Hot News

October 23, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Creta की बादशाहत को चुनौती दे रही Maruti की ये SUV, 1 साल में बिक गईं 1.47 लाख गाड़ियां, आखिर क्या है खूबियां?

Maruti Suzuki Victoris ने अपनी पहली सालगिरह पर बिक्री के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है. सितंबर 2025 में लॉन्च हुई इस SUV की अब तक 1,47,602 यूनिट्स बिक चुकी हैं. यानी हर महीने औसतन करीब 12,300 लोगों ने इसे खरीदा है. मिड-साइज SUV सेगमेंट में यह इसे सबसे सफल नई गाड़ियों में शामिल करता है. सितंबर 2026 में भी Victoris की 13,111 यूनिट्स बिकीं. इस दौरान यह Hyundai Creta की 17,657 यूनिट्स की बिक्री के बाद दूसरे नंबर पर रही. वहीं, Kia Seltos की 12,593 यूनिट्स बिकीं. लॉन्च के बाद से कैसी रही Victoris की बिक्री? बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें, तो Victoris ने सितंबर 2025 में 4,261 यूनिट्स के साथ शुरुआत की थी. इसके बाद अक्टूबर में बिक्री बढ़कर 13,496 यूनिट्स पर पहुंच गई. जनवरी 2026 में इसने 15,240 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. खास बात यह है कि लॉन्च के करीब आठ महीने के भीतर ही इसकी कुल बिक्री एक लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई. अब एक साल बाद भी इसकी मांग बनी हुई है. अगस्त 2026 में इसकी 12,978 यूनिट्स बिकी थीं, जबकि सितंबर में यह आंकड़ा बढ़कर 13,111 यूनिट्स हो गया. Maruti Suzuki Victoris की कीमत और खासियतें इसकी कीमत 10.50 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट के लिए 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.5-लीटर का इंजन मिलता है, जो 103 Bhp की पावर जनरेट करता है. वहीं, CNG वेरिएंट में यह पावर 88 Bhp है. अगर आप ज्यादा माइलेज चाहते हैं, तो इसका स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट भी एक ऑप्शन है. यह 116 Bhp की पावर देता है और कंपनी के मुताबिक, 28.65 kmpl तक का माइलेज दे सकता है. खास बात यह है कि इसके चुनिंदा पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का ऑप्शन भी मिलता है. CNG SUV खरीदने वालों की एक बड़ी परेशानी बूट स्पेस की होती है, लेकिन Maruti ने Victoris में इसका भी ध्यान रखा है. इसमें CNG सिलेंडर को बूट में रखने के बजाय लगेज एरिया के नीचे लगाया गया है. इसके अलावा, यह Maruti की पहली ऐसी कारों में शामिल है, जिसमें लेवल-2 ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं. सेफ्टी के मामले में भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया है और इसे Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है. क्या Creta को पीछे छोड़ पाएगी Victoris? इसी साल जुलाई से सितंबर 2026 के बीच Hyundai Creta की 52,033 यूनिट्स की बिक्री हुई. वहीं, Maruti Victoris 37,423 यूनिट्स के साथ दूसरे और Kia Seltos 36,850 यूनिट्स के साथ तीसरे नंबर पर रही. सितंबर की Creta की बिक्री में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी शामिल है. यानी यहां सिर्फ पेट्रोल या डीजल मॉडल नहीं, बल्कि तीनों SUV की पूरी मॉडल रेंज की तुलना की गई है. हालांकि, बिक्री के मामले में Victoris अभी भी Creta से पीछे है. इसकी एक वजह यह भी है कि Creta में डीजल और टर्बो-पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, जो Victoris में नहीं हैं. लेकिन पूरे तीन महीने में Seltos को पीछे छोड़ना और लॉन्च के पहले ही साल में करीब 1.5 लाख यूनिट्स बेचना Victoris के लिए बड़ी कामयाबी है. खास बात यह है कि Maruti की Grand Vitara भी बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. यानी अब कंपनी के पास मिड-साइज SUV सेगमेंट में Creta को टक्कर देने के लिए एक नहीं, बल्कि दो मजबूत दावेदार हैं. ये भी पढ़ें: Creta को पीछे छोड़ देगी Hyundai की नई SUV, मिलेंगे ये 4 कमाल के फीचर्स, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च The post Creta की बादशाहत को चुनौती दे रही Maruti की ये SUV, 1 साल में बिक गईं 1.47 लाख गाड़ियां, आखिर क्या है खूबियां? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दवा की एक्सपायरी डेट के अलावा पैकेट पर और क्या देखें? इन 7 बातों का रखें ध्यान

Medicine Label Information: अक्सर हम दवा खरीदते ही सबसे पहले उसकी एक्सपायरी डेट देखते हैं, लेकिन क्या सिर्फ इतना काफी है? नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दवा के पैकेट पर उसका नाम, कंपोजिशन, पैक का आकार, निर्माता का पता, लाइसेंस नंबर, निर्माण और एक्सपायरी की तारीख और अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) जैसी जानकारियां दी जाती हैं. आइए जानते हैं कि दवा खरीदते और इस्तेमाल करते समय किन 7 जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. दवा का नाम और कंपोजिशन जरूर देखें दवा का नाम और उसमें मौजूद असरदार तत्वों (कंपोजिशन) की जानकारी पैकेट पर दी जाती है. कई बार एक जैसे नाम वाली दवाओं में मौजूद तत्व या उनकी मात्रा अलग हो सकती है. इसलिए सिर्फ ब्रांड के नाम पर भरोसा न करें. डॉक्टर ने जिस दवा और जितनी मात्रा की सलाह दी है, उसका पैकेट पर लिखी जानकारी से मिलान जरूर करें. बैच नंबर से दवा की पहचान होती है हर दवा के पैकेट पर एक बैच या लॉट नंबर होता है. इस नंबर से दवा के किसी खास बैच की पहचान की जाती है. अगर किसी बैच की गुणवत्ता पर सवाल उठता है या उसे बाजार से वापस मंगाया जाता है, तो यह नंबर काम आता है. अगर आपको दवा की गुणवत्ता पर संदेह हो, तो पैकेट फेंकने के बजाय उसे संभालकर रखें और फार्मासिस्ट या दवा नियंत्रण अधिकारी से संपर्क करें. मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट में अंतर समझें मैन्युफैक्चरिंग डेट यानी निर्माण की तारीख बताती है कि दवा कब बनाई गई थी, जबकि एक्सपायरी डेट बताती है कि निर्माता की तय शर्तों के अनुसार दवा की गुणवत्ता और असर की अवधि कब तक है. हिंदुस्तान के ड्रग्स रूल्स, 1945 के तहत दवाओं पर निर्माण और एक्सपायरी की तारीख से जुड़े नियम हैं. अगर एक्सपायरी डेट में केवल महीना और साल दिया गया है, तो सामान्य तौर पर दवा की उपयोग अवधि उस महीने के आखिरी दिन तक मानी जाती है. एक्सपायरी के बाद दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. दवा रखने का सही तरीका जानना भी जरूरी हर दवा को एक ही तरह से नहीं रखा जा सकता. कुछ दवाओं को सामान्य तापमान पर रखा जाता है, जबकि कुछ को फ्रिज में रखना जरूरी होता है. इसलिए पैकेट पर लिखे स्टोरेज निर्देश यानी दवा रखने के तरीके को ध्यान से पढ़ें. ध्यान रहे कि हर दवा को फ्रिज में रखना सही नहीं होता. दवाओं को नमी, तेज गर्मी और सीधी धूप से बचाकर रखें और निर्माता के निर्देशों का पालन करें. MRP और पैक का आकार जांचें दवा खरीदते समय पैकेट पर लिखी अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) और उसमें मौजूद टैबलेट, कैप्सूल या दवा की मात्रा जरूर देखें. NPPA की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दवा के लेबल पर कीमत से जुड़ी जानकारी महत्वपूर्ण होती है. दवा खरीदने के बाद बिल जरूर लें और पैकेट पर लिखी कीमत से उसका मिलान करें. दवा बनाने वाली कंपनी का नाम और लाइसेंस देखें दवा के पैकेट पर निर्माता यानी दवा बनाने वाली कंपनी का नाम, पता और लाइसेंस नंबर जैसी जानकारी देखें. इससे कंपनी की पहचान करने में मदद मिलती है. अगर पैकेट पर लिखी जानकारी अधूरी है, छपाई साफ नहीं है या कुछ संदिग्ध लगता है, तो दवा इस्तेमाल करने से पहले फार्मासिस्ट से सलाह लें. जरूरत पड़ने पर राज्य के दवा नियंत्रण विभाग से भी संपर्क किया जा सकता है. पैकेट की सील और चेतावनी पर भी दें ध्यान अगर दवा का पैकेट फटा हुआ है, सील टूटी है या स्ट्रिप से टैबलेट बाहर निकली हुई है, तो उसे न खरीदें. अगर दवा के रंग, गंध या बनावट में असामान्य बदलाव दिखे, तो उसका इस्तेमाल करने से पहले फार्मासिस्ट से सलाह लें. साथ ही, पैकेट पर लिखी चेतावनियों और डॉक्टर के निर्देशों को भी गंभीरता से लें. खासकर उन दवाओं के मामले में सावधानी बरतें, जिन पर लाल रेखा या विशेष निर्देश दिए गए हों. इन बातों का भी रखें ध्यान घर में दवाओं को हमेशा बच्चों की पहुंच से दूर रखें. अगर दवा की गुणवत्ता या पैकेट पर लिखी जानकारी को लेकर कोई सवाल हो, तो खुद फैसला लेने के बजाय डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लेना ही समझदारी है. यह भी पढ़ें: कहीं आपकी सेहत तो नहीं बिगाड़ रहे किचन के ये बर्तन? एक्सपर्ट से जानें खाना पकाने के लिए कौन-सा कुकवेर है बेस्ट अगर आप भी नया विचार में कुछ कहना चाहते हैं या अपनी कहानी बताना चाहते हैं, रेसिपी बताना चाहते हैं या ब्यूटी टिप्स शेयर करना चाहते हैं, तो हमें lifestyle.digital@prabhatkhabar.in पर लिख भेजिए. हम जल्द ही आपकी स्टोरी प्रकाशित करेंगे. The post दवा की एक्सपायरी डेट के अलावा पैकेट पर और क्या देखें? इन 7 बातों का रखें ध्यान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video: टाइगर श्रॉफ केस : ऋतिक के इंस्टा पर 7000 फॉलोवर, बेगूसराय में कोई पहचानता नहीं, Ground Report देखिए

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में बेगूसराय के ऋतिक उर्फ रोशन की गिरफ्तारी के बाद उसके पैतृक गांव बदलपुरा में भी चर्चा तेज है. सोशल मीडिया पर लग्जरी लाइफस्टाइल और फैशनेबल अंदाज दिखाने वाले ऋतिक को लेकर गांव के लोगों की जानकारी बिल्कुल अलग है. नया विचार की टीम जब मटिहानी प्रखंड के बदलपुरा गांव पहुंची, तो कई ग्रामीणों ने उसे पहचानने तक से इनकार कर दिया. ग्रामीणों के मुताबिक, ऋतिक के पिता रामू महतो वर्षों पहले गांव छोड़कर अपने ससुराल चले गये थे. ऐसे में गांव के अधिकतर लोगों का ऋतिक से कोई खास संपर्क नहीं रहा. इंस्टाग्राम पर करीब सात हजार फॉलोअर्स, गांव में पहचान को लेकर सवाल ऋतिक सोशल मीडिया पर ‘ऋतिक लाइफस्टाइल’ नाम से सक्रिय बताया जा रहा है. उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब सात हजार फॉलोअर्स होने की जानकारी सामने आयी है. सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें और लाइफस्टाइल चर्चा में हैं. वहीं, उसके पैतृक गांव में लोगों का कहना है कि वे उसे व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते. ग्रामीणों के मुताबिक, वे उसके पिता रामू महतो को तो पहचानते हैं, लेकिन ऋतिक के बारे में उनके पास बहुत कम जानकारी है. ग्रामीण बोले- वर्षों पहले गांव छोड़कर चला गया था परिवार ग्रामीण रघुवीर सिंह ने बताया कि रामू महतो इसी गांव के रहने वाले थे. शादी के बाद वह अपने ससुराल पिपरा में जाकर बस गये. उन्होंने कहा कि परिवार के पास गांव में रहने के लिए जमीन कम थी. इसी वजह से परिवार ने दूसरी जगह बसने का फैसला किया. रघुवीर सिंह के मुताबिक, रामू महतो को गांव के लोग जानते हैं, लेकिन उनके बेटे ऋतिक को अधिकतर ग्रामीण पहचानते तक नहीं हैं. वहीं, ग्रामीण मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ऋतिक बचपन से ही अपनी नानी के घर रहता था और गांव में उसका रहना नहीं हुआ. नीलमणि सिंह ने भी कहा कि ऋतिक के पिता करीब 25 साल पहले गांव छोड़कर चले गये थे. हालांकि, परिवार के गांव छोड़ने के समय को लेकर ग्रामीणों के अलग-अलग दावे सामने आये हैं. फाइल फोटो गांव के पांचवें वार्ड में था परिवार का घर ग्रामीणों के मुताबिक, ऋतिक के परिवार का घर गांव के पांचवें वार्ड में था. समय के साथ परिवार के दूसरे स्थान पर बस जाने के बाद गांव से उसका संपर्क कम होता गया. ग्रामीणों ने बताया कि परिवार के कुछ पुराने रिश्ते गांव में अब भी हैं, लेकिन ऋतिक के जीवन और गतिविधियों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है. गिरफ्तारी की समाचार के बाद गांव में चर्चा मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में ऋतिक की गिरफ्तारी की समाचार सामने आने के बाद बदलपुरा में भी लोग इस बारे में चर्चा कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि वे ऋतिक के संपर्क में नहीं रहे हैं और उसके बारे में बहुत कम जानते हैं. कुछ ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए. फिलहाल, सोशल मीडिया पर ऋतिक की लाइफस्टाइल को लेकर हो रही चर्चा और उसके पैतृक गांव में लोगों की सीमित जानकारी के बीच अंतर साफ नजर आता है. मुंबई फायरिंग मामले में उसकी भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा. इसे भी पढ़ें: छठ पर मात्र 305 रुपये में पहुंचें दिल्ली से बिहार, जानें इस एक्सप्रेस ट्रेन के समय और रूट के बारे में The post Watch Video: टाइगर श्रॉफ केस : ऋतिक के इंस्टा पर 7000 फॉलोवर, बेगूसराय में कोई पहचानता नहीं, Ground Report देखिए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शुक्र प्रदोष व्रत आज, कब करें शिवजी की पूजा, क्या है सही विधि

Shukra Pradosh Vrat 2026: अक्टूबर महीने का आखिरी प्रदोष व्रत आज यानी 23 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जा रहा है. शुक्रवार के दिन पड़ने की वजह से इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है. मान्यता है कि सच्चे मन से व्रत रखने और पूजा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है. आइए जानते हैं इस व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.  त्रयोदशी तिथि का समय हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 23 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगी. इस तिथि का समापन 24 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर होगा. प्रदोष व्रत में प्रदोष काल यानी शाम के समय की पूजा का खास महत्व होता है. इसी वजह से यह व्रत आज 23 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जा रहा है.  शुक्र प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त आज प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 43 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. यानी पूजा के लिए आपको कुल 2 घंटे 33 मिनट का समय मिलेगा. इसी दौरान विधि-विधान से शिवजी का पूजन करना उत्तम माना जाता है.  शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा विधि सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें  इसके बाद भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें. शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल, धूप और दीप अर्पित करें  इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें. शाम के समय दोबारा स्नान करें और प्रदोष काल में पूरे  विधि-विधान से शिवजी की पूजा करें ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें. पूजा के दौरान एक बार फिर शिव चालीसा का पाठ करें. अंत में भगवान शिव की आरती करें. व्रत में इन बातों का रखें ध्यान व्रत के दिन मन को शांत रखें और किसी के बारे में बुरा न सोचें. पूजा हमेशा साफ-सफाई और श्रद्धा के साथ करें. कोशिश करें कि प्रदोष काल के भीतर ही पूजा पूरी हो जाए. ऐसा करने से व्रत का पूरा फल मिलता है और भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है. ये भी पढ़ें: शुक्र प्रदोष व्रत पर इन उपायों से दांपत्य जीवन की परेशानियां होगी दूर The post शुक्र प्रदोष व्रत आज, कब करें शिवजी की पूजा, क्या है सही विधि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेष को व्यापार में लाभ, मीन को भरोसेमंद व्यक्ति से मिल सकती है निराशा, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 October 2026: आज 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन है. पंचांग के अनुसार, आज आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी. शतभिषा नक्षत्र शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा. चंद्रमा सुबह तक कुंभ राशि में रहेंगे, फिर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्योदय सुबह 6 बजकर 32 मिनट और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 49 मिनट पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, आज कुछ राशियों के लिए धन और करियर में तरक्की के अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को कामकाज, सेहत और रिश्तों के मामले में सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026) आज का मेष राशिफल आज मेष राशि के जातक नौकरी में अधिकारियों के साथ बहस करने से बचें. कामकाज में कुछ उलझनें आ सकती हैं और नई जिम्मेदारी या पद मिलने में देरी हो सकती है. व्यापार करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं. परिवार में कोई मांगलिक काम हो सकता है और संतान की ओर से अच्छी समाचार मिल सकती है. आज का वृषभ राशिफल आज आपके बनते हुए कामों में रुकावट आ सकती है. किसी उलझे हुए मामले में जल्दबाजी न करें और लोगों से सोच-समझकर बात करें. कोई आपकी लापरवाही का फायदा उठा सकता है, इसलिए सतर्क रहें. सेहत का ध्यान रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. आज का मिथुन राशिफल आज व्यापार और नौकरी में कामकाज अच्छा रहेगा. आमदनी बढ़ने के संकेत हैं और पुराने कर्ज से राहत मिलने की उम्मीद है. किसी जरूरी काम में अचानक सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. कानूनी मामलों में भी आपके पक्ष में नतीजे आ सकते हैं. विरोधियों से निपटने में सफलता मिलेगी. आज का कर्क राशिफल आज मेहनत करने के बाद भी मनचाहा परिणाम मिलने में परेशानी हो सकती है. किसी बात को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है. भाई-बहनों या दोस्तों के साथ मतभेद होने की आशंका है. कागजी काम करते समय सावधानी रखें. व्यापार में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद से बचें. आज का सिंह राशिफल आज आपके सोचे हुए कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. नौकरी में तबादले या अधिकारियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है. जोखिम भरे कामों में सावधानी बरतें. पैसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. किसी बड़े अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति से काम निकलवाने की कोशिश में अभी सफलता मिलने में समय लग सकता है. आज का कन्या राशिफल आज आपके लिए धन लाभ के अच्छे अवसर बन सकते हैं. नौकरी और व्यापार में तेजी आएगी और तरक्की के रास्ते खुलेंगे. मकान, जमीन या नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो सफलता मिलने की उम्मीद है. परिवार में शादी या किसी दूसरे शुभ कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है. दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. आज का तुला राशिफल आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कामकाज में सफलता मिल सकती है. किसी काम से धन लाभ होने के साथ मान-सम्मान भी बढ़ेगा. नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है. पुरानी रुकावटें दूर होंगी और लंबे समय से अटके जरूरी काम पूरे होने की संभावना है. आज का वृश्चिक राशिफल आज संतान की पढ़ाई या तरक्की से जुड़े कामों पर खर्च हो सकता है. पढ़ने-लिखने में आपकी रुचि बढ़ेगी. घर में किसी बड़े या रिश्तेदार का आगमन हो सकता है. जमीन, मकान और वाहन से जुड़े मामलों में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. यात्रा के योग हैं. सामाजिक संपर्कों से भी आपको फायदा मिल सकता है. आज का धनु राशिफल आज धनु राशि के जातकों को नौकरी और रोजगार के मामले में सफलता मिल सकती है. आपको अपनी काबिलियत दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा. लंबे समय से अधूरी पड़ी किसी इच्छा को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ सकते हैं. व्यापार में लाभ होने की संभावना है. परिवार के बड़े-बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा. आज का मकर राशिफल आज अपने क्षेत्र के अनुभवी व्यापारियों, अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाने की कोशिश करें. इससे आपकी किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है. नौकरी में तरक्की के अवसर बन सकते हैं. बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. हालांकि, जोखिम भरे कामों में पैसा लगाने या जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें. आज का कुंभ राशिफल आज आपकी समझदारी और बातचीत करने का तरीका आपको सफलता दिला सकता है. कामकाज में आपकी सूझबूझ की तारीफ होगी. दोस्तों का साथ मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा. संतान से जुड़ी चिंताएं कम हो सकती हैं. जरूरी कामों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल रह सकता है. आज का मीन राशिफल आज मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं. जिस व्यक्ति पर आपने भरोसा किया है, उसके व्यवहार से आपको निराशा हो सकती है. हालांकि, इससे आपको बड़ा नुकसान होने की आशंका नहीं है. प्रशासनी कामकाज से जुड़ी कोई चिंता परेशान कर सकती है. ऐसे में जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने के बजाय सोच-समझकर कदम उठाएं. The post मेष को व्यापार में लाभ, मीन को भरोसेमंद व्यक्ति से मिल सकती है निराशा, जानें आज का राशिफल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top