Hot News

July 2, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘वेयर इज माय बस’ ऐप कब होगा लॉन्च? क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं और किन यात्रियों के लिए ज्यादा फायदेमंद

BSRTC New App: अब बिहार में प्रशासनी बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) जल्द ‘वेयर इज माय बस’ ऐप लॉन्च करने जा रहा है. इस ऐप से यात्री बस की लाइव लोकेशन, आने का अनुमानित समय, ऑनलाइन टिकट बुकिंग, सीट चयन और रिफंड जैसी सुविधाएं एक ही जगह पा सकेंगे. दरभंगा बस स्टैंड से रोजाना 30 से अधिक प्रशासनी बसों का संचालन होता है, जिससे हजारों यात्रियों को इस नई व्यवस्था का सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. ऐप में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी? बस की लाइव लोकेशन बस आने का अनुमानित समय ऑनलाइन टिकट बुकिंग पसंदीदा सीट का चयन टिकट कैंसिल ऑनलाइन रिफंड विभिन्न रूट की जानकारी ऐप कब तक लॉन्च होगा? परिवहन विभाग के अनुसार ऐप का ट्रायल अंतिम चरण में है. अगले 2–3 महीने में इसे आम लोगों के लिए उपलब्ध कराने की तैयारी है. विभाग का दावा है कि ऐप को सरल इंटरफेस के साथ तैयार किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें. यह भी पढे़ं: जून में 56% कम बारिश से धान की रोपनी प्रभावित, अब 5 जुलाई तक झमाझम बारिश का अलर्ट किन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा? रोजाना कॉलेज जाने वाले छात्र नौकरीपेशा लोग नियमित प्रशासनी बस यात्री दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले लोग ‘वेयर इज माय बस’ ऐप कैसे काम करेगा? बस में लगे GPS के जरिए ऐप यात्रियों को बस की रियल-टाइम लोकेशन दिखाएगा. इससे वे घर से निकलने का सही समय तय कर सकेंगे. लाइव जीपीएस ट्रैकिंग से परिवहन विभाग को भी बसों की निगरानी करने में आसानी होगी. बसों की वास्तविक स्थिति पर नजर रखी जा सकेगी और समय पर संचालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. इससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और यात्रियों का भरोसा भी मजबूत होगा. यह भी पढ़ें: 7 महीने बाद भी नहीं बनी सड़क, अब सिर्फ योजना बोर्ड लगाकर खानापूर्ति? ग्रामीणों में आक्रोश The post ‘वेयर इज माय बस’ ऐप कब होगा लॉन्च? क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं और किन यात्रियों के लिए ज्यादा फायदेमंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘भरत के हत्यारे DSP को इनाम क्यों?’ मां आशा देवी बोलीं- जख्मों पर नमक छिड़का जा रहा

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच पड़ताल लगातार जारी है. इस बीच बुधवार को 53 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया. इसमें जगदीशपुर के पूर्व डीएसपी राजेश शर्मा का भी ट्रांसफर किया गया. राजेश शर्मा पर भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर आरोप लगा था. ऐसे में उनका ट्रांसफर होने के बाद भरत के परिजन का गुस्सा और भी बढ़ गया है. मां आशा देवी ने फिर दोहराई अपनी मांग भरत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा, मेरे बेटे के हत्यारे डीएसपी को इनाम क्यों दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद न्याय दिलाने के बजाए प्रशासन आरोपियों को नई जिम्मेदारी देकर जख्मों पर नमक छिड़क रही है. इस दौरान उन्होंने फिर से दोषियों की गिरफ्तारी के साथ फांसी की सजा देने की मांग की. बिहार की अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें ‘प्रशासन से न्याय की उम्मीद थी, लेकिन आरोपी को नई पोस्टिंग मिली’ इस दौरान आशा देवी ने यह भी कहा कि हमने अपने बेटे को अपने आंखों के सामने खो दिया. इसके बाद हमें प्रशासन से न्याय की उम्मीद थी. लेकिन जिस तरह से आरोपी अधिकारी को नई पोस्टिंग दी गई, इस समाचार ने परिवार को अंदर से झकझोर दिया. उन्होंने परिवार का दुख और बढ़ाने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि हमारा बेटा तो अब वापस नहीं आएगा. लेकिन हमारी मांग है कि दोषियों को फांसी दी जाए. जब तक ऐसा नहीं होगा, हमें न्याय नहीं मिलेगा. मां बोलीं- लड़ाई से पीछे हटने वाले नहीं मां आशा देवी ने पूरे मामले में लीपापोती करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आम लोगों का कानून-व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा. पूरा परिवार तनाव में जी रहा है. लेकिन इसके बावजूद लड़ाई से पीछे हटने वाले नहीं हैं. इधर, जगदीशपुर को पूर्व डीएसपी को मद्य निषेध विभाग में जिम्मेदारी दी गई है. लेकिन भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में उन पर केस भी दर्ज हैं. Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाले बहुजन महापंचायत में नहीं जायेंगे मांझी, कहा- कुछ लोग फिराक में हैं कि कुछ गलत हो The post ‘भरत के हत्यारे DSP को इनाम क्यों?’ मां आशा देवी बोलीं- जख्मों पर नमक छिड़का जा रहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची में शराब फैक्ट्री पर छापा, राजद नेता और बिहार के पूर्व एमएलसी सुबोध समेत तीन गिरफ्तार

Ranchi Liquor Factory Raid: रांची पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की रात में ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी की. यह कंपनी राजद नेता और बिहार के एमएलसी रहे सुबोध राय की है. मौके पर ही सुबोध राय, उनके चालक देवेंद्र भगत और एक अन्य कर्मी रविकांत राय को छापेमारी दल ने गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि प्लांट में तैयार शराब पर दूसरे नामी ब्रांड के फर्जी लेबल लगाकर इसे बजार में आधे दाम पर खपाया जा रहा था. गिरफ्तारी के बाद बुधवार की शाम सबको बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल का नेतृत्व सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह कर रहे थे. छापेमारी देर रात 12 बजे की गई और सुबह छह बजे तक चली.  तीन अलग-अलग ब्रांड की अवैध शराब बना रहे थे छापेमारी में पता चला कि इस प्लांट में तीन अलग-अलग ब्रांड की अवैध शराब बनाई जा रही थी. इनमें 8 पीएम और आफ्टर डार्क ब्रांड की शराब शामिल हैं. उत्पाद विभाग का मानना है कि इसे उत्तर प्रदेश और दिल्ली का लेबल लगाकर बेचा जा रहा था. शराब की बोतल पर फॉर सेल ओनली उत्तर प्रदेश लिखा था. ज्ञात हो कि इस प्लांट में दो वर्ष पूर्व भी उत्पाद विभाग ने छापामारी की थी. इस दौरान इसे सील भी किया था.  छापेमारी में जब्त सामग्री  किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर-  70 पेटी (प्रत्येक पेटी में 24 कैन थे). आफ्टर डार्क ब्लू- 218 पेटी (प्रत्येक पेटी में 48 बोतलें थीं). 8 पीएम- 7 पेटी (प्रत्येक पेटी में 48 बोतलें थीं). इन दोनों ब्रांडों की बोतलों पर फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश लिखा हुआ था. रॉयल्सन गोल्ड व्हिस्की- 78 पेटी. इन बोतलों पर फॉर सेल इन दिल्ली लिखा हुआ था.  इन गड़बड़ियों का है आरोप लाइसेंसधारी कंपनी ने विदेशी शराब का गलत स्टॉक रखा. अवैध रूप से अन्य राज्यों में बिक्री की आशंका है. उत्पाद विभाग द्वारा स्वीकृत ब्रांड से मिलते-जुलते अन्य ब्रांडों का भंडारण किया गया. फर्जी कागजात बनाकर परिवहन और तस्करी की गई. राज्य के राजस्व को क्षति पहुंचाई गई. उत्पाद विभाग ने तैनात किया था बॉन्ड अफसर, फिर भी बन रही थी अवैध शराब उत्पाद विभाग द्वारा प्लांट में बॉन्ड अफसर तैनात किया जाता है, जिसकी देखरेख में प्लांट में उत्पादन का कार्य होता है. ऐसे में विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि अधिकारी प्रतिनियुक्ति के बाद भी प्लांट में दूसरे ब्रांड के फर्जी लेबल लगाकर अवैध शराब कैसे बाहर बेची जा रही थी. सुबोध कुमार ने कहा कि बॉन्ड अफसर की निगरानी में ही प्लांट में सभी कार्य होते थे. जब वे दूसरे अंचल में व्यस्त रहते थे, तब शराब पर अलग-अलग टैग लगाकर उसे बिहार, यूपी और दिल्ली भेजा जाता था. यह भी पढ़ें: सरायकेला: 3 पंचायतों को मिला PCC सड़क और नाली का तोहफा, कीचड़ और जलजमाव की समस्या होगी दूर यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला, दस्तावेज सत्यापन के बावजूद नहीं मिला ज्वाइनिंग लेटर यह भी पढ़ें: साहिबगंज की 70 करोड़ की पेयजल योजना पर हाईकोर्ट सख्त, अपर मुख्य सचिव को खुद जांच का आदेश The post रांची में शराब फैक्ट्री पर छापा, राजद नेता और बिहार के पूर्व एमएलसी सुबोध समेत तीन गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बिहार कनेक्शन आया सामने, 3 और परीक्षा माफियाओं की तलाश, हाजीपुर से एक हिरासत में

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्टMaharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच अब बिहार तक पहुंच गई है. जांच में पटना, वैशाली और समस्तीपुर के तीन और कथित परीक्षा माफियाओं के नाम सामने आए हैं. महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने इनकी जानकारी बिहार एसटीएफ को दी है. दोनों एजेंसियां संयुक्त रूप से आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं. हाजीपुर से सोनू हिरासत में, पूछताछ जारी सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस ने हाजीपुर से सोनू नाम के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. आरोप है कि उसने मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता को अपनी कार उपलब्ध कराकर बिहार से बाहर भागने में मदद की. इससे पहले महाराष्ट्र पुलिस बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन कुमारी को पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित गांधी नगर के किराये के मकान से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. बिजेंद्र गुप्ता और कपिल दहिया की तलाश तेज महाराष्ट्र पुलिस और बिहार एसटीएफ मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता और हरियाणा निवासी कपिल दहिया की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं. पटना के साथ-साथ वैशाली और समस्तीपुर में भी संदिग्ध ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है. बिहार पुलिस भी दानापुर थाने में दर्ज एक मामले में बिजेंद्र गुप्ता की तलाश कर रही है. इन्हें भी पढ़ें-महाराष्ट्र TET पेपर लीक: बेटी के बर्थडे से पहले घर पहुंची पुलिस, परीक्षा माफिया फरार, पत्नी गिरफ्तार परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता और उसकी पत्नी की फाइल फोटो आगरा से महाराष्ट्र तक कैसे पहुंचा प्रश्न पत्र जांच में सामने आया है कि महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की टीईटी परीक्षा के प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में छापे गए थे. इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन्हें वाशिम, जालना और लातूर के परीक्षा केंद्रों तक भेजा गया. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रश्न पत्र प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुए या फिर परिवहन के दौरान किसी स्तर पर उन्हें बाहर निकाला गया. पहले तीन आरोपी गिरफ्तार, फिर सामने आया मास्टरमाइंड का नाम 27 जून को ठाणे पुलिस ने पटना निवासी राजीव शाह, आकाश और हरियाणा निवासी धीरज को भिवंडी के कोंगांव स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया था. इनके पास से टीईटी परीक्षा के चार सेट प्रश्न पत्र बरामद हुए थे. पूछताछ के दौरान समस्तीपुर निवासी बिजेंद्र गुप्ता और हरियाणा के कपिल दहिया का नाम सामने आया, जिसके बाद जांच का दायरा बिहार तक बढ़ गया. पटना में किराये के फ्लैट में रहता था बिजेंद्र जांच एजेंसियों के अनुसार, बिजेंद्र गुप्ता अपने परिवार के साथ पटना के गांधी नगर इलाके में एक चार मंजिला भवन के किराये के फ्लैट में रहता था. स्थानीय लोगों को उसने खुद को कारोबारी बताया था और अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहने की बात कहता था. Maharashtra TET Paper Leak: लुकआउट नोटिस की तैयारी सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को आशंका है कि बिजेंद्र गुप्ता और कपिल दहिया देश छोड़कर भागने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है. जांच एजेंसियां इनके खिलाफ संगठित अपराध से जुड़े कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई पर विचार कर रही हैं. ALSO READ: पटना को मिली 200 करोड़ की बड़ी सौगात, म्युनिसिपल बॉन्ड को मंजूरी, अब हाईटेक बनेगी राजधानी The post महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बिहार कनेक्शन आया सामने, 3 और परीक्षा माफियाओं की तलाश, हाजीपुर से एक हिरासत में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाले बहुजन महापंचायत में नहीं जायेंगे मांझी, कहा- कुछ लोग फिराक में हैं कि कुछ गलत हो

Jitan Ram Manjhi: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर 5 जुलाई को बहुजन महापंचायत का आयोजन होने वाला है. इस महापंचायत में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल नहीं होंगे. पहले उन्होंने खुद ही इस महापंचायत में शामिल होने की बात कही थी. लेकिन अब खुद ही मुकर गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने बहुजन महापंचायत को स्थगित करने का भी आग्रह किया है. मांझी ने एक्स पर क्या-क्या लिखा? केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स के जरिए एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा, ‘राज्यहित एवं सामाजिक सरोकारों के दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर मैं भोजपुर जिले के जगदीशपुर में आगामी 5 जुलाई 2026 आयोजित होने वाले बहुजन महापंचायत के आयोजन कर्ताओं से आग्रह करता हूं कि बड़ा दिल दिखाते हुए उक्त महापंचायत को फिलहाल स्थगित कर दें’. इस पोस्ट में जीतन राम मांझी ने दावा करते हुए यह लिखा कि ‘वर्तमान हालात में हमें संयम से काम लेना होगा. कुछ लोग इस फिराक में हैं कि कुछ भी गलत हो और तोहमत हमारे ऊपर लगा दिया जाए. ये वक्त बड़ा दिल दिखाने का है’. इस तरह से जीतन राम मांझी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस महापंचायत में शामिल नहीं होंगे. बिहार की अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें 27 जून को किए थे शामिल होने का फैसला इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने 27 जून को एक पोस्ट एक्स के जरिए शेयर किया था. इसमें उन्होंने लिखा था, ‘देश की जनता करें पुकार, बहुजन एकता अबकी बार, के नारों के बीच आगामी 5 जुलाई 2026 को आरा आ रहा हूं. जगदीशपुर में आयोजित बहुजन महासभा में शामिल होने’. लेकिन अब उन्होंने इससे किनारा कर लेने का फैसला लिया है. इस वजह से आयोजित होगा बहुजन महापंचायत जानकारी के मुताबिक, 17 जून को भरत तिवारी का एनकाउंटर किया गया था. इस एनकाउंटर को भरत के परिजनों और ग्रामीणों ने फर्जी बताया था. इसके विरोध में 24 जून को महापंचायत बुलाई गई थी. इस दौरान दोषी पुलिसकर्मियों को सजा देने और सम्राट प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई थी. अब उसी महापंचायत के विरोध में दलित और पिछड़ा समाज को एकजुट करने के लिए जगदीशपुर में बहुजन महापंचायत का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान सवर्णों के खिलाफ बहुजन एकता का प्रदर्शन भी किया जाएगा. Also Read: बिहार के इन जिलों में आज तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए पूरे जुलाई महीने कैसा रहेगा मौसम The post भरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाले बहुजन महापंचायत में नहीं जायेंगे मांझी, कहा- कुछ लोग फिराक में हैं कि कुछ गलत हो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राम मंदिर दान विवाद: चंपत राय की भूमिका पर VHP प्रमुख आलोक बोले- जांच के बाद होगा फैसला

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी के मामले के लिए VHP को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद ही संगठन अपने उपाध्यक्ष चंपत राय के खिलाफ किसी कार्रवाई पर विचार करेगा. चंपत राय ने SIT जांच के बाद मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. फिलहाल VHP जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. यह बात उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कही. जो कुछ हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : आलोक कुमार आलोक कुमार ने कहा कि जो कुछ हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे दुनिया भर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं. इस मामले में किसी तरह का बचाव या बहाना बनाने का सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने कहा कि सभी चाहते हैं कि पुलिस और एसआईटी पूरी गंभीरता से हर पहलू की जांच करे और जिन लोगों पर भी आरोप हैं, उनकी निष्पक्ष जांच हो. उन्होंने कहा कि इस मामले के लिए वीएचपी जवाबदेह नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दिन ही स्पष्ट कर दिया गया था कि मंदिर निर्माण और उसके संचालन की जिम्मेदारी वीएचपी की नहीं है. विधानसभा चुनाव की वजह से मामले को दिया जा रहा तूल आगे आलोक कुमार ने कहा कि चंपत राय वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष जरूर हैं, लेकिन मंदिर ट्रस्ट में महासचिव पद पर उनकी नियुक्ति वीएचपी ने नहीं की थी. इसलिए वह वहां वीएचपी का प्रतिनिधित्व नहीं करते थे और संगठन इस मामले के लिए जिम्मेदार नहीं है. उन्होंने कहा कि वीएचपी, आरएसएस और प्रधानमंत्री कार्यालय को इसमें घसीटने की कोशिशें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर की जा रही हैं. यह भी पढ़ें : राम मंदिर दान चोरी मामला: SIT जांच की समय-सीमा बढ़ी, 15 जुलाई तक देनी होगी रिपोर्ट उन्होंने कहा कि वीएचपी अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने चार मांगें रखी थीं—तुरंत एफआईआर दर्ज हो, वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराई जाए, मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में रोजाना हो और दोषियों को चार-पांच महीने के भीतर सजा मिले. उन्होंने कहा कि बिना जांच पूरी हुए चंपत राय पर कार्रवाई कैसे की जा सकती है, क्योंकि अब तक उन पर कोई आरोप नहीं लगा है. The post राम मंदिर दान विवाद: चंपत राय की भूमिका पर VHP प्रमुख आलोक बोले- जांच के बाद होगा फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हिट या मिस… अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल ने छठे दिन कमाए इतने करोड़

Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. 26 जून को रिलीज हुई मूवी ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. Welcome to the Jungle Day 6 Collection: छठे दिन वेलकम टू द जंगल ने की इतनी कमाई सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन भी अपनी पकड़ बनाए रखी. मूवी ने 9,850 शोज से 6.00 करोड़ नेट की कमाई अपने नाम की. अब तक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 87.50 करोड़ और इंडिया ग्रॉस 104.25 करोड़ तक पहुंच चुका है. Welcome to the jungle day 6 collection Why Sanjay Dutt Quit Welcome To The Jungle: संजय दत्त ने क्यों छोड़ी थी वेलकम टू द जंगल अहमद खान ने बताया कि वेलकम टू द जंगल में संजय दत्त भी थे, लेकिन लास्ट मिनट पर उन्होंने फिल्म छोड़नी पड़ी. अहमद खान ने न्यूज 18 संग बात करते हुए कहा, “संजू बाबा को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और वो फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे. फिल्म में उनके कई दोस्त थे, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार. वो बहुत खुश थे. हमने उनके साथ फिल्म का कुछ हिस्सा शूट भी किया, लेकिन उनकी डेट्स में दिक्कत आ गई. उन्हें अमेरिका जाना था और मैं इतने सारे कलाकारों की डेट्स आगे-पीछे नहीं कर सकता था.” Welcome to the Jungle Star Cast: वेलकम टू द जंगल में ये स्टार्स हैं मौजूद ‘वेलकम टू द जंगल‘ में सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे स्टार्स है. Welcome to the Jungle यह भी पढ़ें: Welcome to the Jungle के असली बजट से डायरेक्टर ने उठाया पर्दा, ‘वेलकम 4’ पर बोले- जॉन अब्राहम भी दिख सकते हैं यह भी पढ़ें: Welcome to the Jungle: 22 साल बाद अक्षय कुमार संग काम करने पर रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वह आज भी नहीं बदले The post हिट या मिस… अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल ने छठे दिन कमाए इतने करोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कूल असेंबली के लिए देखें 2 जुलाई की बड़ी खबरें, 5 मिनट में हो जाएगा याद 

Today School Assembly News 2 July 2026: आजकल स्कूलों में छात्रों को देश-विदेश की बड़ी समाचारें पढ़ने के लिए बोली जाती है. इस एक रूटीन से उन्हें अखबार और न्यूज से अपडेटेड रहने की आदत हो जाती है, जोकि आगे चलकर किसी भी परीक्षा में काम आती है. अगर आपके भी स्कूल में असेंबली के दौरान देश विदेश की बड़ी समाचारें पढ़ने का नियम है तो यहां हम आपको 2 जुलाई 2026 की टॉप न्यूज हेडलाइंस (Top News Headlines) बताएंगे. Today School Assembly News: देश की बड़ी समाचारें  बिहार विधान परिषद में 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, सदन में बढ़ी नई नेतृत्वक सक्रियता बिहार विधान परिषद में सोमवार को 10 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने शपथ ग्रहण की. इनमें पवन सिंह निशांत समेत कई नए सदस्य शामिल रहे. शपथ ग्रहण के साथ ही परिषद में उनकी विधायी जिम्मेदारियों की औपचारिक शुरुआत हो गई.  NEET PG परीक्षा के लिए तय हुई तारीख NEET PG परीक्षा 30 अगस्त को होगी. एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. NBEMS ने इस संबंध में अपडेट जारी किया है. पूरी समाचार के लिए यहां पढ़ें. Today School Assembly News: स्पोर्ट्स की बड़ी समाचारें LA28 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की तैयारी तेज LA28 ओलंपिक में क्रिकेट की ऐतिहासिक वापसी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक नया वीडियो जारी कर बताया है कि क्रिकेट के आयोजन स्थान जल्द तय होगा. 2028 ओलंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट एक बार फिर ओलंपिक का हिस्सा बनेगा. समाचार अपडेट हो रही है… यह भी पढ़ें- बदल रहा है जॉब मार्केट, इन 10 नौकरियों की रहेगी डिमांड The post स्कूल असेंबली के लिए देखें 2 जुलाई की बड़ी समाचारें, 5 मिनट में हो जाएगा याद  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भैंस का दूध या गाय का दूध, सेहत के लिए कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद?

Cow Milk Vs Buffalo Milk Protein: हिंदुस्तानीय खानपान में दूध का विशेष महत्व है. सुबह की चाय से लेकर दही, पनीर और मिठाइयों तक, दूध कई रूपों में हमारी डाइट का हिस्सा बना रहता है. इसे कैल्शियम, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि गाय का दूध बेहतर है या भैंस का दूध, खासकर तब जब लक्ष्य शरीर को मजबूत बनाना और प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना हो. भैंस के दूध में होता है ज्यादा प्रोटीन हिंदुस्तानीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भैंस के दूध में गाय के दूध की तुलना में अधिक प्रोटीन पाया जाता है. सामान्य तौर पर 100 मिलीलीटर भैंस के दूध में लगभग 4 से 4.5 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि इतनी ही मात्रा में गाय के दूध में करीब 3 से 3.5 ग्राम प्रोटीन मिलता है. यही वजह है कि मांसपेशियों के विकास और ज्यादा ऊर्जा की जरूरत वाले लोगों के लिए भैंस का दूध एक अच्छा विकल्प माना जाता है. कौन-सा दूध ज्यादा देर तक देता है ऊर्जा? भैंस के दूध में प्रोटीन के साथ-साथ वसा और कैल्शियम भी अधिक मात्रा में होते हैं. इसकी वजह से यह ज्यादा गाढ़ा और पौष्टिक माना जाता है. जो लोग नियमित रूप से जिम जाते हैं, स्पोर्ट्सकूद में सक्रिय रहते हैं या शारीरिक मेहनत ज्यादा करते हैं, उनके लिए यह दूध लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद कर सकता है. गाय का दूध क्यों माना जाता है बेहतर विकल्प? गाय का दूध हल्का और आसानी से पचने वाला माना जाता है. बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों के लिए यह अधिक उपयुक्त विकल्प हो सकता है. इसके अलावा इसमें वसा की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है, जिससे यह वजन नियंत्रित रखने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी अच्छा माना जाता है. शरीर की जरूरत के अनुसार करें चुनाव विशेषज्ञों का मानना है कि दूध का चुनाव केवल प्रोटीन की मात्रा देखकर नहीं करना चाहिए. व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति, पाचन क्षमता और दैनिक गतिविधियां भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. यदि लक्ष्य अधिक प्रोटीन और ऊर्जा प्राप्त करना है तो भैंस का दूध बेहतर हो सकता है, जबकि हल्का और आसानी से पचने वाला विकल्प चाहने वालों के लिए गाय का दूध उपयुक्त रहेगा. रोजाना कितना दूध पीना सही? स्वस्थ वयस्कों के लिए रोजाना 1 से 2 गिलास दूध का सेवन पर्याप्त माना जाता है. हालांकि इसकी मात्रा व्यक्ति की उम्र, शारीरिक गतिविधि और कुल डाइट पर निर्भर कर सकती है. दूध पीते समय संतुलित आहार और नियमित व्यायाम का भी ध्यान रखना जरूरी है, ताकि शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व सही मात्रा में मिल सकें. यह भी पढ़ें: 58 साल के अक्षय कुमार की फिटनेस देख लोग रह जाते हैं हैरान, जानिए उनका सीक्रेट The post भैंस का दूध या गाय का दूध, सेहत के लिए कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड से ओडिशा जाने वाली ये 3 ट्रेनें कैंसिल, पढ़ें पूरी जानकारी

Train Cancelled: यदि आप अमूमन ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह समाचार आपके लिए खास है. जी हां…ऐसा न हो कि आप ट्रेन के आने का वेट करते रहें और ट्रेन नहीं आए. दरअसल, झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल पर विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिये जाने के कारण तीन ट्रेनें रद्द (कैंसिल) रहेंगी. ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस जुलाई में पांच, नौ, 12, 16, 19, 23, 26 व 30 को रद्द रहेगी. अगस्त में दो, छह, नौ, 13, 16, 20, 23, 27 व 30, सितंबर में तीन, छह, 10, 13, 17, 20, 24 व 27, अक्टूबर में एक, चार, आठ, 11, 15, 18, 22, 25 व 29, नवंबर में एक, पांच, आठ, 12, 15 व 19 को रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर जुलाई में नौ, 11, 16, 18, 23, 25 व 30 को, अगस्त में एक, छह, आठ, 13, 15, 20, 22, 27 व 29 को, सितंबर में तीन, पांच, 10, 12, 17, 19, 24 व 26 को, अक्टूबर में एक, तीन, आठ, 10, 15, 17, 22, 24, 29 व 31 को, नवंबर में पांच, सात, 12, 14,19 व 21 को रद्द रहेगी. यह भी पढ़ें : सुल्तानगंज और जमालपुर के यात्रियों के लिए खुशसमाचारी, दिल्ली के लिए मिली एक और ट्रेन वहीं, ट्रेन संख्या 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर जुलाई में 10, 12, 17, 19, 24, 26 व 31 को, अगस्त में दो, सात, नौ, 14, 16, 21, 23, 28 व 30 को, सितंबर में चार, छह, 11, 13, 18, 20, 25 व 27 को, अक्टूबर में दो, चार, नौ, 11, 16, 18, 23, 25 व 30 को और नवंबर में एक, छह, आठ, 13, 15, 20 व 22 को रद्द रहेगी. The post झारखंड से ओडिशा जाने वाली ये 3 ट्रेनें कैंसिल, पढ़ें पूरी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top