Hot News

समस्तीपुर में 8146 वाहनों की जांच, 3526 का चालान; 3.46 करोड़ का जुर्माना

पर्व-त्योहार को लेकर अगस्त से चल रहा विशेष अभियान, ओवरलोडिंग में 310 वाहनों पर 77.26 लाख का जुर्माना

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए जिला परिवहन कार्यालय की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। अगस्त से शुरू हुए इस अभियान के तहत 14 अक्टूबर तक जिले में 8146 वाहनों की जांच की गई। इनमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 3526 वाहनों का चालान काटा गया। परिवहन विभाग के अनुसार, इस दौरान कुल 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।
जिला परिवहन कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में 3125 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 1198 वाहनों का चालान काटा गया। इस दौरान 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। सितंबर में 3517 वाहनों की जांच के दौरान 1445 वाहनों का चालान काटा गया और 1.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, 1 से 14 अक्टूबर तक 1504 वाहनों की जांच की गई। इनमें 883 वाहनों का चालान काटते हुए 82 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
ओवरलोडिंग में 310 वाहनों पर कार्रवाई
अभियान के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, ओवरलोडिंग, बिना परमिट वाहन चलाने और परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले 913 वाहन चालकों पर 9.13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। ओवरलोडिंग के मामले में 310 वाहनों पर 77.26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, बिना परमिट या परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले 441 वाहनों पर 44.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
इसके अलावा, लहरियाकट तरीके से बाइक चलाने वाले 13 चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
नियमों का पालन करने की अपील
जिला परिवहन कार्यालय ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग से बचने तथा वाहन के आवश्यक कागजात और वैध परमिट साथ रखने की सलाह दी गई है।
विभाग ने पर्व-त्योहार के दौरान वाहन चालकों से सावधानी बरतने और अपनी सुरक्षा के साथ अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की है।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top