Hot News

22 मई को नहीं ढीली होगी आपकी जेब, दिल्ली से पटना तक स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today 22 May 2026:  ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आज, 22 मई को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी हद तक स्थिर बनी हुई हैं. कुछ शहरों में मामूली बदलाव देखने को मिला है, लेकिन मेट्रो शहरों में बड़ी राहत है. अमेरिकी-इरान तनाव और हालिया चुनावों के बाद तेल विपणन कंपनियों (OMCs) पर दबाव होने के बावजूद आज आम जनता की जेब पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है.

पेट्रोल की नई कीमतें क्या हैं?

दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा है. मुंबई में कीमत 107.55 रुपये रही, जबकि कोलकाता में मामूली गिरावट के बाद पेट्रोल 109.66 रुपये  प्रति लीटर बिक रहा है. बिहार और झारखंड के कई शहरों में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई. 

पेट्रोल रेट टेबल: 

शहर  आज का रेट (₹/लीटर) कल का रेट (₹/लीटर) बदलाव (₹)
लखनऊ   98.45 98.40 +0.05
नोएडा   98.49 98.91 -0.42
पटना  109.89 109.87 +0.02
भागलपुर  110.69 110.49 +0.20
दरभंगा   110.33 110.02 +0.31
गया   110.98 110.49 +0.49
मुजफ्फरपुर   109.99 110.50 -0.51
रांची   102.13 101.72 +0.41
देवघर   101.52 101.51 +0.01
धनबाद   101.74 101.76 -0.02
जमशेदपुर  102.26 101.93 +0.33
नई दिल्ली 98.64 98.64 0.00
मुंबई 107.55 107.59 -0.04
कोलकाता 109.66 109.70 -0.04
चेन्नई 104.51 104.57 -0.06
बेंगलुरु 107.12 107.12 0.00
गुरुग्राम 99.51 99.51 0.00
भोपाल 110.75 110.50 +0.25

डीजल के रेट में कितना बदलाव हुआ?

डीजल की कीमतों में भी आज ज्यादा बदलाव नहीं हुआ. मुंबई में डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा. दिल्ली और कोलकाता में भी दाम नहीं बदले, जबकि कुछ शहरों में हल्की तेजी और गिरावट देखने को मिली. चेन्नई और नोएडा में डीजल के दामों में थोड़ी गिरावट आई है, जिससे वहां के उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है. वहीं दूसरी ओर, बिहार के पटना और गया में डीजल सस्ता हुआ है, जबकि रांची और दरभंगा जैसे शहरों में मामूली बढ़ोतरी हुई है. 

डीजल रेट टेबल: 

शहर  आज का रेट (₹/लीटर) कल का रेट (₹/लीटर) बदलाव (₹)
लखनऊ   91.78 91.73 +0.05
नोएडा  92.11 92.21 -0.10
पटना  95.58 95.91 -0.33
भागलपुर  96.53 96.47 +0.06
दरभंगा  96.32 96.03 +0.29
गया   96.39 96.48 -0.09
मुजफ्फरपुर  96.34 96.48 -0.14
रांची   97.04 96.70 +0.34
देवघर  96.49 96.47 +0.02
धनबाद   96.71 96.73 -0.02
जमशेदपुर  97.13 96.87 +0.26
नई दिल्ली 91.58 91.58 0.00
मुंबई 94.08 94.08 0.00
कोलकाता 96.07 96.07 0.00
चेन्नई 96.13 96.21 -0.08
बेंगलुरु 95.04 95.04 0.00
गुरुग्राम 91.81 92.01 -0.20
भोपाल 95.91 95.70 +0.21

ये भी पढ़ें: कहीं बढ़े दाम, कहीं घट गए भाव, चेक करें 21 मई के लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल रेट्स 

The post 22 मई को नहीं ढीली होगी आपकी जेब, दिल्ली से पटना तक स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के दाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top