Hot News

June 28, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शक्की पति का घनघोर पाप: गर्भवती पत्नी को 10 घंटे घर में रखता था बंद, फिर बाल्टी में डुबोकर की हत्या

Faridabad Pregnant Woman Murder Case: फरीदाबाद की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 23 वर्षीय गर्भवती स्त्री नेहा कुमारी की कथित तौर पर उसके पति अमित गुप्ता ने हत्या कर दी. पुलिस जांच में सामने आया है कि पति पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था और इसी वजह से उसे रोजाना कई घंटों तक घर में बंद रखता था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति ने कथित तौर पर नेहा का सिर पानी से भरी बाल्टी में डुबोकर उसकी जान ले ली और इसके बाद मौके से फरार हो गया. आरोपी अमित गुप्ता अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस जांच में सामने आया कि 26 वर्षीय अमित गुप्ता दिल्ली के लाजपत नगर में ग्राफिक डिजाइनर की नौकरी करता था. जांच के अनुसार, वह सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच काम पर निकलता था और शाम करीब 7 बजे घर लौटता था. इस दौरान वह कथित तौर पर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से लॉक कर देता था, जिससे नेहा न तो बाहर जा सके और न ही कोई उससे मिलने घर आ सके. फरीदाबाद पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि मृतक नेहा मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी. दोनों का विवाह लगभग एक साल पहले हुआ था. तब से वे फरीदाबाद में रह रहे थे. उसके पति पर ही हत्या का शक जताया जा रहा है. अभी तक घटना पर कोई एफआईआर नहीं करवाई गई है. उन्होंने कहा कि परिवार की शिकायत केस में आगे की जांच की जाएगी. #WATCH | Faridabad, Haryana: Police Spokesperson Yashpal Singh says, “On June 25, the police received information that a young woman had died and her body was lying in the bathroom of a house in Panchsheel Colony. Upon arriving at the scene, the police team found the woman’s… pic.twitter.com/m3QSHSbDbH — ANI (@ANI) June 28, 2026 घर से निकलते वक्त लगा देता था ताला हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया, ‘परिजनों ने पूछताछ में बताया कि कुछ समय पहले से अमित घर से निकलते वक्त मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगाने लगा था. उसका मकसद यह था कि उसकी पत्नी न तो घर से बाहर जा सके और न ही कोई उससे मिलने अंदर आ सके. यह सब वह अपनी पत्नी पर शक की वजह से करता था. नेहा ने इस बारे में अपने परिवार को जरूर बताया था, लेकिन उसने कभी इसका विरोध नहीं किया.’ पड़ोसियों ने भी पुलिस को दी जानकारी पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों ने भी इस बात की पुष्टि की कि छह महीने की गर्भवती नेहा अक्सर अपने नए बने घर के अंदर बंद रहती थी. जांच अधिकारियों ने बताया कि अमित गुप्ता ने नेहा को अकेले बाजार तक जाने की भी अनुमति नहीं दी थी. पुलिस का मानना है कि अमित को पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था और इसी वजह से उसने उसकी गतिविधियों पर लगातार पाबंदियां लगाईं. पानी की बाल्टी में डुबोकर हत्या का आरोप पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन अमित गुप्ता ने कथित तौर पर नेहा का सिर पानी से भरी बाल्टी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद वह घर से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले में परिवार तथा पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. ये भी पढ़ें:- कर्नाटक: स्त्री को जबरन कार में बैठाया, चाकू से किया हमला, उसके बाद हुआ जोरदार धमाका पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार फरीदाबाद पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी यशपाल सिंह यादव ने बताया कि जिस जमीन पर यह घर बना है, उसे नेहा के पिता ने खरीदा था. उन्होंने अपनी बेटी और दामाद के रहने के लिए ही यह जमीन ली थी, लेकिन दबाव में उसका रजिस्ट्रेशन अमित गुप्ता के नाम कराया गया था. उन्होंने बताया कि घर के निर्माण का खर्च भी नेहा के पिता ने उठाया था. यशपाल यादव ने जानकारी दी कि शनिवार को मेडिकल बोर्ड ने नेहा का पोस्टमार्टम किया गया. विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के कारणों और जांच को लेकर और जानकारी मिल सकेगी. पुलिस फिलहाल आरोपी पति अमित गुप्ता की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है. The post शक्की पति का घनघोर पाप: गर्भवती पत्नी को 10 घंटे घर में रखता था बंद, फिर बाल्टी में डुबोकर की हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राम मंदिर दान विवाद : गिरफ्तार 8 आरोपियों के घरों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर चढ़ावा मामले में गिरफ्तार किए गए आठ लोगों के घरों पर रविवार (28 जून) सुबह पुलिस ने एक साथ छापेमारी की. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, चढ़ावा गबन मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के घरों पर छापेमारी की. इस दौरान करीब 79.85 लाख रुपये नकद बरामद किए गए. मामले की जांच जारी है. VIDEO | Uttar Pradesh: Police raid homes of eight accused in the Ayodhya Ram Temple embezzlement case; recover Rs 79.85 lakh. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/jtKQYjATqc — Press Trust of India (@PTI_News) June 28, 2026 इस बीच राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच मंदिर ट्रस्ट ने शनिवार (27 जून) को पुष्टि की कि महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. यह विवाद 7 जून को तब शुरू हुआ था, जब समाजवादी पार्टी के नेता तेज नारायण ‘पवन’ पांडेय ने आरोप लगाया था कि मंदिर के चढ़ावे से 5 से 7.5 करोड़ रुपये तक की रकम का गबन किया गया है. यह भी पढ़ें : रावण ने सिर्फ माता सीता का हरण किया लेकिन…, देखें राम मंदिर दान गबन मामले में क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री उत्तर प्रदेश प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया 13 जून को मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था. एसआईटी ने 15 से 20 जून के बीच अयोध्या में प्रारंभिक जांच की, जिसमें श्रद्धालुओं के चढ़ावे की नकदी और कीमती सामान के प्रबंधन में पहली नजर में कई गड़बड़ियां सामने आईं. इसके बाद आठ नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हिंदुस्तानीय न्याय संहिता (बीएनएस) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई. किन 8 लोगों को किया गया है गिरफ्तार? गिरफ्तार किए गए लोगों में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, रामाशंकर मिश्रा, मनीष यादव और करुणेश पांडेय शामिल हैं. जांच में सामने आया है कि अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा आपस में रिश्तेदार हैं. The post राम मंदिर दान विवाद : गिरफ्तार 8 आरोपियों के घरों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या पाप करने के बाद भी नरक की सजा से बचा जा सकता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज का जवाब 

Premanand Ji Maharaj: सनातन धर्म में मान्यता है कि हर मनुष्य को उसके अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार मृत्यु के बाद स्वर्ग या नरक में भेजा जाता है. कहा जाता है कि अच्छे कर्म, भक्ति-भजन और जरूरतमंद की सेवा सहित अन्य पुण्य कार्य करने वालों को परलोक में स्वर्ग की प्राप्ति होती है. वहीं व्यभिचार, दूसरों का अहित और बेईमानी सहित अन्य बुरे कर्म करने वालों को नरक में दंड दिया जाता है. इसी विषय पर बात करते हुए वृंदावन के प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु ने एक ऐसा उपाय बताया है, जिससे बुरे कर्मों के बाद भी नरक की सजा से बचा जा सकता है. प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा? महाराज ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति से पाप हो जाए, जिसके कारण उसका नरक जाना निश्चित हो, तो ऐसे में वह प्रभु का नाम-जप शुरू कर दे, तो वह नरक जाने से बच सकता है. उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति पश्चाताप कर रोजाना केवल 100–200 बार भी विश्वास के साथ नाम-जप करे, तो निश्चित है कि नरक के द्वार उसके लिए बंद हो सकते हैं. View this post on Instagram A post shared by Bhajan Marg Official (@bhajanmarg_official) प्रेमानंद जी का कहना है कि विश्वास से भक्ति बढ़ती है और भगवान की प्राप्ति होती है. यदि व्यक्ति विश्वास के साथ प्रभु का ध्यान और नाम-जप करे, तो उसे स्वर्ग, ब्रह्मलोक और मोक्ष की प्राप्ति भी हो सकती है. यह भी पढ़ें: Premanand Maharaj 10 Life Lesson: प्रेमानंद महाराज की ये 10 सीख बदल देंगी जिंदगी, हर परेशानी का मिलेगा आसान हल The post क्या पाप करने के बाद भी नरक की सजा से बचा जा सकता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज का जवाब  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेबी नेम: मॉडर्न भी, संस्कारी भी! बेटे-बेटी के लिए चुनें ये खूबसूरत ट्रेंडिंग नाम

Baby Names: शिशु का नाम चुनना माता-पिता के लिए सबसे खास और भावनात्मक पलों में से एक होता है. नाम केवल पहचान नहीं होता, बल्कि यह व्यक्ति के व्यक्तित्व और जीवन की दिशा से भी जुड़ा माना जाता है. यही वजह है कि आजकल माता-पिता ऐसे नामों की तलाश करते हैं जो सुनने में मॉडर्न हों, अर्थपूर्ण हों और साथ ही हिंदुस्तानीय संस्कृति की झलक भी दिखाएं. आज के दौर में छोटे, यूनिक और आसान उच्चारण वाले नाम तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. यदि आप अपने बेटे या बेटी के लिए एक सुंदर और ट्रेंडिंग हिंदू नाम ढूंढ रहे हैं, तो यहां दिए गए विकल्प आपकी मदद कर सकते हैं. लड़कों के लिए ट्रेंडिंग हिंदू नाम (Trending Hindi Baby Boy Names) नाम अर्थ विवान पूर्ण जीवन, ऊर्जा से भरपूर दक्ष कुशल, योग्य आर्यमान आदर्श मित्र, देवता का नाम अथर्व वेदों से जुड़ा, ऋषि का नाम नीलांश भगवान शिव का अंश सक्षम समर्थ, काबिल आरव शांति, मधुर ध्वनि ऋत्विक यज्ञ करने वाला, पुरोहित अन्वय संबंध, जुड़ाव प्रभव उत्पत्ति का कारण, आरंभ लड़कियों के लिए ट्रेंडिंग हिंदू नाम (Trending Hindi Baby Girl Names) नाम अर्थ सान्वी देवी लक्ष्मी का नाम निहारिका आकाशगंगा, तारों का समूह काव्या कविता, रचनात्मकता अद्विता अद्वितीय, बेजोड़ इरा देवी सरस्वती का नाम प्रियांशी प्रिय और प्यारी त्विषा तेजस्वी, चमकदार आव्या देवी दुर्गा का स्वरूप रिद्धि सफलता और समृद्धि मेहिका बारिश की बूंद, कोमलता नाम चुनते समय केवल उसका ट्रेंड ही नहीं, बल्कि उसका अर्थ और उच्चारण भी ध्यान में रखना चाहिए. एक अच्छा नाम शिशु को जीवनभर एक सकारात्मक पहचान देता है. यदि आप अपने नन्हे मेहमान के लिए कुछ नया, मॉडर्न और अर्थपूर्ण तलाश रहे हैं, तो ये नाम बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. यह भी पढ़ें: बेटे के लिए चुनें राजाओं जैसी शान वाले ये दमदार नाम, हर कोई करेगा तारीफ और भीड़ में अलग बनेगी पहचान The post बेबी नेम: मॉडर्न भी, संस्कारी भी! बेटे-बेटी के लिए चुनें ये खूबसूरत ट्रेंडिंग नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शादी करके भी साथ क्यों नहीं रहे आशा भोसले और आरडी बर्मन? इस वजह से अलग घरों में बिताई जिंदगी

हिंदुस्तानीय संगीत की दुनिया में आशा भोसले और आर.डी. बर्मन की जोड़ी बहुत खास मानी जाती है. आर.डी. बर्मन ने पहली बार आशा भोसले को एक फैन की तरह देखा था. वह उनके पास ऑटोग्राफ लेने के लिए दौड़े थे. उस समय आशा उनसे छह साल बड़ी थीं और वह खुद उनकी गायकी के बड़े फैन थे. धीरे-धीरे यह रिश्ता दोस्ती में बदल गया. दोनों ने कई सालों तक मजबूत दोस्ती निभाई और बाद में साल 1979 में शादी करने का फैसला लिया. ‘हमने आपसी सहमति से तय किया’ आशा भोसले ने 1993 में फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके शिशु उनकी पूरी जिंदगी हैं. उन्होंने कहा था, “जब पंचम दा और मैंने शादी करने का फैसला किया, तो हमने आपसी सहमति से तय किया कि हम दिन में साथ रहेंगे, शाम को पार्टी या बाहर जाएंगे, लेकिन रात में मैं अपने बच्चों के पास घर लौट जाऊंगी और वह अपने अपार्टमेंट में रहेंगे. हमने कभी एक साथ रात नहीं बिताई.” उन्होंने आगे कहा था कि वह अपने बच्चों को अकेला नहीं छोड़ सकती थीं, क्योंकि वह उनके लिए मां और पिता दोनों थीं. इस बात को लोग थोड़ा अलग और अजीब मानते थे. उनके आसपास कुछ ऐसे लोग भी थे जो हमेशा हां में हां मिलाते थे और कभी-कभी बातों को गलत तरीके से समझकर अफवाहें भी फैलाते थे. इसी वजह से बहुत लोगों ने उनके इस फैसले को गलत समझ लिया. Rd burman asha bhosle, photo- instagram संगीत ही बना उनके रिश्ते की असली ताकत आर.डी. बर्मन और आशा भोसले के रिश्ते की नींव संगीत था. दोनों घंटों साथ बैठकर संगीत सुनते थे. 1993 में मृत्युंजय कुमार झा के साथ बातचीत में पंचम दा ने कहा था कि उन्हें प्यार होने से पहले ही दोनों के बीच संगीत को लेकर गहरा जुड़ाव था. आशा ने कहा था, “हमारा रिश्ता संगीत से बना और फिर शादी में बदल गया. उन्हें पता था मैं कौन हूं और मुझे पता था वह कौन हैं. सुर का नाता है हमारा.” पंचम दा का प्यार जताने का अनोखा तरीका जब पंचम दा, आशा भोसले को पसंद करने लगे, तो वह हर दिन उन्हें नाम बताए बिना फूल भेजते थे. वह उनकी गायकी की बहुत तारीफ भी करते थे. लेकिन आशा भोसले इस बात को लेकर थोड़ी सतर्क थीं. आशा भोसले ने एक बार पीटीआई को बताया था, “मुझे उनकी तारीफ सुनकर अच्छा लगता था, लेकिन मैं दोबारा शादी करने की गलती नहीं करना चाहती थी. वह कई सालों तक मुझे शादी के लिए मनाते रहे. बहुत समझाने के बाद उन्होंने मुझे यकीन दिलाया कि उन्हें मुझसे प्यार नहीं, बल्कि मेरी आवाज से प्यार हो गया है. मेरी आवाज उन्हें बहुत आकर्षित करती थी.” Asha bhosle, photo- instagram शादी के बावजूद क्यों नहीं थीं तस्वीरें? उनकी शादी बेहद निजी और कम लोगों के बीच हुई थी. पंचम दा के करीबी दोस्त बादल भट्टाचार्य उस समारोह में मौजूद थे. उनकी पत्नी मिली ने लेखक अनिरुद्ध भट्टाचार्य और बालाजी विट्ठल की किताब “आर.डी. बर्मन: द मैन, द म्यूजिक” में बताया कि यह शादी जानबूझकर बहुत सादगी से की गई थी ताकि किसी तरह का विवाद न हो. उन्होंने यह भी कहा कि लोग पंचम दा की मां मीरा देव बर्मन को लेकर भी सावधान थे, क्योंकि वह शायद इस शादी का विरोध करती. इसकी वजह यह थी कि आशा भोसले एक विधवा थी और उम्र में पंचम दा से छह साल बड़ी थीं. पंचम दा के सहायक सपन चक्रवर्ती भी वहां मौजूद थे. वह फोटो खींचते रहे, लेकिन उन्हें पता ही नहीं चला कि कैमरे से फिल्म रोल पहले ही निकाल दिया गया था. लेखक सचिन भौमिक ने उनकी शादी को लेकर क्या कहा? लेखक सचिन भौमिक ने उनकी शादी को लेकर अलग राय रखी. उन्होंने कहा कि दोनों की कोई आधिकारिक शादी हुई ही नहीं थी. उनके अनुसार, पंचम दा ने खुद उन्हें बताया था कि पारंपरिक शादी जैसी कोई रस्म नहीं हुई थी.“आर.डी. बर्मन: द मैन, द म्यूजिक” में उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से पंचम ने मुझसे कहा था कि कोई शादी नहीं हुई थी. आशा उन्हें एक रात दार्जिलिंग के मंदिर ले गई थीं, जब वह नशे में थे. वहां सिर्फ माला बदली गई थी. न कोई फोटो है, न कोई रजिस्ट्रेशन.” यह भी पढ़ें- झाड़ू में मछली रखकर आर डी बर्मन ने क्यों दिया था आशा भोसले को गिफ्ट? जानिए पूरा किस्सा यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड्स की रानी आशा भोसले के जीवन की वो कमी, जिसे वह कभी पूरा नहीं कर सकीं The post शादी करके भी साथ क्यों नहीं रहे आशा भोसले और आरडी बर्मन? इस वजह से अलग घरों में बिताई जिंदगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छुटकू से सेशेल्स के जरिए चीन को मात देगा भारत, हिंद महासागर में ‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’ की काट ‘नेकलेस ऑफ डायमंड्स’

India Seychelles PM Modi Vist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे थे.  पीएम मोदी देश के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस दौरान वह सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करेंगे. हिंदुस्तान और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं. लेकिन करीब 11 साल बाद हो रहा हिंदुस्तानीय प्रधानमंत्री का यह दौरा केवल कार्यक्रमों पर फोकस्ड नहीं है. हिंदुस्तान इस छोटे से देश से चीन की रणनीति को विफल कर सकता है. पीएम मोदी की इस यात्रा से हिंद महासागर क्षेत्र में हिंदुस्तान और सेशेल्स के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती मिलेगी. सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के विशेष निमंत्रण पर पीएम मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स में रहेंगे. सेशेल्स पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि यह देश हिंदुस्तान का महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी है और हिंदुस्तान के ‘महासागर विजन’ का अहम साझेदार भी है. इस नीति का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और साझा आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है. माना जा रहा है कि राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ होने वाली बातचीत में समुद्री सुरक्षा, विकास सहयोग, क्षमता निर्माण, ब्लू इकोनॉमी और हिंद महासागर से जुड़े रणनीतिक मुद्दे प्रमुख एजेंडा रहेंगे. समुद्री मार्गों से होने वाली अवैध गतिविधियों और घुसपैठ पर रोक लगाने के उपायों पर भी चर्चा होने की संभावना है. सेशेल्स में हिंदुस्तान चीन की ‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’ रणनीति का जवाब हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती नौसैनिक मौजूदगी को ‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’ रणनीति कहा जाता है. यह हिंदुस्तान के चारों ओर समुद्री ठिकाने बनाने पर केंद्रित है. इसमें पाकिस्तान का ग्वादर बंदरगाह, श्रीलंका में हंबनटोटा बंदरगाह और अब बांग्लादेश में मोंगला पोर्ट शामिल है. इसका जवाब हिंदुस्तान ने अपने नेकलेस ऑफ डायमंड्स से देने की नीति अपनाई है. इस रणनीति का एक अहम हिस्सा सेशेल्स है, जो अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण हिंदुस्तान के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री साझेदार बन गया है. सेशेल्स हिंद महासागर में एक रणनीतिक स्थान पर स्थित है और हिंदुस्तान इसका इस्तेमाल चीन के समुद्री ठिकानों और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कर रहा है. सेशेल्स पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र में फैले 115 छोटे-बड़े द्वीपों का देश है. ये सभी द्वीप एक स्थान पर नहीं हैं, बल्कि समुद्र के विशाल इलाके में बिखरे हुए हैं. यही भौगोलिक स्थिति इसे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों के बीच एक रणनीतिक स्थान प्रदान करती है. इन समुद्री मार्गों के जरिए पूर्वी अफ्रीका, पश्चिमी एशिया, दक्षिण एशिया और पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के बीच आवाजाही होती है.  रोजाना बड़ी संख्या में ऊर्जा संसाधन, खाद्य सामग्री, तैयार उत्पाद और कच्चा माल लेकर जहाज इन रास्तों से गुजरते हैं. ऐसे में इन समुद्री मार्गों की सुरक्षा हिंदुस्तान जैसे देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनका अंतरराष्ट्रीय व्यापार काफी हद तक निर्बाध समुद्री परिवहन पर निर्भर करता है.   यहां है सेशेल्स. फोटो- गूगल मैप्स. असम्प्शन द्वीप पर सैन्य ढांचे का विकास हिंदुस्तान और सेशेल्स के बीच असम्प्शन द्वीप को लेकर एक समझौता हुआ है, जिसके तहत वहां सैन्य बुनियादी ढांचे को विकसित करने की योजना है. यह द्वीप मोजाम्बिक चैनल के पास स्थित है, जहां से हिंद महासागर के पश्चिमी हिस्से में होने वाली समुद्री गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है. इसका रणनीतिक महत्व इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यह हिंदुस्तान को महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों की निगरानी और संचालन क्षमता प्रदान करता है. यह चीन के जिबूती स्थित स्थायी नौसैनिक अड्डे के मुकाबले हिंदुस्तान की समुद्री पहुंच को मजबूत करने में मदद कर सकता है. असम्प्शन द्वीप पर एयरफील्ड और गहरे समुद्री बंदरगाह जैसी सुविधाएं हिंदुस्तान को लंबी दूरी के समुद्री निगरानी अभियानों में मदद कर सकती हैं. इससे हिंदुस्तानीय नौसेना के पी-8आई पोसाइडन जैसे निगरानी विमानों के जरिए चीनी पनडुब्बियों और जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखना आसान हो सकता है. हिंदुस्तान-सेशेल्स संबंध. हिंद महासागर में खुफिया नेटवर्क को मजबूत करना हिंदुस्तान ने सेशेल्स में तटीय निगरानी रडार सिस्टम स्थापित किए हैं. इन रडार नेटवर्क की मदद से समुद्री क्षेत्र में आने-जाने वाले जहाजों की निगरानी की जाती है. इनसे मिलने वाली जानकारी हिंदुस्तान के इंफॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर-इंडियन ओशन रीजन (IFC-IOR) तक पहुंचती है, जहां समुद्री गतिविधियों का विश्लेषण किया जाता है. मेडागास्कर और मॉरीशस जैसे देशों में मौजूद निगरानी केंद्रों के साथ मिलकर यह नेटवर्क हिंद महासागर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने की क्षमता बढ़ाता है. इससे चीन के ऐसे जहाजों और दोहरे इस्तेमाल वाले समुद्री संसाधनों की निगरानी आसान होती है, जिनका उपयोग सैन्य उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है. हिंदुस्तान-सेशेल्स संबंध. समुद्री कूटनीति और सुरक्षा सहयोग हिंदुस्तान अपनी ‘सागर’ (SAGAR- Security and Growth for All in the Region) नीति के तहत हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और सहयोग बढ़ाने पर जोर देता है. इस नीति के तहत हिंदुस्तान खुद को क्षेत्र में एक प्रमुख सुरक्षा साझेदार के रूप में स्थापित कर रहा है. हिंदुस्तान सेशेल्स को उसकी विशाल समुद्री सीमा (Exclusive Economic Zone- EEZ) की सुरक्षा के लिए लगातार मदद देता रहा है. इसमें गश्ती नौकाएं, विमान और समुद्री सर्वेक्षण से जुड़ी सहायता शामिल है. इसके अलावा दोनों देशों की नौसेनाएं नियमित रूप से संयुक्त अभ्यास करती हैं, जिससे सेशेल्स की सुरक्षा जरूरतों में हिंदुस्तान की भूमिका मजबूत बनी रहती है. ‘नेकलेस ऑफ डायमंड्स’ रणनीति का विस्तार सेशेल्स अकेले हिंदुस्तान की समुद्री रणनीति का हिस्सा नहीं है. यह कई अन्य रणनीतिक स्थानों के साथ मिलकर चीन के प्रभाव को संतुलित करने की कोशिश का हिस्सा है. सेशेल्स का असम्प्शन द्वीप पश्चिमी हिंद महासागर और मोजाम्बिक चैनल के महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों पर नजर रखने में मदद करता है. वहीं, मॉरीशस का अगालेगा द्वीप दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी और खुफिया गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में देखा जाता है. ओमान का दुक्म बंदरगाह हिंदुस्तानीय नौसेना को फारस की खाड़ी के पास जहाजों की मरम्मत और लॉजिस्टिक सहायता की सुविधा देता है. सिंगापुर का चांगी नौसैनिक अड्डा मलक्का जलडमरूमध्य के पास हिंदुस्तान की रणनीतिक स्थिति को मजबूत करता है, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है. कुल मिलाकर, सेशेल्स हिंदुस्तान की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है जिसके जरिए नई

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्वी सिंहभूम में कई बच्चे ब्रेन मलेरिया की चपेट में, दो दिन में तीन बच्चों की मौत

East Singhbhum Brain Malaria Cases: झारखंड के जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया (सेरेब्रल मलेरिया) के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इस समय अस्पताल के शिशु रोग विभाग में पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले के अलग-अलग प्रखंडों से आए 15 मासूम शिशु जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. इन सभी बच्चों में ब्रेन मलेरिया की पुष्टि हुई है. शिशु रोग विभाग के डॉक्टर केके चौधरी ने बताया कि पिछले एक हफ्ते के भीतर अचानक से दिमागी बुखार की शिकायत के साथ बच्चों के आने का सिलसिला बढ़ गया है. शिशु रोग वार्ड के बेड पूरी तरह से भर चुके हैं.  पांच बच्चों की हालत गंभीर, एनआईसीयू में चल रहा इलाज  पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में पिछले दो दिनों के भीतर तीन स्कूली बच्चों की मौत से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. एक ही परिवार के दो लोग मलेरिया से पीड़ित हैं. जिसमें आठ वर्षीय सुबोला सरदार की मौत हो गई है. वहीं उसकी बहन खुशबू सरदार गंभीर बनी हुई है. उसे ब्रेन मलेरिया, गंभीर एनीमिया, दौरे और सांस लेने में तकलीफ के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया है. वहीं पोटका सेरेलाडीह निवासी मंगल भूमिज व उसका एक वर्षीय बेटा अभिजीत भूमिज मलेरिया से पीड़ित है. पोटका से बेहतर इलाज के लिए दोनों को एमजीएम अस्पताल लाया गया है. यहां भर्ती बच्चों में से पांच की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज एनआइसीयू में चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील  जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय धाउड़िया ने कहा कि ब्रेन मलेरिया मलेरिया का सबसे घातक रूप है. समय पर इलाज न मिलने पर इसमें मृत्यु दर 15 से 20 प्रतिशत तक होती है. वहीं बिना इलाज के यह 90 प्रतिशत जानलेवा है.  यह भी पढ़ें- दुमका : बनियारा पंचायत की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का जन-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- नया विचार दुमका गौरव सम्मान: शिक्षा, स्पोर्ट्स, संस्कृति और प्रशासन के 37 विशिष्ट हस्तियों का हुआ सम्मान यह भी पढ़ें- पलामू में पांडू पुलिस ने अवैध भंडारण किए गए 4800 सीएफटी बालू को किया जब्त, प्राथमिकी दर्ज The post पूर्वी सिंहभूम में कई शिशु ब्रेन मलेरिया की चपेट में, दो दिन में तीन बच्चों की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जान से मारने की धमकी दी गई… लापता लेडीज एक्टर सतेंद्र सोनी फूट-फूटकर रोए, पैसे मांगने पर डायरेक्टर ने की मारपीट

Satendra Soni Video: फिल्म लापता लेडीज में अहम भूमिका निभा चुके एक्टर सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे रोते हुए नजर आ रहे हैं और एक फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. आइए आपको पूरी बात बताते हैं. Satendra Soni Viral Video: रोते हुए सतेंद्र सोनी ने शेयर किया वीडियो वीडियो में सतेंद्र सोनी हैं कि “मेरा नाम सतेंद्र सोनी है. मैं एक अभिनेता हूं. मैं यहां एक फिल्म की शूटिंग के लिए आया था, जिसके डायरेक्टर पुष्पेंद्र जी हैं. उन्होंने मुझे 50,000 साइनिंग अमाउंट दिया था और कहा था कि शूटिंग के बाद बाकी पेमेंट दिया जाएगा. हमने आज 8 दिन की शूटिंग पूरी कर ली है, लेकिन जब मैंने पैसे के बारे में बात की तो उन्होंने मुझे शूटिंग बंद करने को कह दिया और बोले कि ‘तुम्हें होटल में नहीं देखना चाहता’. मुझे धमकी दी जा रही है, यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है.” View this post on Instagram A post shared by Satendra Soni (@satendrassoni) Satendra Soni Reaches Mumbai: सुरक्षित पहुंचे मुंबई उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हम तीन लोग साथ में पैदल जा रहे थे, तभी वे लोग कार से हमारा पीछा करने लगे. डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रगति चौहान ने मुझे सड़क पर देखकर मारपीट शुरू कर दी. जब श्रीधर भैया हमें बचाने आए तो डायरेक्टर ने उन्हें भी मारा.” अगले वीडियो में, सतेंद्र सोनी दो अन्य कलाकारों के साथ मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर दिख रहे हैं. उन्होंने वीडियो में बताया कि वह सुरक्षित रूप से शहर पहुंच गए हैं. एक्टर ने उन्हें और अन्य कलाकारों को सुरक्षित मुंबई पहुंचने में मदद करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस और अन्य लोगों को धन्यवाद भी दिया. View this post on Instagram A post shared by Satendra Soni (@satendrassoni) Who is Satendra Soni: कौन हैं सतेंद्र सोनी? सतेंद्र सोनी ने कई फिल्मों जैसे डॉक्टर जी, बवाल, और रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स में काम किया है. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली फिल्म लापता लेडीज से, जिसे किरण राव ने डायरेक्ट किया था और आमिर खान प्रोडक्शन ने बनाया था.सतेंद्र वेब सीरीज आधारित फिल्म मिर्जापुर: द मूवी में नजर आ सकते हैं, जिसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और जितेंद्र कुमार जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं. यह भी पढ़ें- मैंने अपनी पत्नी को फूल की तरह रखा है… सुनीता के ‘लॉक अप’ में जाने से टेंशन में आए गोविंदा The post जान से मारने की धमकी दी गई… लापता लेडीज एक्टर सतेंद्र सोनी फूट-फूटकर रोए, पैसे मांगने पर डायरेक्टर ने की मारपीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कर्नाटक: महिला को जबरन कार में बैठाया, चाकू से किया हमला, उसके बाद हुआ जोरदार धमाका

शनिवार (27 जून) को नेशनल हाईवे  पर एक जलती हुई कार के अंदर एक शख्स की बुरी तरह झुलसने से मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है और मृतक की पहचान 30 साल के नागेंद्र के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारियों को शक है कि सीरा तालुका के कल्लंबेला के पास कार में आग लगाने के लिए देसी बम का इस्तेमाल किया गया होगा. पुलिस ने बताया कि घटना से पहले नागेंद्र ने कार के अंदर एक स्त्री के सिर पर चाकू से हमला किया था, जो किसी तरह गाड़ी से बाहर निकलने में सफल रही. अधिकारियों के अनुसार, स्त्री को बचाने के लिए कार ड्राइवर भी गाड़ी से बाहर कूद गया. उसी दौरान कार के अंदर विस्फोट हुआ, जिसके बाद गाड़ी देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गयी. नागेंद्र ने युवती को जबरन कार में बैठाया पुलिस के मुताबिक, नागेंद्र ने बेंगलुरु के जयनगर के निकट स्थित सिद्धापुरा से एक कार बुक की थी. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नागेंद्र ने युवती को जबरन कार में बैठा लिया था. पुलिस के मुताबिक, दोपहर के समय कल्लंबेला थाने के निकट यह घटना हुई. तुमकुरु जिले के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अशोक के. वी. ने मीडिया को को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईवे के किनारे खड़ी एक गाड़ी आग की चपेट में आ गयी है. उन्होंने कहा कि पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि गाड़ी का ड्राइवर व रम्या नाम की एक स्त्री कार के बाहर खड़े थे जबकि कार आग की लपटों में घिरी हुई थी. कार के अंदर हुआ विस्फोट घटनाक्रम की जानकारी जुटाने पर पुलिस को पता चला कि कार के अंदर विस्फोट हुआ और गाड़ी के भीतर एक शव था. अशोक ने कहा कि ड्राइवर और स्त्री ने हमें बताया कि कार के अंदर मौजूद व्यक्ति ने किसी विस्फोटक का इस्तेमाल किया था, जिसके कारण यह विस्फोट हुआ. उन्होंने कहा कि हमें मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नागेंद्र नाम के व्यक्ति ने बेंगलुरु के जयनगर क्षेत्र स्थित सिद्धापुरा थाना क्षेत्र से रम्या का कथित तौर पर अपहरण कर लिया था. इसी जानकारी के आधार पर हमने घटना में शामिल लोगों की पहचान कर ली है. अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि विस्फोट कैसे हुआ और इसके पीछे क्या कारण थे. The post कर्नाटक: स्त्री को जबरन कार में बैठाया, चाकू से किया हमला, उसके बाद हुआ जोरदार धमाका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली में गर्मी का कहर: फील हुआ 51.3°C तापमान; उमस ने ढाया और सितम, कब होगी बारिश?

Delhi Weather: दिल्ली में शनिवार को भीषण गर्मी पड़ी उसके ऊपर से उमस ने और सितम ढाया. राजधानी दिल्ली में शनिवार को इस सीजन का सबसे ज्यादा हीट इंडेक्स यानी महसूस होने वाला तापमान दर्ज किया गया. यह शनिवार दोपहर 2:30 बजे 51.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. गर्मी और उमस का आलम ऐसा रहा कि रात में भी तापमान ने लोगों को बेचैन कर दिया. आमतौर पर दिल्ली में जून के आखिरी दिनों में बारिश की फुहारें शुरू हो जाती हैं, लेकिन इंद्र देव की कृपा- मेघ वर्षा अभी भी राजधानी से काफी दूर लग रही है.  हालांकि, गर्मी और उमस के बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है. शनिवार को राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 130 दर्ज किया गया. लेकिन शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री ज्यादा था. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम वेट-बल्ब तापमान भी 29.77 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में नमी का स्तर 35 से 63 प्रतिशत के बीच रहा, जिसकी वजह से गर्मी ज्यादा महसूस हुई. हवा में नमी जितनी ज्यादा होती है, शरीर को गर्मी उतनी ही अधिक महसूस होती है. IMD के अनुसार, इससे पहले इस सीजन का सबसे ज्यादा हीट इंडेक्स 10 जून और 28 मई को 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.  शनिवार को लोग हुए हलकान  शनिवार दोपहर 2:30 बजे हवा में नमी का स्तर 45 प्रतिशत रहा. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘नमी का स्तर ज्यादा होने के कारण शनिवार को महसूस होने वाला तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया.’ सिर्फ दिन ही नहीं, रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहा. शनिवार को न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था. वेट-बल्ब तापमान भी चिंता बढ़ाने वाला मौसम विशेषज्ञों ने शनिवार को दर्ज वेट-बल्ब तापमान को भी काफी अधिक बताया. दोपहर 2:30 बजे वेट-बल्ब तापमान 29.77 डिग्री सेल्सियस और शाम 5:30 बजे 28.09 डिग्री सेल्सियस रहा.  विशेषज्ञों के अनुसार, 32 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा वेट-बल्ब तापमान में स्वस्थ और गर्मी के अभ्यस्त लोगों के लिए भी लंबे समय तक बाहर काम करना मुश्किल हो जाता है. वहीं, 35 डिग्री सेल्सियस पर शरीर अपना तापमान नियंत्रित करना बंद कर सकता है, जिससे हीट स्ट्रोक और बेहोशी जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. ये भी पढ़ें:- पुणे मर्डर: केतन को जहर देकर मारना चाहती थी सिया? ऑनलाइन सर्च से लेकर रिहर्सल तक अब ये हुआ खुलासा क्यों महसूस हो रही ज्यादा गर्मी? विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक उमस भरा मौसम जारी रह सकता है. इसके पीछे कई मौसमी गतिविधियों का एक साथ असर होना बताया जा रहा है. फिलहाल अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं आ रही हैं, जो पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में नमी पहुंचा रही हैं. इससे हवा में नमी बढ़ रही है. नमी और ज्यादा तापमान के कारण महसूस होने वाला तापमान बढ़ गया है. मानसून अभी करीब नहीं है, क्योंकि अगर मानसून सक्रिय होता तो हवाएं बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रही होतीं, जो अभी देखने को नहीं मिल रहा है. इसलिए अगले कुछ दिनों तक फील लाइक तापमान ज्यादा बना रह सकता है. अगले दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम, फिर हो सकती है बारिश मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है और यह 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान में गिरावट आगे भी जारी रह सकती है और शुक्रवार तक इसके 21 से 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. आने वाले सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चलने की संभावना है. आईएमडी ने मंगलवार और बुधवार के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है. ये भी पढ़ें:- मौसम: एमपी और छत्तीसगढ़ के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी इस साल दिल्ली में मानसून सामान्य समय से थोड़ा देर से पहुंच सकता है. राजधानी में मानसून आने की सामान्य तारीख 27 जून है, लेकिन इस बार अभी तक इसकी शुरुआत नहीं हुई है. आईएमडी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि मानसून दिल्ली में कब तक पहुंचेगा. मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा, ‘दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 3-4 दिनों में अरब सागर के उत्तरी हिस्सों, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.’ वहीं, मौसम एक्सपर्ट महेश पलावत ने हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया कि आने वाले दिनों में मौसम की गतिविधियों के कारण तापमान में गिरावट आएगी. हालांकि कुछ दिनों तक उमस बनी रह सकती है, लेकिन 2 या 3 जुलाई तक छिटपुट बारिश की संभावना है, जिससे तापमान कम होगा. इसके अलावा 4 जुलाई के बाद मानसून आने की उम्मीद है. The post दिल्ली में गर्मी का कहर: फील हुआ 51.3°C तापमान; उमस ने ढाया और सितम, कब होगी बारिश? appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top