Hot News

27 साल का हुआ Google, जानें कैसे छोटे से गैराज से शुरू हुई इसकी कहानी, खास मौके पर देखें ये स्पेशल डूडल

Happy Birthday Google! आज यानी 27 सितंबर को दुनिया का सबसे पॉपुलर सर्च इंजन 27 साल का हो गया है. बीते कई सालों में गूगल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. आज के समय में किसी भी सवाल का जवाब ढूंढना हो तो सबसे पहले दिमाग में आता है- “गूगल कर लो.” आइए इस खास मौके पर जानते हैं कि गूगल की शुरुआत कैसे हुई, इसे किसने बनाया, इसके नाम का असली मतलब क्या है और भी बहुत कुछ.

कैसे हुई Google की शुरुआत? 

गूगल की कहानी 1995 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से शुरू हुई. उस समय लैरी पेज वहां ग्रेजुएट स्कूल जॉइन करने के बारे में सोच रहे थे और सर्गेई ब्रिन, जो पहले से स्टूडेंट थे, उन्हें कैंपस दिखाने के लिए साथ आए. पहली मुलाकात में दोनों की जमकर बहस हुई और किसी बात पर सहमत नहीं हो पाए. लेकिन अगले ही साल दोनों ने मिलकर साथ काम शुरू कर दिया.

लैरी और सर्गेई ने अपने हॉस्टल के कमरे से एक सर्च इंजन बनाना शुरू किया, जो वेब पेजेज को उनकी लिंकिंग के आधार पर रैंक करता था. शुरुआत में इसका नाम Backrub रखा गया, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर Google कर दिया गया. यह सर्च इंजन जल्दी ही स्टूडेंट्स और इन्वेस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर हो गया. अगस्त 1998 में सन माइक्रोसिस्टम्स के को-फाउंडर एंडी बेचटोल्सहाइम ने इन्हें 1 लाख डॉलर का चेक दिया और यहीं से गूगल इंक. की आधिकारिक शुरुआत हुई.

समाचारें अपडेट हो रही हैं…

यह भी पढ़ें: फोन Silent पर हो या चोरी हो जाए, Google Find My Device फीचर मिनटों में लगाएगा पता, जानें कैसे करता है काम

The post 27 साल का हुआ Google, जानें कैसे छोटे से गैराज से शुरू हुई इसकी कहानी, खास मौके पर देखें ये स्पेशल डूडल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top