Hot News

October 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain: 11 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? इन राज्यों में होगी बारिश, आईएमडी का अलर्ट

Heavy Rain: देश के कई राज्यों में मौसम बदलने लगा है. पहाड़ों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के कारण कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक दो दिनों में मानसून मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों वापसी करने लगेगा. हालांकि पूर्वोत्तर और दक्षिण हिंदुस्तान के कई राज्यों में अभी बारिश का दौर जारी रह सकता है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक चक्रवाती तूफान शक्ति के अवशेष के रूप में बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-मध्य अरब सागर पर स्थित है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है. एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व अरब सागर में उत्तर केरल तट के पास सक्रिय है. इसके कारण कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल स्काईमेट वेदर के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, आंतरिक कर्नाटक और गंगा पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हुई. वहीं असम, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में हल्की वर्षा दर्ज की गई. जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा. दिल्ली में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से आया नीचे राष्ट्रीय राजधानी में 2025-26 के शीतकालीन मौसम में शुक्रवार को पहली बार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. यानी अब दिल्ली में ठंड के मौसम की दस्तक हो रही है. मौसम बदलने के साथ ही शहर में ठंडक का हल्का अहसास हुआ. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में 12 अक्टूबर को पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे था और उस दिन तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 2023 में तीन अक्टूबर को ही दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा था. आईएमडी ने शनिवार के लिए आसमान साफ ​​रहने तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जाहिर किया है. कोलकाता में भारी बारिश कोलकाता और इसके आसपास के जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई. बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे से नौ घंटे में 69 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पास के साल्ट लेक में इस दौरान 27 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों तक राज्य में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. शनिवार सुबह तक कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल में एक या दो स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है. अगले सप्ताह से पश्चिम बंगाल में शुष्क मौसम रह सकता है. अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम? स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. गंगा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गोवा, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और विदर्भ में हल्की बारिश की संभावना है. Also Read: Weather Forecast: भीषण बारिश के बाद अब सर्दी की दस्तक, पहाड़ों में सीजन की पहली बर्फबारी, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम The post Heavy Rain: 11 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? इन राज्यों में होगी बारिश, आईएमडी का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: बाइक-स्कूटर छोड़ बंदे ने घोड़े पर सवारी करते हुए शुरू की डिलीवरी सर्विस, देखें वीडियो

Viral Video: अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो डेली आपको कुछ अतरंगी वीडियो देखने को जरूर मिल जाते होंगे. कुछ वीडियो तो ऐसे होते जिसे देखने के बाद मन ये सवाल उठता है की ‘क्या ऐसा भी हो सकता है?’ आजकल हर किसी पास स्मार्टफोन है और लोग इस्तेमाल अपने जरूरत के हिसाब से करते है. अब जब भी कुछ अतरंगी आजू-बाजू होता है, लोग सबसे पहले अपना फोन निकाल कर वीडियो बनाने लग जाते हैं और तुरंत सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं. अभी भी एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे. आइए देखते हैं इस वीडियो को…  डिलीवरी करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है…  आज कल ऑनलाइन शॉपिंग करने का दौर है. घर बैठे आर्डर करो और डिलीवरी वाला आपके दरवाजे पर सामान लेकर आ जाता है. डिलीवरी वाला जब आपके घर आता है तो ज्यादातर बार वो बाइक पर ही आता. लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल जिसमें नजारा बिलकुल अलग है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदा घोड़े पर बैठकर सामान डिलीवर करने निकला है. जिस सड़क पर गाड़ियां दौड़ रही है उसी पर बंदा घुड़सवारी कर के सामान डिलीवर करने निकल चूका है. ऐसा नजारा अक्सर देखने को नहीं मिलता, इसलिए किसी ने इसे कैमरे में कैद कर लिया और अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. Viral Video: देखें वीडियो  वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर roshanchadha02 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट करते समय कैप्शन में लिखा गया है, “ना ट्रैफिक रूल्स, ना रेड लाइट, बस घोड़े की सवारी.” समाचार को लिखे जाने तक इस वीडियो को 16 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. View this post on Instagram A post shared by Roshan Chadha (@roshanchadha02) यह भी देखें: Viral Video: दुकान से खाना लेकर भाग रही थी बत्तख, पीछा करने पर बाहर का नजारा देख दुकानदार का भी पिघल गया दिल यह भी देखें: Viral Video: चूहा भागता रहा और बिल्ली दौड़ाती रही, वीडियो देख आपको भी याद आ जाएगा टॉम एंड जेरी कार्टून The post Viral Video: बाइक-स्कूटर छोड़ बंदे ने घोड़े पर सवारी करते हुए शुरू की डिलीवरी सर्विस, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर परिणीति का प्यार भरा पोस्ट, सोनाक्षी-जहीर ने दिखाया क्यूट अंदाज

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ 2025 का पर्व इस बार शुक्रवार को पूरे देश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया. आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारों ने भी इस खास दिन को पूरी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया. व्रत, पूजा और चांद देखने की रस्में निभाते हुए हर किसी ने इस दिन को यादगार बना दिया. परिणीति चोपड़ा ने राघव को बताया अपना चांद Karwa chauth 2025: करवा चौथ पर परिणीति का प्यार भरा पोस्ट, सोनाक्षी-जहीर ने दिखाया क्यूट अंदाज 2 हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने इस करवा चौथ को बहुत खास तरीके से मनाया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पति राघव चड्ढा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा – “तुम ही मेरे चांद हो.” लाल रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही थीं. यह उनका शादी के बाद पहला करवा चौथ था, जो फैंस के लिए बेहद खास बन गया. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शेयर किए क्यूट मोमेंट्स View this post on Instagram A post shared by @parineetichopra एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल ने भी इस खास दिन की तस्वीरें फैंस के साथ साझा कीं. दोनों ने बेहद सिंपल और ट्रेडिशनल अंदाज में इस दिन को मनाया. सोनाक्षी ने पूजा की झलक और चांद देखने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा – “सब्र, दुआ और मोहब्बत का दिन.” फैंस को यह जोड़ी बेहद पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर छाई करवा चौथ की तस्वीरें इस खास मौके पर न सिर्फ स्टार्स बल्कि फैंस भी अपने पसंदीदा सेलेब्स की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. परिणीति और सोनाक्षी जैसी एक्ट्रेसेज ने इस प्यार भरे पर्व को अपनी पोस्ट के जरिए और भी खास बना दिया. इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक, हर जगह करवा चौथ की रौनक देखने को मिली. यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2025: टीवी की ग्लैमरस बहुओं ने मनाया करवा चौथ, देखें हिंदुस्तानी सिंह, हिना खान और अंकिता लोखंडे का ट्रेडिशनल लुक The post Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर परिणीति का प्यार भरा पोस्ट, सोनाक्षी-जहीर ने दिखाया क्यूट अंदाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन नई चीजें क्यों खरीदी जाती हैं, वह क्या चीज है जो इस पर्व को बनाती है बाकि सब से अलग

Dhanteras 2025: धनतेरस का पावन पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस पर्व को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है. धनतेरस, दिवाली का पहला दिन होता है.माना जाता है कि इस दिन नई वस्तुएं जैसे- सोना, चांदी, झाड़ू और बर्तन खरीदने की परंपरा है.  लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि धनतेरस पर नई वस्तुएं खरीदने को इतना ज्यादा महत्व क्यों दिया जाता है और ऐसी क्या बात है जो धनतेरस को बाकी सभी पर्वों से अलग और विशेष बनाती है? आइए, इन सभी सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं. धनतेरस पर नई वस्तुएं खरीदने का महत्व क्या है? हिंदू धर्म में धनतेरस को समृद्धि, सौभाग्य और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन भगवान धनवंतरी, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है.धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन नई वस्तुएं जैसे सोना, चांदी, बर्तन और अन्य शुभ वस्तुएं खरीदने से घर में धन का आगमन होता है, साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. धनतेरस पर्व का महत्व क्या है? धनतेरस को बाकी सभी पर्वों से जो चीज़ अलग बनाती है, वह है नई शुरुआत की उम्मीद.इस दिन केवल नई वस्तुओं की खरीदारी ही नहीं की जाती, बल्कि जीवन में नई शुरुआत, ऊर्जा, सकारात्मकता और सफलता की कामना भी की जाती है.कई लोग इस दिन नया कारोबार या कोई शुभ कार्य आरंभ करते हैं ताकि उन्हें भगवान धनवंतरी, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त हो. साल 2025 में धनतेरस कब है? इस साल धनतेरस का पावन पर्व 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. धनतेरस पूजा 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है? इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और 8 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा. Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025: धनतेरस कब है? यहां जानें सही डेट और पूजा विधि The post Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन नई चीजें क्यों खरीदी जाती हैं, वह क्या चीज है जो इस पर्व को बनाती है बाकि सब से अलग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jio vs Airtel: 700 रुपये के अंदर ये प्रीपेड प्लान्स हैं बेस्ट

Jio vs Airtel Prepaid Plans Under Rs 700: देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio और Airtel के करोड़ों यूजर्स हैं. दोनों ही कंपनियां अपने-अपने यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करते हैं. जिसमें किफायती मंथली प्लान्स से लेकर अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स शामिल है. आपने नोटिस किया होगा कि Jio और Airtel के कुछ प्लान्स की कीमत एक जैसे हैं. किसी-किसी प्लान्स में तो बेनिफिट्स भी मिलते-जुलते हैं. अब जैसे 349 रुपये वाला प्लान ही ले लीजिए. दोनों कंपनियां इस कीमत पर प्लान ऑफर कर रही है बस फर्क है डेटा का, जबकि वैलिडिटी और SMS सुविधा एक जैसे ही हैं. ऐसे में आज हम आपको दोनों कंपनियों के 700 रुपये के अंदर आने वाले कुछ ऐसे प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको सही प्लान में सेलेक्ट करने में मदद करेगा. 700 रुपये के अंदर कौन-कौन से हैं Jio के पॉपुलर प्लान्स? 1.5GB डेटा के वाला Jio का 299 रुपये वाला प्लान वैलिडिटी: 28 दिनकॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंगSMS: हर दिन फ्री 100 SMSडेटा: डेली 1.5GB डेटाबेनिफिट्स: JioTV और 50GB JioAICloud स्टोरेज का फ्री एक्सेस फ्री JioSaavn वाला Jio का 329 रुपये वाला प्लान वैलिडिटी: 28 दिनकॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंगSMS: हर दिन फ्री 100 SMSडेटा: डेली 1.5GB डेटाबेनिफिट्स: JioSaavn, JioTV और 50GB JioAICloud स्टोरेज का फ्री एक्सेस डेली 2GB डेटा वाला Jio का 349 रुपये वाला प्लान वैलिडिटी: 28 दिनकॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंगSMS: हर दिन फ्री 100 SMSडेटा: डेली 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड)बेनिफिट्स: JioTV और 50GB JioAICloud स्टोरेज का फ्री एक्सेस 2.5GB डेटा वाला Jio 399 रुपये वाला प्लान वैलिडिटी: 28 दिनकॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंगSMS: हर दिन फ्री 100 SMSडेटा: डेली 2.5GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड)बेनिफिट्स: JioTV, JioHotstar और 50GB JioAICloud स्टोरेज का फ्री एक्सेस फ्री SonyLIV के साथ Jio का 445 रुपये वाला प्लान वैलिडिटी: 28 दिनकॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंगSMS: हर दिन फ्री 100 SMSडेटा: डेली 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड)बेनिफिट्स: JioTV, SonyLIV, Zee5, Liongate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode और Hoichoi जैसे OTT ऐप्स और 50GB JioAICloud स्टोरेज का फ्री एक्सेस 3GB डेटा वाला Jio का 449 रुपये वाला प्लान वैलिडिटी: 28 दिनकॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंगSMS: हर दिन फ्री 100 SMSडेटा: डेली 3GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड)बेनिफिट्स: JioTV, JioHotstar और 50GB JioAICloud स्टोरेज का फ्री एक्सेस 56 दिनों वाला Jio का 579 रुपये वाला प्लान वैलिडिटी: 56 दिनकॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंगSMS: हर दिन फ्री 100 SMSडेटा: डेली 1.5GB डेटाबेनिफिट्स: JioTV और 50GB JioAICloud स्टोरेज का फ्री एक्सेस अनलिमिटेड डेटा वाला Jio का 629 रुपये वाला प्लान वैलिडिटी: 56 दिनकॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंगSMS: हर दिन फ्री 100 SMSडेटा: डेली 2GB डेटाबेनिफिट्स: JioTV, JioHotstar और 50GB JioAICloud स्टोरेज का फ्री एक्सेस 70 दिनों वाला Jio का 666 रुपये वाला प्लान वैलिडिटी: 70 दिनकॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंगSMS: हर दिन फ्री 100 SMSडेटा: डेली 1.5GB डेटाबेनिफिट्स: JioTV और 50GB JioAICloud स्टोरेज का फ्री एक्सेस 700 रुपये के अंदर कौन-कौन से हैं Airtel के पॉपुलर प्लान्स? 1.5GB डेटा वाला Airtel का 319 रुपये वाला प्लान वैलिडिटी: 28 दिनकॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंगSMS: हर दिन फ्री 100 SMSडेटा: डेली 1.5GB डेटाबेनिफिट्स: Hellotunes, Apple Music और 50GB Google One स्टोरेज का फ्री एक्सेस 2GB डेटा वाला Airtel का 398 रुपये वाला प्लान वैलिडिटी: 28 दिनकॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंगSMS: हर दिन फ्री 100 SMSडेटा: डेली 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा)बेनिफिट्स: JioHotstar, Hellotunes, Perplexity Pro और Spam Alerts का फ्री एक्सेस 2.5GB डेटा वाला Airtel का 399 रुपये वाला प्लान वैलिडिटी: 28 दिनकॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंगSMS: हर दिन फ्री 100 SMSडेटा: डेली 2.5GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा)बेनिफिट्स: JioHotstar, Hellotunes, Perplexity Pro और Spam Alerts का फ्री एक्सेस 2.5GB डेटा वाला Airtel का 409 रुपये वाला प्लान वैलिडिटी: 28 दिनकॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंगSMS: हर दिन फ्री 100 SMSडेटा: डेली 2.5GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा)बेनिफिट्स: Airtel Xstream Play Premium, JioHotstar, Hellotunes, Perplexity Pro और Spam Alerts का फ्री एक्सेस 30 दिनों वाला Airtel का 429 रुपये वाला प्लान वैलिडिटी: 30 दिनकॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंगSMS: हर दिन फ्री 100 SMSडेटा: डेली 2.5GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा)बेनिफिट्स: Airtel Xstream Play Premium, Hellotunes, Perplexity Pro और Spam Alerts का फ्री एक्सेस 4GB डेटा वाला Airtel का 449 रुपये वाला प्लान वैलिडिटी: 28 दिनकॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंगSMS: हर दिन फ्री 100 SMSडेटा: डेली 4GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा)बेनिफिट्स: Airtel Xstream Play Premium, Apple Music, 50GB Google One स्टोरेज, Hellotunes, Perplexity Pro और Spam Alerts का फ्री एक्सेस 56 दिनों वाला Airtel का 579 रुपये वाला प्लान वैलिडिटी: 56 दिनकॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंगSMS: हर दिन फ्री 100 SMSडेटा: डेली 1.5GB डेटाबेनिफिट्स: Hellotunes, Perplexity Pro और Spam Alerts का फ्री एक्सेस Netflix वाला Airtel का 598 रुपये वाला प्लान वैलिडिटी: 28 दिनकॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंगSMS: हर दिन फ्री 100 SMSडेटा: डेली 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा)बेनिफिट्स: JioHotstar, Netflix, Zee5, Airtel Xstream Play Premium, JioHotstar, Hellotunes, Perplexity Pro और Spam Alerts का फ्री एक्सेस 60 दिनों वाला Airtel का 619 रुपये वाला प्लान वैलिडिटी: 60 दिनकॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंगSMS: हर दिन फ्री 100 SMSडेटा: डेली 1.5GB डेटाबेनिफिट्स: Hellotunes, Perplexity Pro और Spam Alerts का फ्री एक्सेस 56 दिनों वाला Airtel का 649 रुपये वाला प्लान वैलिडिटी: 56 दिनकॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंगSMS: हर दिन फ्री 100 SMSडेटा: डेली 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा)बेनिफिट्स: Hellotunes, Perplexity Pro और Spam Alerts का फ्री एक्सेस Jio और Airtel में किसका प्लान है बेहतर? Jio और Airtel दोनोंं ही कंपनियां यूजर्स को बेहतरीन प्लान्स ऑफर कर रही है. जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं. हालांकि, जहां जियो 299 रुपये में 28 दिनों का बेसिक प्लान ऑफर कर रहा है, तो वहीं एयरटेल 319 रुपये में. इसके अलावा दोनों कंपनियां अलग-अलग तरह की बेनिफिट्स भी दे रही हैं. ऐसे में यूजर अपने

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

inter centre volleyball concluded: भालुबासा और रामदास भट्ठा की टीम ने जीता खिताब

जमशेदपुर. रामदास भट्ठा कम्युनिटी सेंटर मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से आयोजित इंटर सेंटर दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुक्रवार को संपन्न हो गया. बालिका वर्ग में भालुबासा की टीम विजेता व रामदास भट्ठा की टीम उपविजेता बनी. बागबेड़ा को तीसरा स्थान मिला. बालक वर्ग के खिताबी मुकाबले में रामदास भट्ठा ने बागबेड़ा को हराकर खिताब जीता. सोनारी की टीम तीसरे स्थान पर रही. निखिल कुमार व बबली महतो क्रमश: बालक व बालिका वर्ग में बेस्ट प्लेयर रही. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संजय कुमार सिंह (सहायक सचिव टीडब्ल्यूयू), ओमप्रकाश शर्मा, शाहनवाज आलम (उपाध्यक्ष टीडब्ल्यूयू) व अन्य लोग मौजूद थे. टूर्नामेंट 16 बालक व 16 बालिका टीम ने हिस्सा लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post inter centre volleyball concluded: भालुबासा और रामदास भट्ठा की टीम ने जीता खिताब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुहागिनों ने करवाचौथ पर पति की लंबी आयु के लिए की कामना

जामताड़ा- मिहिजाम में मनाया गया करवाचौथ का पर्व प्रतिनिधि, जामताड़ा/मिहिजाम. पूरे जिले में शुक्रवार को करवाचौथ का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया. जामताड़ा एवं मिहिजाम क्षेत्र के सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा. दिनभर बिना जल ग्रहण किए व्रत रखने के बाद शाम को सुहागिनों ने पारंपरिक वेशभूषा में सोलह शृंगार कर करवाचौथ की पूजा की. जामताड़ा के बाजार रोड, कोर्ट रोड, सर्स्पोर्ट्सडीह आदि मुहल्ले की स्त्रीओं ने करवाचौथ मनाया. वहीं मिहिजाम बाजार, हिल रोड, स्टेशन रोड सहित आसपास के इलाकों में सुबह से ही मेहंदी, सिंगार सामग्री और पूजा के सामान की खरीदारी को लेकर स्त्रीओं में खासा उत्साह देखा गया. शाम को स्त्रीओं ने भगवान शिव-पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना की. रात्रि में चांद निकलने का इंतजार स्त्रीओं को बेसब्री से था, जैसे ही चांद दिखा, सुहागिनों ने चलनी से चंद्रमा और पति का दर्शन कर अर्घ्य अर्पित किया और फिर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया. मौके पर घर-घर में रौनक रही. परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर करवाचौथ की शुभकामनाएं दी. करवाचौथ का यह पर्व दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और एकता का प्रतीक माना जाता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सुहागिनों ने करवाचौथ पर पति की लंबी आयु के लिए की कामना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रांसफॉर्मर जलने से मिहिजाम में जलापूर्ति बाधित

मिहिजाम. नगर में पिछले दो दिनों से जलापूर्ति बाधित है. इससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा है. कुशबेदिया स्थित पंप हाउस में विद्युत आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफॉर्मर के जल जाने से नदी से पानी का उठाव ठप हो गया है. पानी की आपूर्ति रुक गयी है. गत दिनों हुई तेज बारिश व वजपात से ट्रांसफॉर्मर को नुकसान पहुंचा था, लेकिन आपात स्थिति के लिए पंप हाउस में लगे जेनरेटर भी रख-रखाव के अभाव में चालू नहीं हो पाने पर जलापूर्ति का कार्य बाधित हो गया. हालांकि बताया गया कि शुक्रवार की दोपहर पुराने ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. संभावना है कि शनिवार से नगर में पानी आपूर्ति आरंभ हो जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रांसफॉर्मर जलने से मिहिजाम में जलापूर्ति बाधित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

1985 में गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद चुने गये थे प्रो सलाउद्दीन

मधुपुर. पिछले कुछ समय से अस्वस्थ रहे के पूर्व सांसद प्रो. सलाउद्दीन अंसारी के निधन पर पूरे शहर में शोक की लहर है. अंसारी हमेशा तामझाम और तड़क-भड़क से दूर रहते थे. उनका व्यक्तित्व सीधा और मिलनसार था. छोटे-बड़े सभी से समान व्यवहार करते थे और सभी के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे. उनके निधन से शिक्षा जगत के साथ नेतृत्वक क्षेत्र को भी अपूरणीय क्षति पहुंची है. वे मधुपुर नगर परिषद के वार्ड आयुक्त पद पर पहली बार चुनाव जीत कर चेयरमैन बने और जनसेवा में कदम रखा था. इसके बाद वे सांसद बने. उनके पिता यासीन अंसारी भी मधुपुर विधानसभा से विधायक थे. लोग बताते हैं कि पूर्व सांसद सलाउद्दीन 1985 में जब वे चुनाव लड़े तो वे अपनी जेब से एक रुपया भी खर्च नहीं किये थे. चुनाव में जो भी रकम खर्च हुआ था, वह पार्टी स्तर से ही हुआ था, लेकिन वह खर्च भी बहुत मामूली था. उस दौर में टिकट मिलने पर वे सिर्फ भाड़े के दो एंबेसडर कार में समर्थकों के साथ गोड्डा जाकर नामांकन कर आये और चुनाव प्रचार में जुट गये. चुनाव खर्च में वाहन समेत जिन्हें भी पैसा दिया गया. वह पार्टी और कार्यकर्ताओं के स्तर पर ही हुआ. वे भाजपा के जनार्दन यादव को हरा कर वे चुनाव जीते थे. उसके बाद भी वे 1989 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े, लेकिन भाजपा के जनार्दन यादव से हार गये. वे 1996 में राजद की टिकट पर भी तीसरी बार गोड्डा लोकसभा चुनाव लड़े. सांसद काल में भी वे अपने बॉडी गार्ड और वाहन के साथ चलना पसंद नहीं करते थे. वे बताते थे कि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने 27 हजार में एक सेकेंड हैंड एंबेसडर कार खरीदी थी. उसी से क्षेत्र जाते थे. उसके बाद उन्होंने आज तक न तो अपने साथ बॉडीगार्ड रखा और न ही चारपहिया वाहन रखा. प्रो. अंसारी अपने पीछे दो पुत्र जुनैद और शाहीन, एक पुत्री रूबी, दामाद इश्तियाक अहमद सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये है. उनके निधन से शिक्षा और नेतृत्व जगत को गहरा आघात लगा है. वहीं, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय भी मधुपुर के खलासी मोहल्ला स्थित उनके आवास पहुंच और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. हाइलार्ट्स : पूर्व सांसद के निधन पर मधुपुर में शोक की लहर तामझाम और तड़क-भड़क से दूर रहते थे प्रो सलाउद्दीन डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 1985 में गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद चुने गये थे प्रो सलाउद्दीन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फुटबॉल में पोराडीह ने शहरडाल को हराया

जामताड़ा. मिहिजाम के अमोई फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को आदिवासी युवा क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. बतौर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने फुटबॉल में किक लगाकर उद्घाटन किया. शुरुआत में महात्मा गांधी एवं दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. इस दौरान निवर्तमान वार्ड पार्षद विष्णु देव मुर्मू, महेंद्र टुडू, सनातन हांसदा, साहबलाल हेंब्रम, मदन मरांडी, नीलू सोरेन, अरुण यादव आदि मौजूद रहे. टूर्नामेंट में झारखंड एवं बंगाल के कुल 16 टीमों ने भाग लिया. उद्घाटन मैच शहरडाल और पोराडीह के बीच स्पोर्ट्सा गया. इसमें पोराडीह की टीम ट्राइब्रेकर गोल देकर जीत हासिल की. कॉमेंट्रेटर की भूमिका अजित मुर्मू एवं नवल देव किस्कू ने निभायी. मौके पर क्लब के प्रवीण हेंब्रम, मुकेश मरांडी, विक्रम मिर्धा, सुभाष हेंब्रम, अंशु सोरेन सहित अन्य थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फुटबॉल में पोराडीह ने शहरडाल को हराया appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top