Hot News

IRCTC Scam: लालू यादव को बड़ा झटका, IRCTC घोटाले में चलेगा केस

IRCTC Scam: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आज दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी मामले में आरोप तय करने की अनुमति दे दी है. आदलत का यह फैसला लालू यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि अभी बिहार में विधानसभा चुनाव होना है.

अलग-अलग धाराओं में आरोप तय

देश के चर्चित आईआरसीटीसी घोटाले में लालू यादव और अन्य पर एक होटल को बेचने का आरोप है. अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि मामले की जांच कर रही सीबीआई ने लालू के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को कोट करते हुए कहा कि लालू की जानकारी में साजिश रची गई है. कोर्ट ने मामले में आरोपियों के खिलाफ उनकी भूमिका के आधार पर अलग-अलग धाराओं में आरोप तय किए हैं.

राबड़ी देवी और तेजस्वी पर धोखाधड़ी का केस

राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर धोखाधड़ी और साजिश रचने के मामले में आईपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत आरोप तय किए गए हैं. जाहिर सी बात है कि अब बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बता दें कि इस केस में आरोप है कि आईआरसीटीसी होटलों के रखरखाव के ठेके लालू प्रसाद यादव से जुड़ी एक बेनामी कंपनी से हासिल की गई तीन एकड़ कीमती जमीन के बदले में दिए गए थे.

2017 में हुआ था केस दर्ज

7 जुलाई, 2017 को सीबीआई ने एक एफआईआर दर्ज कर लालू प्रसाद और उनके परिवार से जुड़े पटना, नई दिल्ली, रांची और गुरुग्राम स्थित 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी. सीबीआई का दावा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत मौजूद हैं. जबकि लालू प्रसाद के वकील का तर्क है कि उनके खिलाफ इस मामले में मुकदला चलाए रखने का कोई वैधानिक तर्क नहीं है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

मैं दोषी नहीं: लालू यादव

इस दिन कोर्ट द्वारा आरोप तय होने के बाद लालू यादव ने कहा कि मैं दोषी नहीं हूं. जबकि राबड़ी देवी ने कहा कि मैं किसी तरह की साजिश और धोखाधड़ी में शामिल नहीं हूं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: अचानक सुपौल रवाना हुए सांसद पप्पू यादव, कहा- गठबंधन धर्म सर्वोपरि

The post IRCTC Scam: लालू यादव को बड़ा झटका, IRCTC घोटाले में चलेगा केस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top