Samsung Galaxy A35 पर मिल रहा फ्लैट 14,000 रुपये का डिस्काउंट, खरीदें या रहने दें?
अगर आप काफी दिनों से एक अच्छा Samsung फोन लेने की सोच रहे थे, तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है. दरअसल, Samsung Galaxy A35 5G फिलहाल Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. जो फोन लॉन्च के समय करीब 32,999 रुपये में आया था, वो अब 20,000 रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध है. इतनी बड़ी प्राइस कट के बाद यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी डील बन गया है. आइए इस ऑफर के बारे में डिटेल में जानते हैं. Flipkart पर सस्ता हुआ Samsung Galaxy A35 5G Samsung Galaxy A35 5G को हिंदुस्तान में लॉन्च के समय 32,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था. लेकिन Flipkart पर अभी इस पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है. यहां इसकी कीमत सीधे घटकर 18,999 रुपये तक पहुंच गई है. यानी करीब 14,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है. इतना ही नहीं, अगर आप Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो आपको करीब 950 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है. इसके साथ ही आसान खरीद के लिए नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है. यह सिर्फ 668 रुपये प्रति महीने से शुरू होता है और 36 महीने तक चल सकता है. अगर आपके पास पुराना फोन है तो एक्सचेंज ऑफर से और भी फायदा मिल सकता है. इसमें मॉडल और कंडीशन के हिसाब से आपको 16,900 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है. Samsung galaxy a35 5g price details Samsung Galaxy A35 5G: क्या इसे खरीदना सही रहेगा? अगर आप डिस्काउंट में Galaxy A35 5G देख रहे हैं, तो यह वाकई में एक बढ़िया डील है. इसमें 6.7-इंच का बड़ा FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है. फोन Android 15 पर चलता है और इसमें सबसे खास बात यह है कि कंपनी 6 बड़े Android अपडेट्स और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करती है. बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो लेंस दिया गया है. वहीं फ्रंट में 12MP कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए मौजूद है. अगर आपका बजट इसके लॉन्च प्राइस के आसपास है, तो आप OnePlus Nord 5, Nothing Phone (3a) Pro, Motorola Edge 60 Pro और Vivo V50 जैसे ऑप्शन भी देख सकते हैं, जो नए प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और फास्ट चार्जिंग के साथ इस सेगमेंट में कड़ी टक्कर देते हैं. यह भी पढ़ें: ₹20,000 से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung Galaxy S26 Ultra, Amazon पर मिली बड़ी डील The post Samsung Galaxy A35 पर मिल रहा फ्लैट 14,000 रुपये का डिस्काउंट, खरीदें या रहने दें? appeared first on Naya Vichar.



