Hot News

inter centre volleyball concluded: भालुबासा और रामदास भट्ठा की टीम ने जीता खिताब

जमशेदपुर. रामदास भट्ठा कम्युनिटी सेंटर मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से आयोजित इंटर सेंटर दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुक्रवार को संपन्न हो गया. बालिका वर्ग में भालुबासा की टीम विजेता व रामदास भट्ठा की टीम उपविजेता बनी. बागबेड़ा को तीसरा स्थान मिला. बालक वर्ग के खिताबी मुकाबले में रामदास भट्ठा ने बागबेड़ा को हराकर खिताब जीता. सोनारी की टीम तीसरे स्थान पर रही. निखिल कुमार व बबली महतो क्रमश: बालक व बालिका वर्ग में बेस्ट प्लेयर रही. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संजय कुमार सिंह (सहायक सचिव टीडब्ल्यूयू), ओमप्रकाश शर्मा, शाहनवाज आलम (उपाध्यक्ष टीडब्ल्यूयू) व अन्य लोग मौजूद थे. टूर्नामेंट 16 बालक व 16 बालिका टीम ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post inter centre volleyball concluded: भालुबासा और रामदास भट्ठा की टीम ने जीता खिताब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top