स्व. डॉ. अरविंद कुमार के स्मृति में “बिहार का अर्थशास्त्र” पुस्तक लोकार्पण समारोह
नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: बिहार के अर्थशास्त्र पर सबसे पहली बार अपनी पुस्तक प्रकाशित की है , डॉ. सुवंश कुमार चौधरी ने। उक्त बातें समारोह के मुख्य अतिथि सह पटना विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ.नवल किशोर चौधरी ने प्रखंड अंतर्गत केएसआर महाविद्यालय सरायरंजन में पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.अरविंद कुमार की स्मृति के अवसर पर ” बिहार का अर्थशास्त्र” पुस्तक के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहीं ।डॉ. नवल किशोर चौधरी ने डा.सुवंश कुमार चौधरी की इस उपलब्धि पर उनके अवकाश ग्रहण करने के अवसर पर उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की। इस अवसर पर डॉ. चौधरी ने स्पष्ट किया कि बिहार की प्रशासन खुद बिहार की वित्तीय स्थिति की ओर ध्यान नहीं दे रही है। जब तक समाज की स्थानीय वित्तीय स्थिति पर बिहार की प्रशासन ध्यान नहीं देगी, बिहार के वित्तीय स्थिति सुदृढ़ नहीं हो सकेगी। प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को विशिष्ट अतिथि सह बिहार विश्वविद्यालय के डीन डॉ. रवींद्र कुमार चौधरी, डॉ. रमेश चंद्र चौधरी, डॉ.सुधीर कुमार, डॉ.उमेश कांत चौधरी, दिलीप कुमार चौधरी, डॉ. बैद्यनाथ चौधरी आदि ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने डॉ. सुभाष कुमार चौधरी द्वारा लिखित पुस्तक की सराहना करते हुए बिहार की वित्तीय स्थिति एवं अर्थशास्त्र के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। आयोजक संयोजक डॉ. सुवंश कुमार चौधरी, डॉ. वाल्मीकि चौधरी, डॉ.सुशील कुमार चौधरी, एवं डॉ.राम कुबेर सिंह तथा प्राचार्य डॉ.विपिन कुमार झा के द्वारा आगत अतिथियों को चादर ,माला, पाग से सम्मानित किया गया। मौके पर महाविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं वर्तमान सभी महाविद्यालय कर्मी प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं मौजूद थी। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया।