Hot News

October 13, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

School Holiday : इस राज्य में दिवाली में 12 दिन बंद रहेंगे स्कूल, यूपी–बिहार में भी छुट्टियों की भरमार

School Holiday : त्योहारों के मौसम के दौरान कई राज्यों के स्कूल छुट्टियों में हैं. इस अक्टूबर, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के छात्र और शिक्षक छुट्टियां मनाएंगे. जहां कर्नाटक में जाति सर्वेक्षण में सहयोग के लिए छुट्टी घोषित की गई है. वहीं, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दिवाली के त्योहार के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे. बिहार में दिवाली और छठ पूजा के कारण छुट्टियां होने वाली हैं. कर्नाटक के स्कूलों में चल रहीं हैं छुट्टियां कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने घोषणा की है कि 8 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे, ताकि राज्य के सामाजिक और शैक्षिक सर्वेक्षण (जिसे आमतौर पर ‘जाति सर्वेक्षण’ कहा जाता है) में लगे शिक्षक अपना काम पूरा कर सकें. यह सर्वेक्षण शुरू में 7 अक्टूबर को समाप्त होने वाला था, लेकिन कई जिलों में यह विलंबित हो गया है. राजस्थान में दिवाली की छुट्टी कब से ? शिक्षा विभाग की घोषणा के अनुसार, राजस्थान के स्कूल 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2025 तक दिवाली की छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे. यह 12 दिन का अवकाश है, जो आज से शुरू हो चुका है. इससे छात्रों और शिक्षकों को त्योहार मनाने और परिवार के साथ समय बिताने का लंबा अवसर मिलेगा. यूपी में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? उत्तर प्रदेश में दिवाली की छुट्टियां बाद में शुरू होंगी. स्कूल 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक बंद रहेंगे. 18 और 19 अक्टूबर के वीकेंड को शामिल करते हुए, छात्रों को अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने के लिए कुल पांच दिन की छुट्टी मिल जाएगी. यह भी पढ़ें : School Holiday : किन राज्यों में 5 दिन बंद रह सकते हैं स्कूल, दिवाली में छुट्टी की भरमार बिहार में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? इसी तरह, बिहार में स्कूल 20 अक्टूबर से बंद रहेंगे, जिसमें पिछले वीकेंड को भी शामिल किया गया है. यह लंबी छुट्टी दिवाली और छठ पूजा के उत्सवों के लिए रखी गई है, जिससे छात्र इन धार्मिक अनुष्ठानों और कार्यक्रमों में भाग ले सकें. अन्य राज्यों में भी इसी समय के आसपास दिवाली की छुट्टियां होने की संभावना है. The post School Holiday : इस राज्य में दिवाली में 12 दिन बंद रहेंगे स्कूल, यूपी–बिहार में भी छुट्टियों की भरमार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mushroom Biryani Recipe: 15 मिनट में बनाएं मसालेदार मशरूम बिरयानी – स्वाद ऐसा की उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब

Mushroom Biryani Recipe: जब भी घर पर कुछ स्पेशल बनाना हो, लेकिन समय कम हो, तब कुकर बड़ा काम आता है. कुकर में एक तो खाना जल्दी से तैयार हो जाता है और इसे बार बार देखने की जरूरत भी नहीं पड़ती है और तो और इसमें बने स्वाद और खुशबू भी लाजवाब होती है. अगर आपके पास भी टाइम की कमी रहती है और झटपट आप कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राय करना चाहती हैं, तो मशरूम बिरयानी आपके लिए पेरफेक्ट ऑप्शन है. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए घंटों का समय या मेहनत नहीं चाहिए. बस कुछ ताजगी भरे इंग्रीडिएंट्स और कुकर की मदद से आप मात्र 15 मिनट में एक दमदार और मसालेदार बिरयानी तैयार कर सकती हैं. Mushroom Biryani Recipe: घर पर बनाएं परफेक्ट मशरूम बिरयानी – कम समय में ज्यादा स्वाद Mushroom images मशरूम बिरयानी बनाने के लिए सामग्री नोट करे- बासमती चावल – 1 कप मशरूम – 200 ग्राम (साफ करके काट लें) प्याज – 1 बड़ी (पतली स्लाइस) टमाटर – 1 मध्यम (कटा हुआ) हरी मिर्च – 2-3 (कटी हुई) अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चमच दही – 2 चमच बिरयानी मसाला – 1.5 चमच हल्दी पाउडर – ½ चमच लाल मिर्च पाउडर – ½ चमच नमक – स्वादानुसार हरा धनिया और पुदीना – 2-3 चमच (कटा हुआ) तेल या घी – 2 चमच पानी – 1.5 कप जल्दी से पढें रेसपी और झटपट बनाएं Mushroom Biryani वो भी मिनटों में Mushroom biryani recipe in hindi सबसे पहले कुकर में तेल या घी गर्म करें. इसमें प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें. टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं. मशरूम डालें और 3-4 मिनट तक अच्छे से भूनें. दही, हल्दी, लाल मिर्च और बिरयानी मसाला डालकर मिलाएं.चावल और पानी डालें. नमक डालें और हल्का सा हिलाएं. कुकर का ढक्कन बंद करें और 1 सीटी आने दें. गैस बंद कर दें और 5 मिनट तक कुकर को बिना खोले रखें. कुकर खोलें, हरा धनिया और पुदीना डालकर हल्के हाथ से मिलाएं. गरमा गरम मशरूम बिरयानी को रायता या सलाद के साथ सर्व करें. इसका मसालेदार और खुशबूदार स्वाद आपके खाने का मजा दोगुना कर देगा. बिरयानी बनाने की सामग्री क्या है? बिरयानी बनाने के लिए मुख्य सामग्री में बासमती चावल, सब्जियां नॉन-वेज के चिकन मटन, प्याज, टमाटर, दही, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, बिरयानी मसाला, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, घी/तेल, हरा धनिया और पुदीना शामिल हैं. मशरूम को कितनी देर पकाना चाहिए? मशरूम को मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक भूनना चाहिए. इससे मशरूम का स्वाद और खुशबू दोनों अच्छे से निकलते हैं. हिंदुस्तान में सबसे लोकप्रिय बिरयानी कौन सी है? हिंदुस्तान में हैदराबादी बिरयानी और कोलकाता बिरयानी सबसे लोकप्रिय हैं. ये अपने मसालेदार और खुशबूदार स्वाद के लिए जानी जाती हैं. क्या मशरूम की बिरयानी सेहत के लिए अच्छी होती है? हां, मशरूम लो-कैलोरी, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं. मशरूम बिरयानी सामान्य बिरयानी के मुकाबले हल्की और पौष्टिक होती है. बिरयानी में सबसे जरूरी चीज क्या है? सबसे जरूरी चीज है बिरयानी मसाला और सही तरीके से पका हुआ चावल. मसाला स्वाद देता है और चावल की बनावट बिरयानी को परफेक्ट बनाती है. बिरयानी बनाने में कितना समय लगता है? घर में बनी मशरूम बिरयानी कुकर में लगभग 15 मिनट में तैयार हो जाती है. अगर धीमी आंच पर बनाएं तो 25-30 मिनट भी लग सकते हैं. बिरयानी कितने तरह की होती है? बिरयानी कई प्रकार की होती है, जैसे हैदराबादी, कोलकाता, लखनवी, मुंबई स्टाइल, veg और non-veg बिरयानी. हर स्टाइल का मसाला और तैयारी का तरीका अलग होता है. Also Read: Chhole Pulao Recipe: इतना सॉफ्ट और स्पाइसी पुलाव आपने पहले कभी नहीं चखा होगा Also Read: Lobia Makhni Recipe: दुनिया की सबसे पावरफुल दाल से बनाएं टेस्टी लोबिया मखनी Also Read: इंडियन पराठा हो या नेपाली मोमो हर डिश को लजीज बनाएगी ये Garlic Mayo Dip Recipe Also Read: Fresh Mint Paratha Recipe: पुदीने का स्वाद भरा पराठा जो दिल जीत लें The post Mushroom Biryani Recipe: 15 मिनट में बनाएं मसालेदार मशरूम बिरयानी – स्वाद ऐसा की उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama: सीरियल अनुपमा की लोकप्रियता पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर कलाकार कड़ी मेहनत कर रहा

Anupama: सीरियल अनुपमा स्टार प्लस पर आता है. राजन शाही और दीपा शाही की ओर से निर्मित सीरियल हर बार टीआरपी रिपोर्ट में पहले नंबर पर रहता है. सीरियल की कहानी एक औरत की है, जिसने अपनी पूरी जिंदगी अपने परिवार के लिए बिता दिया. शो उसकी जर्नी को दिखाता है. शो का ट्रैक हर दिन दिलचस्प होता जा रहा है. मेकर्स शो को दर्शकों से जोड़े रखने के लिए नये-नये ट्विस्ट लेकर आते हैं. राजन शाही ने शो की लोकप्रियता को लेकर बात की. राजन शाही ने अनुपमा की लोकप्रियता को लेकर क्या कहा? निर्माता राजन शाही ने इंडिया फोरम से बातचीत में कहा, “अनुपमा ने दर्शकों को गहराई से जोड़ा है. दर्शकों को बांधे रखने के लिए यह एक सतत टीम प्रयास है. हर कलाकार कड़ी मेहनत कर रहा है और रूपाली का समर्पण साफ दिखाई दे रहा है. हमारे लेखक भी अमेजिंग काम कर रहे हैं.” जानें क्या दिखाया जा रहा अनुपमा में अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाय जाएगा कि प्रकाश के घर पर सरिता, अनु की बुराई करती है. वह प्रकाश के सामने अनु को लेकर सिर्फ गलत बात कहती है. सरिता उससे हिंदुस्तानी का इलाज करने के लिए कहती है ताकि वह चल सके. प्रकाश उसकी मदद करने के लिए अपने साथ रहने के लिए कहता है. दूसरी तरफ अनु को कैंप में पता चलता है कि सरिता, हिंदुस्तानी, गिरिजा और राही गायब है. देविका और अनु, राही और गिरिजा की तलाश में वहां से निकल जाते हैं. लीला और बाकी लोग घर पहुंचते है. ख्याति, प्रार्थना को अपने साथ ले जाने के लिए जिद्द करती है. प्रार्थना बा से कहती है कि वह कुछ दिन रहकर वापस आ जाएगी. लीला उसे कोई भी पेपर पर साइन करने से मना करती है. रास्ते में ख्याति एक मंदिर के पास रुकती है ताकि वह प्रार्थना के साथ जाकर वहां पूजा कर सके. यह भी पढ़ें- Anupama Upcoming Twists: सोनू करेगा गिरिजा की जान लेने की कोशिश, राही को लेकर धमकी देगा प्रकाश, आएंगे शो में 7 बड़े धमाकेदार ट्विस्ट The post Anupama: सीरियल अनुपमा की लोकप्रियता पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर कलाकार कड़ी मेहनत कर रहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Chunav 2025: सीट शेयरिंग से पहले दीघा में बड़ा दांव,CPIML ने सुशांत सिंह राजपूत कि बहन दिव्या गौतम को मैदान में उतारा

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है, इसी बीच दीघा विधानसभा सीट पर सियासी पारा अचानक चढ़ गया है. CPIML ने महागठबंधन में औपचारिक घोषणा से पहले ही दिव्या गौतम को उम्मीदवार बनाकर बड़ा दांव स्पोर्ट्सा है. छात्र नेतृत्व और सामाजिक सक्रियता से निकली दिव्या की एंट्री ने बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले दीघा में मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. महागठबंधन में बंटवारे से पहले मैदान में उतरी उम्मीदवार महागठबंधन में सीटों का औपचारिक बंटवारा अभी बाकी है. कांग्रेस और मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी के बीच कुछ सीटों पर पेंच फंसा है. इस बीच, CPIML ने दीघा सीट पर दिव्या गौतम के नाम पर मुहर लगाकर नेतृत्वक हलचल तेज कर दी. दिव्या 15 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगी. सोशल मीडिया पर उनका नामांकन पोस्टर वायरल हो चुका है और पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार परवेज ने इसकी पुष्टि की है. बिहार विधानसभा इलेक्शन 2025: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन दिव्या गौतम ने लिया नेतृत्व में एंट्री, CPIML ने उन्हें दीघा विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है.#BiharPolitics #DivyaGautam #CPIML #biharelection #biharvidhansabhaelection2025 #breakingnews‌ — Naya Vichar (@prabhatkhabar) October 13, 2025 दीघा: बीजेपी का गढ़, जहां चुनौती आसान नहीं पटना की दीघा विधानसभा सीट बिहार की नेतृत्व में रणनीतिक रूप से अहम मानी जाती है. यह सीट पिछले दो चुनावों से हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के कब्जे में है. 2020 में बीजेपी के उम्मीदवार डॉ. संजीव चौरसिया ने 97,044 वोट हासिल कर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी. उस चुनाव में भाकपा (माले) की शशि यादव को 50,971 वोट मिले थे और वे दूसरे स्थान पर रहीं. इस बार दिव्या को उतारकर पार्टी ने स्त्री और युवा कार्ड दोनों स्पोर्ट्स दिया है. बीजेपी के लिए यह सीट एक ‘सेफ जोन’ मानी जाती रही है, ऐसे में विपक्ष का उम्मीदवार तय होते ही मुकाबले का रोमांच बढ़ गया है. छात्र नेतृत्व से सियासत की मुख्यधारा तक दिव्या गौतम की पहचान सिर्फ एक पारिवारिक रिश्ते तक सीमित नहीं है. पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के दौरान ही उन्होंने छात्र नेतृत्व में सक्रिय भागीदारी शुरू की. 2012 में उन्होंने AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) की ओर से पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार के रूप में हिस्सा लिया और दूसरे स्थान पर रहीं. इसी दौरान उनका नेतृत्वक सफर आकार लेने लगा. नेतृत्वक सक्रियता के साथ-साथ दिव्या की शैक्षणिक उपलब्धियां भी उल्लेखनीय हैं. उन्होंने 64वीं बीपीएससी परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की और आपूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित हुईं. उन्होंने सामाजिक कार्य और उच्च शिक्षा को प्राथमिकता दी. फिलहाल वह पीएचडी कर रही हैं और यूजीसी-नेट क्वालिफाइड हैं. महागठबंधन में गतिरोध, लेकिन रणनीति साफ सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में अभी मंथन जारी है. कांग्रेस और वीआईपी पार्टी के बीच कुछ सीटों पर खींचतान बनी हुई है. सभी दल 2020 के आधार पर अपने पुराने गढ़ों पर फिर से दावा कर रहे हैं. इसी बीच, भाकपा (माले) का दिव्या के नाम का एलान साफ इशारा है कि वह दीघा सीट पर जल्दबाजी में नहीं, बल्कि सुनियोजित रणनीति के साथ उतर रही है. नॉमिनेशन से पहले ही बनी चर्चा का केंद्र दिव्या गौतम का नाम आते ही दीघा विधानसभा सीट पर सियासी चर्चा तेज हो गई है. बीजेपी के लिए यह सीट अब तक आरामदायक रही है, लेकिन एक युवा स्त्री चेहरे के मैदान में उतरने से समीकरण बदल सकते हैं. सामाजिक कार्य और छात्र नेतृत्व से निकली दिव्या के पास जमीनी अनुभव के साथ-साथ एक सुसंगत शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी है, जो उन्हें अन्य पारंपरिक उम्मीदवारों से अलग बनाती है. Also Read: Bihar Election 2025: बीजेपी की लिस्ट जारी होने से पहले ही कटा कुम्हरार से विधायक अरुण सिन्हा का टिकट, चुनाव न लड़ने का किया एलान The post Bihar Chunav 2025: सीट शेयरिंग से पहले दीघा में बड़ा दांव,CPIML ने सुशांत सिंह राजपूत कि बहन दिव्या गौतम को मैदान में उतारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमेरिका में भीषण विमान हादसा, पार्किंग में ट्रक पर गिरा हेलीकॉप्टर बना आग का गोला, चारों ओर फैला काला धुआं, Video

USA Texas Plane Crash: अमेरिका में बीते कुछ दिनों से हवाई जहाजों के गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं. रविवार को टेक्सास के हिक्स एयरफील्ड के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. टेरंट कंट्री हिक्स एयरफील्ड के पास हुई इस घटना में एक विमान क्रैश हो गया. यह जमीन पर ट्रकों के ऊपर गिरा, जिसकी वजह से आग लग गई. फोर्ट वर्थ फायर डिपार्टमेंट के अनुसार यह घटनाा अमेरिकी समयानुसार रविवार को डेढ़ बजे हुई. इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत होने की सूचना है. विमान क्रैश होने के बाद  कई ट्रकों से टकरा गया, जिससे बड़े पैमाने पर आग लग गई. इसे नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन दलों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस भयावह हादसे के कारणों की जांच के लिए एफएए (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) और एनटीएसबी (नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड) द्वारा जांच शुरू की जा सकती है. फोर्ट वर्थ फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक दोपहर करीब 1:30 बजे नॉर्थ सैगिनॉ बुलेवार्ड के 12000 ब्लॉक में, बिजनेस 287 के पास अवोंडेल इलाके में हेलीकॉप्टर गिरा. दुर्घटना स्थल पर कई 18-व्हीलर ट्रक और ट्रेलर जल गए, हालांकि आग पर अब काबू पा लिया गया है. कई एजेंसियों के आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए. अधिकारियों ने अभी तक विमान में सवार लोगों की सटीक संख्या या संभावित घायलों की जानकारी साझा नहीं की है. फोर्ट वर्थ फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि एफएए और एनटीएसबी को इस घटना की सूचना दे दी गई है और वे दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के फुटेज में देखा जा सकता है, जिसमें हेलीकॉप्टर आसमान से तेजी से नीचे आकर गिरता है. ट्रकों से टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और चारों तरफ काला धुआं और आग की लपटें फैल गईं.  Two people were killed in a private Beech C90 King Air #planecrash in #Texas. After the crash, grass fires broke out and several semi-trailers caught fire.The plane belonged to Mobile EHR, a company that develops healthcare software. The plane could accommodate up to nine people pic.twitter.com/mRMj1bC8J9 — Tesla Dogs (@TeslaDogs) October 12, 2025 हेलीकॉप्टर जहां गिरा वह स्थान फोर्ट वर्थ एलायंस एयरपोर्ट और फोर्ट वर्थ मिचम एयरपोर्ट के बीच स्थित है. यह डलास–फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पश्चिम में पड़ता है. यह क्षेत्र हिक्स एयरफील्ड (T67) के पास है, जो उत्तरी फोर्ट वर्थ में स्थित एक निजी, सदस्य-स्वामित्व वाली हवाई पट्टी है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जांच दल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं ताकि और जानकारी जुटाई जा सके. अधिकारियों ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि विमान ने कहाँ से उड़ान भरी थी और दुर्घटना का कारण क्या था. ये भी पढ़ें:- गाजा में युद्ध समाप्त! हमास ने जारी की 20 इजरायली बंधकों की सूची, आज करेगा रिहा, मिस्र में जुटे ग्लोबल लीडर्स रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को धमकाया, कहा- नहीं माने तो भेज दूंगा टॉमहॉक मिसाइल गाजा में फिर छिड़ी जंग, एक ही दिन में 27 लोगों की मौत, इजरायल नहीं हमास के खिलाफ इस कबीले ने खोला मोर्चा The post अमेरिका में भीषण विमान हादसा, पार्किंग में ट्रक पर गिरा हेलीकॉप्टर बना आग का गोला, चारों ओर फैला काला धुआं, Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IRCTC Scam: लालू यादव को बड़ा झटका, IRCTC घोटाले में चलेगा केस

IRCTC Scam: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आज दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी मामले में आरोप तय करने की अनुमति दे दी है. आदलत का यह फैसला लालू यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि अभी बिहार में विधानसभा चुनाव होना है. अलग-अलग धाराओं में आरोप तय देश के चर्चित आईआरसीटीसी घोटाले में लालू यादव और अन्य पर एक होटल को बेचने का आरोप है. अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि मामले की जांच कर रही सीबीआई ने लालू के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को कोट करते हुए कहा कि लालू की जानकारी में साजिश रची गई है. कोर्ट ने मामले में आरोपियों के खिलाफ उनकी भूमिका के आधार पर अलग-अलग धाराओं में आरोप तय किए हैं. राबड़ी देवी और तेजस्वी पर धोखाधड़ी का केस राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर धोखाधड़ी और साजिश रचने के मामले में आईपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत आरोप तय किए गए हैं. जाहिर सी बात है कि अब बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बता दें कि इस केस में आरोप है कि आईआरसीटीसी होटलों के रखरखाव के ठेके लालू प्रसाद यादव से जुड़ी एक बेनामी कंपनी से हासिल की गई तीन एकड़ कीमती जमीन के बदले में दिए गए थे. 2017 में हुआ था केस दर्ज 7 जुलाई, 2017 को सीबीआई ने एक एफआईआर दर्ज कर लालू प्रसाद और उनके परिवार से जुड़े पटना, नई दिल्ली, रांची और गुरुग्राम स्थित 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी. सीबीआई का दावा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत मौजूद हैं. जबकि लालू प्रसाद के वकील का तर्क है कि उनके खिलाफ इस मामले में मुकदला चलाए रखने का कोई वैधानिक तर्क नहीं है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें मैं दोषी नहीं: लालू यादव इस दिन कोर्ट द्वारा आरोप तय होने के बाद लालू यादव ने कहा कि मैं दोषी नहीं हूं. जबकि राबड़ी देवी ने कहा कि मैं किसी तरह की साजिश और धोखाधड़ी में शामिल नहीं हूं. इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: अचानक सुपौल रवाना हुए सांसद पप्पू यादव, कहा- गठबंधन धर्म सर्वोपरि The post IRCTC Scam: लालू यादव को बड़ा झटका, IRCTC घोटाले में चलेगा केस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली छोड़ते हुए यूपीएससी Aspirant का इमोशनल नोट, कभी भूल नहीं पाऊंगा

UPSC Aspirant Viral Post: हर साल लाखों की संख्या में देश के अलग-अलग राज्यों से न जाने कितने ही युवा आईएएस और आईपीएस बनने का सपना लिए दिल्ली जाते हैं. लेकिन बहुत कम ही हैं, जिन्हें सफलता मिलती है. अन्य सभी खाली हाथ ही लौटते हैं. ऐसे सिचुएशन में फंसे किसी भी व्यक्ति का एक दु:ख तो यूपीएससी का न निकलना है ही दूसरा दिल्ली शहर को छोड़ने का गम होता है. इसी गम को एक सूटकेस और X पोस्ट में समेटे एक युवा शुभ ने हमेशा हमेशा के लिए दिल्ली से विदा ले लिया.  X पर किया पोस्ट  दरअसल, शुभ दिल्ली में रहकर UPSC परीक्षा की तैयारी करते थे. उन्होंने X अकाउंट पर अपने एक पोस्ट में लिखा. इस पोस्ट में उन्होंने अपने 15 महीनों के दिल्ली के सफर को याद करते हुए कहा कि यह शहर (दिल्ली) लोगों को तोड़ता भी है और बदलता भी है. उन्होंने बताया कि वे हमेशा से अपने कंफर्ट जोन में जीने वाले व्यक्ति थे. वे अपने शहर से कभी बाहर नहीं निकले थे. लेकिन इस बार कुछ करने की चाह लेकर वे दिल्ली आए थे और दिल्ली आकर उन्होंने खाना बनाने से लेकर हिसाब किताब तक बहुत कुछ सीखा.  goodbye delhi

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

2800 डॉलर का साबुन! जानिए कौन करता है इसका इस्तेमाल और क्यों है खास

Most Expensive Soap In The World: रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले सामानों में से एक है साबुन, जिसकी कीमत आमतौर पर 10 से 20 रुपये तक होती है. यह हमारे स्वच्छता और सफाई की बुनियादी जरूरतों में शामिल है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक साबुन की कीमत लाखों रुपये हो सकती है? शायद नहीं! लेकिन ये हकीकत है. दुनिया का सबसे महंगा साबुन आपको चौंका सकता है. दुनिया का सबसे महंगा साबुन लेबनान की शान यह लग्जरी साबुन लेबनान के त्रिपोली शहर में स्थित एक प्रसिद्ध कंपनी ‘बदर हसन एंड संस’ द्वारा तैयार किया जाता है. यह कोई आम साबुन नहीं, बल्कि सदियों पुरानी परंपरा, खास जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक तेलों का मिश्रण है जिसे हाथों से बनाया जाता है. यह कंपनी 15वीं शताब्दी से साबुन निर्माण में सक्रिय है और इसके उत्पाद आधुनिक विलासिता और सांस्कृतिक विरासत का अनोखा मेल हैं. क्या खास है इस साबुन में? इस साबुन को खास बनाते हैं इसमें शामिल ये कीमती तत्व: 24 कैरेट सोने की परत हीरे के बारीक कण दुर्लभ प्राकृतिक तेल कहाँ मिलता है ये साबुन? यह साबुन आम दुकानों पर उपलब्ध नहीं होता. केवल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की चुनिंदा लग्जरी दुकानों में ही इसे खरीदा जा सकता है. कुछ विशेष संस्करण VIP मेहमानों या शाही परिवारों के लिए ही बनाए जाते हैं. क्या है कीमत? इस खास साबुन की कीमत है करीब 2800 अमेरिकी डॉलर प्रति बार, यानी हिंदुस्तानीय मुद्रा में लगभग 2.3 लाख रुपये (मौजूदा विनिमय दर के अनुसार). एक समय इसका आकार पनीर के टुकड़े जैसा हुआ करता था, लेकिन अब इसका डिज़ाइन और भी खूबसूरत हो गया है. The post 2800 डॉलर का साबुन! जानिए कौन करता है इसका इस्तेमाल और क्यों है खास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Election 2025: NDA में सबसे बड़े बार्गेनर साबित हुए चिराग, मांझी का कद घटा

Bihar Election 2025: एनडीए ने रविवार देर शाम सीट बंटवारे के मामले को क्लियर कर दिया. घोषणा करते हुए बताया कि इस बार जदयू और बीजेपी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और चिराग की पार्टी को 29 सीटें दी गयी हैं. वहीं मांझी और कुशवाहा को 6-6 सीटों पर संतोष करना पड़ा है. इस बार की सीट शेयरिंग में चिराग पासवान ने सबको चौंका दिया है. वो NDA के सबसे बड़े बार्गेनर बनकर उभरे हैं. पिछली बार यानी 2020 के चुनाव में चिराग NDA से बाहर थे और नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.  NDA — एक लक्ष्य, एक दिशा, एक विश्वास। BJP – 101JDU – 101LJP (R) – 29RLM – 06HAM – 06 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सौहार्द और साझेदारी की मिसाल पेश करते हुए सीट बंटवारा सफलतापूर्वक पूर्ण। यह सिर्फ गठबंधन नहीं, बिहार के विकास के प्रति एकजुट प्रतिबद्धता है। हर दल, हर कार्यकर्ता… — BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 12, 2025 2020 के चुनाव में चिराग ने जदयू का कराया था नुकसान चिराग ने 135 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, भले ही एक ही सीट जीत पाए, लेकिन जदयू को करीब 30 सीटों का नुकसान करा दिया था. इस बार जब चिराग NDA में लौटे तो सीएम नीतीश ने दूरी बनाए रखी और कहा कि चिराग कितनी सीटों पर लड़ेंगे, ये उनकी समस्या है. इसके बाद कई दिनों तक सीटों को लेकर रस्साकशी चलती रही. लेकिन, आखिर में चिराग अपनी जिद पर टिके रहे और अपनी पसंद की सीटें और संख्या दोनों हासिल कर लीं. बिहार में चिराग दलितों के बड़े नेता नेतृत्वक पंडितों के अनुसार, अब चिराग पासवान NDA के सबसे बड़े दलित चेहरा बन गए हैं. बिहार में दलितों की आबादी करीब 19% है, और चिराग को हर चुनाव में औसतन 6% वोट मिलता है. 2014 से अब तक उनका लोकसभा स्ट्राइक रेट 100% रहा है. वहीं इस बार जीतन राम मांझी का कद घटता दिखा. मांझी 20 से 22 सीटों की मांग कर रहे थे, फिर 15 पर अड़े रहे, लेकिन आखिर में उन्हें सिर्फ 6 सीटों पर समझौता करना पड़ा. ALSO READ: Bihar Election 2025: “18 सीटें मिलेंगी, लेकिन 10 मेरे उम्मीदवार होंगे”, तेजस्वी का मुकेश सहनी को दो टूक The post Bihar Election 2025: NDA में सबसे बड़े बार्गेनर साबित हुए चिराग, मांझी का कद घटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jolly LLB 3 Box Office Collection: हिट या मिस? 25वें दिन जॉली एलएलबी 3 ने कमा लिए इतने करोड़, रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर को छोड़ा पीछे

Jolly LLB 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की फिल्म जॉली एलएलबी 3 का बॉक्स ऑफिस पर गेम ओवर लगभग हो चुका है. सुभाष कपूर निर्देशित फिल्म में अक्षय और अरशद दोनों जॉली के किरदार में दिखे हैं. फिल्म की कमाई अब थमती जा रही है. कांतारा चैप्टर 1 के सामने फिल्म का हाल बुरा हो गया. अब 25वें दिन का कलेक्शन बताते हैं. साथ ही मूवी ने रणबीर कपूर की बर्फी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जॉली एलएलबी 3 ने तोड़ा रणबीर कपूर की इस फिल्म का रिकॉर्ड Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार, अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने 25वें दिन करीब 0.01 करोड़ रुपये का कर लिया है. इसके साथ फिल्म की टोटल कमाई 112.94 करोड़ रुपये हो गई है. शाम तक आंकड़ों में थोड़ा फेरबदल पॉसिबिल है. जॉली एलएलबी 3 ने रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बर्फी के रिकॉर्ड को मात दे दी. बर्फी ने 112.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन हिंदुस्तान में किया था. जॉली एलएलबी 3 का कलेक्शन Jolly LLB 3 Day 1- 12.5 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 2- 20 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 3- 21 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 4- 5.5 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 5- 6.5 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 6- 4.5 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 7- 4 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 8- 3.75 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 9- 6.5 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 10- 6.25 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 11- 3 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 12- 3.75 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 13- 4 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 14- 2 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 15- 1.15 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 16- 1.75 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 17- 2.2 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 18- 0.6 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 19- 0.75 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 20- 0.45 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 21- 0.45 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 22- 0.50 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 23- 1 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 24- 1.13 करोड़ रुपये Jolly LLB 3 Day 25- 0.01 करोड़ रुपये (Early Reports) नेट कलेक्शन- 112.94 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड जॉली एलएलबी 3 ने कितना कलेक्शन किया? जॉली एलएलबी 3 ने दुनियाभर में 160 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जॉली एलएलबी 3 के साथ किस कौन सी फिल्म रिलीज हुई थी? जॉली एलएलबी 3 के साथ थिएटर्स में अजेय और निशानची रिलीज हुई थी. जॉली एलएलबी 3 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए कितने दिन हुए? जॉली एलएलबी 3 को थिएटर्स में रिलीज हुए 25 दिन हो गए. जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार के साथ कौन है? जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैश, अमृता राव और सौरभ शुक्ला हैं. जॉली एलएलबी 3 की एक्ट्रेस कौन है? जॉली एलएलबी 3 में हुमा कुरैशी और अमृता राव हैं. यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: ब्लॉकबस्टर हिट ‘कांतारा चैप्टर 1’ के जश्न में डूबे फैंस, ऋषभ शेट्टी पर फूल बरसाकर किया सम्मान The post Jolly LLB 3 Box Office Collection: हिट या मिस? 25वें दिन जॉली एलएलबी 3 ने कमा लिए इतने करोड़, रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर को छोड़ा पीछे appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top