Hot News

FIFA World Cup 2026 Final: फाइनल से पहले लियोनेल मेसी का भावुक पोस्ट, टीम के लिए कही यह बड़ी बात

Lionel Messi emotional message: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से ठीक एक दिन पहले अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने अपनी टीम के नाम एक बेहद भावुक संदेश साझा किया है. स्पेन के खिलाफ होने वाले खिताबी मुकाबले से पहले 39 वर्षीय मेसी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनकी नजर में सबसे बड़ी उपलब्धि सिर्फ ट्रॉफियां नहीं, बल्कि टीम के साथ बिताया गया पूरा सफर और आपसी रिश्ते हैं. मेसी ने अपने संदेश के साथ अर्जेंटीना टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ की एक ग्रुप फोटो भी साझा की. इस तस्वीर के जरिए उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता और पारिवारिक माहौल है.

View on Instagram

मेसी का भावुक संदेश

अपने भावुक संदेश में मेसी ने लिखा कि बीते वर्षों की सबसे खूबसूरत यादें केवल खिताब जीतने की नहीं हैं, बल्कि टीम के साथ बिताए गए हर पल की हैं. उन्होंने लिखा, “इन सभी वर्षों की सबसे खूबसूरत बात सिर्फ खिताब नहीं रहे, बल्कि पूरा सफर रहा. इस समूह के साथ हर दिन बिताना, साथ मिलकर मुकाबला करना, मुश्किल समय में एक-दूसरे को संभालना और हर कदम का आनंद लेना ही सबसे बड़ी उपलब्धि रही है.” मेसी ने साफ किया कि टीम की असली ताकत खिलाड़ियों के बीच भरोसा, दोस्ती और एक-दूसरे के लिए समर्पण है.

कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ का भी जताया आभार

मेसी ने अपने संदेश में केवल खिलाड़ियों का ही नहीं, बल्कि कोच लियोनेल स्कालोनी के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ और टीम के सपोर्ट स्टाफ का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा, “मेरे हर साथी खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ और उन सभी शानदार लोगों का धन्यवाद, जो हर दिन इस राष्ट्रीय टीम को एक परिवार बनाए रखने के लिए मेहनत करते हैं. कल जो भी हो, यह समूह पहले ही ऐसी कहानी लिख चुका है जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे और जिसे कोई मिटा नहीं सकता. वामोस अर्जेंटीना.”

अर्जेंटीना की सबसे बड़ी ताकत

पिछले कुछ वर्षों में अर्जेंटीना की सफलता के पीछे केवल शानदार प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि टीम के भीतर मजबूत एकता और आपसी विश्वास को भी बड़ी वजह माना जाता है. कप्तान मेसी कई मौकों पर इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि ड्रेसिंग रूम का माहौल और खिलाड़ियों के बीच गहरा जुड़ाव ही टीम को कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालता है. फाइनल से पहले आया उनका यह संदेश भी उसी भावना को दर्शाता है और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने वाला माना जा रहा है.

तीसरा वर्ल्ड कप फाइनल स्पोर्ट्सेंगे मेसी

स्पेन के खिलाफ होने वाला मुकाबला लियोनेल मेसी के करियर का तीसरा फीफा वर्ल्ड कप फाइनल होगा. इससे पहले वह 2014 में जर्मनी के खिलाफ फाइनल में उतरे थे, जहां अर्जेंटीना को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने 2022 में अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बनाया और लंबे इंतजार के बाद देश को तीसरा वर्ल्ड कप दिलाया. अब मेसी लगातार दूसरे विश्व कप खिताब के साथ अपने ऐतिहासिक करियर में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ने की कोशिश करेंगे.

स्पेन होगी बड़ी चुनौती

फाइनल में अर्जेंटीना के सामने मजबूत और संतुलित स्पेनिश टीम होगी. स्पेन पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले तक पहुंचा है. ऐसे में फुटबॉल प्रेमियों को दो दिग्गज टीमों के बीच बेहद रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. हालांकि अर्जेंटीना को भरोसा है कि टीम की एकजुटता, अनुभव और मेसी की कप्तानी उन्हें एक बार फिर इतिहास रचने का मौका दे सकती है.

इसे भी पढ़े- FIFA World Cup 2026 Closing Ceremony: मेटलाइफ स्टेडियम में जुटेंगे ग्लोबल स्टार्स, जानिए कौन-कौन होंगे शामिल

The post FIFA World Cup 2026 Final: फाइनल से पहले लियोनेल मेसी का भावुक पोस्ट, टीम के लिए कही यह बड़ी बात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top