Hot News

May 12, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची Ek Din, राजा शिवाजी, दादी की शादी, पैट्रियट ने कमा लिए इतने करोड़

राजा शिवाजी, पैट्रियट, दादी की शादी और एक दिन जैसी अलग-अलग भाषाओं की फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं. वीकेंड के दौरान ज्यादातर फिल्मों की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला था, लेकिन सोमवार आते ही बॉक्स ऑफिस की रफ्तार धीमी पड़ गई. रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने सबसे आगे अपनी पकड़ बनाए रखी है. वहीं, एक दिन की हालत सबसे कमजोर है. वह फ्लॉप होने की कगार पर पहुंच गई है. राजा शिवाजी का 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 11वें दिन राजा शिवाजी के कलेक्शन में 64.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. फिल्म ने 3,775 शो से 2.40 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म की कमाई में मराठी वर्जन का योगदान सबसे अधिक 1.90 करोड़ रुपये रहा, जबकि हिंदी वर्जन ने 0.50 करोड़ रुपये कमाए. इसका टोटल कलेक्शन 52.65 करोड़ तक पहुंच चुका है. राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन: 11.35 करोड़ रुपये दूसरा दिन: 10.55 करोड़ रुपये तीसरा दिन: 12 करोड़ रुपये चौथा दिन: 5.60 करोड़ रुपये पांचवां दिन: 4.90 करोड़ रुपये छठा दिन: 4.25 करोड़ रुपये सातवां दिन: 4 करोड़ रुपये पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन: 52.65 करोड़ रुपये आठवां दिन: 3.20 करोड़ रुपये नौवां दिन: 5.60 करोड़ रुपये दसवां दिन: 6.80 करोड़ रुपये ग्यारहवां दिन: 2.40 करोड़ रुपये दादी की शादी का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नीतू कपूर, कपिल शर्मा और रिद्धिमा कपूर साहनी की फिल्म ‘दादी की शादी’ ने ठीक ठाक कमाई की है. चौथे दिन 1,464 शो से मात्र 50 लाख रुपये कमाए. अब तक फिल्म ने दुनिया भर में 6,679 शो से 4.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. दादी की शादी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन: 0.60 करोड़ रुपये दूसरा दिन: 1.15 करोड़ रुपये तीसरा दिन: 1.70 करोड़ रुपये चौथा दिन: 0.50 करोड़ रुपये पैट्रियट का 11वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मोहनलाल और ममूटी की साथ में बनी फिल्म पैट्रियट का दूसरे सोमवार को भी निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा. मलयालम फिल्म ने 912 शो से मात्र 31 लाख रुपये कमाए. अब तक, पैट्रियट ने बॉक्स ऑफिस पर हिंदुस्तान में 32.43 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. पैट्रियट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन: 10 करोड़ रुपये दूसरा दिन: 6.15 करोड़ रुपये तीसरा दिन: 5.50 करोड़ रुपये चौथा दिन: 2.89 करोड़ रुपये पांचवां दिन: 1.50 करोड़ रुपये छठा दिन: 1.20 करोड़ रुपये सातवां दिन: 0.93 करोड़ रुपये पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन: 26.98 करोड़ रुपये आठवां दिन: 0.63 करोड़ रुपये दिन 9: 0.90 करोड़ रुपये दिन 10: 0.68 करोड़ रुपये दिन 11: 0.31 करोड़ रुपये एक दिन का 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन साई पल्लवी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘एक दिन’, जिसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है, बॉक्स ऑफिस पर लगातार संघर्ष कर रही है. 11वें दिन, फिल्म ने 113 शो में लगभग 12 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के बावजूद सिर्फ 1 लाख रुपये कमाए. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिलहाल 5.44 करोड़ रुपये है, जिसमें हिंदुस्तान से 4.99 करोड़ रुपये और विदेशों से 45 लाख रुपये शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी का कुल बजट लगभग 15 करोड़ से 25 करोड़ के बीच है. ऐसे में ये मूवी फ्लॉप होने के कगार पर पहुंच गई है. एक दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन: 1.15 करोड़ रुपये दूसरा दिन: 1 करोड़ रुपये तीसरा दिन: 1.70 करोड़ रुपये चौथा दिन: 0.20 करोड़ रुपये पांचवां दिन: 0.26 करोड़ रुपये छठा दिन: 0.25 करोड़ रुपये सातवां दिन: 0.21 करोड़ रुपये पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन: 4 करोड़ रुपये आठवां दिन: 0.05 करोड़ रुपये नौवां दिन: 0.09 करोड़ रुपये दसवां दिन: 0.10 करोड़ रुपये ग्यारहवां दिन: 0.01 करोड़ रुपये यह भी पढ़ें- मजबूरी में करती थी TMC का प्रचार, बंगाल में सत्ता बदलते ही बदला श्राबंती चटर्जी का सुर, पार्थ चटर्जी पर किया बड़ा खुलासा The post फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची Ek Din, राजा शिवाजी, दादी की शादी, पैट्रियट ने कमा लिए इतने करोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

न बैरियर, न लंबी लाइन… आखिर कैसे काम करता है नया बैरियर-लेस टोल सिस्टम? जानें इसके फायदे

Barrier-Less Toll System: नितिन गडकरी ने दिल्ली में एक बड़ा बदलाव शुरू किया है. उन्होंने अर्बन एक्सटेंशन रोड-II कॉरिडोर पर दिल्ली के पहले बिना बैरियर वाले टोल प्लाजा का उद्घाटन किया है. यह नया टोल प्लाजा मुंडका-बक्करवाला इलाके में बनाया गया है. खास बात यह है कि यहां अब गाड़ियों को टोल देने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा. गुजरात के बाद यह देश का दूसरा ऐसा बैरियर-लेस टोल सिस्टम है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर बिना बैरियर के यह टोल प्लाजा काम कैसे करता है? आइए जानते हैं. कैसे काम करता है बैरियर-लेस टोल सिस्टम? नई टोलिंग सेट-अप में मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टेक्नोलॉजी का यूज किया जा रहा है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब गाड़ियों को टोल पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यानी पुराने टोल प्लाजा की तरह लंबी लाइन, बैरियर और इंतजार वाली झंझट खत्म हो सकती है. इस सिस्टम में सड़क के ऊपर बड़े-बड़े गैंट्री स्ट्रक्चर लगाए जाते हैं, जिनमें कैमरे और सेंसर लगे होते हैं. जैसे ही गाड़ियां इनके नीचे से गुजरता है, टोल अपने आप कट जाता है और गाड़ी बिना स्पीड कम किए आगे बढ़ती रहती है. पूरा सिस्टम काफी स्मार्ट तरीके से काम करता है. इसमें लगे ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे चलते गाड़ियों की नंबर प्लेट तुरंत पढ़ लेते हैं. साथ ही, सेंसर यह भी पहचान लेते हैं कि गाड़ी किस कैटेगरी का है. गाड़ियों के एक्सल और साइज के बेस्ड पर टोल तय करते हैं. इसके बाद उस गाड़ी के लिए एक यूनिक ट्रैकिंग आईडी बनती है और टोल चार्ज सीधे उसके FASTag अकाउंट से लिंक होकर डिजिटल तरीके से कट जाता है. बैरियर-लेस टोल के फायदे इस बैरियर-लेस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यही है कि टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों से काफी राहत मिलेगी है. अब गाड़ियों को टोल देने के लिए न रुकना पड़ेगा और न ही धीमा होना पड़ेगा. इससे ट्रैफिक पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद चलेगा. इसका सीधा फायदा यह होगा कि सफर में समय बचेगा, जाम कम होगा और बार-बार गाड़ी रोकने-चलाने की वजह से जो बेवजह फ्यूल खर्च नहीं होगा. इन बातों का रखें ध्यान  नई टोल सेट-अप में सफर तो आसान है, लेकिन इसके लिए एक बात का खास ध्यान रखना होगा. यही कि आपका FASTag एक्टिव रहना चाहिए और उसमें पर्याप्त बैलेंस मौजूद होना चाहिए. अगर FASTag से टोल कटने में कोई दिक्कत आती है, तो National Highways Authority of India (NHAI) गाड़ी मालिक को ई-नोटिस भेजेगा. अच्छी बात यह है कि अगर आप 72 घंटे के भीतर बकाया टोल चुका देते हैं, तो सिर्फ नॉर्मल टोल चार्ज ही देना होगा. लेकिन अगर इस समय सीमा के बाद पेमेंट किया गया, तो आपको जुर्माने के तौर पर दोगुना टोल देना पड़ेगा. यह भी पढ़ें: कार खरीदते वक्त कौन सा रोड टैक्स चुनें? लाइफटाइम और 5 साल का पूरा गणित समझ लें The post न बैरियर, न लंबी लाइन… आखिर कैसे काम करता है नया बैरियर-लेस टोल सिस्टम? जानें इसके फायदे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Royal Enfield की बड़ी तैयारी, 440cc से 750cc तक नई बाइक्स से मचेगी हलचल

हिंदुस्तानीय बाइक बाजार में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मिडलवेट मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Royal Enfield अब सिर्फ 350cc बाइक्स तक सीमित नहीं रहना चाहती. कंपनी 440cc, 450cc और 750cc इंजन वाली कई नई मोटरसाइकिलों पर काम कर रही है, जिनका फोकस ज्यादा पावर, बेहतर हाईवे परफॉर्मेंस और लंबी दूरी की राइडिंग पर होगा. खास बात यह है कि इन अपकमिंग बाइक्स में एडवेंचर, स्क्रैम्बलर और रेट्रो कैफे रेसर जैसे अलग-अलग स्टाइल देखने को मिल सकते हैं. Himalayan 440 और Scrambler 450 में मिलेगा अलग अनुभव नई Himalayan 440 को ऐसे राइडर्स के लिए तैयार किया जा रहा है जो पुराने Himalayan 411 वाले सिंपल और रफ-टफ कैरेक्टर को पसंद करते हैं. माना जा रहा है कि इसमें पुराने एयर-कूल्ड इंजन का ज्यादा ताकतवर वर्जन मिल सकता है, जिससे हाईवे पर बाइक पहले से ज्यादा आरामदायक महसूस होगी. यह उन लोगों को टारगेट करेगी जो ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स के बजाय भरोसेमंद और आसान मशीन चाहते हैं. वहीं दूसरी तरफ Scrambler 450 को ज्यादा हल्की और फुर्तीली बाइक के तौर पर लाया जा सकता है. इसमें Sherpa 450 इंजन मिलने की उम्मीद है, जो मौजूदा Himalayan 450 में इस्तेमाल हो रहा है. लेकिन इस मॉडल में भारी एडवेंचर सेटअप हटाकर ज्यादा क्लीन और अर्बन डिजाइन देखने को मिल सकता है. शहर की सड़कों और हल्के ऑफ-रोड ट्रैक पर यह बाइक ज्यादा मजेदार राइडिंग अनुभव दे सकती है. Interceptor 750 और Continental GT 750 होंगे नए पावरहाउस Royal Enfield Interceptor 650 और Royal Enfield Continental GT 650 की लोकप्रियता के बाद अब कंपनी इनके ज्यादा ताकतवर 750cc वर्जन पर काम कर रही है. नई Interceptor 750 और Continental GT 750 में ज्यादा टॉर्क और बेहतर हाईवे क्रूजिंग देखने को मिल सकती है. इन बाइक्स का मकसद सिर्फ टॉप स्पीड बढ़ाना नहीं होगा, बल्कि लंबे सफर के दौरान इंजन को ज्यादा रिलैक्स और स्मूद बनाना भी होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें बड़े ब्रेक, अलग गियरिंग सेटअप और ज्यादा मजबूत चेसिस दिया जा सकता है ताकि अतिरिक्त पावर को बेहतर तरीके से संभाला जा सके. Himalayan 750 बन सकती है कंपनी की सबसे दमदार ADV बाइक नई Himalayan 750 को कंपनी की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी एडवेंचर बाइक माना जा रहा है. इसमें नया 750cc ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलने की संभावना है, जो लंबी दूरी की राइडिंग के दौरान ज्यादा स्मूद और कम वाइब्रेशन वाला अनुभव दे सकता है. माना जा रहा है कि यह बाइक बड़ी फ्यूल टैंक क्षमता, लंबा सस्पेंशन ट्रैवल और मजबूत सबफ्रेम के साथ आएगी ताकि भारी लगेज और कठिन रास्तों को आसानी से संभाला जा सके. हिंदुस्तानीय बाजार के साथ-साथ यह मॉडल इंटरनेशनल एडवेंचर बाइक सेगमेंट को भी टारगेट कर सकती है. 350cc इमेज से बाहर निकलने की तैयारी Royal Enfield लंबे समय से क्लासिक 350cc बाइक्स के लिए जानी जाती रही है, लेकिन अब कंपनी ग्लोबल मिडलवेट बाइक मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी चाहती है. यही वजह है कि नए प्लेटफॉर्म में लिक्विड-कूलिंग, ज्यादा पावर और आधुनिक टेक्नोलॉजी पर फोकस किया जा रहा है. यदि ये सभी मॉडल अगले कुछ समय में लॉन्च होते हैं, तो हिंदुस्तान में मिड-साइज प्रीमियम बाइक सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा और तेज हो सकती है. खासकर उन राइडर्स के लिए जो लंबी दूरी, टूरिंग और एडवेंचर राइडिंग के लिए ज्यादा सक्षम मशीन चाहते हैं. यह भी पढ़ें: बुलेट राजा: ऑडी-फरारी को पीछे छोड़, रॉयल एनफील्ड बना दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत ऑटो ब्रांड The post Royal Enfield की बड़ी तैयारी, 440cc से 750cc तक नई बाइक्स से मचेगी हलचल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी पर करें इस व्रत कथा का पाठ, जीवन में आएगी खुशहाली 

Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी हिंदू धर्म का एक पवित्र व्रत है. यह ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. कहा जाता है कि जो भी भक्त इस व्रत को सच्चे मन से और विधि-विधान के साथ करता है, उसे अपार पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जाने-अनजाने में किए गए पापों का नाश होता है. वर्ष 2026 में अपरा एकादशी का व्रत 13 मई, बुधवार को रखा जाएगा. अपरा एकादशी 2026: शुभ मुहूर्त और तिथियां पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत और समापन का समय इस प्रकार रहेगा— एकादशी तिथि प्रारंभ: 12 मई 2026, दोपहर 02:52 बजे से एकादशी तिथि समाप्त: 13 मई 2026, दोपहर 01:29 बजे तक उदयातिथि के अनुसार व्रत: 13 मई 2026 (बुधवार) व्रत पारण का समय: 14 मई 2026, सुबह 05:31 से 08:14 के बीच अपरा एकादशी व्रत कथा पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में महीध्वज नाम के एक राजा थे. वे बेहद धार्मिक थे, जबकि उनका छोटा भाई वज्रध्वज उनसे द्वेष रखता था और अधर्मी स्वभाव का था. एक रात वज्रध्वज ने अपने बड़े भाई राजा महीध्वज की हत्या कर दी और उनके शव को जंगल में एक पीपल के पेड़ के नीचे दफना दिया. अकाल मृत्यु होने के कारण राजा महीध्वज की आत्मा भटकने लगी और वे उसी पीपल के पेड़ पर प्रेत बनकर रहने लगे. वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति को वे परेशान करते थे. एक दिन उस मार्ग से धौम्य ऋषि गुजर रहे थे. उन्होंने अपनी दिव्य दृष्टि से उस प्रेत के पूर्व जन्म के बारे में जान लिया. ऋषि ने दयावश उस प्रेत को पेड़ से नीचे उतारा और उसे परलोक विद्या का ज्ञान दिया. राजा को प्रेत योनि से मुक्ति दिलाने के लिए धौम्य ऋषि ने स्वयं अपरा एकादशी का विधि-विधान से व्रत रखा. व्रत के समापन पर उन्होंने अपने उपवास का सारा पुण्य राजा महीध्वज को दान कर दिया. एकादशी के पुण्य प्रभाव से राजा महीध्वज प्रेत योनि के कष्टों से मुक्त हो गए. उन्हें दिव्य शरीर प्राप्त हुआ और वे स्वर्गलोक को प्रस्थान कर गए. श्रीहरि विष्णु की कृपा से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई. यह भी पढें: Apara Ekadashi 2026: कल है अपरा एकादशी, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं करें? The post Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी पर करें इस व्रत कथा का पाठ, जीवन में आएगी खुशहाली  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल में एसएससी और बोर्ड के अध्यक्ष बदले, सिद्धार्थ और रामानुजा ने दिया इस्तीफा

मुख्य बातें शिक्षा विभाग में नई प्रशासन की ‘कार्रवाई’ 2022 में अध्यक्ष बने थे सिद्धार्थ कल्याणमय की जगह आये थे रामानुज Bengal News: कोलकाता: बंगाल प्रशासन के विभिन्न विभागों या कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी एक-एक करके इस्तीफा दे रहे हैं. इस बार शिक्षा विभाग में भी इस्तीफे की समाचार है. महत्वपूर्ण पदों पर आसीन दो अधिकारियों के इस्तीफे के पत्र शिक्षा विभाग तक पहुंच चुके हैं. उन्होंने एक के बाद एक अपने इस्तीफे भेजे हैं. विद्यालय सेवा आयोग (एसएससी) के अध्यक्ष सिद्धार्थ मजूमदार और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रामानुज गंगोपाध्याय ने पद से इस्तीफा दे दिया है. शिक्षा विभाग में नई प्रशासन की ‘कार्रवाई’ तृणमूल प्रशासन के दौरान शिक्षा विभाग पर भ्रष्टाचार के सबसे अधिक आरोप लगे. मंत्रियों की गिरफ्तारियां हुईं और बोर्डों एवं आयोगों के प्रमुखों को भी बदला गया. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि तृणमूल प्रशासन की पूरी संरचना को ध्वस्त किया जा रहा है. यही कारण है कि राज्य में नवगठित भाजपा प्रशासन शिक्षा विभाग में कई ‘कार्रवाई’ कर रही है. शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए खुले तौर पर बदलाव किए जा रहे हैं. 2022 में अध्यक्ष बने थे सिद्धार्थ भर्ती में भ्रष्टाचार के बीच, तत्कालीन राज्य प्रशासन ने तत्कालीन न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय की सलाह पर एसएससी के अध्यक्ष का पद बदल दिया. 2022 में सिद्धार्थ मजूमदार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया. उनके कार्यकाल में ही एसएससी भर्ती परीक्षा भी आयोजित की गई थी. सिद्धार्थ को पिछले जनवरी में इस पद से सेवानिवृत्त होना था, लेकिन राज्य प्रशासन ने उनका कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया. कुल मिलाकर, सिद्धार्थ मजूमदार 4 साल और 4 महीने तक इस पद पर रहे. उन्होंने शिक्षा विभाग के सचिव को अपना त्यागपत्र भेज दिया है. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें कल्याणमय की जगह आये थे रामानुज दूसरी ओर, शिक्षा भ्रष्टाचार मामले में आरोपी कल्याणमय गंगोपाध्याय के पद छोड़ने के बाद रामानुज गंगोपाध्याय ने माध्यमिक बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार संभाला. उन्होंने पिछले सप्ताह माध्यमिक परीक्षा के परिणाम भी घोषित किए. इसके बाद उन्होंने मुख्य सचिव को अपना त्यागपत्र भेज दिया. प्राथमिक शिक्षा परिषद (एसएससी) के क्षेत्रीय कार्यालयों के अध्यक्षों ने भी इस्तीफा दे दिया है. इस बीच, कॉलेजों और स्कूलों के शासी निकायों के कार्यकाल की समीक्षा करने को कहा गया है, यदि कोई हो. इसके अतिरिक्त, जिला प्राथमिक शिक्षा परिषद और अन्य जगहों पर आयु सीमा से अधिक उम्र के लोगों को हटाने के आदेश जारी किए गए हैं. Also Read: हां में हां ना मिलाएं, बंगाल के विकास के लिए दें सुझाव, पहले ही दिन एक्शन मोड में दिखे सीएम शुभेंदु The post बंगाल में एसएससी और बोर्ड के अध्यक्ष बदले, सिद्धार्थ और रामानुजा ने दिया इस्तीफा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चंद्रनाथ मर्डर केस की जांच अब सीबीआई करेगी, पांच राज्यों के सात अधिकारी जांच टीम में शामिल

मुख्य बातें सीबीआई सात सदस्यीय पीठ का गठन करेगी पुलिस के संज्ञान में आई जानकारी अब तक तीन गिरफ्तार Chandranath Murder Case: कोलकाता. चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई है. शुभेंदु अधिकारी के सहायक की हत्या के मामले में कल उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया गया था. अब एक अधिसूचना जारी कर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की बात कही गई है. अधिसूचना में कहा गया है कि हत्या में विदेशी संलिप्तता के कारण सीबीआई को जांच सौंपी गई है. एक विशेष जांच दल का गठन भी किया गया है. डीआईजी रैंक के अधिकारी पंकज कुमार सिंह जांच का जिम्मा संभाल रहे हैं. सीबीआई सात सदस्यीय पीठ का गठन करेगी जानकारी मिली है कि अन्य राज्यों के सात अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है. इस टीम में दिल्ली, पटना, रांची, धनबाद और लखनऊ के अधिकारी शामिल हैं. कोलकाता जोन के संयुक्त निदेशक निगरानी का जिम्मा संभाल रहे हैं. जरूरत पड़ने पर एसआईटी में और अधिकारियों को जोड़ा जाएगा. यह जानकारी अधिसूचना में दी गई है. मध्यग्राम पुलिस स्टेशन और सीआईडी ​​के पास मौजूद दस्तावेज जल्द ही सीबीआई को सौंप दिए जाएंगे. तृणमूल ने इससे पहले चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की थी. पुलिस के संज्ञान में आई जानकारी पुलिस मध्यग्राम घटना की जांच कर रही थी. सीआईडी ​​भी जांच में सहयोग कर रही थी. शुरुआती तौर पर पुलिस का मानना ​​है कि इस घटना में 8-9 लोग शामिल थे. अब तक पुलिस को पता चला है कि हत्या में दो बाइक और एक कार का इस्तेमाल किया गया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक बाइक पर दो और दूसरी पर तीन लोग सवार थे. इस्तेमाल की गई दो बंदूकों में से एक की अनुमानित बाजार कीमत 10 लाख टका से अधिक थी. जांच अधिकारी के अनुसार, कार, बंदूक, हत्या के लिए इस्तेमाल की गई रेकी और सांप पकड़ने वाले को बुलाने में कुल मिलाकर 1 करोड़ टका से अधिक का खर्च आया. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें अब तक तीन गिरफ्तार पुलिस ने बिहार और उत्तर प्रदेश से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, राज सिंह ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है. वहीं, बाकी दोनों बेहद सदमे में हैं. हालांकि, तीनों में से किसी ने भी अभी तक पुलिस के सामने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार नहीं की है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए गए. फिर 6 मई को सुभेंदु के सहायक चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम की सड़कों पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें बहुत करीब से लगातार चार गोलियां मारी गईं. चंद्रनाथ को सीने, हाथ और पेट में गोली लगी थी. Also Read: चंद्रनाथ हत्याकांड में बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार और यूपी से 3 शार्पशूटरों को उठाया The post चंद्रनाथ मर्डर केस की जांच अब सीबीआई करेगी, पांच राज्यों के सात अधिकारी जांच टीम में शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुछ देर में हिमंत बिस्वा सरमा 4 मंत्रियों के साथ लेंगे असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Himanta biswa sarma Oath ceremony LIVE : असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए हिमंत बिस्वा सरमा समारोह स्थल के लिए रवाना हो गए हैं. उनका पूरा परिवार भी समारोह स्थल पर पहुंच गया है. उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने कहा, हम यहां आकर बहुत खुश हैं, वहीं उनकी पत्नी रिनिकी भुयान ने कहा, यह बहुत खुशी का पल है. #WATCH | Guwahati, Assam: Family members of CM-designate Himanta Biswa Sarma arrive at Veterinary College ground in Khanapara for the swearing-in ceremony His daughter, Sukanya Sarma, says, “We are feeling very happy and delighted to be here.” His wife Riniki Bhuyan says, “It… pic.twitter.com/aM83sByVin — ANI (@ANI) May 12, 2026 Himanta biswa sarma Oath ceremony LIVE : शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ. उनके अलावा बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची हैं. अजंता नियोग ने शपथ से पहले पीएम मोदी को कहा धन्यवाद Himanta biswa sarma Oath ceremony LIVE : गोलाघाट से बीजेपी की जीती हुई कैंडिडेट अजंता नियोग ने शपथ से पहले कहा कि आजादी के 77 साल बाद, पूरे देश के लोग असम में एक ऐतिहासिक घटना देखने जा रहे हैं. मैं पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह हमारे लीडर हिमंत बिस्वा सरमा और हमारी पार्टी के प्रेसिडेंट दिलीप सैकिया को धन्यवाद देना चाहती हूं. मुझे मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है, मैं अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ करूंगी. Himanta biswa sarma Oath ceremony LIVE : शपथ ग्रहण से पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने मां कामाख्या मंदिर जाकर माता का आशीर्वाद लिया और प्रदेश में शांति और खुशहाली की कामना की. Himanta biswa sarma Oath ceremony LIVE : असम के नये मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कुछ देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. हिमंत का राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में यह लगातार दूसरा कार्यकाल होगा. बीजेपी ने असम में बड़ी जीत दर्ज की है. मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ एनडीए के चार और मंत्री भी शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे उपस्थित हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में आयोजित समारोह में शपथ लेंगे.राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य खानापारा क्षेत्र के वेटरनरी मैदान में पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर शर्मा और चार अन्य विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगेौ हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर कांग्रेसी 57 साल के हिमंत बिस्वा सरमा असम में लगातार दूसरी बार शपथ लेने वाले पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बन गए हैं. शर्मा के साथ शपथ लेने वाले चार विधायकों में भाजपा के अजंता नियोग और रामेश्वर तेली, जबकि उनके सहयोगी दल असम गण परिषद (अगप) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो शामिल हैं. नियोग, बोरा और बोरो इससे पहले भी शर्मा के पहले मंत्रिमंडल में सदस्य थे, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री तेली ने राज्य की नेतृत्व में फिर से वापसी की है. असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार प्रशासन बन रही है. गठबंधन पहली बार 2016 में सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सत्ता में आया था जो अब केंद्र प्रशासन में मंत्री हैं. ये भी पढ़ें : सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका The post कुछ देर में हिमंत बिस्वा सरमा 4 मंत्रियों के साथ लेंगे असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना के बांकीपुर में बनेगा 5 स्टार ताज होटल, यहां शिफ्ट होगा बस स्टैंड, पर्यटन मंत्री ने क्या बताया?

Bihar Government: बिहार में नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. लगभग सभी नए मंत्रियों ने अपना-अपना कार्यभार संभाल लिया है. इस बीच बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने पदभार संभालते ही पटना में बनने वाले 5 स्टार ताज होटल को लेकर खास जानकारियां दी. नए पर्यटन मंत्री ने क्या कहा? मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा, बिहार में पर्यटन को बढ़ाने के लिए अच्छे-अच्छे होटल बनाने होंगे. फाइव स्टार होटल का निर्णाण सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि अन्य जिलों में भी किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी पर्यटन पर काफी ध्यान है. सीएम सम्राट चौधरी चाहते हैं कि बिहार एक पर्यटक स्थल बने और लोग यहां की संस्कृति को जाने. एक महीने में खाली हो सकता है परिसर जानकारी के मुताबिक, पटना का बांकीपुर बस स्टैंड अब सिर्फ इतिहास रहने वाला है. इस बस स्टैंड के जरिए हजारों की संख्या में यात्री आना-जाना करते हैं. लेकिन अब उनका ठिकाना बदलने वाला है. बांकीपुर बस स्टैंड के पास अब फाइव स्टार ताज होटल का निर्माण होने वाला है. बस डिपो को जल्द ही तोड़ा जाएगा. लगभग एक महीने के अंदर पूरे परिसर को खाली किया जाएगा. कहां शिफ्ट होगा बस स्टैंड? बताया जा रहा है कि यह डिपो पिछले कई सालों से पटना और इसके आसपास के जिलों और खास तौर पर लंबी दूरी की बसों के लिए प्रमुख केंद्र बना रहा. यह बस स्टैंड लगभग 3.5 एकड़ में फैला है. लेकिन अब यह शिफ्ट होकर जेपी गंगा पथ के किनारे जाने वाला है. चर्चा है कि जेपी गंगा पथ के किनारे लगभग 5 एकड़ में नए बस स्टैंड को बनाया जाएगा. साथ ही BSRTC ने नए बस स्टैंड के लिए जमीन की औपचारिक आवंटन की मांग कर जिला प्रशासन को लेटर भी लिखा है. कैसा होगा फाइव स्टार ताज होटल? जानकारी के मुताबिक, नए फाइव स्टार ताज होटल में लगभग 500 कमरे होंगे. पहले फेज में 350 और इसके बाद दूसरे फेज में बाकी के 150 कमरों का निर्माण किया जाएगा. बिहार प्रशासन की ओर से अगले 4 सालों में होटल के निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है. Also Read: बिहार में घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाया अमीन, 3 लाख 60 हजार रुपये की थी डिमांड The post पटना के बांकीपुर में बनेगा 5 स्टार ताज होटल, यहां शिफ्ट होगा बस स्टैंड, पर्यटन मंत्री ने क्या बताया? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कहीं गिरे दाम, तो कहीं रहे स्थिर, देखें 12 मई की पेट्रोल-डीजल रेट लिस्ट 

Petrol Diesel Price Today 12 May 2026: आज 12 मई को देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता देखी गई है, जबकि कुछ शहरों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में आज तेल की कीमतों में कटौती हुई है, जिससे स्थानीय कंज्यूमर्स को राहत मिली है. मुंबई जैसे बड़े शहरों में दाम कल के स्तर पर ही स्थिर बने हुए हैं. क्या आज पेट्रोल के दाम गिर गए हैं? उत्तर प्रदेश के लखनऊ और बिहार के मुजफ्फरपुर में आज पेट्रोल के दाम नीचे आए हैं. लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जो कल की तुलना में 8 पैसे कम है. वहीं, झारखंड के धनबाद और देवघर में कीमतें स्थिर हैं. बैंगलोर को छोड़कर, जहां 4 पैसे की बढ़त हुई है, अन्य शहरों में कीमतें या तो घटी हैं या कल जितनी ही हैं.  पेट्रोल रेट लिस्ट: शहर आज का रेट (₹) बदलाव (₹) कल का रेट (₹) लखनऊ 94.65 -0.08 94.73 नोएडा 95.05 0.00 95.05 पटना 105.23 0.00 105.23 मुजफ्फरपुर 105.98 -0.09 106.07 गया 106.31 0.00 106.31 भागलपुर 106.27 0.00 106.27 रांची 97.86 0.00 97.86 धनबाद 97.82 0.00 97.82 देवघर 97.64 0.00 97.64 जमशेदपुर  97.80 -0.51 98.31 भोपाल 106.52 0.00 106.52 नई दिल्ली 94.77 0.00 94.77 कोलकाता 105.45 0.00 105.45 मुंबई 103.54 0.00 103.54 चेन्नई 100.80 -0.05 100.85 गुरुग्राम  95.36 -0.15 95.51 बेंगलुरु 102.96 +0.04 102.92 डीजल की कीमतों में कितनी राहत मिली? डीजल के मामले में आज झारखंड के जमशेदपुर में सबसे बड़ी राहत मिली है, जहां दाम 50 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी डीजल 10 पैसे सस्ता हुआ है. बिहार के अधिकांश शहरों जैसे पटना और गया में डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे ट्रांसपोर्टरों को स्थिरता का लाभ मिलेगा.  डीजल रेट लिस्ट: शहर आज का रेट (₹) बदलाव (₹) कल का रेट (₹) लखनऊ 87.76 -0.10 87.86 नोएडा 88.19 0.00 88.19 पटना 91.49 0.00 91.49 मुजफ्फरपुर 92.17 -0.08 92.25 गया 92.50 0.00 92.50 भागलपुर 92.44 0.00 92.44 रांची 92.62 0.00 92.62 धनबाद 92.57 0.00 92.57 देवघर 92.34 0.00 92.34 जमशेदपुर  92.55 -0.50 93.05 भोपाल 91.89 0.00 91.89 नई दिल्ली 87.67 0.00 87.67 कोलकाता 92.02 0.00 92.02 मुंबई 90.03 0.00 90.03 चेन्नई 92.39 -0.01 92.40 गुरुग्राम  87.83 -0.14 87.97 बेंगलुरु 90.99 0.00 90.99 ये भी पढ़ें: घर आया है टैक्स नोटिस? डरिए मत, घर बैठे ऑनलाइन ऐसे निपटाएं पूरा मामला The post कहीं गिरे दाम, तो कहीं रहे स्थिर, देखें 12 मई की पेट्रोल-डीजल रेट लिस्ट  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तस्वीरें डिलीट, इंस्टाग्राम पर अनफॉलो… क्या मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते में आई दरार?

मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर ऐसी समाचारें सामने आई हैं, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सूरज के साथ वाली तस्वीरें भी हटा दी हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की अटकलें तेज हो गई हैं. इंस्टाग्राम एक्टिविटी ने बढ़ाई तलाक की अफवाहें मौनी रॉय और सूरज नांबियार लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे. अब अचानक इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करना और तस्वीरें हटाना लोगों को कई सवाल सोचने पर मजबूर कर रहा है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है? कुछ लोगों ने तो यहां तक पूछ लिया कि क्या दोनों तलाक लेने वाले हैं. हालांकि अब तक मौनी या सूरज की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में दोनों के रिश्ते को लेकर फिलहाल सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं. सूरज के लेटेस्ट पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स साल 2022 में हुई थी डेस्टिनेशन वेडिंग मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने जनवरी 2022 में गोवा में शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. दोनों की शादी मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी. शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. मौनी और सूरज की मुलाकात साल 2019 में दुबई में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला लिया. सूरज दुबई के बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं. वहीं मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री, फिल्मों और वेब सीरीज में लगातार काम कर रही हैं. मौनी रॉय इस फिल्म में आएंगी नजर मौनी रॉय जल्द ही है जवानी तो इश्क होना है में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं. यह भी पढ़ें- मलयालम ‘दृश्यम 3’ से पूरी तरह अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, क्लाइमैक्स होगा सरप्राइजिंग The post तस्वीरें डिलीट, इंस्टाग्राम पर अनफॉलो… क्या मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते में आई दरार? appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top