Hot News

February 25, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली पर बनाएं स्पेशल पान ड्रिंक, स्वाद ऐसा कि दिल खुश हो जाए

Holi Special Paan Drink: होली के दिन घर पर कई तरह की ड्रिंक बनती हैं, ऐसे में आप भी इस होली स्पेशल पान ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. घर आए मेहमान को ये ड्रिंक सर्व करना बहुत अच्छा रहेगा. आइए बताते हैं आपको होली स्पेशल पान ड्रिंक बनाने की आसान रेसिपी.  होली स्पेशल पान ड्रिंक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? पान के पत्ते – 6 से 8 (ताजे) गुलकंद – 2 बड़े चम्मच सौंफ – 1 छोटी चम्मच चीनी – स्वादानुसार  काजू – 6–7 बादाम – 6–7 किशमिश – 1 छोटा चम्मच केसर – 6–8 धागे (ऑप्शन) बर्फ के टुकड़े – आवश्यकतानुसार इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच दूध – 2 कप (ठंडा) गुलाब की पंखुड़ियां – सजाने के लिए  होली स्पेशल पान ड्रिंक बनाने की विधि क्या है? सबसे पहले आप 6-8 ताजे पान के पत्ते लें, इसकी डंठल हटा दें फिर पत्तों को साफ पानी से 2–3 बार अच्छे से धो लें और हाथ से छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें या चाकू से मोटा काट लें.  इसके बाद काजू, बादाम और किशमिश को लगभग 10 मिनट हल्के गुनगुने पानी में भिगो दें. भीगने के बाद इसका पानी निकाल दें.  अब मिक्सर जार में कटे हुए पान के पत्ते, 2 चम्मच गुलकंद, 1 छोटा चम्मच सौंफ, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, भीगे हुए काजू, बादाम, किशमिश और 3–4 चम्मच ठंडा दूध डालें और इसे अच्छे से पीसें. आपको अगर जरूरत हो तो थोड़ा और दूध डाल सकते हैं.  अब इसी मिक्सर जार में बाकी बचा हुआ ठंडा दूध, स्वादानुसार चीनी और केसर के धागे डालें और फिर से 30–40 सेकंड तक ब्लेंड करें जिससे सभी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए.  तैयार हुए मिश्रण को छलनी या सूती कपड़े से छान लें. अब गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें, ऊपर से ठंडी पान ड्रिंक डालें और सजाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियां, बारीक कटे ड्राई फ्रूट या छोटी पान की पत्ती लगाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें.  यह भी पढ़ें: होली के मौके पर बनाएं मावा गुजिया, सबको आएगा खूब पसंद यह भी पढ़ें: होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई The post होली पर बनाएं स्पेशल पान ड्रिंक, स्वाद ऐसा कि दिल खुश हो जाए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली पर रांची से चलेंगी 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, देखें गाड़ियों का टाइम-टेबल

Holi Special Train: होली में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रांची रेल मंडल विभिन्न गंतव्यों के लिए 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का चलाएगा. हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन (08185) तीन से 31 मार्च तक हर मंगलवार और गुरुवार को हटिया से रवाना होगी. वहीं, दुर्ग-हटिया स्पेशल ट्रेन (08186) चार मार्च से एक अप्रैल तक हर बुधवार और शुक्रवार को दुर्ग से रवाना होगी. सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन (08611) दो से 30 मार्च तक हर सोमवार को सांतरागाछी से चलेगी. वहीं, अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल(08612) पांच मार्च से दो अप्रैल तक हर गुरुवार को अजमेर से चलेगी. रांची-झंझारपुर स्पेशल 08105 रांची-झंझारपुर स्पेशल दो से 30 मार्च तक हर सोमवार को रांची से चलेगी. 08106 झंझारपुर-रांची स्पेशल तीन से 31 मार्च तक हर मंगलवार को झंझारपुर से चलेगी. चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची) नौ से 30 मार्च तक हर सोमवार व बुधवार को पटना से चलेगी. 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल (वाया रांची) 11 मार्च से एक अप्रैल तक हर बुधवार को चर्लपल्ली से चलेगी. 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल (वाया रांची) 13 से 27 मार्च तक हर शुक्रवार को चर्लपल्ली से चलेगी. चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल 07005 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल (वाया रांची), 23, 28 फरवरी और 01 मार्च को चर्लपल्ली से चलेगी. 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची) 26 फरवरी, 03 व 04 मार्च को रक्सौल से चलेगी. गोंदिया-पटना स्पेशल 08861 गोंदिया-पटना स्पेशल (वाया रांची) दो मार्च (सोमवार) को गोंदिया से प्रस्थान करेगी. 08862 पटना-गोंदिया स्पेशल (वाया रांची) तीन मार्च (मंगलवार) को पटना से प्रस्थान करेगी. रांची-गोरखपुर स्पेशल 08629 रांची-गोरखपुर स्पेशल दो से 30 मार्च तक हर सोमवार को रांची से प्रस्थान करेगी. 08630 गोरखपुर-रांची स्पेशल चार मार्च से एक अप्रैल तक हर बुधवार को गोरखपुर से चलेगी. टाटानगर-कटिहार स्पेशल 08181 टाटानगर-कटिहार स्पेशल (वाया मुरी) दो से 30 मार्च तक हर सोमवार को टाटानगर से चलेगी. 08182 कटिहार-टाटानगर स्पेशल (वाया मुरी) तीन से 31 मार्च तक हर मंगलवार को कटिहार से चलेगी. तिरुपति-रक्सौल स्पेशल 07051 तिरुपति-रक्सौल स्पेशल (वाया रांची) 28 फरवरी व 07 मार्च को तिरुपति से चलेगी. 07052 रक्सौल-तिरुपति स्पेशल (वाया रांची) तीन और 10 मार्च को रक्सौल से रवाना होगी. इसे भी पढ़ें: होली से पहले झारखंड में सुधा का दूध दो रुपये महंगा, आज से नई दरें लागू धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल (वाया रांची) 28 फरवरी से 31 मार्च तक रोजाना भुवनेश्वर से चलेगी. 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल (वाया रांची) एक मार्च से एक अप्रैल तक रोजाना धनबाद से चलेगी. इसे भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां को केंद्र की सौगात, 1168 करोड़ से बनेगी गम्हरिया-चांडिल तीसरी-चौथी रेल लाइन The post होली पर रांची से चलेंगी 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, देखें गाड़ियों का टाइम-टेबल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टी20 वर्ल्ड कप के बाद छिनेगी सलमान आगा की कप्तानी! मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी

Highlights सलमान आगा नहीं रहेंगे कप्तान सलमान का प्रदर्शन रहा बेहद साधारण फरहान के अलावा सभी बल्लेबाज रहे फेल हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड को मिली जीत शाहीन के 4 विकेट नहीं आए काम Mohammad Amir on Salman Agha: पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 के दूसरे मैच में इंग्लैंड से हार का सामना करना पडा है. इंग्लैंड ने यह मुकाबला आखिरी ओवर में 2 विकेट से जीत लिया है और सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. इस हार के कारण अब पाकिस्तान का वर्ल्ड कप से बाहर होना लगभग तय हो गया है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने टीम के मौजूदा टी20 कप्तान सलमान आगा (Salman Agha) के भविष्य को लेकर एक बडी भविष्यवाणी की है. सलमान आगा नहीं रहेंगे कप्तान एक पाकिस्तानी शो के दौरान एक क्रिकेट फैन ने पूर्व गेंदबाज मोहम्मद आमिर से एक सीधा सवाल पूछा. फैन ने आमिर से पूछा कि क्या इस टी20 वर्ल्ड कप के खतम होने के बाद भी सलमान अली आगा पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान बने रहेंगे. इस पर मोहम्मद आमिर ने स्पष्ट जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सलमान अली आगा इस टी20 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान के पद पर नहीं रहेंगे. सलमान का प्रदर्शन रहा बेहद साधारण मोहम्मद आमिर ने आगे बताया कि इस टी20 वर्ल्ड कप में सलमान का स्पोर्ट्स काफी साधारण रहा है. वह अपनी टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनो से ही कोई खास योगदान नहीं दे पा रहे हैं. सलमान आगा ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 5 मैच स्पोर्ट्से हैं. इन 5 मैचो में उन्होंने केवल 48 रन बनाए हैं और गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 1 विकेट लिया है. इन आंकडो से साफ पता चलता है कि वह इस समय कितने खराब फार्म में चल रहे हैं. फरहान के अलावा सभी बल्लेबाज रहे फेल इस मैच की बात करे तो पाकिस्तान की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 63 रन की पारी स्पोर्ट्सी. फरहान को छोडकर पाकिस्तान का कोई भी दूसरा खिलाडी 25 रन का आंकडा भी पार नहीं कर पाया. हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड को मिली जीत इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लियाम डासन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जोफरा आर्चर और जेमी ओवरटन को 2-2 विकेट मिले जबकि आदिल राशिद ने 1 विकेट लिया. इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 165 रन का टारगेट मिला था. इंग्लैंड ने इस टारगेट को 19.1 ओवर में 2 विकेट बाकी रहते हुए हासिल कर लिया. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच जिताने वाला शतक लगाया. ब्रूक ने सिर्फ 51 गेंदो का सामना करते हुए 100 रन बनाए. शाहीन के 4 विकेट नहीं आए काम इस मैच में पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने काफी अच्छी गेंदबाजी की. शाहीन अफरीदी ने अपनी टीम के लिए 4 विकेट लिए. शाहीन के अलावा मोहम्मद नवाज और उस्मान तारिक ने भी 2-2 विकेट लिए. पाकिस्तान के गेंदबाजो ने मैच को रोमांचक बनाने की पूरी कोशिश की लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. अंत में इंग्लैंड ने यह मैच जीत लिया. ये भी पढ़ें- रिकी पोंटिंग ने टीम इंडिया को चेताया, जिम्बाब्वे के खिलाफ उतारे बेस्ट टीम इरफान ने की पाक मीडिया की बेइज्जती, T20 WC से पाकिस्तान का पत्ता लगभग साफ फ्लॉप दामाद शदाब खान के लिए मोहम्मद हफीज से भिड़े ससुर सकलैन मुश्ताक The post टी20 वर्ल्ड कप के बाद छिनेगी सलमान आगा की कप्तानी! मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बक्सर में वरमाला के बीच दुल्हन को आशिक ने मारी गोली, शराब मामले में जा चुका है जेल

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर जिले में एक सनकी आशिक ने दुल्हन पर फायरिंग कर दी. मंगलवार की रात मुफस्सिल थाना इलाके के चौसा बाजार मल्लाह टोली में एक शादी समारोह चल रहा था. मेहमानों की भीड़ जुटी थी. वरमाला के लिए दुल्हा और दुल्हन स्टेज पर तैयार थे. लेकिन इसी बीच लड़कियों के बीच से एक युवक घुसा और दुल्हन को गोली मारकर फरार हो गया. कहां से आई थी बारात? गोली चलते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जानकारी के मुताबिक, बारात बलिया जिले के सुरेमनपुर से आई थी. इसी दौरान युवक दीनबंधु ने दुल्हन आरती कुमारी (पिता – नंद जी मल्लाह) को स्टेज पर चढ़कर गोली मार दी. दुल्हन ने क्या बताया मामला? घायल युवती के बयान के अनुसार गोली उसके पेट (नाभि के पास) में लगी. परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया. सूचना के मुताबिक, बेहतर इलाज के लिए उसे ट्रॉमा सेंटर बीएचयू वाराणसी ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. लेकिन हालत नाजुक बताई जा रही है. बिहार: बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा बाजार मल्लाह टोली में मंगलवार रात वरमाला के दौरान सनसनीखेज वारदात हुई. बलिया के सुरेमनपुर से आई बारात के बीच पड़ोसी युवक दीनबंधु ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन आरती कुमारी को गोली मार दी. गोली पेट में लगी, गंभीर हालत में पहले सदर अस्पताल… pic.twitter.com/wADfTL81Ms — Naya Vichar (@prabhatkhabar) February 25, 2026 शराब मामले में युवक जा चुका है जेल घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. आरोपी युवक पड़ोस का रहने वाला है और घटना के बाद से फरार है. पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी के माता-पिता को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी शराब के मामले में जेल जा चुका है. रात लगभग 10:30 से 11 बजे के बीच हुई इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और बारात वापस लौट गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आरोपी के पिता ने क्या बताया? आरोपी के पिता की माने तो, लड़की का घर उनके घर के पास में ही है. लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि उनका बेटा उस लड़की से प्रेम करता है. पिता ने यह भी बताया कि अगर उन्हें प्रेम प्रसंग वाली बात पहले पता होती तो वह दोनों की शादी करवा देते. इस घटना की नौबत ही नहीं आती. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. Also Read: शेरपुर-कन्हौली सिक्स लेन वाली सड़क के लिए टेंडर खुला, जानिए कहां फंसा था पेंच The post बक्सर में वरमाला के बीच दुल्हन को आशिक ने मारी गोली, शराब मामले में जा चुका है जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘मैं न होता तो मारे जाते पाक PM शहबाज शरीफ’, ट्रंप का दावा- 10 महीनों में रुकवाए 8 युद्ध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ एड्रेस में अपनी पीठ थपथपाते हुए कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. ट्रंप का कहना है कि उन्होंने अपने शुरुआती 10 महीनों में ही 8 युद्धों को खत्म करवा दिया है. इसमें उन्होंने कंबोडिया-थाईलैंड और हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग का भी जिक्र किया. ट्रंप ने दावा किया कि अगर वे बीच में नहीं आते, तो हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच ‘न्यूक्लियर वॉर’ (परमाणु युद्ध) हो जाता. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की जान जा सकती थी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी स्पीच में एक ऐसा खुलासा किया जिसने सबको चौंका दिया. ट्रंप ने दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद उनसे कहा था कि अगर अमेरिका इस विवाद में दखल नहीं देता, तो भीषण तबाही मच जाती. ट्रंप के मुताबिक, शहबाज शरीफ का मानना था कि अगर अमेरिकी हस्तक्षेप नहीं होता, तो हिंदुस्तान-पाकिस्तान की इस जंग में करीब 3.5 करोड़ लोग मारे जाते. अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए ट्रंप ने आगे कहा कि अगर वे बीच-बचाव नहीं करते, तो दक्षिण एशिया में एटमी हमला तय था और खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की जान जा सकती थी. हालांकि, हिंदुस्तान ने ट्रंप के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है. हिंदुस्तानीय पक्ष का कहना है कि अमेरिका का इसमें कोई रोल नहीं था. हिंदुस्तान के मुताबिक, पाकिस्तान के ‘डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस’ (DGMO) ने खुद जंग रोकने की गुजारिश की थी. क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और क्यों भड़का था विवाद? पूरे मामले की शुरुआत पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले से हुई थी, जिसमें 26 मासूम नागरिक मारे गए थे. इसके जवाब में हिंदुस्तान ने 7 मई 2025 को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया. हिंदुस्तान का एक्शन: सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर काम किया. IAF ने पाकिस्तान के नूर खान और रहीमयार खान एयरबेस पर सटीक हमले किए. पाकिस्तान का पलटवार: जवाब में पाकिस्तान ने ड्रोन और UCAV से हिंदुस्तान के एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे हिंदुस्तान के डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. ईरान को चेतावनी: ‘मिडनाइट हैमर’ से तबाह किया परमाणु प्रोग्राम ट्रंप ने ईरान को लेकर भी सख्त तेवर दिखाए. उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमलों (ऑपरेशन मिडनाइट हैमर) ने ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. यह हमला पिछले साल इजरायल और ईरान के बीच चले 12 दिनों के युद्ध के दौरान हुआ था. ट्रंप ने साफ कहा कि वह ईरान को कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, क्योंकि वह आतंकवाद का सबसे बड़ा समर्थक है. ये भी पढ़ें: स्टेट ऑफ द यूनियन में बोले ट्रंप- अमेरिका का गोल्डन एज, जीरो हुई घुसपैठ ईरान का पक्ष- हम नहीं बना रहे बम दूसरी तरफ, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इन दावों को गलत बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया (एक्स) पर कहा कि ईरान किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं बनाएगा. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी संकेत दिए हैं कि बातचीत से समाधान निकल सकता है, लेकिन वे हर स्थिति के लिए तैयार हैं. ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ ने चेतावनी दी है कि ईरान परमाणु बम बनाने के बहुत करीब (करीब एक हफ्ते की दूरी पर) पहुंच चुका है. रूस-यूक्रेन और ‘पीस थ्रू स्ट्रेंथ’ का नया फॉर्मूला ट्रंप ने कहा कि वे रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे कत्लेआम को रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि अगर वे राष्ट्रपति होते, तो यह जंग कभी शुरू ही नहीं होती. इसी के साथ उन्होंने अपनी नई विदेश नीति पीस थ्रू स्ट्रेंथ (ताकत के जरिए शांति) को दुनिया के सामने रखा. इसका मतलब है कि अमेरिका अपनी सैन्य ताकत इतनी बढ़ा लेगा कि दुश्मन डरें और बातचीत की मेज पर आएं. ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन जंग के 5वें साल में UN का बड़ा प्रस्ताव, हिंदुस्तान ने क्यों बनाई दूरी? जानें वजह The post ‘मैं न होता तो मारे जाते पाक PM शहबाज शरीफ’, ट्रंप का दावा- 10 महीनों में रुकवाए 8 युद्ध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नई दिल्ली से इजरायल के लिए रवाना हुए, जहां वे दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे. इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान इजरायल की संसद को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में इजरायल की संसद हिंदुस्तानीय तिरंगे के रंग में सजी हुई है. इजरायल यात्रा से पहले आज यहूदी देश के प्रमुख अखबार जेरूसलम पोस्ट के फ्रंट पेज पर पीएम मोदी की विशेष मौजूदगी देखने को मिली. जेरुसलम पोस्ट के प्रधान संपादक ज़्वीका क्लेन ने आज के संस्करण का फ्रंट पेज साझा किया. इसमें प्रधानमंत्री मोदी की हाथ हिलाते हुए एक तस्वीर प्रकाशित की गई है. इसके साथ ही इजरायल यात्रा और हिंदुस्तान–इजरायल संबंधों पर आधारित विशेष रिपोर्टें भी शामिल की गई हैं. अखबार की एक हेडिंग में लिखा गया है, ‘नमस्ते, मोदी’, जबकि दूसरी सुर्खी है, ‘यरुशलम के साथ नई दिल्ली की तेजी से बढ़ती साझेदारी’. जेरूसलम पोस्ट में इजरायल में हिंदुस्तान के राजदूत जेपी सिंह का एक साक्षात्कार भी प्रकाशित किया गया है. सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कनेस्सेट (इजरायली संसद) संबोधन के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने इसे किसी भी हिंदुस्तानीय प्रधानमंत्री द्वारा कनेस्सेट को संबोधित करने का पहला अवसर बताया. जेपी सिंह के हवाले से अख़बार ने लिखा है, ‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि प्रधानमंत्री मोदी हिंदुस्तान के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो कनेस्सेट को संबोधित करेंगे.’ सिंह ने आगे कहा कि दोनों देशों का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को और व्यापक तथा गहरा बनाना है. इसके तहत सीमित क्षेत्रों से आगे बढ़ते हुए वित्तीय सहयोग, व्यापार और सीमा-पार भुगतान जैसे क्षेत्रों में एक व्यापक ढांचा तैयार किया जाएगा. उन्होंने भविष्य में धन अंतरण प्रणालियों और क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर पर सहयोग की संभावनाओं का भी उल्लेख किया. प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर हो रही है. यह प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल की दूसरी यात्रा होगी. इससे पहले वर्ष 2017 में वे इजरायल जाने वाले पहले हिंदुस्तानीय प्रधानमंत्री बने थे. दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे. इजरायल यात्रा के दौरान पीएम मोदी ओर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हिंदुस्तान–इजरायल रणनीतिक साझेदारी के तहत अब तक हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे. दोनों नेता हिंदुस्तान–इजरायल रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार, वित्तीय स्थिति और जन-जन संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग की नई संभावनाओं पर चर्चा करेंगे.  नेतन्याहू ने दौरे को बताया ऐतिहासिक इस कूटनीतिक दौरे के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इसे ‘ऐतिहासिक’ बताया. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान और इजरायल के बीच साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है. नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना ‘प्रिय मित्र’ बताते हुए दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक तालमेल पर जोर दिया. नेतन्याहू ने कहा, ‘आज सुबह कैबिनेट बैठक की शुरुआत में मैंने अपने प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बुधवार को होने वाली ऐतिहासिक यात्रा का उल्लेख किया.’ उन्होंने हिंदुस्तान–इजरायल संबंधों को ‘दो वैश्विक नेताओं के बीच एक शक्तिशाली गठबंधन’ करार देते हुए कहा कि दोनों देश नवाचार, सुरक्षा और साझा रणनीतिक दृष्टि के साझेदार हैं. इजरायली पीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को इजरायल पहुंचेंगे और नेसेट (इजरायली संसद) को संबोधित करेंगे. यात्रा के दौरान यरुशलम में एक नवाचार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और दोनों नेता याद वशेम का संयुक्त दौरा भी करेंगे. दोनों नेताओं के व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि वे नियमित रूप से फोन पर बातचीत करते हैं और एक-दूसरे से मिलते रहते हैं. उन्होंने कहा कि आर्थिक, कूटनीतिक और सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे. नेतन्याहू ने यह भी बताया कि यह यात्रा उच्च प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगी, ताकि दोनों देश इन क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व बनाए रख सकें. प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे. यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरी और लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करेगी और साझा चुनौतियों की समीक्षा के साथ-साथ दो मजबूत लोकतंत्रों के बीच सशक्त साझेदारी के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी. इजरायल यात्रा पर क्या बोले पीएम मोदी? अपनी रवाना होने से पहले जारी बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर मैं 25-26 फरवरी 2026 को इजरायल की राजकीय यात्रा पर जा रहा हूं.’ द्विपक्षीय संबंधों की दिशा को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हिंदुस्तान और इजरायल के बीच एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जिसमें हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति और गतिशीलता देखने को मिली है.’ Honoured by the gesture. Looking forward to addressing the Knesset later today. @KnessetENG https://t.co/0PaG9Nutmy — Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2026 उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने पर चर्चा करने को लेकर उत्सुक हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार और निवेश तथा जन-जन संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करने को लेकर उत्सुक हूं. हम आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.’ प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि वे कनेस्सेट (इजरायली संसद) को संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले हिंदुस्तान के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे यह सम्मान भी प्राप्त होगा कि मैं इजरायली संसद कनेस्सेट को संबोधित करने वाला हिंदुस्तान का पहला प्रधानमंत्री बनूंगा. यह अवसर हमारे दोनों देशों को जोड़ने वाले मजबूत संसदीय और लोकतांत्रिक संबंधों को श्रद्धांजलि होगा.’  प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल में हिंदुस्तानीय समुदाय से मुलाकात को लेकर भी उत्साह जताया. उन्होंने कहा, ‘मैं इजरायल में रहने वाले हिंदुस्तानीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं, जिन्होंने लंबे समय से हिंदुस्तान–इजरायल की विशेष मित्रता को मजबूत किया है.’ यात्रा के परिणामों को लेकर विश्वास व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि मेरी यह राजकीय यात्रा दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों को और

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Google-Microsoft में जॉब के चांस! क्यों IIIT पुणे है स्टूडेंट्स की पहली पसंद

IIIT Pune Admission: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पुणे (IIIT) हिंदुस्तान का एक उभरता हुआ फेमस टेक्निकल इंस्टीट्यूट  है. यह इंस्टीट्यूट इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) और कंप्यूटर साइंस के सेक्टर में हाई एजुकेशन और इनोवेशन को बढ़ावा देने के मोटिव से शुरू किया गया. पुणे शहर, जो देश का मेन एजुकेशन और आईटी हब माना जाता है. IIIT Pune पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर बेस्ड है. कम समय में ही इस कॉलेज ने अपने बेहतर प्लेसमेंट, मॉडर्न फैसिलिटी और अच्छे फैकल्टी के कारण स्टूडेंट्स के बीच खास पहचान बना ली है.  जो स्टूडेंट्स कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए IIIT Pune एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. आइए जानते हैं कि आईआईआईटी पुणे एडमिशन कैसे लें, फीस और प्लेसमेंट के क्या अवसर मौजूद है.  IIIT Pune Admission: एडमिशन प्रोसेस  IIIT Pune में एडमिशन मुख्य रूप से नेशनल लेवल की एंट्रेंस एग्जाम JEE Main के माध्यम से किया जाता है. यह प्रोसेस पूरी तरह से मेरिट बेस्ड होती है. BTech में एडमिशन लेने के लिए JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. JEE Main में मिले रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iiitp.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.  उपलब्ध कोर्स  IIIT पुणे मुख्य रूप से BTech प्रोग्राम प्रोवाइड करता है. इसके अलावा समय-समय पर इंस्टीट्यूट नए कोर्स और रिसर्च प्रोग्राम भी शुरू करता है. नीचे बीटेक कोर्स के नाम दिए गए हैं-  BTech in Computer Science and Engineering (CSE) BTech in Electronics and Communication Engineering (ECE) फीस स्ट्रक्चर  आईआईआईटी पुणे में BTech कोर्स की फीस 2025-29 बैच का लगभग 1,61,250 रुपये (1 सेमेस्टर) है. वहीं MTech कोर्स की फीस लगभग 87,450 रुपये (1 सेमेस्टर) है. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iiitp.ac.in चेक कर सकते हैं.  IIIT Pune Fees Structure 2025-26 Check Here प्लेसमेंट डिटेल्स  IIIT पुणे में प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. यहां 2024-25 में बीटेक CSE ब्रांच में प्लेसमेंट रेट 75.7% है. वहीं एमटेक ECE ब्रांच का प्लेसमेंट रेट 72.73% है. 2025 में BTech CSE के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 45 लाख का देखा गया है. Google, Amazon, Microsoft, Deloitte और Infosys जैसी टॉप कंपनियां इस कॉलेज में स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आते हैं.   यह भी पढ़ें: JEE Main के बाद बेस्ट चॉइस, जानें NIT आंध्र प्रदेश में एडमिशन और प्लेसमेंट डिटेल्स The post Google-Microsoft में जॉब के चांस! क्यों IIIT पुणे है स्टूडेंट्स की पहली पसंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इरफान ने की पाक मीडिया की बेइज्जती, T20 WC से पाकिस्तान का पत्ता लगभग साफ

Highlights पाकिस्तानी मीडिया पर बरसे इरफान पठान सेमीफाइनल के लिए पाक भगवान भरोसे  ब्रूक के शतक की दिग्गजों ने की तारीफ  Irfan Pathan Slams Pak Media: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना अब लगभग नामुमकिन हो गया है. इस शर्मनाक हार के बाद पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी ट्रोल मीडिया को जमकर धोया है. पठान ने सीधे तौर पर कहा कि इस मीडिया की वजह से ही उनके खिलाड़ी बहुत ज्यादा दबाव में रहते हैं और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं. पाकिस्तानी मीडिया पर बरसे इरफान पठान इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि यह पाकिस्तानी टीम दबाव को अच्छे से नहीं संभाल पाती है. पाकिस्तान की इस खराब हालत के पीछे उनकी अपनी ट्रोल मीडिया का बहुत बड़ा हाथ है. इरफान ने कहा कि यह मीडिया अपनी टीम को सच में सपोर्ट नहीं करती है. यह लोग बस सोशल मीडिया पर रीच पाने के लिए अपने ही खिलाड़ियों पर बहुत भारी दबाव डालते हैं. जब इंडिया कभी कोई मैच हारती है तो यह लोग हमारे टाइमलाइन पर आ जाते हैं, लेकिन जब अपनी टीम हारती है तो यह चूहों की तरह गायब हो जाते हैं. This Pakistan’s team doesn’t handle pressure well. Pakstan struggles have a lot to do with their own troll media as well. They don’t genuinely support the team,they constantly put them under tremendous pressure. It’s all about “reach” for them. They flood Indian social media… — Irfan Pathan (@IrfanPathan) February 24, 2026 सेमीफाइनल के लिए पाक भगवान भरोसे  पाकिस्तान के अभी दो मैच स्पोर्ट्सने के बाद सिर्फ एक पॉइंट है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था. अगर पाकिस्तान अपना आखिरी मैच श्रीलंका से जीत भी लेता है, तो उसके ज्यादा से ज्यादा तीन पॉइंट ही हो पाएंगे. अब सेमीफाइनल में जाने के लिए पाकिस्तान को दूसरी टीमों के रिजल्ट और बारिश पर निर्भर रहना होगा. इंग्लैंड की टीम चार पॉइंट के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. अब रेस सिर्फ न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच है, जिनके अभी दो-दो मैच बचे हैं. ब्रूक के शतक की दिग्गजों ने की तारीफ  इंग्लैंड की इस जीत में हैरी ब्रूक ने सबसे अहम रोल निभाया. ब्रूक ने नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए 51 गेंद में 100 रन ठोके. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ब्रूक को नंबर तीन पर भेजने के फैसले को इस टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कदम बताया. मोहम्मद कैफ ने लिखा कि एक कप्तान कैसे टीम की किस्मत बदलता है यह हैरी ब्रूक ने दिखाया. नेपाल और इटली से लगभग हारने के बाद ब्रूक ने खुद को नंबर 3 पर प्रमोट किया और शतक लगाकर अकेले दम पर इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. पूर्व इंग्लिश बैटर केविन पीटरसन ने भी ब्रूक को फ्रीक (कमाल का) खिलाड़ी बताया. ये भी पढ़ें- फ्लॉप दामाद शदाब खान के लिए मोहम्मद हफीज से भिड़े ससुर सकलैन मुश्ताक जब भी हारते हैं… ब्रूक को लेकर सलमान आगा का बड़ा बयान हैरी ब्रूक का पावर शो, सुपर 8 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया The post इरफान ने की पाक मीडिया की बेइज्जती, T20 WC से पाकिस्तान का पत्ता लगभग साफ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शेयर मार्केट में जबरदस्त रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, क्या खत्म हुआ मंदी का डर?

Indian Stock Market 25 February 2026: बुधवार की सुबह शेयर बाजार के निवेशकों के लिए खुशियों वाली रही है. पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद, आज हिंदुस्तानीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले हैं. निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही हरे निशान में नजर आए, जिससे निवेशकों ने थोड़ी राहत की सांस ली है. Indian Stock Market: क्या है बाजार की ताजा स्थिति? सेंसेक्स (Sensex) करीब 304 अंकों की तेजी के साथ 82,530 पर खुला, वहीं निफ्टी (Nifty 50) भी 87 अंक चढ़कर 25,512 के पार निकल गया है. ANI के रिपोर्ट के अनुसार, बाजार के जानकारों का कहना है कि शेयरों की कीमतें काफी गिर चुकी थीं, इसलिए अब खरीदारी वापस लौट रही है. विशेष रूप से आईटी (IT) और मेटल सेक्टर में अच्छी खरीदारी देखी जा रही है. Indian Stock Market: सोना और चांदी क्यों हो रहे हैं महंगे? एक तरफ जहां शेयर बाजार सुधर रहा है, वहीं दूसरी तरफ सोना और चांदी की कीमतें भी आसमान छू रही हैं. हिंदुस्तान में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है. वहीं चांदी भी 2.65 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई है. दुनिया भर में जारी तनाव और अनिश्चितता के कारण लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोने की तरफ भाग रहे हैं. Indian Stock Market: क्यों आई बाजार में यह तेजी? इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिकी बाजार हैं. अमेरिका में टेक्नोलॉजी शेयरों (AI Stocks) को लेकर जो डर बना हुआ था, वह अब थोड़ा कम होता दिख रहा है. इसका असर पूरी दुनिया के बाजारों पर पड़ा है. हिंदुस्तान के साथ-साथ जापान, ताइवान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में भी आज जबरदस्त रौनक देखने को मिली है. कोरियाई बाजार तो इस साल अब तक 43% की बढ़त बना चुका है. Indian Stock Market: डोनाल्ड ट्रंप के भाषण का क्या होगा असर? बाजार एक्सपर्ट अजय बग्गा के अनुसार, हालांकि शुरुआत अच्छी रही है, लेकिन सबकी नजरें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ भाषण पर टिकी हैं. ट्रंप की नीतियों, ईरान के साथ तनाव और ट्रेड टैरिफ (Taxes) को लेकर आने वाले बयान बाजार की दिशा बदल सकते हैं. अगर वहां से कोई नेगेटिव समाचार आती है, तो बाजार में फिर से उतार-चढ़ाव दिख सकता है. ये भी पढ़ें: सोना लगातार पांचवें दिन महंगा, चांदी की कीमतों में आई गिरावट The post शेयर मार्केट में जबरदस्त रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, क्या खत्म हुआ मंदी का डर? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते का कुल्लू में निधन, दोस्तों के साथ गए थे मनाली

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश और प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट Breaking News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के परिवार से जुड़ी एक दुखद समाचार सामने आई है. उनके पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में निधन हो गया. वे घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे. घटना की समाचार मिलते ही परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है. दोस्तों के साथ मनाली घूमने गए थे मिली जानकारी के अनुसार वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश के मनाली घूमने गए थे. बताया जा रहा है कि वे कुल्लू-मनाली क्षेत्र में बर्फबारी का आनंद ले रहे थे. इसी दौरान यह दुखद घटना घटित हुई. हालांकि, हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे वीर वीर सोरेन, चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे. परिवार में इस घटना के बाद शोक का माहौल है. परिजन और करीबी रिश्तेदार हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो चुके हैं. स्थानीय प्रशासन द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. बताया जा रहा है कि वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गए थे. देर रात वे सोए हुए थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई. दोस्तों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था. फिलहाल परिजन गहरे सदमे में हैं और घटना के बारे में अधिक जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं. मनाली के लिए रवाना हुए चंपई सोरेन घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मनाली के लिए रवाना हो गए हैं. बताया जा रहा है कि वे यहां से दिल्ली पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से मनाली जा रहे हैं. सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में भी इस दुखद घटना के बाद शोक का माहौल है. इसे भी पढ़ें: इनकम टैक्स की बोकारो में दो जगहों पर छापेमारी, डीएमएफटी घोटाले की चल रही जांच चंपाई सोरेन ने किया ट्वीट पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने नया विचार से पुष्टि करते हुए कहा है कि अत्यंत दुःख के साथ सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय वीर सोरेन का 24 फरवरी 2026 को असामयिक निधन हो गया है. हिमाचल प्रदेश के मनाली में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. वीर के जाने से हमारा परिवार बिखर गया है. इसे भी पढ़ें: पाकुड़ में वंदे हिंदुस्तान ट्रेन की चपेट में आने से बच्ची समेत 3 की मौत, बहन के घर से लौट रहे थे पैदल The post झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते का कुल्लू में निधन, दोस्तों के साथ गए थे मनाली appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top