Hot News

July 2, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राम मंदिर चंदा चोरी : VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा-चंपत राय लापरवाही के दोषी हो सकते हैं, हम जिम्मेदार नहीं

Ram Mandir : आलोक कुमार ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि राम मंदिर के चंदा चोरी के मामले के लिए विश्व हिंदू परिषद जिम्मेदार नहीं है और वह चंपत राय पर एक्शन लेने के लिए केस की जांच का इंतजार करेगी. चंपत राय विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. एसआईटी सभी एंगल से करेगी जांच आलोक कुमार ने कहा कि हमें पक्का विश्वास है कि पुलिस और SIT इस केस की जांच विभिन्न एंगल से करेगी और सच्चाई को सामने लेकर आएगी. जो हुआ है वह बहुत बुरा है और इससे दुनिया भर के हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है. इसी वजह से जो कुछ हुआ है उसका बचाव करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है. हमें उम्मीद है कि जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उसे सजा दी जाएगी. क्या चंदा चोरी होने से वीएचपी की साख पर असर पड़ा है? आलोक कुमार से जब हिंदुस्तान टाइम्स ने पूछा कि क्या राम मंदिर के चंदा चोरी होने से विश्व हिंदू परिषद की साख पर असर हुआ है, तो उन्होंने कहा कि हम इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं. जिस दिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया, मैंने साफ कर दिया था कि वीएचपी का काम खत्म हो गया है. मंदिर बनाना और उसे चलाना हमारा काम नहीं है. क्या परिषद चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई करेगी? चंपत राय के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद क्या कार्रवाई करेगी, इसपर आलोक कुमार कहते हैं कि हमने उन्हें ट्रस्ट के महासचिव पद पर नियुक्त नहीं किया था. इस वजह से वीएचपी इस चोरी के लिए जिम्मेदार नहीं है. जो कुछ भी हुआ है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन वीएचपी, आरएसएस और प्रधानमंत्री कार्यालय को दोषी ठहराने की कोशिशें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर की जा रही हैं. आप चाहते हैं कि मैं जांच के नतीजे के बिना ही चंपत राय को बर्खास्त कर दूं, लेकिन अभी तक किसी ने राय पर आरोप नहीं लगाया है. आरोप उनके ड्राइवर पर हैं. चोरी के मामले में चंपत राय की भूमिका को आप कैसे देखते हैं? राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में चंपत राय की भूमिका पर आलोक कुमार ने कहा किमैं मान रहा हूं कि वह लापरवाही का दोषी हो सकते हैं. वीएचपी ने पहले से ही जांच की मांग की है जो चल रही है और इसलिए, हम कुछ समय इंतजार करेंगे. उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी. ये भी पढ़ें : राम मंदिर दान चोरी मामला: SIT जांच की समय-सीमा बढ़ी, 15 जुलाई तक देनी होगी रिपोर्ट The post राम मंदिर चंदा चोरी : VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा-चंपत राय लापरवाही के दोषी हो सकते हैं, हम जिम्मेदार नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वेनेजुएला से लाया गया भारतीय नाविक का शव, परिजनों का आरोप-शव से दिमाग, हृदय, फेफड़े गायब

Indian Sailor : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हिंदुस्तानीय नाविक राकेश चौहान की वेनेजुएला में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई. जब उनका शव हिंदुस्तान लाया गया तो परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए. परिजनों का कहना है कि शव से कई महत्वपूर्ण अंग गायब थे. जिसका वीडियों सोशल पर मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले के सामने आने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी है. दोबारा पोस्टमॉर्टम में मिले 22 टांके सोशल मीडिया पर वीडियों में दावा किया कि शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया गया. इस दौरान शरीर पर 22 टांके पाए गए. परिजनों का कहना है कि जांच के दौरान पता चला कि शव में कई आंतरिक अंग मौजूद नहीं थे. उन्होंने मामले मर्चेंट नेवी कंपनी के अधिकारियों पर फोन नहीं का आरोप लगाया है और मौत को हत्या बताया है. किन अंगों के गायब होने का दावा मृतक की पत्नी मुताबिक, राकेश के शव से दिमाग, हृदय, फेफड़े, लीवर, किडनी, तिल्ली, अग्न्याशय, आंतें, थायरॉयड, गॉल ब्लेडर और श्वास नली सहित कई अंग गायब मिले है, हालांकि, इन दावों की अभी तक संबंधित अधिकारियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. नवंबर 2025 में जॉइन की थी मर्चेंट नेवी राकेश चौहान ने नवंबर 2025 में मर्चेंट नेवी ज्वाइन की थी। वे वेनेजुएला में मरीन फिटर के रूप में काम कर रहे थे। ड्यूटी के दौरान उनकी मौत कैसे हुई, इसे लेकर भी परिवार ने कई सवाल उठाए हैं। जांच और कार्रवाई की मांग मृतक के परिजनों ने केंद्र और राज्य प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि मौत की असली वजह और शव से अंग गायब होने के आरोपों की सच्चाई सामने आनी चाहिए. फिलहाल प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से मामले में कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है. यह भी पढ़ें- मेरा फोन बीजिंग नहीं, दिल्ली जाता है… अमेरिकी सीनेटर ने हिंदुस्तान की तारीफ की और चीन पर जताई नाराजगी The post वेनेजुएला से लाया गया हिंदुस्तानीय नाविक का शव, परिजनों का आरोप-शव से दिमाग, हृदय, फेफड़े गायब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कब शुरू हो रहा है चातुर्मास? यहां जानें तिथि, धार्मिक महत्व और नियम 

Chaturmas 2026: चातुर्मास वह पवित्र काल होता है, जब सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु क्षीर सागर में चार महीनों के लिए योगनिद्रा (विश्राम) में चले जाते हैं. इस दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश सहित सभी शुभ और मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है. वहीं, इस अवधि में व्रत, तप, जप, भगवान की आराधना तथा गरीबों और जरूरतमंदों को दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ माना जाता है. चातुर्मास 2026: तिथि हिंदू पंचांग के अनुसार, चातुर्मास की शुरुआत हर वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से होती है और इसका समापन कार्तिक मास की देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी पर होता है. वर्ष 2026 में चातुर्मास की प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं:  चातुर्मास आरंभ (देवशयनी एकादशी): 25 जुलाई 2026 (शनिवार) चातुर्मास समाप्त (देवउठनी/प्रबोधिनी एकादशी): 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) चार पवित्र महीने: सावन, भाद्रपद (भादों), आश्विन और कार्तिक. चातुर्मास का धार्मिक महत्व चातुर्मास का समय भौतिक सुख-सुविधाओं से दूरी बनाकर आध्यात्मिक साधना करने का माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस अवधि में किए गए जप, तप, दान, व्रत और भगवान की आराधना का फल सामान्य दिनों की अपेक्षा कई गुना अधिक प्राप्त होता है. मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु के योगनिद्रा में रहने के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती सृष्टि के संचालन का दायित्व संभालते हैं. चातुर्मास में क्या करें? इन चार महीनों में केवल सात्विक भोजन करें. जितना संभव हो, सादा और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें. भगवान विष्णु और भगवान शिव की नियमित पूजा-अर्चना करें. गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र तथा जल का दान करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दौरान पलंग के बजाय जमीन पर चटाई बिछाकर सोना शुभ और लाभकारी माना जाता है. हालांकि, गर्भवती स्त्रीओं, बुजुर्गों और अस्वस्थ लोगों के लिए यह नियम अनिवार्य नहीं है. वे सामान्य रूप से पलंग पर ही सो सकते हैं. चातुर्मास में क्या न करें? लहसुन, प्याज, मांस, मदिरा तथा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें. इस अवधि में किसी की निंदा न करें, झूठ न बोलें तथा ब्रह्मचर्य का पालन करने का प्रयास करें. घर और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें. घर में कूड़ा-कचरा या अनावश्यक कबाड़ जमा न होने दें. यह भी पढ़ें: Krishnapingala Sankashti Chaturthi के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग में करें गणेश पूजा, मिलेगा शुभ फल The post कब शुरू हो रहा है चातुर्मास? यहां जानें तिथि, धार्मिक महत्व और नियम  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में 21000 करोड़ रुपये से बिछेगा सड़कों और पुलों का जाल, बीरपुर में तैयार होगा एयरपोर्ट

Bihar Cabinet Decision: बिहार में रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार नए निर्माणों से जुड़े फैसले लिए जा रहे हैं. ऐसे में बुधवार को सम्राट कैबिनेट की बैठक में अहम एजेंडे पर मुहर लगी. इस दौरान राज्य में सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए पूरे 21 हजार करोड़ रुपये कर्ज लेने की मंजूरी दी गई. बिहार कैबिनेट का यह फैसला बेहद खास माना जा रहा है. राज्य प्रशासन की गारंटी पर लिया जाएगा लोन जानकारी के मुताबिक, बिहार कैबिनेट ने बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को 15000 करोड़ रुपये और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड को 6000 करोड़ रुपये कर्ज लेने की मंजूरी दी. यह लोन वित्तीय संस्थानों या बैंक से राज्य प्रशासन की गारंटी पर ही लिया जाएगा. इस राशि का उपयोग राज्य में सड़कों और पुलों के समय पर निर्माण पूरा करने में किया जाएगा. बिहार की अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें बिहार प्रशासन के फैसले से होगा ये फायदा राज्य प्रशासन के इस फैसले से राज्य में रोड कनेक्टिविटी पहले से और भी ज्यादा मजबूत, सुरक्षित और डेवलप्ड होगी. इससे जिलों के बीच आधारभूत संरचना का भी तेजी से विकास हो सकेगा. राज्य प्रशासन के इस फैसले से ग्रामीण इलाकों के लोगों को ज्यादा फायदा हो सकेगा. खासकर बारिश के समय जिन इलाकों का संपर्क मुख्य सड़क से टूट जाता है, उन्हें राहत मिल सकेगी. बीरपुर में नए एयरपोर्ट के लिए इतने करोड़ मंजूर बिहार कैबिनेट की बैठक में 29 मुख्य एजेंडों पर मुहर लगी थी. इनमें बीरपुर में एयरपोर्ट बनाने का फैसला भी लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, बीरपुर में बनने वाले एयरपोर्ट के लिए कैबिनेट से 29 करोड़ 56 लाख 99 हजार रुपये की मुआवजा राशि की स्वीकृति दी गई है. एयरपोर्ट के निर्माण के लिए लगभग 88.83 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. इस तरह से प्रशासन हवाई कनेक्टिविटी को भी मजबूत करने की तैयारी में है. Also Read: ‘भरत के हत्यारे DSP को इनाम क्यों?’ मां आशा देवी बोलीं- जख्मों पर नमक छिड़का जा रहा The post बिहार में 21000 करोड़ रुपये से बिछेगा सड़कों और पुलों का जाल, बीरपुर में तैयार होगा एयरपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं? UGC के नए नियम जानिए, कब जरूरी होगा NET और किसे मिलेगी छूट

Bihar Assistant Professor Guidelines: बिहार के विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से जारी इंतजार अब खत्म हो गया है. राज्यपाल ने ‘स्टैच्यूट्स फॉर अपॉइंटमेंट ऑफ असिस्टेंट प्रोफेसर्स, इनक्लूडिंग कॉन्ट्रैक्चुअल अपॉइंटमेंट्स ऑफ असिस्टेंट प्रोफेसर्स, 2026’ को मंजूरी दे दी है. नई नियमावली 1 जुलाई 2026 से पूरे राज्य के विश्वविद्यालयों में लागू हो गई है. 175 अंकों की लिखित परीक्षा और 25 अंकों का इंटरव्यू नई नियमावली के अनुसार सहायक प्राध्यापकों का चयन 200 अंकों के आधार पर होगा. इसमें 175 अंकों की तीन घंटे की लिखित परीक्षा और 25 अंकों का इंटरव्यू शामिल होगा. इंटरव्यू में 13 अंक टीचिंग डेमो और 12 अंक बोर्ड के साथ संवाद के आधार पर दिए जाएंगे. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए टीचिंग डेमो की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी. अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष की गई नई नियुक्ति नियमावली में अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित की गई है. पहले जारी ड्राफ्ट में यह सीमा 40 वर्ष थी, लेकिन शोधार्थियों के विरोध के बाद प्रशासन ने इसे तीन वर्ष बढ़ा दिया. हालांकि 10वीं और 12वीं के अंकों को मेरिट से हटाने की मांग स्वीकार नहीं की गई. नेट अनिवार्य, पीएचडी अभ्यर्थियों को मिलेगी छूट नियमावली के अनुसार संबंधित विषय में कम-से-कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक होगी. बिहार के एससी, एसटी, ईबीसी, बीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी. NET या SET उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा, जबकि यूजीसी के नियमों के अनुसार पीएचडी डिग्रीधारकों को NET से छूट मिलेगी. Ai द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर Bihar Assistant Professor Guidelines: PhD के लिए नए मानक तय पीएचडी का मूल्यांकन दो बाहरी परीक्षकों द्वारा किया जाना अनिवार्य होगा. साथ ही अभ्यर्थी के कम-से-कम दो शोध पत्र प्रकाशित होना और एक शोध जर्नल प्रकाशित होना आवश्यक होगा. विदेश से पीएचडी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए संबंधित विश्वविद्यालय का विश्व के शीर्ष 500 संस्थानों में शामिल होना जरूरी होगा. नियमित नियुक्ति विश्वविद्यालय सेवा आयोग करेगा नई नियमावली के तहत नियमित नियुक्तियां बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की अनुशंसा पर की जाएंगी. इससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होने की उम्मीद है. कैबिनेट ने इंटरव्यू बोर्ड बढ़ाने को भी दी मंजूरी राज्य कैबिनेट ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की संचालन नियमावली में संशोधन को भी मंजूरी दी है. अब आवश्यकता पड़ने पर राज्य प्रशासन की पूर्व अनुमति से आयोग अतिरिक्त इंटरव्यू बोर्ड गठित कर सकेगा. इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कम समय में पूरे किए जा सकेंगे और नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी आएगी. नई नियमावली की प्रमुख बातें 175 अंकों की लिखित परीक्षा और 25 अंकों का इंटरव्यू. अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष. NET या SET अनिवार्य, पात्र पीएचडी अभ्यर्थियों को छूट. टीचिंग डेमो की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य. नियमित नियुक्ति बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की अनुशंसा पर होगी. जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त इंटरव्यू बोर्ड बनाए जा सकेंगे. ALSO READ: महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बिहार कनेक्शन आया सामने, 3 और परीक्षा माफियाओं की तलाश, हाजीपुर से एक हिरासत में The post असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं? UGC के नए नियम जानिए, कब जरूरी होगा NET और किसे मिलेगी छूट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोना ₹10 और फिसला, चांदी ₹100 चढ़ी, जानिए 2 जुलाई का पूरा हिसाब 

Gold-Silver Price Update: जुलाई की शुरुआत में सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले ताजा रेट जरूर देख लें. 2 जुलाई 2026 को सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज हुई है, जबकि चांदी में हल्की बढ़त देखने को मिली है. ध्यान दें कि यहां दिए गए रेट पिछले क्लोजिंग सेशन और आज सुबह उपलब्ध लेटेस्ट अपडेट के आधार पर हैं. आज सोने का भाव कितना है? आज 24 कैरेट सोना 14,077 रुपये प्रति ग्राम और 1,40,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. कल के मुकाबले इसमें 1 रुपये प्रति ग्राम और 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की हल्की गिरावट आई है. 22 कैरेट सोना 12,904 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 10,558 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. फिलहाल बाजार में बड़ी गिरावट नहीं है, लेकिन कीमतें अभी भी दबाव में बनी हुई हैं. सोने का रेट टेबल: कैरेट आज का रेट कल का रेट बदलाव 24 कैरेट (1 ग्राम) ₹14,077 ₹14,078 -₹1 22 कैरेट (1 ग्राम) ₹12,904 ₹12,905 -₹1 18 कैरेट (1 ग्राम) ₹10,558 ₹10,559 -₹1 24 कैरेट (10 ग्राम) ₹1,40,770 ₹1,40,780 -₹10 शहरों में आज का सोने का रेट: शहर आज का रेट (24 कैरेट/10 ग्राम) कल का रेट बदलाव पटना ₹1,40,820 ₹1,40,830 -₹10 रांची ₹1,40,770 ₹1,40,780 -₹10 लखनऊ ₹1,40,920 ₹1,40,930 -₹10 दिल्ली ₹1,40,920 ₹1,40,930 -₹10 मुंबई ₹1,40,770 ₹1,40,780 -₹10 कोलकाता ₹1,40,770 ₹1,40,780 -₹10 बेंगलुरु ₹1,40,770 ₹1,40,780 -₹10 चेन्नई ₹1,44,560 ₹1,44,570 -₹10 चांदी में क्या हुआ आज? सोने के मुकाबले आज चांदी में हल्की मजबूती दिखी है. 2 जुलाई को चांदी 240.10 रुपये प्रति ग्राम और 2,40,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. कल के मुकाबले इसमें 100 रुपये प्रति किलो की बढ़त हुई है. हालांकि जून में चांदी में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन फिलहाल इसमें हल्की रिकवरी नजर आ रही है.  चांदी का रेट टेबल: यूनिट आज का रेट कल का रेट बदलाव 1 ग्राम ₹240.10 ₹240.00 +₹0.10 10 ग्राम ₹2,401 ₹2,400 +₹1 1 किलो ₹2,40,100 ₹2,40,000 +₹100 शहरों में आज का चांदी का रेट: शहर आज का रेट (1 किलो) कल का रेट बदलाव पटना ₹2,40,100 ₹2,40,000 +₹100 रांची ₹2,40,100 ₹2,40,000 +₹100 लखनऊ ₹2,40,100 ₹2,40,000 +₹100 दिल्ली ₹2,40,100 ₹2,40,000 +₹100 मुंबई ₹2,40,100 ₹2,40,000 +₹100 कोलकाता ₹2,40,100 ₹2,40,000 +₹100 बेंगलुरु ₹2,40,100 ₹2,40,000 +₹100 चेन्नई ₹2,44,900 ₹2,44,800 +₹100 ये भी पढ़ें: कहीं बढ़ा, कहीं नहीं बदला 2 जुलाई का पेट्रोल-डीजल रेट, जानें आपके शहर का क्या है हाल?  The post सोना ₹10 और फिसला, चांदी ₹100 चढ़ी, जानिए 2 जुलाई का पूरा हिसाब  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: पाकिस्तान में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ढहाया गया

Video : गुरुद्वारा ढहाये जाने के बाद हिंदुस्तान का रिएक्शन सामने आया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान से घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. साथ ही गुरुद्वारे के क्षतिग्रस्त हिस्सों को दोबारा बनवाने को कहा है. हिंदुस्तान ने साथ ही धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा है. बीजेपी नेता विजय सांपला ने कहा कि यह गुरुद्वारा सिख सभा आंदोलन के दौरान स्थापित किया गया था और इसकी देखरेख पाकिस्तान के इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के जिम्मे थी. सांपला ने आरोप लगाया कि जिस संस्था को इसकी सुरक्षा करनी चाहिए थी, वह अपने दायित्व निभाने में विफल रही. उन्होंने कहा कि यह घटना किसी साजिश और दुर्भावनापूर्ण मंशा का परिणाम प्रतीत होती है. उनके अनुसार, यह केवल सिख समुदाय ही नहीं बल्कि पूरे देश की भावनाओं को आहत करने वाला मामला है. VIDEO | Hoshiarpur: On demolition of Gurdwara in Pakistani Punjab’s Farooqabad, BJP leader Vijay Sampla says, “This is highly condemnable, and we strongly condemn this incident. A 125-year-old historic gurdwara in Pakistan has been vandalised. This gurdwara was established during… pic.twitter.com/G8sUYDpxz6 — Press Trust of India (@PTI_News) July 2, 2026 वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी इस घटना की निंदा करते हुए पाकिस्तान प्रशासन से गुरुद्वारे को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की है. देखें वायरल वीडियो में क्या आ रहा है नजर. Another Gurdwara has been demolished in #Pakistan, the 125-year-old Gurdwara Singh Sabha Lehri in Farooqabad. There are many other Gurdwaras in Pakistan that are on the verge of either being demolished or illegally occupied by Islamists.#LostSikhHeritage https://t.co/8ovGJ9W6AK pic.twitter.com/lJc07FBGcE — Sukhman Randhawa (@sukh_randhawa14) July 1, 2026 पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक अधिकारी के अनुसार, लाहौर से करीब 70 किलोमीटर दूर फरूकाबाद स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह सभा को हाल ही में एक स्थानीय कारोबारी ने ध्वस्त कर दिया. इस घटना के सामने आने के बाद सिख समुदाय में नाराजगी बढ़ गई है. The post Video: पाकिस्तान में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ढहाया गया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पश्चिम बंगाल में एक और जज ने छोड़ी एसआईआर ट्रिब्यूनल, जानें क्या है इस्तीफे की वजह

मुख्य बातें इससे पहले भी हुआ है इस्तीफा दस्तावेजों का हो रहा है सत्यापन SIR Tribunal in West Bengal: कोलकाता: मतदान समाप्त हो चुका है, फिर भी एसआईआर ट्रिब्यूनल का काम जारी है. ट्रिब्यूनल लगभग 27 लाख मामलों का निपटारा करने में लगा हुआ है. कई मामलों का निपटारा हो चुका है. अब एक और सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने ट्रिब्यूनल से इस्तीफा दे दिया है. सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजीत कुमार बाघ ने बीमारी के कारण इस्तीफा दिया है. इससे पहले भी हुआ है इस्तीफा इससे पहले, मई में, कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम ने इस न्यायाधिकरण से इस्तीफा दे दिया था. अब सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बाग ने भी यही निर्णय लिया है. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर, उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पाल ने सेवानिवृत्त न्यायाधीशों का एक न्यायाधिकरण गठित किया था. यह न्यायाधिकरण सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार कार्य कर रहा है. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें दस्तावेजों का हो रहा है सत्यापन न्यायाधिकरण जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से छूट गए हैं, उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है. कई आवेदकों को फोन करके वापस भेजा जा रहा है। निपटान प्रक्रिया इसी तरह चल रही है. बाग समिति की रिपोर्ट ने राज्य में शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार को उजागर किया था. सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजीत कुमार बाग की अध्यक्षता वाली समिति ने कलकत्ता उच्च न्यायालय को शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार पर एक रिपोर्ट सौंपी थी. इसके बाद, भर्ती भ्रष्टाचार की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (सीआईए) ने अपने हाथ में ले ली थी. Also Read: बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र The post पश्चिम बंगाल में एक और जज ने छोड़ी एसआईआर ट्रिब्यूनल, जानें क्या है इस्तीफे की वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आकांक्षा चमोला से तलाक की अफवाहों के बीच गौरव खन्ना की किस्मत चमकी, मिला ये तगड़ा ऑफर

Gaurav Khanna In The Alliance: गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला को लेकर एक चौंकाने वाली समाचार सामने आई है. आकांक्षा ने खुलासा किया कि वह और गौरव तलाक ले रहे. यह खुलासा खुद एक्ट्रेस ने रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में किया. अकांक्षा के इस बयान के बाद समाचारें आने लगी कि गौरव खन्ना भी एक नए रियलिटी शो ‘द अलायंस’ का हिस्सा बन सकते हैं. इस शो को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं और यह अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होता है. क्या ‘द अलायंस’ में नजर आएंगे गौरव खन्ना? डीएनए की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गौरव खन्ना को ‘द अलायंस’ के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि अभी तक उन्होंने अपनी भागीदारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल गौरव शो खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे, जो 25 जुलाई को कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला है. View this post on Instagram A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial) आकांक्षा के खुलासे से बढ़ी हलचल आकांक्षा चमोला ने शो में यह भी बताया कि शादी के दौरान बच्चों को लेकर उनकी और गौरव की सोच अलग थी. पहले गौरव ने बच्चों को लेकर उनके फैसले को स्वीकार कर लिया था, लेकिन बाद में उन्हें महसूस हुआ कि गौरव का नजरिया बदल गया था. गौरव खन्ना का बयान आया सामने एक इंटरव्यू में गौरव खन्ना ने अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा, “मैं आकांक्षा का पूरा सपोर्ट करता हूं और हमेशा करता रहूंगा. मैं उससे प्यार करता हूं.” गौरव और आकांक्षा की शादी 24 नवंबर 2016 को कानपुर में हुई थी. तीन दिन तक चले इस शादी समारोह में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. View this post on Instagram A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial) ‘द अलायंस’ में बढ़ता स्टार पावर रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में पहले से ही कई सेलेब्रिटी शामिल हैं. शो में रवि किशन और उनकी बेटी रीवा किशन, मिनी माथुर और निखिल चिनापा, कुशाल टंडन-अरसलान गोनी, जैद दरबार-डेजी शाह, रुही दोसानी-नीति टेलर जैसे नाम शामिल हैं. इसके अलावा सोहेल खान के भी शो में जुड़ने की पुष्टि हो चुकी है. यह भी पढ़ें- आज तक किसी ने मेरे आंसू नहीं देखे… रवि किशन ने आखिर ऐसा क्यों कहा? सुनते ही रो पड़ी बेटी, VIDEO The post आकांक्षा चमोला से तलाक की अफवाहों के बीच गौरव खन्ना की किस्मत चमकी, मिला ये तगड़ा ऑफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिर्फ रेंज देखकर खरीदने जा रहे EV स्कूटर? ये 5 बातें बचा सकती हैं आपके हजारों रुपये

हिंदुस्तान में इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण अब कई लोग EV खरीदने की सोच रहे हैं. बाजार में 80 हजार रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये से ज्यादा कीमत तक के कई इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं. लेकिन सिर्फ कीमत, फीचर्स या कंपनी की बताई रेंज देखकर स्कूटर खरीदना सही फैसला नहीं होता. कई बार खरीदने के बाद लोगों को बैटरी, चार्जिंग, सर्विस और ऐप से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसलिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले इन 5 जरूरी बातों को जरूर जान लें. कंपनी की बताई रेंज पर आंख बंद करके भरोसा न करें कंपनी जिस रेंज का दावा करती है, वह खास टेस्ट के आधार पर होती है. असल जिंदगी में ट्रैफिक, सड़क, मौसम और आपकी चलाने के स्टाइल के कारण स्कूटर की रेंज कम हो सकती है. जैसे की, अगर किसी स्कूटर की रेंज 120km बताई गई है, तो रोजाना इस्तेमाल में वह करीब 75 से 90km तक ही चल सकता है. इसलिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले उस मॉडल का इस्तेमाल कर रहे लोगों से बात करें या उनके रिव्यू जरूर देखें. बैटरी की वारंटी अच्छी तरह समझ लें बैटरी इलेक्ट्रिक स्कूटर का सबसे महंगा हिस्सा होती है. इसलिए सिर्फ यह देखकर खुश न हों कि कंपनी 3 या 5 साल की वारंटी दे रही है. हर कंपनी की वारंटी की शर्तें अलग होती हैं. कई बार बैटरी खराब होने पर भी वारंटी का फायदा नहीं मिलता. ऐसे में स्कूटर खरीदने से पहले यह जरूर पता करें, कि बैटरी किन-किन हालात में मुफ्त बदली जाएगी और किन हालात में नहीं. घर पर चार्जिंग की सुविधा है या नहीं, पहले जांच लें हर घर में इलेक्ट्रिक स्कूटर आसानी से चार्ज नहीं हो सकता. कई पुराने घरों और अपार्टमेंट में वायरिंग या बिजली का लोड सही नहीं होता. अगर सही सॉकेट या अच्छी वायरिंग नहीं होगी, तो चार्जिंग में परेशानी आ सकती है. इसलिए स्कूटर खरीदने से पहले घर की वायरिंग, चार्जिंग पॉइंट और अगर फ्लैट में रहते हैं तो सोसाइटी के नियम भी जरूर पता कर लें. सर्विस सेंटर कितनी दूर है, यह भी देखें इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस हर मैकेनिक नहीं कर सकता. इसके लिए कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर (Authorized Service Center) की जरूरत पड़ती है.अगर सर्विस सेंटर आपके घर से बहुत दूर होगा, तो छोटी-सी खराबी में भी समय और पैसे दोनों ज्यादा खर्च होंगे. ऐसे में पहले कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपने सबसे नजदीकी सर्विस सेंटर की जानकारी जरूर लें. कंपनी और उसके ऐप के बारे में भी जानकारी लें आजकल ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर मोबाइल ऐप के साथ आते हैं. इन्हीं ऐप की मदद से लोकेशन देखना, स्कूटर लॉक करना और कई दूसरे फीचर्स इस्तेमाल किए जाते हैं. अगर फ्यूचर में कंपनी ऐप का सपोर्ट बंद कर दे, तो इनमें से कई सुविधाएं काम करना बंद कर सकती हैं. इसलिए खरीदने से पहले यह देखना भी जरूरी है, कि कंपनी कितने सालों से बाजार में है, उसका सर्विस नेटवर्क कैसा है और ऐप को समय-समय पर अपडेट मिलता है या नहीं. सिर्फ रेंज देख कर फैसला न करें इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय सिर्फ कीमत या रेंज देखकर फैसला न करें. अगर आप रेंज, बैटरी, चार्जिंग, सर्विस सेंटर और कंपनी की भरोसेमंदी जैसी बातों पर पहले ध्यान देंगे, तो बाद में परेशानी से बचेंगे और आपका पैसा भी सही जगह खर्च होगा. यह भी पढ़ें: अब चार्जिंग की टेंशन खत्म, बैटरी बदलते ही दौड़ेंगे ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर The post सिर्फ रेंज देखकर खरीदने जा रहे EV स्कूटर? ये 5 बातें बचा सकती हैं आपके हजारों रुपये appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top