Hot News

September 20, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गमले में लगे पौधे की मिट्टी बार-बार सूख जाती है? अपनाएं ये आसान तरीका

How to prevent potting soil from drying out: रोजमर्रा की जिंदगी में कई ऐसी छोटी-छोटी परेशानियां होती हैं, जिनका आसान हल अक्सर हमारे आसपास ही मौजूद होता है. काम की बात सीरीज में हम ऐसी ही काम की और रोजमर्रा से जुड़ी बातों को आसान भाषा में समझते हैं, ताकि छोटी-सी परेशानी के लिए ज्यादा मेहनत न करनी पड़े. आज इसी सीरीज में बात करेंगे गमले में लगे पौधे की मिट्टी बार-बार सूखने की समस्या (How to prevent potting soil from drying out) के बारे में. पानी देने के कुछ ही समय बाद अगर मिट्टी सूखी नजर आने लगे, तो बार-बार पानी डालना इसका सही हल नहीं है. कुछ आसान तरीकों से मिट्टी में नमी को ज्यादा देर तक बनाए रखने में मदद मिल सकती है. सबसे पहले मिट्टी की जांच करें (How to prevent potting soil from drying out) मिट्टी बार-बार सूख रही है तो सबसे पहले यह देखें कि गमले में किस तरह की मिट्टी इस्तेमाल हुई है. बहुत ज्यादा रेतीली या ढीली मिट्टी पानी को लंबे समय तक रोक नहीं पाती. ऐसी स्थिति में मिट्टी में जैविक खाद या अच्छी तरह तैयार कंपोस्ट मिलाई जा सकती है. इससे मिट्टी की संरचना बेहतर होती है और उसमें नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है. ऊपर सूखी मिट्टी देखकर तुरंत पानी न डालें कई बार गमले की मिट्टी ऊपर से सूखी दिखाई देती है, लेकिन अंदर से उसमें पर्याप्त नमी होती है. इसलिए केवल ऊपरी सतह देखकर पानी डालने की आदत न बनाएं. अपनी उंगली से करीब एक-दो इंच नीचे की मिट्टी को हल्का छूकर देखें. अगर नीचे की मिट्टी भी सूखी महसूस हो, तभी पौधे को पानी देने की जरूरत हो सकती है. मिट्टी के ऊपर मल्च की परत बिछाएं गमले की मिट्टी जल्दी सूखने से बचाने के लिए उसके ऊपर सूखे पत्तों, नारियल के छिलके के छोटे टुकड़ों या दूसरे उपयुक्त जैविक पदार्थों की हल्की परत बिछाई जा सकती है. इसे मल्चिंग कहा जाता है. यह मिट्टी की सतह से पानी के बहुत जल्दी उड़ने को कम करने में मदद करती है. ध्यान रखें कि मल्च को पौधे के तने से बिल्कुल चिपकाकर न रखें. pc: ai generated गमले को सही जगह रखें अगर गमला पूरे दिन तेज धूप में रखा है, तो मिट्टी जल्दी सूख सकती है. पौधे की जरूरत के हिसाब से उसे ऐसी जगह रखना बेहतर होता है, जहां उसे पर्याप्त रोशनी मिले लेकिन बहुत तेज गर्मी में लगातार धूप (How to prevent potting soil from drying out) न पड़े. हालांकि हर पौधे की रोशनी की जरूरत अलग होती है, इसलिए पौधे की प्रजाति के अनुसार जगह चुनें. यह भी पढ़ें: फ्रिज को समझ लिया है हर चीज का ठिकाना? इन 6 चीजों को अंदर रखना पड़ सकता है भारी पानी देने का तरीका भी बदलें पौधे को रोज थोड़ा-थोड़ा पानी देने के बजाय जरूरत के अनुसार अच्छी तरह पानी देना ज्यादा उपयोगी हो सकता है. पानी इतनी मात्रा में दें कि गमले के नीचे बने ड्रेनेज होल से थोड़ा पानी बाहर निकल आए. इससे मिट्टी के अंदर तक नमी पहुंचने में मदद मिलती है. इसके बाद अगली बार पानी तभी दें, जब मिट्टी की नमी देखकर जरूरत महसूस हो. गमले के ड्रेनेज होल जरूर देखें मिट्टी जल्दी सूख रही है तो केवल पानी की मात्रा बढ़ाना समाधान नहीं है. गमले के नीचे बने छेद बंद तो नहीं हैं, यह भी जांचें. सही ड्रेनेज जरूरी है, ताकि अतिरिक्त पानी बाहर निकल सके. अगर गमले में पानी जमा रहता है, तो जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. पौधे की जरूरत समझना जरूरी हर पौधे को एक जैसी मात्रा में पानी की जरूरत नहीं होती. कुछ पौधे कम पानी में भी अच्छी तरह बढ़ते हैं, जबकि कुछ को ज्यादा नमी चाहिए. इसलिए पौधे की किस्म, मौसम, गमले का आकार और मिट्टी की स्थिति देखकर पानी देने की आदत बनाएं. इससे न तो मिट्टी जरूरत से ज्यादा सूखेगी और न ही पौधे को बेवजह ज्यादा पानी मिलेगा. यह भी पढ़ें: क्या आप भी लकड़ी का चम्मच-बेलन बस पानी से धोकर रख देते हैं? जानें सफाई का सही तरीका The post गमले में लगे पौधे की मिट्टी बार-बार सूख जाती है? अपनाएं ये आसान तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम, 20 से 25 सितंबर कई राज्यों भारी बारिश,75 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Heavy Rain Alert: हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण 19 सितंबर की शाम तक कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है. यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 21 सितंबर तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन और 22 सितंबर तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन बन सकता है. इसके 23 सितंबर की सुबह दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंचने की संभावना है. उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश तक होगी बारिश? आईएमडी के मुताबिक उत्तर हिंदुस्तान में 20 से 25 सितंबर के बीच कई जगह बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में पूरे इस दौर यानी 20 से 25 सितंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 सितंबर को बारिश की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 सितंबर और फिर 23 से 25 सितंबर के बीच बारिश का अनुमान है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 सितंबर को कुछ जगह बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में बारिश का दौर मध्य हिंदुस्तान में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20 से 25 सितंबर के बीच कुछ जगह बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 से 23 सितंबर तक बारिश की संभावना है. 24 और 25 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ सकता है. छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 20 से 25 सितंबर तक कई जगह बारिश हो सकती है. विदर्भ में 23 और 25 सितंबर को भारी बारिश और 24 सितंबर को कुछ जगह बहुत भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा, झारखंड, बिहार और बंगाल में बढ़ेगी बारिश मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी हिंदुस्तान में आगामी दिनों में बारिश का जोर बढ़ सकता है. गंगीय पश्चिम बंगाल में 20 से 25 सितंबर तक कई जगह बारिश हो सकती है. ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में 22 से 25 सितंबर, झारखंड में 23 से 25 सितंबर और बिहार में 24 से 25 सितंबर के बीच कई जगह बारिश की संभावना है. झारखंड में 22 से 25 सितंबर के बीच गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, जो झोंकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में भी बारिश जारी पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 20 से 25 सितंबर तक कुछ जगह बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 20 से 23 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश और 24-25 सितंबर को बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है. 23 से 25 सितंबर के दौरान असम और मेघालय में भारी बारिशकी संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 से 24 सितंबर के बीच कुछ जगह भारी बारिश की संभावना है. दक्षिण हिंदुस्तान में भी भारी बारिश का अलर्ट दक्षिण हिंदुस्तान में केरल, माहे, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 20 से 25 सितंबर के दौरान कई जगह बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भी 20 से 25 सितंबर के बीच बारिश का दौर बना रह सकता है. तटीय आंध्र प्रदेश में 20 सितंबर और फिर 23 से 25 सितंबर के बीच कुछ जगह बारिश की संभावना है. वहीं तटीय आंध्र प्रदेश में 22 से 24 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. तेलंगाना में 22 से 25 सितंबर के बीच भी कुछ जगह बहुत भारी बारिश की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में चलेंगी तेज हवाएं बंगाल की खाड़ी में मौसमी सिस्टम मजबूत होने के साथ हवा की रफ्तार भी बढ़ सकती है. 20 सितंबर को पूर्व-मध्य और आसपास के अंडमान सागर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 21 सितंबर को यह बढ़कर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 22 सितंबर को मध्य बंगाल की खाड़ी में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 23 सितंबर को पश्चिम-मध्य और आसपास के उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में हवा 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती है. यह स्थिति 24 सितंबर की शाम तक बनी रह सकती है. तारीख क्षेत्र हवा की रफ्तार झोंकों की रफ्तार 20 सितंबर पूर्व-मध्य और आसपास का अंडमान सागर 40-50 किमी/घंटा 60 किमी/घंटा तक 21 सितंबर पूर्व-मध्य और आसपास की उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी 45-55 किमी/घंटा 65 किमी/घंटा तक 22 सितंबर मध्य बंगाल की खाड़ी 50-60 किमी/घंटा 70 किमी/घंटा तक 23 सितंबर पश्चिम-मध्य और आसपास की उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी 55-65 किमी/घंटा 75 किमी/घंटा तक 24 सितंबर पश्चिम-मध्य और आसपास की उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तेज हवाओं की स्थिति बनी रहने की संभावना शाम तक असर मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना को देखते हुए मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है. 20 से 22 सितंबर तक पूर्व-मध्य और आसपास के उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तथा 22 से 24 सितंबर तक पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों के पास समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है. Also Read: Weekly Weather: अगले सात दिन कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें 19 से 25 सितंबर का मौसम The post Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम, 20 से 25 सितंबर कई राज्यों भारी बारिश,75 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP IPS Transfer 2026: यूपी में 35 IPS अफसरों का तबादला, कानपुर-आगरा समेत कई शहरों में बदली जिम्मेदारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन को लेकर बड़ा फेरबदल किया गया है. शासन ने एक साथ 35 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस बदलाव का असर लखनऊ, कानपुर नगर, आगरा, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे प्रमुख पुलिस कमिश्नरेट के साथ कई जिलों पर भी पड़ा है. तबादले के बाद कई DCP, SP और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. कई कमिश्नरेट में बदले पुलिस अधिकारी जारी तबादला आदेश में पुलिस कमिश्नरेट और जिलों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. इस सूची में 2014 से 2022 बैच तक के नियमित भर्ती (RR) IPS अधिकारियों के साथ-साथ प्रांतीय पुलिस सेवा से पदोन्नत (SPS) IPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी मिली है. चारू निगम को गाजियाबाद भेजा गया इस फेरबदल में चारू निगम को एसपी यूपी-112, लखनऊ के पद से हटाकर 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद का सेनानायक बनाया गया है. वहीं श्रवण कुमार सिंह को डीसीपी कानपुर नगर से हटाकर डीसीपी गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई है. आगरा और गौतमबुद्धनगर में भी बदलाव तबादला सूची के मुताबिक साद मिया खां को गौतमबुद्धनगर से आगरा कमिश्नरेट भेजा गया है, जबकि सैय्यद अली अब्बास को आगरा से गौतमबुद्धनगर में डीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है. यानी दोनों अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है. CID, इंटेलिजेंस और पुलिस मुख्यालय में भी बदलाव पुलिस कमिश्नरेट के अलावा CID, इंटेलिजेंस मुख्यालय, PAC और पुलिस मुख्यालय में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं. कई युवा IPS अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है. किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी? तबादला सूची में 35 अधिकारियों के नाम शामिल हैं. प्रमुख बदलाव इस तरह हैं: क्र. अधिकारी वर्तमान/पुरानी तैनाती नई तैनाती 1 चारू निगम, आईपीएस-आरआर-2014 पुलिस अधीक्षक, यूपी-112, उ0प्र0 लखनऊ सेनानायक, 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद 2 श्रवण कुमार सिंह, आईपीएस-एसपीएस-2014 पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर 3 प्रमोद कुमार, आईपीएस-आरआर-2015 पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस अधीक्षक, साइबर मुख्यालय, उ०प्र० लखनऊ 4 रवि शंकर निम, आईपीएस-एसपीएस-2015 पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर सेनानायक, 02वीं वाहिनी, एस.एस.एफ., गोरखपुर 5 अतुल शर्मा-।।, आईपीएस-आरआर-2016 पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ 6 सोनम कुमार, आईपीएस-आरआर-2016 पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज 7 रविन्द्र कुमार, आईपीएस-आरआर-2016 पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा 8 नीरज कुमार पाण्डेय, आईपीएस-एसपीएस-2016 पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज 9 ममता रानी चौधरी, आईपीएस-एसपीएस-2017 पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस अधीक्षक, सी.आई.डी., लखनऊ 10 मो. इरफान अंसारी, आईपीएस-एसपीएस-2017 पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज पुलिस अधीक्षक, सी०आई०डी०, उ०प्र० लखनऊ 11 साद मिया खां, आईपीएस-आरआर-2018 पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा 12 सैय्यद अली अब्बास, आईपीएस-आरआर-2018 पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर 13 श्रुति श्रीवास्तव, आईपीएस-आरआर-2020 अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज 14 विक्रम दहिया, आईपीएस-आरआर-2020 अपर पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत अपर पुलिस अधीक्षक, चन्दौली 15 आयुष श्रीवास्तव, आईपीएस-आरआर-2021 पुलिस अधीक्षक, नगर, जौनपुर पुलिस अधीक्षक, नगर, उन्नाव 16 राजेश गुनावत, आईपीएस-आरआर-2021 सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद फिरोजाबाद अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी 17 अनन्त चन्द्रशेखर, आईपीएस-आरआर-2021 अपर पुलिस अधीक्षक, चन्दौली पुलिस अधीक्षक, नगर, जौनपुर 18 देवेश चर्तुवेदी, आईपीएस-आरआर-2022 सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद अयोध्या अपर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी, अम्बेडकरनगर 19 विवेक तिवारी, आईपीएस-आरआर-2022 सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद खीरी अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी, बाराबंकी 20 सुमित सुधाकर रामटेके, आईपीएस-आरआर-2022 सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी, सम्भल 21 अरीबा नोमान, आईपीएस-आरआर-2022 सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद झांसी अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर 22 मनोज कुमार यादव, आईपीएस-आरआर-2022 सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद सहारनपुर अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा 23 रिजुल, आईपीएस-आरआर-2022 अपर पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद 24 गौतम राय, आईपीएस-आरआर-2022 सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, बिजनौर 25 मेविस टॉक, आईपीएस-आरआर-2022 सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद बांदा अपर पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र 26 जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, आईपीएस-एसपीएस पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, सी.आई.डी./यू.पी.एस.आई.एफ.एस., लखनऊ पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ 27 कपिल देव सिंह, आईपीएस-एसपीएस पुलिस उपायुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस अधीक्षक, यातायात मुख्यालय, उ०प्र० लखनऊ 28 ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, आईपीएस-एसपीएस पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा 29 बलवंत कुमार चौधरी, आईपीएस-एसपीएस पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, अयोध्या पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद 30 अभय नाथ त्रिपाठी, आईपीएस-एसपीएस पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, इटावा पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर 31 हरेन्द्र कुमार, आईपीएस-एसपीएस पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी, अम्बेडकरनगर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा 32 राजेश कुमार पाण्डेय, आईपीएस-एसपीएस पुलिस उपायुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी 33 हरेन्द्र प्रताप यादव, आईपीएस-एसपीएस पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, एस.डी.आर.एफ., लखनऊ पुलिस अधीक्षक, यूपी-112, लखनऊ 34 कुलदीप सिंह, आईपीएस-एसपीएस पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी, सम्भल सेनानायक, 43 वाहिनी पीएसी, एटा 35 विनीत भटनागर, आईपीएस-एसपीएस पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, हापुड़ पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी Also Read:UP में अगले छह महीने में 1 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोजगार को लेकर खोला पिटारा The post UP IPS Transfer 2026: यूपी में 35 IPS अफसरों का तबादला, कानपुर-आगरा समेत कई शहरों में बदली जिम्मेदारी, यहां देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या पाकिस्तान ने खुद ही बम ब्लास्ट करवाए? पाकिस्तान के पुराने पैटर्न क्या बताते हैं?

कहानी शुरू होती है एक चेतावनी से. 18 सितंबर को अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान अफगानिस्तान की जमीन पर सैन्य कार्रवाई करता है या उसकी संप्रभुता का उल्लंघन करता है, तो अफगानिस्तान इसका ‘क्रशिंग रिस्पॉन्स’ देगा. मुजाहिद ने पाकिस्तान के उस आरोप को भी खारिज किया कि अफगान जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान में हमले करने वाले आतंकियों को ट्रेनिंग, हथियार या पनाह देने के लिए हो रहा है. सवाल यह है कि तालिबान को अचानक इतनी कड़ी चेतावनी देने की जरूरत क्यों महसूस हुई? क्या उसे अंदाजा था कि पाकिस्तान अफगानिस्तान के अंदर कुछ करने की तैयारी में है? या फिर यह सिर्फ दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव की सामान्य प्रतिक्रिया थी? यहीं से कहानी दिलचस्प होती है. The post क्या पाकिस्तान ने खुद ही बम ब्लास्ट करवाए? पाकिस्तान के पुराने पैटर्न क्या बताते हैं? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sunday Puja Remedies: आज रविवार को करें ये 5 आसान काम, सूर्य देव के साथ मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

Sunday Puja Remedies: वैसे तो सूर्य देव की कृपा पाने के लिए हर दिन शुभ है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में रविवार को विशेष महत्व दिया गया है. वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव का संबंध रविवार से बताया गया है. मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली का सूर्य मजबूत होता है या जिस जातक को सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है, वह जीवन में लगातार तरक्की करता है. रविवार को सूर्य देव की कृपा पाने के आसान उपाय, जानिए. रविवार को सूर्य देव की कृपा पाने के उपाय सूर्य को जल दें- सुबह सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल दें. जल में कुछ अक्षत और लाल फूल मिलाएं. सूर्य देव को जल देते वक्त ‘ॐ सूर्याय नमः’ इस मंत्र का जाप करते रहें. मान्यतानुसार, ऐसा करने से सूर्य की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन समृद्ध और खुशहाल रहता है. साथ ही जीवन से नकारात्मकता दूर होती है. लाल रंग के वस्त्र पहनें- मान्यतानुसार, सूर्य देव को लाल रंग अत्यंत प्रिय है. इसलिए रविवार को लाल रंग के कपड़े पहनने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है. मेन गेट पर घी का दीया जलाएं- रविवार को सुबह स्नान के बाद घर के मुख्य द्वार पर गाय के घी का एक दीया जलाएं. मान्यता है कि रविवार को सुबह ऐसा करने से सूर्य देव के अलावा मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है. उपवास रखें- रविवार को उपवास रखें या सूर्यास्त से पहले केवल एक बार सात्विक भोजन करें. कुछ परंपराओं में इस दिन लोग नमक खाने से बचते हैं. मान्यता है कि रविवार को उपवास रखने या सिर्फ एक वक्त खाना खाने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है, जिससे सुख-समृद्धि बनी रहती है. लाल रंग का तिलक लगाएं- शास्त्रों के अनुसार, रविवार को घर से बाहर जाते वक्त माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं. मान्यता है कि रविवार को ऐसा करने से काम सफल होता है. ये भी पढ़ें: Sleeping Mantra: रात में बिस्तर पर बदलते रहते हैं करवट? जानें दुर्गा सप्तशती के इस मंत्र का महत्व और जाप विधि रविवार को क्या न करें रविवार के दिन व्रत रखने वालों को नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. मान्यतानुसार, व्रत के दौरान ऐसा करने से शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होता. घर में पिता, बड़े भाई या किसी भी बड़े पुरुष सदस्य का का निरादर न करें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पिता का अपमान करने से कुंडली का सूर्य ग्रह कमजोर होता है. रविवार के दिन उपवास रखने वालों को इस दिन शराब, मांस, मछली, अंडा, लहसुन-प्याज जैसे तामसिक पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए. मान्यतानुसार, ऐसा उपवास का लाभ नहीं मिलता है. The post Sunday Puja Remedies: आज रविवार को करें ये 5 आसान काम, सूर्य देव के साथ मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bigg Boss 20: सलमान का गुस्सा, जैकेट उतारना और फिर Doctor की Entry! क्या ये पूरा Drama पहले से Scripted था?

Bigg Boss 20 के Weekend Ka Vaar में Stage पर जो हुआ, उसे अगर एक-एक Scene में तोड़कर देखें तो पूरा घटनाक्रम किसी Reality Show के अचानक घटे Moment से ज्यादा एक Carefully Written Drama जैसा दिखाई देता है. पहले सलमान खान की उम्र और वजन पर Trolling की बात. फिर सलमान का गुस्सा. फिर उनका कहना – ‘हमें नहीं खरीदा है तुमने.’ इसके बाद हैट उतरी, जैकेट उतरी और सलमान ने Trolls को जैसे खुली चुनौती दे दी – लो, अब कर लो Trolling. और फिर… अचानक तबीयत बिगड़ने लगी. सीने के नीचे दर्द, पानी की जरूरत, Doctor को बुलाने की बात और Stage पर छा गई चिंता. कुछ मिनट पहले तक जिस सलमान की Body और उम्र चर्चा का मुद्दा थी, वही सलमान अचानक दर्शकों की चिंता का सबसे बड़ा कारण बन गए. अब इस पूरे Sequence को ध्यान से देखिए – Trolling → Anger → ‘हमें नहीं खरीदा’ → Jacket Off → Body Reveal → Pain → Doctor → Concern → Sympathy सवाल यहीं से शुरू होता है. क्या ये सिर्फ घटनाओं का संयोग था या पूरा TV Narrative कुछ ऐसा बना कि वह Scripted Drama जैसा लगने लगा? Scene 1: पहले Trolls को कटघरे में खड़ा करो सलमान ने Episode में Social Media Trolling पर जमकर बात की. उम्र और वजन को लेकर होने वाले कमेंट्स पर उन्होंने Trolls को जवाब दिया. उन्होंने अपनी उम्र को लेकर भी साफ कहा कि हां, वह 60 साल के हो गए हैं. यानी पहला Scene तैयार. सलमान Vs Trolls. दर्शक के सामने एक तरफ एक Superstar, दूसरी तरफ Social Media के वो लोग जो उनके उम्रदराज होने और वजन बढ़ने पर कमेंट कर रहे हैं. लेकिन Bigg Boss का अगला Scene यहीं से और बड़ा हो जाता है. Scene 2: ‘लो, अब कर लो Trolling’ सलमान ने सिर्फ शब्दों में जवाब नहीं दिया. उन्होंने हैट उतारी. जैकेट उतारी. और अपनी Body कैमरे के सामने रख दी. Message साफ था – जिस Body को लेकर बात कर रहे हो, उसे सामने से देखो और फिर Trolling करो. ये एक बड़ा Visual Moment था. क्योंकि Television पर किसी Troll को जवाब देने और अपने शरीर को ही जवाब बना देने में फर्क होता है. और Bigg Boss ने इस Moment को बिल्कुल उसी तरह इस्तेमाल किया, जैसे किसी Script में Hero का बड़ा Comeback Scene रखा जाता है. Scene 3: Hero का जवाब… और फिर अचानक Plot Twist लेकिन असली Twist इसके बाद आया. सलमान की तबीयत खराब होने लगी. उन्होंने पानी मांगा, दर्द की शिकायत की और डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा. शूटिंग को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा. बाद में चैनल की ओर से बताया गया कि सलमान ठीक थे और उन्होंने आगे की शूटिंग भी पूरी की. अब जरा पहले और बाद के Scene को मिलाकर देखिए. कुछ मिनट पहले – ‘मोटा हो गया है.’ ‘बूढ़ा हो गया है.’ ‘उम्र हो गई है.’ और कुछ मिनट बाद – ‘सलमान को हुआ क्या?’ ‘Doctor बुलाओ.’ ‘सलमान ठीक हैं?’ Narrative पलट गया. बिना किसी लंबे Explanation के. Scene 4: Trolling से Sympathy तक यही इस पूरे Drama का सबसे Brutal हिस्सा है. पहले दर्शक को सलमान की Body पर हो रही Trolling दिखाई जाती है. फिर सलमान उसी Body को कैमरे के सामने लेकर Trolls को जवाब देते हैं. और फिर उसी Sequence के बाद Health Scare आ जाता है. मतलब जिस चीज पर चर्चा हो रही थी, उससे ध्यान हटाकर कहानी सीधे Health पर चली जाती है. Negativity से Sympathy. Troll से Victim. Body से Health. और ये बदलाव इतनी तेजी से होता है कि दर्शक के पास Reaction बदलने के अलावा दूसरा रास्ता ही नहीं बचता. यहीं से ‘Scripted’ शब्द सामने आता है. लेकिन क्या Health Scare भी Scripted था? नहीं. कम से कम उपलब्ध जानकारी के आधार पर ऐसा कहने का कोई ठोस सबूत नहीं है. और यही फर्क इस पूरी कहानी को दिलचस्प बनाता है. सवाल यह नहीं कि सलमान की तबीयत खराब होना नकली था या नहीं. सवाल यह है कि इस पूरी घटना की Presentation क्या इतनी Perfectly Timed थी कि वह Scripted Sequence जैसी महसूस हुई? क्योंकि Reality TV में हर घटना की ताकत सिर्फ घटना में नहीं होती. Camera किस Moment पर किसके चेहरे पर जाए. कौन सा Reaction दिखे. किस बात को कितना Space मिले. कहानी किस Scene से शुरू होकर किस Scene पर खत्म हो. यही चीज Narrative बनाती है. Scene 5: और फिर आता है Bigg Boss का असली स्पोर्ट्स सलमान की उम्र पर शो में बात होना नई बात नहीं है. लेकिन जब वही उम्र Social Media Trolls के कमेंट में आती है, तो उसका Frame बदल जाता है. Show के अंदर उम्र पर मजाक या चर्चा हो सकती है. लेकिन बाहर से वही बात आए तो वह Body Shaming और Trolling बन जाती है. और जब सलमान खुद जवाब देते हैं तो पूरा Camera उनके साथ खड़ा दिखाई देता है. यानी एक ही चीज के दो Frame – Show बोले तो Entertainment. Troll बोले तो Attack. फिर Health Scare आता है और पूरा Frame तीसरी बार बदल जाता है – अब मुद्दा उम्र नहीं, सलमान की सेहत है. Scene 6: क्या ये सिर्फ Reality थी या Narrative का स्पोर्ट्स? यही वह जगह है जहां Bigg Boss की Reality पर सवाल उठता है. क्योंकि दर्शक कहता है कि वह Reality देख रहा है. लेकिन Reality Show की Reality कैमरे, Editing, Timing और Presentation से होकर उसके पास पहुंचती है. और इस Weekend Ka Vaar में Stage का Sequence कुछ ऐसा था कि उसे नजरअंदाज करना मुश्किल है – पहले Trolling. फिर सलमान का गुस्सा. फिर ‘हमें नहीं खरीदा है तुमने’. फिर जैकेट उतारना. फिर Body Reveal. फिर दर्द. फिर Doctor. और आखिर में Sympathy. अगर ये सब सिर्फ संयोग था, तो Timing बेहद दिलचस्प है. अगर इसमें कोई तय Presentation थी, तो सवाल और बड़ा है – क्या दर्शक को एक घटना नहीं, बल्कि एक Narrative दिखाया गया? और यही वजह है कि ‘Scripted’ सवाल सलमान की बीमारी पर नहीं, बल्कि पूरे TV Drama की Construction पर है. क्योंकि Bigg Boss में कहानी सिर्फ घर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जियोहोम यूजर्स की बल्ले-बल्ले: 30 और 100 Mbps प्लान्स पर अब पूरे 1 साल फ्री मिलेगा Amazon Prime Lite

रिलायंस जियो ने हिंदुस्तानीय ब्रॉडबैंड और होम एंटरटेनमेंट बाजार में अपने नेटवर्क के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए एक बड़ा तोहफा पेश किया है. कंपनी ने अपने लोकप्रिय जियोहोम (JioHome) 3-in-1 ब्रॉडबैंड प्लान्स का दायरा बढ़ाते हुए 30 Mbps और 100 Mbps की स्पीड वाले सब्सक्राइबर्स के लिए एक नया धमाका किया है. अब इन दोनों प्लान्स के ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के पूरे 12 महीनों के लिए Amazon Prime Lite का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा. सबसे अच्छी बात यह है कि इस एनिवर्सरी ऑफर का लाभ केवल नए ग्राहकों तक सीमित नहीं है, बल्कि जियोहोम के लाखों मौजूदा यूज़र्स भी इसका फायदा उठा सकेंगे. 30 और 100 Mbps प्लान्स वाले यूजर्स को कैसे होगा फायदा? कंपनी के इस फैसले से जियोहोम के एंट्री-लेवल और मिड-रेंज ब्रॉडबैंड प्लान्स इस्तेमाल करने वाले बड़े ग्राहक वर्ग को सीधा फायदा पहुंचेगा. अब 30 Mbps और 100 Mbps वाले 3-in-1 TV + OTT + Wi-Fi प्लान्स के सभी यूजर्स एक साल तक प्राइम वीडियो की विशाल डिजिटल लाइब्रेरी का मजा ले सकेंगे. इस ऑफर के जुड़ने से ग्राहकों को अलग से ओटीटी सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे उनकी जेब पर पड़ने वाला हर महीने का अतिरिक्त बोझ कम होगा. Amazon Prime Lite मेंबरशिप में मिलेंगी कौन-कौन सी सुविधाएं? इस एक साल के मुफ्त Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स को न केवल एंटरटेनमेंट, बल्कि शॉपिंग से जुड़ी कई खास प्रीमियम सुविधाएं भी मिलेंगी: प्राइम वीडियो एक्सेस: यूजर्स अपने टीवी और मोबाइल पर Prime Video के जरिए लेटेस्ट फिल्में, वेब सीरीज और ओरिजिनल शोज देख सकेंगे. फ्री एंड फास्ट डिलीवरी: अमेजन से शॉपिंग करने पर एलिजिबल ऑर्डर्स पर ग्राहकों को बिना किसी डिलीवरी चार्ज के फास्ट और फ्री होम डिलीवरी का लाभ मिलेगा. MyJio ऐप से कैसे एक्टिवेट करें 1 साल की मुफ्त मेंबरशिप? कंपनी ने एक्टिवेशन प्रक्रिया को बेहद आसान बनाया है ताकि यूजर्स को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े: यह विशेष ऑफर 19 सितंबर से चरणबद्ध (phased) तरीके से रोलआउट होना शुरू हो गया है और आने वाले दो हफ्तों के भीतर सभी पात्र यूजर्स के अकाउंट में दिखने लगेगा. एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को अपने स्मार्टफोन में MyJio ऐप खोलनी होगी. ऐप के होम पेज पर जाते ही आपको ‘Amazon Prime Lite’ का एक स्पेशल ऑफर बैनर दिखाई देगा. जैसे ही आप इस बैनर पर टैप करेंगे, आपकी 12 महीने की मुफ्त मेंबरशिप तुरंत चालू हो जाएगी. ध्यान रहे कि आपके 1 साल (365 दिन) की गिनती उसी दिन से शुरू होगी जिस दिन आप इसे एक्टिवेट करेंगे. ₹888, ₹1199 और 150 Mbps या उससे ऊपर वाले प्लान्स का क्या होगा? जो ग्राहक पहले से ही हाई-स्पीड डेटा या प्रीमियम ब्रॉडबैंड प्लान्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए भी अच्छी समाचार है. जियो ने स्पष्ट किया है कि ₹888 और ₹1,199 वाले प्लान्स के साथ-साथ 150 Mbps या उससे ज्यादा स्पीड वाले जियोहोम प्लान्स पर मिलने वाला 24 महीने का Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन पहले की तरह ही जारी रहेगा. यानी महंगे प्लान वाले ग्राहकों के मौजूदा बेनेफिट्स में कोई बदलाव या कटौती नहीं की गई है. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) Q1: क्या 30 और 100 Mbps जियोहोम प्लान पर Amazon Prime Lite ऑफर पुराने ग्राहकों को भी मिलेगा? उत्तर: हां, यह ऑफर जियोहोम 3-in-1 ब्रॉडबैंड प्लान के नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों के लिए बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध है. Q2: MyJio ऐप में ऑफर न दिखने पर क्या करें? उत्तर: यह ऑफर 19 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा रहा है. यदि अभी बैनर नहीं दिख रहा है, तो अगले दो हफ्तों के भीतर यह आपके MyJio ऐप में दिखने लगेगा. Q3: 1 साल के फ्री सब्सक्रिप्शन की वैधता कब से गिनी जाएगी? उत्तर: आपके 12 महीने (365 दिन) के फ्री सब्सक्रिप्शन की गिनती उस दिन से शुरू होगी जिस दिन आप MyJio ऐप में बैनर पर क्लिक करके इसे एक्टिवेट करेंगे. ये भी पढ़ें: जियो का 8888 रुपये वाला होम प्लान क्या वाकई फायदेमंद है? ये भी पढ़ें: Jio के 10 साल: ₹228 से ₹7.51 पर पहुंचा 1GB डेटा, मोबाइल इंटरनेट की खपत 128 गुना बढ़ी The post जियोहोम यूजर्स की बल्ले-बल्ले: 30 और 100 Mbps प्लान्स पर अब पूरे 1 साल फ्री मिलेगा Amazon Prime Lite appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top