Hot News

December 5, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धान काटने में हुआ विवाद तीन पर प्राथमिकी दर्ज

दिनारा. नटवार थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव में दूसरे की खेत से जबरन धान काटने के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नटवार थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि विशंभरपुर निवासी स्व रामाशीष राय के पुत्र मुख्तार राय के आवेदन पर विशंभरपुर टोला निवासी स्व बलखीरा यादव के पुत्र पारस यादव, उसकी पत्नी शारदा देवी और पुत्र राकेश यादव के विरुद्ध जोर जबरदस्ती करते हुए उनके खेत से धान काटने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वादी ने आवेदन में कहा है कि जमीन उनकी है और रसीद भी उनके नाम से कटता है. उक्त जमीन का खतियान भी मौजूद है. आरोप है कि मना करने के बावजूद आरोपितों ने रंगदारी पूर्वक धान काट लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जानकारी अंचलाधिकारी को दे दी गयी है और पुलिस छानबीन में जुट गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post धान काटने में हुआ विवाद तीन पर प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फेसर में सड़क जाम के मामले में 20 नामजद और 10-15 अज्ञात आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज

फेसर. फेसर थाना क्षेत्र के फेसर ठाकुरबाड़ी मोड़ के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले में 20 लोगों को नामजद और 10-15 लोगों को अज्ञात आरोपित बनाया गया है. ज्ञात हो कि गुरुवार को कुछ लोग औरंगाबाद–फेसर–पचरुखिय रोड के फेसर ठाकुरबाड़ी मोड़ के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान सड़क पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया, जिससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. फेसर थाना के एएसआई पप्पू कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. बताया गया कि प्रदर्शनकारियों ने पचरुखिया–औरंगाबाद मुख्य सड़क को जाम कर यातायात बाधित किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रघोलिया के समीप दो बाइक की आपस में टक्कर हो गयी है. पुलिस टीम इस मामले में मदद के लिए जा रही थी, लेकिन फेसर मोड़ पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस को भी आगे नहीं जाने दिया. पुलिस ने समझाने का प्रयास किया कि सड़क दुर्घटना के स्थल पर गश्ती दल का पहुंचना आवश्यक है, फिर भी अनुमति नहीं दी गयी. जब प्रदर्शनकारियों से सड़क जाम करने का कारण पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि यह रणविजय दूबे द्वारा किसी जमीन पर घर बनाने को लेकर किया गया है. इस विरोध के कारण पुलिस गश्ती दल सड़क दुर्घटना स्थल पर नहीं पहुंच सका. फेसर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि प्रदर्शनकारियों पर प्रशासनी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और कानून का उल्लंघन करने के मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. नामजद आरोपितों में रवि गुप्ता, जयशंकर कुमार, गुपत निराला, राकेश कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, पंकज कुमार उर्फ लुटन यादव, भोला यादव, रामनिवास यादव, सत्येंद्र यादव, संजय प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, मृत्युंजय कुमार, रामजी यादव, विवेक कुमार, रंजन गुप्ता, सुमित, अमित कुमार, निधि यादव, गोलू साव, दीपक कुमार आदि शामिल हैं. ग्रामीणों और व्यवसायियों में नाराजगी, विरोध की चेतावनी प्रशासनी जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण का विरोध कर रहे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने से फेसर के ग्रामीणों और व्यवसायियों में नाराजगी बढ़ गयी है. शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीण लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह सोनू से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराये. जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जिलाधिकारी से पूरे मामले पर चर्चा की. डीएम को दिए आवेदन में कहा गया कि फेसर स्थित प्रशासनी जमीन पर रणविजय दूबे नामक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर निजी फायदे के लिये निर्माण कराया जा रहा है. यह जमीन 1959 में राज्यपाल के नाम केवाला कराई गई थी. वर्तमान में सीओ द्वारा इसे अवैध बताया जा रहा है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्तमान थानाध्यक्ष द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और दर्जनों लोगों को केस में फंसा दिया गया है. संजय प्रसाद, पंकज कुमार, सुजीत कुमार, रंजन कुमार, गोलू कुमार, दीपक कुमार, गुड्डू कुमार, निखिल कुमार, शिवशंकर कुमार, सत्येंद्र यादव, ओम साव, बब्लू कुमार आदि ने कहा कि वे प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में आंदोलन पर उतरेंगे. फेसर के व्यवसायियों ने भी चेतावनी दी है कि शनिवार से वे अपनी-अपनी दुकानें बंद कर विरोध जतायेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फेसर में सड़क जाम के मामले में 20 नामजद और 10-15 अज्ञात आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. एनएच किनारे चला बुलडोजर, हटायी गयीं कई अवैध दुकान

हाजीपुर. शहर में नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर एक से लेकर गर्दनिया चौक तक एनएच के दोनों किनारों की तरफ अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया. यह इलाका लंबे समय से टायर की दुकानों, चाय-नाश्ते के ठेलों, अस्थायी झोपड़ियों और फुटपाथ पर दुकान चलाने वालों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था. जिसके कारण महात्मा गांधी सेतु पर जाम लगते रहता था और दुर्घटनाओं जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर एसडीओ रामबाबू बैठा और सीओ अंजलि कुमारी की नेतृत्व में प्रशासनिक टीम व नगर परिषद की टीम ने सुबह से ही कार्रवाई में जुट गई. बुलडोजर और नगर परिषद की टीम ने सड़क पर फैले सभी अतिक्रमणकारियों को हटाया. कई जगह झोपड़ीनुमा अवैध निर्माणों को तोड़ा गया, जबकि अवैध रूप से लगाए गये ठेले-खोमचे और दुकानों को भी हटाने की कार्रवाई की गई. प्रशासन ने साफ किया कि सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. जल्द शुरू होगा चौड़ीकरण इस दौरान एसडीओ रामबाबू बैठा ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण का काम जल्द ही शुरू होगा, जिससे यातायात सुगम होगा और शहर में बढ़ते जाम से काफी राहत मिलेगी. वही कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने नगर परिषद क्षेत्र के लोगो से भी अपील की है कि कहा की वे सड़क किनारे अवैध ठेला या दुकान न लगाएं और शहर को सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें. इस दौरान नमामि गंगे के डीपीओ मुनेश कुमार, सिटी मैनेजर दीपक कुमार तिवारी, सिटी मैनेजर सूर्य प्रकाश, यातायात थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा समेत अतिरिक्त पुलिस बल उपस्थित थे. जिला प्रशासन द्वारा चलाए गये इस अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गयी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. एनएच किनारे चला बुलडोजर, हटायी गयीं कई अवैध दुकान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

24 घंटे में 21 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार, भेजे गये जेल

गोपालगंज. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पिछले 24 घंटे के भीतर लगातार अभियान चलाते हुए 21 मामलों में आरोपित अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सिधवलिया थाना क्षेत्र से सरोज कुमार रावत और मनोज रावत को आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया. दोनों सदौवों गांव के रहने वाले हैं. नगर थाना पुलिस ने भितमेरवों गांव से असगर आलम, असरफ इमाम, महमूद आलम और शाफी आलम को आपसी मारपीट और विवाद से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया. इसके अलावा नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर वार्ड 28 के सिंटु चौधरी को शराब सेवन के आरोप में हिरासत में लेकर जेल भेजा गया. कुचायकोट थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए सुनील सिंह को शराब से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया. वहीं रामपुर खरेया के रहने वाले अरुण कुमार मांझी और अर्जुन मांझी को मारपीट और विवाद से जुड़े मामले में पकड़कर जेल भेजा गया. उचकागांव थाने के बरमाइन गांव से नीरज पटेल और संजीव पटेल को भी पुलिस ने गिरफ्त में लिया. दोनों पर गंभीर विवाद और मारपीट का आरोप है. मीरगंज थाना क्षेत्र से अंशु कुमार और प्रिंस कुमार को अवैध गतिविधि और शराब से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया. इसके अतिरिक्त रितेश कुमार और संदीप कुमार को शराब सेवन के आरोप में हिरासत में लिया गया. मांझा थाना क्षेत्र में घामापाकड़ निवासी परवेज आलम को गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. थावे थाना पुलिस ने नयाटोला हरपुर के विनोद चौधरी को शराब सेवन के आरोप में पकड़ा. बैकुंठपुर थाना पुलिस ने चमरपुरा के लालबाबू राय और शिवनाथ राय को आपराधिक मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया. जादोपुर थाना क्षेत्र में सिहोरवों के विशाल कुमार को शराब सेवन के आरोप में हिरासत में भेजा गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 24 घंटे में 21 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार, भेजे गये जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शौर्य बाइक संचलन आज

खलारी. खलारी पहाड़ी मंदिर परिसर से विहिप सह बजरंग दल का शौर्य बाइक संचलन छह दिसंबर को निकाला जायेगा. जिला संयोजक बिनोद विश्वकर्मा ने बताया कि शौर्य संचलन दिन के 11 बजे से पूजन के बाद शुरू की जायेगी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति समाज में एक सकारात्मक संदेश देना है. उन्होंने बताया कि शौर्य यात्रा खलारी पहाड़ी मंदिर से प्रारंभ होकर ओवरब्रिज, हिन्दूगढ़ी चौक, खलारी बाजारटांड़, उर्सुलाइन स्कूल, सीमेंट फैक्ट्री गेट होते हुए पुनः बैंक चौक, केडी मार्केट, डकरा गुरुद्वारा चौक जायेगी. वहां से शॉपिंग सेंटर से वापस हॉस्पिटल होते हुए डकरा पुल से राय बाजारटांड़ होते हुए बचरा चार नंबर चौक पर शौर्य यात्रा का समापन करेंगे. विश्वकर्मा ने सभी सनातन प्रेमियों से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शौर्य बाइक संचलन आज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रत्येक गुरुवार को मनायें पंचायत दिवस : डीपीआरओ

प्रतिनिधि, खूंटी. अड़की प्रखंड के हुंठ पंचायत का शुक्रवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक की. जिसमें उन्होंने हुंठ, सरगेया और सोसोकुटी पंचायत के कार्यों की समीक्षा की. श्री सिंह ने प्रत्येक गुरुवार को पंचायत दिवस मनाने का निर्देश दिया. हुंठ के पंचायत सचिव ने बताया कि पंचायत की बैठक महीना में एक बार होती है. डीपीआरओ ने कहा कि पंचायत दिवस में पंचायत स्तर के सभी कर्मी और जनप्रतिनिधि भाग लेंगे. जिसमें सुदूर गांव के लोग को प्रशासनी लाभ की जानकारी मिल सकेगी. उन्होंने पंचायत की बैठक में जिला समन्वयक, एएनएम, स्वास्थ्य सहिया, प्रखंड समन्वयक, श्रमिक मित्र, कृषि मित्र, जनसेवक, रोजगार सेवक, राजस्व उपनिरीक्षक, पंचायत की मुखिया की अध्यक्षता में सभी विभागों की समीक्षा करने का निर्देश दिया. बैठक में पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड सदस्यों को भी आमंत्रित करने के लिए कहा. डीपीआरओ ने कहा कि पंचायत दिवस में स्त्रीओं को सशक्त करने के लिए जेएसएलपीएस के कर्मियों को भी आमंत्रित करने का निर्देश दिया. जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने पब्लिक सर्विस डिलीवरी और डिजीटल पंचायत पर फोकस करने का निर्देश दिया. कहा कि इससे क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा. उन्होंने ग्रामीणों से अफीम की खेती नहीं करने की अपील की. वहीं अफीम की खेती से होनेवाले दुष्प्रभाव तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. बैठक में पंचायत के मुखिया. राजेश्वर बैठा, बाल गोविंद महतो, सोमा मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे. हुंठ पंचायत में समीक्षा बैठकB डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रत्येक गुरुवार को मनायें पंचायत दिवस : डीपीआरओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाठय पुस्तको के लिए नही करना पड़ेगा इन्तेजार, छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के प्रयास शुरू

ठाकुरगंज प्रदेश के प्रशासनी और अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए राहत की समाचार है. अब उन्हें प्रशासन की ओर से मिलने वाली मुफ्त पाठ्य पुस्तकों के लिए पूरे साल इंतजार नहीं करना होगा. नया शिक्षा सत्र 2026-27 शुरू होने से पहले उन्हें पाठ्य पुस्तकें मिलेंगी. बताते चले कि शिक्षा विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को हर साल मुफ्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं, लेकिन सिस्टम की सुस्ती के चलते कक्षा एक से 12 वीं तक के इन छात्र-छात्राओं को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ता रहा है. हालाँकि कोई छात्र बिना पुस्तक के स्कूल न आए इसके लिए विभाग ने स्कूलों में पुस्तकालय बनाए है. ताकि पुरानी किताबों को स्कूल में रखकर छात्रों को इसे उपलब्ध कराया जा सके. इसके बावजूद सभी छात्र-छात्राओं को समय पर पाठ्य पुस्तकें नहीं मिल पा रही थी लेकिन विभाग ने अभी से पाठ्य पुस्तकें समय पर उपलब्ध कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा एक से 12 वीं तक अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को सत्र शुरू होने से पहले मुफ्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के प्रयास शुरू हो गए है. हजारो छात्रों को मिलेगी किताबे बताते चले कि प्रखंड में कक्षा 3 और 7 के छात्रों के किताब का वितरण प्रखंड शिक्षा कार्यालय से शुरू हुआ है. इसमें कक्षा 3 के हिंदी के 2420 छात्र. वही अन्य विषयो के मिक्स 2967 छात्र तथा कक्षा 7 में हिंदी के 2636 वही मिक्स 3166 छात्रों की किताबे स्कुलो को उपलब्ध करवा दी गई है. बीआरसी सूत्रों ने बताया कि कक्षा 3 हिंदी के छात्रों के लिए 88 प्रतिशत और मिक्स के छात्रों के लिए शत प्रतिशत किताबे उपलब्ध हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पाठय पुस्तको के लिए नही करना पड़ेगा इन्तेजार, छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के प्रयास शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाशिवरात्रि को लेकर गोरखनाथ धाम में बैठक आयोजित

बलिया बेलौन सालमारी के बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि 2026 की तैयारी को लेकर बैठक हुई. भीड़, सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई. अध्यक्षता मंदिर कमेटी के पदेन अध्यक्ष एसडीएम आकांक्षा आनंद ने की. संचालन कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने किया. सबसे प्रमुख मुद्दा मंदिर के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार का रहा. सचिव पिंटू यादव ने बताया कि यह तार किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है. इसके हटाने की मांग लंबे समय से उठ रही है. समिति ने इस संबंध में विद्युत विभाग को लिखित अनुरोध भेजा है. एसडीएम आकांक्षा आनंद ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर विद्युत विभाग से बात कर तार हटाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. कहा कि महाशिवरात्रि में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी. पर्यटन विभाग के द्वारा चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किये, उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर की चारदीवारी निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. लगभग तीन सौ मीटर दीवार का निर्माण पूरा हो चुका है. जबकि छह सौ मीटर फिलिंग भी हो गई है. महाशिवरात्रि से पहले चारदीवारी का निर्माण हर हाल में पूरा किया जाय. ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवाजाही सुगम हो सके. मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अक्षय सिंह ने कहा कि इस बार महाशिवरात्रि में भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है. पार्किंग व्यवस्था, पेयजल सुविधा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. सचिव पिंटू यादव ने कहा कि इस वर्ष महाशिवरात्रि आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए समिति स्वयंसेवकों की एक बड़ी टीम तैयार करेगी. जो व्यवस्था संचालन में मदद करेगी. बैठक में सभी सदस्यों ने मिलकर तय किया कि महाशिवरात्रि 2026 को गोरखनाथ धाम आने वाले हर श्रद्धालु को सुरक्षित व सुविधाजनक वातावरण प्रदान किया जायेगा. बैठक में मंदिर कमेटी के सभी सदस्य व स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महाशिवरात्रि को लेकर गोरखनाथ धाम में बैठक आयोजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्राकृतिक खेती करने के लिए किसानों को किया गया प्रोत्साहित

– ई किसान भवन में शुक्रवार को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन – सातनपट्टी पंचायत के 125 किसानों का प्राकृतिक खेती के लिए किया गया चयन वीरपुर. ई किसान भवन में शुक्रवार को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार तांती ने की. कार्यक्रम की शुरुआत अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड कृषि समन्वयक धर्मेन्द्र कुमार, राजीव रंजन, ज्योति हिंदुस्तानी, कृषि सखी गायित्री कुमारी और किरण कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. कहा गया कि इसमें किसी भी प्रकार के रसायनिक उर्वरक या कीट नाशक वर्जित है. इसमें प्राकृतिक रूप से उपलब्ध संपदा का ही उपयोग किया जाता है जैसे फसल अवशेष, गोबर, गोमूत्र जो प्राकृतिक रूप से खेत में उपलब्ध है. कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक खेती के तहत जमीन में उपलब्ध पोषक तत्वों का पुनः चक्र होता है जिसका उपयोग पौधों द्वारा किया जाता है. भूमि का स्वास्थ्य वर्द्धन, जमीन में उपलब्ध विषैले पदार्थ को नष्ट करना है, ताकि विषैले पदार्थ से मुक्त भोजन उपलब्ध हो सके. कार्यक्रम के तहत सातनपट्टी पंचायत के 125 किसानों का चयन किया गया, जिनके द्वारा प्राकृतिक खेती कराने का लक्ष्य है. प्रकृति खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी. इसमें प्रति एकड़ के हिसाब से निर्धारण किया जाएगा. मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना अंतर्गत लगभग 600 किसानों को बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत उपलब्ध कराया गया. विश्व मृदा दिवस के मौके पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड में वर्णित कुल 12 तत्वों के बारे में जानकारी किसानों को दी गई. मौके पर विभाकर झा, पवन कुमार झा, विक्रम राउत, विकास कुमार झा, अविनाश आनंद आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्राकृतिक खेती करने के लिए किसानों को किया गया प्रोत्साहित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो दिवसीय जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आज होगा शुभारंभ

लखीसराय. जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का आयोजन शनिवार व रविवार को केआरके मैदान अवस्थित टाउन हॉल लखीसराय में किया जायेगा. जानकारी देते हुए कला, संस्कति पदाधिकारी मृणाल रंजन ने बताया कि महोत्सव प्रत्येक दिन प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा, यह दो दिवसीय कार्यक्रम जिले के युवा समुदाय को रचनात्मकता, सांस्कृतिक कौशल, साहित्यिक अभिव्यक्ति और वैज्ञानिक नवाचार प्रदर्शित करने का व्यापक मंच प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय के द्वारा इस वर्ष महोत्सव की थीम “विकसित हिंदुस्तान तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचार” निर्धारित की गयी है. प्रतियोगिताओं को अधिक सुव्यवस्थित एवं उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए उन्हें दो अलग-अलग परिसरों में आयोजित किया जायेगा. कविता लेखन, कहानी लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताएं टाउन हॉल परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में संपन्न होंगी, जहां प्रतिभागियों को शांत एवं एकाग्र वातावरण उपलब्ध रहेगा. दूसरी ओर, समूह लोकनृत्य, वक्तृता तथा समूह लोकगीत प्रतियोगिताएं टाउन हॉल के मुख्य मंच पर आयोजित की जायेगी. विशेष रूप से समूह लोकगीत प्रतियोगिता सात दिसंबर को निर्धारित की गयी है. प्रतियोगिता के सभी विजेता आगामी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 में लखीसराय ज़िले का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे उन्हें बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा. महोत्सव का पुरस्कार वितरण समारोह सात दिसंबर को मुख्य मंच पर आयोजित किया जायेगा, जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किये जायेगें. उन्होंने बताया कि महोत्सव में प्रतिभागियों की आयुसीमा 15 से 29 वर्ष ही निर्धारित है, इस सीमा के बाहर किसी भी परिस्थिति में प्रतिभागिता स्वीकार नहीं की जायेगी. उन्होंने सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवा क्लबों और अभिभावकों से अपील की है कि वे युवाओं को इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करें. यह आयोजन न केवल प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर है, बल्कि जिले के युवाओं में नवाचार, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो दिवसीय जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आज होगा शुभारंभ appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top