Hot News

February 28, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 18 लोगों की मौत

Andhra Pradesh Firecracker Factory Explosion: गृह मंत्री वंगालापुडी अनीता ने बताया- शनिवार को काकिनाडा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. गृह मंत्री ने आशंका जताई कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है. कई लोगों को गंभीर स्थिति में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया. नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, काकिनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट की घटना में कई लोगों की मौत बेहद दुखद है. नायडू ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना के संबंध में अधिकारियों से बात की और उन्हें पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा, हम बचाव प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों की सहायता करेंगे. Andhra Pradesh: A fire broke out at a firecracker factory in Kakinada district, killing 18 people so far. Rescue and relief operations are underway. pic.twitter.com/k104CMDz2i — Krishna Chaudhary (@KrishnaTOI) February 28, 2026 फैक्ट्री में जब धमाका हुआ, उस समय 20 मजदूर कर रहे थे काम विस्फोट के समय पटाखा बनाने वाली इकाई में लगभग 20 लोग काम कर रहे थे. नायडू ने वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को दुर्घटनास्थल का दौरा करने का निर्देश दिया. The post आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 18 लोगों की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

8 महीने की प्रेग्नेंसी में हेमा मालिनी ने शूट किया था ये होली गाना, फैंस को भनक तक नहीं लगी

Holi Song: होली और बॉलीवुड का रिश्ता हमेशा से खास रहा है. रंग, मस्ती और गानों के बिना ये त्योहार अधूरा सा लगता है. लेकिन जब बात ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की हो, तो होली का जश्न और भी यादगार बन जाता है. फिल्म ‘राजपूत’ का सुपरहिट गाना ‘भागी रे भागी बृजबाला’ आज भी होली की प्लेलिस्ट में जरूर शामिल होता है. हालांकि इस गाने से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है, जो इसे और भी खास बना देता है. 8 महीने की प्रेग्नेंसी में की शूटिंग बहुत कम लोग जानते हैं कि इस गाने की शूटिंग के समय हेमा मालिनी 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं. वह अपनी पहली बेटी ईशा देओल को जन्म देने वाली थीं. बावजूद इसके, उन्होंने अपने काम को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती. धर्मेंद्र के साथ इस होली सॉन्ग की शूटिंग उन्होंने पूरे जोश और एनर्जी के साथ पूरी की. बताया जाता है कि उन्होंने खास तरह की कॉस्ट्यूम पहनी थी ताकि उनका बेबी बंप कैमरे में नजर न आए. फैंस को नहीं हुई भनक होली के गानों में रंग, भीड़, डांस और ढेर सारी भागदौड़ होती है. ऐसे माहौल में शूटिंग करना किसी भी एक्ट्रेस के लिए आसान नहीं होता, खासकर तब जब वह प्रेग्नेंट हो. लेकिन हेमा मालिनी ने इसे बेहद सहज अंदाज में निभाया. उनकी परफॉर्मेंस इतनी नैचुरल और एनर्जेटिक थी कि दर्शकों को जरा भी अंदाजा नहीं हुआ कि वह उस समय मां बनने वाली थीं. बाद में साल 1981 में उन्होंने ईशा देओल को जन्म दिया. यह भी पढे़ं: हीरोइन बनने जा रहीं तान्या मित्तल, एकता कपूर ने ऑफर किया बड़ा शो The post 8 महीने की प्रेग्नेंसी में हेमा मालिनी ने शूट किया था ये होली गाना, फैंस को भनक तक नहीं लगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली पर बनाएं गुजरात का फेमस केसर श्रीखंड, शेफ आनल कोटक ने बताई रेसिपी

Gujarati Kesar Shrikhand Recipe: होली का त्योहार आते ही घरों में तरह-तरह के पारंपरिक पकवान बनने लगते हैं. रंगों के इस त्योहार में अगर मिठाई की बात हो और श्रीखंड का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. खासतौर पर गुजरात का केसर श्रीखंड अपने गाढ़े स्वाद और खुशबू के लिए पूरे देश में बहुत मशहूर है. फूड एक्सपर्ट शेफ आनल कोटक ने अपनी खास रेसिपी के जरिए बताया है कि आप इस स्वादिष्ट गुजराती केसर श्रीखंड को बहुत ही आसानी से घर पर बना सकते हैं. होली के मौके पर यह मिठाई मेहमानों को जरूर पसंद आएगी. गुजरात का फेमस केसर श्रीखंड बनाने की आवश्यक सामग्री गुजरात का फेमस केसर श्रीखंड 2 कप गाढ़ा दही 4–5 चम्मच पिसी हुई चीनी 1 चुटकी केसर 2 चम्मच गर्म दूध 1/2 चम्मच इलायची पाउडर बारीक कटे पिस्ता और बादाम गुजरात का फेमस केसर श्रीखंड बनाने की रेसिपी (Gujarati Kesar Shrikhand Recipe) सबसे पहले दही को मलमल के कपड़े में बांधकर 4-5 घंटे के लिए लटका दें ताकि उसका सारा पानी निकल जाए. इससे दही गाढ़ा हो जाएगा, जिसे श्रीखंड के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. अब एक बाउल में इस गाढ़े दही को निकालें और उसमें पिसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह फेंटें, ताकि मिक्स्चर स्मूद हो जाए. दूसरी तरफ केसर को गर्म दूध में 5 मिनट के लिए भिगो दें. जब केसर का रंग दूध में घुल जाए तो इसे  दही वाले मिक्स्चर में डाल दें. इसके साथ ही इलायची पाउडर भी मिलाएं. अब इस मिक्स्चर को अच्छी तरह मिलाकर 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें. परोसते समय ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालें. यह भी पढ़े: मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी – घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी होली स्पेशल पापड़ी चाट यह भी पढ़े: इस होली मिठाई में घोलें नया रंग – ऑरेंज रसमलाई से जीतें सबका दिल The post होली पर बनाएं गुजरात का फेमस केसर श्रीखंड, शेफ आनल कोटक ने बताई रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान ने मिडिल ईस्ट में मचाया गदर, कुवैत और कतर सहित कई देशों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला, UAE ने एयरस्पेस किया बंद

Iran Israel US Strike: ईरान ने अपने ऊपर हुए अमेरिका-इजराइल हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. ईरान ने सबसे पहले इजराइल को निशाना बनाते हुए मिसाइलों और ड्रोन हमलों की झड़ी लगा दी. उसके बाद कुवैत और कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. ईरान ने कहा- दुश्मन जब तक पूरी तरह हार नहीं जाता तब तक जारी रहेगा हमला ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उसने ईरानी मिसाइलों से इजराइली और US बेस पर हमला किया है. उसका जवाबी ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक उसका दुश्मन पूरी तरह से हार नहीं जाता. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने कहा कि इस इलाके में सभी US बेस, रिसोर्स और इंटरेस्ट को सही टारगेट माना जाता है. अबू धाबी में कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई रॉयटर्स के अनुसार अबू धाबी के कुछ हिस्सों में कई तेज धमाके सुने गए. एक चश्मदीद के बताया, उसने एक के बाद एक पांच धमाके सुने. अल धाफरा और बातीन इलाकों में तेज धमाके सुने गए. दोहा में धमाकों की आवाज सुनी गई रॉयटर्स के अनुसार कतर की राजधानी दोहा में धमाकों की आवाज सुनी गई है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान के टारगेट में सभी US मिलिट्री बेस हैं. #WATCH | Iran: Smoke was seen rising from southern Tehran’s Azadi Square following strikes carried out by the US and Israel. (Video source: WANA via Reuters) pic.twitter.com/gu3QO4wP88 — ANI (@ANI) February 28, 2026 UAE पर ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से किया हमला खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आज UAE पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ. जिसका UAE के एयर डिफेंस ने बहुत अच्छे से सामना किया. कई मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया गया. कतर ने एयर ट्रैफिक कुछ समय के लिए रोका कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) ने बढ़ती क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं के बीच कतर में सभी एयर ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोकने की घोषणा की है. एयरस्पेस बंद होने की वजह से कतर एयरवेज की फ्लाइट्स को कुछ समय के लिए रोकने की घोषणा की गई है. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइंस और यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए ऑफिशियल चैनल देखें और एविएशन अधिकारियों द्वारा जारी किए गए किसी भी निर्देश का पालन करें. UAE ने एयरस्पेस कुछ समय के लिए किया बंद गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी (GCAA) ने UAE के एयरस्पेस को कुछ समय के लिए बंद करने की घोषणा की है. यह फैसला इलाके की सुरक्षा, फ्लाइट्स और एयरक्रू की सुरक्षा पक्की करना. UAE के इलाके की सुरक्षा करना है. इजराइल डिफेंस फोर्सेज का बयान – ईरानी शासन को खत्म करने के लिए IDF और US ने चलाया ऑपरेशन इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने बताया- IDF और U.S. आर्म्ड फोर्सेज़ ने ईरानी आतंकवादी शासन को पूरी तरह से खत्म करने. इजराइल के अस्तित्व के खतरों को दूर करने के लिए एक बड़ा और जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया है. इजराइली एयर फ़ोर्स ने ट्वीट कर बताया- ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक जरूरत होगी. ये भी पढ़ें: US-इजरायल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान के सुप्रीम लीडर, प्रेसिडेंट और न्यूक्लियर साइट बने निशाना अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष: पाक को मिला US का साथ, ट्रंप बोले- मैं हस्तक्षेप करूंगा… अफगानिस्तान के हमले से दहशत में पाकिस्तान, देश भर में इस पर लगाया बैन The post ईरान ने मिडिल ईस्ट में मचाया गदर, कुवैत और कतर सहित कई देशों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला, UAE ने एयरस्पेस किया बंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की ऐतिहासिक ‘परिवर्तन यात्रा’ का आगाज, अमित शाह और नड्डा भरेंगे हुंकार

टेबल ऑफ कंटेंट्स इन 9 जगहों से निकलेगी परिवर्तन यात्रा बंगाल के लोगों की आवाज बनने का आंदोलन 1 करोड़ लोगों से जुड़ने का है लक्ष्य परिवर्तन यात्रा में 63 बड़ी रैलियां, 281 स्वागत सभाएं बंगाल में अवैध घुसपैठ और डेमोग्राफी चेंज समापन समारोह को संबोधित करेंगे पीएम मोदी कार्यक्रमों का विवरण : एक नजर में बंगाल के सभी 9 संगठनात्मक डिवीजन के कार्यक्रम कौन-कौन दिग्गज होंगे शामिल बंगाल चुनाव 2026 से पहले नेतृत्वक सरगर्मी तेज हो गयी है. हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रशासन को उखाड़ फेंकने के लिए राज्यव्यापी ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करने की घोषणा की है. भाजपा कहना है कि यह यात्रा ऐतिहासिक होगी. ‘पलटानो दरकार, चाई बीजेपी प्रशासन’ (बदलाव के लिए चाहिए भाजपा प्रशासन) के नारे के साथ 1 मार्च को एक साथ 5 जगहों पर और 2 मार्च को 4 जगहों पर इस महाभियान की शुरुआत होगी. राज्य के कोने-कोने में भाजपा की जमीनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से यात्रा निकाली जा रही है. यात्रा में अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नितिन नबीन समेत पार्टी के 100 राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे. समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयेंगे. इन 9 जगहों से निकलेगी परिवर्तन यात्रा सिलीगुड़ी डिवीजन (यात्रा 1) : कूचबिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के रासमेला मैदान में उद्घाटन समारोह होगा. इसमें एक पब्लिक मीटिंग होगी. यह यात्रा कूचबिहार से अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग के मैदानी इलाकों से होते हुए सिलीगुड़ी तक जायेगी. मालदा डिवीजन (यात्रा 2) : उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर कोर्ट मैदान से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी. यहां एक जनसभाका आयोजन होगा. परिवर्तन यात्रा उत्तर दिनाजपुर से दक्षिण दिनाजपुर और मालदा (उत्तर और दक्षिण) तक जायेगी. समापन मालदा दक्षिण में होगा. नवद्वीप डिवीजन (यात्रा 3) : तीसरी यात्रा की शुरुआत नदिया उत्तर के कृष्णनगर दक्षिण से होगी. जनसभा के बाद परिवर्तन यात्रा जंगीपुर से होते हुए मुर्शिदाबाद, बहरमपुर, नदिया उत्तर और नदिया दक्षिण तक जायेगी. नदिया दक्षिण में यात्रा का समापन होगा. उत्तर 24 परगना डिवीजन (यात्रा 4) : उत्तर 24 परगना डिवीजन की यात्रा की शुरुआत बसीरहाट के संदेशखाली से होगी. जनसभा के बाद परिवर्तन यात्रा बसीरहाट, बनगांव, बैरकपुर और बारासत तक जायेगी. बारासात में यात्रा का समापन होगा. दक्षिण 24 परगना डिवीजन (यात्रा 5) : दक्षिण 24 परगना के जॉयनगर से परिवर्तन यात्रा का आगाज होगा. जनसभा के बाद परिवर्तन यात्रा जॉयनगर से डायमंड हार्बर होते हुए मथुरापुर तक जायेगी. मथुरापुर में यात्रा का समापन होगा. हावड़ा-हुगली डिवीजन (यात्रा 6) : हावड़ा-हुगली डिवीजन की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत हावड़ा ग्रामीण क्षेत्र के आमता से होगी. उद्घाटन और जनसभा के बाद हावड़ा ग्रामीण, हावड़ा सदर, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग तक यात्रा जायेगी. आरामबाग में परिवर्तन यात्रा का समापन होगा. मेदिनीपुर डिवीजन (यात्रा 7) : झारग्राम में उद्घाटन सह पब्लिक मीटिंग का आयोजन होगा. झारग्राम से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा मेदिनीपुर, घाटाल और कांथी होते हुए तमलूक तक जायेगी. इस यात्रा का समापन मयना के हरिदासपुर बाजार में होगा. पुरुलिया डिवीजन (यात्रा 8) : आसनसोल के कुल्टी स्थित पुरांडी मैदान में उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा. जनसभा के बाद परिवर्तन यात्रा आसनसोल से पुरुलिया, बांकुड़ा और विष्णुपुर तक जायेगी. विष्णुपुर के बरजोड़ा फुटबॉल मैदान में इसका समापन होगा. बर्धमान डिवीजन (यात्रा 9) : बीरभूम जिले के हासन से परिवर्तन यात्रा का उद्घाटन होगा. जनसभा के बाद यहां से यात्रा बीरभूम से बोलपुर, बर्धमान पूर्व और बर्धमान पश्चिम तक जायेगी. बर्धमान में परिवर्तन यात्रा का समापन होगा. बंगाल के लोगों की आवाज बनने का आंदोलन भाजपा के अनुसार, यह केवल एक नेतृत्वक अभियान नहीं है, बल्कि बंगाल में लोकतंत्र की बहाली, इकोलॉजिकल और डेमोग्राफी बैलेंस और प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे करोड़ों लोगों की आवाज बनने का एक आंदोलन है. इस यात्रा के जरिये पार्टी का लक्ष्य ‘विकसित पश्चिम बंगाल’ (Bikoshito Paschimbanga) की राह तैयार करना है. 1 करोड़ लोगों से जुड़ने का है लक्ष्य भाजपा ने बताया है कि 5000 किलोमीटर की यात्रा और 1 करोड़ लोगों से संपर्क का लक्ष्य है. इसे अभूतपूर्व संगठनात्मक शक्ति के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. बंगाल के सभी 9 संगठनात्मक संभागों में एक साथ यह अभियान चलेगा. लगभग 5000 किलोमीटर के इस सफर में 38 संगठनात्मक जिले और 230 से अधिक विधानसभा क्षेत्र तक भाजपा पहुंचेगी. भाजपा का लक्ष्य 1 करोड़ नागरिकों से सीधा संपर्क स्थापित करना है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें परिवर्तन यात्रा में 63 बड़ी रैलियां, 281 स्वागत सभाएं परिवर्तन यात्रा के तहत 63 बड़ी रैलियां होंगी. प्रत्येक विधानसभा के प्रवेश बिंदु पर 281 स्वागत सभाएं आयोजित की जायेंगी. स्त्री सुरक्षा और भ्रष्टाचार प्रमुख मुद्दे होंगे. यात्रा के दौरान भाजपा मुख्य रूप से राज्य में स्त्रीओं की सुरक्षा व्यवस्था की खामियों, शिक्षा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार (शिक्षक भर्ती घोटाला) और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बढ़ते खतरों के बारे में जनता को बताया जायेगा. बंगाल में अवैध घुसपैठ और डेमोग्राफी चेंज यात्रा के दौरान सीमावर्ती जिलों में अवैध घुसपैठ, चरमपंथी तत्वों के उदय और खतरनाक जनसांख्यिकीय बदलावों के बारे में भी लोगों को बताया जायेगा. ग्रामीण इलाकों में कृषि बुनियादी ढांचे और केंद्रीय योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर रहेगा, जबकि शहरी क्षेत्रों में औद्योगिक विकास और युवाओं के रोजगार को प्राथमिकता दी जायेगी. समापन समारोह को संबोधित करेंगे पीएम मोदी राजधानी कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के साथ इस परिवर्तन यात्रा का भव्य समापन होगा. इसकी शुरुआत 1 मार्च को सिलीगुड़ी, मालदा, नवद्वीप, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा-हुगली, मेदिनीपुर, पुरुलिया और बर्धमान डिवीजन में एक साथ होगी. इसमें केंद्रीय नेता शामिल होंगे. इसका समापन कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा. इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे. कार्यक्रमों का विवरण : एक नजर में अभियान का नाम परिवर्तन यात्रा 2026 मुख्य नारा पलटानो दरकार, चाई बीजेपी प्रशासन उद्घाटन चरण (1-2 मार्च, 2026) अभियान की शुरुआत 1 मार्च को 5 ‘उद्घाटन सभाओं’ के साथ होगी. 2 मार्च को 4 अतिरिक्त लॉन्चिंग कार्यक्रम होंगे. मुख्य अभियान चरण (5-10 मार्च, 2026) होली के संक्षिप्त विराम के बाद, 5 से 10 मार्च तक यात्रा लगातार 6 दिनों तक चलेगी. इसमें प्रतिदिन 9 घंटे का सघन जनसंपर्क होगा. भव्य समापन कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक विशाल जनसभा के साथ

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास, 67 साल में पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी, कर्नाटक को हराया

Ranji Trophy 2026: जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए शनिवार, 28 फरवरी का दिन ऐतिहासिक बन गया. टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर 67 साल का लंबा इंतजार खत्म कर दिया. हुबली में स्पोर्ट्से गए फाइनल मुकाबले में कर्नाटक के खिलाफ मैच ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी की बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया. फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली पारी में 584 रन बनाए. बल्लेबाजों ने धैर्य और संयम के साथ स्पोर्ट्सते हुए कर्नाटक के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा. इसके जवाब में कर्नाटक की टीम पहली पारी में सिर्फ 293 रन ही बना सकी. इस तरह जम्मू-कश्मीर को 291 रन की बड़ी बढ़त मिल गई. आमतौर पर इतनी बढ़त मिलने पर टीम सामने वाली टीम को फॉलोऑन देती है, लेकिन जम्मू-कश्मीर ने रणनीतिक रूप से दूसरी पारी स्पोर्ट्सने का फैसला किया. दूसरी पारी में टीम ने मजबूती से बल्लेबाजी जारी रखी. पांचवें और अंतिम दिन जम्मू-कश्मीर ने चार विकेट पर 342 रन बना लिए थे. इस दौरान कामरान इकबाल और साहिल लोत्रा ने शानदार शतक जड़े. इकबाल ने 160 रन की नाबाद पारी स्पोर्ट्सी, जबकि लोत्रा 101 रन बनाकर क्रीज पर डटे रहे. दोनों बल्लेबाजों ने अंतिम दिन कर्नाटक को एक भी विकेट नहीं लेने दिया. जम्मू-कश्मीर ने सुबह अपनी पारी 4 विकेट पर 186 रन से आगे बढ़ाई थी और पूरे दिन बल्लेबाजी में नियंत्रण बनाए रखा. 𝐇𝐈𝐒𝐓𝐎𝐑𝐘 𝐅𝐎𝐑 𝐉𝐀𝐌𝐌𝐔 & 𝐊𝐀𝐒𝐇𝐌𝐈𝐑! 🏆 🎥 An outpouring of pure, unadulterated emotion as J&K conquer the summit to claim their first-ever #RanjiTrophy crown 🫡 Scorecard ▶️ https://t.co/G0ytZLEyNB@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/XRyia1coda — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 28, 2026 जब जम्मू-कश्मीर की कुल बढ़त 633 रन हो गई, तब दोनों टीमों के कप्तानों ने आपसी सहमति से मैच ड्रॉ करने का फैसला किया. पहली पारी की बढ़त के कारण जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया. यह जीत जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय है. पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतकर टीम ने साबित कर दिया कि मेहनत, धैर्य और सही रणनीति से किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. ये भी पढ़ें:- MS Dhoni को झारखंड आवास बोर्ड ने भेजा नोटिस, घर पर पैथलैब खोलने का है मामला ये भी पढ़ें:- सुपर-8: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, दो खिलाड़ियों ने पलटा मैच; पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें अब भी जिंदा The post जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास, 67 साल में पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी, कर्नाटक को हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कैसा रहा 12वीं बोर्ड का केमिस्ट्री पेपर? जानिए एक्सपर्ट की राय 

CBSE Class 12 Chemistry Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 28 फरवरी को कक्षा 12 की केमिस्ट्री परीक्षा आयोजित की. परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में हुई. स्टूडेंट्स और शिक्षकों की मानें तो केमिस्ट्री का पेपर ठीक था. आइए, विस्तार से जानते हैं कि पेपर कैसा रहा? क्या है एक्सपर्ट की राय? डॉ. ए. प्रमिला, रांची स्थित कैराली स्कूल की केमिस्ट्री की PGT शिक्षिका ने कहा कि केमिस्ट्री का प्रश्न पत्र बैलेंसड था और CBSE के सिलेबस के अनुसार ही था. ज्यादातर सवाल NCERT से आए थे. कन्सैप्चुअल और एप्लीकेशन बेस्ड सवाल थे. ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने NCERT बुक की मदद से तैयारी की थी, उन्हें परेशानी नहीं हुई होगी. NCERT से पूछे गए थे सवाल पिछले 10 वर्षों से क्लास 11-12वीं के स्टूडेंट्स को पढ़ाने वाली डॉ. प्रमिला ने कहा कि 5 मार्क्स वाले सवाल इंपोर्टेंट टॉपिक्स से थे. इनमें से ज्यादातर सीधे NCERT से पूछे गए सवाल थे. पेपर स्टूडेंट फ्रेंडली था डॉ. प्रमिला ने कहा कि केमिस्ट्री का पेपर स्टूडेंट फ्रेंडली था और इसके लिए दिया गया समय भी पर्याप्त था. प्रैक्टिस करने वाले स्टूडेंट्स समय पर अपना पेपर खत्म कर पाएंगे होंगे. उन्होंने कहा कि पेपर मॉडरेट था. केमिस्ट्री पेपर का पैटर्न पेपर का पैटर्न कुल अंक: 70 सेक्शन A: एमसीक्यू सेक्शन B: 2 अंक के लघु उत्तरीय प्रश्न सेक्शन C: 3 अंक के लघु उत्तरीय प्रश्न सेक्शन D: केस-आधारित प्रश्न सेक्शन E: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न यह भी पढ़ें- कैसा रहा CBSE का कंप्यूटर का पेपर? स्टूडेंट्स ने बताया NCERT… The post कैसा रहा 12वीं बोर्ड का केमिस्ट्री पेपर? जानिए एक्सपर्ट की राय  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में बवाल: साइंस कॉलेज में फायरिंग, उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर हंगामा

PUSU Election 2026: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए आज सुबह से वोटिंग जारी है. लेकिन मतदान के बीच ही माहौल तनावपूर्ण हो गया. पटना साइंस कॉलेज में फायरिंग की घटना सामने आई है. मौके से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है. किसने गोली चलाई, यह साफ नहीं है. पुलिस जांच में जुट गई है. पटना साइंस कॉलेज में चली गोली वोटिंग के दौरान अचानक गोली चलने से छात्रों में अफरा-तफरी मच गई. कई छात्र इधर-उधर भागते नजर आए. हालांकि, किसी के घायल होने की समाचार नहीं है. पुलिस ने तुरंत कैंपस को घेर लिया. अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. दोषी की पहचान जल्द की जाएगी. रिंकल यादव की गिरफ्तारी पर बवाल इससे पहले पटना कॉलेज में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रिंकल यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया. रिंकल, तेज प्रताप गुट के समर्थित प्रत्याशी बताए जा रहे हैं. गिरफ्तारी की समाचार फैलते ही छात्र भड़क उठे. छात्र पीरबहोर थाने के बाहर जमा हो गए. जमकर नारेबाजी हुई. ‘PU मुर्दाबाद’ और ‘वाइस चांसलर मुर्दाबाद’ के नारे लगे. जब पुलिस रिंकल को VC ऑफिस ले जा रही थी, तब छात्र गेट के सामने लेट गए. कुछ देर के लिए हालात बेकाबू हो गए. पुलिस और छात्रों में धक्का-मुक्की पुलिस रिंकल यादव को पकड़कर गाड़ी तक लाई. इस दौरान उन्होंने पैर गाड़ी से बाहर निकाल दिए. पुलिस ने जबरन उन्हें अंदर बैठाया. मौके पर छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. कई छात्र जमीन पर बैठकर विरोध जताते रहे. नाम को लेकर विवाद छात्रों का आरोप है कि नॉमिनेशन के समय पेपर पर रिंकल यादव का नाम था. लेकिन बैलेट पेपर में रिंकल कुमार छपा है. इसे लेकर छात्र नाराज हैं. उनका कहना है कि यह जानबूझकर किया गया है. रिंकल पिछले पांच साल से यूनिवर्सिटी में सक्रिय छात्र नेता हैं. बीएन कॉलेज में ID कार्ड विवाद वहीं बीएन कॉलेज में जिन छात्रों के पास ID कार्ड नहीं था, उन्हें वोट देने से रोक दिया गया. छात्रों का कहना है कि उन्होंने कई बार आवेदन किया था. फिर भी ID कार्ड नहीं मिला. उनके पास एडमिशन की ओरिजिनल स्लिप थी, लेकिन उसे मान्य नहीं किया गया. इससे छात्र काफी नाराज दिखे. कितने पदों पर हो रहा चुनाव इस बार सेंट्रल पैनल के 5 पदों के लिए 41 उम्मीदवार मैदान में हैं. काउंसलर के लिए 45 प्रत्याशी हैं. अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवार, महासचिव के लिए 9, उपाध्यक्ष के लिए 8, संयुक्त सचिव के लिए 6 और कोषाध्यक्ष के लिए 7 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. छात्र दोपहर 2:30 बजे तक मतदान कर सकते हैं. शाम 4:10 बजे से पटना आर्ट्स कॉलेज में मतगणना शुरू होगी. देर रात तक परिणाम आने की संभावना है. Also Read: मधुबनी की धरती से निकलेगा मिथिला का 2000 साल पुराना इतिहास, अब यहां पर होगी खुदाई The post पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में बवाल: साइंस कॉलेज में फायरिंग, उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड मेयर चुनाव परिणामों ने राजनीतिक चाणक्यों को चौंकाया, हिल गए दलों के पारंपरिक गढ़

Jharkhand Mayor Election: झारखंड में मेयर चुनाव के परिणामों ने तमाम नेतृत्वक चाणक्यों को चौंकाकर रख दिया है. इस बार के मेयर चुनाव परिणामों ने न केवल सभी तरह के समीकरणों को बदलकर रख दिया है, बल्कि नेतृत्वक दलों के कई पारंपरिक गढ़ों को भी हिलाकर रख दिया है. इसका जीता-जागता उदाहरण आदित्यपुर हजारीबाग सीट है. आदित्यपुर में भाजपा समर्थित संजय सरदार ने मजबूत बूथ मैनेजमेंट के दम पर जीत दर्ज की, तो हजारीबाग में निर्दलीय अरविंद कुमार राणा ने जनसंपर्क और अनोखे भिक्षाटन अभियान से बाजी मार ली. मानगो में कांग्रेस समर्थित सुधा गुप्ता ने बड़ी जीत के साथ सियासी तस्वीर बदल दी, जबकि गिरिडीह में झामुमो समर्थित प्रमिला मेहरा ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगा इतिहास रचा. धनबाद में संजीव सिंह बढ़त बनाए हुए हैं. चास में भोलू पासवान ने पिछड़ने के बाद जीत हासिल की. वहीं, मेदिनीनगर से भाजपा समर्थित अरुणा शंकर ने जीत दर्ज की. चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार मतदाताओं ने स्थानीय मुद्दों और व्यक्तित्व को प्राथमिकता दी है. हजारीबाग में मतदाताओं ने अरविंद राणा पर जताया भरोसा हजारीबाग नगर निगम चुनाव में इस बार मतदाताओं ने पारंपरिक नेतृत्वक समीकरणों को दरकिनार करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद कुमार राणा (23,500) पर भरोसा जताया. आठ प्रत्याशियों के बीच हुए मुकाबले में अरविंद राणा ने निर्दलीय उम्मीदवार मो सरफराज (18847), भाजपा समर्थित सुदेश कुमार, झामुमो समर्थित विकास कुमार राणा, कांग्रेस समर्थित मो तस्लीम और जेएलकेएम समर्थित अमरेंद्र नारायण सहित दूसरे उम्मीदवारों को पराजित कर महापौर पद पर जीत दर्ज की. अरविंद ने घर-घर भिक्षाटन कर लोगों को जोड़ा चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद कुमार राणा की रणनीति सबसे अलग रही. उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के लगभग हर घर तक पहुंच कर 10 रुपये के भिक्षाटन के माध्यम से मतदाताओं से समर्थन मांगा. इस अनोखे और भावनात्मक अभियान ने लोगों का ध्यान खींचा और उन्हें जनसामान्य से सीधे जोड़ दिया. दूसरे स्थान पर रहे सरफराज अहमद मतदाताओं के ध्रुवीकरण में उलझ गए. दूसरी ओर नेतृत्वक दलों के समर्थित उम्मीदवार मुख्य रूप से रोड शो और बैठक तक ही सीमित रह गए. इसे भी पढ़ें: रांची में चमक गई रोशनी, 1.57 लाख से अधिक वोट पाकर बनी शहर की प्रशासन मतदाताओं की दिखी नाराजगी झारखंड के मेयर पद के चुनाव परिणामों में मतदाताओं की नाराजगी स्पष्ट दिखी. स्थानीय लोगों का मानना था कि पूर्व में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को नगर परिषद और नगर निगम चुनाव में भारी मतों से जीत मिली, लेकिन अपेक्षित विकास कार्य धरातल पर नजर नहीं आए. पूर्व मेयर का कार्यकाल भी विवादों में रहा, जिससे मतदाताओं में असंतोष पनपा. पेशे से वकील और पत्रकार अरविंद कुमार राणा सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं. विशेषकर छठ महापर्व पर कम दरों में फल एवं पूजा सामग्री उपलब्ध कराने की पहल को लोगों ने सराहा. इसे भी पढ़ें: जीत के बाद एक्शन में सरायकेला के नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी, जलापूर्ति कराने पहुंचे पीएचडी कार्यालय The post झारखंड मेयर चुनाव परिणामों ने नेतृत्वक चाणक्यों को चौंकाया, हिल गए दलों के पारंपरिक गढ़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

US-इजरायल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान के सुप्रीम लीडर, प्रेसिडेंट और न्यूक्लियर साइट बने निशाना

US Israel Attack Iran: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत कर दी है. इस कार्रवाई के तहत ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई प्रमुख शहरों पर एक साथ मिसाइल हमले किए गए. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान में एक साथ करीब 30 ठिकानों पर हमले किए गए हैं. उनके अनुसार, इन लक्ष्यों में ईरानी खुफिया एजेंसियों के केंद्र और सर्वोच्च नेतृत्व से जुड़े ठिकाने शामिल थे. ईरानी समाचार एजेंसी ISNA के अनुसार, शनिवार को इजरायल ने ईरान के खिलाफ पूर्ण युद्ध जैसी कार्रवाई शुरू की. वहीं इजरायली मीडिया के मुताबिक, इस संयुक्त ऑपरेशन में कई ईरानी मंत्रालयों, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और वरिष्ठ प्रशासनी अधिकारियों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया.  इस हमले में ईरान के जोम्हौरी स्ट्रीट इलाके में स्थित सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रशासनी आवास और कार्यालय को भी निशाना बनाया गया, जिससे इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है. हालांकि हमले के समय खामेनेई वहां मौजूद नहीं थे और उन्हें पहले ही एक सुरक्षित बंकर में पहुंचा दिया गया था. बताया जा रहा है कि हमले की आशंका के चलते खामेनेई पहले ही आवास छोड़ चुके थे और वहां की जिम्मेदारी उनके बेटे मोजतबा संभाल रहे थे. इजरायली मीडिया का यह भी दावा है कि हमलों के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेशकियन को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई और उनके कार्यालय पर हमला हुआ. #WATCH | Tehran, Iran | Israel has launched a preventative missile attack against Iran, the Israeli defence minister said; visuals of the aftermath of the strike in Iran as a plume of smoke billows into the sky The U.S. participated in the (Iran) attack and was also carrying out… pic.twitter.com/tzfR1WnDhO — ANI (@ANI) February 28, 2026 इस हमले में तेहरान के अलावा कुम, इस्फहान, करमनशाह, तबरीज, करज जैसे कई शहरों और ईरान के परमाणु केंद्रों को भी लक्ष्य बनाया गया. ईरानी मीडिया का कहना है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के खुफिया मुख्यालय पर भी हमला हुआ है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कई इलाकों में धमाकों और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता है. ईरान की ओर से इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. एक प्रशासनी अधिकारी ने रॉयटर्स से कहा कि इस हमले का ‘विनाशकारी जवाब’ दिया जाएगा और जवाबी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो चुकी है. तेल अवीव और वॉशिंगटन का उद्देश्य ईरान की सैन्य और सुरक्षा संरचना को कमजोर करना बताया जा रहा है. इस सैन्य कार्रवाई को अमेरिका और इजरायल ने ‘शील्ड ऑफ जूडा’ नाम दिया है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि यह सैन्य कार्रवाई अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है. इससे पहले अमेरिका अपने नागरिकों को इजरायल छोड़ने की सलाह भी दे चुका था. گزارش‌ها و تصاویر دریافتی از ‘شنیده شدن صدای جنگنده و سه انفجار حوالی مرکز #تهران، شنبه ۹ اسفند’#Iran #Tehran #Israel pic.twitter.com/0k7sS0dRBV — Vahid Online (@Vahid) February 28, 2026 यूएस-इजरायल का ‘शील्ड ऑफ जूडा’ शुरुआती विस्फोट सुबह करीब 9:30 बजे तेहरान के तीन इलाकों में दर्ज किए गए, जबकि 10 बजे के बाद धमाकों की दूसरी लहर में राजधानी के और क्षेत्रों को निशाना बनाया गया. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों के बाद ईरान का मोबाइल नेटवर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इजरायली रक्षा प्रतिष्ठान से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ‘शील्ड ऑफ जूडा’ नाम से चल रहे इस अभियान का उद्देश्य इजरायल के घरेलू मोर्चे को सुरक्षित करना है, खासकर मिसाइल लॉन्चर और ड्रोन ठिकानों को निष्क्रिय करना. हालात को देखते हुए ईरान ने अगली सूचना तक अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिसकी पुष्टि सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन ने नए NOTAM जारी कर की है. ये भी पढ़ें:- इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन अमेरिका पहले ही पश्चिम एशिया में अपने एयरक्राफ्ट कैरियर और युद्धपोत तैनात कर चुका है. दोनों देशों का कहना है कि कई दौर की कूटनीतिक कोशिशों के बावजूद बातचीत से कोई हल नहीं निकल पाया. इजरायल ने भी हालात को देखते हुए इमरजेंसी लागू कर दी गई है. स्कूल बंद कर दिए गए हैं, सार्वजनिक जमावड़ों पर रोक लगा दी गई है और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी गतिविधियां स्थगित कर दी गई हैं. सेना का कहना है कि ये कदम ईरान से संभावित मिसाइल हमलों के मद्देनजर एहतियातन उठाए गए हैं. Airstrikes struck central Tehran, focusing on Pasteur Street, where the presidency and national security are located, alongside nearby zones close to the Supreme Leader’s compound and the Assembly of Experts pic.twitter.com/7GpiCfJgu2 — Ali Hashem علي هاشم (@Alihashem) February 28, 2026 क्यों फैला है इतना बड़ा बवाल? इस पूरे तनाव की जड़ में ईरान का बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और परमाणु समझौते को लेकर चल रही बातचीत बताई जा रही है. ईरान का स्पष्ट कहना है कि उसका मिसाइल कार्यक्रम उसकी रक्षा के लिए जरूरी है और इस पर किसी भी तरह का समझौता उसकी ‘रेड लाइन’ के खिलाफ होगा. ईरानी अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि बातचीत सिर्फ परमाणु कार्यक्रम तक सीमित रहेगी, मिसाइल या क्षेत्रीय प्रभाव को लेकर नहीं. ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष: पाक को मिला US का साथ, ट्रंप बोले- मैं हस्तक्षेप करूंगा… ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान के हमले से दहशत में पाकिस्तान, देश भर में इस पर लगाया बैन The post US-इजरायल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान के सुप्रीम लीडर, प्रेसिडेंट और न्यूक्लियर साइट बने निशाना appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top