Hot News

43 लीटर का स्टोरेज स्पेस, 163 km तक की रेंज… जानें क्यों ये स्कूटर कहलाती है ‘स्कूटर का SUV’

River Indie आज के समय में एक प्रैक्टिकल और मजबूत इलेक्ट्रिक स्कूटर बनकर सामने आया है. ये सिर्फ दिखावे या फास्ट स्पीड के लिए नहीं बना है, बल्कि इसका पूरा फोकस रोजमर्रा की जरूरतों पर है. कंपनी इसे ‘स्कूटर का SUV’ इसलिए कहती है क्योंकि इसमें पावर, बड़ा स्टोरेज और कम्फर्ट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है. ये स्कूटर सिर्फ चलने के लिए नहीं, बल्कि आपके डेली कम्यूट और छोटे-मोटे कामों को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. आइए वो पॉइंट्स जानते हैं जो इस स्कूटर को हटकर बनाते हैं.  

हर जरूरत के लिए बेस्ट स्टोरेज स्पेस

River Indie की सबसे बड़ी खासियत इसकी जबरदस्त स्टोरेज कैपेसिटी है. इसमें आपको सीट के नीचे ही 43 लीटर का बड़ा स्पेस मिलता है. यहां आप आसानी से बैग्स, हेलमेट और रोजमर्रा का सामान रख सकते हैं. इसके अलावा फ्रंट में 12 लीटर का लॉक होने वाला ग्लवबॉक्स भी दिया गया है, जिससे छोटे-छोटे जरूरी आइटम और भी आराम से रखे जा सकते हैं. अगर दोनों को मिलाकर देखें तो कुल 55 लीटर का काफी बड़ा स्टोरेज स्पेस मिल जाता है. इसी वजह से ये स्कूटर ऑफिस जाने वालों और डेली शॉपिंग करने वालों के लिए काफी प्रैक्टिकल बनता है.

बैटरी और रेंज

River Indie में 4 kWh की बैटरी दी गई है. कंपनी के अनुसार इसका IDC रेंज करीब 163 km तक जाती है. लेकिन अगर आप असल सड़कों और ट्रैफिक में चलाते हैं तो आराम से लगभग 120 km तक की रेंज मिल जाती है. यानी डेली ऑफिस आना-जाना और शहर के छोटे-मोटे लंबे राइड्स के लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 6.7 kW की पीक पावर मिलती है. स्कूटर की टॉप स्पीड करीब 90 kmph तक जाती है, इसलिए यह सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि कभी-कभी छोटे हाईवे राइड्स के लिए भी बढ़िया है.

व्हील साइज और ग्राउंड क्लीयरेंस में कोई समझौता नहीं

River Indie में आगे और पीछे दोनों तरफ 14-इंच के बड़े व्हील्स मिलते हैं. छोटे स्कूटरों की तुलना में यह सेटअप ज्यादा बैलेंस और स्टेबिलिटी देता है. इसके साथ ही इसमें 165 mm का अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. खासकर हिंदुस्तानीय सड़कों की हालत को देखते हुए यह फीचर काफी काम का है.

कम्फर्ट और फीचर्स

इसमें एक चौड़ा और कंफर्टेबल सीट दिया गया है, जिससे लंबी राइड भी थकाने वाली नहीं लगती. इसके साथ इसमें 6-इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है. इसमें 3 अलग-अलग Eco, Ride और Rush मोड दिए गए हैं. Eco मोड में बैटरी की बचत होती है, Ride मोड रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सही रहता है, और Rush मोड में आपको ज्यादा पावर और स्पीड देता है. इसके अलावा, इसमें पैनियर और फोन होल्डर जैसे ऑप्शनल एक्सेसरीज भी मिलते हैं.

वारंटी और ओनरशिप के फायदे

River Indie के साथ कंपनी 3 साल या 30,000 km की स्टैंडर्ड वारंटी देती है. अगर आप और ज्यादा सेफ्टी और शांति चाहते हैं, तो इसमें एक्सटेंडेड वारंटी का ऑप्शन भी मिलता है, जो बैटरी और मोटर को 8 साल या 80,000 km तक कवर करता है. यह प्लान ₹8,399 + GST में उपलब्ध है और 1 अप्रैल 2025 से नए और पुराने दोनों कस्टमर्स के लिए लागू है.

यह भी पढ़ें: कूट-कूट कर फीचर्स भरे हैं इन 5 सस्ते इलेक्ट्रिक साइकिलों में, कम खर्च में उठा लें इलेक्ट्रिक राइड का मजा

The post 43 लीटर का स्टोरेज स्पेस, 163 km तक की रेंज… जानें क्यों ये स्कूटर कहलाती है ‘स्कूटर का SUV’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top