Hot News

June 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया रुका

प्रतिनिधि, डकरा. कोयलांचल वासियों की जनभावना व जरूरत को देखते हुए स्थानीय सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, कोल इंडिया प्रबंधन व सीआइएसएफ के अफसरों के संयुक्त प्रयास से केंद्रीय विद्यालय डकरा को खोलने की प्रक्रिया अचानक रुक गयी. श्री सेठ ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से विद्यालय शुरू कराने की घोषणा की थी. सत्र के दो माह बीत गये और बिल्डिंग की सिर्फ शुरुआती मरम्मत ही हुई है. एरिया के अधिकारी बताते हैं कि सबकुछ मुख्यालय से हो रहा है. हमलोगों को कोई जानकारी नहीं है. मुख्यालय में इस काम को देख रहे महाप्रबंधक कल्याण रेखा पांडेय बताती हैं कि सब प्रोसेस में है. नये बिल्डिंग के बारे में असैनिक विभाग प्रमुख सुमन कुमार ने बताया कि मुख्यालय प्रस्ताव भेजा गया है. जल्द ही फाइनल हो जायेगा. इसके अलावा शिक्षक कहां रहेंगे, संगठन ने विद्यालय भवन के आसपास पूर्व की भांति अतिक्रमण मुक्त कराने पर क्या कार्रवाई हुई है, फर्नीचर और शिक्षक कब तक आयेंगे, नामांकन कब शुरू होगा, विद्यालय संचालन का नियम क्या होगा यह कोई नहीं बताता है. परिसर का हुआ है अतिक्रमण : विद्यालय के सामने सीएमपीडीआइ ने अपना एक स्टोर बना दिया है. पिछले वर्ष मार्च के महीने में जब यह काम शुरू हुआ तो स्थानीय खिलाड़ियों व कुछ जनप्रतिनिधियों ने काम रोक दिया था. बाद में नया विचार की तफ्तीश में पता चला कि सीसीएल के बगैर एनओसी के यहां स्टोर बन रहा था. सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने माना था कि हमलोगों को निर्माण संबंधी जानकारी है. इस समाचार के प्रकाशित होने पर तीन महीने काम बंद रहा और बाद में सब-कुछ निर्माण करा दिया गया. बाॅस्केटबाॅल कोर्ट, पार्किंग एरिया नहीं रहा. भवन के सामने सिर्फ गली जैसी सड़क बची है. गौरतलब हो कि विभिन्न कारणों से 2006 में केंद्रीय विद्यालय को बंद कर दिया गया था.06 डकरा 01 विद्यालय के मुख्य द्वार पर बना दिया गया स्टोर. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया रुका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : कतरास में झाकोमयू का सम्मेलन संपन्न

Dhanbad News : बीसीसीएल के सिजुआ स्थित कतरास क्लब में शुक्रवार को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का एकदिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता हराधन रजवार व संचालन उमाशंकर चौहान ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो विशेष रूप से मौजूद थे. आयोजित सम्मेलन में यूनियन के विस्तार पर सभी ने अपने-अपने विचार रखे. वक्ताओं ने कहा कि कोल इंडिया के सभी क्षेत्रों में हमारी यूनियन का विस्तार किया गया है. जोनल सचिव सपन बनर्जी ने कहा कि यूनियन को मजबूत करने के लिए जगह-जगह पर बैठक व मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रबंधन अपनी कार्यशैली में सुधार लाये, नहीं तो कंपनी का चक्का जाम कर दिया जायेगा. सम्मेलन को रतिलाल टुडु, नकुल महतो, शिवप्रसाद महतो, युद्धेश्वर सिंह, मुनीनाथ दुबे, प्रकाश सिंह, हराधन मोदक, कन्हाई लाल सिंह, अजय रवानी, रौनक सिंन्हा, सुमित महतो, मनु चौहान, मलयचंद्र महतो, घंटु त्रिगुनाइत, कृष्णा लाल आदि ने संबोधित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : कतरास में झाकोमयू का सम्मेलन संपन्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उपायुक्त ने सरकारी स्कूल के टॉपरों को किया सम्मानित

प्रतिनिधि, खूंटी. जिले के प्रशासनी स्कूलों से 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉपर विद्यार्थियों को जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सम्मानित किया. समाहरणालय सभागार में समारोह आयोजित कर उपायुक्त आर रॉनिटा ने टॉपरों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. उन्हों ने मेधावी विद्यार्थियों से बातचीत की. वहीं उनके भविष्य में करियर को लेकर योजनाओं का जानकारी ली. उपायुक्त ने उन्हें मार्गदर्शन भी दिया. कहा कि जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई आर्थिक कारणों से बाधित नहीं होने दी जायेगी. उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और अन्य शासकीय योजनाओं के माध्यम से हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी. कहा कि इन छात्रों की सफलता जिले के प्रशासनी विद्यालयों की गुणवत्ता और शिक्षकों के समर्पण को दर्शाती है. उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी प्रेरणा लेने की अपील की. मौके पर एसडीओ दीपेश कुमारी, डीडीसी श्याम नारायण राम, डीओ अपरुपा पॉल चौधरी, डीएसइ अभय कुमार शील, अधिकारी, शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे. सीबीएसइ में इन विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित 10वीं जिला टॉपर- विकास सिंह 80.6%, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी 12वीं (आर्ट्स)- पल्लवी कुमारी 90.2%, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय खूंटी 12वीं (कॉमर्स)- विकास कुमार 73.8%, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी 12वीं (साइंस)- अंकेश कुमार 80.8%, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी झारखंड बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थी 10वीं जिला टॉपर- वर्षा कुमारी 94.6%, सेंट एनी गर्ल्स हाई स्कूल, तोरपा 12वीं (आर्ट्स)- चंदन लोहरा 90%, एसएस प्लस टू हाई स्कूल, रनिया 12वीं (कॉमर्स)- चमेली कुमारी 88.2%, श्री हरि प्लस टू हाई स्कूल, तोरपा 12वीं (साइंस)- दिव्या कुमारी 84.8%, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, खूंटी डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उपायुक्त ने प्रशासनी स्कूल के टॉपरों को किया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा आज, गुलजार रहा बकरों का बाजार

कुर्बानी को लेकर की गई अंतिम खरीदारी, जिले के हाटों में काफी महंगा बिका बकरा बकरीद को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद, नमाज अता कर आज निभायी जाएगी हर रस्म पूर्णिया. कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद यहां शनिवार को मनाया जाएगा. बकरीद को लेकर प्रशासन सजग है. इसके लिए सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है. अलबत्ता, बकरीद को लेकर शुक्रवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की. बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही. खास कर, कुर्बानी के लिए बकरों की खूब खरीदारी हुई जबकि लोगों ने सेवई सहित अन्य सामानों की खरीदारी की. शनिवार को मस्जिदों और ईदगाहों में लोग बकरीद की नमाज अदा कर इबादत की हर रस्म निभाई जाएगी. मस्जिदों और ईदगाहों में पहले से ही पूरी तैयारी की गई है. इस बीच नमाज एवं अन्य रस्मों के लिए भी तैयारी को अंतिम रुप दिया गया. शनिवार सात जून को पूर्णिया के अकीदतमंद बकरीद की नमाज अदा करेंगे और अल्लाह तआला से बंदगी कर अमन-चैन के लिए दुआ करेंगे. हाटों में 40 से 50 हजार तक बिका बकरा जिले में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. ईदगाह व मस्जिदों के आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई का काम पूरा हो गया है. शनिवार को दी जानेवाली कुर्बानी के लिए पिछले कई दिनों से खरीदारी चल रही है. गुरुवार और शुक्रवार को लोगों ने जम कर शीशाबाड़ी और डगरुआ हाट में बकरा बाजार से खरीदारी की. इन हाटों में अलग-अलग नस्ल और अलग-अलग साइज के बकरों की बिक्री हुई. शहर में भी गांवों से ही बकरा की खरीदारी की गई जबकि शहर के कई लोगों ने पन्द्रह दिन पहले गांव में जाकर बकरा खरीद कर रख लिया है जिसकी कुर्बानी शनिवार को दी जाएगी. स्थानीय लोगों ने बताया कि डगरुआ में 45 से 50 हजार तक बकरा के दाम लगाए गये.वैसे, इससे नीचे 18 हजार से 25 हजार तक बकरे की बिक्री हुई. सुरक्षा के एहतियाती निर्देश जारी प्रशासन ने बकरीद में एहतियाती तौर पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है.जिले के सभी पुलिस थानों को एहतियातन अलर्ट कर दिया गया है.खास तौर पर सीमावर्ती थानों को विशेष निर्देश दिए गये हैं. निर्देश में इस बात पर ख्याल रखने को कहा गया है कि कहीं अनावश्यक रूप से कोई विवाद न हो. पकवान संग कुर्ता-पैजामा की भी है तैयारी बकरीद यानी ईद-उल-अजहा पर्व के लिए सिर्फ बकरे ही नहीं खरीदे गये हैं. कुर्बानी के साथ घरों में पकवान की भी तैयारी हो रही है. यही वजह है कि शहर के बाजारों में पकवान बनाने के लिए किराना के सामानों की खरीदारी की गई है. इस खरीददारी के लिए किराना आइटमों की बिक्री अचानक बढ़ गई है. बकरीद की खरीददारी के लिए काफी लोग गुलाबबाग मंडी भी पहुंचे और जम कर खरीददारी की. उधर, रेडिमेड गारमेंट्स और कपड़ों के बाजार में भी गरमाहट नजर आयी. कहीं कुर्ता-पैजामा के लिए कपड़े खरीदे गये तो कहीं बच्चों के जींस शर्ट,फ्रॉक , सलवार और दुपट्टा की खरीददारी की गई. ———————— यहां होगी बकरीद की नमाज होस्पीटल ईदगाह – 6.30 बजे सुबहसज्जादिया ईदगाह- 7.30 बजे सुबहजामा मस्जिद खजांची हाट -8.30 बजे सुबह डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा आज, गुलजार रहा बकरों का बाजार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों पर होगा पौधारोपण

औरंगाबाद शहर. शहर के अधिवक्ता संघ भवन में विश्व पर्यावरण दिवस पर जनेश्वर विकास केंद्र एवं जन विकास परिषद के तत्वावधान में पर्यावरण रक्षक सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष रामजी सिंह ने की. कार्यक्रम का उद्घाटन जेल अधीक्षक डॉ दीपक कुमार, चपरा धाम के संस्थापक अशोक कुमार सिंह, प्रो शिवपूजन सिंह, प्रो रामाधार सिंह, साहित्यकार रामकिशोर प्रसाद सिंह, ज्योतिषाचार्य शिव नारायण सिंह, सुमन लता, प्रो दिनेश प्रसाद सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद जन विकास परिषद के उपाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, अशोक सिंह ने अतिथियों को फूल माला तथा मेमेंटो देकर सम्मानित किया. पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शहर के चयनित लोगों को सम्मानित किया गया. इसमें नदी बचाओ अभियान के प्रति अपने सजग और लोगों में जागरूकता लाने के लिए अधिवक्ता देवकांत कुमार सिंह एवं अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत गोल्डी सिंह, बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने के लिए रामाशीष सिंह, पूजा सिंह, धीरेंद्र सिंह और अपने काव्य पाठ पर्यावरण के प्रति लोगों जागरूक करने के लिए लवकुश प्रसाद सिंह तथा धर्मेंद्र कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं मेमेंटो देकर पर्यावरण रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया किं इसके बाद स्वस्थ मानव जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण अनिवार्य विषय पर संगोष्ठी हुई. विषय प्रवेश कराते हुए विद्यार्थी ने कहा कि ऐसे लोगों को सम्मानित करने का मूल उद्देश्य है कि ताकि हर व्यक्ति को पर्यावरण रक्षा के प्रति जागरूक किया जाये. यदि हर व्यक्ति पर्यावरण के प्रति सजग होगा तभी हम सभी मिलकर पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में सार्थक साबित होंगे. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल पर्यावरण दिवस पर ही नहीं, बल्कि अन्य शुभ अवसरों पर भी पौधरोपण करें. पर्यावरण रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करें. दीपक सिंह ने कहा कि बस तस्वीर में आने के लिए पौधारोपण करने से हम पर्यावरण की रक्षा नहीं कर सकते. उस पौधे की सेवा की भी जिम्मेवारी हम सबको उठानी होगी. प्रो शिवपूजन सिंह, रामाधार सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह एवं अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि विकसित हिंदुस्तान का संकल्प पर्यावरण की रक्षा के बिना अधूरा होगा. उन्होंने कहा कि विकसित हिंदुस्तान, मजबूत हिंदुस्तान के साथ हमें हरित हिंदुस्तान भी बनाना है. सुमन लता, रामजी सिंह, रामकिशोर प्रसाद, शिव नारायण कहा कि जैसे जन्मदात्री मां शिशु को जन्म देती है. पालन पोषण करती है. वैसे ही धरती मां भी हम सबका पालन-पोषण करती है. धरती को हरा-भरा बनाना व बंजर होने से बचाना जीवमात्र के कल्याण के लिए जरूरी है. धन्यवाद यापन करते हुए कार्यक्रम संयोजक आदित्य श्रीवास्तव में लोगों से अपील करते हुए कहा कि कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के बिना विकसित हिंदुस्तान का संकल्प अधूरा होगा. इसलिए पर्यावरण की रक्षा के प्रति हर व्यक्ति को दायित्व उठाना होगा. अंत में जिले के सभी धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर युद्ध स्तर पर पौधारोपण करने का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. इस मौके पर सीता थापा महोत्सव के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उमंगा महोत्सव अध्यक्ष संजय सिंह, कोषाध्यक्ष ललन सिंह, परताधाम अध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व पुलिस पदाधिकारी सिंहेश्वर सिंह, पूर्व रेडक्रॉस सचिव मनोज कुमार सिंह, शिक्षक नेता रामभजन सिंह, प्रो राजेंद्र सिंह, शतचंडी महोत्सव अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों पर होगा पौधारोपण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama: किंजल की बेटी परी ने लीप के आने वाले ट्विस्ट पर से उठाया पर्दा, बोली- हर किरदार की जिंदगी बदल…

Anupama: स्टारप्लस का शो अनुपमा अपनी एंटरटेनिंग स्टोरी से दर्शकों एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. हाल ही में दीपा शाही और राजन शाही के बैनर शाही प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के तहत निर्मित हिट सीरीज ने हिंदुस्तानीय टेलीविजन पर एक उल्लेखनीय पांच साल पूरे किए. शो में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में भी शो टॉप 1 में अपनी जगह बनाए हुए है. अब परी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री इशिता दीक्षित अपकमिंग लीप पर बात की. इशिता ने बताया अनुपमा के आने वाले एपिसोड में क्या होगा खास अनुपमा के आने वाले एपिसोड में क्या होने वाला है, इस बारे में बात करते हुए, इशिता ने बताया, “यह एक रोमांचक जर्नी होने जा रही है. नए मोड़ आने वाले हैं. ऐसी चीजें जो दर्शकों को कभी नहीं दिखेंगी. आने वाले एपिसोड एक बिल्कुल नए अध्याय की शुरुआत को चिह्नित करेंगे. परी सहित हर एक कैरेक्टर की लाइफ में कुछ परिवर्तन होने वाला है.” सेट को लेकर क्या बोली इशिता ऑन-स्क्रीन ड्रामा से परे, इशिता ने सेट पर अपने रिलेशन को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “मेरा मानना ​​है कि जब आप अपना सारा दिन एक ही जगह पर बिताते हैं, तो यह आरामदायक होना चाहिए और आपके व्यक्तित्व को दर्शाता होना चाहिए. अगर आप सेट पर मेरे कमरे में जाएं, तो आपको हर जगह मेरी छोटी-छोटी झलकियां दिखेंगी. मेरे शीशे पर चिपके पोस्टर, फ्रिज में मेरे पसंदीदा स्नैक्स और कई पर्सनल यादें. यह माहौल को पॉजिटिव बनाने में मदद करता है.” लीप शो में लगाएगा तड़का अनुपमा के आने वाले एपिसोड इमोशन, ड्रामा और जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से भरपूर होंगे. इशिता का मानना ​​है कि यह लीप सीरीज में नई जान फूंक देगी. उन्होंने कहा, “हम सभी इस चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं. यह दर्शकों के लिए एक ट्रीट होगा.” यह भी पढ़ें- Jaat Verdict Hit Or Flop: फ्लॉप या हिट, सनी देओल की जाट का ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड The post Anupama: किंजल की बेटी परी ने लीप के आने वाले ट्विस्ट पर से उठाया पर्दा, बोली- हर किरदार की जिंदगी बदल… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘मैं भारत वापस लौटना चाहता हूं, मगर बिना केस के जेल…’, विजय माल्या का दावा

Vijay Mallya: हिंदुस्तान के भगोड़े आर्थिक अपराधी विजय माल्या का मामला वर्षों से सुर्खियों में बना रहा है. बैंकों का हजारों करोड़ रुपये का कर्ज न चुकाने, हिंदुस्तान से भागने और प्रत्यर्पण की लंबी कानूनी लड़ाई ने इस केस को वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है. एक इंटरव्यू में हिंदुस्तान के आर्थिक अपराधी विजय माल्या ने कई बड़े खुलासे किए हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे हिंदुस्तान लौटना चाहते थे, लेकिन उनका पासपोर्ट ही रद्द कर दिया गया. आइए, जानते हैं कि उन्होंने इस इंटरव्यू में उन्होने अपने बारे में और क्या-क्या कहा है? विजय माल्या पासपोर्ट क्यों हुआ रद्द यूट्यूबर राज शमानी को करीब चार घंटे से अधिक वक्त तक दिए गए इंटरव्यू में विजय माल्या ने कहा कि वह हिंदुस्तान लौटना चाहते थे, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर उपस्थित न होने के कारण उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया. उनके अनुसार, उन्होंने ED को जवाब भेजा था कि उन्हें कुछ समय चाहिए, ताकि वे बकाया कर्ज चुका सकें और अपनी वित्तीय स्थिति संभाल सकें. लेकिन, इससे पहले ही 15 अप्रैल 2016 को उनका पासपोर्ट निलंबित कर दिया गया और 24 अप्रैल को उसे रद्द कर दिया गया. प्रशासन का पक्ष और प्रत्यर्पण मामला हिंदुस्तान प्रशासन के मुताबिक, माल्या ने समय पर जवाब नहीं दिया, इसलिए विदेश मंत्रालय को पासपोर्ट रद्द करना पड़ा. इसके बाद हिंदुस्तान ने माल्या को प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू की. हालांकि ब्रिटेन के हाईकोर्ट में माल्या केस हार गए, लेकिन उन्होंने यह दलील दी कि हिंदुस्तान की हिरासत शर्तें मानवाधिकारों का उल्लंघन करती हैं और यह अनुच्छेद 3 (ईसीएचआर) का उल्लंघन है. माल्या की दलील और न्यायिक व्यवस्था पर सवाल इंटरव्यू में विजय माल्या ने दावा किया है कि यदि उन्हें हिंदुस्तान में निष्पक्ष सुनवाई और सम्मानजनक व्यवहार का भरोसा हो, तो वे जरूर लौटेंगे. वे यह भी कहते हैं कि कई बार हिंदुस्तान में बिना मुकदमे के लंबे समय तक जेल में रखा जाता है, जो एक चिंताजनक बात है. ऐसे उदाहरणों के आधार पर उन्हें लगता है कि हिंदुस्तान में उन्हें न्याय नहीं मिलेगा. कानूनी लड़ाई और आगे का रास्ता विजय माल्या ने कहा कि वह कानूनी रास्ता अपनाकर अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं. पासपोर्ट दोबारा पाने और हिंदुस्तान लौटने के लिए उन्हें हिंदुस्तानीय संविधान के तहत अपने अधिकारों का दावा करना होगा. लेकिन, इस प्रक्रिया में वकीलों की फीस, कानूनी कागजात और समय की जटिलताएं हैं, जिन्हें वे स्वीकार करते हैं. केस हारने के बाद ब्रिटेन में क्यों? इस सवाल के जवाब में विजय माल्या ने कहा, ”हां, केस हारना एक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन कई कानूनी लड़ाइयां अब भी जारी हैं. मैं पूरी तरह वैध तरीके से ब्रिटेन में रह रहा हूं और कानून के अनुसार अपना बचाव कर रहा हूं.” इसे भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा के पति पिनाकी मिश्रा के पास कितनी है संपत्ति, कहां से होती है इतनी आमदनी? क्या होगा विजय माल्या का अगला कदम उन्होंने कहा, ”मुझे बहुत कुछ सही करना है. मैं एक-एक लड़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं. वकीलों की फीस, कानूनी दस्तावेज सब महंगे हैं, लेकिन मैं अपने अधिकारों के लिए लड़ूंगा.” इसे भी पढ़ें: क्रिप्टोकरेंसी से देश को खतरा! आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने दी कड़ी चेतावनी The post ‘मैं हिंदुस्तान वापस लौटना चाहता हूं, मगर बिना केस के जेल…’, विजय माल्या का दावा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AIIMS BSc Nursing Result 2025 DECLARED: एम्स बीएससी नर्सिंग का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

AIIMS BSc Nursing Result 2025: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS New Delhi) की तरफ से बीएससी नर्सिंग का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाना होगा. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं. AIIMS BSc Nursing Result 2025 ऐसे करें चेक रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाना होगा. वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर जाना होगा. अगले पेज पर Results के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद Result of the AIIMS B.Sc.(H) Nursing Entrance Examination August 2025 Session के लिंक पर क्लिक करें. अब आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ले लें. AIIMS BSc Nursing Entrance Exam Result 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें. AIIMS BSc Nursing Counselling: काउंसलिंग का शेड्यूल एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2025 में उम्मीदवारों को सिर्फ एक पेपर परीक्षा में शामिल होना था, जिसकी अवधि 2 घंटे निर्धारित थी. इस परीक्षा के प्रश्नपत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय) प्रश्नों वाले चार भाग शामिल थे. इनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से 30-30 प्रश्न और सामान्य ज्ञान से 10 प्रश्न थे. एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद सामने आए परिणामों के आधार पर दाखिला मिलेगा. इसमें सामान्य, ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणियों के लिए अलग-अलग एडमिशन होगा. इसके लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. ये भी पढ़ें: NEET PG Exam 2025 Date OUT 3 अगस्त को होगी नीट पीजी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी The post AIIMS BSc Nursing Result 2025 DECLARED: एम्स बीएससी नर्सिंग का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indian Idol विनर पवनदीप राजन आए व्हीलचेयर पर, उदासी के साथ गाया रहे न रहे हम, Video करेगा हैरान

View this post on Instagram A post shared by Pawandeep Rajan (@pawandeeprajan) Indian Idol: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन 5 मई को अमरोहा में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे. ड्राइवर को अचानक नींद आने से उनकी गाड़ी चौपला चौराहा ओवरब्रिज के पास खड़े ट्रक से टकरा गई. आनन फानन में सिंगर को प्रशासनी अस्पताल ले जाया गया. जिसके बाद प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया. यहां उनकी कई सारी सर्जरी हुई. अब एक्टर बिल्कुल ठीक हैं और घर वापस आ चुके हैं. इसी बीच पवनदीप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें व्हीलचेयर पर बैठे देखा जा सकता है. ब्लू टीशर्ट और हाफ पैंट पहने सिंगर गिटार लेकर एक प्यारा सा गाना ‘रहे न रहे हम’ गुनगुना रहे हैं. उनकी मधूर आवाज सुनकर फैंस काफी खुश हो गए और एक से बढ़कर एक कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा, ”फाइनली पवनदीप ठीक हो गए हैं और पूराने फॉर्म में लौट आए हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”जुग जुग जियो मेरे शिशु… राधा माधव आपको अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों से भरपूर आशीर्वाद दें. आपको हमेशा ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”लव यू पवन हमारी धड़कन… दिल को सुकून मिल गया हमारी धड़कन.” यह भी पढ़ें- Jaat Verdict Hit Or Flop: फ्लॉप या हिट, सनी देओल की जाट का ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड The post Indian Idol विनर पवनदीप राजन आए व्हीलचेयर पर, उदासी के साथ गाया रहे न रहे हम, Video करेगा हैरान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चाणक्य नीति : कहीं आप भी तो ऐसा नहीं हैं? अभी करें तो सुधार नहीं तो टूट कर छलनी छलनी हो जाएगा दिल

Chanakya Niti: जिंदगी की दौड़ में एक पुरुष का किसी स्त्री मित्र के प्रति आकर्षण और लगाव होना स्वाभाविक है. धीरे धीरे यही चीज प्यार में बदल जाती है. लेकिन प्यार हमेशा बरकारार रहे यह हर किसी के नसीब में नहीं होता है. इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण उस लड़के का स्वाभाव होता है. जब प्यार टूट जाता है तो वह सोच पड़ जाता है कि उनका क्या कसूर था. चाणक्य नीति में किन लोगों लड़कों को जल्दी धोखा मिलता उनके बारे में विस्तार से बताया गया है. आइए जानते हैं चाणक्य के अनुसार कौन से पुरुष इस श्रेणी में आते हैं. जरूरत से ज्यादा भावुक लड़के चाणक्य के अनुसार जो पुरुष अत्यधिक भावुक होते हैं उन्हें लड़कियां बहुत जल्दी छोड़ जाती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे लोग रिश्तों में संतुलन नहीं बना पाते हैं. भावनाओं में बहकर निर्णय लेने वाले लड़कों को अक्सर धोखा मिलता है. आत्मविश्वास की कमी वाले पुरुष जो लड़के खुद पर भरोसा नहीं रखते और हर चीज में खुद को कमतर आंकते हैं, ऐसे पुरुषों को भी जल्दी धोखा मिलता है. चाणक्य ने कहा है कि जिनका कॉन्फिडेंस लॉ रहता है वह अपने पार्टनर को हमेशा असुरक्षित महसूस कराते हैं. धीरे-धीरे वह अपना आकर्षण खो देते हैं. ऐसे में संभव है कि लड़की का किसी और की ओर आकर्षित हो जाए. Also Read: Latest Bridal Full Hand Mehndi Design 2025: प्यार की महक लिए इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइनों से सजाएं अपने हाथ जरूरत से ज्यादा समर्पित लड़के हर बात में “हां” कहना, अपनी पसंद-नापसंद को कुर्बान कर देना, और खुद को पूरी तरह से सामने वाले में समर्पित कर देना, यह प्रेम नहीं बल्कि अंधभक्ति है. चाणक्य नीति में कहा गया है कि किसी भी चीज की अति नुकसान देह होता है. यह बात इसमें लागू होती है. चाणक्य के अनुसार जो लड़के खुद की पहचान खो देते हैं, वे अक्सर नजरअंदाज किए जाते हैं. अत्यधिक दिखावा करने वाले लड़के चाणक्य नीति कहती है कि जो पुरुष झूठा दिखावा करते हैं, चाहे वह धन का हो या अपनी गुणों का हो. उनका असली चेहरा सामने आने पर विश्वास टूट जाता है और लड़की उन्हें छोड़ सकती है. आलसी और गैर-जिम्मेदार लड़के चाणक्य के अनुसार जो लड़के जीवन में कोई लक्ष्य नहीं रखते और मेहनत से भागते हैं, उन्हें स्त्रीएं कभी गंभीरता से नहीं लेतीं. ऐसे पुरुषों के साथ स्त्रीएं भविष्य नहीं देख पातीं और उन्हें छोड़ देती हैं. अत्यधिक संदेह करने वाले पुरुष चाणक्य ने कहा है कि संदेह हर रिश्ते को खत्म कर देता है. जो लड़के अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी पर जरूरत से ज्यादा शक करते हैं, उनका रिश्ता जल्दी टूटता है. भरोसे की कमी किसी भी रिश्ते को कमजोर कर देता है. स्त्रियों का अनादर करने वाले लड़के जो पुरुष स्त्रियों का सम्मान नहीं करते, उन्हें नीचा दिखाते हैं या उनके विचारों को महत्व नहीं देते, ऐसे पुरुषों को स्त्रीएं ज्यादा देर बर्दाश्त नहीं करतीं. चाणक्य कहते हैं कि नारी का सम्मान करना ही सच्चा पुरुषार्थ है. Also Read: Oats Idli Recipe: हेल्थ और टेस्ट का परफेक्ट कॉम्बो, जानें घर पर ओट्स इडली बनाने का सबसे आसान तरीका The post चाणक्य नीति : कहीं आप भी तो ऐसा नहीं हैं? अभी करें तो सुधार नहीं तो टूट कर छलनी छलनी हो जाएगा दिल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top