Hot News

May 19, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: राहुल गांधी के बाद प्रशांत किशोर! बिहार में ऐसे नेताओं की रोक पर चिराग पासवान ने क्या कहा?

Bihar Politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को दरभंगा में और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को नालंदा में प्रशासन द्वारा रोके जाने पर सियासी घमासान मच गया. अब इस मामले पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपनी प्रतिक्रिया दी है. हाजीपुर में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया. स्थानीय अधिकारी ऐसे फैसले इसलिए लेते हैं कि कहीं किसी भी तरीके के कोई अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हो. किसी को भी नेतृत्व नहीं करनी चाहिए चिराग पासवान ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि राहुल गांधी को बिहार आना चाहिए. उनकी पार्टी के मुख्यमंत्री लंबे समय तक बिहार में रहे हैं. दरभंगा में डीएम और एसपी द्वारा उन्हें रोके जाने के पिछे जरूर कोई कारण होगा. प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर स्थानीय इनपुट के आधार पर ही उन्हें रोका होगा. इस पर किसी को भी नेतृत्व नहीं करनी चाहिए. प्रशासन पर आरोप लगाना और अपने आप को विपक्ष का होते हुए बताकर नेतृत्वकरण नहीं करना चाहिए. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें सेना का मनोबल बढ़ा रहे पीएम मोदी वहीं मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा सेना के अधिकारी पर दिए गए बयान को लेकर भी चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जो लोग भी सेना पर बयान दे रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. हमें हमारी सेना के सामने नतमस्तक होने की जरुरत है. देश का नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. देश एक मजबूत नेतृत्व के हाथों में है. पीएम मोदी देश की सेना के मनोबल को बढ़ाने का काम कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें: Bihar News: 20 मई को इस जिले में आ रहे बाबा बागेश्वर, अनिरुद्धाचार्य महाराज भी सुनाएंगे कथा The post Bihar Politics: राहुल गांधी के बाद प्रशांत किशोर! बिहार में ऐसे नेताओं की रोक पर चिराग पासवान ने क्या कहा? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sarkari Naukri: बिहार में नौकरी की बहार! लेबोरेटरी असिस्टेंट से लेकर बैंक मैनेजर तक बड़े पदों पर भर्ती

Sarkari Naukri In Bihar: बिहार में प्रशासनी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. राज्य के विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार संबंधित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इनमें स्त्रीओं को विशेष छूट दी जा रही है. आइए इसे विस्तार से जानते हैं. लेबोरेटरी असिस्टेंट: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने लेबोरेटरी असिस्टेंट के 143 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून 2025 है. उम्मीदवारों को साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना चाहिए.आयु सीमा: 18 से 37 वर्ष (स्त्रीओं, OBC, SC/ST को नियमानुसार छूट)आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए ₹540 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹135चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा, मेंटल एबिलिटी टेस्ट और मेरिट के आधार परआवेदन वेबसाइट: www.bssc.bihar.gov.in कोऑपरेटिव बैंक भर्ती: बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में 154 पदों पर भर्ती निकाली गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2025 है. योग्याता CEO/मैनेजर पद के लिए एग्रीकल्चर, बिजनेस मैनेजमेंट आदि में डिप्लोमा/डिग्री अकाउंटेंट पद के लिए 12वीं (मैथ्स या कॉमर्स) आवेदन शुल्क: ₹500 (CEO) और ₹200 (अकाउंटेंट) चयन प्रक्रिया: केवल इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन वेबसाइट: www.biharscb.co.in आवेदन शुल्क: ₹500 (CEO) और ₹200 (अकाउंटेंट) चयन प्रक्रिया: केवल इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन वेबसाइट: www.biharscb.co.in स्टेट हेल्थ सोसाइटी भर्ती: बिहार स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्टेट हेल्थ सोसाइटी में 2619 पदों पर भर्ती निकली है.आवेदन की शुरुआत: 26 मई 2025अंतिम तिथि: 15 जून 2025योग्यता: BAMS, BHMS, BUMS डिग्रीधारी एवं बिहार मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत उम्मीदवारआयु सीमा: 21 से 37 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)आवेदन शुल्क: ₹500चयन प्रक्रिया: इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापनआवेदन वेबसाइट: shs.bihar.gov.in वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन भर्ती: बिहार स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन में 60 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है.अंतिम तिथि: 30 मई 2025योग्यता: 12वीं से स्नातक तक, साथ ही कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा आवश्यक हो सकता हैआवेदन शुल्क: ₹1350चयन प्रक्रिया: टियर-1 और टियर-2 कंप्यूटर आधारित परीक्षा, काउंसलिंग और दस्तावेज़ जांचआवेदन वेबसाइट: www.bswc.co.in सहयोगी मानसी सिंह की रिपोर्ट Also Read: Indian Army School: यहां से शुरू होती है अफसर बनने की राह, जानें Admission का आसान तरीका Also Read: Vaibhav Suryavanshi Result: IPL के सुपरस्टार बिहार के वैभव बोर्ड रिजल्ट में फेल? जानें Viral Post का सच The post Sarkari Naukri: बिहार में नौकरी की बहार! लेबोरेटरी असिस्टेंट से लेकर बैंक मैनेजर तक बड़े पदों पर भर्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में गोलियों की बौछार के बीच फंसा बेगुनाह, तमाशा देखने गया युवक बना निशाना

Bihar: बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुड़ावनपुर गांव में रविवार देर रात उस वक्त अफरातफरी मच गई जब दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोलियां चल गईं. इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक को गोली लग गई. घायल की पहचान 34 वर्षीय सुजीत कुमार, पिता उपेंद्र राय के रूप में हुई है. विवाद देखने गया था युवक, जांघ में लगी गोली ग्रामीणों के अनुसार, गांव के ही बहुल राय और रविंद्र राय के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी. इसी दौरान मौके पर पहुंचे सुजीत कुमार को एक गोली जांघ में जा लगी. गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और आसपास अफरातफरी मच गई. गंभीर हालत में रेफर, पुलिस ने शुरू की जांच घटना के तुरंत बाद परिजनों ने घायल सुजीत को बिदुपुर PHC पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, युवक खतरे से बाहर है, परंतु इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गांव में पूछताछ शुरू की. पुलिस दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के कारणों की छानबीन कर रही है. फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. Also Read: 4000 करोड़ की ठगी के मास्टरमाइंड दानापुर से गिरफ्तार, बहु ने जेठ के साथ मिलकर रची थी बड़ी साजिश थाना अध्यक्ष बोले: बयान के आधार पर होगी कार्रवाई थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया, “जुड़ावनपुर में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान गोली चली है. एक युवक को गोली लगी है जो मौके पर मौजूद था। घायल के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.” The post बिहार में गोलियों की बौछार के बीच फंसा बेगुनाह, तमाशा देखने गया युवक बना निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Land Survey: मंत्री संजय सरावगी ने उठाया बड़ा कदम, बिहार भूमि सर्वे पर आया ये अपडेट…      

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे की प्रक्रिया को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गए है. ऐसे में बड़ा अपडेट सामने आ गया है कि, राज्य में विभागीय योजनाओं और सेवाओं के क्रियान्वयन का आंकलन को लेकर ताबड़तोड़ बैठकें की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, मंत्री जी की ओर से जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों की श्रृंखला शुरू की जा रही है. इस बैठक को लेकर राजस्व अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है.  19 और 22 मई को होगी बैठक  बता दें कि, पिछले दिनों 16 मई को दरभंगा में जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों की श्रृंखला शुरू की गई. 19 मई यानी कि आज मुंगेर में बैठक होगी. तो वहीं 22 मई को समस्तीपुर में सत्र होंगे. वहीं, इन बैठकों में विभागीय सचिव जय सिंह, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (राजस्व), भूमि सुधार समाहर्ता और सभी अंचल अधिकारियों के साथ-साथ जिला स्तर के मुख्य अधिकारी भी शामिल होंगे. ऐसे में इन सभी बैठकों को जमीन सर्वे को लेकर बेहद ही खास माना जा रहा.        बैठक को लेकर तय हुआ एजेंडा वहीं, बैठकों के एजेंडे को लेकर बताया गया कि, दाखिल खारिज, रिफाईनमेंट प्लस, भूमि सर्वेक्षण, प्रशासनी योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण और भूमिहीनों को बासगीत प्रमाण-पत्र का वितरण जैसी सेवाओं को लेकर विस्तार रूप से मूल्यांकन किया जागा. वहीं इन बैठकों के लेकर मंत्री संजय सरावगी की ओर से इस बात पर जोर दिया गया है कि, बैठक का उद्देश्य जमीनी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन चुनौतियों की पहचान करना और उनका समाधान करना है. अभियान बसेरा-2 और दाखिल- खारिज सेवाओं जैसी प्रमुख पहलों के तहत जितने भी लाभार्थी हैं, तो उन्हें अगर कोई समस्या हो रही है, तो उसके समाधान के लिए मंत्री जी की ओर से तत्परता दिखाई गई है. बता दें कि, इससे पहले ही मंत्री संजय सरावगी की ओर से साफ तौर पर कोताही बरतने वालों पर एक्शन लेने की बात कही थी. लोगों से मिल रही शिकायतों के बाद जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी गई है.   Also Read: Bihar Sarkari Naukri: प्रशासनी नौकरी की तलाश खत्म! BPSC लाया इंजीनियरों के लिए शानदार वैकेंसी The post Bihar Land Survey: मंत्री संजय सरावगी ने उठाया बड़ा कदम, बिहार भूमि सर्वे पर आया ये अपडेट…       appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सावधान! 1 जून से बंद हो जाएगा इन राज्यों में सिनेमाघर, जानें क्यों उठा ये कदम

Cinema Hall Closed: तेलुगु फिल्म उद्योग को 1 जून 2025 से बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सिंगल-स्क्रीन सिनेमाघर पूरी तरह से बंद किए जा सकते हैं. यह कदम राज्य के प्रदर्शकों द्वारा मौजूदा किराया-आधारित राजस्व मॉडल के खिलाफ लंबे समय से चली आ रही नाराजगी के चलते उठाया गया है. प्रतिशत आधारित मॉडल की मांग रविवार को आयोजित पहली संयुक्त बैठक में लगभग 60 प्रदर्शकों ने भाग लिया, जिनमें वरिष्ठ फिल्म निर्माता दिल राजू और सुरेश बाबू जैसे दिग्गज भी मौजूद थे. इस बैठक में सभी ने मौजूदा मॉडल को बदलकर प्रतिशत-आधारित राजस्व मॉडल अपनाने की मांग की और इसको लेकर औपचारिक बंद नोटिस जारी करने पर सहमति जताई. आंतरिक मतभेद भी उभरे बैठक में कई प्रमुख वितरकों और निर्माताओं की अनुपस्थिति ने यह संकेत दिया कि इंडस्ट्री के भीतर भी इस मुद्दे पर एकरूपता नहीं है. यह मतभेद 1 जून की डेडलाइन से पहले इस समस्या के समाधान को और जटिल बना सकते हैं. बड़ी फिल्मों की रिलीज पर असर संभव अगर यह शटडाउन लागू होता है तो कई बड़ी फिल्मों की रिलीज प्रभावित हो सकती है. विशेष रूप से कमल हसन की फिल्म ठग लाइफ़ और पवन कल्याण की हरि हर वीरा मल्लू, जो कि 12 जून को रिलीज़ हो रही है. ओटीटी रिलीज़ को लेकर भी चिंता प्रदर्शकों ने इस बात पर भी चिंता जताई कि फिल्मों को थिएटर में रिलीज़ के तुरंत बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया जाता है, जिससे थिएटर की कमाई पर असर पड़ता है. उनका कहना है कि सफल फिल्मों को लंबे समय तक डिजिटल प्लेटफॉर्म से दूर रखा जाए ताकि थिएटर व्यवसाय को नुकसान न हो. यह भी पढ़ें.. LIVE डेमो में दिखी हिंदुस्तानीय वायुसेना की ताकत, पाकिस्तानी हमले से स्वर्ण मंदिर को बचाया यह भी पढ़ें.. Viral Video: शादी में मजाक पड़ा भारी, दूल्हे ने स्टेज पर ही कर दी पिटाई The post सावधान! 1 जून से बंद हो जाएगा इन राज्यों में सिनेमाघर, जानें क्यों उठा ये कदम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News: खून से लाल हुआ जयमाला का स्टेज, हर्ष फायरिंग में गई दूल्हे के…की जान

Patna News: बिहार में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. आए दिन हर्ष फायरिंग के चलते शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो जाती है. ऐसा ही एक मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां धनरूआ के बरनी में बीती देर रात को शादी समारोह में जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग की हुई. इस दौरान दूल्हे के फूफा की गोली लगने से मौत हो गई. पटना में हर्ष फायरिंग में मौत बरनी में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में 22 वर्षीय युवक को गोली लग गयी. इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई.  मृतक रवि कुमार उर्फ हितेश धनरूआ थाना के पथरहट गांव निवासी भूषण कुमार का पुत्र था और वह रिश्ते में दूल्हे का फूफा था. जानकारी मिली है कि बीती रात (18 मई) धनरूआ के मुरादचक बरनी गांव निवासी रामजी प्रसाद की पुत्री लाखो कुमारी की शादी थी. बारात पालीगंज थाना के लालगंज सेहरा से आयी थी. लालगंज सेहरा गांव निवासी वीरेन्द्र यादव के पुत्र मुकेश कुमार की शादी थी. समाचार मिली है कि जयमाला के दौरान रवि कुमार उर्फ हितेष दूल्हे के बगल में खड़ा था. तभी फायरिंग में उसे गोली लग गयी थी. पिता ने लगाया हत्या का आरोप मृतक के पिता भूषण कुमार का आरोप है कि “जयमाला के दौरान मेरा पुत्र स्टेज पर खड़ा था. तभी भीड़ अधिक होने से धक्का मुक्की होने लगी. उसी दौरान लड़की के पिता रामजी प्रसाद और उसके पुत्र ने मेरे बेटे की पिटाई कर दी और बाद में उसकी कनपटी में गोली मार दी.” बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें पुलिस ने क्या कहा? धनरूआ थानाध्यक्ष शुभेंदु कुमार के अनुसार शादी समारोह के वीडियो फुटेज से पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. जांच में यह बात सामने आयी है कि हर्ष फायरिंग में ही युवक को गोली लगी थी. हालांकि पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है. धनरूआ के थानाध्यक्ष शुभेंदु कुमार ने कहा, “उक्त घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गयी थी. धनरूआ थाना में इस संबंध में मृतक के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. शादी समारोह का वीडियो फुटेज से पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. जांच में यह बात सामने आयी है कि हर्ष फायरिंग में ही युवक को गोली लगी थी.” इसे भी पढ़ें: Birthday Party Firing: बर्थडे पर्टी में फायरिंग, सिर में गोली लगने से बच्ची की मौत, 2 देसी कट्टा और… The post Patna News: खून से लाल हुआ जयमाला का स्टेज, हर्ष फायरिंग में गई दूल्हे के…की जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: पत्नी से हुआ विवाद, तो सल्फास खा कर पति ने दी जान

Bihar News: कटोरिया (बांका ). जिले के सुईया थाना अंतर्गत धनुवसार पंचायत के जेरूआ गांव में पारिवारिक कलह में युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान बालेश्वर यादव के पुत्र सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है. गत शनिवार को कटोरिया थाना क्षेत्र के बीचकौड़ी गांव स्थित ससुराल में पत्नी व साला से हुए विवाद के बाद घर लौटने पर उक्त युवक ने रात्रि में ही जहरीला सल्फास कीटनाशक खा ली. अस्पताल के रास्ते में तोड़ा दम सुबह उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन इलाज को लेकर चांदन ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इसके साथ ही मृत युवक के परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर सुईया थाना की पुलिस टीम ने जेरूआ गांव पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की. प्राप्त जानकारी के अनुसार पति व पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इससे पहले पत्नी ने भी कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. फिर सुरेंद्र यादव अपनी पत्नी को लेकर कोलकाता चला गया था. दो दिन पहले कोलकाता से आया था दो दिनों पूर्व ही कोलकाता से घर लौटने के बाद पत्नी अपने मायके बीचकौड़ी गांव गयी. बीचकौड़ी गांव स्थित ससुराल में सुरेंद्र यादव के साथ पत्नी व साला द्वारा झगड़ा भी किया गया. जिससे आहत होकर घर लौटने के दौरान उसने कटोरिया बाजार में ही सल्फास की टेबलेट खरीद ली. चर्चा है कि पत्नी व साला से हुए विवाद में ही उसने गुस्से में सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली. सुईया थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन The post Bihar News: पत्नी से हुआ विवाद, तो सल्फास खा कर पति ने दी जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Top 5 Highest Grossing Movies of Ajay Devgn: ‘रेड 2’ के साथ छठीं सुपरहिट, जानिए अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में

Top 5 Highest Grossing Movies of Ajay Devgn: अजय देवगन इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. 1 मई, 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई इस फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस तूफानी रफ्तार के साथ बहुत जल्द यह फिल्म साल 2025 की दूसरी ब्लॉकबस्टर बन जाएगी और अजय देवगन के करियर की 6वीं सबसे बड़ी फिल्म. धीरे-धीरे यह फिल्म और भी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है. 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले अजय ने कॉमेडी से लेकर हॉरर, एक्शन से लेकर रोमांस तक अपने 34 साल के करियर में हर जॉनर की फिल्मों में काम किया है. ऐसे में आइये जानते है, उनकी 5 ऐसी फिल्मों के बारे में जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल तो मचाया ही साथ ही सबसे ज्यादा कमाई भी की. सिंघम अगेन रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित यह एक्शन थ्रिलर फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने विश्वभर में 378.4 करोड़ रूपए का कारोबार किया था. मूवी में अजय देवगन के साथ सलमान खान, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और करीना कपूर खान जैसे कालकर नजर आए थे. तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर अजय देवगन की 100वीं फिल्म के रूप में, इस ऐतिहासिक मूवी ने विश्वभर में 362 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई की थी. साल 2020 में आई यह फिल्म ओम राउत की और से डायरेक्ट की गई थी. दृश्यम 2 सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का खूब दमदार रिस्पांस मिला था और फिल्म ने विश्वभर में 343 करोड़ से अधिक की कमाई की. इसमें अजय देवगन के साथ श्रिया सारण, तब्बू, मृणाल जाधव और अक्षय खन्ना स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे. गोलमाल अगेन 120 करोड़ का बजट होने के बावजूद इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने विश्वभर में 310 करोड़ रूपए का कारोबार किया था. रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित यह मूवी साल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में अजय देवगन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते अरशद वारसी, तुषार कपूर, तब्बू , परिणीति चोपड़ा, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, प्रकाश राज, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा जैसे नामी एक्टर्स नजर आए थे. टोटल धमाल साल 2019 में सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली इस मल्टी स्टारर मूवी ने वर्ल्डवाइड 228 करोड़ रूपए की कमाई की थी. फिल्म के निर्देशक इंद्रा कुमार हैं. बहुत जल्द इस फिल्म की चौथी किस्त बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रही है. यह भी पढ़े: Raid 2 Box Office Collection Day 19: अजय देवगन की ‘रेड 2’ हिट या फ्लॉप, कमाई से जानें The post Top 5 Highest Grossing Movies of Ajay Devgn: ‘रेड 2’ के साथ छठीं सुपरहिट, जानिए अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UNESCO Report 2025: AI, टेक्नोलॉजी और STEM में दुनियाभर से सिर्फ इतनी महिलाएं, यूनेस्को की रिपोर्ट चौंका देगी!

UNESCO Report 2025 in Hindi: दुनियाभर में स्त्री अधिकारों को लेकर कई पाॅजिटिव स्टेप्स उठाए जा रहे हैं. साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स (STEM) जैसे सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं लेकिन इसके बावजूद आज भी बहुत कम स्त्रीएं इन क्षेत्रों में अपनी पढ़ाई पूरी कर पाती हैं. यूनेस्को की रिपोर्स (UNESCO Report 2025) में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. यहां आप विस्तार से इस रिपोर्ट देख सकते हैं. लंबे समय से कोई खास सुधार नहीं (UNESCO Report 2025) यूनेस्को की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में केवल 35 प्रतिशत स्त्रीएं ही STEM विषयों में ग्रेजुएट हो पाती हैं. हैरानी की बात यह है कि पिछले 10 सालों में यह आंकड़ा लगभग समान बना हुआ है. यानी इतने लंबे समय में भी लड़कियों और स्त्रीओं की भागीदारी में कोई खास सुधार नहीं हुआ है. इसकी कई वजहें सामने आई हैं जैसे कि गणित और विज्ञान जैसे विषयों में आत्मविश्वास की कमी, और समाज में बनी धारणाएं कि ये फील्ड केवल पुरुषों के लिए ही बेहतर हैं. जबकि असलियत यह है कि स्त्रीएं भी इन विषयों में उतनी ही कुशल और योग्य होती हैं. यह भी पढ़ें- CBSE Important News: NCERT ने इन कक्षाओं के लिए शुरू किए 28 फ्री ऑनलाइन कोर्स, SWAYAM पोर्टल से करें एनरोलमेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा सेक्टर में इतना है प्रतिशत रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि डिजिटल दुनिया में भी स्त्रीओं की भागीदारी काफी कम है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा सेक्टर में स्त्रीओं की हिस्सेदारी केवल 26% है. वहीं, इंजीनियरिंग में सिर्फ 15% और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे फील्ड में तो सिर्फ 12% स्त्रीएं ही काम कर रही हैं. इतने प्रतिशत देशों में STEM को बढ़ावा देने की नीतियां (UNESCO Report 2025) यूनेस्को की टीम ने यह भी पाया कि दुनिया के 68 प्रतिशत देशों में STEM को बढ़ावा देने की नीतियां तो हैं लेकिन उनमें से आधी नीतियां ही लड़कियों और स्त्रीओं पर फोकस करती हैं. रिपोर्ट में देशों को सलाह दी गई है कि वे STEM और तकनीकी शिक्षा (TVET) में लड़कियों की रुचि और क्षमता को बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर बदलाव करें.  इसे भी पढ़ें- UP BEd JEE Exam Centre 2025: यूपी बीएड जेईई एग्जाम सेंटर की लिस्ट जारी, जून में इस दिन परीक्षा The post UNESCO Report 2025: AI, टेक्नोलॉजी और STEM में दुनियाभर से सिर्फ इतनी स्त्रीएं, यूनेस्को की रिपोर्ट चौंका देगी! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोना हुआ महंगा या सस्ता? 19 मई 2025 को आपके शहर में जानें ताज़ा रेट्स

Gold Price Today: पिछले हफ्ते करीब 4% की गिरावट के बाद इस हफ्ते की शुरुआत सोने के दाम में तेजी के साथ हुई है. सोमवार 19 मई 2025 को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं, चांदी की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. मुंबई में सोने-चांदी का भाव मुंबई में आज 22 कैरेट सोना ₹87,200 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने का रेट ₹95,130 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. वहीं, चांदी ₹100 की गिरावट के साथ ₹96,900 प्रति किलो की दर से मिल रही है. एमसीएक्स पर भी तेजी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने की कीमत में 0.65% की तेजी देखी गई है, जहां यह ₹93,042 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी में भी 0.26% की हल्की बढ़त के साथ कीमत ₹95,570 प्रति किलो तक पहुंच गई है. ग्लोबल मार्केट में तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में लगभग 1% की तेजी दर्ज की गई है। इसकी प्रमुख वजह अमेरिकी डॉलर का कमजोर पड़ना बताया जा रहा है। यूएस ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के टैरिफ को दोहराने के बयान के बाद व्यापारिक तनाव में कमी आई है, जिससे निवेशकों ने सोने को एक सुरक्षित विकल्प मानते हुए खरीदारी तेज कर दी है। गौरतलब है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और मंदी की आशंका के चलते बीते महीने 23 अप्रैल को सोने ने ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम का ऐतिहासिक स्तर भी पार किया था। आपके शहर में क्या है रेट जयपुर – ₹87,350 प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट) अहमदाबाद – ₹87,600 प्रति 10 ग्राम पटना – ₹87,600 प्रति 10 ग्राम मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता – ₹87,550 प्रति 10 ग्राम क्यों बढ़ते-घटते हैं दाम? सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव वैश्विक बाजार की चाल, आयात शुल्क, टैक्स दरों और रुपये-डॉलर एक्सचेंज रेट जैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है. हिंदुस्तान में इसकी सांस्कृतिक और पारंपरिक मांग भी इसकी कीमतों पर असर डालती है, खासकर त्योहारों और शादी-ब्याह के मौसम में. The post सोना हुआ महंगा या सस्ता? 19 मई 2025 को आपके शहर में जानें ताज़ा रेट्स appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top