Hot News

June 14, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गढ़वा में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला मनाने का प्रयास

खरौंधी से अभिमन्यु कुमार की रिपोर्ट Garhwa News: रविवार को खरौंधी मुख्यालय में उस समय अफरा-तफरी और तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक युवक प्रेम प्रसंग को लेकर एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया.युवक की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है, जो खरौंधी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. लड़की के आने के बाद युवक टावर से उतरा. पुलिस युवक को थाना ले गई है.  शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आदित्य कुमार का मझिगवां गांव की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था. युवक टावर पर चढ़कर शादी कराने की मांग कर रहा था. टावर के ऊपर से वह लगातार यह कह रहा था कि अगर उसकी शादी संबंधित युवती से नहीं कराई गई तो वह टावर से कूदकर अपनी जान दे देगा. युवक की इस चेतावनी के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही खरौंधी थाना के एएसआई सुरेंद्र दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने युवक को समझाने-बुझाने का भरसक प्रयास किया.  टावर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के दौरान टावर के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोग पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए घंटों मौके पर डटे रहे. इस बीच कई लोगों ने युवक की जान की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की. इस घटना ने एयरटेल टावर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि टावर के बेस परिसर में न तो पर्याप्त घेराबंदी की गई है और न ही किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है. टावर का परिसर खुले रहने के कारण युवक आसानी से ऊपर चढ़ गया. अगर टावर परिसर को सुरक्षित तरीके से घेरा गया होता और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती. घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच टावर प्रबंधन की कथित लापरवाही को लेकर भी चर्चा होती रही ग्रामीणों का कहना है कि दूरसंचार कंपनियों को अपने टावरों के आसपास सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करना चाहिए जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो. ये भी पढ़ें: राशन नहीं उठानेवाले आठ लाख कार्डधारियों के कार्ड होंगे रद्द, झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग का निर्देश ये भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: नाथवाणी ने बढ़ाई धड़कनें, क्रॉस वोटिंग रोकने को एकजुट होगा महागठबंधन The post गढ़वा में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला मनाने का प्रयास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड के 11 उत्पादों को मिला GI टैग, कारीगरों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

रांची से बिपिन सिंह की रिपोर्ट  GI Tag : झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को बड़ी पहचान मिली है. पहले केवल सोहराय पेंटिंग को जीआई टैग मिला था, लेकिन अब राज्य के 11 उत्पादों को यह सम्मान प्राप्त हुआ है. इनमें चार उत्पादों को जीआई टैग दिलाने में नाबार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिससे स्थानीय कारीगरों और शिल्पियों को नई पहचान और आर्थिक अवसर मिलेंगे.  जीआई टैग प्राप्त उत्पाद: भगैया साड़ी और फैब्रिककुचाई सिल्क साड़ीकेसरिया कलाकंद, कोडरमाडोकरा क्राफ्टदुमका चादर और बडोनी पपेट्समुंडा ज्वेलरीझारखंड बांस शिल्प (बैंबू क्राफ्ट)तसर सिल्क और साड़ियांजादोपटिया पेंटिंगपांची साड़ी और फैब्रिकझारखंड बेनाम हस्तशिल्प कुचाई सिल्क को मिली जीआई टैग की मंजूरी  गोड्डा संताल के बगहिया ब्लॉक और सरायकेला के खास आदिवासी समुदायों द्वारा तैयार की जाने वाली कुचाई सिल्क को झारक्राफ्ट द्वारा साल 2023 में जीआई टैगिंग के लिए भेजा गया था, जिसके बाद इसके ऊपर अंतिम मंजूरी मिल गई है. नाबार्ड ने भी इसकी पुष्टि की है. इसके लिए चेन्नई से आई टीम ने खासतौर पर झारखंड का दौरा कर रांची में प्रजेंटेशन भी लिया गया था. कई महीने अर्ली स्टेज में मूल्यांकन के लिए के बाद किसी के द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई तो इसके बाद यह क्रमशः झारखंड का हो गया. रिपोर्ट पर जीआई जनरल कॉपी भी पब्लिश्ड हुई थी, जहां किसी का दावा स्वीकार्य नहीं किया गया. इन उत्पादों को मान्यता मिलने के बाद वर्षो – बरस से चली आ रही यह खास कला इतिहास की आदिवासी विरासत से हाते हुए वर्तमान में अपनी विशिष्ट कारीगरी के लिए जानी जाएगी. इससे इन उत्पादों की पुरानी विधि को न केवल पुर्नजीवित की जा सकेगी बल्कि यह आय का साधन भी बनेगी. सोहराई को 2021 में मिला था जीआइ टैग  झारखंड राज्य में वर्तमान में केवल ‘सोहराई’ उत्पाद को ही जीआइ टैग प्राप्त है. इसे यह पहचान 14 सितंबर 2021 को मिला था. ट्राइफेड की ओर से इसे नोमिनेट किया गया था.  पांच अन्य विशिष्ट उत्पादों को जीआई टैगिंग दिलाने की भी हो रही तैयारी  राज्य के पांच अन्य विशिष्ट उत्पादों को झारक्राफ्ट द्वारा साल 2021 से 2023 में जीआई टैगिंग के लिए भेजा गया है. इन चार के अलावा सिमडेगा की मीठी ईमली, सरायकेला-कुचाई हल्दी, सिमडेगा का बिरू गमछा अंतिम चरण में है. इनमें से कई का जर्नल (एडवरटाइजिंग) जारी हो चकी है. अभी प्री एग्जामिनेशन और एग्जामिनेशन केटेगरी में है. केंद्र प्रशासन से मिलेगी अंतिम मंजूरी  केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय इन उत्पादों की विशिष्टता और भौगोलिक संबंधों की गहन जांच और मंजूरी की प्रक्रिया पर अंतिम मुहर लगाएगी. अगर राज्य के इन सभी पांचों उत्पादों को जीआइ टैग प्राप्त हो जाएगा, तो इससे स्थानीय कारीगरों के हैंडीक्राफ्ट्स को पहचान और आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होंगे. इन उत्पादों के पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क के साथ इनकी उत्पत्ति और गुणवत्ता की पहचान सुरक्षित की जा सकेगी. 10 साल के लिए मिलेगा टैग  यह टैग 10 साल के लिए मिलेगा. सर्टिफिकेशन के बाद झारखंड अपने इन उत्पादों पर सिंबल के तौर पर अपने राज्य को विशिष्ट पहचान दे सकेगा. जीआइ टैग के लिए आवेदन देने वालों को यह भी बताना होगा कि उन्हें टैग क्यों दिया जाए. उन्हें साक्ष्यों और सबंधित तर्कों के आधार पर उत्पाद की विशिष्टता और उसकी ऐतिहासिक विरासत के बारे में ठोस प्रमाण भी देना होता है. मानकों पर खरा उतरने पर ही झारखंड को इसका जीआइ टैग मिलेगा. किसानों और शिल्पियों को मिलेगी मदद  जीआइ टैग का दर्जा किसानों और कारीगरों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर कीमत प्राप्त करने की क्षमता प्रदान करेगा. उदाहरण के तौर पर खास आदिवासी आभूषण जैसे उत्पाद को जीआइ टैग अन्य प्रतिस्पर्धियों से अलग करने के साथ ही इसकी ब्रांड इक्विटी बनाने में मदद करेगा. प्रशासन इसे प्रमोट करेगी, जिससे राज्य को भी एक विशिष्ट पहचान मिलेगी. देश में इन उत्पादों को मिल चुका है जीआइ टैग जीआइ टैग की अवधारणा वश्वि व्यापार संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा 1994 में शुरू की गई थी. ओडिशा की काई चटनी हिंदुस्तान में जीआई टैग पाने वाले नवीनतम खाद्य पदार्थों में से एक है. हिंदुस्तान में जीआई टैग पाने वाला पहला उत्पाद दार्जिलिंग चाय है. खाद्य पदार्थों में मिथिला मखाना, पश्चिम बंगाल का रसोगुल्ला, मध्य प्रदेश का कड़कनाथ मुर्गा, बनारसी साड़ी, चंदेरी साड़ी, महाराष्ट्र सोलापुर की चद्दर, कर्नाटक का मैसूर सिल्क, तमिलनाडु का कांचीपुरम सिल्क, आंध्र प्रदेश के तिरुपति का लड्डू जैसे करीब देश के 650 से ज्यादा उत्पादों को जीआइ टैग मिल चुका है. आखिर क्या है जीआइ टैग? जीआइ (भौगोलिक संकेत) टैग एक विशेष चह्नि है, जो किसी उत्पाद को मिलता है. यह टैग किसी विशिष्ट भौगोलिक उत्पत्ति के लिए होता है और उसके कारण उत्पाद में अद्वितीय गुण या प्रतिष्ठा होती है. यह एक तरह का बौद्धिक संपदा अधिकार है, जो कृषि, प्राकृतिक या निर्मित वस्तुओं के लिए दिया जाता है. जीआइ टैग उत्पादकों को कानूनी सुरक्षा देता है और किसी भी व्यक्ति को उस उत्पाद के नाम का गलत इस्तेमाल करने से रोकता है. ये भी पढ़ें: राशन नहीं उठानेवाले आठ लाख कार्डधारियों के कार्ड होंगे रद्द, झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग का निर्देश ये भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: नाथवाणी ने बढ़ाई धड़कनें, क्रॉस वोटिंग रोकने को एकजुट होगा महागठबंधन The post झारखंड के 11 उत्पादों को मिला GI टैग, कारीगरों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ITR भरने से पहले कर लें हिसाब! Old Tax Regime या New, किसमें बचेगा ज्यादा पैसा? 

ITR Filing Tips: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की तारीख नजदीक है. हर टैक्सपेयर के मन में एक ही सवाल है कि पुराना टैक्स सिस्टम (Old Regime) बेहतर है या नया (New Regime)? यह फैसला आपकी कमाई और खर्चों पर निर्भर करता है. आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं.  नया टैक्स सिस्टम क्या है और यह क्यों फायदेमंद है? आजकल नया टैक्स सिस्टम ‘डिफॉल्ट’ ऑप्शन है. यानी अगर आप खुद नहीं चुनते, तो प्रशासन आपको इसी में मान लेगी. अच्छी बात यह है कि अब 12 लाख रुपये तक की सालाना कमाई पर टैक्स का बोझ न के बराबर है. अगर आप नौकरीपेशा हैं और स्टैंडर्ड डिडक्शन (50,000 रुपये) का फायदा लेते हैं, तो यह लिमिट 12.75 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. कम टैक्स रेट और सीधे-सादे कैलकुलेशन की वजह से कम आय वालों के लिए यह एक ‘नो-ब्रेनर’ यानी सबसे आसान ऑप्शन बन गया है.  पुराना सिस्टम कब फायदे का सौदा है? पुराने सिस्टम में आपको हाउस रेंट अलाउंस (HRA), होम लोन का ब्याज (Section 24b), और इनवेस्टमेंट (जैसे 80C, 80D) पर कई तरह की छूट मिलती है. अगर आपका इनवेस्टमेंट और खर्च ज्यादा है, तभी पुराना सिस्टम चुनें. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आपकी कुल छूट (Deductions) 3 से 4 लाख रुपये के बीच है, तभी पुराने सिस्टम में आपको नए के मुकाबले ज्यादा फायदा मिल सकता है. वरना, ऊंची टैक्स दरों के कारण आप ज्यादा टैक्स भरेंगे.  बदलाव करते समय किन बातों का ध्यान रखें? ऑफिस को जानकारी दें: अगर आप पुराना सिस्टम चुनना चाहते हैं, तो इसकी जानकारी अपने ऑफिस (HR) को समय पर जरूर दें. बिजनेस इनकम वालों के लिए नियम: अगर आपकी कमाई बिजनेस या प्रोफेशन से है, तो आप हर साल सिस्टम नहीं बदल सकते. एक बार नया रिजीम छोड़ने के बाद, वापस आना बहुत मुश्किल होता है.  नया रिजीम और छूट: नए सिस्टम में आप HRA या NPS की हर छूट नहीं ले सकते. यहां सिर्फ स्टैंडर्ड डिडक्शन और किराये पर दिए गए घर के लोन पर ब्याज जैसी कुछ ही छूट मिलती है.  ITR फाइल करना न भूलें: टैक्स चाहे जीरो हो, लेकिन अगर आपकी कमाई बेसिक छूट सीमा (नए सिस्टम में 4 लाख) से ज्यादा है, तो ITR फाइल करना अनिवार्य है. देरी करने पर भारी पेनल्टी लग सकती है. क्या आप अपना टैक्स सही तरह से कैलकुलेट कर रहे हैं? फैसला लेने से पहले अपनी सैलरी स्लिप और इन्वेस्टमेंट को ध्यान से देखें. अपनी कुल छूट का योग निकालें और उसे दोनों सिस्टम में कंपेयर करें. अगर आप बहुत ज्यादा इनवेस्टमेंट नहीं करते हैं, तो नया रिजीम ही आपके लिए सबसे सरल और किफायती ऑप्शन है.  ये भी पढ़ें: 15 जून तक जमा करें एडवांस टैक्स की पहली किस्त; चूक गए तो लगेगा भारी ब्याज, जानें ऑनलाइन भरने का तरीका The post ITR भरने से पहले कर लें हिसाब! Old Tax Regime या New, किसमें बचेगा ज्यादा पैसा?  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ हरियाणा में हुई टैक्स फ्री, सीएम सैनी ने जमकर की तारीफ

Bharat Bhhagya Viddhaata: अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की हालिया रिलीज फिल्म हिंदुस्तान भाग्य विधाता को हरियाणा प्रशासन ने टैक्स फ्री घोषित कर दिया है. इससे पहले दिल्ली प्रशासन भी फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला ले चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बीच यह फैसला चर्चा का विषय बन गया है. हरियाणा में मिली बड़ी राहत फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे देखने के बाद राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि साहस, कर्तव्य और मानवता की भावना को दर्शाने वाली कहानी है. उनके अनुसार, ऐसी फिल्में समाज को प्रेरित करने का काम करती हैं और लोगों को वास्तविक नायकों के योगदान से परिचित कराती हैं. 26/11 हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है कहानी ‘हिंदुस्तान भाग्य विधाता’ की कहानी मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है. फिल्म में उन लोगों की भूमिका को सामने लाने की कोशिश की गई है, जो संकट की घड़ी में पर्दे के पीछे रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं. कहानी में अस्पताल कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों, सफाईकर्मियों और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स के साहस को प्रमुखता से दिखाया गया है. सीएम सैनी ने की कर्मचारियों के योगदान की चर्चा फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि समाज अक्सर बड़े और चर्चित चेहरों को याद रखता है, लेकिन कई ऐसे लोग भी होते हैं जो बिना किसी पहचान या प्रशंसा की उम्मीद के देश और समाज की सेवा करते हैं. उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में यही लोग सबसे पहले आगे आकर जिम्मेदारी निभाते हैं और मानवता की रक्षा करते हैं. चर्चा में है फिल्म फिल्म रिलीज के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई है. दिल्ली और हरियाणा में टैक्स फ्री होने के बाद इसके दर्शक वर्ग में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है. आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन भी खास नजरों से देखा जाएगा. यह भी पढ़ें: कभी जजों ने उड़ाया था मजाक, आज एक गाने की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए जुबिन नौटियाल की नेटवर्थ The post कंगना रनौत की ‘हिंदुस्तान भाग्य विधाता’ हरियाणा में हुई टैक्स फ्री, सीएम सैनी ने जमकर की तारीफ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Force Traveller N Range: कार जैसा कॉकपिट और बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, नये अवतार में छा गई बड़े परिवार की गाड़ी

हिंदुस्तान में स्कूल बस, एम्बुलेंस और कमर्शियल पैसेंजर ट्रांसपोर्ट सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान रखने वाली फोर्स मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय ट्रैवलर सीरीज को नए अवतार में पेश किया है. कंपनी ने नई Force Traveller N Range हाल ही में लॉन्च की है, जिसमें डिजाइन, केबिन, कम्फर्ट और बिल्ड क्वाॅलिटी के स्तर पर कई अहम बदलाव किए गए हैं. खास बात यह है कि इस नए मॉडल को ग्राहकों, ड्राइवरों और यात्रियों से मिले फीडबैक के आधार पर बेहतर बनाने की कोशिश की गई है. कंपनी के मुताबिक इसकी बुकिंग मई 2026 के मध्य से शुरू हो चुकी है. स्कूल बस से एम्बुलेंस तक, कई रूपों में मिलेगी नई Traveller नई Traveller N Range को अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जा सकता है. इसे स्कूल बस, एम्बुलेंस और डिलीवरी वैन जैसे कई कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध कराया जाएगा. यही वजह है कि यह मॉडल केवल कमर्शियल ऑपरेटरों ही नहीं, बल्कि संस्थानों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े ग्राहकों के लिए भी आकर्षक विकल्प बन सकता है. कंपनी का मानना है कि अलग-अलग उपयोग के लिए एक ही प्लैटफॉर्म पर कई विकल्प देने से ग्राहकों को ज्यादा सुविधा मिलेगी. पहली बार मिलेगा कार जैसा आधुनिक केबिन नई Traveller N Range का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया कॉकपिट है. कंपनी ने इसमें पहले की तुलना में अधिक आधुनिक और प्रीमियम इंटीरियर दिया है. वाहन में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम जोड़ा गया है, जिससे ड्राइविंग अनुभव पहले से अधिक सुविधाजनक हो सकता है. इसके अलावा सीटों को नए अर्गोनॉमिक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है ताकि लंबी यात्राओं के दौरान यात्रियों और ड्राइवर को बेहतर आराम मिल सके. एयर कंडीशनिंग सिस्टम में भी सुधार किया गया है. नया लुक देगा ज्यादा प्रीमियम एहसास बाहरी डिजाइन की बात करें तो Traveller N Range पहले से ज्यादा आधुनिक दिखाई देती है. इसके फ्रंट हिस्से को नया रूप दिया गया है, जिसमें डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और एलईडी टर्न इंडिकेटर्स शामिल हैं. रियर डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे वाहन की सड़क पर मौजूदगी और आकर्षक बनती है. नए डिजाइन का उद्देश्य कमर्शियल वाहन को अधिक आधुनिक पहचान देना है. मजबूती और रिफाइनमेंट पर भी हुआ काम फोर्स मोटर्स ने केवल डिजाइन और फीचर्स पर ही नहीं, बल्कि वाहन की संरचनात्मक मजबूती पर भी ध्यान दिया है. कंपनी के अनुसार इसमें री-इंजीनियर्ड शीट मेटल स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बॉडी जॉइंट्स की संख्या कम हुई है. इस बदलाव से वाहन की फिट और फिनिश बेहतर होने के साथ-साथ इसकी मजबूती में भी सुधार होने की उम्मीद है. कंपनी ने NVH यानी शोर, कंपन और कठोरता के स्तर को कम करने का भी दावा किया है. भरोसेमंद डीजल इंजन के साथ आएगी नई Traveller नई Force Traveller N Range में वही 2.6 लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जिसने वर्षों से अपनी विश्वसनीयता साबित की है. यह इंजन 112 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क पैदा करता है. इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. यह सेटअप कमर्शियल उपयोग के लिए पर्याप्त ताकत और बेहतर ड्राइवेबिलिटी देने का दावा करता है. नई Traveller N Range के जरिए फोर्स मोटर्स ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह कमर्शियल वाहन सेगमेंट में आधुनिक फीचर्स और बेहतर कम्फर्ट की बढ़ती मांग को गंभीरता से ले रही है. अगर कंपनी की कीमत प्रतिस्पर्धी रहती है, तो यह मॉडल स्कूल ट्रांसपोर्ट, हेल्थकेयर और पैसेंजर कैरियर सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश कर सकता है. यह भी पढ़ें: फैमिली हो या बिजनेस ट्रिप, एक ही गाड़ी में आराम से सफर करेंगे 17 लोग, देखें फीचर्स और कीमत यह भी पढ़ें: इनोवा, स्कॉर्पियो को भूल जाइए, ये है देश की सबसे सस्ती 14-सीटर कार, बड़े परिवार के लिए बेस्ट The post Force Traveller N Range: कार जैसा कॉकपिट और बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, नये अवतार में छा गई बड़े परिवार की गाड़ी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रौशन आनंद के भाई प्रिंस का नेपाल के होटल में मिला शव, खान सर की ओर से दर्ज FIR में था नाम

Raushan Anand Brother Death: पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. कोचिंग संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना आ रही है. होटल में उनका शव मिला है. उनकी मौत कैसे हुई है. अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव नेपाल के एक होटल में अपने 6-7 साथियों के साथ ठहरे हुए थे. देर रात उनकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. घटना के बाद नेपाल पुलिस ने होटल में मौजूद अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है. FIR के बाद नेपाल चले गए थे प्रिंस खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े विवाद के बाद दर्ज FIR में प्रिंस यादव का नाम भी शामिल है. इसके बाद वे अपने साथियों के साथ नेपाल चले गए थे. बताया जा रहा है कि FIR के बाद वे लगातार नेपाल में ही रह रहे थे. जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव पर 2021 में भी खान सर की कोचिंग पर हमले का आरोप लग चुका है. इसी मामले को लेकर विवाद लगातार बढ़ता रहा. खान सर की ओर से कराई गई FIR में क्या कहा गया है? खान सर की कोचिंग का मैनेजमेंट देखने वाले कन्हैया कुमार सिंह की ओर से FIR करवाई गई थी. इसमें बताया गया है कि मैं पटना जिले के कदमकुआं थाना के अंतर्गत खान ग्लोबल स्टडीज मुसल्लहपुर हाट का मैनेजमेंट संभालता हूं. आज दिनांक 02.06.2026 को करीब रात 10:00 बजे तक क्लास चलने के बाद कोचिंग बंद की गई थी. मेरी कोचिंग के गार्ड चुनचुन उम्र 25 साल को ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के कहने पर पीटा गया. अभिषेक और प्रिंस (रौशन आनंद का भाई) और उसका स्टाफ रौशन, गौरव के साथ करीब 15-20 लड़के अचानक मेरे कोचिंग के गेट पर आए और गार्ड को खींचकर मारपीट करने लगे जिससे उसका सिर फट गया. हल्ला होने पर अगल-बगल के लोग भी जुटने लगे. तब सभी लड़के तोड़फोड़ और गाली-गलौज करने लगे और हमारे कोचिंग का बोर्ड और बैरिकेडिंग, खान सर का फोटो तोड़ दिया. खान सर की ओर से कराई गई fir की कॉपी रौशन आनंद की जमानत पर सोमवार को होगी सुनवाई इस केस में ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी. कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद फिलहाल जेल में बंद हैं. उनकी जमानत पर सोमवार को सुनवाई होनी है. वहीं, खान सर के दो गार्ड्स भी फिलहाल जेल में हैं. उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा रखी है. Also Read: बिहार पुलिस अभ्यर्थियों ने पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों किया हंगामा? ट्रेनें रोकीं, तोड़फोड़-पथराव के बाद पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग The post रौशन आनंद के भाई प्रिंस का नेपाल के होटल में मिला शव, खान सर की ओर से दर्ज FIR में था नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेल IG ने बताया आधी रात पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्या-क्या हुआ, हंगामा मामले में 500 अज्ञात पर FIR, 6 उपद्रवी गिरफ्तार

Bihar Police Exam: बिहार में मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर हुए हंगामे को लेकर रेल IG अमरेश कुमार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि स्टेशन पर पहुंचे 200 से 300 छात्रों का मकसद परीक्षा केंद्र जाना नहीं, बल्कि हंगामा करना था. रेल IG के मुताबिक छात्रों के लिए पहले से ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया और स्थिति बिगाड़ दी. इस मामले में 500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है. वहीं 6 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है. ट्रेन की इंजन पर चढ़े अभ्यर्थी मधुबनी और सीमांचल एक्सप्रेस पहले से थीं उपलब्ध अमरेश कुमार ने बताया कि मधुबनी एक्सप्रेस और सीमांचल एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी थीं. दरभंगा और मधुबनी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए यही ट्रेनें उपलब्ध कराई गई थीं. कई छात्र इन ट्रेनों में सवार भी हो चुके थे. इसी बीच 200 से 300 छात्रों का एक समूह स्टेशन पहुंचा और ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. स्पेशल ट्रेन की मांग पर अड़े रहे अभ्यर्थी रेल IG के अनुसार प्रदर्शनकारी लगातार स्पेशल ट्रेन की मांग कर रहे थे. उनकी मांग को अधिकारियों के समक्ष रखा गया, जिसके बाद घोषणा की गई कि एक घंटे के भीतर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. रात करीब 2:10 बजे स्पेशल ट्रेन भी स्टेशन पर पहुंच गई. उन्होंने आगे बताया कि उपद्रवी ट्रेन के आगे बैठकर रोक दिए. स्टेशन पर उग्र भीड़ की तस्वीर DGP ने दिया था परीक्षा री-शेड्यूल करने का भरोसा रेल IG ने बताया कि इस मामले में DGP से भी बातचीत हुई थी. DGP ने निर्देश दिया था कि छात्रों को समझाया जाए कि यदि ट्रेन की वजह से किसी का एग्जाम छूटता है तो उसके लिए अलग से परीक्षा आयोजित की जाएगी. अधिकारियों ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि ट्रेन उन्हें समय पर परीक्षा केंद्र वाले क्षेत्र तक पहुंचा देगी. इसके बावजूद प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं हुए. ‘संकल्प लेकर आए थे कि परीक्षा रोकनी है’ अमरेश कुमार ने कहा कि प्रशासन लगातार छात्रों को समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन कुछ लोग किसी भी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं थे. उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारी इस इरादे से आए थे कि परीक्षा प्रक्रिया को बाधित किया जाए. इसी वजह से बार-बार समझाने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी. लाठीचार्ज और टियर गैस के बाद काबू में आया मामला स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल को कार्रवाई करनी पड़ी. रेल IG के मुताबिक भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग किया गया. पुलिस ने लाठीचार्ज किया और टियर गैस के गोले भी छोड़े. इसके बाद प्रदर्शनकारियों को ट्रैक से हटाया गया और ट्रेन परिचालन बहाल कराया गया. परीक्षा पर नहीं पड़ा असर प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रित होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया गया. अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई. हालांकि भर्ती परीक्षा के पहले दिन हुए इस हंगामे ने रेलवे और प्रशासन की तैयारियों पर कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं. Also Read: बिहार पुलिस अभ्यर्थियों ने पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों किया हंगामा? ट्रेनें रोकीं, तोड़फोड़-पथराव के बाद पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग The post रेल IG ने बताया आधी रात पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्या-क्या हुआ, हंगामा मामले में 500 अज्ञात पर FIR, 6 उपद्रवी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंजी जंपिंग के लिए बिना रस्सी बांधे फेंक दिया, 21 साल की लड़की की हुई मौत; Video में कैद हुआ दिल दहलाने वाला हादसा

Bungee Jumping: बंजी जंपिंग का शौक लोगों को रोमांच के सबसे ऊंचे स्तर पर ले जाता है. इसके लिए लोग पहाड़ों पर जाते हैं, जहां उनके कमर में रस्सी बांधकर ऊंचाई से गिराया जाता है. कभी-कभी इस स्पोर्ट्स में हादसे भी हो जाते हैं, जब रस्सी टूट जाए. लेकिन ब्राजील में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया, जिसमें 21 साल की लड़की को बिना उसके कमस में रस्सी बांधे ऊपर से नीचे फेंक दिया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ब्राजील की वेबसाइट estadao.com की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा शनिवार, 13 जून को दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के लिमेइरा शहर में स्थित पोंटे दो एस्केलेतो पुल पर हुआ. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि गतिविधि शुरू होने से पहले प्रशिक्षकों को सुरक्षा उपकरणों की जांच करनी थी, लेकिन आवश्यक सुरक्षा रस्सी को युवती से जोड़ा ही नहीं गया.  एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधि के दौरान हुई गंभीर लापरवाही ने 21 वर्षीय युवती मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास की जान ले ली. अधिकारियों के मुताबिक, युवती को करीब 40 मीटर ऊंचे प्लेटफॉर्म से रोप-जंप के लिए छोड़ा गया, लेकिन उसके साथ सुरक्षा रस्सी ही नहीं लगाई गई थी.  हादसे की सूचना मिलते ही मिलिट्री पुलिस, दमकल विभाग और आपातकालीन चिकित्सा दल मौके पर पहुंचे. राहतकर्मियों ने युवती को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी चोटें इतनी गंभीर थीं कि डॉक्टरों ने घटनास्थल पर ही उसे मृत घोषित कर दिया. वीडियो में कैद हुआ हादसा घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवती को जंपिंग प्लेटफॉर्म तक लेकर जाते हैं. जैसे ही उसे कूदने के लिए छोड़ा जाता है, वहां मौजूद लोगों में अचानक अफरा-तफरी मच जाती है. एक वीडियो में किसी को कहते सुना जा सकता है, ‘द रोप’. वीडियो में लोगों की चीखें भी सुनाई देती हैं, जहां कुछ लोग चिल्लाते हुए बताते हैं कि सुरक्षा रस्सी लगाई ही नहीं गई है. लेकिन जब तक कर्मियों को इसका अहसास होता, तब तक काफी देर हो चुकी थी. 21yo Brazil woman DIES after workers PUSH her off bridge — FORGOT to attach safety rope pic.twitter.com/okIuaXEa9c — RT (@RT_com) June 13, 2026 ये भी पढ़ें:- हिंदुस्तानीयों की मौत पर जयशंकर ने उठाए सवाल, तो अमेरिका ने हिंदुस्तान को ही दिया ज्ञान; कहा- नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं ये भी पढ़ें:- ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की अंतिम विदाई की तारीखें तय, मौत के 4 महीने बाद मशहद में होंगे दफन हादसे के बाद भागने की कोशिश, छह लोग हिरासत में जांच एजेंसियों ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद दो संदिग्ध मौके से भागकर पास के जंगल वाले इलाके में छिपने की कोशिश करने लगे. हालांकि पुलिस और सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाकर दोनों को ढूंढ़ निकाला. मामले में कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सुरक्षा प्रक्रिया में चूक कैसे हुई. The post बंजी जंपिंग के लिए बिना रस्सी बांधे फेंक दिया, 21 साल की लड़की की हुई मौत; Video में कैद हुआ दिल दहलाने वाला हादसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सेंट्रल बैंक में 4500 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सैलरी और एग्जाम पैटर्न

Central Bank Of India Apprentice Recruitment 2026: अगर आप बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. बैंक ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पाना चाहते हैं. इस अप्रेंटिस के कुल 4500 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है.   Central Bank Of India Apprentice Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें इवेंट (Event) तारीख (Date) नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 12 जून 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 12 जून 2026 आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जून 2026 क्या होनी चाहिए योग्यता? सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस बनने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है. आपने चाहे बीए, बीएससी, बीकॉम, बीटेक या कोई भी डिग्री ली हो, आप इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं.  इसके साथ ही उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा (Local Language) की अच्छी समझ होनी चाहिए, जहां के लिए वह आवेदन कर रहा है. उम्र सीमा और उसमें मिलने वाली छूट इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल तय की गई है. उम्र की गिनती नोटिफिकेशन में दी गई कटऑफ तारीख के आधार पर की जाएगी. प्रशासनी नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों जैसे ओबीसी (OBC) को 3 साल और एससी/एसटी (SC/ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी. Central Bank Of India Apprentice Recruitment 2026 Details कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स  Category (श्रेणी) Vacancy (पद) Post Name CBI Apprentice UR (General) 1903 OBC 1049 EWS 454 SC 701 ST 393 Total Post 4500 सिलेक्शन और एग्जाम पैटर्न  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस के पदों पर चयन के लिए एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित करेगा. इस परीक्षा में मुख्य रूप से चार विषयों से सवाल पूछे जाते हैं: क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (मैथ्स) जनरल इंग्लिश रीजनिंग और कंप्यूटर नॉलेज बैंकिंग अवेयरनेस  लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्रों की एक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को बैंक की तरफ से हर महीने एक निश्चित स्टाइपेंड दी जाएगी. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार, चयनित अप्रेंटिस को हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा.  Central Bank Of India Apprentice Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं.  वहां रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर अप्रेंटिस भर्ती के लिंक पर क्लिक करें.  फॉर्म में मांगे गए सभी डिटेल्स को भरें.  फिर फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें.  लास्ट में फॉर्म फाइनल सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें. यह भी पढ़ें: NCL में 1607 पदों पर नौकरी पाने का मौका, बिना परीक्षा सीधे मेरिट से होगा चयन The post सेंट्रल बैंक में 4500 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सैलरी और एग्जाम पैटर्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तृणमूल कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, युवा अध्यक्ष पद से सायनी घोष की छुट्टी

कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट Saayoni Ghosh: पश्चिम बंगाल में नेतृत्वक उथल-पुथल के बीच तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है. पार्टी नेतृत्व ने उत्तर कोलकाता जिला अध्यक्ष पद से वरिष्ठ सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय को हटा कर बेलियाघाटा के विधायक कुणाल घोष को जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं, युवा तृणमूल के अध्यक्ष पद से सांसद सायनी घोष को हटाकर अर्णब बंद्योपाध्याय को नया अध्यक्ष बनाया गया है. सयानी घोष के पिछले दिनों बागी खेमे में जाने की सूचना आ रही है. माला राय की भी छुट्टी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को सांसद सायोनी घोष को पार्टी की युवा इकाई के अध्यक्ष पद से हटा दिया और उनकी जगह युवा नेता अर्णब बनर्जी को नियुक्त किया गया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने स्त्री संगठन तृणमूल स्त्री कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी बदलाव किया है. कोलकाता दक्षिण से सांसद माला राय की जगह नदिया जिले के कालिगंज से विधायक अलीफा अहमद को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है. बागी नेताओं पर संगठन सख्त सायोनी घोष और माला राय दोनों को उन तृणमूल सांसदों के उस समूह का हिस्सा माना जा रहा है, जिन्होंने हाल के दिनों में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. पार्टी में चल रही उथल-पुथल के बीच बागी सांसदों ने घोषणा की है कि वे सोमवार को ओम बिरला से मुलाकात कर एक पत्र सौंपेंगे, जिसमें उन्हें ‘वास्तविक तृणमूल’के रूप में मान्यता देने की मांग की जाएगी. यह घटनाक्रम 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद सामने आया है. Also Read: ममता बनर्जी के सामने ही भिड़ गये कुणाल घोष और अभिषेक बनर्जी, सड़क तक पहुंचा शोर The post तृणमूल कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, युवा अध्यक्ष पद से सायनी घोष की छुट्टी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top