कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कुमार विश्वास का तंज- भारत को नेपाल बनाने की कोशिश!
Kumar Vishwas On CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार (6 जून) को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर जाने माने कवि और वक्ता कुमार विश्वास ने तंज कसा है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब विदेशों में बैठे कुछ लोग सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्रभाव के जरिए हिंदुस्तान की दिशा तय करने में लगे हैं. उन्होंने नैनीताल में बिना किसी का नाम लिए इशारों-इशारों में कहा कि जर्मनी और अमेरिका में बैठे लोग तुर्किए के लाइक्स के सहारे हिंदुस्तान को नेपाल बनाने के प्रयास में लगे हैं, और देश का युवा संस्कार दिखाने के लिए उनके साथ खड़ा हो रहा है. View this post on Instagram A post shared by Asian News International (@ani_trending) जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर सीजेपी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा इससे पहले शनिवार (6 जून) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके भी प्रदर्शन में शामिल हुए. विरोध प्रदर्शन में हजारों युवाओं और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की. कई प्रदर्शनकारी कॉकरोच (तिलचट्टा) के मुखौटे पहने हुए नजर आए. सीजेपी कर रहा है देशव्यापी आंदोलन की तैयारी प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ शुरू किया गया उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते. आंदोलन खत्म होने के बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मीडिया से बात करते हुए अपने आगे के प्लान पर बात की. उन्होंने कहा कि अब आंदोलन को पूरे देश में विस्तार देने की योजना बनाई जा रही है. दीपके ने कहा- जंतर-मंतर पर हुआ प्रदर्शन सफल रहा. हजारों युवा इसमें शामिल हुए. जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, हम पीछे नहीं हटेंगे. आने वाले दिनों में आंदोलन को राष्ट्रव्यापी स्वरूप देने के लिए नई कार्ययोजना तैयार की जाएगी. क्या है कॉकरोच जनता पार्टी? कॉकरोच जनता पार्टी युवाओं के नेतृत्व वाला एक ऑनलाइन आंदोलन है, जो विभिन्न प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही की मांग कर रहा है. संगठन राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET) और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को उठा रहा है. एक सप्ताह का अल्टीमेटम सीजेपी के प्रवक्ताओं ने कहा है कि संगठन केंद्र प्रशासन को एक सप्ताह का समय देगा. उनका कहना था कि या तो प्रशासन केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद से हटाए या फिर धर्मेंद्र प्रधान स्वयं इस्तीफा दें. यदि ऐसा नहीं होता है तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित प्रदर्शन में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए थे. इसके अलावा हिंदुस्तानीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, हिंदुस्तानीय कम्युनिस्ट पार्टी की नेता एनी राजा तथा विभिन्न वामपंथी छात्र और युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया. The post कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कुमार विश्वास का तंज- हिंदुस्तान को नेपाल बनाने की कोशिश! appeared first on Naya Vichar.
