Hot News

August 8, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: वेतन संशोधन-पेंशन बढ़ोतरी की मांग पर बीमा कंपनियों का देशव्यापी एक घंटे का बहिष्कार, पटना में भी असर

वेतन संशोधन-पेंशन बढ़ोतरी की मांग पर बीमा कंपनियों ने देशव्यापी एक घंटे का बहिष्कार किया, जिसका असर पटना में भी हुआ।

समस्तीपुर

नवनियुक्त शिक्षक योगदान के पश्चात पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का लिया संकल्प

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर –   समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी परिसर में अवस्थित उ उ मा वि बेला पंचरुखी के प्रधानाध्यापक महिपाल ने केसर वाटिका में पौधारोपण किया। विद्यालय की परंपरा के अनुसार यहां प्रत्येक नवनियुक्त शिक्षक योगदान के पश्चात पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का संकल्प दोहराते हैं।इको क्लब के कल संपादित बैठक के बाद पौधारोपण कार्यक्रम से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदना जगी और यह कार्य उनके लिए प्रेरणा पुंज बना।इस कार्य में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार,इको क्लब के नोडल शिक्षक यशवंत चौधरी,शिक्षिका सुधा रानी,अर्चना कुमारी,शबनम कुमारी,मनीषा भारद्वाज आदि ने सहयोग किया।कल छात्राओं के द्वारा विद्यालय के पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधने के पुनीत कार्य को आज आगे बढ़ाया गया और इसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

समस्तीपुर

आनंदमयी शिक्षा के लिए दिघरा-10 का हुआ लोर्कापण

नया विचार न्यूज़ पूसा /समस्तीपुर–  उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा की इंज्वायफुल लर्निंग जर्नल – ‘दिघरा’ के दसवें अंक का लोकार्पण शुक्रवार को किया गया। लोकार्पण कार्य- मानवी, आयुषी, सुहानी, रेखा आदि छात्राओं, प्रभारी प्रधानाध्यापक मंडल राय एवं शिक्षक – डा प्रभात कुमार झा, राकेश कुमार, आकांक्षा कुमारी, अंशु कुमारी और उमेश कुमार पंडित के कर कमलों से संपन्न हुआ। लर्निंग जर्नल के इस अंक में किशोर एवं किशोरियों के लिए समुचित आहार व व्यायाम की आवश्यकता को केंद्र में रखा गया है। ‘दिघरा’ के संपादक मुकेश कुमार मृदुल ने बताया कि विद्यालय की विविध गतिविधियों में शामिल होने वाले बच्चों के हौसलों को बढ़ाने एवं अन्य बच्चों को प्रेरित करने के लिए इसका प्रकाशन किया जाता है। यह बच्चों की गतिविधियों का झरोखा है। इससे विद्यालय में आनंदमयी शिक्षा का माहौल पैदा होता है। पत्रिका विद्यालय की दीवार पर चिपका कर बच्चों के लिए उपलब्ध होता है। वहीं सॉफ्ट कॉपी विद्यालय के सभी वर्गों के सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से भी अभिभावकों एवं बच्चों के लिए उपलब्ध कराया जाता है।

ताजा ख़बर, पटना, बिहार, मुख्य खबर, समस्तीपुर

पटना में सहकारी क्षेत्र के संवर्धन ई पैक्स/एम पैक्स एवं अनाज भंडारण परियोजना के लिए भारत सरकार, सहकारिता विभाग एवं नाबार्ड के द्वारा एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – सहकारिता मंत्रालय की विभिन्न पहल जैसे कि नई बहुउद्देश्यीय पैक्स/डेयरी/मत्स्य सहकारी समितियों का गठन, सहकारी क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना और PACS और ARDB का कम्प्यूटरीकरण के सफल और समय पर कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए, सहकारिता मंत्रालय, हिंदुस्तान प्रशासन एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 08 अगस्त 2025 को एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, चार राज्यों झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार के लिए दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान, पटना में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में संयुक्त सचिव, निदेशक सहकारिता मंत्रालय, हिंदुस्तान प्रशासन, नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक श्री गोवर्धन सिंह रावत एवं सभी चार राज्यों के नाबार्ड के अधिकारी, निबंधक सहयोग समितियां, FCI के ज़ोनल प्रमुख, राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी, राज्य सहकारी बैंकों एवं प्रबंध निदेशक ने भाग लिया। सभी राज्यों के जिला सहकारी बैंक एवं PACS के सदस्य इस कार्यशाला में विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। इस क्षेत्रीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र में योजनाओं, इसके संभावित परिणामों, भूमिकाओं/जिम्मेदारियों और परियोजनों के बारे में स्पष्ट समझ विकसित करना था। इस कार्यशाला के माध्यम से सहकारिता क्षेत्र के विभिन्न आयामों एवं परियोजनाओं के सभी हितधारकों में समन्वय स्थापित कर सहकारिता को सुदृढ़ बनाना है। कार्यशाला के दौरान, राज्यवार प्रगति समीक्षा की गई और प्रभावी कार्यान्वयन की चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की गई। बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी और मत्स्य पालन समितियों को और अधिक प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया गया। आगे, सभी विभागों के साथ मिलकर काम करने, आपसी विश्वास के साथ और बेहतर समन्वय विकसित करने का निर्णय लिया गया। कुल मिलाकर, यह कार्यशाला पैक्स के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर एवं वित्तीय स्थिति में सुधार लाकर सदस्यों के आय के स्रोत को बढ़ाना है और हरसंभव सहकारिता को सहयोग प्रदान करना है ताकि वे कम से कम ग्रामीण वित्तीय स्थिति कि 40% हिस्सा बन सके। सहकारिता से समृद्धि की ओर का संकल्प करते हुए और एक बेहतर हिंदुस्तान के निर्माण का संकल्प करते हुए, इस कार्यशाला का समापन हुआ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: रक्षाबंधन पर बिहार सरकार की सौगात, माताओं और बहनों को दो दिन मिलेगी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

यह नि:शुल्क यात्रा सुविधा नौ अगस्त (शनिवार) की सुबह छह बजे से शुरू होकर 10 अगस्त (रविवार) देर शाम तक जारी रहेगी। इन दो दिनों के दौरान स्त्रीओं और छात्राओं को बस में सफर करने के लिए किसी भी प्रकार का किराया नहीं देना होगा।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News : रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को दी सौगात, बस का किराया किया फ्री

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी बसों में स्त्रीओं एवं छात्राओं के लिए दो दिन बस का किराया फ्री कर दिया है। यह सुविधा सभी श्रेणियों की बसों साधारण, डीलक्स और वोल्वो में लागू रहेगी।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar SIR Row: SIR वापसी की मांग को लेकर CPM विधायक ने समाहरणालय के सामने जमकर किया प्रदर्शन, घंटों रहा जाम

SIR वापसी की मांग को लेकर CPM विधायक अजय कुमार ने समस्तीपुर समाहरणालय के सामने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया, इस वजह से मौके पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। विधायक ने इसे देशव्यापी विरोध का हिस्सा मात्र करार दिया है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: संदिग्ध स्थिति में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, लाठी-डंडे से पीटकर हत्या की आशंका

गयाजी में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों पर इस घटना से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: अमित शाह बोले- घुसपैठियों को SIR से बचा बिहारियों की नौकरी खाएगी लालू एंड कंपनी, राहुल गांधी को भी घेरा

Amit Shah : बिहार के सीतामढ़ी में पुनौरा धाम मंदिर के भूमि पूजन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को निशाने पर रखा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और एसआईआर को लेकर कांग्रेस के साथ राजद को खरी-खोटी सुनाई।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar SIR Row: बिहार में मतदाता सूची के प्रारूप में 65 लाख नामों का अंतर, चुनाव आयोग ने बताई वजह; जानें

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची के प्रारूप में 65 लाख नामों का अंतर दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग ने वजह साफ की है। पढ़ें पूरी समाचार…।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top