Hot News

June 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Education: अब ISRO और NASA जाएंगे बिहार के बच्चे, पहली बार शुरू होगी एस्ट्रोनॉमी की पढ़ाई

Bihar Education: बिहार में पहली बार किसी यूनिवर्सिटी में सूरज, तारे, चांद, ग्रहों, आदि को समझने के लिए एस्ट्रोनॉमी की पढ़ाई शुरू होगी. आर्यभट्ट ज्ञान यूनिवर्सिटी में एस्ट्रोनॉमी में पीजी और पीएचडी के साथ ही स्पेस इंजीनियरिंग में एमटेक का कोर्स अगले महीने से शुरू होने जा रहा है. यहां से पढाई करके शिशु ISRO और NASA में जा सकते हैं. इस कोर्स को शुरू करने में कुल 20 करोड़ रुपए की लागत आएगी. इसमें लैब से लेकर इक्विपमेंट शामिल है. प्रशासन को भेजा गया DPR आर्यभट्ट ज्ञान यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार रामजी सिंह ने एक संवाद माध्यम से बताया है कि चौथी शताब्दी में आर्यभट्ट ने एस्ट्रोनॉमी पर काफी काम किया था. इस विश्वविद्यालय का नाम महान खगोलविद आर्यभट्ट के नाम पर ही पड़ा है. हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहते थे कि यहां एस्ट्रोनॉमी की भी पढ़ाई हो. इसी को ध्यान में रखते हुए हमने पूरा DPR बनाकर प्रशासन को भेज दिया है. यूनिवर्सिटी कंसल्टेंट की भी नियुक्ति की गई है. जो इस बैकग्राउंड के लोग हैं, या जो ऐसे लोग हैं जो एस्ट्रोनॉमी में रुचि रखते हैं, वह यहां एडमिशन ले सकेंगे. हर साल बढ़ रहा एस्ट्रोनॉमी कोर्स का डिमांड एस्ट्रोनॉमी कोर्स के कंसल्टेंट प्रो. राजमणि प्रसाद सिन्हा ने बताया हर साल इस कोर्स का डिमांड 7% बढ़ रहा है. AKU में इस कोर्स को शुरू करने की कवायद काफी सालों से चल रही थी. फिलहाल शुरुआत में इस कोर्स में 10 सीटें ही होंगी, फिर बाद में सीटों को बढ़ाया जाएगा. एस्ट्रोनॉमी कोर्स में चार सेमेस्टर होंगे और हर सेमेस्टर की फीस 12 हजार रुपए होगी. इस कोर्स को पढ़ाने के लिए 13 फैकल्टी की टीम फाइनल हो गई है. इसे पढ़ाने के लिए बैंगलोर से भी प्रोफेसर आएंगे. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें मंगाए जाएंगे 7 तरह के टेलीस्कोप एस्ट्रोनॉमी के पढ़ाई के लिए 7 तरह के टेलीस्कोप मंगाए जाएंगे। इसमें 4″ रिफ्रैक्टिव टेलीस्कोप, 12″ कैटाडियोप्ट्रिक टेलीस्कोप, सोलर टेलीस्कोप, IR टेलिस्कोप, चार्ज कपल्ड डिवाइस, एस्टॉनोमिकल फोटोमीटर और सिंपल रेडियो टेलीस्कोप शामिल है. इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: VIP में शामिल हुए JDU के पूर्व प्रवक्ता डॉ. सुनील सिंह, कहा- बिहार में… The post Bihar Education: अब ISRO और NASA जाएंगे बिहार के शिशु, पहली बार शुरू होगी एस्ट्रोनॉमी की पढ़ाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बरसात के समय ओवरब्रिज के नीचे भरेगा पानी

मोहनिया शहर. वाराणसी से औरंगाबाद तक एनएच-19 के चौड़ीकारण के साथ जगह-जगह ओवरब्रिज व अंडरपास का निर्माण कराया गया है. लेकिन सड़क निर्माण कंपनी द्वारा ओवरब्रिज के सतह का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण कई ओवरब्रिज में पानी भर जा रहा है. मालूम हो कि अभी बरसात शुरू नहीं हुई है. लेकिन शुक्रवार को हुई हल्की बारिश के बाद पुसौली बाजार के पश्चिम किनारे एनएच पर बनाये गये ओवरब्रिज के नीचे जलजमाव हो गया. इसके साथ ही सर्विस सड़क से लेकर ओवरब्रिज में कीचड़ तक पसर गया. इससे राहगीरों को काफी परेशान रहे. बता दें कि पुसौली बाजार और परमालपुर गांव के जाने वाली सड़क के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर ओवरब्रिज बनाया गया है. लेकिन, दोनों तरफ की सर्विस सड़क से ओवरब्रिज का सतह नीचे होने से हमेशा पानी लगता है. इससे काफी परेशानी होती है. इसके साथ ही इस तरह का नजारा मोहनिया प्रखंड के अमेठ गांव के लिए बनाया गया रेलवे लाइन पर अंडर पास भी देखने को मिलता है, जहां बरसात के समय पानी भर जाता है. काफी मशक्कत के बाद लोग पार करते हैं. #हल्की बरसात में ही ओवरब्रिज के नीचे पसरा कीचड़ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बरसात के समय ओवरब्रिज के नीचे भरेगा पानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किसानों को दी गयी सरकारी योजनाओं की जानकारी, लाभ उठाने की अपील

ओबरा. प्रखंड कृषि कार्यालय में कृषि विभाग द्वारा शारदीय खरीफ महा अभियान एवं प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप परियोजना निदेशक आत्मा शालिग्राम सिंह, कृषि विशेषज्ञ डॉ अनूप चौबे, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अनित कुमार पासवान, प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी रागिनी कुमारी तथा प्रखंड तकनीकी प्रबंधक जयंत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष रामाधार मेहता ने की व संचालन बीएओ राजेश कुमार रंजन ने की. अधिकारियों ने कहा कि समय पर किसान अपने धान की बिचड़ा लगाना सुनिश्चित करें. इस वर्ष ओबरा प्रखंड में 20 हजार हेक्टेयर में धान की फसल लगाने का लक्ष्य रखा गया है. निर्धारित लक्ष्य के अनुसार किसान धान की फसल लगाना सुनिश्चित करें. धान का बिचड़ा कृषि कार्यालय में पर्याप्त मात्रा में प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया गया है. किसान बिहार कृषि आयाम पर रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें. कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में भी बताया गया. बिहार कृषि आयाम को किस प्रकार डाउनलोड करना है. प्रशिक्षण के दौरान किसानों को यह भी बताया गया कि किसान अपने जमीन का कागजात बेहतर तरीके से अपने घर में रखना सुनिश्चित करें. कभी भी जमीन का कागजात आपके लिए लाभकारी होगा. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का सत्यापन किया जायेगा. आप सभी किसान कृषि विभाग के कर्मियों को सहयोग करना सुनिश्चित करें तथा नयी वैरायटी के धान लगाना सुनिश्चित करें. नयी प्रजाति के धान लगाने से काफी फायदा किसानों को होगा. प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार रंजन ने किसानों को बताया कि समय पर अपने खेत में धान का बिचड़ा लगाना सुनिश्चित करें. कृषि विभाग द्वारा सभी पंचायतों में किसान चौपाल कार्यक्रम चल रहा है तथा कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को बेहतर जानकारी दी जा रही है. मौके पर जनसेवक कुमेर प्रसाद, कृषि समन्वयक अमरेश सिंह, पूनम मिश्रा, कमल सिंह, अमित कुमार, किसान सलाहकार दिनेश प्रसाद, नंदू कुमार, उपेंद्र कुमार, आनंद कुमार, कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रदोष कुमार, संतोष कुमार, किसान कामाख्या प्रसाद सिंह, रामनाथ तिवारी, रोशन कुमार, अनंतु मेहता, ललन प्रसाद, आरती कुमारी, रविंद्र सिंह, बबीता देवी, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश सिंह, अशोक सिंह, रविंद्र कुमार सिंह आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किसानों को दी गयी प्रशासनी योजनाओं की जानकारी, लाभ उठाने की अपील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari:संकटमोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के साथ हुआ विशाल भंडारा

Motihari: पकड़ीदयाल. नवनिर्मित संकट मोचन हनुमान मंदिर, बड़कागांव में बड़े धूमधाम से हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ संपन्न हुआ.वहीं छपरा भुसौलवा परसा सिवान स्थित बौधि देवी मंदिर में तीन दिवसीय गृहप्रवेश यज्ञ भी शुक्रवार को सम्पन्न हुआ. दोनों यज्ञ में श्रद्धालुओं का उत्साह दर्शनीय रहा. संकटमोचन हनुमान मंदिर की स्थापना पूर्व में गांव के रामचंद्र सिंह बगरैत ने कराया था.तब यह मंदिर पकड़ीदयाल-ढाका सड़क के बगल में पोखरी के पूर्वी तट पर था. हिंदुस्तानमाला सड़क निर्माण के समय मंदिर वर्तमान स्थान पर शिफ्ट किया गया.संकटमोचन हनुमान मंदिर का नवनिर्माण मंदिर के संस्थापक के छोटे भाई ईश्वर नारायण सिंह के अगुआई में सैकड़ों ग्रामीणो तथा विभागीय सहयोग से सम्पन्न हुआ.इससे पहले पुरोहित रमाकांत तिवारी तथा यजमान ईश्वर नारायण सिंह सैकड़ो ग्रामीणों के साथ सिकरहना नदी में पूजा अर्चना कर पवित्र जल लाये. पुराने मंदिर से नवनिर्मित मंदिर तक कलश शोभा यात्रा निकाली गई. फिर आचार्य रमाकांत तिवारी विधिवत रूप से पूजा कर हनुमान जी विशाल प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कराए. विशेष मौके पर श्रद्धालू चबूतरे पर बैठकर पूजा कर सकेंगे. संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को नामधुन यज्ञ के समापन के उपरांत विशाल भंडारे का किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari:संकटमोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के साथ हुआ विशाल भंडारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऑटो व स्काॅर्पियो की टक्कर में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

रफीगंज. रफीगंज-शिवगंज पथ के चित्रसारी मोड़ के समीप ऑटो व स्काॅर्पियो की टक्कर में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों में तीन की हालत गंभीर बतायी जाती है. दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क से नीचे जा गिरी. इस घटना में पौथू थाना क्षेत्र के बनाही कर्मा गांव निवासी जीतन बिंद के 60 वर्षीय पुत्र गोपाल बिंद, राम आश्रय बिंद के 47 वर्षीय पुत्र बसंत बिंद एवं बसंत बिंद के 18 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सालयों में बाहर रेफर कर दिया है. इस घटना में अन्य घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घायल नीरज कुमार ने बताया कि सभी घायल एक ही गांव के रहने वाले हैं. ऑटो में लगभग 10 की संख्या में लोग मजदूरी करने के लिए शिवगंज जा रहे थे, तभी चित्रसारी मोड़ के समीप पीछे से एक स्काॅर्पियो ने टक्कर मार दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ऑटो व स्काॅर्पियो की टक्कर में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल, तीन की हालत गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तिलक समारोह से लौट रहा मैजिक पलटा, एक की मौत, चार लोग घायल

भभुआ सदर… शुक्रवार अहले सुबह पांच बजे सोनहन थानाक्षेत्र के पंची गांव के समीप अनियंत्रित होकर एक मैजिक पलट गया. हादसे में मैजिक सवार एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी, तो वहीं चार लोग घायल हो गये. मैजिक पलटने से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां दो घायलों की हालत गंभीर पाये जाने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. मृत व्यक्ति सोनहन थाना क्षेत्र के पंची गांव निवासी जय श्रीराम का 45 वर्षीय बेटा विक्रमा राम बताया जाता है. वहीं, घायलों में पंची गांव के ही रहनेवाले गुरदेली राम के बेटे काशी राम व बंशी राम, बबन राम का बेटा हनुमान राम और मैजिक चालक झब्बू राम है. घटना में गंभीर रूप से घायल हुए चालक झब्बू राम और हनुमान राम को सदर अस्पताल लाये जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. इधर सड़क दुर्घटना में हुई मौत की सूचना पर सोनहन थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची, जहां शव का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सभी लोग गुरुवार को गांव के रहनेवाले नंदलाल राम की बेटी का तिलक चढ़ाने रोहतास जिले के चेनारी थानाक्षेत्र के उगहनी गांव गये थे. तिलक चढ़ाने के बाद सभी लोग मैजिक से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान गांव के समीप ही सुबह पांच बजे उनका मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में विक्रमा राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि, मैजिक सवार अन्य लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये. .पंची गांव के समीप सुबह पांच बजे हुई घटना =हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सदर अस्पताल से किया रेफर डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तिलक समारोह से लौट रहा मैजिक पलटा, एक की मौत, चार लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

करेंट की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत

चांद. शुक्रवार को सुबह में प्रखंड अंतर्गत कुड्डी पंचायत के पौरा गांव के बधार में बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से दो भैंस की मौत हो गयी. भैंस पौरा गांव के अर्जुन तिवारी की बतायी जाती है. मामला यह है कि शुक्रवार को अर्जुन तिवारी पिता सुभाष तिवारी अपनी भैंस को चरने के लिए बधार में छोड़े थे. बधार में गांव के पूरब तरफ बिजली का तार कोई खींच कर ले गया था. इसकी चपेट में दोनों भैंसे आ गयी और घटनास्थल पर ही दोनों भैंस की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही गांव के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना चांद थाना तथा पशुपालन विभाग को दी गयी. दोनों भैंस की बिजली के करेंट की चपेट में आने से मौत होने से अर्जुन तिवारी के परिवार में गम का माहौल छाया हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post करेंट की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाल मजदूरी कराने के मामले में जागेबराव पंचायत के पीआरएस से स्पष्टीकरण

मोहनिया सदर. आपके अपने समाचार पत्र नया विचार ने विगत 03 जून को जागेबरांव में बाल मजदूरों से करायी बाहा खुदाई, किया 22860 रुपये का भुगतान नामक शीर्षक से तस्वीर के साथ प्रमुखता से समाचार को प्रकाशित किया था. समाचार छपते ही भभुआ प्रखंड की जागेबरांव पंचायत के बेलाढ़ी में बाल श्रमिकों से बाहा खुदाई के मामले में पंचायत रोजगार सेवक शशिकांत साहनी के खिलाफ प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) संतोष कुमार द्वारा जवाब तलब किया गया है. यदि इस मामले में पीआरएस द्वारा स्पष्ट व संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो उन पर कार्रवाई होना लगभग तय है. जवाब भी क्या देंगे उन्होंने तो बाल मजदूरी कराया है, जिसका जीवंत उदाहरण मनरेगा की साइट पर अपलोड किया गया उन बाल श्रमिकों की तस्वीर है. नियम के अनुसार मनरेगा की साइट पर उन्हीं व्यक्तियों का फोटो अपलोड करने का प्रावधान है जो कार्य स्थल पर मजदूरी कार्य करते हैं. हालांकि, इस मामले में जांच की प्रक्रिया तेज हो गयी है, अब देखना यह होगा कि ऐसे कारनामे कर विभाग व प्रशासन की भद पिटवाने वाले कर्मी पर कार्रवाई की जाती है या फिर उनको क्लीनचिट दे दिया जाता है. समाचार प्रकाशित होते ही श्रम अधीक्षक चंदन कुमार ने श्रम प्रवर्तन अधिकारियों की एक टीम गठित कर मामले की जांच का आदेश जारी किया है. जांच टीम ने ग्राम बेलाढ़ी से रामाश्रय के घर से महेंद्र के खेत होते महुअत रोड तक बाहा खुदाई कार्य जिसका वर्क कोड संख्या 0549002007/आइसी/ 20592517 है, के सभी मास्टर रोल की जांच की, जिसमें भी बाल श्रमिकों का नाम तो शामिल नहीं मिला, लेकिन मनरेगा की साइट पर बाल मजदूरों का ही फोटो अपलोड किया गया है. हालांकि, श्रम विभाग के अधिकारियों की गठित जांच टीम उन्हीं बाल श्रमिकों को बाल मजदूरी से मुक्त कराती है, जो स्थल पर कार्य करते हुए पाये जाते है, फिर भी इस मामले में श्रम अधीक्षक चंदन कुमार ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) संजय कुमार को मनरेगा की साइट पर बाल श्रमिकों की अपलोड की गयी तस्वीर के विषय में पत्र लिखकर रिपोर्ट की मांग की है. अब देखना यह है कि डीपीओ इस मामले में निष्पक्ष रिपोर्ट सौंपते है या फिर अपने अधिनस्थ कर्मी को बचाने के लिए मामले की लीपापोती किया जाता है. # बोले पीओ इस संबंध में पूछे जाने पर पीओ संतोष कुमार ने कहा कि जागेबरांव पंचायत के पीआरएस से इस मामले में स्पष्टीकरण किया गया है, स्पष्टीकरण के जवाब मिलने के बाद ही कुछ होगा. # बोले श्रम अधीक्षक इस संबंध में पूछे जाने पर श्रम अधीक्षक चंदन कुमार ने कहा कि मनरेगा में बालश्रम कराने के मामले में जांच टीम गठित की गयी है. कार्य स्थल पर बाल श्रमिकों को कार्य करते नहीं पाया गया है, क्योंकि कार्य पहले हुआ है. इस मामले में डीपीओ मनरेगा को भी पत्र लिखकर रिपोर्ट की मांग की गयी है. ..श्रम अधीक्षक ने टीम गठित कर मामले की जांच का दिया आदेश तीन जून को नया विचार में समाचार प्रकाशित होने पर डीपीओ ने लिया संज्ञान # प्रभात इंपैक्ट # डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाल मजदूरी कराने के मामले में जागेबराव पंचायत के पीआरएस से स्पष्टीकरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तार चोरी नहीं होता, तो एक साल पहले ही ढड़हर पंप कैनाल हो जाता चालू

कर्मनाशा. बिहार प्रशासन की लापरवाही एवं सिंचाई विभाग का निकम्मापन अगर नहीं होता तो ढड़हर पंप कैनाल का कार्य पिछले साल ही खेती के समय पूरा हो गया होता. उक्त बातें बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने गुरुवार की शाम ढड़हर पंप कैनाल परियोजना के निरीक्षण के दौरान कहीं. उन्होंने डबल इंजन की प्रशासन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पंप कैनाल परियोजना में पिछले साल ही कोई काम बचा ही नहीं था. सब काम खत्म हो गया था, जब हम यहां के विधायक थे. बीच में मैं सांसद हो गया, तो इन लोगों ने इस परियोजना को एक साल डिले कर दिया. लेकिन हर हाल में इसी जून महीने में पंप चालू हो जायेगा. किसानों के लिए जितनी भी पंप से संबंधित समस्याएं थीं. चाहे भूमि अधिग्रहण का सवाल हो, बिजली में डिजाइन का सवाल हो, सारे डिजाइन को बदलवा के हमने निर्माण पूरा कर दिया था. केवल इसका बटन स्टार्ट करना था. लेकिन तीन बार अपराधियों ने 33000 के तार कंडक्टर के चोरी कर ली. जबकि, इस इलाके में तार की चोरी नहीं होती है. कोई न कोई षडयंत्र पूर्वक जानबूझकर के ही इस इलाके के विकास के दुश्मनों ने तीन बार 33000 का तार कंडक्टर को कटवा लिया था, जिसके चलते परियोजना डीले हुआ था. लेकिन, जो मैंने देखा, आज निरीक्षण किया. अब यह पंप इस महीने के अंत तक स्टार्ट हो जायेगा. इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं है. सांसद ने नदी में पानी नहीं होने के सवाल पर कहा कि पंप तो आज भी चालू हो सकता है. लेकिन, नदी में पानी उत्तर प्रदेश प्रशासन के कंट्रोल में है. नदी के ऊपर तीन डैम लगे हुए हैं. बिहार प्रशासन के लोग उत्तर प्रदेश प्रशासन से पानी ले नहीं पा रहे हैं. नदी के पानी को छोड़कर मुख्य नहर के जरिए 300 क्यूसेक पानी तो बिहार के हिस्से का मिलना ही चाहिए. लेकिन कभी 200 क्यूसेक से ज्यादा पानी नहीं मिलता. बिहार प्रशासन अपने हिस्से की पूंजी उत्तर प्रदेश प्रशासन के साथ साझा कर देती तो 200 से 300 क्यूसेक पुनर्स्थापना हो जाता, तो समस्या ही समाधान था. लेकिन बिहार प्रशासन में एस्टीमेट घोटाले के सिवा है नहीं. जहां से पानी आना है वहां उसके स्ट्रैंथ के लिए पैसा नहीं दिया गया. उसके नीचे बिहार साइड में पक्कीकरण के नाम पर 100 करोड़ रुपये लूट लिये. जितना ढलाई मुख नहर का किया गया है, सब जगह पेड़ जम गया है. सब जगह क्रेक कर गया है. इस इलाके में 100 करोड़ रुपये का जिस तरह से लूट हुआ है. भाजपा की डबल इंजन प्रशासन में वह स्पष्ट रूप से दिखायी दे रहा है. उन्होंने कहा कि ढड़हर पंप कैनाल से 20-22 गांव के किसानों का अच्छा पटवन होगा. ढड़हरव छांव पंचायत का पूरा हिस्सा, इसके अलावा खजुरा व खमिदौरा पंचायत के कुछ हिस्सों में पानी जायेगा. कोहिरा व गढ़ई नदी के किनारे तक इसका पानी पहुंचेगा. इस दौरान संजय सिंह, परवेज खान, तौहिद खान, मनोज राजभर, शाहिद खान, अनिल सिंह, सुनील सिंह, प्यार राजभर, सत्यम सिंह, इरफान अंसारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. – बक्सर सांसद ने ढड़हर पंप कैनाल का निरीक्षण के दौरान प्रशासन पर साधा निशाना – कहा- नहर में पक्कीकरण के नाम पर 100 करोड़ की हुई लूट डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तार चोरी नहीं होता, तो एक साल पहले ही ढड़हर पंप कैनाल हो जाता चालू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: खूंखार चीते के साथ सोता है यह शख्स, वीडियो देखकर कांप जाएगा कलेजा!

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि रात के समय एक शख्स चादर से खुद को ढक कर सो रहा है. उसके आपसास खूंखार चीते भी सो रहे हैं. सबसे बड़ी बात कि वहां एक नहीं तीन-तीन चीते है लेकिन कोई भी उस शख्स को नुकसान नहीं पहुंचा रहा है. किसी पालतू जानवर की तरह ये हिंसक जानवर एक इंसान के साथ सो रहे है. वीडियो में क्या दिख रहा? वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स रात के समय जंगल में सो रहा है. उसके साथ तीन खूंखार वयस्क चीते भी सो रहे हैं. एक पल को लगता है कि चीता अकस्मात आ गया है. लेकिन, इस बीच उस शख्स की नींद टूटती है और किसी पालतू जानवर की तरह वो उन खूंखार चीतों को अपने करीब समेट कर फिर सो जाता है. वीडियो देखने से काफी इमोशनल भी लग रहा है और एक तरह से डरावना भी कि अकेले जंगल में कोई शख्स खूंखार चीतों के साथ कैसे रात में सो सकता है. Family of cheetahs sleeping with an animal advocate Dolph Volker who got special permit to spend the night with them. pic.twitter.com/0SjJ5prTzT — Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) June 5, 2025 वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक करीब साढ़े 5 लाख से लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने इसपर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘हे भगवान कितना साहसी आदमी है यह.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘अद्भुत.’ कई और यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है. किसी ने वीडियो और इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. The post Viral Video: खूंखार चीते के साथ सोता है यह शख्स, वीडियो देखकर कांप जाएगा कलेजा! appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top