Hot News

March 29, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sony Bravia 3 II लॉन्च: जानें 2026 के टीवी लाइनअप में इसे क्या बनाता है खास

Sony ने अपने 2026 TV लाइनअप में नया Bravia 3 II ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. इसमें आपको 100 इंच तक की बड़ी स्क्रीन का ऑप्शन मिलता है. साथ ही कंपनी के महंगे Bravia TVs में मिलने वाले कुछ शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Sony का पावरफुल XR Processor दिया गया है, जो पिक्चर क्वालिटी को और बेहतर बनाता है. गेमिंग के शौकीनों के लिए भी यह टीवी काफी दमदार है, क्योंकि इसमें 4K 120Hz सपोर्ट और सभी पोर्ट्स पर फुल HDMI 2.1 बैंडविड्थ मिलती है. Sony Bravia 3 II के फीचर्स इसमें 120Hz वाला 4K DLED पैनल दिया गया है, जो स्मूद और शार्प विजुअल एक्सपीरियंस देता है. सबसे बढ़िया बात ये है कि इसमें चार फुल-बैंडविड्थ HDMI 2.1 पोर्ट्स मिलते हैं. यानी आप एक साथ कंसोल, साउंडबार और दूसरे डिवाइसेस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं. स्क्रीन साइज की बात करें तो ये टीवी 100 इंच तक आता है, जिससे साफ दिखता है कि Sony अब मिड-रेंज सेगमेंट में भी बड़े स्क्रीन वाले टीवी को प्रमोट कर रहा है. इसका एक और बड़ा हाइलाइट XR Processor है. यह आमतौर पर Sony के प्रीमियम टीवी में देखने को मिलता है. ये प्रोसेसर सीन के हिसाब से पिक्चर को ऑप्टिमाइज करता है, यानी हर फ्रेम को अलग तरीके से बेहतर बनाता है. इस TV में कुछ खास सॉफ्टवेयर फीचर्स हैं जैसे XR Triluminos Pro और AI Upscaling, जो कलर को और ज्यादा सटीक और क्लियर बनाते हैं. इसका फायदा आपको खासकर लो-रिजॉल्यूशन स्ट्रीमिंग कंटेंट देखने में मिलेगा. गेमिंग और मूवीज के लिए भी ये टीवी फुल्ली तैयार है. इसमें ALLM (Auto Low Latency Mode), VRR (Variable Refresh Rate) और Auto HDR Tone Mapping जैसे फीचर्स हैं, जो स्क्रीन टीयरिंग कम करते हैं और हाईलाइट्स-शैडोज की डिटेल्स बेहतर बनाते हैं. इसमें Local Dimming नहीं है क्योंकि यह Direct LED पैनल है. लेकिन आप Dolby Vision, HDR10 और HLG जैसी स्टैंडर्ड HDR सपोर्ट और ऑडियो के लिए Dolby Atmos और DTS:X पाएंगे. कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स में आपको 2 USB पोर्ट, Wi-Fi 6E, Apple AirPlay, Apple HomeKit, Bluetooth 5.3, LAN पोर्ट, X-Balanced स्पीकर्स, Netflix Calibrated Mode और eARC सपोर्ट मिल जाता है. ऑपरेटिंग सिस्टम Google TV है, जिसमें Gemini AI का मजा भी है. कीमत और उपलब्धता  Sony का नया Bravia 3 II टीवी दुनिया भर में लॉन्च हो चुका है और धीरे-धीरे 2026 में अलग-अलग मार्केट्स में उपलब्ध होगा. हिंदुस्तान में इसकी कीमत और उपलब्धता का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है. कीमत की बात करें तो ग्लोबल रेंज कुछ इस तरह है: 43 इंच: $599 (करीब ₹57,000) 55 इंच: $799 (करीब ₹76,000) 65 इंच: $899 (करीब ₹85,000) 100 इंच: $3,099 (करीब ₹3,00,000) यह भी पढ़ें: 40 और 43-इंच टीवी में कौन सा खरीदें? डिटेल में समझिए सिर्फ 3 इंच का फर्क The post Sony Bravia 3 II लॉन्च: जानें 2026 के टीवी लाइनअप में इसे क्या बनाता है खास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजस्थान बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं, देखें मार्किंग सिस्टम

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं के सभी छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर की मदद से अपना परिणाम (Rajasthan Board 12th Result 2026) आसानी से ऑनलाइन देख सकेंगे. रिजल्ट आने के साथ ही पासिंग मार्क्स, मार्किंग सिस्टम और अन्य जरूरी जानकारी भी साफ हो जाएगी. Rajasthan Board 12वीं पास करने के लिए कितने नंबर जरूरी राजस्थान बोर्ड के नियम के अनुसार 12वीं कक्षा में पास (Rajasthan Board 12th Result 2026 Passing Marks) होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी होते हैं. अगर किसी छात्र के अंक इससे कम आते हैं तो उसे उस विषय में फेल माना जाता है. उदाहरण के तौर पर अगर किसी विषय का पेपर 100 अंकों का है, तो उसमें पास होने के लिए कम से कम 33 अंक लाना जरूरी होगा. अगर कोई छात्र थ्योरी और प्रैक्टिकल वाले विषय पढ़ रहा है, तो दोनों में अलग-अलग न्यूनतम अंक लाना जरूरी होता है. रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा. सबसे पहले छात्र rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं. इसके बाद 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें. वहां रोल नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट बटन दबाएं. कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. स्क्रूटनी का भी मिलेगा विकल्प रिजल्ट जारी होने के बाद अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके नंबर उम्मीद से कम आए हैं, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है. स्क्रूटनी में बोर्ड कॉपियों की दोबारा जांच करता है. इसके लिए बोर्ड रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद स्क्रूटनी का पूरा शेड्यूल जारी करता है. छात्र निर्धारित फीस जमा करके अपनी कॉपी की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: अपलोड हो रहा है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट The post राजस्थान बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं, देखें मार्किंग सिस्टम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RCB की नई मालकिन का टीम को स्पेशल मैसेज, देखें अनन्या बिड़ला ने क्या लिखा

Highlights इंस्टाग्राम पर शेयर किया टीम का मशहूर नारा चिन्नास्वामी स्टेडियम से लगातार शेयर कर रही हैं स्टोरी फ्रेंचाइजी की नई पहचान बनीं अनन्या बिड़ला IPL 2026, Ananya Birla: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज हो चुका है. पहले ही दिन सोशल मीडिया पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नई मालकिन अनन्या बिड़ला का जलवा देखने को मिल रहा है. आज आरसीबी का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ स्पोर्ट्सा जा रहा है. इस मैच से ठीक पहले अनन्या बिड़ला ने एक वीडियो शेयर किया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह अपनी टीम बेंगलुरु का पूरे जोश के साथ समर्थन करती हुई नजर आ रही हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किया टीम का मशहूर नारा अनन्या बिड़ला ने मैच शुरू होने से पहले इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो शेयर करके सोशल मीडिया पर माहौल बना दिया है. इस वायरल वीडियो में वह आरसीबी के समर्थन में जोर-शोर से नारे लगाती दिख रही हैं. सबसे खास बात इस वीडियो का कैप्शन है. उन्होंने कैप्शन में “Ee Saala Cup Naamdu” लिखा है. आरसीबी के फैंस इस नारे की अहमियत को बहुत अच्छे से समझते हैं. हिंदी में इसका मतलब है “इस साल कप हमारा है”. यह नारा टीम के पुराने फैंस की उम्मीदों और भावनाओं से जुड़ा है. नई मालकिन के इस पोस्ट ने बेंगलुरु के फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है. View this post on Instagram A post shared by Ananya Birla (@ananyabirla) चिन्नास्वामी स्टेडियम से लगातार शेयर कर रही हैं स्टोरी आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह कड़ा मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जा रहा है. अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए अनन्या बिड़ला खुद स्टेडियम में मौजूद हैं. मैच देखने के साथ-साथ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आरसीबी के सपोर्ट में कई लाइव स्टोरीज भी पोस्ट की हैं. इन इंस्टाग्राम स्टोरीज में स्टेडियम का शानदार माहौल और टीम के प्रति उनका लगाव साफ देखा जा सकता है. उनके इस तरह सीधे तौर पर टीम के साथ जुड़ने से खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ रहा है. अनन्या बिड़ला की इंस्टाग्राम स्टोरी, Pic- Screenshot/Instagram (Ananya Birla) फ्रेंचाइजी की नई पहचान बनीं अनन्या बिड़ला अगर आप अनन्या बिड़ला के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते हैं, तो बता दें कि आदित्य बिड़ला ग्रुप ने हाल ही में एक बड़ी डील के साथ आरसीबी टीम की हिस्सेदारी अपने नाम की है. इस बड़े बदलाव के बाद अनन्या टीम की कमान संभाल रही हैं और एक अहम पब्लिक फेस बन गई हैं. अब आईपीएल 2026 के पूरे टूर्नामेंट में जब भी आरसीबी का मैच होगा, मीडिया और कैमरे की नजरें अनन्या पर जरूर रहेंगी. स्पोर्ट्स के प्रति उनका यह जुनून फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है. ये भी पढ़ें- सुपरमैन की तरह हवा में उड़े फिल साल्ट, लपके शानदार कैच, Video देख चौंक जाएंगे आप IPL 2026: डेब्यू मैच में जैकब डफी का आतंक, विकेट निकालकर हैदराबाद को किया पस्त IPL 2026: ओपनिंग मैच में अभिषेक का फ्लॉप शो, इस गेंदबाज ने लिया T20 WC का बदला! The post RCB की नई मालकिन का टीम को स्पेशल मैसेज, देखें अनन्या बिड़ला ने क्या लिखा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top