Hot News

June 23, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Lucknow Fire: बेटे की आखिरी पुकार..पापा, आग लग गयी है, बचा लीजिये…

Lucknow Fire : एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने 15 लोगों की जान ले ली, जिनमें अधिकांश छात्र थे. आग इतनी तेजी से फैली कि जान बचाने के लिए कई छात्रों को छत से छलांग लगानी पड़ी. घटनास्थल पर चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बन गया. हादसे के बाद से कई परिवार अपने बच्चों की तलाश में अस्पतालों और प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं. आलमबाग निवासी पारिजोत सिंह ने बताया कि उनके बेटे का फोन आया था. उसने घबरायी आवाज में कहा कि पापा, आग लग गयी है, मुझे बचा लीजिए. इसके बाद परिवार घटनास्थल पहुंचा, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली. देर रात तक बेटे के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से परिवार की बेचैनी और बढ़ गयी. PHOTO | At least 15 people, primarily students, were killed and seven others injured after a massive fire swept through a three-storey commercial building in the Aliganj area of north Lucknow on Monday afternoon. The blaze broke out in a complex on Usha Mehta Marg that housed an… pic.twitter.com/8WvQsyXnee — Press Trust of India (@PTI_News) June 22, 2026 हर तरफ आग की लपटें और धुआं-धुआं घटनास्थल के पास से गुजर रहे लोगों ने बताया कि आग की लपटें और धुआं दूर से दिखाई दे रहा था. स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत के अंदर कई छात्र फंसे हुए थे. कुछ लोगों ने आशंका जतायी कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी. मां की आंखों के सामने बुझ गयी बेटे की जिंदगी अलीगंज निवासी आदित्य श्रीवास्तव की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया. बेटे से मिलने बिसवां से पहुंचीं उनकी मां के सामने ही हादसा हो गया. परिजन उसे बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली. मामा रविन्द्र श्रीवास्तव ने इस हादसे के लिए सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल उठाये. यह भी पढ़ें : लखनऊ अग्निकांड: चीख-पुकार के बीच छात्रों समेत 15 लोगों की मौत, लपटों से बचने के लिए छत से कूदे थे युवक पोस्टमार्टम हाउस में गूंजती रहीं चीखें पोस्टमार्टम हाउस का दृश्य बेहद मार्मिक रहा. अपने बेटों और परिजनों को खो चुके परिवारों की चीखें हर किसी को विचलित कर रही थीं. कई घरों के कमाने वाले और सपनों को संजोए युवा इस हादसे की भेंट चढ़ गये. अलीगंज अग्निकांड ने न केवल कई परिवारों की खुशियां छीन लीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. The post Lucknow Fire: बेटे की आखिरी पुकार..पापा, आग लग गयी है, बचा लीजिये… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Theater Releases This Week: इस हफ्ते थिएटर्स में लगेगा फिल्मों का मेला, नोट कर लें अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ समेत इन 7 फिल्मों की रिलीज डेट

Theater Releases This Week: फिल्मों के शौकीनों के लिए जून का आखिरी हफ्ता बहुत ही धमाकेदार होने वाला है. 22 जून से लेकर 30 जून के बीच सिनेमाघरो में कई जबरदस्त हिंदी और साउथ की फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का है. इसके अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी एक्शन, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर फिल्में थिएटर्स में दस्तक दे रही हैं. तो आइए देखते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट: वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) – हिंदी कलाकार: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पटानी, रवीना टंडन, जैकलिन फर्नांडीस, परेश रावलकब रिलीज होगी: 26 जून, 2026 यह फिल्म बॉलीवुड की मशहूर ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है. साल 2015 में आई ‘वेलकम बैक’ के करीब 11 साल बाद यह फिल्म आ रही है. इस फिल्म में बहुत सारे बड़े-बड़े स्टार्स एक साथ नजर आएंगे और यह फिल्म दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने का वादा करती है. अनंतन काडू (Ananthan Kaadu) – मलयालम कलाकार: आर्या, मुरली गोपी, देव मोहन, निखिला विमलकब रिलीज होगी: 25 जून, 2026 यह 1980 और 1990 के दशक की कहानी पर बनी एक बेहतरीन एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें एक गरीब इलाके के चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें म्यूजिक से बहुत प्यार है और वे अपनी जिंदगी को बेहतर बनाना चाहते हैं. फिल्म में उनकी दोस्ती और जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है. अंगीकारम (Angikaaram) – तमिल कलाकार: कोटापडी जे राजेश, सिंधूरी विश्वनाथ, मंसूर अली खानकब रिलीज होगी: 26 जून, 2026 यह एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है. यह कहानी एक ऐसे टैलेंटेड खिलाड़ी की है जो बहुत ही गरीब परिवार से आता है. वह अपनी जिंदगी की तमाम मुसीबतों और रुकावटों को पार करके अपने सपनों को पूरा करने के लिए जी-जान लगा देता है. यह भी पढ़ें: Maa Inti Bangaaram Box Office Day 3: सामंथा की ‘मां इंति बंगाराम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 3 दिन में अपनी ही बड़ी-बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे पंचमुखी (Panchamukhi) – कन्नड़ डायरेक्टर: चंद्रू अचारकब रिलीज होगी: 26 जून, 2026 अगर आपको भूतिया और सस्पेंस वाली फिल्में पसंद हैं, तो यह आपके लिए है. यह एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें एक लड़के को बार-बार डरावने सपने आते हैं, जिसके बाद वह अपने परिवार के पुराने और सुनसान गांव में पहुंच जाता है. वहां जाकर उसके सामने कई खतरनाक राज खुलते हैं. गरुड़ (Garuda) – कन्नड़ कलाकार: सौरव प्रशांत, दिव्या चंद्रू, ऋत्वन श्रीनिवासकब रिलीज होगी: 26 जून, 2026 यह एक कमाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म की कहानी केशव नाम के एक लड़के पर आधारित है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के एक बहुत बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा होता है. लेकिन अचानक उसकी जिंदगी में कुछ ऐसा मोड़ आता है, जिससे उसकी पूरी दुनिया बदल जाती है. कॉन सिटी (Con City) – तमिल कलाकार: अर्जुन दास, अन्ना बेन, योगी बाबूकब रिलीज होगी: 26 जून, 2026 यह एक बहुत ही मजेदार कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है. कहानी एक मिडिल क्लास परिवार की है, जिनकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब बिजली कड़कने के बाद उनके घर के एक बिल प्रिंटर (मशीन) से अचानक असली 500 रुपये के नोट छपने लगते हैं. इसके बाद फिल्म में कई मजेदार और अजीब घटनाएं होती हैं. बालरामन दिनागलु (Balaramana Dinagalu) – कन्नड़ कलाकार: विनोद प्रभाकर, प्रिया आनंद, आशीष विद्यार्थीकब रिलीज होगी: 26 जून, 2026 यह एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसमें कर्नाटक के एक छोटे से गांव के रहने वाले साधारण लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो 1980 के दशक में बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में आता है और अपनी किस्मत चमकाने के लिए कड़ी मेहनत करता है. उइर (Uyir) – मलयालम कलाकार: रोशन मैथ्यू, बैजू संतोष, विनोथ सागरकब रिलीज होगी: 26 जून, 2026 सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह एक मिस्ट्री ड्रामा फिल्म है. इसमें केरल-कर्नाटक बॉर्डर पर तैनात एक अफसर अतीब की कहानी दिखाई गई है, जो एक अनजान स्त्री की मौत का राज सुलझाने की कोशिश कर रहा है. जांच के दौरान उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. यह भी पढ़ें: Haunted 3D Box Office Success: ‘हॉन्टेड 3D’ की सफलता पर विक्रम भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सब भगवान पर छोड़ दिया था, दर्शकों ने कमाल कर दिया The post Theater Releases This Week: इस हफ्ते थिएटर्स में लगेगा फिल्मों का मेला, नोट कर लें अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ समेत इन 7 फिल्मों की रिलीज डेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पलामू के गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक पर छात्रों से 10,000 की वसूली का आरोप, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

पलामू से शिवेंद्र कुमार की रिपोर्ट Palamu News: पलामू जिले के प्रशासनी प्लस टू विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है. शहर के प्रतिष्ठित गिरिवर प्लस टू उच्च विद्यालय के एक शिक्षक पर छात्रों और उनके अभिभावकों से विभिन्न कार्यों के नाम पर अवैध रूप से पैसे वसूलने के आरोप लगे हैं. शिक्षक के द्वारा अवैध वसूली करने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक में हलचल मच गयी है. मामले को गंभीर मानते हुए जिला उपायुक्त ने जांच और विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू का निर्देश दिया है. बिना हाजिरी परीक्षा दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप जानकारी के अनुसार विद्यालय में कार्यरत रसायन शास्त्र के स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक संदीप जायसवाल पर यह आरोप लगाया गया है कि जो छात्र स्कूल में नामांकन तो लेते हैं, लेकिन नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित नहीं हो पाते, उनसे परीक्षा में शामिल कराने के एवज में प्रति छात्र 10 हजार रुपये तक की मांग की जाती है. सूत्रों का कहना है कि इस व्यवस्था को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच लंबे समय से असंतोष था, लेकिन अब मामला खुलकर सामने आने के बाद चर्चा का विषय बन गया है. एडमिशन फॉर्म और कागजात के लिए भी वसूले जाते थे पैसे आरोपों के मुताबिक, केवल अनुपस्थित छात्रों से ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों से भी विभिन्न कार्यों के लिए पैसे लिये जाते थे. छात्रों का आरोप है कि एक वर्ष के दस्तावेज जमा करने के लिए 400 रुपये और दो वर्षों के लिए 800 रुपये की मांग की जाती थी. हालांकि, कई बार अभिभावकों की ओर से अनुरोध और मिन्नतें करने के बाद दो साल के दस्तावेज जमा करने के लिए 500 रुपये लेकर काम कर दिया जाता था. हाल ही में एक छात्रा के अभिभावक से दो वर्ष के कागजात जमा करने के बदले 500 रुपये लेने का मामला भी सामने आया है. इसके अलावा कई विद्यार्थियों से फॉर्म भरने के नाम पर 100-100 रुपये लिये जाने का आरोप लगाया गया है. छात्रों के सामने शिक्षक ने बतायी थी अपनी मजबूरी विद्यार्थियों के अनुसार जब उन्होंने पैसे लिये जाने को लेकर सवाल उठाया, तो संबंधित शिक्षक ने यह दलील दी कि बिना नियमित उपस्थिति के परीक्षा दिलाना जोखिम भरा और परेशानी वाला काम है, इसलिए पैसे लिये जाते हैं. इतना ही नहीं, छात्रों का दावा है कि शिक्षक ने यह भी कहा था कि पिछले वर्ष इस प्रकार की अनियमितता की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी तक पहुंच गयी थी, जिसके बाद उनका वेतन रोक दिया गया था. डीईओ को 20 हजार रुपये रिश्वत देने का दावा भी चर्चा में मामले को और गंभीर बनाते हुए छात्रों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक ने स्वयं यह स्वीकार किया था कि रुका हुआ वेतन दोबारा शुरू कराने के लिए उन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारी को 20 हजार रुपये देने पड़े थे. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. जिला शिक्षा विभाग की ओर से भी इस संबंध में किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की गयी है. आरोपी शिक्षक ने सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद गिरिवर प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक संदीप जायसवाल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी छात्र या अभिभावक से कोई पैसा नहीं लिया है. उनके खिलाफ लगाये गये सभी आरोप निराधार और गलत हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं. प्राचार्य ने विभागीय कार्रवाई के लिए भेजा पत्र विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य घनश्याम गुप्ता ने कहा कि इस मामले में संबंधित शिक्षक के खिलाफ उचित विभागीय कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेज दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले में उनका कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है और जो भी कार्रवाई होगी, वह विभागीय स्तर पर की जायेगी. शिक्षक के खिलाफ तैयार होगा आरोप पत्र: डीईओ जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरव प्रकाश ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. प्रारंभिक जांच के आधार पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी और यदि आरोप सही पाये जाते हैं, तो दोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाये जायेंगे. डीसी ने जतायी नाराजगी, कहा – होगी कठोर कार्रवाई पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पूरे मामले पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि प्रशासनी विद्यालयों में इस प्रकार की शिकायतें बेहद गंभीर और निंदनीय हैं. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और दोषी पाये जाने पर त्वरित तथा कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. इसे भी पढ़ें: गुमला के 18 बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी, उपायुक्त की समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इस प्रकरण ने प्रशासनी विद्यालयों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिये हैं. जिन संस्थानों को छात्रों के भविष्य का आधार माना जाता है, वहां यदि कागजात जमा कराने और परीक्षा दिलाने जैसे कार्यों के लिए पैसों के आरोप लगने लगें, तो चिंता स्वाभाविक है. आखिर शिक्षा का मंदिर अगर रसीद की जगह मोलभाव का केंद्र बन जाये, तो अभिभावकों का भरोसा डगमगाना तय है. फिलहाल सभी की निगाहें विभागीय जांच और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं. इसे भी पढ़ें: बारिश भी नहीं रोक पाई स्त्रीओं का उत्साह, नोवामुंडी की महुदी में 178 नौनिहालों का बना बाल आधार कार्ड The post पलामू के गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक पर छात्रों से 10,000 की वसूली का आरोप, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कम हाइट वाले लोगों के लिए परफेक्ट हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, पार्किंग और ट्रैफिक में नहीं होगी परेशानी

हिंदुस्तान में स्कूटर खरीदते समय लोग सिर्फ पावर, टॉप स्पीड या एक्सेलरेशन के बारे में ही नहीं पूछते. इनमें से सब कुछ देखने के बाद वे एक बार स्कूटर पर बैठकर यह भी जरूर चेक करते हैं कि क्या उनके दोनों पैर आराम से जमीन तक पहुंच रहे हैं. सच कहें तो डेली राइड में यही बात कई बार सबसे ज्यादा मायने रखती है. शहर के ट्रैफिक में बार-बार सिग्नल पर रुकना हो या तंग पार्किंग स्पेस में स्कूटर संभालना, कम सीट हाइट वाला स्कूटर चलाना कहीं ज्यादा आसान और कम्फर्टेबल होता है. अगर आप भी ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं जिसकी सीट हाइट कम हो, तो आइए एक नजर डालते हैं उन पर. Bajaj Chetak इसकी 760 mm की सीट हाइट इसे हिंदुस्तान की सबसे कम सीट हाइट वाली मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक बनाती है. ये उन राइडर्स के लिए बेस्ट है जो ऊंची सीट वाली स्कूटर्स पर अनकम्फर्टेबल महसूस करते हैं. चेतक पर दोनों पैर आसानी से जमीन पर टिक जाते हैं, जिससे ट्रैफिक में रुकना-चलना काफी आसान हो जाता है. रेंज की बात करें तो वेरिएंट के हिसाब से यह 120 km से ज्यादा की दावा की गई रेंज देती है. इसके अलावा कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और TFT डिस्प्ले जैसे मॉडर्न फीचर्स भी इसमें मिलते हैं. TVS iQube  TVS iQube की सीट हाइट 770 mm है. इसकी चौड़ी सीट, अच्छी विजिबिलिटी और कम्फर्टेबल राइडिंग पोजिशन लंबी या डेली राइड को बेहद आसान बना देती है. TVS ने इसे अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ पेश किया है, जिनमें टॉप वेरिएंट 140 km से ज्यादा की रेंज का दावा करते हैं. शहर के ट्रैफिक में iQube चलाना बेहद आसान लगता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें कुछ भी बेवजह जटिल नहीं लगता. यह भी पढ़ें: 153km रेंज, TFT डिस्प्ले और 80kmph की टॉप स्पीड, जानें Bajaj Chetak के इस वेरिएंट में और क्या खास Ather Rizta इसकी लंबी और चौड़ी सीट आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है.वहीं 780 mm की सीट हाइट इसे लगभग हर तरह के राइडर के लिए आसान और कम्फर्टेबल बनाती है. इसमें आपको बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिससे डेली का सामान आसानी से रखा जा सकता है. टॉप वेरिएंट्स में 159 km तक की IDC रेंज का दावा किया गया है, जबकि ट्रैक्शन कंट्रोल और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. Hero Vida V1 इसकी सीट हाइट 780 mm है, जो Ather Rizta के बराबर है. जैसे ही आप थ्रॉटल को थोड़ा ज्यादा घुमाते हैं, स्कूटर की फुर्ती तुरंत महसूस होने लगती है. वहीं, इसकी रिमूवेबल बैटरी उन लोगों के लिए काफी काम की है जिनके पास पार्किंग में फिक्स्ड चार्जिंग की सुविधा नहीं है. बैटरी को निकालकर घर या ऑफिस में आसानी से चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा, Vida V1 में टचस्क्रीन डिस्प्ले, कई राइड मोड्स और वैरिएंट के हिसाब से अच्छी रेंज भी मिलती है. यह भी पढ़ें: 43 लीटर का स्टोरेज स्पेस, 163 km तक की रेंज… जानें क्यों ये स्कूटर कहलाती है ‘स्कूटर का SUV’ The post कम हाइट वाले लोगों के लिए परफेक्ट हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, पार्किंग और ट्रैफिक में नहीं होगी परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जीवन में चाहते हैं सुकून और खुशहाली? नीम करोली बाबा की ये 5 सीख जरूर जानें

Neem Karoli Baba Teachings: उत्तराखंड की हसीन वादियों में कैंची धाम आश्रम के संस्थापक नीम करोली बाबा को इस सदी के सबसे महान संतों में से एक माना जाता है. उनके भक्तों में केवल हिंदुस्तान के आम लोग ही नहीं, बल्कि एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स और फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग जैसी दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शामिल रही हैं.  बाबा कोई बहुत बड़े-बड़े भाषण या प्रवचन नहीं देते थे. वे कंबल ओढ़े आम इंसानों की तरह बैठते थे और बहुत ही सीधी, सरल और आमबोलचाल की भाषा में जीवन के गूढ़ रहस्य समझा देते थे. आइए जानते हैं नीम करोली बाबा की ऐसी ही 5 अनमोल सीख (Neem Karoli Baba Teachings), जिन्हें अगर आप अपने जीवन में उतार लें, तो आपकी जिंदगी बहुत आसान और सुकून भरी हो सकती है.  1. सबको प्यार करो और सबकी सेवा करो बाबा नीम करोली का सबसे पहला और बड़ा संदेश यही था “सबको प्यार करो, सबकी सेवा करो और ईश्वर का नाम लो”. उनका मानना था कि किसी भी इंसान के भीतर का अहंकार तब तक खत्म नहीं हो सकता, जब तक वह दूसरों की बिना किसी स्वार्थ के मदद न करे. जब आप किसी भूखे को खाना खिलाते हैं या किसी परेशान व्यक्ति की मदद करते हैं, तो वह सीधे भगवान की सेवा होती है. जीवन को आसान बनाना है, तो लोगों से नफरत या ईर्ष्या करना छोड़ दें.  2. अपनी ताकत और कमजोरी को गुप्त रखें  आज के सोशल मीडिया के दौर में लोग अपनी हर छोटी-बड़ी बात दुनिया के सामने शेयर कर देते हैं. लेकिन बाबा कहते थे कि समझदार इंसान को अपनी ताकत, धन और अपनी कमजोरी को कभी भी दूसरों के सामने पूरी तरह जाहिर नहीं करना चाहिए. अगर लोग आपकी कमजोरी जान जाएंगे, तो वे आपका फायदा उठा सकते हैं और अगर वे आपकी पूरी ताकत जान जाएंगे, तो आपके खिलाफ साजिशें रच सकते हैं. अपनी योजनाएं तब तक गुप्त रखें जब तक वे सफल न हो जाएं.  नीम करोली बाबा (Instagram) 3. अतीत का पछतावा और भविष्य की चिंता छोड़ें  हम में से ज्यादातर लोग या तो पुरानी गलतियों और दुखों को याद करके रोते रहते हैं, या फिर आने वाले कल की चिंता में आज का दिन बर्बाद कर देते हैं. बाबा नीम करोली कहते थे कि जो बीत गया, वह आपके हाथ में नहीं है और जो आने वाला है, उसे आपने देखा नहीं (Neem Karoli Baba Teachings) है. इसलिए आज में जीना सीखें. जब आप वर्तमान का आनंद लेना शुरू कर देते हैं, तो दिमाग का आधा तनाव अपने आप खत्म हो जाता है.  4. धन का सही उपयोग है दान (Neem Karoli Baba Teachings) पैसा कमाना गलत नहीं है, लेकिन बाबा का मानना था कि पैसों को सिर्फ बैंक में जोड़कर रखना या उसका घमंड करना इंसान के पतन का कारण बनता है. वे कहते थे कि धन एक बहती हुई नदी की तरह है, इसे जितना जरूरतमंदों की मदद में लगाओगे, यह उतना ही बढ़ेगा. खाली हाथ आए थे और खाली हाथ ही जाना है, इसलिए धन का अहंकार करने की बजाय उसका एक हिस्सा समाज के कल्याण और भलाई के कामों में लगाएं.  5. हर हाल में ईश्वर पर भरोसा रखें  जिंदगी में जब भी बुरा वक्त आता है, तो इंसान का भरोसा डगमगाने लगता है. बाबा सिखाते थे कि चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, ईश्वर पर अपनी आस्था (Neem Karoli Baba Teachings) कभी कम मत होने दीजिए. भगवान जो भी करते हैं, उसके पीछे कोई न कोई सही वजह होती है, जो हमें बाद में समझ आती है. जब आप पूरी तरह से खुद को भगवान के चरणों में समर्पित कर देते हैं, तो जीवन की बड़ी से बड़ी मुसीबतें भी छोटी लगने लगती हैं.  यह भी पढ़ें: तनाव रहेगा कोसों दूर! सुबह उठकर बस अपना लें प्रेमानंद महाराज की ये 5 बातें The post जीवन में चाहते हैं सुकून और खुशहाली? नीम करोली बाबा की ये 5 सीख जरूर जानें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान बातचीत के दौरान दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के एक दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी दी. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान शुरुआती शांति समझौते के तहत किए गए वादों का पालन नहीं करता है, तो वाशिंगटन उसकी जवाबी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा. ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि ईरान समझौते की शर्तों का पालन नहीं करता या उसका रवैया ठीक नहीं रहता, तो मैं वही करूंगा जो जरूरी होगा. इस बयान के जरिए उन्होंने साफ संकेत दिया कि अमेरिका समझौते के उल्लंघन को हल्के में नहीं लेगा और जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा. पहले दौर की बातचीत के दौरान तनाव स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच हुई पहले दौर की बातचीत के दौरान तनाव देखने को मिला. होर्मुज स्ट्रेट को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणी पर ईरानी अधिकारियों ने नाराजगी जताई. कुछ समय के लिए बातचीत छोड़कर बाहर चले गए. इस घटना का वीडियो भी सामने आया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस विवाद से ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच एक सप्ताह पहले हुए अंतरिम समझौते पर भी संकट के बादल मंडराने लगे थे. यह भी पढ़ें : Video: कैमरे चलते रहे, ईरान उठकर चला गया; जेडी वेंस देखते रह गए, पाकिस्तानी भी रह गए हैरान शुरुआती तनाव और विवाद के बावजूद बातचीत फिर पटरी पर लौटती नजर आई. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरानी अधिकारियों के साथ हुई चर्चा से अंतिम समझौते की मजबूत नींव तैयार हुई है. हालांकि, तेहरान ने उन समाचारों को खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि बातचीत का दायरा उसके न्यूक्लियर प्रोग्राम तक भी बढ़ा दिया गया है. ईरान की वित्तीय स्थिति को मिलगी कुछ राहत समझौते के तहत आर्थिक राहत के पहले कदम के रूप में अमेरिकी मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने ईरान को 21 अगस्त तक प्रतिबंधों में छूट दे दी. इसके बाद ईरान को तेल और उससे जुड़े उत्पादों के एक्सपोर्ट की अनुमति मिल गई है. साथ ही उसे इन एक्सपोर्ट के बदले भुगतान प्राप्त करने की भी मंजूरी दी गई है, जिससे उसकी वित्तीय स्थिति को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता में हुई बातचीत पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हुई. यह बातचीत स्विट्जरलैंड के बुर्गेनस्टॉक रिसॉर्ट में हुई. दोनों देशों ने पिछले सप्ताह हुए अंतरिम समझौते को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई. इसके लिए 60 दिनों का रोडमैप तैयार किया गया है. लक्ष्य स्थायी समझौते तक पहुंचना है. दोनों पक्षों ने बातचीत जारी रखने और बाकी मुद्दों का समाधान निकालने का भी फैसला किया.  The post 60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रपोज करते ही लगा झटका! उरुग्वे फैन कर रही थी प्यार का इजहार, तभी केप वर्डे ने दागा गोल

Uruguay Fans Proposal Moment: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान मैदान के बाहर का एक दिलचस्प पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उरुग्वे और केप वर्डे के बीच स्पोर्ट्से गए मुकाबले के दौरान एक उरुग्वेयन फैन अपनी पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज कर रहा था, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने इस खास पल को इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना दिया. प्रपोजल के बीच आया मैच का सबसे बड़ा ट्विस्ट वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के दौरान स्टैंड्स में मौजूद एक स्त्री फैन अपने पार्टनर को अंगूठी देकर प्रपोज करती है. जैसे ही उनका पार्टनर अंगूठी पहनाता है और दोनों इस खास पल का जश्न मनाने लगते हैं, उसी समय मैदान पर केप वर्डे की टीम गोल दागकर मुकाबले में बराबरी कर लेती है. गोल होते ही स्टेडियम में मौजूद केप वर्डे के समर्थक जश्न मनाने लगते हैं, जबकि प्रपोज करने वाला फैन कुछ पल के लिए हैरान नजर आता है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. Le pidió matrimonio en pleno partido de Uruguay 🇺🇾. Y justo llegó el empate de Cabo Verde 🇨🇻.pic.twitter.com/tE53QdJZwx — En Una Baldosa (@enunabaldosa) June 22, 2026 सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने इस पर जमकर मजे लिए. कई यूजर्स ने लिखा कि “एक ही समय में दो गोल हो गए.” वहीं कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि शायद केप वर्डे की टीम ने इस जोड़ी को बधाई देने के लिए गोल किया था. मैच 2-2 की बराबरी पर रहा अगर मुकाबले की बात करें तो फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-एच में स्पोर्ट्सा गया यह मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ. केप वर्डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उरुग्वे को जीत से वंचित कर दिया. हेलियो वरेला के बराबरी वाले गोल ने टीम को महत्वपूर्ण एक अंक दिलाया. यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026: 100वें इंटरनेशनल मैच के लिए तैयार किलियन एम्बाप्पे, इराक के खिलाफ रचेंगे इतिहास The post प्रपोज करते ही लगा झटका! उरुग्वे फैन कर रही थी प्यार का इजहार, तभी केप वर्डे ने दागा गोल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top