नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरायरंजन में शुक्रवार को प्रमंडल स्तरीय स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता के खो-खो एवं कबड्डी में सफल छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
सम्मानित होने वाले प्रतिभागियों में हेमंत राज, प्रेम कुमार, ऐहम, स्वाति, वैष्णवी, रूपम, मनीषा, जया एवं भव्या सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल हैं।समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि स्पोर्ट्सकूद विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्पोर्ट्स से अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।समारोह का संचालन स्पोर्ट्स शिक्षक मदन कुमार भगत ने किया। मौके पर शिक्षक रविशंकर कुमार, चंदेश्वर झा, नमिता कुमारी, अर्चना कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।