करता है, उसे सोलह महादानों और सभी तीर्थों के दर्शन का फल मिलता है. इस दिन माता सीता और श्री राम के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिये. इससे सारे मनोरथ सिद्ध होंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सीता नवमी आज, मंदिरों के राम सीता दरबार में विशेष अनुष्ठान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

काउंटर पर 30 मिनट में कट रही एक पर्ची, हंगामा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में सोमवार काे लिंक फेल होने से पर्ची कटना बंद हो गया. भीषण गर्मी से परेशान मरीज हंगामा करने लगे. मरीज के परिजनों ने काउंटर पर हंगामा किया. परिजनों का कहना था कि एक काउंटर चल रहा है. हर आधे घंटे में लिंक फेल हो रहा है. एक पर्ची काटने में 30 मिनट से अधिक समय लग रहा है. गर्मी अधिक है और मरीज की तबीयत बिगड़ते जा रही है. इधर, पर्ची काउंटर पर एक ही जगह मरीजों की भीड़ इतनी अधिक हो गयी थी कि मरीज के परिजन आपस में उलझ जा रहे थे. धक्का-मुक्की होने पर मरीजों के परिजन मारपीट करने लगे. इससे ओपीडी में अफरा तफरी का माहौल बन गया. हंगामा देख काउंटर पर खड़े सुरक्षा गार्ड ने समझा कर शांत कराया. करीब आधे घंटे तक काउंटर पर पर्ची कटना बंद हो गया. मरीज को कहना था कि गार्ड के कारण ही बीच में से लाइन में घुस मरीज पर्ची कटा लेते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post काउंटर पर 30 मिनट में कट रही एक पर्ची, हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मध्य विद्यालय दुर्गापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक बने प्रशांत

पुरैनी. मध्य विद्यालय दुर्गापुर पुरैनी के शिक्षक प्रशांत कुमार ने प्रधानाध्यापक का प्रभार सोमवार को ग्रहण किया. ज्ञात हो कि विभागीय गलती के कारण वरीयता को ताक पर रखते हुये एक फरवरी को विजय पासवान को प्रधानाध्यापक का प्रभार दे दिया गया था. इसके बाद शिक्षक प्रशांत कुमार ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की थी. जांच के उपरांत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रशांत कुमार को वरीयता के आधार पर प्रधानाध्यापक का प्रभार दिया जाए. सोमवार को विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर विजय पासवान ने प्रशांत कुमार को प्रधानाध्यापक का प्रभार दे दिया. मौके पर मुखिया दिनेश शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण देव पासवान, शिक्षक सुबोध सिंह सुधीर, मुकेश कुमार, मोहम्मद गसीरुद्दीन, संजय कुमार राम, मदन कुमार, विजय पासवान, सुरेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश गुप्ता, अभय कुमार, अर्जुन कुमार, वीर बहादुर शर्मा, वसुंधरा कुमारी, प्रेमलता कुमारी, मुरलीधर मुरारी, सुधांशु कुमार, संतोष कुमार, आंचल कुमारी, नीतू कुमारी, मुन्ना कुमार, सुधा कुमारी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मध्य विद्यालय दुर्गापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक बने प्रशांत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हत्या के विरोध में नाई समाज के लोगों ने अपना-अपना प्रतिष्ठान बंद कर जताया आक्रोश

– हत्यारे को कठोर से कठोर सजा दिलाने की रखी मांग – यजमान के घर मजदूरी मांगने गये बुजुर्ग नाई की हत्या से मर्माहत हैं लोग छातापुर छातापुर थाना क्षेत्र के भट्टावारी गांव में बीते शनिवार को 65 वर्षीय जगदीश ठाकुर की नृशंस हत्या के बाद स्वजाति के लोगों में भारी आक्रोश है. नाई समाज के लोगों ने हत्या के विरोध में सोमवार को छोटे-बडे़ सभी सैलून को बंद कर आक्रोश का इजहार किया. आक्रोशित लोग बुजुर्ग नाई के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे थे. सैलून बंद रहने के कारण जरूरतमंद लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. बंद समर्थक भुवन ठाकुर, संतोष ठाकुर, धीरेंद्र ठाकुर, तीर्थानंद ठाकुर, मनोज ठाकुर, मंतोष ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, बबलु ठाकुर, जयप्रकाश ठाकुर, वार्ड सदस्य शत्रुघन ठाकुर, मंटू ठाकुर, बिनोद ठाकुर, श्रीकिशुन ठाकुर आदि ने बताया कि इस प्रकार की घटना से समाजिक व्यवस्था कलंकित हुआ और ठाकुर-यजमान का रिश्ता भी कमजोर हुआ है. यजमान के घर मजदूरी मांगने गए बुजुर्ग नाई की निर्मम हत्या से स्वजातीय लोग मर्माहत हैं. घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों को फांसी की सजा मिले तब ही इस परिवार व समाज के लोगों को न्याय मिल पायेगा. कहा कि मुख्य अभियुक्त धीरेंद्र साह सनकी मिजाज का है और हमेशा नशे का सेवन किये रहता है. मामूली सी बात पर उसने कुदाल से कई प्रहार कर बुजुर्ग नाई को लहुलुहान कर दिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इधर घटना की जानकारी के बाद कोरियापट्टी, जदिया, तमुआ, झुमकी चौक, प्रतापगंज, सीमराही, भीमपुर, बलुआ सहित आसपास से नाई समाज के लोग मृतक के घर पहुंचे और घटना पर दुख जताते शोक संवेदना व्यक्त किया. कहा कि इस प्रकार की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. लोगों ने पुलिस प्रशासन से सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने की मांग की है. उधर मृतक के तीनों पुत्र अमृतसर से सोमवार की सुबह घर पहुंच गये और पूर्वाह्नकाल पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया. पीड़ित परिवार को मिले आर्थिक सहायता : शिवा ठाकुर फोटो- 14 कैप्सन- शिवा ठाकुर सुपौल जिला नाई संघ के जिलाध्यक्ष शिव नारायण ठाकुर उर्फ शिवा ठाकुर ने घटना की निंदा करते कहा कि इस घटना से पीड़ित परिवार सहित इलाके के नाई समाज सदमे में हैं. उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया. जिसमें मृतक का बस इतना दोष था कि वह अपना मेहनतनामा अपने मालिक से मांगने गया था. कहा कि घटना को अंजाम देने वाले सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस सुनिश्चित करें. साथ ही जिला प्रशासन गरीब पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करें. उन्होंने कहा कि सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं होगी तो जिला नाई समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हत्या के विरोध में नाई समाज के लोगों ने अपना-अपना प्रतिष्ठान बंद कर जताया आक्रोश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पिता की मौत से विक्षिप्त हुए युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

बीकोठी. पिता की मौत से विक्षिप्त हुए युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. सुखसेना रेलवे हॉल्ट पर सोमवार को दिन के 2.35 बजे बनमनखी से बिहारीगंज जा रही ट्रेन से कट जाने से उसकी मृत्यु हो गयी. मृतक की पहचान ठाढ़ी पंचायत के वार्ड संख्या 6 भरना आदिवासी टोला निवासी रंजीत साह, पिता स्व. रामलाल साह के रूप में की गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन के खुलने से ठीक पहले सीटी बजते ही मृतक अंतिम डब्बे के ठीक पहले पटरी पर गर्दन रख कर सो गया. कोई कुछ समझ पाता तबतक वह कट चुका था. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के द्वारा आत्महत्या की गयी है. वही ठाढ़ी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि चार माह पहले ही मृतक रंजीत साह के पिता की मृत्यु हुई थी. पिता की मृत्यु के बाद से उसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया था और वह विक्षिप्त की तरह रहता था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पिता की मौत से विक्षिप्त हुए युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीओ की नोटिस के बाद लोगों ने सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमण

सब्जी विक्रेताओं के चंगुल में फंसे यात्री शेड को भी खाली कराने की उठी मांग संग्रामपुर. संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर चौक पर अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन की सख्ती के बाद अतिक्रमण को हटाया. खासकर सड़क किनारे अतिक्रमण कर सब्जी की दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने सीओ की नोटिस के बाद अतिक्रमण को हटाया और लोगों ने राहत की सांस ली. गौरतलब है कि आंबेडकर चौक संग्रामपुर बाजार का एक अतिव्यस्तम स्थान है. जहां से सुल्तानगंज, देवघर और जमुई की ओर जाने वाली तीन प्रमुख रास्ते गुजरती है. इसी वजह से यह स्थान तीन बटिया चौक के नाम से भी जाना जाता है. चौक के समीप यात्रियों की सुविधा के लिए एक यात्री शेड का निर्माण किया गया था. लेकिन बीते कुछ समय से सब्जी विक्रेताओं ने शेड के सामने और सड़क पर अस्थाई रूप से दुकानें लगानी शुरू कर दी थी. इससे सड़क सकरी हो गई थी और लगातार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. इतना ही नहीं यात्री शेड भी गोदाम में तब्दील हो गया था, जिससे यात्री रुकने से कतराते थे. स्थानीय नागरिकों की शिकायत और नया विचार में प्रकाशित समाचार के बाद अंचल अधिकारी निशीथ नंदन ने संज्ञान लेते हुए अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया और सब्जी विक्रेताओं ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें हटा ली. इसके बाद स्थानीय लोगों ने यात्री शेड से भी अस्थाई अतिक्रमण को भी हटाने की मांग की. नगरवासी गुलाबचंद गुप्ता, प्रवीण कुमार, देवी यादव, सिंटू कुमार, अजय कुमार सहित अन्य ने इस पहल की सराहना की. मांग किया कि किसी व्यक्ति विशेष को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने का नोटिस नहीं बल्कि संग्रामपुर अंबेडकर चौक से लेकर मुख्य बाजार संग्रामपुर तक फैले अतिक्रमण को भी हटाया जाय. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सीओ की नोटिस के बाद लोगों ने सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खेलों इंडिया यूथ गेम्स में फलका के खिलाड़ी दिखायेंगे प्रतिभा

फलका चार मई से 15 मई तक बिहार के पांच शहरों में आयोजित स्पोर्ट्सों इंडिया यूथ गेम्स में जिले के फलका प्रखंड के रहटा पंचायत के बेलगच्छी ग्राम निवासी शिक्षक बाबूलाल मरांडी का पुत्र रोहन मरांडी का भी चयन हुआ है. जिसको लेकर प्रखंड क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. परिजनों ने बताया कि रोहन को बचपन से ही स्पोर्ट्स के प्रति काफी रुचि थी. तीन साल पूर्व रोहन का पूर्णिया में दाखिला हुआ था. रोहन को स्पोर्ट्स के प्रति रुझान देखकर टाटा फुटबॉल एकेडमी में ट्रायल के लिए भेजा गया था. लेकिन इत्तेफाक से अंतिम अभ्यास में रोहन चूक गया. इनका चयन नहीं हो सका. बावजूद इसके रोहन ने हिम्मत नहीं हारी और उसके अगले वर्ष मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित वीसी राय ट्रॉफी में स्पोर्ट्सने का अवसर प्राप्त हुआ. तदोपरान्त 2023 में ही एसजीएफआई स्पोर्ट्स में अंडमान निकोबार गया. उसके बाद स्पोर्ट्सो इंडिया के ट्रायल में मुजफ्फरपुर भेजा गया. वहां रोहन का बेहतरीन स्पोर्ट्स देखकर स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ. परिजनों ने बताया कि बिहार स्पोर्ट्सो इंडिया टीम में रोहन बिहार टीम का सदस्य भी है. क्षेत्र के स्पोर्ट्स प्रेमी व समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए स्पोर्ट्सो इंडिया गेम्स में रोहन के सफलता की कामना की है. प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्पोर्ट्सों इंडिया यूथ गेम्स में फलका के खिलाड़ी दिखायेंगे प्रतिभा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top