Hot News

July 14, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फीफा वर्ल्ड कप: नहीं चला एम्बाप्पे का जादू, 16 साल बाद फाइनल में पहुंची स्पेन; फ्रांस को 2-0 से हराया

फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली. डलास स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए मुकाबले में स्पेन ने शुरुआत से ही बेहतर स्पोर्ट्स दिखाया और अपने मौकों का पूरा फायदा उठाया. वहीं किलियन एम्बाप्पे की अगुआई वाली फ्रांसीसी टीम पूरे मैच में गोल के लिए संघर्ष करती नजर आई. इस जीत के साथ स्पेन 2010 के बाद पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंच गया. ओयरजाबल ने दिलाई शुरुआती बढ़त स्पेन को 22वें मिनट में पेनल्टी का फायदा मिला, जिसे मिकेल ओयरजाबल ने शानदार तरीके से गोल में बदल दिया. ओयरजाबल ने गोलकीपर को छकाते हुए गेंद को जाल में पहुंचाया और स्पेन को 1-0 की बढ़त दिला दी. इस गोल के बाद स्पेन ने स्पोर्ट्स की रफ्तार पर नियंत्रण बनाए रखा और फ्रांस को ज्यादा मौके नहीं दिए. हाफ टाइम तक स्पेन का दबदबा पहले हाफ के बाद स्पेन 1-0 से आगे था. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन फ्रांस अपने अवसरों को गोल में नहीं बदल सका. स्पेन ने अनुशासित रक्षात्मक स्पोर्ट्स के साथ बढ़त बरकरार रखी और फ्रांसीसी आक्रमण को लगातार रोके रखा. पेड्रो पोरो ने फाइनल का रास्ता किया साफ दूसरे हाफ में भी स्पेन ने दबाव बनाए रखा. मैच के 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने शानदार गोल दागकर स्पेन की बढ़त 2-0 कर दी. इस गोल के बाद फ्रांस की वापसी की उम्मीदें पूरी तरह से टूट गई. स्पेन ने बचे हुए समय में भी संयमित स्पोर्ट्स दिखाया और फ्रांस को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया. अब खिताब से एक कदम दूर स्पेन दो गोल की बढ़त हासिल करने के बाद स्पेन ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा और अंत तक अपनी बढ़त सुरक्षित रखी. इस जीत के साथ स्पेन ने फाइनल का टिकट पक्का कर लिया, जबकि फ्रांस का विश्व कप जीतने का सपना टूट गया. अब स्पेन की नजर 16 साल बाद दूसरी बार विश्व कप खिताब जीतने पर होगी. ये भी पढ़ें: FIFA World Cup: भव्य होगा वर्ल्ड कप का क्लोजिंग सेरेमनी, टॉम क्रूज और रॉबी विलियम्स आएंगे नजर The post फीफा वर्ल्ड कप: नहीं चला एम्बाप्पे का जादू, 16 साल बाद फाइनल में पहुंची स्पेन; फ्रांस को 2-0 से हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

France vs Spain Semi-Final Live: 22वें मिनट में ओयरजाबल ने पेनल्टी पर दागा गोल, स्पेन 1-0 से आगे

Jul 15, 2026, 12:33 AM GMT+5:30 By Ujjawal Sinha FIFA World Cup 2026 France vs Spain Semi-final Football Match Live Updates: नमस्कार, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. टूर्नामेंट अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और खिताब की जंग में सिर्फ चार टीमें बची हैं. आज डलास स्टेडियम में दो यूरोपीय दिग्गज, फ्रांस और स्पेन, आमने-सामने हैं. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है और अब उनकी नजर फाइनल के टिकट पर है. किलियन एम्बाप्पे की अगुआई वाली फ्रांसीसी टीम जहां अपनी तीसरी विश्व कप ट्रॉफी की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी, वहीं युवा सितारों से सजी स्पेन की टीम 2010 के बाद पहली बार खिताब जीतने के सपने को साकार करने के इरादे से मैदान में उतरी है. ऐसे में फुटबॉल प्रेमियों को एक रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है. मैच से जुड़े हर अपडेट, गोल, प्रमुख घटनाक्रम और आंकड़ों के लिए हमारे साथ बने रहें. Jul 15, 2026, 12:58 AM GMT+5:30 By Ujjawal Sinha स्पेन 1-0 से आगे 22वें मिनट में स्पेन को पेनल्टी का फायदा मिला, जिसे मिकेल ओयरजाबल ने शानदार तरीके से गोल में बदल दिया. ओयरजाबल ने गोलकीपर को छकाते हुए गेंद को जाल में पहुंचाया और स्पेन को मैच में 1-0 की बढ़त दिला दी. शुरुआती बढ़त मिलने के बाद स्पेन ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. Jul 15, 2026, 1:00 AM GMT+5:30 By Ujjawal Sinha 22वें मिनट पर ओयरजाबल ने ऐसे किया गोल The post France vs Spain Semi-Final Live: 22वें मिनट में ओयरजाबल ने पेनल्टी पर दागा गोल, स्पेन 1-0 से आगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत ने इंग्लैंड में खोला जीत का खाता, गिल-अक्षर-सुंदर के दम पर पहला वनडे 6 विकेट से जीता

IND vs ENG, 1st ODI: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को पहली जीत मिली है. इसके साथ हिंदुस्तानीय टीम ने वनडे सीरीज में जीत के साथ आगाज कर दिया है. हिंदुस्तान ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में स्पोर्ट्से गए पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. पहले वनडे में इंग्लैंड ने पहले स्पोर्ट्सने के बाद जो रूट और लियाम डॉसन के अर्धशतकों की बदौलत 258 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने 46वें ओवर में 5 विकेट से बाजी मार ली. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डेकट और जैकब बेथेल के बीच पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की. जैकब बेथेल 14 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद बेन डेकेट 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कप्तान हैरी ब्रूक 1 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं जोस बटलर भी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. सैम करन बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उसके बाद विल जैक्स 20 रन बनाकर चलते बने. 107 के स्कोर पर इंग्लैंड ने 6 विकेट गंवा दिया. इस दौरान जो रूट एक छोर पर टिके रहे. जो रूट और लियाम डॉसन के बीच शतकीय साझेदारी सातवें विकेट के लिए जो रूट और लियाम डॉसन के बीच शतकीय साझेदारी हुई. दोनों ने 134 गेंदों का सामना करते हुए 121 रन जोड़े. इस दौरान जो रूट और डॉसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया. डॉसन ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया. डॉसन 68 के स्कोर पर आउट हो गए. उसके बाद जोफ्रा आर्चर ने 12, आदिल रशीद 1 और जोश टंग बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसके साथ ही इंग्लैंड की पारी 258 पर सिमट गई. जो रूट नाबाद 76 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. हिंदुस्तान के लिए अक्षर पटेल ने 4, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2, गुरनूर बराड़ ने 2 विकेट चटकाए. सस्ते में लौटे रोहित-विराट 259 रन का पीछा करने उतरी हिंदुस्तानीय टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. रोहित शर्मा 11 और विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हो गए. हिंदुस्तान ने दो विकेट 48 के स्कोर पर गंवा दिया. उसके बाद कप्तान शुभमन गिल को उपकप्तान श्रेयस अय्यर का साथ मिला. दोनों ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. इसी बीच 51 गेंद पर गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया. तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी तीसरे विकेट के लिए शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने 101 रनों की साझेदारी की. इस दौरान दोनों ने 103 गेंदों का सामना किया. 149 के स्कोर पर शुभमन गिल 80 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. उसके बाद अय्यर भी रनआउट हो गए. अय्यर ने 35 रन बनाए. अय्यर के आउट होने के बाद केएल राहुल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 160 के स्कोर पर टीम को चौथा झटका लगा. अक्षर-वाशिंगटन ने दिलाई जीत अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने शतकीय साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिला दी. अक्षर पटेल ने नाबाद 57 और वाशिंगटन ने नाबाद 52 रन की पारी स्पोर्ट्सकर जीत दिला दी. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 1, जोश टंग ने 1 और सैम करन ने 1 विकेट चटकाए. ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव के लिए अभी बंद नहीं हुए टीम इंडिया के दरवाजे, BCCI ने बताई वापसी की शर्त The post हिंदुस्तान ने इंग्लैंड में खोला जीत का खाता, गिल-अक्षर-सुंदर के दम पर पहला वनडे 6 विकेट से जीता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महादेव सट्टा ऐप केस में ED का एक्शन: Ebix चेयरमैन विकास गर्ग गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

Mahadev Betting App Case: गर्ग के दिल्ली स्थित ठिकानों की तलाशी के बाद उन्हें धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया. उन्हें दिल्ली की एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया. कोर्ट ने गर्ग को 24 की ईडी हिरासत में भेज दिया. ईडी गर्ग को जांच के सिलसिले में रायपुर लेकर जाएगी. गर्ग पर क्या है आरोप? ईबिक्स समूह के अलावा, गर्ग शेयर बाजार में सूचीबद्ध तीन कंपनियों विकास इकोटेक लिमिटेड, विकास लाइफकेयर लिमिटेड और एराया लाइफस्पेस लिमिटेड के प्रवर्तक हैं. ईडी के मुताबिक उन्होंने कथित तौर पर गैर-कानूनी सट्टेबाजी से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल करके एराया लाइफस्पेस के जरिए ईबिक्सकैश में 64 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी. ईडी ने गर्ग और उनके परिवार से जुड़ी 940.77 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की केंद्रीय एजेंसी ने बताया था कि उसने जांच के तहत गर्ग, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़ी संस्थाओं की 940.77 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है. ईडी ने बताया, ‘‘कुर्की की कार्रवाई महादेव ऑनलाइन बुक/स्काईएक्सचेंज ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में धनशोधन जांच का हिस्सा है.’’ एजेंसी ने आरोप लगाया है कि महादेव सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेता और नौकरशाह संलिप्त हैं और इस मामले में अपराध से हुई कमाई 6,000 करोड़ रुपये है. सट्टेबाजी से कमाए गए पैसे को हवाला के जरिये ठिकाने लगाया गया ईडी का आरोप है कि ‘महादेव ऑनलाइन बुक’ और ‘स्काईएक्सचेंज’ (दुबई स्थित एक्सचेंज) के गैर-कानूनी सट्टेबाजी कारोबार से कमाए गए पैसे को ‘हवाला’ के जरिये कई स्तरों वाले ढांचे के जरिए ठिकाने लगाया गया. जांच में खुलासा हुआ कि सट्टेबाजी कारोबार से हुई 940.77 करोड़ रुपये की अवैध कमाई को इसी तरह से उन कंपनियों में भेजा गया, जिनकी मिल्कियत और ‘नियंत्रण’ गर्ग के पास थी. ईडी का आरोप है कि इस धन का इस्तेमाल शेयर, प्रतिभूति और दूसरी संपत्तियां खरीदने के लिए किया गया था. अब तक 14 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी इस मामले में 14वीं गिरफ्तारी है. रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में अब तक दाखिल पांच आरोप पत्र में 74 लोगों/संस्थाओं को आरोपी बनाया गया है. एजेंसी ने इस मामले में नामजद अन्य लोगों, जैसे अनिल अग्रवाल (उर्फ अतुल) और शुभम सोनी को ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी’ घोषित कराने के लिए अदालत का रुख किया है. The post महादेव सट्टा ऐप केस में ED का एक्शन: Ebix चेयरमैन विकास गर्ग गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch: एजबेस्टन में नन्हे फैन के साथ मस्ती करते दिखे MS Dhoni, वीडियो हुआ वायरल

हिंदुस्तान और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में स्पोर्ट्से जा रहे पहले वनडे मुकाबले के दौरान पूर्व हिंदुस्तानीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर स्टैंड्स में नजर आए. इंग्लैंड दौरे के दौरान धोनी कई हिंदुस्तानीय मैचों में दिखाई दिए हैं, लेकिन इस बार उनकी मौजूदगी एक खास वजह से चर्चा में आ गई. मुकाबले का आनंद ले रहे माही अपने बगल में बैठे एक शिशु के साथ बातचीत और मस्ती करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. धोनी का सहज अंदाज और शिशु के चेहरे पर दिख रही खुशी ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. शिशु के साथ मस्ती करते दिखे माही मैच के दौरान धोनी अपने पास बैठे एक शिशु के साथ बेहद सहज अंदाज में बातचीत करते नजर आए. दोनों के बीच की हल्की-फुल्की बातचीत और मस्ती कैमरे में कैद हो गई. स्टार स्पोर्ट्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में माही शिशु के साथ काफी आरामदायक और खुशमिजाज अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वीडियो शेयर करते हुए स्टार स्पोर्ट्स ने क्या लिखा? वीडियो शेयर करते हुए स्टार स्पोर्ट्स ने मजेदार अंदाज में लिखा, “यह कहना गलत नहीं होगा कि इस शिशु के पास अब जिंदगीभर सुनाने के लिए सबसे शानदार कहानी होगी कि वह मैच के दौरान किसके बगल में बैठा था.” वीडियो में धोनी शिशु के पैकेट से चिप्स खाते हुए भी नजर आते हैं, जिसने फैंस का ध्यान और ज्यादा खींचा. फैंस को पसंद आया धोनी का अंदाज धोनी के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि यह बच्चा शायद अपने जीवन का सबसे यादगार मैच देख रहा है. वहीं कुछ फैंस ने इसे मुकाबले का सबसे प्यारा पल बताया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के वर्षों बाद भी धोनी की लोकप्रियता बरकरार है और उनकी छोटी-सी झलक भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है. ये भी पढ़ें: इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया से नाता तोड़ना चाहते हैं रयान टेन डोशेट, क्या गौतम गंभीर रोक पाएंगे फैसला? The post Watch: एजबेस्टन में नन्हे फैन के साथ मस्ती करते दिखे MS Dhoni, वीडियो हुआ वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अयोध्या राम मंदिर CEO पोस्ट के लिए होड़: 24 घंटे में 1000+ एप्लिकेशन, पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने भी किया अप्लाई

Ram Mandir CEO Post: आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई तय की गई है. इतनी संख्या में आ रहे आवेदनों को देखते हुए चयन समिति ने एक सचिव नियुक्त करने का फैसला किया है, जो तय पात्रता मानदंडों के आधार पर आवेदनों की छंटनी और स्क्रूटनी करने में मदद करेगा. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार चयन समिति की 19 जुलाई को बैठक होगी. जिसके बाद आवेदनों की स्क्रूटनी और इंटरव्यू का दौर शुरू होगा. पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने भी पेश की दावेदारी आवेदन करने वालों में उत्तर प्रदेश के पूर्व IPS अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता अमिताभ ठाकुर भी शामिल हैं. उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा सीईओ पद के लिए तय किए गए मानदंडों के तहत खुद को योग्य पाते हुए मैंने अपना आवेदन जमा कर दिया है.” बता दें कि पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर पूर्व में विवादों में रहे हैं और पिछले साल उन्हें लखनऊ पुलिस ने 1999 के एक कथित प्लॉट धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार भी किया था. ये हैं चयन के मानदंड पद का नाम: मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सेवा अनुबंध की अवधि: 3 वर्ष (संतोषप्रद प्रदर्शन के आधार पर अनुबंध का नवीनीकरण संभव है) पदस्थापन का स्थान (Job Location): अयोध्या वेतन एवं सुविधाएं: परस्पर बातचीत (Negotiable) के आधार पर तय की जाएंगी. योग्यता और पात्रता मानदंड शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है. आयु सीमा: आवेदक की आयु 50 वर्ष से 70 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. भाषा ज्ञान: हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान होना अनिवार्य है. धार्मिक विश्वास: आवेदक का सक्रिय हिंदू होना अनिवार्य है. साथ ही, श्रीरामभक्त वैष्णव होना वांछनीय (Desirable) है. काम का अनुभव प्रबंधकीय अनुभव: किसी विशाल सार्वजनिक संगठन, संस्था, प्रशासनी विभाग या कंपनी के प्रबंधकीय दायित्व में कार्य करने का न्यूनतम 20 वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है. कार्य क्षेत्र: यह अनुभव बहु-आयामी होना चाहिए, जैसे—सामान्य प्रशासन, वित्त (Finance), लेखा (Accounts), कार्मिक (HR), जनसंपर्क (PR), आईटी, सुरक्षा, विधि (Legal) इत्यादि का समन्वय और मार्गदर्शन. वरीयता (Preference): मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अथवा किसी बड़े मंदिर/हिंदू धार्मिक संस्था के प्रबंधन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. आवेदन कैसे करें और अंतिम तिथि आवेदन भेजने का माध्यम: अपना पूर्ण विवरण/बायोडाटा आधिकारिक ईमेल आईडी searchcommittee.srjbt@gmail.com पर भेजें. आवेदन की अंतिम तिथि व समय: 18 जुलाई, 2026, सायंकाल 4:00 बजे तक. ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा विवाद: कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का इस्तीफे से इनकार, बोले- ‘मैदान छोड़कर भागना हमारे धर्म में नहीं’ ये भी पढ़ें: राम मंदिर दानराशि गड़बड़ी मामला: मुख्य आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को ADA का अंतिम नोटिस, निर्माणाधीन मकान पर सीलिंग की चेतावनी ये भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट पर भड़के शंकराचार्य, CEO  की नियुक्ति प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बयान के बाद तेज हुई बहस The post अयोध्या राम मंदिर CEO पोस्ट के लिए होड़: 24 घंटे में 1000+ एप्लिकेशन, पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने भी किया अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमेरिका की मदद से रिम्स-2 में स्किल्ड मेडिकल प्रोफेशनल्स की होगी तैनाती, जॉर्जिया यूनिवर्सिटी से होगा MoU

बिपिन सिंह रांची : झारखंड के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में राज्य प्रशासन बड़ा कदम उठाने जा रही है. स्वास्थ्य विभाग अमेरिका की प्रतिष्ठित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण सहयोग के लिए एमओयू (समझौता ज्ञापन) करने की तैयारी में है. यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है. इस साझेदारी के तहत रिम्स-2 समेत राज्य के मेडिकल संस्थानों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, रिसर्च, तकनीकी सहयोग और स्किल डेवलपमेंट का लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य मंत्री से मिला जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर, इंटरनेशनल सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी चार्ल्स आर हैंकला ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मुलाकात की. इस दौरान विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा. बैठक में मेडिकल शिक्षा, नर्सिंग, पैरामेडिकल, रिसर्च, आधुनिक स्वास्थ्य तकनीक और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. रिम्स-2 को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सहयोग बैठक में चार्ल्स आर. हैंकला ने बताया कि उनकी टीम पिछले एक वर्ष से झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था का अध्ययन कर रही है. उन्होंने प्रशासन और एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के सहयोग से बन रहे महत्वाकांक्षी रिम्स-2 प्रोजेक्ट की सराहना की. उन्होंने कहा कि जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी रिम्स-2 सहित झारखंड के अन्य मेडिकल संस्थानों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, रिसर्च, एकेडमिक सहयोग, स्किल डेवलपमेंट और आधुनिक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगी. इससे भविष्य में राज्य में कुशल चिकित्सा पेशेवर तैयार करने में मदद मिलेगी. झारखंड के छात्रों को अमेरिका में प्रशिक्षण का अवसर इस एमओयू के तहत झारखंड के आदिवासी, मूलवासी और अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को अमेरिका में प्रशिक्षण, रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट का अवसर मिलेगा. इंटर एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा को वैश्विक स्तर से जोड़ने की योजना है. स्कॉलरशिप योजना से अमेरिका भेजे जाएंगे छात्र राज्य प्रशासन की स्कॉलरशिप योजना के तहत झारखंड के मेधावी नर्सिंग और मेडिकल छात्रों को अमेरिका भेजने का प्रयास किया जाएगा. वहां वे करीब एक वर्ष तक आधुनिक चिकित्सा तकनीक, एडवांस नर्सिंग, रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद छात्र वापस झारखंड लौटेंगे और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे. स्वास्थ्य मंत्री बोले- झारखंड के लिए गर्व की बात स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी जैसे विश्वस्तरीय संस्थान का झारखंड के साथ जुड़ना पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी और कौशल विकास के क्षेत्र में झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है. हाल ही में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट भी इसी सोच का हिस्सा है. ये भी पढ़ें… पंसस ने स्वीकारा : बच्ची से रेप के मामले को गांव में ही दबाने के लिए एक लाख में समझौता हुआ था गुमला में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पंचायत ने आरोपी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना, 20 हजार रुपये लेकर की पार्टी The post अमेरिका की मदद से रिम्स-2 में स्किल्ड मेडिकल प्रोफेशनल्स की होगी तैनाती, जॉर्जिया यूनिवर्सिटी से होगा MoU appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर आते ही सबसे पहले इन 5 चीजों पर जाती है मेहमानों की नजर, अच्छा इंप्रेशन बनाना है तो आज ही सुधार लें इन्हें

Home Decor Tips: सुबह का समय, अचानक से फोन बजता है और सामने वाला आपसे कहता है कि, “हम 15 मिनट में आ रहे हैं.” यह सुनते ही हमारे हाथ-पांव फूलने लगते हैं और हम पागलों की तरह जल्दबाजी में पूरे घर में झाड़ू-पोछा करने और चीजों को समेटने लग जाते हैं. हमें ऐसा लगता है कि जैसे ही मेहमान घर पर आएंगे, तो हमारे पूरे घर को ऊपर से नीचे तक परखेंगे. अगर आपको भी ऐसा ही लगता है, तो आप काफी हद तक गलत हो सकते हैं. जब मेहमान घर आते हैं, तो उनका ध्यान सबसे पहले आपकी महंगी पेंटिंग्स या फिर आलीशान डेकोरेशन पर नहीं, बल्कि घर की कुछ बेहद आम और छोटी-मोटी चीजों पर सबसे पहले जाता है. कई बार तो ये वे चीजें होती हैं, जिन पर हम खुद भी कभी ध्यान नहीं देते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं चीजों और जगहों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिन पर घर आने वाले मेहमानों की नजर सबसे पहले पड़ती है. जब आप इन जगहों के बारे में जान लेंगे, तो आपके लिए इन्हें परफेक्ट बनाकर रखना और भी आसान हो जाएगा. घर आते ही लोग सबसे पहले क्या नोटिस करते हैं घर का मुख्य दरवाजा और एंट्रेंस आपके घर का मुख्य दरवाजा ही आपके पूरे घर यानी कि आशियाने का आईना होता है. जैसे ही मेहमान आपके घर पहुंचते हैं, उनकी नजर सबसे पहले आपके घर के दरवाजे, नेमप्लेट और डोरमैट पर ही जाती है. अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा गंदा होगा या फिर डोरमैट पुराना और धूल से भरा हुआ होगा, तो वहीं से एक निगेटिव इफेक्ट पड़ना शुरू हो जाता है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो, तो सबसे पहले अपने मुख्य दरवाजे को साफ रखना शुरू कर दें. वहां एक सुंदर और साफ-सुथरा डोरमैट बिछाएं. इसके अलावा आप अगर चाहें तो दरवाजे के पास एक छोटा सा पौधा या कोई सुंदर डेकोरेटिव पीस भी रख सकते हैं, जो आने वालों का मुस्कुराकर स्वागत करे. ये भी पढ़ें: घर आने वाला हर मेहमान करेगा आपके लिविंग रूम की तारीफ, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दें लग्जरी और ट्रेंडी लुक लिविंग रूम की सिटिंग अरेंजमेंट और सोफा जब मेहमान मुख्य दरवाजे से अंदर आते हैं, तो आप उन्हें सीधे लिविंग रूम में ले जाते हैं. वहां पर उनकी नजर सबसे पहले आपके बैठने की जगह यानी कि सोफे पर पड़ती है. बता दें अगर सोफे पर रखी चादर या कुशन कवर्स गंदे हों, मुड़े हुए हों या फिर बिखरे हों, तो पूरा कमरा बिखरा हुआ और अजीब सा लगता है. मेहमानों के आने से पहले सोफे के कुशन को ठीक से सेट करें और साफ-सुथरी कुशन कवर का इस्तेमाल करें. बैठने की जगह के आसपास फालतू का सामान जैसे अखबार, बच्चों के खिलौने या कपड़े न पड़े रहने दें. घर की खुशबू या महक पर भी जाता है ध्यान आपके घर से आ रही खुशबू या फिर महक एक ऐसी चीज है जिसे मेहमान बिना देखे ही महसूस कर लेते हैं. जैसे ही कोई आपके घर के अंदर कदम रखता है, तो घर की हवा और वहां की अच्छी या बुरी महक सीधे उनके मूड पर ही असर डालती है. अगर आपके घर में सीलन, किचन के मसालों या बंद कमरे की अजीब सी गंध आ रही हो, तो मेहमान इसकी वजह से भी असहज महसूस करने लगते हैं. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो, तो सबसे पहले अपने घर को फ्रेश रखने के लिए सुबह-शाम खिड़कियों को खोलकर रखना शुरू कर दें. जब आप ऐसा करते हैं तो फ्रेश हवा पूरे घर में आ जाती है. इसके अलावा आप अगर चाहें तो हल्के रूम फ्रेशनर, सेंटेड कैंडल्स या डिफ्यूजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इनकी हल्की और भीनी-भीनी खुशबू घर के माहौल को बेहद पॉजिटिव बना देती है. ये भी पढ़ें: छोटी सी बालकनी को बनाएं घर का सबसे खूबसूरत कोना, ये 5 सस्ते आइडियाज देंगे उसे मिनी गार्डन जैसा लुक वॉशबेसिन और बाथरूम की सफाई जब मेहमान घर आते हैं, तो वे एक बार तो कम से कम अपना हाथ-मुंह धोने के लिए वॉशबेसिन या फिर बाथरूम का इस्तेमाल जरूर करते हैं. यह आपके घर का वह हिस्सा है, जो आपकी स्वच्छता की आदत को सबसे सटीक तरीके से दिखाता है. अगर वॉशबेसिन पर पानी के दाग हों, साबुन की दानी गंदी हो या वहां टंगा तौलिया गीला और पुराना हो, तो मेहमानों को यह बहुत ही खराब लगता है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो तो वॉशबेसिन को हमेशा चमकाकर रखें. इसके अलावा वहां पर एक साफ और सूखा हैंड टॉवल भी जरूर लटकाएं. इस जगह पर एक अच्छी खुशबू वाला हैंडवॉश रखना भी बहुत फायदेमंद साबित होता है. फर्श और कोने की साफ-सफाई घर पर यहां से वहां चलते और बैठते समय मेहमानों की नजर फर्श पर जरूर जाती है. ऐसे में अगर फर्श पर धूल, पैरों के निशान दिखेंगे, या फिर कमरों के कोनों में जाले लगे रहेंगे, तो आपके घर की पूरी सजावट ही बेकार चली जाएगी. टीवी कैबिनेट के पीछे, पंखों पर या कमरों के कोनों में जमी धूल अक्सर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती है. इस शर्मिंदगी से बचने के लिए मेहमानों के आने से पहले फर्श पर अच्छे से पोंछा लगाएं और कोनों की धूल झाड़ लें. फर्श जितना साफ और चमकदार होगा, आपका घर उतना ही बड़ा और खुला-खुला महसूस होगा. ये भी पढ़ें: खाली पड़ी छत को बनाएं घर का सबसे कूल और कम्फर्टेबल कॉर्नर, ये 5 आइडियाज देंगे उसे खूबसूरत कैफे जैसा लुक The post घर आते ही सबसे पहले इन 5 चीजों पर जाती है मेहमानों की नजर, अच्छा इंप्रेशन बनाना है तो आज ही सुधार लें इन्हें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP ने झोंकी पूरी ताकत, पवन सिंह, नितिन नवीन और सम्राट चौधरी समेत 40 दिग्गजों को मिली ये जिम्मेदारी

Bankipur Bypoll: पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. चुनाव प्रचार को धार देने के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने कुल 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है. इस सूची में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और MLC पवन सिंह का नाम भी शामिल है. बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई 2026 को मतदान होगा, जबकि चुनाव परिणाम 3 अगस्त 2026 को घोषित किए जाएंगे. बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी के लिए काफी अहम मानी जाती है. यह सीट नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने और राज्यसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई है. साल 1995 से इस सीट पर लगातार बीजेपी का कब्जा रहा है. इसी वजह से बांकीपुर को बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है. इस बार मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. जन सुराज ने प्रशांत किशोर को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी ने अपने कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. नीरज सिन्हा के प्रचार में जुटेंगे बीजेपी के दिग्गज बीजेपी ने अपने उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की टीम तैयार की है. इसमें पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बिहार प्रशासन के कई मंत्री और संगठन के प्रमुख चेहरे शामिल हैं. बीजेपी का लक्ष्य इस सीट पर अपनी पुरानी पकड़ बनाए रखना है. नितिन नवीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा? इससे पहले बांकीपुर उपचुनाव को लेकर नितिन नवीन ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि बांकीपुर क्षेत्र से उनका पुराना रिश्ता रहा है. क्षेत्र की जनता की इच्छा थी कि वह उनके बीच आएं, इसलिए वह लोगों से मिलने पटना पहुंचे हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें ‘जनता के बीच रहना मेरी जिम्मेदारी’ नितिन नवीन ने कहा कि एक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि के तौर पर जनता के बीच रहना उनकी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एक छोटे से कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दी है. इसके लिए वह पार्टी के आभारी हैं. 20 साल से बांकीपुर की जनता से जुड़ाव का किया जिक्र नितिन नवीन ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से वह बांकीपुर की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करते आए हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों से उनका लगातार संपर्क रहा है और वह हमेशा जनता की उम्मीदों को पूरा करने का प्रयास करते रहे हैं. बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी अपनी पुरानी जीत की परंपरा को कायम रखना चाहती है, वहीं विपक्षी दल इस सीट पर सेंध लगाने की कोशिश में जुटे हैं. Also Read: पॉलिटिकल कंसल्टेंसी का काम छोड़ने के बाद भी बढ़ी प्रशांत किशोर की दौलत, हलफनामे में बताया कमाई का पूरा जरिया The post बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP ने झोंकी पूरी ताकत, पवन सिंह, नितिन नवीन और सम्राट चौधरी समेत 40 दिग्गजों को मिली ये जिम्मेदारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का इस्तीफे से इनकार, बोले- ‘मैदान छोड़कर भागना हमारे धर्म में नहीं’

Ram Mandir Donation Theft Case: कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने मीडिया से बात करते हुए कहा- इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी लोग हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक (SBI) के कर्मचारी हैं. उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों को उनकी बैकग्राउंड और पात्रता की पूरी जांच करनी चाहिए थी तथा उन्हें अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए थी. करीब 3 करोड़ रुपये की हुई चोरी : गोविंद गिरि चोरी की रकम के बारे में पूछे जाने पर गोविंद गिरि महाराज ने कहा कि उनके व्यक्तिगत अनुमान के अनुसार यह राशि करीब तीन करोड़ रुपये हो सकती है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे आधिकारिक या प्रामाणिक आंकड़ा नहीं माना जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह विशेष जांच टीम (SIT) की जांच और सप्रीम कोर्ट की ओर से मामले की निगरानी से संतुष्ट हैं. जब समय संघर्ष का हो, तब मैदान छोड़कर भागना हमारे धर्म में नहीं : गोविंद गिरि गोविंद गिरि महाराज ने यह भी कहा कि उनके इस्तीफा संबंधी समाचारें दुर्भावनापूर्ण और भ्रामक हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं कहा कि मैं इस्तीफा दूंगा. मैं छत्रपति शिवाजी महाराज का अनुयायी हूं और मैं भागने वालों में से नहीं हूं. जब समय संघर्ष का हो, तब मैदान छोड़कर भागना हमारे धर्म में नहीं है.’’ चंपत राय ने स्वेच्छा से पद छोड़ा : गोविंद गिरि न्यास के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे पर गोविंद गिरि महाराज ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ा है. उन्होंने कहा, ‘‘न्यास के संविधान के अनुसार, एक बार इस्तीफा सौंपे जाने के बाद, उसे मंजूर हुआ मान लिया जाता है.’’ उन्होंने उन चर्चाओं को भी खारिज किया कि चंपत राय को बलि का बकरा बनाया गया. उन्होंने कहा कि चंपत राय की लापरवाही की वजह से यह स्थिति बनी और इस्तीफा देने से पहले उन्हें इसका एहसास हो गया था. मेरा काम न्यास के बैंक खातों में जमा कोष की देखरेख करना है : गोविंद गिरि गोविंद गिरि ने कहा, ‘‘कोषाध्यक्ष के तौर पर मेरी भी कुछ जिम्मेदारियां हैं. मेरा काम न्यास के बैंक खातों में जमा कोष की देखरेख करना है. पांच चार्टर्ड अकाउंटेंट नियमित रूप से इन खातों की जांच करते हैं.’’ गोविंद गिरि महाराज ने कहा कि मंदिर की दान पेटियों में जमा रकम का गबन किया गया, न कि न्यास के बैंक खातों में जमा रकम का. गोविंद गिरि ने एसबीआई पर फोड़ा ठीकरा कोषाध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय न्यासी दान पेटियों में जमा रकम की गिनती और हिसाब-किताब का काम देखते थे. गोविंद गिरि महाराज ने कहा कि दान पेटियों से मिलने वाले दान के प्रबंधन और हिसाब-किताब की जिम्मेदारी एसबीआई को सौंपी गई है. उन्होंने कहा, ‘‘अब तक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वे सभी एसबीआई के कर्मचारी हैं. उन्हें एसबीआई ने ही तैनात किया था, न्यास ने नहीं. भले ही कुछ नियुक्तियां सिफारिश के आधार पर की गई हों, लेकिन संबंधित लोगों की बैकग्रांड और पात्रता की जांच करना एसबीआई की जिम्मेदारी थी. एसबीआई देश के अग्रणी बैंक में से एक है.’’ उन्होंने कहा कि न्यास को उम्मीद थी कि बैंक वित्तीय अनुशासन बनाए रखेगा और चढावे के रोजाना के हिसाब-किताब की देखरेख के लिए खास तौर पर कर्मचारी तैनात करेगा. उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि न्यासियों के पास वित्तीय मामलों की जानकारी न हो, लेकिन बैंक अधिकारियों के पास तो होती है.’’ दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए : गोविंद गिरि यह पूछे जाने पर कि क्या बैंक कर्मचारियों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए था, गोविंद गिरि महाराज ने कहा, ‘‘वे उपदेशक नहीं हैं, वे बैंक अधिकारी हैं. इसलिए उन्हें सतर्क रहना चाहिए था.’’ उन्होंने कहा कि न्यास की प्राथमिकता अब व्यवस्था को मजबूत करना और कमियों को दूर करना है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. उन्होंने यह भी कहा कि न्यास एसआईटी की जांच में दखल नहीं देगा और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. प्रायश्चित के तौर पर इस्तीफा देने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं : कोषाध्यक्ष कथित चोरी ‘‘भगवान राम के खिलाफ एक अपराध’’ थी. गोविंद गिरि ने कहा, ‘‘हम शर्मिंदा हैं कि ऐसी घटना हुई. यह हमारे लिए बहुत दुख की बात है.’’ कोषाध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने की मांगों पर गोविंद गिरि महाराज ने कहा कि प्रायश्चित के तौर पर इस्तीफा देने की ‘‘बिल्कुल भी जरूरत नहीं’’ है. उन्होंने कहा, ‘‘मेरा प्रायश्चित इस्तीफा देना नहीं है. बल्कि यह पक्का करना है कि जो गलतियां हुईं, वे दोबारा न हों. हमने खामियों को दूर करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं.’’ चोरी की घटना के बाद हुए कई बदलाव: गोविंद गिरि कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि ने कहा- न्यास ने कई सुधारात्मक उपाय लागू किए हैं, जिनमें नकदी संभालने वाले कर्मचारियों के लिए बिना जेब वाली वर्दी अनिवार्य करना, सीसीटीवी के दायरे में सभी स्थान को लाना, नोट के बंडल छिपाने की आशंका रोकने के लिए मेज की बजाय फर्श पर बिछी चटाई पर नकदी की गिनती करना, नकदी की गिनती के दौरान न्यास के दो प्रतिनिधियों और एसबीआई के दो अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा गिनती कक्ष में प्रवेश और बाहर निकलने वाले सभी कर्मचारियों की तलाशी लेना शामिल है. ये भी पढ़ें: राम मंदिर दानराशि गड़बड़ी मामला: मुख्य आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को ADA का अंतिम नोटिस, निर्माणाधीन मकान पर सीलिंग की चेतावनी ये भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट पर भड़के शंकराचार्य, CEO  की नियुक्ति प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बयान के बाद तेज हुई बहस The post राम मंदिर चढ़ावा विवाद: कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का इस्तीफे से इनकार, बोले- ‘मैदान छोड़कर भागना हमारे धर्म में नहीं’ appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top