Bihar News: रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
दोनों 6 सितंबर से घर से लापता थे और परिजनों ने 7 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की है और हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं पर मामले की तहकीकात कर रही है।

