Hot News

September 5, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Exclusive: ‘Hanuman Ansh’ के सेट पर 30% मुस्लिम क्रू, जो नंगे पांव बने शूटिंग का हिस्सा ; मेकर्स ने बताया पूरा सच

सोशल मीडिया पर ‘Hanuman Ansh’ का एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है. वीडियो में एक मुस्लिम बुजुर्ग फिल्म देखने से पहले चप्पल उतारते नजर आ रहे हैं. उनकी यह तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है. लेकिन इस वायरल वीडियो के बीच फिल्म के मेकर्स ने जो खुलासा किया, वह कहानी को एक कदम आगे ले जाता है. मेकर्स के मुताबिक, फिल्म के सेट पर करीब 30 फीसदी मुस्लिम क्रू था, जो धार्मिक दृश्यों की शूटिंग के दौरान नंगे पांव रहने से लेकर हनुमान चालीसा में शामिल होने तक, पूरी आस्था और शिद्दत के साथ अपने काम का हिस्सा बना. फिल्म में म्यूजिक कंपोजर रहे ऋषि पाठक बताते हैं,’शूटिंग के दौरान जब धार्मिक दृश्यों की शूटिंग होती थी, तो मुस्लिम क्रू के कई सदस्य नंगे पांव रहकर काम करते थे. हनुमान चालीसा के दौरान भी वे उसमें शामिल होते थे. सेट के माहौल और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने शूटिंग के दौरान कई चीजों का खास ख्याल रखा. यहां तक कि खाने में भी नॉनवेज से परहेज किया.’ अब वायरल हो रहा मुस्लिम बुजुर्ग का वीडियो इसी बीच सोशल मीडिया पर ‘Hanuman Ansh’ से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक मुस्लिम बुजुर्ग फिल्म देखने से पहले अपनी चप्पल उतारते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वे फिल्म देखते हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस बुजुर्ग की श्रद्धा की चर्चा हो रही है. जब ऋषि से इस वायरल वीडियो को लेकर बात की गयी, तो उन्होंने कहा कि उनके लिए यह कोई हैरानी वाली बात नहीं है. उनका कहना है कि फिल्म के सेट पर भी उन्होंने ऐसे कई अनुभव देखे हैं. अलग-अलग विभागों में काम करने वाले मुस्लिम क्रू सदस्य धार्मिक दृश्यों को लेकर उतने ही संवेदनशील और श्रद्धावान थे. साउंड से लाइटिंग तक में मुस्लिम टीम मेकर्स ने बताया कि सेट पर मुस्लिम क्रू सिर्फ किसी एक विभाग तक सीमित नहीं था. साउंड रिकॉर्डिस्ट से लेकर लाइटिंग की पूरी टीम में मुस्लिम सदस्य थे. हेयर और कॉस्ट्यूम विभाग में भी मुस्लिम लोग काम कर रहे थे. सभी ने फिल्म की जरूरत और सेट के धार्मिक माहौल को समझते हुए उसी के मुताबिक काम किया. ऋषि के अनुसार, शूटिंग के दौरान धर्म किसी के काम के बीच नहीं आया. धार्मिक दृश्यों को लेकर हर सदस्य ने सम्मान और संवेदनशीलता दिखाई. कैमरे के सामने भले ही कहानी हनुमान जी की थी, लेकिन कैमरे के पीछे उसे पर्दे तक पहुंचाने वाली टीम में अलग-अलग धर्मों के लोग साथ मिलकर काम कर रहे थे. वायरल वीडियो ने अब सेट पर मौजूद इसी माहौल की चर्चा फिर से शुरू कर दी है. मेकर्स के मुताबिक, बुजुर्ग का फिल्म देखने से पहले चप्पल उतारना उनके लिए कोई अलग या असामान्य तस्वीर नहीं है, क्योंकि सेट पर भी उन्होंने ऐसी ही श्रद्धा को करीब से देखा है. ये भी पढ़ें- Box Office Report: ‘मिर्जापुर द मूवी’ से ‘हनुमान अंश’ तक, बॉक्स ऑफिस पर किसकी चली बादशाहत, किसे मिली मात? The post Exclusive: ‘Hanuman Ansh’ के सेट पर 30% मुस्लिम क्रू, जो नंगे पांव बने शूटिंग का हिस्सा ; मेकर्स ने बताया पूरा सच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: कंगना का पारा हाई, जानिए क्यों बोलीं- फूहड़ किस्म के लोग हैं, जो चेयर पर बैठे हैं?

मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत का अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कंगना दिशा समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों के कामकाज पर सवाल उठाती और काफी गुस्से में नजर आ रही हैं. सांसद निधि के तहत उपलब्ध करीब 11 करोड़ रुपये में से सिर्फ 50-60 लाख रुपये खर्च होने पर कंगना अधिकारियों पर भड़क उठीं. वायरल वीडियो में कंगना अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहती सुनाई दे रही हैं, “मैं मीडिया के सामने क्या बोलूं कि ये अधिकारी यहां केवल तनख्वाह खाने के लिए बैठे हैं. महा सुस्त और महा फूहड़ किस्म के लोग हैं, जिन्होंने कुर्सियां ली हुई हैं.” ये भी पढ़ें: सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर बोले ओवैसी- इतनी जल्दी क्या थी, 1911 से यहां हो रही थी नमाज सांसद निधि करीब 11 करोड़ रुपये में से सिर्फ 50-60 लाख रुपये हुए खर्च बैठक के दौरान कंगना ने सांसद निधि के तहत उपलब्ध करीब 11 करोड़ रुपये में से सिर्फ 50-60 लाख रुपये खर्च होने पर अधिकारियों पर भड़क उठीं. अधिकारियों के काम करने के तरीके और विकास कार्यों में कथित देरी को लेकर नाराजगी जताई और अधिकारियों से काम की प्रगति और फंड के इस्तेमाल की रिपोर्ट मांगी. The post Video: कंगना का पारा हाई, जानिए क्यों बोलीं- फूहड़ किस्म के लोग हैं, जो चेयर पर बैठे हैं? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक, माथे पर तिलक से होगी पहचान; VHP के नए निर्देश

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने महाराष्ट्र में 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि उत्सव को लेकर खास तरह का फैसला लिया है. संगठन ने गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में मुसलमानों के शामिल होने पर रोक लगाने की बात कही है. इसके लिए आयोजकों को कुछ दिशानिर्देश भी दिए गए हैं. इनमें कार्यक्रम में आने वाले लोगों के आधार कार्ड की जांच और माथे पर तिलक लगाने जैसे उपाय शामिल हैं. VHP का कहना है कि इन कदमों से प्रतिभागियों की हिंदू पहचान सुनिश्चित की जाएगी. विहिप के प्रवक्ता और संयुक्त सचिव श्रीराज नायर ने कहा कि संगठन ने गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भागीदारी रोकने का निर्णय लिया है. नायर ने कहा, “हमने नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा-डांडिया नृत्य में मुसलमानों को भाग लेने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है.” नायर ने कहा, “नवरात्रि केवल गीत और नृत्य का त्योहार नहीं है, बल्कि यह देवी की पूजा का पर्व है. जो मुसलमान मूर्ति पूजा के खिलाफ हैं, उन्हें इस उत्सव में क्यों शामिल होना चाहिए?” कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग हिंदू हों : विहिप विहिप का कहना है कि इन कदमों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग हिंदू हों. हालांकि, विहिप नेता नायर ने कहा कि इन नियमों का उद्देश्य किसी खास समुदाय के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं है. उन्होंने इसे एहतियाती कदम बताया. उनके मुताबिक, इनका मकसद नवरात्रि और गरबा जैसे हिंदू त्योहारों की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को सुरक्षित रखना है. नायर ने कहा, “विहिप धर्मांतरण और गो-हत्या रोकने के अपने मुख्य एजेंडे पर कोई समझौता करने को तैयार नहीं है, उसका मानना ​​है कि त्योहार हिंदुओं की सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा हैं और वह इसे कमजोर नहीं होने दे सकती. हालांकि, वह यह भी मानती है कि ये पाबंदियां एहतियाती उपाय हैं और मुसलमानों या किसी अन्य समुदाय के खिलाफ नहीं हैं.” मोहन भागवत के न्यूयॉर्क में क्या कहा था? नायर का यह बयान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क में दिए गए बयान के कुछ दिन बाद आया है. भागवत ने मैडिसन स्क्वायर में एक कार्यक्रम के दौरान दुनिया में आपसी एकता और सभी के सम्मान की जरूरत पर जोर दिया था. ऐसे में गरबा-डांडिया को लेकर विहिप के दिशा-निर्देशों पर नायर की यह टिप्पणी चर्चा में है. भागवत ने कहा था, “अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि हिंदुस्तान में मुसलमान नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रहेगा. अगर आप खुद को हिंदू कहलाना चाहते हैं, तो आपको यह मानना ​​होगा कि सभी रास्ते एक ही मंजिल तक ले जाते हैं. हर इंसान की अपनी गरिमा होती है। मनुष्यों के बीच कोई फर्क नहीं होता.” The post गरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक, माथे पर तिलक से होगी पहचान; VHP के नए निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोलकाता सर्राफा बाजार : सोना और चांदी की नयी दरें जारी, जानें 22 कैरेट व 24 कैरेट का लेटेस्ट भाव

Gold Silver Rate Today Kolkata: वेस्ट बंगाल बुलियन मर्चेंट्स एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (WBBMJA) की ओर से शनिवार 5 सितंबर 2026 को कोलकाता के सर्राफा बाजार के लिए सोना और चांदी की आधिकारिक दरें (Daily Quotation) जारी कर दी गयी हैं. आज के रेट कार्ड के अनुसार, सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बाजार के रुख के मुताबिक भाव तय किये गये हैं. कोलकाता में सोने का भाव| Gold Rate Today कोलकाता में आभूषणों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों और सर्राफा कारोबारियों के लिए आज कोलकाता में सोने का भाव (Gold Rate Today) इस प्रकार है. प्योर गोल्ड बार (Pure Gold Bar 9950): 1,53,400 रुपए प्रति 10 ग्राम प्योर गोल्ड बार पोर्शन (Pure Gold Bar Portion 9950): 1,54,150 रुपए प्रति 10 ग्राम हॉलमार्क गोल्ड ऑर्नामेंट्स (Hallmarked Gold Ornaments 916 / 22 कैरेट): 1,46,500 रुपए प्रति 10 ग्राम ये भी पढ़ें: कोलकाता सर्राफा बाजार में जारी हुए नये भाव, जानें 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का ताजा रेट कोलकाता में चांदी की कीमत (Silver Rate Today) सिल्वर रेडी बार (Silver Ready Bar 999): 2,34,100 रुपए प्रति किलोग्राम सिल्वर पोर्शन (Silver Portion): 2,34,200 रुपए प्रति किलोग्राम (नोट: एसोसिएशन द्वारा जारी इन दरों में जीएसटी (GST) और टीसीएस (TCS) का शुल्क अतिरिक्त लागू होगा. स्थानीय ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज के आधार पर अंतिम कीमत में अंतर हो सकता है.) ये भी पढ़ें: सोने और चांदी की कीमतों में तेजी, जानें कोलकाता में 24K, 22K गोल्ड और चांदी का आज का ताजा भाव The post कोलकाता सर्राफा बाजार : सोना और चांदी की नयी दरें जारी, जानें 22 कैरेट व 24 कैरेट का लेटेस्ट भाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सूर्य-शनि का ‘षडाष्टक योग’ 5 राशि के जातकों के लिए बेहद अशुभ, किन चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना?

Shadashtak Yog Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि को एक दूसरे का शत्रु बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य-शनि से षडाष्टक दृष्टि योग का निर्माण होने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पांडेय ने बताया कि यह षडाष्टक योग मेष समेत 5 राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा नहीं है. इन राशि के जातकों को धन और करियर को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. 1. मेष राशि नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र या कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है. बिजनेस में बनते हुए अचानक बिगड़ जाएंगे, जिससे तनाव हो सकता है. परिवार में बिता या बड़े भाई से किसी बात पर विवाद हो सकता है. 2. वृषभ राशि कार्यक्षेत्र में किए गए कार्यों के परिणाम निराशा उत्पन्न करने वाले होंगे. प्रशासनी नौकरी करने वाले जातक कार्यस्थल पर अधिकारियों की बात का बुरा मान लेंगे, जिससे मन अशांत रहेगा. कोर्ट का मामला पक्ष में न आने की वजह से निराशा होगी. रोजमर्रा की आमदनी प्रभावित होगी. सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा, क्योंकि पेट या हड्डी से जुड़ी परेशानी हो सकती है. ये भी पढ़ें: Weekly Rashifal 6 To 12 September: चिंताओं का होगा अंत या बढ़ेंगी टेंशन , यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल 3. कर्क राशि कार्यक्षेत्र में सम्मान को ठेस पहुंच सकता है. नौकरी करने वाले जातकों का कोई बड़ा काम प्रभावित होगा. निवेश से जुड़ा कोई बड़ा कार्य अचानक रुक सकता है. परिवार में पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी. 4. सिंह राशि आंख से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है. सामाजिक कार्य से जुड़े जातकों के सम्मान में कमी देखने को मिल सकती है. कोई भरोसेमंद साथी उम्मीद के खिलाफ काम करेगा, जिससे कष्ट हो सकता है. व्यापार करने वाले लोग आर्थिक सफलता न मिलने से परेशान रह सकते हैं. 5. तुला राशि नौकरी करने वाले लोग में कार्यक्षेत्र में अपमान के कारण निराश रह सकते हैं. जमीन का किसी बड़ी प्रॉपर्टी को लेकर भाई से विवाद हो सकता है. परिवार में पिता से बहस करना भारी पड़ सकती है. आर्थिक तरक्की में बाधाएं आएंगी. ये भी पढ़ें: Venus in Libra: शुक्र का तुला राशि में प्रवेश 5 राशि वालों के लिए वरदान जैसा! धन और करियर में होगा जबरदस्त फायदा कब बनेगा षडाष्टक योग? सूर्य-शनि के षडाष्टक दृष्टि योग को दर्शाती तस्वीर. इमेज- एआई. कैसे बनता है षडाष्टक योग? वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, षडाष्टक योग तक बनता है जब कोई दो ग्रह एक दूसरे छठे और आठवें भाव में विराजमान रहते हैं. दूसरे अर्थों में जब कोई दो ग्रह 150 डिग्री कोणीय अंश का निर्माण करते हैं तब षडाष्टक योग बनता है. The post सूर्य-शनि का ‘षडाष्टक योग’ 5 राशि के जातकों के लिए बेहद अशुभ, किन चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हर बार फीकी बनती है चाय? इन आसान टिप्स से आएगा टपरी जैसा स्वाद

How to Make Strong Tea: चाय के बिना सुबह की शुरुआत अधूरी लगती है. कई लोगों को चाय इतनी पसंद होती है कि दिन में दो-तीन बार इसे पीना पसंद करते हैं. घर पर चाय बनाते समय स्वाद बढ़ाने के लिए अदरक, इलायची, लौंग और दालचीनी जैसी चीजें भी डाली जाती हैं. इसके बावजूद कई बार चाय में वह कड़क स्वाद नहीं आ पाता, जिसकी उम्मीद होती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो हर बार ज्यादा मसाले डालने की जरूरत नहीं है. दरअसल, चाय का स्वाद सिर्फ मसालों पर निर्भर नहीं करता. चायपत्ती को किस तरह पकाया जा रहा है, दूध और पानी का अनुपात क्या है और सामग्री किस समय डाली जा रही है, इन छोटी बातों का भी स्वाद पर काफी असर पड़ता है. चायपत्ती को ठीक से पकाना है जरूरी कई लोग चाय का रंग गहरा करने के लिए ज्यादा चायपत्ती डाल देते हैं. लेकिन सिर्फ चायपत्ती की मात्रा बढ़ाने से चाय कड़क नहीं बनती. चायपत्ती को पानी में कुछ देर अच्छी तरह पकाना भी जरूरी है. इससे उसका फ्लेवर पानी में अच्छी तरह घुलता है और चाय का स्वाद बेहतर आता है. दूध-पानी का रखें सही बैलेंस चाय में पानी बहुत ज्यादा और दूध कम होने पर भी स्वाद हल्का लग सकता है. वहीं, सिर्फ दूध ज्यादा डाल देने से भी हर बार मनपसंद चाय नहीं बनती. इसलिए अपनी पसंद के हिसाब से दूध और पानी का संतुलन बनाए रखें. सबसे जरूरी है कि दोनों को सही तरीके से गर्म होने और पकने का समय मिले. चायपत्ती डालने का समय भी रखता है मायने चायपत्ती को बहुत ठंडे दूध में डालने से उसका फ्लेवर अच्छी तरह नहीं निकल पाता. बेहतर स्वाद के लिए पहले पानी को गर्म करके उसमें चायपत्ती डालकर कुछ देर पकाया जा सकता है. इसके बाद दूध मिलाएं और चाय को धीमी आंच पर पकने दें. अदरक और इलायची कब डालें? अदरक और इलायची को शुरुआत में ही डालने के बजाय चाय के पकने के दौरान सही समय पर मिलाने से उनका स्वाद और खुशबू अच्छी तरह उभर सकती है. अदरक को हल्का कूटकर डालें, जबकि इलायची को भी थोड़ा दबाकर इस्तेमाल करें. इससे मसालों की खुशबू चाय में अच्छे से आएगी. इसलिए अगली बार चाय बनाते समय सिर्फ मसालों की मात्रा बढ़ाने के बजाय इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें. सही तरीके से पकाई गई चाय में कम मसालों के बावजूद भी अच्छा स्वाद और खुशबू मिल सकती है. यह भी पढ़ें: आलू उबालने से पहले कर लें ये छोटा काम, छिलका निकलेगा फटाफट The post हर बार फीकी बनती है चाय? इन आसान टिप्स से आएगा टपरी जैसा स्वाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Whoop और Fitbit को टक्कर देने आया Luna Band, ₹13,999 में बिना सब्सक्रिप्शन मिलेंगे एडवांस्ड फीचर्स

IFA 2026 में Luna ने अपने नए Luna Band की जानकारी दी है. कंपनी के मुताबिक, यह बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड अब दुनियाभर के कस्टमर्स तक पहुंचना शुरू हो गया है. Luna Band को पहली बार इस साल जनवरी में हुए CES 2026 इवेंट में दिखाया गया था. इसके बाद जुलाई में कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी थी. Luna Band को आपकी सेहत और फिटनेस पर नजर रखने के लिए बनाया गया है. इसमें एक खास सेंसर दिया गया है, जो लगातार दिल की धड़कन पर नजर रखता है. यह बैंड हार्ट रेट, शरीर में ऑक्सीजन का स्तर (SpO2), नींद और एक्सरसाइज से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां रिकॉर्ड कर सकता है. बिना सब्सक्रिप्शन के मिलेंगे एडवांस फीचर्स Luna Band की सबसे खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी तरह का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ती. यही चीज इसे Whoop और Fitbit Air जैसे दूसरे फिटनेस डिवाइसेज से अलग बनाती है, जहां कई एडवांस फीचर्स का यूज करने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है. Luna Band एक स्क्रीनलेस वियरेबल है, यानी इसमें कोई डिस्प्ले नहीं मिलता. इसे कलाई के अलावा बांह के ऊपरी हिस्से पर भी पहना जा सकता है. कितनी है कीमत? हिंदुस्तान में इस वियरेबल की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. इसे कंपनी की इंडिया वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. वहीं, अमेरिका में इसकी कीमत 149 डॉलर (करीब 14,000 रुपये) है. हिंदुस्तान में Luna Band को तीन कलर ऑप्शन, Aloe Green, Desert Beige और Onyx Black में पेश किया गया है. इसके अलावा, यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से अलग से स्ट्रैप भी खरीद सकते हैं. स्ट्रैप Ember Orange, Atlantic Blue और Glacier Blue कलर में उपलब्ध हैं. Luna Band के स्पेसिफिकेशन्स यह बैंड LifeOS प्लेटफॉर्म पर काम करता है और इसे एक तरह के पर्सनलाइज्ड डेली हेल्थ कोच के तौर पर यूज किया जा सकता है.  Luna Band यूजर के मेंस्ट्रुअल साइकल और डाइट से जुड़ी आदतों को ट्रैक करता है और इसी डेटा के बेस्ड पर हेल्थ से जुड़े सुझाव देता है.  हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए इसमें PPG हार्ट रेट सेंसर, 6-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर और स्किन टेम्परेचर सेंसर दिए गए हैं, जो अलग-अलग हेल्थ मेट्रिक्स पर नजर रखने में मदद करते हैं. Luna Band को Apple और Android दोनों डिवाइस के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है.  यह स्मार्ट बैंड हार्ट रेट, SpO2 लेवल और VO2 Max जैसे हेल्थ डेटा को ट्रैक करता है. इतना ही नहीं, यह रनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, बॉक्सिंग और Hyrox जैसी एक्टिविटीज को अपने आप पहचानकर लॉग भी कर सकता है. यह बैंड आपके शरीर का टेम्परेचर और आपकी नींद पर नजर रखता है. यह यह भी बताता है कि आपको रोज कितना पानी पीना चाहिए. इसके अलावा, आपकी सेहत और शरीर की सिचुएशन को देखते हुए यह जरूरी सप्लीमेंट्स लेने की सलाह भी देता है. बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि Luna Band एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक चल सकता है. वहीं, 5 ATM वॉटर रेजिस्टेंस के चलते इसे पानी के कॉन्टैक्ट में आने पर भी यूज किया जा सकता है. ये भी पढ़ें: Google का नया Fitbit Air लॉन्च से पहले ही हिंदुस्तान में बिकने लगा? स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर की कीमत आई सामने The post Whoop और Fitbit को टक्कर देने आया Luna Band, ₹13,999 में बिना सब्सक्रिप्शन मिलेंगे एडवांस्ड फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक्टिविस्ट स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

स्वतंत्र भारद्वाज पर आरोप है कि जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रदर्शन के दौरान उन्होंने एक छात्र प्रदर्शनकारी के पिता का सिर फोड़ने की बात कही थी. इस मामले को लेकर CJP और विपक्ष की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया था. इसके बाद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित उनके घर से स्वतंत्र को हिरासत में लिया गया. बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया. मामले की जांच जारी है और पुलिस उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच कर रही है. अदालत के सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि भारद्वाज को दोपहर लगभग दो बजे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप सिंह लालेर के आवास पर पेश किया गया. उसकी कानूनी सहायता के लिए नियुक्त वकील वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से न्यायाधीश के समक्ष पेश हुए. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार (4 सितंबर) को स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराएं जोड़ी थीं. भारद्वाज के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर मारपीट के बाद फरार था स्वतंत्र भारद्वाज, बुलंदशहर से दिल्ली पुलिस ने दबोचा भारद्वाज के एक इंटरव्यू का वीडियो वायरल भारद्वाज के एक इंटरव्यू का वीडियो वायरल हुआ. इसमें उसने दावा किया गया था कि 20 जुलाई के विरोध प्रदर्शन के दौरान उसने नाबालिग कार्यकर्ता के पिता संजय का ‘‘सिर फोड़ दिया था’’. वीडियो में भारद्वाज को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “…क्या आपको पता है कि इस अपराध में कौन सी धारा लगती है? धारा 307। उसे 60 टांके लगे थे.’’ नाबालिग का आरोप- दुष्कर्म की धमकी दी गई नाबालिग ने आरोप लगाया कि पिता पर हुए हमले के खिलाफ आवाज उठाने और पुलिस में शिकायत करने के बाद उसे दुष्कर्म की धमकी दी गई. आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज भी की गई और उसकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई. मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने संसद मार्ग थाने में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की. उन्होंने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.  The post एक्टिविस्ट स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार : CM सम्राट चौधरी का ऐलान- अब एक सप्ताह में आएगा मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट, खुलेगा BHU का सेंटर

Bihar Government: (प्रह्लाद कुमार की रिपोर्ट) शिक्षक दिवस के मौके पर बिहार प्रशासन ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई बड़े ऐलान किए. एसके मेमोरियल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा से लेकर शिक्षकों की ट्रेनिंग तक कई अहम बातें कहीं. उन्होंने कहा कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का परिणाम एक सप्ताह के अंदर घोषित किया जाएगा. सेंटर वार जारी होगा परीक्षा परिणाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रशासन की योजना सेंटर वार परीक्षा परिणाम जारी करने की है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की कोशिश परीक्षा के बाद जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी इच्छा तो 48 घंटे में परीक्षा परिणाम घोषित करने की है. इसके लिए परीक्षा और मूल्यांकन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा. फेल छात्रों को 15 दिन में दोबारा परीक्षा का मौका मुख्यमंत्री ने फेल होने वाले विद्यार्थियों को लेकर भी बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि ऐसे छात्रों को 15 दिनों के अंदर दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा. इससे विद्यार्थियों को एक साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए बनेगा नया विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए एक नया विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा. इसका उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता बढ़ाना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है. उन्होंने बिहार में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का सेंटर खोलने की भी घोषणा की. प्रशासन की योजना से राज्य में उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार होने की उम्मीद है. एक साल में जमीन पर उतरेगा विक्रमशिला विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर विक्रमशिला विश्वविद्यालय को जमीन पर उतारा जाएगा. इसके साथ ही विश्वविद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़े मामलों को भी प्राथमिकता देने की बात कही. शिक्षकों को समय पर मिलेगा वेतन मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों को समय पर वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के बकाये को लेकर भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि सितंबर तक मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के सभी बकाये का भुगतान कर दिया जाएगा. वित्त रहित शिक्षकों के लिए नया वेतनमान मुख्यमंत्री ने वित्त रहित शिक्षकों को लेकर भी प्रशासन की योजना बताई. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों के आंतरिक संसाधनों और प्रशासनी अनुदान की मदद से वित्त रहित शिक्षकों के लिए नया वेतनमान देने की योजना है. प्रशासन के इन ऐलानों से परीक्षा व्यवस्था में बदलाव के साथ-साथ शिक्षकों की ट्रेनिंग, वेतन और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी नई पहल की उम्मीद है. Also Read: Naya Vichar Exclusive: बिहार के चर्चित IPS की पत्नी ने किए कई खुलासे, कहा-मेरे पति ने मेरी बेटी को मुझसे दूर कर दिया, मैंने जहर खा लिया फिर भी… The post बिहार : CM सम्राट चौधरी का ऐलान- अब एक सप्ताह में आएगा मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट, खुलेगा BHU का सेंटर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nepal Flood: सांस थमने से पहले पहुंची रेस्क्यू टीम, 10 दिन बाद मलबे में दबी 60 साल की महिला जिंदा मिली

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के करीब 10 दिन बाद एक और चमत्कारी रेस्क्यू हुआ है. नुवाकोट जिले के बेत्रावती इलाके में मलबे में दबे चार मंजिला मकान से 60 वर्षीय चंडिका श्रेष्ठ को जिंदा बाहर निकाला गया. नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (APF) की टीम ने शनिवार को उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. मकान की ऊपरी मंजिल पर फंसी हुई थीं स्त्री रिपोर्ट के मुताबिक, चंडिका श्रेष्ठ मकान की ऊपरी मंजिल पर फंसी हुई थीं. APF इंस्पेक्टर सुमन बीके के नेतृत्व वाली टीम ने उन्हें बाहर निकाला और उन्हें हेलिकॉप्टर से काठमांडू ले जाने की तैयारी की गई. ये भी पढ़ें: Video: नेपाल के दार्चुला में अब भारी भूस्खलन, चौलानी नदी का बहाव प्रभावित, निचले इलाकों में अलर्ट नेपाल में 26 अगस्त की भयावह बाढ़ और भूस्खलन के बाद हजारों लोग अब भी लापता हैं. इससे एक दिन पहले भी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो कर्मचारियों को 9 दिन बाद जिंदा निकाला गया था, जिससे अन्य लापता लोगों के जिंदा मिलने की उम्मीद बढ़ी है. The post Nepal Flood: सांस थमने से पहले पहुंची रेस्क्यू टीम, 10 दिन बाद मलबे में दबी 60 साल की स्त्री जिंदा मिली appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top