Hot News

March 5, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत ने खामेनेई की मौत पर जताया शोक, विक्रम मिस्री ने कंडोलेंस बुक पर किया साइन

Khamenei Death: हिंदुस्तान प्रशासन की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को नई दिल्ली में ईरान के दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किया. उन्होंने ईरान के मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रति संवेदना व्यक्त की. खामेनेई की मौत पर उबल रहा कश्मीर खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. कश्मीर में आज भी मामला शांत नहीं हुआ है. कश्मीर में गुरुवार को लगातार पांचवें दिन भी जनजीवन प्रभावित रहा. Foreign Secretary Vikram Misri, on behalf of Government of India, signed the Condolence Book at the Embassy of Iran in New Delhi today, and offered condolences to the slain Supreme Leader of Iran Ayatollah Ali Khamenei. (Pics Source: XPD Division, MEA) pic.twitter.com/IvDEjWgp3u — ANI (@ANI) March 5, 2026 उमर अब्दुल्ला ने लोगों से शांति की अपील की जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और धार्मिक नेताओं के साथ बुधवार को बैठक की ताकि स्थिति को पुन: सामान्य किया जा सके. बैठक के बाद अब्दुल्ला ने लोगों से मस्जिदों, दरगाहों और इमामबाड़ों में शोक और आक्रोश व्यक्त करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की. शनिवार तक स्कूल-कॉलेज बंद, इंटरनेट की गति कम प्रशासन ने शनिवार तक शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है और मोबाइल इंटरनेट की गति कम कर दी है. कश्मीर के कई हिस्सों में लोगों की आवाजाही और उनके एकत्र होने पर प्रतिबंध जारी रहा. प्रदर्शनकारियों को एकत्र होने को रोकने के लिए शहर भर में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवानों को तैनात किया गया था. लाल चौक का घंटा घर प्रतिबंधित क्षेत्र बना लाल चौक का घंटा घर प्रतिबंधित क्षेत्र बना हुआ है. अवरोधक लगाकर इस इलाके को सील कर दिया था. अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद से कश्मीर में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं. ये भी पढ़ें: ट्रंप और इजराइलियों का खून बहाने पर आतुर हुआ अयातुल्ला, दिया ‘खूनी’ बयान इजरायल ने ईरान पर दागीं 5000+ मिसाइलें, शिया मुल्क में 1000+ मौतें, और आंकड़ें दिल दहला देंगे ईरान के विस्फोटक ड्रोन ने बढ़ा दी अमेरिका की टेंशन, जानें कैसे The post हिंदुस्तान ने खामेनेई की मौत पर जताया शोक, विक्रम मिस्री ने कंडोलेंस बुक पर किया साइन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अर्जुन की शादी में धोनी-साक्षी का धाकड़ अंदाज, कैप्टन कूल के हाथ ने खींचा सबका ध्यान

Arjun Tendulkar Wedding: अर्जुन तेंदुलकर के विवाह समारोह में जब कैप्टन कूल पत्नी साक्षी के साथ एंट्री कर रहे थे, तो उनसे हाथ मिलाने वालों की लाइन लग गई. धोनी धाकड़ लूक में नजर आए. धोनी सफेद रंग के कुर्ते में नजर आए. धोनी काफी साधारण अंदाज में दिखे. हालांकि उन्होंने हाथ में जो पकड़ रखा था, उसने सभी का ध्यान खींचा. धोनी के हाथ में नजर आया मोबाइन फोन महेंद्र सिंह धोनी जब अर्जुन की शादी में शामिल होने पहुंचे तो उनके हाथ में मोबाइल फोन नजर आया. हालांकि आप यह कह सकते हैं कि इसमें खास क्या है? यहां बताना जरूरी है कि धोनी मोबाइल फोन से काफी दूर रहते हैं. धोनी के हाथों में मोबाइल फोन शायद ही कभी देखा गया हो. अर्जुन की शादी में भी धोनी के हाथों पर कुछ देर ही मोबाइल नजर आया. कुछ देर के बाद किसी शख्स ने उनके हाथ से फोन को ले लिया. A rare moment at Arjun Tendulkar’s wedding MS Dhoni was seen holding a mobile phone in his hand. Dhoni, who is usually known for not using his phone much, was walking around with it during the event. 😂❤️ pic.twitter.com/tgDBdCUMN3 — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 5, 2026 धोनी को छोड़ जा रही थी साक्षी, माही ने फोन के लिए बुलाया अर्जुन की शादी में जब धोनी पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया. उस समय साक्षी किनारे हो गई. जब फोटो के लिए धोनी को बुलाया गया, तो साक्षी ने इशारा किया और अलग जाने लगी. इसपर धोनी ने उन्हें बुलाया, फिर साथ में फोटोशूट कराया. अर्जुन की शादी कौन-कौन पहुंचे? अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चांडोक की शादी में क्रिकेटर, बॉलीवुड सितारे और राजनेता अपने परिवार के साथ पहुंचे. धोनी के अलावा क्रिकेटर हरभजन सिंह, नेहरा, युवराज, मोहम्मद कैफ, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़, अजित अगरकर के साथ कई और दिग्गज खिलाड़ी पहुंचे. इसके अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी अभिनेत्री जया बच्चन के साथ पहुंचे. अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी शादी में शामिल हुए. आमिर खान और शाहरुख खान भी अर्जुन की शादी में शामिल हुए. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी, उनके बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी भी शादी में शामिल हुए. The post अर्जुन की शादी में धोनी-साक्षी का धाकड़ अंदाज, कैप्टन कूल के हाथ ने खींचा सबका ध्यान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इजरायल ने ईरान पर दागीं 5000+ मिसाइलें, शिया मुल्क में 1000+ मौतें, और आंकड़ें दिल दहला देंगे

Iran-Israel War: अमेरिका और इजराइल के संयुक्त सैन्य अभियान के पांचवें दिन तक ईरान पर भीषण हमले हुए हैं. 28 फरवरी से शुरू हुई इस लड़ाई में इजराइल ने बुधवार को तेहरान, पवित्र शहर कोम, पश्चिमी ईरान और इस्फहान प्रांत के कई इलाकों में हवाई हमले किए. बुधवार की सबसे बड़ी अपडेट श्रीलंका के पास ईरानी वॉरशिप IRIS Dena पर हुआ हमला था, जिसमें 87 सैनिकों के मारे गए. इसके अलावा ईरान की तसनीम समाचार एजेंसी के मुताबिक इन हमलों में कई रिहायशी इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है. आंकड़ों में समझें इस युद्ध की कीमत ईरान कैसे अदा कर रहा है… ईरानी प्रशासनी मीडिया के अनुसार शनिवार से शुरू हुए अमेरिका-इजराइल के हमलों में अब तक 1,045 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं. अल जजीरा के पत्रकार मोहम्मद वल ने तेहरान से रिपोर्टिंग करते हुए कहा कि इन हमलों का सबसे ज्यादा असर आम नागरिकों पर पड़ रहा है और देश के लगभग हर हिस्से को निशाना बनाया जा रहा है. उनके मुताबिक 300 से ज्यादा शिशु और किशोर अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 6,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 28 फरवरी से 1 मार्च के बीच लगभग एक लाख लोग तेहरान छोड़कर भाग चुके हैं.  28 फरवरी को हुए अटैक में एक मिसाइल तेहरान के एक स्कूल पर गिरी, जिसमें 165 के करीब लड़कियां मारी गईं. उन्हें एक साथ सामूहिक कब्र में दफन किया गया.  सामूहिक रूप से दफन की गईं लड़कियां. फोटो- एक्स. इजरायन ने गिराए 5000 से ज्यादा बम ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान के बीच इजरायल ने दावा किया है कि संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक उसकी वायुसेना ने ईरान के विभिन्न ठिकानों पर 5,000 से अधिक बम गिराए हैं. इजरायली सेना के मुताबिक अभियान लगातार विस्तार कर रहा है और हवाई हमलों का खास फोकस तेहरान क्षेत्र पर बना हुआ है. जून 2025 के 12 दिनी संघर्ष में गिराए थे इतने बम इजरायल के अखबार ‘द जेरूसलम पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार तक IDF ने चार दिनों में लगभग 4,000 बम गिराए थे. यह संख्या जून 2025 में ईरान के साथ हुए पूरे 12 दिनों के संघर्ष के दौरान इस्तेमाल किए गए कुल बमों के बराबर थी. अब पांचवें दिन यह आंकड़ा 5,000 से पार पहुंच गया है, जिससे संकेत मिलता है कि इजरायल को अभी भी कई महत्वपूर्ण सैन्य लक्ष्य मिल रहे हैं और उसके हथियार भंडार में कमी नहीं आई है. ईरान में हमले के बाद मौजूद राहतकर्मी. फोटो- pti. इससे पहले IDF ने यह भी दावा किया था कि उसने ईरान के इस्फहान इलाके में गद्र-110 बैलिस्टिक मिसाइल और उनके लॉन्च प्लेटफॉर्म को नष्ट कर दिया है. गद्र-110 को इस श्रेणी की सबसे उन्नत मिसाइलों में गिना जाता है. यह दो चरणों वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसमें ठोस ईंधन वाला इंजन होता है, जिससे इसे लॉन्च करने की तैयारी में कम समय लगता है. ईरान और अमेरिका में कितनी मौतें हुईं? वहीं इजरायल की आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम के अनुसार ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों के कारण इजरायल में कम से कम 10 लोगों की जान गई है. वहीं अमेरिका के अब तक 6 सैनिकों की मौत हुई है, जो कुवैत में ईरानी मिसाइल का शिकार बने. हालांकि ईरान का दावा है कि अब तक अमेरिका के आईआरजीसी ने खाड़ी क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर बड़े हमले किए हैं और दुबई में किए गए एक हमले में 100 से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए. लेकिन अमेरिका ने इससे इनकार किया है. नजफ, इराक में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के सिंबॉलिक अंतिम संस्कार के दौरान इराकी शिया ताबूत की कॉपी ले जाते हुए. फोटो- pti. अन्य देशों में कितने लोग मारे गए? इसके अलावा इजरायली हमले में लेबनान में 50 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. वहीं ईरान के हमले की वजह से जॉर्डन में 5, कुवैत में 4, यूएई में 3, बहरीन और ओमान में एक-एक मौतें हुई हैं. ईरान ने सऊदी अरब में भी हमला किया था, लेकिन राहत की बात है कि वहां किसी की मौत नहीं हुई है. IRGC के सैन्य मुख्यालय खातम अल-अनबिया हेडक्वार्टर की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उसके बलों ने दुबई में मौजूद अमेरिकी पैदल सेना को निशाना बनाया. बयान के अनुसार, ‘हमने दुबई में मौजूद 160 अमेरिकी पैदल सैनिकों को निशाना बनाया और उनमें से 100 को मार गिराया.’ ये भी पढ़ें:- कनाडा में खालिस्तान विरोधी इंफ्लूएंसर की हत्या, अपराधियों ने घर में घुसकर किया कत्ल लंबा चलेगा मिडिल ईस्ट का क्राइसिस अमेरिका और इजरायल का संयुक्त सैन्य अभियान अब पांचवें दिन में पहुंच चुका है. इसने पूरे पश्चिम एशिया में तनाव को काफी बढ़ा दिया है. लगातार हो रहे हमलों और जवाबी कार्रवाइयों के कारण क्षेत्र में सुरक्षा और नेतृत्वक हालात तेजी से जटिल होते जा रहे हैं. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तेहरान की नेतृत्व व्यवस्था इस समय बिखरती नजर आ रही है और जो भी नेता बनने की कोशिश करता है, वह मारा जा रहा है. ट्रंप और उनके प्रशासन  ने पहले कहा था कि यह युद्ध 3-4 हफ्तों तक चल सकता है, लेकिन अब उन्होंने संकेत दिया कि यह संघर्ष और लंबा चल सकता है. इजरायल ने धमकी दी है कि जो भी ईरान में नेतृत्व संभालेगा उसे मार दिया जाएगा.  इजरायल में हुए अटैक के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग. फोटो- pti. ईरान की टॉप लीडरशिप समाप्त हुई इजराइल के 28 फरवरी के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों की मौत हो गई. रक्षा मंत्री नासिरजादेह और आईआरजीसी के कमांडर भी इसी अटैक में मारे गए. इसके बाद भी इजरायल और यूएस के अटैक रुके नहीं हैं. इजरायल का कहना है कि उसने  बसिज फोर्स के ठिकानों को निशाना बनाया गया, जो इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़ा एक स्वयंसेवी अर्धसैनिक बल है. इसके अलावा ईरान की आंतरिक सुरक्षा कमान से जुड़े कुछ भवनों को भी निशाना बनाया गया. ये भी पढ़ें:- मिडिल ईस्ट में फंसा ईरान, तो पुतिन ने चली नई चाल, यूरोप को गैस सप्लाई रोकने का

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या खाली पेट काम करने से दिमाग ज्यादा तेज चलता है? जानिए इंटरमिटेंट फास्टिंग के सच

Intermittent Fasting Benefits: क्या आपने कभी सोचा है कि भरपेट खाना खाने के बाद हमें सुस्ती क्यों आने लगती है, जबकि खाली पेट हम ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं. आजकल बहुत से लोग वजन घटाने के साथ-साथ अपने दिमाग को तेज करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा ले रहे हैं. पुराने समय में कहा जाता था कि खाली पेट दिमाग काम नहीं करता, लेकिन आज की रिसर्च कुछ और ही कहती है. विज्ञान के अनुसार, कुछ घंटों तक भूखा रहने से हमारा दिमाग ज्यादा अलर्ट और फोकस हो जाता है. इससे न केवल काम में मन लगता है, बल्कि सोचने की शक्ति भी बढ़ती है. आइए जानते हैं कि खाली पेट काम करने का यह तरीका आपके लिए कितना सही है और इसके पीछे का असली सच क्या है. Intermittent Fasting Benefits: खाली पेट रहने के 5 बड़े फायदे बढ़ जाता है फोकस जब हम खाली पेट होते हैं, तो हमारा शरीर अंदर से ज्यादा अलर्ट हो जाता है. पुराने समय में इंसान भूखा होने पर ही ज्यादा तेजी से शिकार कर पाता था, और आज भी विज्ञान यही कहता है. खाली पेट काम करने से आपका ध्यान इधर-उधर नहीं भटकता और आप अपने काम को ज्यादा फोकस के साथ पूरा कर पाते हैं. दिमाग की सफाई जैसे हम अपने घर की सफाई करते हैं, वैसे ही फास्टिंग के दौरान हमारा शरीर दिमाग की खराब सेल्स को साफ करने का काम करता है. जब हम कुछ घंटों तक खाना नहीं खाते, तो शरीर को पुरानी और खराब चीजों को बाहर निकालने का समय मिल जाता है. इससे दिमाग तरोताजा महसूस करता है और लंबे समय तक स्वस्थ रहता है. सीखने की बढ़ती है ताकत खाली पेट रहने से दिमाग में एक खास तरह का प्रोटीन बढ़ता है, जो नई चीजें सीखने में मदद करता है. इसे दिमाग की खाद भी कहा जा सकता है. यह प्रोटीन आपकी याददाश्त को बेहतर बनाता है और आपको मानसिक रूप से मजबूत रखता है, जिससे आप नई बातों को जल्दी समझ पाते हैं. सुस्ती से छुटकारा बार-बार कुछ न कुछ खाते रहने से शरीर में सुस्ती बनी रहती है और दिमाग पर धुंध (Brain Fog) जैसा असर होता है. इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से शरीर का शुगर लेवल स्थिर रहता है. जब शुगर लेवल ऊपर-नीचे नहीं होता, तो दिमाग को लगातार एनर्जी मिलती रहती है और आपको दोपहर में आने वाली सुस्ती महसूस नहीं होती. मानसिक अनुशासन फास्टिंग करने से न सिर्फ शरीर बल्कि मन भी मजबूत होता है. जब आप अपनी भूख पर काबू पाना सीख जाते हैं, तो आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है. यह अनुशासन आपके काम करने के तरीके को भी बदल देता है, जिससे आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी बिना घबराए और शांत रहकर पूरा कर लेते हैं. फास्टिंग के दौरान इन 3 बातों का रखें ध्यान पानी खूब पिएं: खाली पेट रहने का मतलब यह नहीं कि आप पानी भी न पिएं. दिनभर पानी पीते रहें ताकि शरीर में सुस्ती न आए. जल्दबाजी न करें: अगर आप पहली बार ऐसा कर रहे हैं, तो छोटे-छोटे घंटों से शुरुआत करें. अगर चक्कर आए, तो तुरंत कुछ खा लें. सही खाना चुनें: जब आप फास्टिंग तोड़ें, तो सीधा तली-भुनी या बहुत मीठी चीजें न खाएं. हल्का और हेल्दी खाना ही खाएं. यह भी पढ़ें: Morning Habits for Weight Loss: दोपहर में आती है सुस्ती? दिनभर खुद को सुपर-एक्टिव रखने के लिए बदलें ये 5 आदतें यह भी पढ़ें: Weight Loss Habits: जिम जाने की जरूरत नहीं! रात को सोने से पहले करें ये 2 काम, मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post क्या खाली पेट काम करने से दिमाग ज्यादा तेज चलता है? जानिए इंटरमिटेंट फास्टिंग के सच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा’, सीएम नीतीश की तारीफ में क्या-क्या बोले अमित शाह

Nitish Kumar: बिहार की नेतृत्व में बड़ा उलटफेर होने वाला है. लगभग 20 वर्षों से बिहार की कमान संभाल रहे नीतीश कुमार अब केंद्र की नेतृत्व करते नजर आयेंगे. सीएम नीतीश, नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा समेत 5 नेताओं ने आज एनडीए के तरफ से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया. इसके बाद अमित शाह ने सीएम नीतीश की जमकर तारीफ की. क्या बोले अमित शाह सीएम नीतीश और नितिन नवीन के नामांकन दाखिल करने के बाद अमित शाह ने कहा, “आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राज्यसभा में अपना नामांकन दाखिल किया है. इसके साथ ही बहुत ही लंबे अरसे के बाद नीतीश कुमार फिर से एक बार राष्ट्रीय नेतृत्व में राज्यसभा सांसद के नाते प्रवेश करेंगे. 2005 से लेकर आज तक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहे. उनका ये कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा और बिहार के विकास के सारे मायने को उन्होंने गति देने का काम किया.” अमित शाह ने आगे कहा, “नीतीश कुमार ने अपने शासन काल में बिहार को जंगलराज से मुक्त किया. उन्होंने न केवल बिहार की सड़कों को गांव तक जोड़ा, उसकी स्थिति में भी सुधार किया. इतने लंबे कार्यकाल में विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा. भ्रष्टाचार का आरोप लगे बिना इतना लंबा नेतृत्वक सफर शायद ही किसी ने तय किया हो जो नीतीश कुमार ने तय किया है. बिहार के हर गांव, हर घर में बिजली पहुंचाने में भी उनका बहुत बड़ा योगदान रहा.” #WATCH | पटना, बिहार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आज मैं पटना में श्री नितिन नवीन-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा, नीतीश कुमार-बिहार के मुख्यमंत्री , रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार के राज्यसभा नामांकन के लिए यहां पर आया हूं।नितिन नवीन राज्य में लंबे समय तक यशश्वी… pic.twitter.com/w6sQpgHrwF — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026 बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें जेपी के सिद्धांतों पर जीवन खपाया अमित शाह ने कहा, “नीतीश कुमार हमेशा सादगी, सूचिता और सार्वजनिक जीवन के उच्चतम मूल्यों के पक्षधर रहे. जिनका पालन उन्होंने भी किया. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 साल तक बिहार को हर प्रकार से आगे ले जाने में अपना योगदान किया. उनके नेतृत्व में ही पीएम मोदी द्वारा भेजी गई सभी योजनाएं बिहार के जन-जन तक पहुंची. 1974 के जयप्रकाश आंदोलन के वे प्रमुख नेता रहे हैं और तब से लेकर आज तक पूरा जीवन जेपी के सिद्धांतों पर बिताने का प्रयास किया. फिर से एक बार राज्यसभा सांसद होने के नाते वे दिल्ली आ रहे हैं. मैं और NDA के सभी साथी उनका हृदय से स्वागत करते हैं. उनका जो कार्यकाल मुख्यमंत्री होने के नाते हैं, उसे बिहार के लोग याद भी करेंगे और उसका सम्मान भी करेंगे. मैं फिर से नितिन नवीन और नीतीश कुमार का राज्यसभा में आने पर स्वागत करता हूं.” इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार, नितिन नवीन समेत इन नेताओं ने दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद The post ‘उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा’, सीएम नीतीश की तारीफ में क्या-क्या बोले अमित शाह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

₹2 लाख से कम में आने वाली ये 5 बाइक्स हैं परफेक्ट चॉइस, खरीदने से पहले जरूर देखें लिस्ट

हिंदुस्तान का टू-व्हीलर बाजार काफी बड़ा है. इसमें अलग-अलग ब्रांड कई सेगमेंट की मोटरसाइकिलें पेश करते हैं. यही वजह है कि खरीदारों के पास ऑप्शन की कमी नहीं होती. अगर आप भी ₹2 लाख तक के बजट में नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हिंदुस्तान में आपके सामने कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. इस कीमत के दायरे में स्ट्रीटफाइटर, रेट्रो-स्टाइल क्रूजर और स्पोर्ट्स बाइक्स जैसे अलग-अलग मॉडल देखने को मिलते हैं. आइए देखते हैं इन्हें. Royal Enfield Hunter 350 यह Royal Enfield की सबसे हल्की और आसानी से चलने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है. यही वजह है कि ट्रैफिक में इसे संभालना काफी आसान लगता है. इस बाइक में कंपनी का भरोसेमंद 350cc का J-series इंजन मिलता है, जो अच्छी टॉर्क के साथ स्मूद राइड देता है. इसका लो सेंटर ऑफ ग्रैविटी बाइक को और ज्यादा स्टेबल बनाता है, जिससे भारी ट्रैफिक में भी इसे मोड़ना और कंट्रोल करना आसान रहता है. कीमत की बात करें तो Royal Enfield Hunter 350 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.38 लाख से ₹1.67 लाख के बीच है. TVS Ronin  अपने यूनिक डिजाइन की वजह से यह बाइक काफी चर्चा में रहती है. इसमें स्क्रैम्बलर, रोडस्टर और क्रूजर तीनों स्टाइल की झलक एक साथ देखने को मिलती है. असल में यह एक ऐसी वर्सेटाइल बाइक है जो शहर की रोजाना की सवारी के लिए आरामदायक राइडिंग पोजिशन देती है. टेक्नोलॉजी के मामले में भी यह पीछे नहीं है. इसमें वॉइस असिस्टेंस, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और मल्टीपल ABS मोड्स जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं. कीमत की बात करें तो TVS Ronin की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹1.26 लाख से ₹1.60 लाख के बीच रखी गई है. Bajaj Pulsar NS400Z बजाज पल्सर सीरीज का यह नाम काफी पॉपुलर है. इसी लाइन-अप की सबसे पावरफुल बाइक है Bajaj Pulsar NS400Z.  इस सीरीज का यह फ्लैगशिप मॉडल माना जाता है. करीब ₹1.85 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर आने वाली यह एक हाई-परफॉर्मेंस नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक है. इसमें 373cc का दमदार इंजन मिलता है. इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टीपल राइड मोड्स और क्विकशिफ्टर जैसे एडवांस फीचर्स मिल जाते हैं. Yamaha MT-15 V2 यह एक अग्रेसिव नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक है. इसकी डिजाइन कंपनी की बड़ी और महंगी बाइकों से इंस्पायर है. लेकिन कीमत किफायती रखी गई है दरअसल, MT-15 को काफी हद तक Yamaha R15 का नेकेड वर्जन कहा जाता है, क्योंकि इसमें वही इंजन इस्तेमाल किया गया है जो R15 में मिलता है. हल्का वजन, तेज रेस्पॉन्स और शानदार हैंडलिंग की वजह से यह बाइक शहर की ट्रैफिक वाली सड़कों पर भी काफी फुर्तीली महसूस होती है. हिंदुस्तान में इसकी  कीमत लगभग ₹1.55 लाख से ₹1.74 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है. Yamaha R15 V4 यह बाइक युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है. इसका डिजाइन कंपनी की बड़ी और महंगी स्पोर्ट्स बाइक्स से प्रेरित है, जिसकी वजह से यह काफी प्रीमियम और अग्रेसिव दिखती है. फीचर्स की बात करें तो इसमें TFT डिस्प्ले, क्विकशिफ्टर और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. यही वजह है कि R15 V4 सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी के मामले में भी काफी आगे मानी जाती है. इस बाइक में 155cc का हाई-रेविंग इंजन दिया गया है, जो शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ बेहतरीन हैंडलिंग भी देता है. कीमत की बात करें तो हिंदुस्तान में Yamaha R15 V4 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.66 लाख से ₹1.74 लाख के बीच है. यह भी पढ़ें: Honda Activa 125 के सभी वेरिएंट्स की कीमत में कितना फर्क? खरीदने से पहले जरूर देखें The post ₹2 लाख से कम में आने वाली ये 5 बाइक्स हैं परफेक्ट चॉइस, खरीदने से पहले जरूर देखें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यूपी के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज, NEET स्कोर से मिलता है एडमिशन 

UP Top Medical Colleges: नीट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. 8 मार्च तक नीट यूजी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. जहां एक तरफ आवेदन प्रक्रिया जारी है. वहीं दूसरी ओर अभी से स्टूडेंट कॉलेज की तलाश में जुट गए हैं. अगर आप भी उत्तर प्रदेश में रहकर मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए 5 बेस्ट कॉलेज बताएंगे. नीट यूजी के जरिए हिंदुस्तान के टॉप मेडिकल कॉलेज में MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन मिलता है. संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS, Lucknow) संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences) उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में से एक है. इसे NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, रैंक 5 मिला है. यहां की पढ़ाई काफी अच्छी है. IMS BHU, वाराणसी बेहतरीन मेडिकल पढ़ाई के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS) BHU स्टूडेंट्स की पहली पसंद है. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इस कॉलेज को रैंक 6 मिला है. यहां MBBS की 100 सीटें और BDS की 63 सीटों पर एडमिशन मिलता है. यह संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का हिस्सा है और देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में गिना जाता है. यहां एडमिशन NEET UG Score के आधार पर मिलता है. KGMU लखनऊ लखनऊ के टॉप मेडिकल कॉलेजों में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) लखनऊ का नाम सबसे ऊपर आता है. सिर्फ लखनऊ का ही नहीं ये कॉलेज यूपी में भी काफी फेमस है. NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, इस कॉलेज को रैंक -8 मिला है. यहां MBBS की करीब 250 सीटों पर एडमिशन दिया जाता है और यह संस्थान अपनी बेहतर मेडिकल शिक्षा और अस्पताल की सुविधाओं के लिए जाना जाता है. AIIMS गोरखपुर पिछले कुछ वर्षों में एम्स गोरखपुर का नाम भी टॉप मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट में तेजी से उभरा है. यहां MBBS की 125 सीटों पर एडमिशन दिया जाता है. यहां की पढ़ाई और हाईटेक सुविधा के कारण यह कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय है. AMU अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JNMC) है, एक फेमस MBBS कॉलेज है. इसकी स्थापना 1962 में हुई थी. यहां MBBS, MD, MS, और नर्सिंग समेत कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं. यह भी पढ़ें- MBBS या BDS, 12वीं के बाद मेडिकल में करियर के लिए कौन सा कोर्स है बेस्ट The post यूपी के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज, NEET स्कोर से मिलता है एडमिशन  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीतीश कुमार, नितिन नवीन समेत इन नेताओं ने दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

Nitish Kumar: बिहार की नेतृत्व में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही खींचतान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अचानक पटना पहुंचना कई मायनों में अहम माना जा रहा है. सबसे ज्यादा चर्चा उस दृश्य की हो रही है जब अमित शाह, सीएम नीतीश कुमार और भाजपा नेता नितिन नवीन एक ही गाड़ी में सवार होकर बिहार विधानसभा पहुंचे. बिहार की नेतृत्व में होने वाला है बड़ा बदलाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं. इससे यह साफ हो गया है कि बिहार की सत्ता में बड़ा बदलाव होने वाला है. गुरुवार को अमित शाह ने पटना पहुंचकर नीतीश कुमार और नितिन नवीन के साथ एक लंबी बैठक की. सूत्रों की मानें तो इस मीटिंग में न सिर्फ राज्यसभा चुनाव की रणनीति बनी, बल्कि नीतीश कुमार के बाद बिहार की कमान किसके हाथ में होगी, इस पर भी चर्चा हुई. पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने बिहार विधानसभा कार्यालय प्रकोष्ठ में सचिव के समक्ष नामांकन जमा किया. इस मौके पर पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. #BiharPolitics #RajyaSabha #NitishKumar #prabhatkhabar pic.twitter.com/2OPFaFDTfs — Naya Vichar (@prabhatkhabar) March 5, 2026 तीन नेताओं ने किया नामांकन इससे पहले बिहार एनडीए के नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, शिवेश कुमार राम और उपेंद्र कुशवाहा ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के वक्त विधानसभा परिसर में एनडीए की एकजुटता दिखी. अमित शाह ने नीतीश और नितिन नवीन को इस नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें बिहार के लिए नए युग की शुरुआत नेतृत्वक पंडितों का मानना है कि नीतीश कुमार का केंद्र की नेतृत्व में जाना बिहार के लिए एक नए युग की शुरुआत हो सकता है. लगभग 20 साल से वो बिहार की कमान संभाल रहे हैं. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नीतीश के जाने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा? क्या भाजपा और जेडीयू के बीच किसी नए पावर शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बन गई है? फिलहाल ऑफिसियल तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. फिर भी जिस हिसाब से अमित शाह एक्टिव नजर आ रहे हैं ऐसे में माना जा सकता है कि आने वाले कुछ ही दिनों में बिहार की जनता को कोई बड़ा सरप्राइज देंगे. इसे भी पढ़ें:  20 सालों के नीतीश युग का आज होगा अंत, 11 बजे सीएम नीतीश करेंगे राज्यसभा के लिए नामांकन The post नीतीश कुमार, नितिन नवीन समेत इन नेताओं ने दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चैत्र मास लाएगा आस्था का रंग, नवरात्रि-रंगपंचमी-रामनवमी और हनुमान जयंती जैसे कई बड़े पर्व

Hindu Panchang: हिन्दू नववर्ष का पहला महीना चैत्र माह में कई बड़े व्रत-त्योहार आते हैं. चैत्र महीने में विशेषरूप से मां दुर्गा, प्रभु श्री राम, लक्ष्मी नारायण और हनुमान जी की पूजा का विधान है. आइए जानते हैं, गोरखपुर के आचार्य विनोद त्रिपाठी से चैत्र माह में आने वाले व्रत-त्योहारों की तारीख और इसके बारे में… चैत्र मास 2026 व्रत त्यौहार सर्वरुपमयीं देवि, सर्वं देविमयं जगत्।अतोऽहं विश्वरुपां, त्वां नमामि परमेश्वरीम्।। 4 मार्च 2026- चैत्र माह आरम्भ 6 मार्च 2026- संकष्टी चतुर्थी 8 मार्च 2026- रंग पंचमी 11 मार्च 2026- शीतला अष्टमी 15 मार्च 2026- पापमोचिनी एकादशी व्रत 16 मार्च 2026- प्रदोष व्रत 17 मार्च 2026- मासिक शिवरात्रि 18 मार्च 2026- चैत्र अमावस्या 19 मार्च 2026- चैत्र नवरात्रि प्रारम्भ, गुड़ी पाड़वा, उगादी, हिन्दू नववर्ष आरम्भ 21 मार्च 2026- गणगौर पूजा 24 मार्च 2026- चैती छठ, यमुना छठ 26 मार्च 2026- राम नवमी 27 मार्च 2026- चैत्र नवरात्रि व्रत पारण 27 मार्च 2026- नवरात्रि पारण 29 मार्च 2026- कामदा एकादशी 31 मार्च 2026- महावीर जयन्ती 02 अप्रैल 2026- हनुमान जयन्ती, चैत्र पूर्णिमा रंग पंचमी 2026 रंग पंचमी 8 मार्च 2026 दिन रविवार हो है. रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीराधा रानी के साथ रंग-गुलाल की होली स्पोर्ट्सी थी. हिंदुस्तान में कुछ स्थानों पर होली रंग पंचमी के दिन स्पोर्ट्सी जाती है. हिंदुस्तान के अन्य क्षेत्रों में रंग पंचमी होली उत्सव के पांच दिवस उपरान्त आती है. चैत्र नवरात्रि 2026 चैत्र मास की नवरात्रि में जो भी देवी भक्त पूरे 9 दिनों तक पूजा और व्रत का पालन नियमित रूप से करते हैं, देवी मां उनकी हर मनोकामना को पूर्ण कर उनकी जीवन भर हर संकट से रक्षा करती हैं, इस बार चैत्र नवरात्रि 11 मार्च 2026 से आरम्भ होगा और समस्त हिंदुस्तानवर्ष नौ दिनों तक देवीमय रहेगा. रामनवमी 2026 प्रत्येक वर्ष रामनवमी का महापर्व चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमीं तिथि को मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इसी तिथि को भगवान राम का जन्म अयोध्या धाम में हुआ था, इस दिन लोग भगवान राम की स्तुति करते हैं, उनके प्रकाट्य उत्सव की चौपाइयाँ गाते हैं. अतः यह दिन प्रभु राम की कृपा प्राप्ति का सबसे श्रेष्ठ दिन माना जाता है. पापमोचिनी एकादशी 2026 हिन्दू धर्म में सबसे बड़ा व्रत एकादशी का होता है. यह तिथि भगवान विष्णु की अति प्रिय है, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-वन्दना करने से जीवन सुखमय बीतता है. एकादशी का व्रत रखने वालों से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. पापमोचिनी एकादशी के दिन व्रत रखने से जीवन के समस्त पाप मिट जाते हैं. Also Read: यहां जानिए मेष राशि वालों की 15 विशेषताएं और उनकी पर्सनालिटी The post चैत्र मास लाएगा आस्था का रंग, नवरात्रि-रंगपंचमी-रामनवमी और हनुमान जयंती जैसे कई बड़े पर्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भाजपा के रथ में तोड़फोड़ के बाद बंगाल में तनाव, खगराबाड़ी में सुरक्षा बल की भारी तैनाती

मुख्य बातें क्षण भर में बिगड़ सकते हैं हालात अपने लक्ष्य को हासिल करेगी परिवर्तन यात्रा Bengal News: कूचबिहार : भाजपा की परिवार यात्रा को लेकर कूच बिहार में तनाव चरम पर है. परिवर्तन यात्रा के रथ पर हमले के आरोप लगे हैं. गुरुवार सुबह से ही कूचबिहार के खगराबाड़ी में काफी तनाव का माहौल है. भाजपा ने तृणमूल पर आरोप लगाए हैं. भाजपा विधायक ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात को एक स्थानीय तृणमूल नेता और उनके समर्थक अचानक रथ के सामने आ गए और उसमें तोड़फोड़ की. तृणमूल युवा नेता सायंदीप गोस्वामी का नाम सामने आ रहा है. आरोप है कि उनके नेतृत्व पर हमला किया गया. क्षण भर में बिगड़ सकते हैं हालात गुरुवार सुबह भाजपा का रथ उसी स्थान से गुजरेगा जहां कुछ दिन पहले राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर कथित हमला हुआ था. हालांकि, कल रात भाजपा के रथ पर हुए हमले के कारण सुबह के समय इलाका शांत है. भारी सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है. फिलहाल, खगराबाड़ी में सड़क के दोनों ओर भाजपा-तृणमूल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जमा हैं. कुछ लोग लाठी-डंडे लिए नजर आ रहे हैं. ऐसे में स्थिति किसी भी क्षण बिगड़ सकती है. पुलिस भी तैयार है. बंगाल की अन्य समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें अपने लक्ष्य को हासिल करेगी परिवर्तन यात्रा भाजपा विधायक शंकर घोष ने कहा-यह एक सच्चाई है कि तृणमूल इस क्षेत्र में, विशेषकर खगराबाड़ी में लगातार आतंकी हमले कर रही है. कूच बिहार से घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है. इसी का फायदा उठाकर तृणमूल बार-बार हमले कर रही है. परिवर्तन यात्रा अपने लक्ष्य को हासिल करेगी. हालांकि, तृणमूल ने हमले के पीछे अलग कहानी पेश की है. तृणमूल के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने कहा- घटना की रिपोर्ट मिलने से पहले हम कुछ नहीं कह सकते, लेकिन प्रशासन इसकी जांच जरूर करेगा. एसआईआर की वजह से आम जनता भाजपा से बहुत नाराज है. यह उसी का नतीजा हो सकता है. Also Read: बंगाल में CAA का काम होगा तेज, अमित शाह ने गठित की दो और समिति The post भाजपा के रथ में तोड़फोड़ के बाद बंगाल में तनाव, खगराबाड़ी में सुरक्षा बल की भारी तैनाती appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top