Hot News

September 4, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Air India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

Air India ने Phuket से Delhi जाने वाली फ्लाइट A12379 के पायलट को नौकरी से निकाल दिया है. 4 अगस्त को उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था. इसके बाद हुई जांच में फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड के ड्रग टेस्ट में साइकोएक्टिव पदार्थ मिला. इसके बाद Air India ने शुक्रवार को पायलट की नौकरी तत्काल प्रभाव से खत्म करने की जानकारी दी. यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है: Air India Tata Group की एयरलाइन Air India ने अपने बयान में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. एयरलाइन ने कहा कि सुरक्षा, पायलट की फिटनेस और नियमों के उल्लंघन को लेकर उसकी जीरो-टॉलरेंस नीति है. इसी नीति के तहत पायलट की नौकरी से निकाल दिया गया है. ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना और अन्य सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी ढेर AAIB की जांच में क्या सामने आया? Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 4 अगस्त को Airbus A320 विमान करीब 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. इसी दौरान विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में कुछ सेकेंड के लिए दबाव खत्म हो गया. इसके चलते ऑटोपायलट बंद हो गया और विमान की ऊंचाई अचानक बदल गई. रिपोर्ट के मुताबिक, विमान पहले करीब 372 फीट ऊपर गया और इसके बाद अपनी शुरुआती ऊंचाई से करीब 292 फीट नीचे आ गया. इस घटना में 24 लोग घायल हुए थे. कन्फर्मेटरी ड्रग टेस्ट की रिपोर्ट आई नॉन-नेगेटिव AAIB ने बताया कि पायलट-इन-कमांड के कन्फर्मेटरी ड्रग टेस्ट की रिपोर्ट नॉन-नेगेटिव आई थी. जांच एजेंसी ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया और DGCA से इस मामले में प्राथमिकता के आधार पर उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की. AAIB के मुताबिक, घटना के दूसरे पहलुओं की जांच अभी जारी है. ये भी पढ़ें: जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों? क्या ड्रग टेस्ट और विमान के नीचे आने का संबंध था? फिलहाल ऐसा कोई निष्कर्ष नहीं है. AAIB ने पायलट के ड्रग टेस्ट और विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव को अलग-अलग घटनाओं के रूप में दर्ज किया है. शुरुआती रिपोर्ट में यह नहीं कहा गया है कि पायलट के शरीर में मिले साइकोएक्टिव पदार्थ की वजह से विमान करीब 300 फीट नीचे आया था. विमान में तकनीकी खराबी की वजह की जांच अभी जारी है. The post Air India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान appeared first on Naya Vichar.

आस्था, समस्तीपुर

शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत लगूनिया डीह टोल में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आदर्श युवा संघ के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा वाचक प्रणव पुरी जी महाराज ने शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान कथा वाचक ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह केवल धार्मिक प्रसंग नहीं, बल्कि त्याग, समर्पण, प्रेम और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है। कथा के दौरान भगवान शिव की बारात और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा स्थल पर जयकारे और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा वाचक ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव और माता पार्वती के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की कथाएं हमें सत्य, प्रेम, त्याग, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति के सदस्यों द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गई है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से प्रवचन सुना और भगवान शिव-पार्वती के विवाह प्रसंग का आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में आदर्श युवा संघ के सदस्यों एवं ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर मेला मलिक, मुरलीधर पाठक, शिवनाथ चौधरी, हरिशंकर पोद्दार, नागराज झा, प्रिंस कुमार झा, रामकुमार राय, देवेंद्र पोद्दार एवं हरिशंकर भगत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

समस्तीपुर

डिवाइडर से टकराई बाइक, घायल युवक की इलाज के दौरान मौ”त

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत हरपुर एलौथ गांव के निकट गुरुवार देर रात सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की शुक्रवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र की परोरिया पंचायत निवासी सगुनी राम के पुत्र पप्पू कुमार राम (32) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पप्पू कुमार राम गुरुवार देर रात बाइक से समस्तीपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरपुर एलौथ गांव के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में पप्पू कुमार का इलाज चल रहा था। शुक्रवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी मुसरीघरारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मुसरीघरारी थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

समस्तीपुर

401 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा, नून नदी से जल भरकर मंदिर में किया कलश स्थापित 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र की रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित बरुना चौक पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 401 कन्याओं ने भाग लिया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। शोभायात्रा बरुना चौक स्थित बाबा नंदेश्वर मंदिर परिसर से शुरू हुई। यहां से श्रद्धालु बरुना रसलपुर गांव होते हुए कर्पूरी बांध के रास्ते बरुना पुल के नीचे स्थित नून नदी पहुंचे। कन्याओं ने नदी से कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सभी श्रद्धालु वापस मंदिर परिसर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में कलश स्थापित किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष छबील राय ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया है। मेला 4 सितंबर से 10 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को रेंजर साइकिल तथा उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया जाएगा। कलश शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन को लेकर पूजा समिति के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मौके पर मुख्य पार्षद सुश्री पूजा कुमारी, प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, प्रखंड उपप्रमुख संजीव ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य हरेराम सहनी, पंचायत समिति सदस्य जयकिशन सहनी, अरुण कुमार सहनी , पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार इंकलाबीऔर जवाहर राम मौजूद रहे। वहीं मेला समिति के सदस्य विक्कू लाल यादव, राकेश कुमार शर्मा, तिलकश्वर सहनी, संतोष प्रशासन, महेश्वर सहनी, विनोद महतो, मोहित राय, सुभाष राय, मिथिलेश राय सहित अन्य लोग आयोजन में सक्रिय रहे। कलश शोभायात्रा में सोनाली कुमारी, छोटी कुमारी, प्रिय कुमारी, आकांक्षा कुमारी, रूपम कुमारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

अपराध, समस्तीपुर

दहेज के लिए विवाहिता की ह”त्या कर श”व जलाने का आरोप, पति समेत ससुराल वालों पर प्राथमिकी के लिए आवेदन 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव के वार्ड नंबर-3 में विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाते हुए उसके भाई ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। मृतका की पहचान शिव कुमारी देवी 27 वर्ष के रूप में हुई है। मृतका के भाई अमरेश कुमार पासवान, पिता स्व. राम उदगार पासवान, निवासी हरपुर एलौथ, नगर निगम वार्ड नंबर-44, थाना मुसरीघरारी ने सरायरंजन थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में अमरेश ने बताया कि उसकी बहन शिव कुमारी देवी की शादी वर्ष 2016 में हिंदू रीति-रिवाज से रामचंद्रपुर वार्ड नंबर-3 निवासी स्व. गनौड़ पासवान के पुत्र विभीषण पासवान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन को कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाता था। भाई के अनुसार, 3 सितंबर 2026 की रात करीब आठ बजे उसकी बहन के पति विभीषण पासवान ने फोन कर बताया कि शिव कुमारी की मौत हो गई है। उसने यह भी बताया कि परिवार के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए सिमरिया घाट लेकर आए हैं। आरोप है कि विभीषण ने वीडियो कॉल के माध्यम से शव दिखाने की बात भी कही। इसके बाद अमरेश अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बहन के संबंध में जानकारी लेने के लिए निकले। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जांच-पड़ताल के दौरान उन्हें पता चला कि शिव कुमारी की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जला दिया। अमरेश ने आवेदन में पति विभीषण पासवान के अलावा दो भैंसुर, सास और गोतनी पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने के कारण उनकी बहन की हत्या की गई और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया गया। उन्होंने बताया कि बहन की शादी के समय परिवार की ओर से एक लाख 51 हजार रुपये नकद और सोने की चेन भी दी गई थी। इस संबंध में सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि विवाहिता के भाई की ओर से आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर

अगलगी में अनाज सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड क्षेत्र के मनिकपुर पंचायत स्थित जगदीशपुर में शनि महाराज मंदिर के समीप मुशहर दास के घर में अचानक आग लग गई। अगलगी की इस घटना में घर में रखे अनाज सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गये। घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने की बात बताई गई है।घटना की सूचना मिलने पर भाजपा मंडल महामंत्री सह उपमुखिया प्रतिनिधि कुंदन सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए अंचलाधिकारी से बात कर पीड़ित परिवार को प्रशासनी स्तर पर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।मामले की जानकारी मिलने पर अंचलाधिकारी ने घटना की जांच कराकर नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। अगलगी के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

India vs Japan T20I 2026: जापान के खिलाफ पहली बार T20 इंटरनेशनल खेलेगा भारत, जानें कब और कहां होगा मैच

India vs Japan T20I 2026: हिंदुस्तानीय पुरूष क्रिकेट टीम 22 सितंबर 2026 को जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 इंटरनेशनल मुकाबला स्पोर्ट्सेगी. दोनों देशों की पुरुष टीमें सुजुकी कप के लिए आमने-सामने होंगी. मुकाबला जापान के तोचिगी प्रीफेक्चर स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर स्पोर्ट्सा जाएगा. हिंदुस्तान और जापान के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबला सुबह 9:30 बजे (IST) शुरू होगा. पहली बार जापान के खिलाफ T20I स्पोर्ट्सेगा हिंदुस्तान यह मुकाबला इसलिए खास है क्योंकि हिंदुस्तानीय पुरुष टीम पहली बार जापान के खिलाफ T20 इंटरनेशनल मैच स्पोर्ट्सेगी. जापान क्रिकेट के लिए भी यह बड़ा मौका है, क्योंकि उसे दुनिया की मौजूदा चैंपियन हिंदुस्तानीय टीम की मेजबानी करने का मौका मिलेगा. इसे भी पढ़े- Team India Asian Games 2026: एशियन गेम्स में क्रूज शिप पर रहेगी टीम इंडिया? BCCI ने उठाया कमरा शेयरिंग का मुद्दा 75 साल की दोस्ती के जश्न में क्रिकेट हिंदुस्तान-जापान के राजनयिक संबंधों (Diplomatic relations) के 75 साल पूरे होने के मौके पर इस मैच का आयोजन किया जा रहा है. मुकाबला ‘स्पोर्ट 75’ पहल की शुरुआत भी करेगा. इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच स्पोर्ट्स और लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ावा देना है. एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया के लिए अहम मैच जापान में ही एशियन गेम्स 2026 का आयोजन हो रहा है. क्रिकेट प्रतियोगिता 17 सितंबर से शुरू होगी. ऐसे में 22 सितंबर का हिंदुस्तान-जापान T20I टीम इंडिया के लिए एशियन गेम्स के बीच एक अहम मुकाबला होगा. हिंदुस्तानीय पुरुष टीम को एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. इसे भी पढ़े- Hardik Pandya BSF jawans viral photo: BSF जवानों संग हार्दिक पांड्या की फोटो वायरल, गंजे लुक ने खींचा ध्यान जापान में क्रिकेट को मिलेगा बड़ा मंच जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) के मुताबिक सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में इस खास मैच के लिए करीब 2,000 दर्शकों तक की क्षमता तैयार की जाएगी. JCA का मानना है कि हिंदुस्तानीय टीम की मेजबानी से जापान में क्रिकेट को नए दर्शक मिलेंगे और इस स्पोर्ट्स को देश में आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. The post India vs Japan T20I 2026: जापान के खिलाफ पहली बार T20 इंटरनेशनल स्पोर्ट्सेगा हिंदुस्तान, जानें कब और कहां होगा मैच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कृष्ण बने रोहतास के छह वर्षीय मासूम ने मोती निगला, सांस की नली में फंसा, अस्पताल पहुंचने तक तोड़ा दम

Krishna Dress Kid Death : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन रोहतास के कोचस से दर्दनाक समाचार सामने आ रही है. परिवार की छोटी सी लापरवाही के कारण मोती का दाना निगलने से श्रीकृष्ण के गेटअप में सजे एक मासूम की मौत हो गयी. घटना नरवर पंचायत के भगीरथा गांव की है. मृतक की पहचान भगीरथा गांव में किराये के मकान में रहने वाले विमलेश यादव के छह वर्षीय पुत्र आर्यन यादव के तौर पर हुई है. विमलेश यादव भगीरथा गांव में किराये का मकान लेकर मशरूम उत्पादन का व्यापार करता है. वह अपने परिवार के साथ रहता है. हालांकि, परिवार का स्थायी पता अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. View on Instagram कैसे हुई घटना बताया जाता है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आर्यन को भगवान श्रीकृष्ण के गेटअप में सजाया गया था. वह गले में मोतियों की माला पहने हुए था. उसी मोतियों की माला में से एक मोती उसने निगल लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर होने लगी. आनन-फानन परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस ले गए, जहां इमरजेंसी में इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गयी. मासूम की मौत के बाद होशोहवास खो बैठे माता-पिता. इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजीत कुमार ने बताया कि आर्यन के श्वासनली में मोती का दाना फंस गया था. जिससे उसकी श्वसन प्रणाली बाधित हो गई थी. स्वांस नहीं लेने के कारण उसकी दम घुटने से मौत हो गई. इधर, घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है. अस्पताल कर्मियों के अनुसार आर्यन की मृत्यु के बाद परिजन शव को लेकर चले गए हैं. उनका मूल गांव कौन सा है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है. जिस मासूम को परिवार ने जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजाकर खुशी मनाई थी, उसी दिन उसकी मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है. छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत यह घटना एक बार फिर छोटे बच्चों को सजाते समय इस्तेमाल होने वाली छोटी वस्तुओं को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत की ओर इशारा करती है. खासकर मोती, माला, सिक्के या ऐसी छोटी चीजें बच्चों की पहुंच से दूर रखना बेहद जरूरी है. सासाराम समेत रोहतास की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. यह भी पढ़ें : सासाराम में हो रही बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, कंचन नदी उफान पर जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा चेनारी, मंदिरों में सजी आकर्षक झांकियां The post कृष्ण बने रोहतास के छह वर्षीय मासूम ने मोती निगला, सांस की नली में फंसा, अस्पताल पहुंचने तक तोड़ा दम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Krishna Janmashtami 2026 Live Updates: पूजन के दौरान कान्हा जी को क्या न चढ़ाएं, जानिए

Krishna Janmashtami 2026 Live Updates: देशभर में जन्माष्टमी मनाई जा रही है. भक्त श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के पूजन की तैयारियों में जुटे हैं. पूजन के दौरान कान्हा जी को कुछ चीजें अर्पित करने से बचना चाहिए. The post Krishna Janmashtami 2026 Live Updates: पूजन के दौरान कान्हा जी को क्या न चढ़ाएं, जानिए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kia Syros का Flex-Fuel मॉडल हुआ पेश, 85% एथेनॉल तक वाले फ्यूल से चलेगी ये SUV

Kia India ने Syros Flex Fuel Vehicle (FFV) कॉन्सेप्ट को पेश कर दिया है. यह कंपनी का हिंदुस्तान में पहला फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल है. इसे मौजूदा Kia Syros कॉम्पैक्ट SUV के बेस पर तैयार किया गया है. खास बात यह है कि यह SUV पेट्रोल के साथ-साथ एथेनॉल और पेट्रोल-एथेनॉल के अलग-अलग मिक्सचर पर भी चल सकेगी. कंपनी के मुताबिक, इसमें E85 तक यानी 85% एथेनॉल वाले फ्यूल का यूज भी किया जा सकता है. Kia ने Syros FFV को फिलहाल एक कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया है, लेकिन कंपनी ने साफ संकेत दिए हैं कि इसका प्रोडक्शन फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन भी हिंदुस्तान में लाया जाएगा. हालांकि, अभी इसकी लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. Kia Syros Flex-Fuel: इंजन Kia Syros Flex-Fuel में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके पावर आउटपुट का खुलासा नहीं किया है. अलग-अलग एथेनॉल ब्लेंड वाले फ्यूल के साथ इसे आसानी से चलाने के लिए Kia ने ECU, TCU और फ्यूल सिस्टम जैसे कई कंपोनेंट्स में बदलाव किए हैं. ट्रांसमिशन की बात करें तो यहां भी स्टैंडर्ड Syros Turbo-Petrol से थोड़ा बदलाव देखने को मिलता है. जहां रेगुलर मॉडल में 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिलता है, वहीं Flex-Fuel वर्जन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. Kia Syros Flex-Fuel: डिजाइन और केबिन  लुक के मामले में Syros FFV को देखकर आपको स्टैंडर्ड SUV से ज्यादा फर्क नजर नहीं आएगा. इसमें वही बॉक्सी और टॉल-बॉय डिजाइन मिलता है, जिसके साथ Ice-Cube LED हेडलैंप और DRLs दिए गए हैं. SUV में 17-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील, रूफ रेल्स और डुअल-टोन बंपर भी मिलते हैं. पीछे की तरफ हाई-माउंटेड L-शेप LED लाइटिंग सिग्नेचर इसके डिजाइन को और खास बनाती है. केबिन की बात करें तो यहां भी कंपनी ने बड़े बदलाव नहीं किए हैं. डैशबोर्ड पर ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप मिलता है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए अलग डिस्प्ले शामिल है. सेंटर कंसोल पर फिजिकल कंट्रोल्स के साथ वायरलेस फोन चार्जर, वही जाना-पहचाना गियर सेलेक्टर और सामान रखने के लिए कई प्रैक्टिकल स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं. Maruti के बाद Kia ने बढ़ाया Flex-Fuel की ओर कदम इस डेब्यू के साथ Kia हिंदुस्तान में flex-fuel कार पेश करने वाली दूसरी कंपनी बन गई है. इससे पहले इसी साल Maruti Suzuki ने Wagon R का flex-fuel वर्जन पेश किया था. इसकी मौजूदा कीमत 7.24 लाख रुपये है. अब Kia भी उन कार कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जो हिंदुस्तान में Flex-Fuel गाड़ियां लाने की तैयारी कर रही हैं. प्रशासन भी पेट्रोल में ज्यादा एथेनॉल मिलाने पर जोर दे रही है. इससे विदेशों से कच्चा तेल खरीदने की जरूरत कम होगी और देश का पैसा भी बचेगा. ये भी पढ़ें: Turbo-Hybrid इंजन, 30 सेफ्टी फीचर्स… ₹27.99 में लॉन्च हुई Kia Sorento, जानें इस SUV में और क्या मिलेगा The post Kia Syros का Flex-Fuel मॉडल हुआ पेश, 85% एथेनॉल तक वाले फ्यूल से चलेगी ये SUV appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top