इंटिमेट वेडिंग करेंगे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, डेस्टिनेशन और हाईफाई प्लान को कहा “ना”
Kritika-Gaurav Intimate Wedding: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों एक और शादी की चर्चा तेज हो गई है. टीवी और वेब सीरीज की जानी-पहचानी अदाकारा कृतिका कामरा और क्रिकेट शो होस्ट गौरव कपूर को लेकर समाचार है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. पिछले साल अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद अब यह जोड़ी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने की तैयारी में है. मार्च में हो सकती है शादी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृतिका और गौरव ने अपने खास दिन को ज्यादा दिखावटी बनाने के बजाय सादगी और परिवार के बीच सेलिब्रेट करने का फैसला किया है. शादी को पूरी तरह निजी रखा जाएगा. कृतिका के परिवार वाले इस मौके पर दिल्ली से मुंबई आएंगे. पहले दो दिन की रस्में सिर्फ परिवार और बेहद करीबी दोस्तों के बीच होंगी. माना जा रहा है कि कृतिका और गौरव के लिए शादी का मतलब किसी तरह का दिखावा नहीं है. इसलिए उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग छोड़कर मुंबई में मॉडर्न, मिनिमल और इंटिमेट सेलिब्रेशन को चूज किया है. मुंबई में होंगे अलग-अलग फंक्शन जानकारी के अनुसार, शादी के कार्यक्रम मुंबई के अलग-अलग इलाकों में आयोजित किए जाएंगे. हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन बांद्रा और आसपास के एरिया में होंगे. इसके बाद तीसरे दिन लोअर परेल में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा. इस रिसेप्शन में एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जगत के कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं. डेस्टिनेशन वेडिंग क्यों नहीं? मीडिया में चल रही समाचारों के अनुसार, दोनों ने जानबूझकर डेस्टिनेशन वेडिंग का विकल्प नहीं चुना. वे चाहते थे कि शादी उनकी सोच और उनके रिश्ते की सादगी को दर्शाए. इसलिए उन्होंने एक ऐसी प्लानिंग की है, जो भले ही प्राइवेट हो, लेकिन इमोशन्स से भरपूर हो. सोशल मीडिया पर किया था रिश्ता ऑफिशियल View this post on Instagram A post shared by Kritika Kamra (@kkamra) दिसंबर में कृतिका ने गौरव के साथ अपनी कैंडिड ब्रेकफास्ट डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. इसके बाद फैंस के बीच उनकी शादी की अटकलें तेज हो गई थीं. यह भी पढे़ं: जेल में बंद राजपाल की मदद करेंगे ये पुलिस अधिकारी, बॉलीवुड सितारे भी आए सामने The post इंटिमेट वेडिंग करेंगे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, डेस्टिनेशन और हाईफाई प्लान को कहा “ना” appeared first on Naya Vichar.

